Udaipur - Loktej

उदयपुर में शाही शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
उदयपुर, 28 फरवरी (वेब वार्ता)। अरावली की वादियों में सात फेरे लेने के बाद साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। शादी के बाद अपनी पहली ‘पब्लिक अपीयरेंस’ के लिए यह जोड़ा उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट पर रश्मिका लाल रंग के शानदार सूट में किसी नई नवेली दुल्हन की तरह चमक रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में बेहद जंच रहे थे। फैंस की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके जवाब में कपल ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर सबका शुक्रिया अदा किया।

यह हाई-प्रोफाइल शादी गुरुवार को पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। दक्षिण भारत से आए विशेष पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। रश्मिका ने अपनी शादी में सिंदूरी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने सोने के भारी हार और माथे पर पट्टी के साथ एक्सेसराइज़ किया था।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलसूत्र की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए, जिसने वहां मौजूद सभी मेहमानों को भावुक कर दिया। वहीं विजय ने पारंपरिक धोती और लाल दुपट्टे में अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए शाही अंदाज पेश किया।

उदयपुर की इस भव्य शादी में शामिल होने आए मेहमानों के लौटने का सिलसिला भी अब शुरू हो गया है। रश्मिका और विजय के अलावा तेलुगु अभिनेत्री ईशा रेब्बा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जो अपने स्टाइलिश ट्रैवल लुक में नजर आईं। शादी का उत्सव इतना भव्य था कि शहर में अभी भी इसकी चर्चाएं गरम हैं।

वेडिंग वेन्यू पर शहनाई की धुनों और पारंपरिक सजावट ने माहौल को यादगार बना दिया था। अब यह जोड़ा अपनी आगे की रस्मों या हनीमून के लिए रवाना हो गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

रश्मिका–विजय की शादी की रस्में शुरू, दोनों सितारे उदयपुर पहुंचे
उदयपुर/मुंबई, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। साउथ भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस खास मौके के लिए दोनों सितारे राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनके प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत हो चुकी है।

शादी के जश्न की शुरुआत एक खास प्री-वेडिंग डिनर से हुई, जिसकी झलक खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दावत की थीम जापानी रखी गई थी, जिसमें व्यंजनों को बेहद आकर्षक तरीके से परोसा गया।

सजावट में मेजों पर गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूलों के गुलदस्ते रखे गए थे, वहीं सेब और अंगूरों की खूबसूरत सजावट ने माहौल को और खास बना दिया। मेहमानों के लिए प्रिंटेड मेनू कार्ड भी तैयार किए गए थे, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाते हैं।

विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस जश्न के मस्ती भरे माहौल की झलक देती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 फरवरी को मेहंदी की रस्म आयोजित की जाएगी, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।

इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत की रस्में होंगी, जबकि 26 फरवरी को दोनों सितारे सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी के लिए उदयपुर के आलीशान द मोमेंट्स रिजॉर्ट को चुना गया है।

फैंस इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली का बैंड जमाएगा महफिल, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल
मुंबई, 23 फरवरी (वेब वार्ता)। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। ITC मोमेंटोज में तीन दिन के फंक्शन होंगे। जिसमें 230 मेहमान और नो-फोन पॉलिसी रहेगी।

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है।

उदयपुर में होगी श्मिका-विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शाही शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित की जाएगी। वेन्यू के तौर पर आईटीसी मोमेंटोस को चुना गया है, जो प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। बताया जा रहा है कि कपल शहर की भीड़-भाड़ से दूर, शांत और हरियाली से घिरे माहौल में सात फेरे लेना चाहता था।

हालांकिस इस ग्रैंड वेडिंग में करीब 230 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल रहेंगे। मेहमान 24 फरवरी को चेक-इन करेंगे और 26 फरवरी को शादी होगी। साथ ही 27 फरवरी को चेक-आउट का कार्यक्रम तय किया गया है। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

दिल्ली का पॉपुलर बैंड लगाएगा महफिल

सिर्फ इतना ही नहीं, कपल अपनी शादी को और खास बनाने के लिए दिल्ली के एक चर्चित बैंड को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह बैंड इससे पहले कई सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म कर चुका है। अब रश्मिका मंदाना और विजय की शादी के लिए भी खास म्यूजिक परफॉर्मेंस की तैयारी की जा रही है, जिससे फंक्शन और भी यादगार बन सके।

हैदराबाद के वेडिंग प्लानर को सौंपी जिम्मेदारी दिल्ली या मुंबई की बजाय कपल ने हैदराबाद की एक बड़ी वेडिंग प्लानिंग कंपनी को जिम्मेदारी दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी इससे पहले देश की एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी भी प्लान कर चुकी है। शादी की सभी रस्मों और कार्यक्रमों की पूरी कमान इसी टीम के हाथ में है।

प्राइवेसी का भी रखा गया खास ध्यान

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया है। इसी वजह से समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति के बाहर न आए। ऐसे में कुल मिलाकर, उदयपुर में होने वाली यह शाही शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक बनने जा रही है।

पिनकोडकार्ट व पिनकोडडाक ने सिटी हब ओनर्स व निर्माताओं हेतु पिनकोडकनेक्ट आयोजित
उदयपुर (राजस्थान), दिसंबर 19: भारत के उभरते हाइब्रिड कॉमर्स प्लेटफॉर्म पिनकोडकार्ट ने अपने लॉजिस्टिक्स पार्टनर पिनकोडडाक के साथ मिलकर पिनकोडकनेक्ट का सफल आयोजन किया। यह एक विशेष नेटवर्किंग इवेंट था, जिसमें सिटी हब ओनर्स और मैन्युफैक्चरर शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माताओं को हाइपरलोकल बाजारों तक तेज़ी से पहुँचने में सक्षम बनाना और सिटी हब ओनर्स को अपने क्षेत्रों में स्केलेबल डिस्ट्रीब्यूशन एनेबलर्स के रूप में सशक्त करना था।

ज्ञानवर्धक सत्रों और लाइव इंटरैक्शन के माध्यम से अतिथियों को यह समझने का अवसर मिला कि कैसे पिनकोडकार्ट का एकीकृत इकोसिस्टम निर्माताओं, विक्रेताओं, वर्चुअल दुकानदारों और ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।

पिनकोडकनेक्ट ने उत्पादन, वितरण और लास्ट-माइल डिलीवरी के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया, जिससे सप्लाई चेन के पिनकोड स्तर तक बेहतर सहयोग संभव हो सका।

इस आयोजन में पिनकोडकार्ट की उस दृष्टि को भी रेखांकित किया गया, जिसके तहत पूरे भारत में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है।

“हम एक पिनकोड-आधारित कॉमर्स इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं, जहाँ स्थानीय हब क्षेत्रीय निर्माताओं के लिए विकास के इंजन बनें और साथ ही तेज़ डिलीवरी एवं बेहतर लॉजिस्टिक्स संचालन सुनिश्चित करें,”

नरेश सैनी, संस्थापक - पिनकोडकार्ट एवं पिनकोडडाक ने कहा। इस अवसर पर पिनकोडकनेक्ट ऐप का आधिकारिक लॉन्च भी किया गया। यह एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे पिनकोडकार्ट और पिनकोडडाक इकोसिस्टम के अंतर्गत निर्माताओं, सिटी हब ओनर्स, विक्रेताओं और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स को सहज रूप से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

पिनकोडकार्ट के बारे में
पिनकोडकार्ट एक हाइब्रिड कॉमर्स मार्केटप्लेस है, जो भारत में स्थानीय व्यापार को बदलने पर केंद्रित है। कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य भारत के 19,000+ पिनकोड्स में 5 लाख से अधिक आजीविका एवं रोजगार के अवसर सृजित करना है। विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए, पिनकोडकार्ट स्थानीय उद्यमियों और निर्माताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है।

पिनकोडडाक के बारे में
पिनकोडडाक पिनकोडकार्ट द्वारा संचालित एक लॉजिस्टिक्स एनेबलमेंट प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य भारत भर में हाइपरलोकल कॉमर्स को मज़बूत बनाना है। पिनकोड-फर्स्ट दृष्टिकोण पर आधारित, पिनकोडडाक डिलीवरी पार्टनर्स, सिटी हब्स, मिनी हब्स, विक्रेताओं और निर्माताओं को जोड़कर स्थानीय बाजारों में तेज़, स्मार्ट और विश्वसनीय डिलीवरी सुनिश्चित करता है।

फराह खान ने ‘जीवन भर की यादों’ के साथ उदयपुर को अलविदा कहा
मुंबई, 03 जून (वेब वार्ता)। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में उदयपुर की अपनी यात्रा पूरी की। झीलों के इस खूबसूरत शहर को अलविदा कहते हुए उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया।

फराह खान उदयपुर की सुंदरता वहां के लोगों की गर्मजोशी और शाही माहौल से बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने इस यात्रा को एक ऐसा अनुभव बताया जो उनके लिए जीवन भर यादगार रहेगा। फराह ने अपनी इस यात्रा की झलक एक वीडियो के माध्यम से साझा की। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “सिर्फ यादें साथ लेकर जाएं और बस पैरों के निशान छोड़ जाएं।

केवल दो दिनों में जीवन भर की यादों के लिए उदयपुर का धन्यवाद। लक्ष्याराज सिंह मेवाड़ ने न सिर्फ अपना महल, बल्कि अपना दिल भी हमारे लिए खोल दिया। प्रीति सिमोस और नीती सिमोस ने मेरे नए यात्रा कार्यक्रम के लिए यह विशेष अनुभव संभव बनाया।”

वीडियो में फराह खान अपने रसोइए दिलीप के साथ नाव की सैर का आनंद लेती, तस्वीरें खींचती और सुंदर नजारों की पृष्ठभूमि में अपने दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों (स्टोरीज़) में भी इस यात्रा की कई झलकियां साझा की। फराह ने उदयपुर के राजा, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “उदयपुर के सबसे भव्य राजा। इतने शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद।”

इसके अलावा, उन्होंने निर्माता प्रीति सिमोस के साथ एक मज़ेदार शॉर्ट वीडियो (बूमरैंग) भी साझा किया। इस पर फराह ने लिखा, “उदयपुर की गलियों में प्रीति सिमोस के साथ… खरीदारी का मज़ा ही कुछ और है।”

इस बीच, ‘ओम शांति ओम’ की निर्देशक फराह खान हाल ही में अपनी यूट्यूब कुकिंग श्रृंखला को लेकर चर्चा में रही हैं, जिसमें वह बॉलीवुड सितारों के घर जाकर उनके साथ खाना बनाती हैं। हाल के एक एपिसोड में वह रवीना टंडन के फार्महाउस गईं, जहां उन्होंने उनके साथ मजेदार तरीके से खाना बनाया। फराह ने इस अनुभव की झलकियाँ अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।

फराह खान के वीडियो ने दर्शकों को रवीना टंडन के सुंदर फार्महाउस की झलक दिखाई, जो उसके शानदार और पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन को दर्शाता है। इसमें 60 साल से ज़्यादा पुराने कांच और एंटीक फर्नीचर का सीमित इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर में पुराने ज़माने की सुंदरता दिखाई देती है।

यह फार्महाउस खास तौर पर एक वीकेंड पर छुट्टियां बिताने की जगह के रूप में बनाया गया है। रवीना अक्सर यहां अपनी बेटी राशा और गोद ली हुई बेटियों के साथ आराम करने और सुकून पाने के लिए आती रही हैं।

उदयपुर में सड़क हादसा, ट्रेलर के चालक व खलासी समेत पांच की मौत
उदयपुर, 17 जून (हि.स.)। उदयपुर से गुजरने वाले गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा का चौरा पुलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने राहगीरों को चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर भी गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन राहगीरों सहित ट्रेलर के चालक व खलासी की भी मौत हो गई। एक गंभीर घायल राहगीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा गोगुंदा थाना क्षेत्र के मालवा चौरा के पास हाईवे की पुलिया पर हुआ। मरने वाले राहगीर बेकरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बेकरिया पुलिस थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवाई गई है। गंभीर घायल को उदयपुर रेफर किया गया है।

दो अनाथ नाबालिग बहनों को मिली बाल विवाह से आजादी और मुआवजा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), उदयपुर ने 12 और 14 वर्ष की उम्र में ब्याही गई बाल विवाह की पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों को ढाई लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। बाल विवाह से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष कर रही इन दोनों अनाथ बहनों राधा और मीना (बदला हुआ नाम) के लिए मुआवजे की यह राशि बहुत बड़ी राहत है। दोनों बहनों ने अपने बाल विवाह को रद्द करने के लिए सितंबर 2023 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

गैरसरकारी संगठन गायत्री सेवा संस्थान (जीएसएस) के निदेशक शैलेंद्र पंड्या ने बताया कि जब उन्होंने दोनों बहनों से मुलाकात की तो वे गहन शोक और पीड़ा से गुजर रही थीं। ऐसे में हमारी पहली प्राथमिकता बच्चियों का मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की थी। उनके पास ऐसा कुछ नहीं था, जिसे वे घर कह सकें। इसलिए पहला काम उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने का था और इसका बीड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने उठाया। दोनों बहनें अब छात्रावास में रहते हुए पढ़ाई कर रही हैं। भयानक यंत्रणा से गुजरने के बावजूद दोनों बहनें अपने शोषकों को माफ करने के लिए तैयार नहीं थीं। वे अपना विवाह रद्द कराना चाहती थीं और इसके लिए जीएसएस की मदद से पिछले वर्ष सितंबर में अदालत में मामला दायर किया गया। कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर इन दोनों बहनों को न्याय मिला जब डीएलएसए ने उन्हें सवा लाख-सवा लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

पंड्या ने आगे कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है और खास तौर से अक्षय तृतीया के मौके पर यहां बड़ी संख्या में बच्चों के विवाह की प्रथा है। हालांकि इस वर्ष सरकार और नागरिक संगठन पूरी तरह चौकस हैं ताकि अब कोई राधा और मीना जैसी बच्चियों से उनका बचपन छीनने का अपराध नहीं कर सके।

दोनों बच्चियों को अदालत में न्याय मिलने को बड़ी जीत बताते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संयोजक रवि कांत ने कहा कि दुख की बात है कि हमारे देश में बाल विवाह की अभी भी एक तरह से सामाजिक स्वीकार्यता है। हालांकि हमारे गठबंधन के अभियान की वजह से लोग जागरूक हो रहे हैं और यह स्वीकार्यता धीरे-धीरे खत्म हो रही है। हमारे सभी 161 सहयोगी संगठन एक अभूतपूर्व, एकता, निश्चय और ऊर्जा के साथ बाल विवाह की सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ रहे हैं।

उदयपुर में बोले गडकरी- जयपुर-दिल्ली के बीच शीघ्र बनेगा देश का पहला ई-हाइवे
उदयपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राजस्थान में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की सौगात देते हुए ऐलान किया है कि जयपुर-दिल्ली के बीच शीघ्र इलेक्ट्रिक हाईवे बनेगा। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के साथ ही यह इलेक्ट्रिक हाई-वे एक नई लेन पर बनाया जाएगा। जयपुर से दिल्ली के बीच देश में ई-हाइवे का यह पहला प्रयोग होगा।

गडकरी आज उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के समीप एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गडकरी ने राजस्थान में 2500 करोड़ रुपये लागत की 17 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

गडकरी ने कहा कि उन्होंने पानी में उतरने वाले हवाई जहाज की संकल्पना की थी और साबरमती में साकार किया। राजस्थान पर्यटन शहर है और यहां झीलें भी हैं। यहां भी पर्यटन की दृष्टि से पानी में भी उतर सकने वाले हवाई जहाज चलाने पर विचार किया जा सकता है। एयरपोर्ट के साथ रिवर पोर्ट पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के कहे गए वाक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां भी रोड नेटवर्क विकसित होता है, वहां नया शहर बसता है। उन्होंने उदयपुर के नए बाईपास को लेकर कहा कि इससे उदयपुर में एक्सपोर्ट की सुविधा बढ़ेगी, जिससे उद्योगों को लाभ होगा और नए रोजगार सृजित होंगे।

गडकरी ने यह भी कहा कि हम रोड नेटवर्क बना रहे हैं लेकिन इसके साथ हमें फ्यूल ट्रांसफ़ॉर्मेशन पर भी सोचना होगा। पेट्रोल-डीजल से हटकर बायो फ्यूल व वैकल्पिक फ्यूल की तरफ बढ़ना होगा। उन्होंने ई-हाइवे की अवधारणा पर कहा कि सड़क के ऊपर से गुजरती इलेक्ट्रिक लाइन से तीन बसों जितनी लम्बी बस जुड़ी होगी। इन बसों का सफर यात्रियों हवाई जहाज के सफर का अहसास कराएगा। इसका किराया भी तुलनात्मक रूप से कम होगा।

गडकरी ने कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़-उदयपुर खंड के सिक्स लेन निर्माण, ब्यावर-आसींद खंड के दो लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण, आसींद-मांडल खंड के 2 लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण, ब्यावर-गोमती खंड बाघाना से मादा की बस्सी 4 लेन निर्माण, भंवरासिया से मोडी-कुराबड़ सड़क एमडीआर-150 के चौड़ीकरण का लोकार्पण किया।गडकरी ने गागरिया-मुनाबाव खंड के 2 लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण, सांचौर शहर में एलिवेटेड राजमार्ग निर्माण, साकरोदा-मेनार सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, बालूखल से अमलवाडा-अली-मौखमपुरा सड़क के चौड़ाईकरण कार्य, घणोली-देलवाड़ा सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, चेनपुरा फाटक, झिलाई फाटक टोंक, रीको फाटक भरतपुर, हिण्डौन फाटक, हरसोली फाटक, डबल फाटक अलवर, सांचोर फाटक पर सेतुबंधन परियोजना के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर सात पुलों के निर्माण का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनसे जितनी बार मिलते हैं, कार्य के साथ नए आइडिया भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार रोड नेटवर्क के साथ अन्य जरूरतों की दिशा में भी कार्य कर रही है।

केन्द्र ने रामसर को भेजा उदयपुर को वेटलैंड सिटी घोषित करने का प्रस्ताव
उदयपुर, 5 जनवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने पहले वेटलैंड सिटी एक्रिडिटेशन के लिए राजस्थान के उदयपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर शहर का नाम शामिल किया है। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इन तीनों शहरों को वेटलैंड घोषित करने का प्रस्ताव स्विट्जरलैंड रामसर संस्था को भेजा है। इन शहरों को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) वाले शहर का टैग वाले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि देश के पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और उदयपुर को रामसर साइट के नामांकन के लिए पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लक्ष्य शहरी क्षेत्र से सटे आर्द्रभूमि के संरक्षण और उचित उपयोग के साथ स्थानीय आबादी के लिए सामाजिक-आर्थिक लाभ को बढ़ावा देना है।

उदयपुर से जुड़े प्रस्ताव की बात करें तो गत 9 अक्टूबर 2023 को उदयपुर की जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उदयपुर को वेटलैंड सिटी बनाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया था। समिति अध्यक्ष जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उदयपुर शहर को वेटलैण्ड सिटी घोषित कराने के प्रस्ताव पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया था। इसके बाद यह प्रस्ताव राज्य आर्द्र भूमि प्राधिकरण को भेजा गया और वहां से प्रस्ताव केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर सहित पूरा उदयपुर जिला झीलों और तालाबों से घिरा है। उदयपुर शहर के अंदर ही फतहसागर, पिछोला जैसी ऐतिहासिक झीलें हैं और शहर के समीप उदयसागर झील और बड़ा तालाब है। इसके अलावा जिले में जयसमंद झील भी आती है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई जलाशय हैं। मेनार बर्ड विलेज उदयपुर जिले की महत्वपूर्ण पहचान है। मेनार के दोनों तालाब मिलाकर मेनार साइट पहले ही वेटलैंड घोषित हो चुकी है और अब उदयपुर को वेटलैंड सिटी का दर्जा देने का प्रस्ताव दिल्ली से आगे बढ़ा है।

जानकारी के अनुसार अभी तक भारत का एक भी शहर वेटलैंड के रूप में शामिल नहीं है। जहां तक उदयपुर जिले की बाात है तो उदयपुर प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध है और उदयपुर के जलस्रोत वेटलैण्ड सूची में भी नामित हैं, ऐसे में वेटलैण्ड सिटी घोषित होने पर जलस्रोतों के संरक्षण में सहयोग मिलेगा। जलस्रोतों के कैचमेंट मैनेजमेंट, वाटरशेड मैनेजमेंट, इको ट्यूरिज्म, एग्रो ट्यूरिज्म आदि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, अगस्त 2023 में उदयपुर जिले के मेनार के दोनों तालाबों को मिलाकर वेटलैंड घोषित किया गया। तब राज्य सरकार ने राज्य के 44 वेटलैंड के लिए अंतिम अधिसूचना जारी की थी, इसमें मेनार भी था। उदयपुर जिले के बर्ड विलेज मेनार गांव के वेटलैंड को अधिसूचना में मेनार तालाब वेटलैंड कॉम्प्लेक्स नाम दिया गया। मेनार गांव में ब्रह्म तालाब और ढंड तालाब स्थित है और इनको मिलाकर ही मेनार तालाब वेटलैंड कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इसमें ढंड-ब्रह्म वेटलैंड कॉम्प्लेक्स का कुल क्षेत्रफल 132 हेक्टेयर है। इसमें 80 ढंड और 52 हेक्टेयर ब्रह्म तालाब का है।

वेटलैंड सिटी के यह होंगे फायदे

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। जल स्रोतों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और इको ट्यूरिज्म बढ़ेगा। झीलों और जलाशयों में दूसरी गतिविधयां रुकेंगी। विश्व पटल पर उदयपुर शहर की एक अलग पहचान बनेगी। जैव विविधता व पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित होगी। शहरी विकास और पर्यावरण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में प्राथमिकता मिलेगी। जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए स्थानीय निकायों की प्रतिबद्धता तय होगी।

वंदे भारत ट्रेन को पलटाने की साजिश, पटरियों पर बिछाए गए थे पत्थर और सरिए
भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सोमवार सुबह पटरी से उतारने की साजिश रची गई। षड़यंत्र के तहत ट्रैक पर पत्थर और लोहे के सरिए बिछाए गए थे, लेकिन लोको पायलट की सजगता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

भीलवाड़ा से करीब चालीस किलोमीटर दूर चित्तौड़ जिले में सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात बदमाशों ने पत्थर और लोहे की कील लगा कर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल भीलवाड़ा की टीम मौके पर पहुंची। एक सप्ताह में ही यह दूसरा प्रयास है। इससे पहले ट्रेन का उद्घाटन होने के अगले ही दिन पथराव किया गया था। अब ट्रेन को पटरी से नीचे उतारने की साजिश रची गई।

वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से सुबह सात बजकर पचास मिनट पर रवाना होकर चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। यहां से करीब साढे नौ बजे भीलवाड़ा के लिए निकली थी। इस बीच रास्ते में सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच लोको पायलट को पटरियों में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन से उतरकर देखा तो करीब पचास फीट की पटरी पर पत्थर, कीले और सरिए पड़े दिखे। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पिछली बार पथराव की घटना मेवाड़ विश्वविद्यालय के सामने ही हुई थी। आज का घटनास्थल भी मेवाड़ यूनिवर्सिटी से ज्यादा दूर नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 सितंबर को हरी झंडी दिखा कर उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था। अगले ही दिन 25 सितम्बर को इस पर पथराव किया गया। इस पर रेलवे सुरक्षा बल भीलवाड़ा ने प्रकरण दर्ज किया था। सुरक्षा कारणों से रेलवे के अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ शरारती लोगों ने इस तरीके की हरकत की है। मामले की रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दू दान का उपयोग हिन्दू समाज के हित के लिए ही हो: मिलिंद परांदे
उदयपुर, 23 सितम्बर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा है कि हिंदू समाज द्वारा दान किये धन का उपयोग हिन्दू समाज के हित में ही होना चाहिए, अहिन्दू कार्य के लिए नहीं।

परांदे शनिवार को उदयपुर में प्रेस से मुखातिब थे। शौर्य यात्रा के तहत उदयपुर आये परांदे ने हिंदू मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से बाहर कर समाज को सौंपने के विहिप के अभियान पर कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने इसकी घोषणा की है। क्रियान्वयन की प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ता और विषय विशेषज्ञ का एक थिंक टैंक बनाया गया है, जो मंदिरों को समाज के नियंत्रण में आने के बाद संचालन करने की व्यवस्था को सुगम करने के लिए प्रक्रिया का मॉड्यूल तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि किसी एक राज्य में मॉडल लागू होने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी कि समाज के पास मंदिर आने के बाद उनका संचालन किस विधि से सरल हो सकेगा। थिंक टैंक तीन विषयों पर स्पष्ट हैं, जिसमें पहले यह विषय रहेगा कि हिंदू धन का उपयोग हिंदू हित कार्यों के लिए ही हो, दूसरा विषय यह है कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता मंदिर संचालन में हो तथा तीसरा विषय यह रहेगा कि किसी भी तरह के न्यायिक विवाद को कैसे सुलझाया जाएगा।

हिंदू धर्म पर विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने के सवालों पर उन्होंने कहा कि मौजूदा मुद्दा तमिलनाडु का है, जहां सनातन पर आए विवादित बयान पर हिंदू समाज ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। देश भर में कई जगह मामले भी दर्ज हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद तमिलनाडु में बड़ा जागरण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अब समाज को यह सोचना होगा कि वह सत्ता किसके हाथों में सौंपना चाहता है। समाज को यह भी जानना चाहिए कि हिंदू हित में ही देश का हित है। सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वालों को समाज को ही जवाब देना होगा।

पाकिस्तान में हिंदू समाज की स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के कारण की भारत सरकार सीएए लेकर आई। पाकिस्तान में हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान नहीं है। इसी कारण वहां से छोड़कर जैसलमेर के आसपास शरण लिए करीब साढ़े तीन हजार लोगों को विश्व हिंदू परिषद में अभियान चला कर नागरिकता दिलवाई है। इनमें ज्यादातर एससी-एसटी वर्ग के थे। परांदे ने कहा कि भारत में जय भीम जय भीम कहने वालों को पाकिस्तान के आचरण से सत्य को समझना चाहिए।

परांदे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने इसी जन्माष्टमी पर अपने 60वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस 60वें वर्ष में संगठन का लक्ष्य एक लाख गांव तक पहुंचने और मौजूदा 72 लाख हितचिंतकों की संख्या को एक करोड़ तक ले जाने का है। पूरे देश में शौर्य यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से सरकारी नियंत्रण से मंदिरों की मुक्ति, हर राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून तथा गौ रक्षा कानून बनाने की मांग की जा रही है।

नवंबर में दीपावली से 15 दिन पहले तथा दीपावली के 15 दिन बाद तक पूरे देश में संत प्रवास करेंगे और सामाजिक समरसता, धर्मांतरण व कुटुंब प्रबोधन को लेकर अलख जगायेंगे। विश्व हिंदू परिषद की भावना यह है कि हिंदू समाज के सामने आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए हिंदू समाज स्वयं सशक्त हो। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जनवरी में अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री राम जन्मभूमि न्यास जो भी जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद को सौंपेगा, उसे परिषद निभाएगा।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को उदयपुर में गोली मारी, हालत नाजुक
उदयपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के ही पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ भम्मू ने गोली चला दी। गोली पीठ पर लगी है। हालत नाजुक है। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाया। बताया जा रहा है कि आरोपित जिला अध्यक्ष पद से हटाने के कारण नाराज था।

उल्लेखनीय है कि आगामी 23 सितंबर को उदयपुर के गांधी मैदान में सेना की ओर से न्यायाधिकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी की तैयारियों के तहत प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह उदयपुर आये थे। बीएन कॉलेज में कार्यक्रम के बाद लौटते समय आरोपित ने गेट पर हमला किया।