Bullet train - Loktej

सूरत : बुलेट ट्रेन स्टेशन का स्ट्रक्चरल काम पूरा, फिनिशिंग और ट्रैक कार्य जारी
सूरत । मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल)द्वारा जारी प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन बिल्डिंग का स्टील स्ट्रक्चरल और रूफ शीटिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि फिनिशिंग और अन्य कार्य तेजी से जारी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेशन पर फॉल्स सीलिंग, दीवार और कॉलम क्लैडिंग, प्लेटफॉर्म और कॉनकोर्स फ्लोरिंग का काम प्रगति पर है। इसके अलावा ट्रैक बिछाने का कार्य भी जारी है।

एनएचएसआरसीएल ने सूरत के साथ-साथ बिल्लीमोरा, वापी, भरूच, आनंद और वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के लिए मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) और स्टेशन एरिया डेवलपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट पहले ही जारी कर दिए हैं। यह कदम यात्रियों के लिए एकीकृत और आधुनिक परिवहन ढांचा विकसित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इस परियोजना के तहत स्टेशनों को बस, टैक्सी, निजी वाहनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से जोड़ा जाएगा, जिससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। साथ ही, स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्टेशन प्लाजा विकसित किए जा रहे हैं, जो यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेंगे।

स्टेशन एरिया डेवलपमेंट में पार्किंग, पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ ज़ोन, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, साइनेज सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, लैंडस्केपिंग और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

अन्य स्टेशनों की प्रगति पर नजर डालें तो बिलिमोरा, वापी और भरूच स्टेशनों पर स्लैब कास्टिंग और स्ट्रक्चरल स्टील का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आर्किटेक्चरल फिनिशिंग और इलेक्ट्रिकल कार्य जारी हैं। वहीं आनंद स्टेशन पर रूफ शीटिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है, जबकि वडोदरा स्टेशन पर विभिन्न स्तरों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

यह प्रोजेक्ट देश में हाई-स्पीड और आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

देश में जल्द चलेगी बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव बोले- टिकट खरीद लीजिए
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2027 को देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है। इसका पहला रूट गुवाहाटी-कोलकाता प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।

वैष्णव ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड- क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

पिछले साल नवंबर में ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया था। इसके लिए पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पीएम मोदी सूरत स्टेशन पर काम की बारीकी से जांच करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत की।

उन्होंने पूछा कि काम में किसी तरह की परेशानी तो नहीं आ रही है और प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए किस तरह से काम किए जा रहे हैं? इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि हर स्तर पर पूरी मेहनत और बारीकी के साथ काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने में एक अहम कदम है और इससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलेगा।

बुलेट ट्रेन शुरुआती चरण में सूरत और वापी के बीच 100 किलोमीटर हिस्से में दौड़ेगी: वैष्णव
नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन अगस्त 2027 में होगा और शुरुआती चरण में यह गुजरात के सूरत और वापी के बीच 100 किलोमीटर हिस्से में चलेगी।

इससे पहले, वैष्णव ने कहा था कि शुरुआती चरण में बुलेट ट्रेन सूरत और बीलीमोरा के बीच 50 किलोमीटर के हिस्से में चलेगी।

देश का पहला 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर साबरमती (अहमदाबाद) और मुंबई के बीच बनाया जा रहा है जिस पर 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी और यह ट्रेन दो घंटे 17 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी।

वैष्णव ने यहां रेल भवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगस्त 2027 में बुलेट ट्रेन का उद्घाटन होगा तथा शुरुआती चरण में यह सूरत और वापी के बीच 100 किलोमीटर के हिस्से में चलेगी। इससे पहले, शुरुआती चरण में इसी समयसीमा के भीतर सूरत और बीलीमोरा के बीच 50 किलोमीटर हिस्सों खोलने की योजना बनाई गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी चार स्टेशनों पर रुकते हुए एक घंटा 58 मिनट में तय करेगी। हालांकि, अगर यह सभी 12 स्टेशनों पर रुकती है तो पूरा सफर दो घंटे 17 मिनट में तय करेगी।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल में सूरत स्टेशन के दौरे के बारे में वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री निर्माण की गति से संतुष्ट थे।

वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस परियोजना से हमने जो कुछ भी सीखा है उसका उपयोग न केवल रेलवे और अन्य उच्च गति परियोजनाओं में, बल्कि अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए। हमने इस परियोजना में एक के बाद एक नवाचार किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक जटिल परियोजना है और सबसे बड़ी चुनौती इसका डिजाइन है।’’ उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूरी परियोजना 2029 के अंत तक चालू हो जाएगी।

हालांकि रेल मंत्रालय ने कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के लिए सीमेंस के नेतृत्व वाले एक संयुक्त उपक्रम को ठेका दिया है, लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकती कि यह प्रणाली जापानी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन के लिए उपयुक्त न हो।

मंत्रालय ने ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने सक्षम एक उच्च गति वाली ट्रेन को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए भी कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलेट ट्रेन परियोजना के अभियंताओं से अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने को कहा
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर रहे अभियंताओं से अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने को कहा है, जो अन्यत्र इसी तरह की परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में उपयोगी होगा।

मोदी शनिवार को सूरत में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) परियोजना के अभियंताओं और अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि परियोजना से प्राप्त अनुभवों को एक ‘ब्ल्यू बुक’ की तरह दर्ज और संकलित किया जाए तो देश बुलेट ट्रेन के बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को बार-बार प्रयोग करने से बचना चाहिए और इसके बजाय मौजूदा मॉडल से सीखी गई बातों को दोहराना चाहिए।

मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दोहराव तभी सार्थक होगा जब यह स्पष्ट समझ हो कि कुछ कदम क्यों उठाए गए। उन्होंने आगाह किया कि अन्यथा, बिना किसी उद्देश्य या दिशा के दोहराव हो सकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के रिकॉर्ड रखने से भविष्य के छात्रों को लाभ होगा और राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपना जीवन यहीं समर्पित करेंगे और देश के लिए कुछ मूल्यवान छोड़ जाएंगे।’’

मोदी ने परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसमें गति और समय-सारिणी के लक्ष्यों का पालन भी शामिल था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि श्रमिकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि परियोजना बिना किसी कठिनाई के सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

केरल की एक इंजीनियर ने गुजरात के नवसारी स्थित नॉइज बैरियर फैक्ट्री में काम करने का अपना अनुभव साझा किया, जहां सरिया की वेल्डिंग के लिए रोबोटिक इकाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मोदी ने उनसे पूछा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन बनाने के अनुभव को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कैसा माना और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में वे अपने परिवारों के साथ क्या साझा करती हैं। उन्होंने देश की पहली बुलेट ट्रेन में योगदान देने पर गर्व व्यक्त किया और इसे अपने परिवार के लिए एक “ड्रीम प्रोजेक्ट” और “गर्व का क्षण” बताया।

राष्ट्र सेवा की भावना पर चिंतन करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जब राष्ट्र के लिए काम करने और कुछ नया योगदान देने की भावना जागृत होती है, तो यह अपार प्रेरणा का स्रोत बन जाती है।

उन्होंने इसकी तुलना भारत के अंतरिक्ष सफर के साथ करते हुए याद किया कि देश का पहला उपग्रह प्रक्षेपित करने वाले वैज्ञानिकों को कैसा महसूस हुआ होगा और आज सैकड़ों उपग्रह प्रक्षेपित किए जा रहे हैं।

बेंगलुरु की एक अन्य कर्मचारी एवं मुख्य इंजीनियरिंग प्रबंधक के रूप में कार्यरत श्रुति ने कठोर डिजाइन और इंजीनियरिंग नियंत्रण प्रक्रियाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि क्रियान्वयन के प्रत्येक चरण में, उनकी टीम फायदे और नुकसान का मूल्यांकन करती है, समाधानों की पहचान करती है और दोषरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विकल्पों की खोज करती है।

एमएएचएसआर परियोजना लगभग 508 किलोमीटर लंबी है, जिसमें गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर शामिल हैं। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरों को जोड़ेगा, जो भारत के परिवहन बुनियादी ढांचे में एक परिवर्तनकारी कदम है।

बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित, इस परियोजना में 465 किलोमीटर (मार्ग का लगभग 85 प्रतिशत) वायडक्ट पर आधारित है, जो न्यूनतम भूमि व्यवधान और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है। बयान में कहा गया है कि अब तक 326 किलोमीटर वायडक्ट का काम पूरा हो चुका है और 25 में से 17 नदी पुलों का निर्माण हो चुका है।

पूरा होने पर, बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे तक कम कर देगी, जिससे अंतर-शहर यात्रा तेज, आसान और अधिक आरामदायक बनकर क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

इस परियोजना से पूरे कॉरिडोर पर व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

सूरत : PM मोदी का गुजरात दौरा, अंत्रोली में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, डेडियापाड़ा में 9700 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (15 नवंबर) को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उनके दौरे की शुरुआत सूरत के अंत्रोली में निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन स्टेशन) के निरीक्षण से हुई, जहाँ उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

इसके बाद, प्रधानमंत्री नर्मदा ज़िले के डेडियापाड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया।

डेडियापाड़ा में प्रधानमंत्री ने 4 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जहाँ हज़ारों आदिवासी समुदाय के लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इससे पहले, उन्होंने देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा-अर्चना की, जिन्हें आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं।

PM मोदी ने इसी मंच से ₹9,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कांग्रेस पर हमला, आदिवासी कल्याण पर ज़ोर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय कल्याण हमेशा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकारों ने आदिवासियों की उपेक्षा की।

"छह दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया। आदिवासी कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही।"

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि देश में पहली बार आदिवासी समुदाय के लिए एक अलग मंत्रालय की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही की थी।

सूरत : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सूरत हवाई अड्डे और नियोल हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत
सूरत। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करने सूरत के अंतरोली पहुंचे। उनके आगमन पर सूरत हवाई अड्डे और नियोल हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, सांसद श्री मुकेशभाई दलाल, महापौर श्री दक्षेश मवाणी, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी, पुलिस आयुक्त श्री अनुपमसिंह गहलोत मौजूद रहे।

नियोल हेलीपैड पर नगर आयुक्त श्रीमती शालिनी अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढ़िया ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का यह दौरा मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूरत : बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
सूरत।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की प्रगति को विस्तार से परखेंगे।

यह परियोजना भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा योजनाओं में से एक है, जो देश को हाई-स्पीड रेल युग में प्रवेश कराने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

लगभग 508 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड कॉरिडोर में से 352 किलोमीटर का हिस्सा गुजरात और दादरा नगर हवेली में, जबकि 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में स्थित है। यह कॉरिडोर अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। परियोजना पूरी होने पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करते हुए इस परियोजना के लगभग 85 प्रतिशत मार्ग, यानी 465 किलोमीटर हिस्से को वायडक्ट पर बनाया जा रहा है, जिससे भूमि का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। अब तक 326 किलोमीटर वायडक्ट पूरा हो चुका है तथा 25 में से 17 नदी पुलों का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।

प्रधानमंत्री की यह समीक्षा यात्रा न केवल परियोजना की वर्तमान प्रगति का आकलन करेगी, बल्कि निर्माण कार्य की गति को और अधिक तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी देगी।

सूरत : सूरत-बिलिमोरा बुलेट ट्रेन ट्रायल की तैयारी, पीएम मोदी 15 तारीख को करेंगे अंत्रोली स्टेशन का दौरा
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट  मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत सूरत-बिलिमोरा के बीच ट्रेन चलाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को सूरत के अंत्रोली स्थित बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे। वे यहीं से बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेडियापाड़ा भी जाएंगे।

इस दौरे को लेकर प्रशासन ने जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, मीडिया प्रबंधन और कार्यक्रम व्यवस्था जैसी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि देश के सबसे महत्वाकांक्षी “ड्रीम प्रोजेक्ट” की प्रगति का अहम पड़ाव है।

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्रोली पहुँचने के लिए प्रशासन ने हवाई और सड़क  दोनों मार्गों की व्यवस्था की है। सूरत हवाई अड्डे से अंत्रोली स्टेशन की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। मौसम अनुकूल रहा तो पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे अंत्रोली पहुँचेंगे, अन्यथा सड़क मार्ग का विकल्प तैयार रखा गया है।

बुलेट ट्रेन स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय, नर्सरी, शौचालय, रिटेल दुकानें, साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा होगी ताकि बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को भी परेशानी न हो। स्टेशन की आंतरिक डिज़ाइन में प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

स्टेशन को भारतीय हरित भवन परिषद (IGBC) के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसमें वर्षा जल संचयन, कम पानी वाले सैनिटरी फिक्स्चर और पर्यावरण-अनुकूल पेंट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। बाहरी और आंतरिक डिज़ाइन में “हीरा नगरी” सूरत की पहचान को दर्शाने वाले डायमंड फेसेट पैटर्न का उपयोग किया गया है।

स्टेशन परिसर को सूरत नगर निगम (SMC) और सूरत शहरी विकास प्राधिकरण (SUDA) के सहयोग से एक “मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन योजना” के तहत विकसित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को मेट्रो, बस, टैक्सी, ऑटो जैसे अन्य परिवहन साधनों से सहज रूप से जोड़ने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल स्टेशन तक पहुँचने का समय घटेगा, बल्कि यात्रा और भी तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

अंत्रोली स्टेशन का संरचनात्मक कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि आंतरिक सज्जा, छत और स्टेशन सुविधाओं का कार्य तेज़ी से चल रहा है। ट्रैक बेड निर्माण और अस्थायी ट्रैक बिछाने का कार्य भी पूरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि ट्रायल पूरा होने के बाद सूरत से बिलिमोरा की दूरी सिर्फ 10 मिनट में तय की जा सकेगी  जो वास्तव में “नए भारत की नई रफ्तार” को दर्शाएगी।

सूरत : प्रधानमंत्री के 15 नवंबर को अंत्रोली बुलेट ट्रेन स्टेशन दौरे की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को सूरत जिले के पलसाना तालुका स्थित अंत्रोली में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे। उनके आगामी दौरे की सुचारू योजना और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी की अध्यक्षता में सूरत कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करेंगे, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को गंभीरता और समन्वय के साथ पूरा करें ताकि दौरा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में प्रशासनिक सहयोग के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। अतिरिक्त रेजिडेंट कलेक्टर विजय रबारी ने बैठक में इन समितियों की जिम्मेदारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट “बुलेट ट्रेन परियोजना” की प्रगति का अवलोकन करेंगे और अंत्रोली स्टेशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया, डिप्टी कलेक्टर, अधिशासी अभियंता, बुलेट ट्रेन परियोजना, एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सूरत : भारत-जापान ने सूरत में बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की; जापानी मंत्री ने किया वंदे भारत में सफर
सूरत। केन्द्रिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के परिवहन मंत्री हिरोमासा नाकानो ने आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सूरत में हाई-स्पीड रेल निर्माण स्थल का दौरा किया। मंत्रियों ने ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार और ट्रैक स्लैब समायोजन सुविधा समेत परियोजना के प्रमुख घटकों की समीक्षा की।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को अमलीजामा पहनाने में भारत और जापान के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा है, दोनों मंत्रियों ने गुणवत्ता मानकों के पालन पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्माण की तीव्र गति की सराहना की।

‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को हकीकत का रूप देने में जुटा है। उसका कहना है कि 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र और गुजरात के बीच तीव्र संपर्क प्रदान करेगा।

एनएचएसआरसीएल के अधिकारी ने कहा, महाराष्ट्र के बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होने के बाद, 320 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन इस क्षेत्र में अंतर-शहर यात्रा में क्रांति लाएगी तथा मुंबई, वापी, सूरत, आनंद, वडोदरा और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्थाओं को आपस में जोड़ेगी।

उन्होंने कहा, यह मार्ग बोईसर, भरूच और अंकलेश्वर जैसे औद्योगिक शहरों और आगामी वधावन बंदरगाह (बोईसर स्टेशन के माध्यम से) को हाई-स्पीड रेल संपर्क प्रदान करेगा। बुलेट ट्रेन बीच में 10 शहरों--ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद में रुकेगी और साबरमती उसका आखिरी पड़ाव होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि पूरी यात्रा सीमित ठहरावों (सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद) के साथ लगभग दो घंटे सात मिनट में पूरी हो जाएगी, जो पारंपरिक ट्रेनों या सड़क यात्रा से लगने वाले समय से काफी कम है।

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि पूरी बुलेट ट्रेन परियोजना 2029 के अंत तक पूरी हो जाएगी। स्थल पर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के बाद, दोनों मंत्रियों ने कार्य की गुणवत्ता और परियोजना की तीव्र गति पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्माण की तीव्र गति की सराहना की, जो दर्शाता है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होने की ओर अग्रसर है।

यह उच्च-स्तरीय यात्रा भारत और जापान के बीच मजबूत और घनिष्ठ सहयोग को और मजबूत करती है। भारत की पहली एचएसआर परियोजना की सफल प्रगति में जापानी शिंकानसेन तकनीक और विशेषज्ञता का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। यह यात्रा इस परियोजना को विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पूरा करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यह बुलेट ट्रेन परियोजना भारत में परिवहन को बदलने के लिए तैयार है।

जापानी मंत्री हिरोमासा नाकानो विमान से सूरत पहुँचे। इसके बाद, सूरत बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद, जापानी मंत्री हिरोमासा नाकानो देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए। उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHRSCL) ने बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर वंदे भारत ट्रेनों के लिए सिग्नलिंग सिस्टम हेतु निविदा जारी की थी। इन वंदे भारत ट्रेनों को भारत की स्वदेशी बुलेट ट्रेनों के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर पर चलनी है।

लेकिन जापानी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन खरीदने का सौदा काफी समय से टल रहा है। ऐसे में रेल मंत्रालय ने एक फैसला लिया है। मंत्रालय ने एक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए निविदाएँ आमंत्रित की हैं जिससे वंदे भारत ट्रेनें इस कॉरिडोर पर अधिकतम 280 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकेंगी। ऐसे में जब तक शिंकानसेन ट्रेनें भारत नहीं आ जातीं, तब तक इस सेक्शन पर हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 में शुरू हो जाएगा : रेल मंत्री वैष्णव
मुंबई, 20 सितंबर (भाषा) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में शनिवार सुबह पूरा हो गया।

वैष्णव ने इसे ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ बताते हुए कहा कि सूरत-बिलिमोरा खंड पर हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला चरण दिसंबर 2027 में शुरू हो जाएगा।

मुंबई के पास घनसोली में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन ‘‘मध्यम वर्ग के लिए परिवहन’’ का साधन होगी और किराया ‘‘उचित’’ होगा।

रेल मंत्री ने कहा कि ‘गूगल मैप’ ऐप मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय नौ घंटे दिखाता है, लेकिन बुलेट ट्रेन से लोग यह दूरी दो घंटे सात मिनट में तय कर सकेंगे।

वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला चरण 2027 में सूरत-बिलिमोरा खंड पर शुरू किया जाएगा। यह 2028 में ठाणे और 2029 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक हो जाएगा।

उन्होंने कहा, "ट्रेनों के परिचालन की इस तरह से योजना बनाई गई है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर आधे घंटे में एक ट्रेन रवाना होगी। पूरा नेटवर्क व्यवस्थित हो जाने पर, व्यस्त समय में हर 10 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी।"

मंत्री ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराने की आवश्यकता नहीं होगी और यात्री स्टेशन पर टिकट ले सकेंगे।

सुरंग के एक छोर पर खड़े होकर, वैष्णव ने बटन दबाया और नियंत्रित डायनामाइट विस्फोट से इसकी अंतिम परत को तोड़ दिया, जिससे पांच किलोमीटर तक की खुदाई पूरी हो गई।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने कहा कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड (एनएटीएम) का उपयोग करके खोदी गई यह सुरंग, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और शिलपाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड का हिस्सा है। इसमें ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर का खंड भी शामिल है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (508 किमी) भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी, यात्रा का समय दो घंटे से थोड़ा ज़्यादा होगा: वैष्णव
भावनगर, तीन अगस्त (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी और इससे मुंबई व अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय दो घंटे सात मिनट रह जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भावनगर टर्मिनस पर थे, जहां से उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया।

वैष्णव ने कहा, “मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है। इसके शुरू होने से मुंबई से अहमदाबाद तक की यात्रा में केवल दो घंटे सात मिनट लगेंगे।”

मुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होगी और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति से गुजरात के वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद को जोड़ेगी।