Haryana - Loktej

एसजीटी यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया
गुरुग्राम (हरियाणा), फरवरी 13: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेन्टीनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी यूनिवर्सिटी), गुरुग्राम ने अपने स्कॉलर्स काउंसिल के सहयोग से, सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस समारोह में प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलपति, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जबकि सौम्या सिंह, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिक्षिका एवं टेडएक्स स्पीकर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा, कुलपति, एसजीटी यूनिवर्सिटी ने कहा, “छात्रवृत्तियाँ केवल अच्छे अंकों का पुरस्कार नहीं होतीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम छात्रों के सपनों को आगे बढ़ाएं, उन्हें मेहनत के लिए प्रेरित करें और उन्हें अपने तथा समाज के लिए बेहतर भविष्य बनाने में सक्षम बनाएं। हम एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ हर योग्य छात्र को आगे बढ़ने का अवसर मिले।”

समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी शामिल थे। यह छात्रवृत्ति उन्हें वित्तीय सहायता के साथ-साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्य बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। यह पहल एसजीटी यूनिवर्सिटी के इस विश्वास को दर्शाती है कि शिक्षा हर छात्र को सशक्त बनाने का माध्यम होनी चाहिए, चाहे उनका सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

प्रो. दीप्ति धर्माणी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “एसजीटी यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानना और उन्हें सम्मान देना बहुत सराहनीय है। ज्ञान और कौशल जरूरी हैं, लेकिन सच्ची शिक्षा में समझदारी, संतुलन और भावनात्मक मजबूती भी होनी चाहिए। जीवन के लिए पैसा जरूरी है, लेकिन यह जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकता। असली सफलता शिक्षा का उपयोग कर खुद के साथ-साथ समाज के लिए भी बेहतर भविष्य बनाने में है।”

सौम्या सिंह ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा, “हम अलग-अलग करियर चुन सकते हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य एक स्थिर और खुशहाल जीवन होता है। सपनों को पूरा करने में पैसा जरूरी है, लेकिन असली अवसर मजबूत संचार कौशल और अच्छी डिजिटल पहचान से मिलते हैं। आज के समय में आप खुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं और अपने विचार कैसे रखते हैं, वही आपको आगे बढ़ाता है।”

आभार व्यक्त करते हुए छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले एक छात्र ने कहा, “यह छात्रवृत्ति मेरे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि आशा और प्रोत्साहन का प्रतीक है। मेरे सामर्थ्य पर विश्वास करने और मुझे बड़े सपने देखने व अधिक मेहनत करने का आत्मविश्वास देने के लिए मैं एसजीटी यूनिवर्सिटी का हृदय से धन्यवाद करता/करती हूँ।”

यह कार्यक्रम गर्व और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया और एसजीटी यूनिवर्सिटी की एक समावेशी एवं सहयोगात्मक शिक्षा प्रणाली की सोच को और मजबूत किया गया।

एसजीटी यूनिवर्सिटी के बारे में
श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय (एसजीटी यूनिवर्सिटी), गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख बहुविषयक संस्थानों में से एक है, जिसे एनएएसी द्वारा ए+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है।

इंजीनियरिंग, हेल्थ साइंसेज, लॉ, डिजाइन और मैनेजमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में 200 से अधिक कार्यक्रमों के साथ, एसजीटी यूनिवर्सिटी अकादमिक उत्कृष्टता, उद्योग से जुड़ी शिक्षा और शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह विश्वविद्यालय उन्नत शोध प्रयोगशालाओं, सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इनक्यूबेशन केंद्रों से युक्त है। 600 से अधिक पेटेंट, 10,000 से अधिक शोध प्रकाशन, तथा डेलॉइट, ग्रांट थॉर्नटन और केपीएमजी जैसी शीर्ष संस्थाओं के साथ सहयोग के माध्यम से, एसजीटी यूनिवर्सिटी वैश्विक भविष्य के लिए परिवर्तनकारी शिक्षा, उद्यमिता और करियर-तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इशान किशन के शतक से झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती
पुणे, 18 दिसंबर (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।

किशन ने 49 गेंद में 10 छक्कों और छह चौकों से 101 रन बनाए जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र (81 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 177 रन की साझेदारी भी की। अनुकूल रॉय (20 गेंद पर नाबाद 40 रन) और रोबिन मिन्ज (14 गेंद में नाबाद 31) ने अंत में चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा ने विकास सिंह (30 रन पर दो विकेट) के पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई और अंतत: 18.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

झारखंड की ओर से सुशांत मिश्रा ने 27 और बाल कृष्ण ने 38 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

हरियाणा की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। सामंत जाखड़ (38) और निशांत सिंधू (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

इस तरह झारखंड देश का प्रमुख टी20 घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाला 12वां राज्य बन गया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर झारखंड ने मैच की चौथी गेंद पर ही विराट सिंह (02) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया।

किशन और कुशाग्र ने इसके बाद पारी को संवारा। किशन ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा और 10 पारियों में 197.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना जलवा उस समय दिखाया है जब राष्ट्रीय चयनकर्ता जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला और टी20 विश्व कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं।

किशन ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक हाथ से छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

किशन आखिरकार 15वें ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि कुशाग्र भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए।

अनुकूल और मिन्ज ने इसके बाद सुनिश्चित किया कि हरियाणा को ऐसा लक्ष्य मिले जिसे हासिल करना लगभग असंभव हो।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ओवर में ही कप्तान अंकित कुमार (00) और आशीष सिवाच (00) के विकेट गंवा दिए।

विकेटकीपर बल्लेबाज दलाल ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अर्श रंगा (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े और फिर निशांत के साथ 67 रन की साझेदारी की।

अनुकूल ने हालांकि एक ही ओवर में जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट करके झारखंड की जीत लगभग तय कर दी। गेंदबाजों ने इसके बाद जीत की औपचारिकता पूरी की।

आजादी के बाद कांग्रेस खादी को भूल गयी, मोदी सरकार ने उसे पुनर्जीवित किया: अमित शाह
रोहतक, तीन अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद खादी को भूल गई जबकि उनकी सरकार ने इसे पुनर्जीवित किया और इसी का प्रतिफल है कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का कारोबार 2014-15 के 33,000 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने यहां ‘खादी कारीगर महोत्सव’ के दौरान कहा कि देश में कई कंपनियों का इतना बड़ा कारोबार नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उसने खादी पर ध्यान नहीं दिया और इसके प्रचार-प्रसार के लिए कुछ नहीं किया।’’

नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा खादी के प्रचार-प्रसार के लिए उठाये गये कदमों का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जो काम किया गया है अगर वह आजादी के बाद किया गया होता तो हमारे देश को बेरोजगारी की समस्या का सामना कभी नहीं करना पड़ता।

शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गरीबी दूर करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी के क्षेत्र में जो शुरुआत की उसने देश के लाखों बुनकरों के जीवन को बदल दिया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिए गए ‘खादी मंत्र’ ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष शाह ने कहा, ‘‘लेकिन इसके बाद, कांग्रेस खादी को भूल गई...।’’

उन्होंने कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने खादी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया था।

उन्होंने कहा कि बाद में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को खादी का उपयोग करने का संदेश दिया।

शाह ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के वर्तमान कारोबार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ और परिणाम आपके सामने है।’’

उन्होंने कहा कि खादी के विपणन और पैकेजिंग की एक अच्छी व्यवस्था बनाई गई और लोगों को प्रेरित किया गया।

शाह ने कहा कि जब हम खादी पहनते हैं, तो यह केवल एक पोशाक नहीं होती, बल्कि ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की भावना होती है।

इस अवसर पर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 2,200 से अधिक कारीगरों को ‘टूल किट (संबंधित औजार) प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित किया गया था और इसकी ध्येयवाक्य ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ था।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आधुनिक मशीनरी और टूल किट वितरण के साथ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ‘मार्जिन मनी’ के रूप में 301 करोड़ रुपये भी वितरित किए गए।

शादी से पहले माता-पिता की मंजूरी अनिवार्य हो: हरियाणा भाजपा विधायक
चंडीगढ़, 27 अगस्त (वेब वार्ता)। हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राम कुमार गौतम ने एक ऐसे कानून की मांग की है जिसमें शादी से पहले माता-पिता की अनुमति अनिवार्य हो। सफीदों के विधायक ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है।

गौतम ने कहा, ‘‘लड़के-लड़कियां भाग जाते हैं…ऐसे मामले सामने आए हैं जहां माता-पिता बाद में आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं। मेरा सरकार से अनुरोध है कि ऐसा कानून बनाया जाए जिसमें शादी से पहले लड़के-लड़कियों के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य हो।’’ गौतम 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले वह जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सदस्य थे।

गौतम ने जमीन की कीमत की दरों (लैंड कलेक्टर रेट) का भी मुद्दा भी उठाया और कहा कि कुछ जगहों पर इन दरों और बाजार दरों में काफी अंतर है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी बड़ा अंतर है, उसे दूर किया जाना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।’’

शून्यकाल में बोलने का समय समाप्त होने पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने उन्हें उनकी सीट पर बैठने के लिए कहा। हालांकि, गौतम अपनी बात जारी रखने पर अड़े रहे और अध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया। कल्याण ने कहा, ‘‘अगर आप इसके अलावा कुछ और कहना चाहते हैं, तो आप नोटिस दें , मैं उसके अनुसार फैसला करूंगा।’’

पहलगाम आतंकी हमले में नवविवाहित नौसेना अधिकारी भी मारे गए
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (भाषा) कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

करनाल जिले के भुसली गांव के रहने वाले नरवाल का परिवार करनाल शहर में रहता है।

भारतीय नौसेना ने भी आतंकी हमले में नरवाल की मौत की पुष्टि की है।

नौसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उसने लिखा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ गंभीर एकजुटता प्रदर्शित करती है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

नरवाल के पड़ोसी नरेश बंसल ने कहा कि अधिकारी की हाल ही में शादी हुई थी।

उन्होंने आतंकी हमले की घटना पर कहा, ‘‘शादी के बाद, हर कोई जश्न मना रहा था और खुश था। और अब अचानक यह दुखद समाचार आया।’’

एक अन्य पड़ोसी सीमा ने बताया कि दिवंगत अधिकारी के घर पर भव्य समारोह हुए थे और न केवल नरवाल परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला शादी के बाद खुशी मना रहा था।

उन्होंने करनाल में संवाददाताओं को बताया कि नरवाल ने इंजीनियरिंग की और बाद में भारतीय नौसेना में अधिकारी बने।

उन्होंने कहा, ‘‘वे स्विट्जरलैंड में हनीमून की योजना बना रहे थे, लेकिन छुट्टियों को देखते हुए कश्मीर जाने का फैसला किया...हम कल्पना नहीं कर सकते कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।’’

सीमा ने कहा, ‘‘....हमने वीडियो देखे जिसमें एक लड़की रो रही थी और आतंकवादियों से उसे भी मार डालने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उन्होंने उससे कहा कि वे उसे छोड़ रहे हैं ताकि वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को बता सके कि क्या हुआ।’’

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगा सम्मान, हरियाणा कैबिनेट का फैसला
चंडीगढ़, 26 मार्च (वेब वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने कुश्ती से राजनीति में आईं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की खेल नीति के तहत लिया गया है।

जिंद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में यह मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था।

राज्य कैबिनेट ने इस मामले को एक विशेष अपवाद मानते हुए, विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सम्मान और लाभ देने का फैसला किया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह एक विधायक हैं, इसलिए उन्हें यह निर्णय लेने का विकल्प दिया जाएगा कि वह किन लाभों को प्राप्त करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक रजत पदक विजेता को तीन प्रमुख लाभ दिए जाते हैं – चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी की सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक प्लॉट।

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में एक तकनीकी कारण से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद, उन्होंने सेमीफाइनल मैच जीता था और हरियाणा सरकार ने उनके प्रदर्शन को ऐतिहासिक मानते हुए उन्हें ओलंपिक पदक विजेता का दर्जा देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उस समय ट्वीट कर कहा था कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट का सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान विनेश फोगाट ने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा था कि विनेश हमारी बेटी है और उसे ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान पुरस्कार मिलेगा। लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।”

फोगाट ने कहा, “यह पैसे का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है। पूरे हरियाणा से लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे सरकार से नकद पुरस्कार मिला?”

अगस्त 2024 में हरियाणा सरकार ने घोषणा की थी कि विनेश फोगाट को पदक विजेता का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया था कि विनेश को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान सभी पुरस्कार दिए जाएंगे।

जल शक्ति मंत्री पाटिल ने देशवासियों को दी विश्व जल दिवस की बधाई
नई दिल्ली, 22 मार्च (वेब वार्ता)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज विश्व जल दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025' श्रीगणेश होगा।

केंद्रीयमंत्री पाटिल ने एक्स पर लिखा, ''जल-प्रकृति का अमूल्य वरदान-न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि और भविष्य की समृद्धि का मूल स्रोत भी है। इसकी सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

आज हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के साथ जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम है-जल संचय, जनभागीदारी: जन जागरूकता की ओर। पाटिल ने कहा कि यह सिर्फ एक थीम नहीं, जन-जन के जीवन से जुड़ा एक राष्ट्रीय आंदोलन भी है।

पंचकूला में होने वाले इस आयोजन की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विश्व जल दिवस पर ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025 शुरू करेगा।

केंद्र सरकार सामुदायिक भागीदारी और नवीन रणनीतियों के माध्यम से जल संरक्षण और प्रबंधन पर बल दे रही है। पंचकूला में होने वाला कार्यक्रम के माध्यम से देश के 148 जिलों में समुदाय के नेतृत्व में जल संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा दिया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में होगा।

पीआईबी के अनुसार, इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर जल संरक्षण पर कलात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करने वाली एक पेंटिंग और मूर्तिकला प्रदर्शनी का लोकार्पण किया जाएगा।

इसके अलावा नदियों, झरनों और जंगलों के बीच पारिस्थितिक संबंध को मजबूत करने वाले जल-जंगल-जन: एक प्राकृतिक बंधन अभियान का शुभारंभ होगा। वैज्ञानिक जल संसाधन प्रबंधन में सहायता करने वाली मुख्यमंत्री जल संचय योजना और हरियाणा के लिए जल संसाधन एटलस का ई-लॉन्च किया जाएगा। जल संरक्षण की दिशा में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हरियाणा के गांव में पहलवान की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 27 फरवरी (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खरखौदा थाने के प्रभारी बीर सिंह ने फोन पर बताया कि बुधवार को 40 वर्षीय पहलवान राकेश कुंडल गांव में कुश्ती प्रतियोगिता देखने आया था, तभी शाम के समय यह घटना हुई।

सिंह ने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से सोहाटी गांव में अखाड़े का संचालन कर रहा था।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटना में चार लोगों की मौत
चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) हरियाणा के पंचकूला जिले में रविवार को एक कार के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक हिमाचल प्रदेश से लौट रहे थे और पंचकूला में पिंजौर के निकट राजमार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई।’’ अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल
चंडीगढ़, 28 जनवरी (भाषा) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक की जेल से रिहा कर दिया गया।

राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है।

सूत्रों ने बताया कि 57 वर्षीय राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

राम रहीम 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से यह पहली बार है कि जब राम रहीम सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय गया है। इससे पहले, वह पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा आश्रम में रहा था।

डेरा प्रमुख के एक वकील ने बताया कि राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई है और वह संभवत: 10 दिन सिरसा में और बाकी दिन बागपत स्थित आश्रम में रहेगा।

सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचने के बाद राम रहीम ने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने उनसे डेरा न आने को कहा।

सिरसा के एक पुलिस अधिकारी ने राम रहीम के डेरा पहुंचने की पुष्टि की।

डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है। इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल एक अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल दी गई थी। तब भी पैरोल ऐसे समय में दी गई थी जब पांच अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले थे।

गौरतलब है कि अतीत में भी राम रहीम को कुछ फरलो और पैरोल पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनाव की तारीखों के आस-पास दी गईं। उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से लगभग दो हफ्ते पहले सात फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) जैसे सिख संगठन राम रहीम को यह राहत दिए जाने की आलोचना कर चुके हैं।

मई में यहां उच्च न्यायालय ने राम रहीम और चार अन्य को 2002 में हुई डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में ‘‘दोषपूर्ण और अस्पष्ट’’ जांच का हवाला देते हुए बरी कर दिया था।

हरियाणा : फरीदाबाद में भतीजी से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 20 साल की सजा
फरीदाबाद, 20 जनवरी (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने दोषी पर 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

यह घटना अक्टूबर 2019 की है, जब कक्षा आठ की छात्रा घर पर अकेली थी।

अधिवक्ता रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के समय पीड़िता की मां अपने मायके गई थी, उसका भाई स्कूल गया था और पिता काम पर गए थे।

अधिवक्ता के मुताबिक जब लड़की स्कूल से घर लौटी तो पास में रहने वाला उसका चाचा घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

अधिवक्ता के मुताबिक फरवरी 2020 में पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। जब उसकी मां उसे अस्पताल ले गई तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में कुल 24 लोगों की गवाही हुई और अदालत ने दोषी को 20 साल कैद और 65,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

हरिद्वार में खड़े ट्रक से टकराई कार, हरियाणा के चार लोगों की मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड), दो जनवरी (भाषा) हरिद्वार जिले के बहादराबाद इलाके में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार हरियाणा के चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बहादराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात शनिदेव मंदिर के पास हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान केहर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36) और प्रकाश (40) के रूप में हुई है। केहर, आदित्य और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राठौर ने बताया कि मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति की पहचान महिपाल के रूप में हुई है, जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में इलाज जारी है।

राठौर ने बताया कि ट्रक चालक रहमान वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके शौचालय गया था और इसी दौरान दुर्घटना हो गई।