Cryptocurrency - Loktej

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में तेजी का रुख, पहली बार एक करोड़ रुपये के पार पहुंचा बिटकॉइन
नई दिल्ली, 11 जुलाई (वेब वार्ता)। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने आज पहली बार एक करोड़ रुपये के स्तर को पार करके नया इतिहास रच दिया। भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे बिटकॉइन 1,18,033 यानी करीब 1.01 करोड़ रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि अमेरिका में बिटकॉइन ईटीएफ में हुए रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट और दुनिया के कई बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी की वजह से इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में अचानक इतनी तेजी आई है।

कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का कहना है कि बिटकॉइन ने 1,18,000 डॉलर के स्तर को पार करके ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनका मानना है कि अगर बाजार की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ तो बिटकॉइन जल्दी ही 1,25,000 डॉलर के स्तर तक भी पहुंच सकता है।

इस क्रिप्टोकरंसी ने अप्रैल के महीने में ही कंसोलिडेशन का सामना किया था, लेकिन अब इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की खरीदारी और क्रिप्टो मार्केट में बने बुलिश सेंटीमेंट की वजह से बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई है।

इस साल जनवरी में 1 लाख डॉलर का आंकड़ा छूने के बाद अप्रैल के महीने में बिटकॉइन 75,000 डॉलर के स्तर तक गिर गया था। इस गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में एक बार फिर तेजी का रुख बना शुरू हुआ, जिसकी वजह से इस क्रिप्टोकरंसी ने एक बार फिर 1 लाख डॉलर के स्तर को पार करने में सफलता हासिल कर ली।

बिटकॉइन की तेजी की वजह से इसके मार्केट कैप ने ताइवानी और ऑस्ट्रेलियन डॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि बिटकॉइन की टोटल होल्डिंग का 74 प्रतिशत हिस्सा फिलहाल लॉन्ग टर्म होल्डर्स (निवेशकों) के पास है, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। लॉन्ग टर्म होल्डर्स की हिस्सेदारी बढ़ने का मतलब इस क्रिप्टोकरंसी की मजबूती के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को समझा जाता है।

अमेरिका बना रहा है बिटकॉइन का क्रिप्टो भंडार
वॉशिंगटन, 07 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिटकॉइन का एक आभासी मुद्रा (क्रिप्टो) भंडार बनाने की घोषणा की है। श्री ट्रंप ने इससे जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति के साथ ही क्रिप्टो भंडार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत सहित दुनिया के अधिकांश देश बिटकॉइन को आधिकारिक मान्यता नहीं दे रहे हैं लेकिन श्री ट्रंप द्वारा क्रिप्टो भंडार बनाने की पहल से इस आभासी मुद्रा को वैश्विक स्तर पर मान्यता पाने में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस ने कहा, “कुछ ही मिनट पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प ने रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व स्थापित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। रिजर्व को संघीय सरकार के स्वामित्व वाले बिटकॉइन से पूंजीकृत किया जाएगा, जिसे आपराधिक या नागरिक संपत्ति जब्ती कार्यवाही के हिस्से के रूप में जब्त किया गया था। इसका मतलब है कि इससे करदाताओं को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।”

इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार के पास लगभग दो लाख बिटकॉइन हैं; हालाँकि, कभी भी पूर्ण ऑडिट नहीं हुआ है। राष्ट्रपति का कार्यकारी आदेश संघीय सरकार की डिजिटल संपत्ति होल्डिंग्स का पूरा लेखा-जोखा रखने का निर्देश देता है। अमेरिका अपने रिजर्व में जमा किए गए किसी भी बिटकॉइन को नहीं बेचेगा। इसे मूल्य के भंडार के रूप में रखा जाएगा। रिजर्व क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक डिजिटल फोर्ट नॉक्स की तरह है जिसे अक्सर ‘डिजिटल गोल्ड’ कहा जाता है।

इसमें कहा गया है कि बिटकॉइन की समय से पहले बिक्री से अमेरिकी करदाताओं को पहले ही 17 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब संघीय सरकार के पास अपनी होल्डिंग्स के मूल्य को अधिकतम करने की रणनीति होगी।

ट्रेजरी और वाणिज्य सचिवों को अतिरिक्त बिटकॉइन प्राप्त करने के लिए बजट-तटस्थ रणनीति विकसित करने के वास्ते अधिकृत किया गया है, बशर्ते कि उन रणनीतियों से अमेरिकी करदाताओं पर कोई अतिरिक्त लागत न आए।

इसके अलावा, कार्यकारी आदेश एक अमेरिकी डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल की स्थापना करता है, जिसमें आपराधिक या सिविल कार्यवाही में जब्त किए गए बिटकॉइन के अलावा अन्य डिजिटल संपत्तियां शामिल हैं। सरकार स्टॉकपाइल के लिए जब्ती कार्यवाही के माध्यम से प्राप्त की गई संपत्तियों से परे अतिरिक्त संपत्तियां नहीं खरीदेगी। स्टॉकपाइल का उद्देश्य ट्रेजरी विभाग के तहत सरकार की डिजिटल संपत्तियों का जिम्मेदाराना प्रबंधन करना है।

इसमें किए गए वादे, निभाए गए वादे का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि श्री ट्रम्प ने एक रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व और डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल बनाने का वादा किया था। उन वादों को पूरा किया गया है। यह कार्यकारी आदेश अमेरिका को ‘दुनिया की क्रिप्टो राजधानी’ बनाने के लिए श्री ट्रम्प की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

व्हाइट हाउस में एआई एवं क्रिप्टो सीजर डेविड सॉक्स ने कहा, “मैं इस अत्याधुनिक तकनीक का समर्थन करने में उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता तथा डिजिटल एसेट उद्योग का समर्थन करने में उनके त्वरित निष्पादन के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहता हूँ।

उनका प्रशासन वास्तव में ‘तकनीकी गति’ से आगे बढ़ रहा है। मैं डिजिटल एसेट मार्केट्स पर राष्ट्रपति के कार्य समूह को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ - विशेष रूप से ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को - इस कार्य को पूरा करने में उनकी मदद और समर्थन के लिए। अंत में बो हाइन्स ने हमारे कार्य समूह के कार्यकारी निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा में 11 स्थानों पर छापे मारे
नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान 1.08 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो साल पुराने मामले में शुक्रवार को दिल्ली में नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर छापे मारे गए।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर अवैध गतिविधियां और क्रिप्टो धोखाधड़ी करने का आरोप है।

प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘उन्हें भारत और अन्य देशों में लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श देकर और क्रिप्टोकरंसी के रूप में धन हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित करके धोखा देते हुए पाया गया। इस धन को फिर कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से भेजकर नकदी में परिवर्तित किया गया।’’

एजेंसी ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

इसने कहा, ‘‘सीबीआई ने छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए और छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन एवं एक आईपैड जब्त किया। जांच में वीओआईपी-आधारित कॉल करने और ‘डार्कनेट’ तक पहुंचने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल किए जाने का भी पता चला।’’

इसके अतिरिक्त, सीबीआई ने 1.08 करोड़ रुपये नकद, 1,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा और 252 ग्राम सोना जब्त किया।

नई दिल्ली : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में हड़कंप, बिटकॉइन लुढ़क कर 54 लाख के स्तर से भी नीचे आया
नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में गुरुवार को जबरदस्त दबाव बना हुआ है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से 9 गिरावट के साथ रेडजोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि सिर्फ यूएसडी कॉइन ही मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है। बाजार में बने दबाव के कारण दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 3 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट कर 54 लाख रुपये के स्तर से भी नीचे आ गई है। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी पिछले 24 घंटे के दौरान 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट का शिकार हो गई है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम 6 बजे तक बिटकॉइन 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53.75 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एथेरियम की कीमत भी आज 8.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ गिर कर 2.65 लाख रुपये के स्तर पर आ गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.03 प्रतिशत, बीएनबी 3.52 प्रतिशत, सोलाना 5.11 प्रतिशत, एक्सआरपी 3.41 प्रतिशत, डॉगकॉइन 7.01 प्रतिशत, टॉनकॉइन 5.38 प्रतिशत और कार्डानो 5.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 4.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप घट कर 193.45 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

ग्लोबल मार्केट कैप में गिरावट के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेनदेन में तेजी आई है। इस अवधि में कुल 7.09 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेनदेन हुई, जो 1 दिन पहले की तुलना में 8.06 प्रतिशत अधिक है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें कीमत में गिरावट आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति 0.62 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी बढ़ कर 54.87 प्रतिशत हो गई है।

क्रिप्टोकरंसी के कारोबार में TDS लागू होने से घट गये सौदे
भारत में क्रिप्टो पर निवेश करने वालों पर ग्लोबल बाजार में लगातार गिर रहे क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों का असर देखा जा सकता है। बीते कुछ दिनों में देश में क्रिप्टों में कारोबार करने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट देख गई है। क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से जुड़े देश के तीन बड़े एक्सचेंज ZebPay, WazirX और CoinDCX ने क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन में आई गिरावट की पुष्टि की है। क्रिप्टो के कारोबार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण देश में 1 जुलाई से लागू होने वाले टैक्स के नए नियम हैं।

आपको बता दें कि बीते एक जुलाई से क्रिप्टोकरेंसी के लिए किए जाने वाले लेनदेन पर सरकार की ओर से एक प्रतिशत TDS लगाने का प्रावधान कर दिया गया है। इसके बाद से घरेलू क्रिप्टोनिवेशकों की दिलचस्पी इसमें घटने लगी है। जुलाई महीने में क्रिप्टो के डेली वॉल्यूम में 60 से 87 फीसदी तक की कमी देखने को मिली है। अन्य एक्सचेंज CoinGecko और Giottus ने भी ट्रेडिंग वॉल्यूम में बड़ी गिरावट की बात कही है। आपको बता दें कि इस साल फरवरी महीने में अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज में निवेश करने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी का टैक्स वसूला जाएगा, जबकि क्रिप्टोकरेंसी के लिए किए गए हर लेनदेन पर 1 प्रतिशत TDS भी देय होगा। इन टैक्सों की घोषणा करते हुए सभी तरह के NFT में निवेश को शेयर बाजार और बॉन्ड्स में निवेश से अलग माना गया था।

जानकारी के मुताबिक ग्लोबल बाजारों में एनएफटी के भाव लगातार टूटने के कारण अलग-अलग डिजिटल करेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में पहले से ही दबाव देखने को मिल रहा था। अब क्रिप्टो के लेनदेन पर TDS लगने के कानून के बाद निवेशक यह मानकर चल रहे हैं कि इससे उनका प्रॉफिट अब घटता ही जाएगा। पिछले साल नवंबर में बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टो करेंसीज की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद से इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं। मंगलवार 5 जुलाई को भी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान, बिटकॉइन की कीमत में 4.78 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली है। बिटकॉइन मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे 16,45,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं इथेरियम भी 7.61 फीसदी की तेजी के साथ 93,737 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।  वर्तमान में 30 जून की तुलना में 80 से 82 प्रतिशत तक कम देखी जा रही है। एक विश्लेषक ने टीडीएस के कारण व्यापार की मात्रा पर प्रभाव की संभावना व्यक्त की। व्यापारियों को डर है कि टीडीएस के कारण उनकी पूंजी रुक जाएगी।

दूसरी ओर, वैश्विक क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार में बढ़ती वित्तीय चुनौतियां एक्सचेंजों को संचालित करना मुश्किल बना रही हैं। काम के तनाव के कारण कर्मचारियों की छंटनी भी की जा रही है। हालांकि, इन घटनाक्रमों के बीच, सप्ताह की शुरुआत में अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में वृद्धि देखी गई। टेरायूएसडी 12 जून, 2022 गिर गया है, और वाल्ड के एक बयान के अनुसार, इसके एक्सचेंजों ने क्रिप्टो बाजार में मंदी के दौरान 19.77 मिलियन की निकासी देखी है, जिसमें सेल्सियस नेटवर्क ने निकासी को रोक दिया है। एक्सचेंज ने यह भी कहा कि बाजार की अस्थिरता के अलावा अन्य कारकों के कारण उसे वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रिप्टो लेंडिंग प्लेटफॉर्म सेल्सियस ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों के 25 प्रतिशत या 150 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

बिल गेट्स ने फिर एक बार क्रिप्टोकरेंसी को आड़े हाथों लिया, जानिये क्या कहा
इन दिनों क्रिप्टोकरेंसीज के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. सोमवार को क्रिप्टोकरेंसीज बीते कुछ समय में अपने सबसे कम कीमत को छुआ था. क्रिप्टोकरेंसीज में निवेशकों को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ है. सोमवार को इसमें 15 फीसदी से अधिक गिरावट आई जबकि मंगलवार को भी यह 5.4 फीसदी गिर गई।

इस बीच एक बार फिर दुनिया के चौथे सबसे बड़े रईस और दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसीज को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने नॉन फंगीबल टोकन्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट्स को फर्जी करार देते हुए कहा कि ये केवल मूर्ख बनाने वाले सिद्धांतों पर आधारित है।

आपको बता दें कि मंगलवार को कैलिफोर्निया के बार्कले में एक क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में गेट्स ने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसीज की आलोचना की है। वह पहले भी कई बार बिटकॉइन (Bitcoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को आड़े हाथ ले चुके हैं। गेट्स ने कहा कि बंदरों की महंगी फोटोज से दुनिया में काफी सुधार होने जा रहा है। ये किसी काम की नहीं हैं। इस मुद्दे पर तो पिछले साल दुनिया के सबस बड़े रईस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बिल गेट्स आमने सामने आ चुके है। उनका कहना था कि बिटकॉइन में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए बहुत जोखिम है और इससे कॉइन की माइनिंग से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। मस्क उनकी इस बात से सहमत नहीं थे।

शेयर बाजार : दिसंबर 2020 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत सबसे कम, निवेशकों को हुआ घाटा
आज का सोमवार शेयर बाजार के लिए काला सोमवार साबित हुआ है। आज के दिन निवेशकों के लाखों करोड़ो डूब गये. शेयर बाजारों के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की भी हालत बहुत अच्छी नहीं है। कई मायनों में क्रिप्टो मार्केट ज्यादा बुरी स्थिति में पहुंच गया है। दरअसल आज सप्ताह के पहले दिन बिटकॉइन 25 हजार डॉलर के नीचे जाने के करीब पहुंच गया है। पिछले 5 दिन में बिटकॉइन में लगभग 15 फीसदी और पिछले 24 घंटे में 3.50% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 25,745 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। दिसंबर 2020 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत 25,000 से नीचे आई है।

आपको बता दें कि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप आज 1.13 लाख करोड़ डॉलर के नीचे आ गया है। बिटकॉइन के साथ-साथ दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की भी हालत खराब है। Ethereum की हालत तो बिटकॉइन से भी खराब है। पिछले 5 दिन लगभग 25 फीसदी गिर चुकी ये करेंसी आज यह 1345 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही है। यह पिछले 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा गिरी है। सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे, बिटकॉइन 9% ऊपर 25% 25,200 के आसपास कारोबार कर रहा था। हालांकि, इंट्राडे बिटकॉइन 11% से अधिक गिरकर 24,800 पर आ गया, जो दिसंबर, 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

बिटकॉइन के टूटने के साथ, क्रिप्टो बाजार का बाजार पूंजीकरण भी 24 घंटों में 8% गिरकर 1.1.4 ट्रिलियन हो गया। क्रिप्टो मार्केट के कुल मार्केट कैप में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 0.50% गिरकर 47.20% हो गई।

‘मैं फिर से गरीब हुआ‘ इस अरबपति के साथ साथ क्रिप्टोकरेंसी में डूबे निवेशकों के अरबों पैसे
क्रिप्टो जैसे मार्किट में कब क्या हो जाये ये कोई बता नहीं सकता। यहां कोई एक दिन में करोड़ों पा जाता है तो कोई अपना सब कुछ खो देता है। ऐसे में पिछले दो हफ्तों के दौरान अब टेरा यूएसडी के सिस्टर टोकन लूना में इतनी तगड़ी गिरावट आई है कि इसकी वैल्यू लगभग जीरो हो गई है। अभी तक टिकाऊ मानी जाने वाली यह क्रिप्टोकरेंसी अपने इनवेस्टर्स के अरबों डॉलर डुबो चुकी है।

इस बीच क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस के फाउंडर चांगपेंग झाओ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। झाओ को तगड़ा झटका लगाने वाली बात बताते हुए खुलकर ऐलान किया कि 'मैं फिर से गरीब गया हूं।' झाऊ ने बताया कि LUNA में आई गिरावट में लगभग एक अरब डॉलर डूब चुके हैं। बाइनैंस के फाउंडर ने अपने नुकसान के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक बार फिर से गरीब हो गया हूं।' उन्होंने फॉर्च्यून का एक लेख ट्वीट किया, जिसका कैप्शन था 'Poor again' यानी फिर से गरीब हुआ। ग्लोबल मार्केट में आई भारी गिरावट, एक्पर्ट्स से जानें अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंडों में रहें बनें या इनसे निकलें?

उन्होंने आगे बताया कि LUNA में उनके 1.6 अरब डॉलर के निवेश में भारी गिरावट आ चुकी है, जिसकी कीमत अब महज 2,500 डॉलर रह गई है। वर्ष 2018 में, बाइनैंस को टेरा नेटवर्क में 30 लाख डॉलर के निवेश के बदले में LUNA के 1.5 करोड़ टोकन मिले थे। इस साल अप्रैल में जब लूना अपने पीक पर थी, उस समय उनके निवेश की वैल्यू 1.6 अरब डॉलर थी। हालांकि, झाओ ने लूना टोकन नहीं बेचे और जब लूना लगभग जीरो के स्तर पर आ गई है तो उनके टोकनों की वैल्यू लगभग 2,200 डॉलर रह गई है।

गौरतलब है कि लूना बीते एक सप्ताह में 99 फीसदी कमजोर हुई और 18.6 फीसदी की गिरावट के साथ 0.0001416 डॉलर पर ट्रेड हो रही है। बाइनैंस की 1.5 करोड़ लूना टोकन होल्डिंग और मौजूदा मार्केट प्राइस पर विचार करें तो होल्डिंग की वैल्यू लगभग 2,124 डॉलर है। बाइनैंस पर मौजूद डाटा से पता चलता है कि टेरा लूना पिछले सात दिनों के दौरान 99.15 फीसदी कमजोर हो चुकी है। इसकी मार्केट कैप फिलहाल 92.499 करोड़ डॉलर है। अपने सुनहरे दौर में यानी अप्रैल के पहले सप्ताह में लूना की कीमत 119.18 डॉलर थी, जो उसका आल टाइम हाई था। इसके बाद इसकी कीमतें कमजोर होती गईं।

जानिये क्रिप्टोकरंसी का अर्थतंत्र पर क्या हो सकता है दुष्परिणाम, आरबीआई ने दी चौंकाने वाली जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शीर्ष अधिकारियों ने एक संसदीय पैनल को बताया है कि क्रिप्टोकुरेंसी अर्थव्यवस्था के एक हिस्से को "डॉलरीकरण" कर सकती है जो भारत के मौलिक हितों के खिलाफ है। सूत्रों ने कहा कि पूर्व मंत्री जयंत सिन्हा ने की अध्यक्षता में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सहित शीर्ष अधिकारियों ने वित्त पर संसदीय स्थायी समिति के समक्ष प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अमेरिकी गठबंधन के समर्थन में बात की, लेकिन कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए कुछ स्वतंत्रता बनाए रखना महत्वपूर्ण था। समिति के एक सदस्य के अनुसार, आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि इससे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति तय करने और देश की वित्तीय प्रणाली को नियंत्रित करने की क्षमता को गंभीर नुकसान हो सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में विनिमय का माध्यम बनने की क्षमता है और यह स्थानीय स्तर पर और सीमाओं के पार वित्तीय लेनदेन में रुपये की जगह ले सकती है। केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मुद्रा वित्तीय प्रणाली का हिस्सा ले सकती है और सिस्टम में धन के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई की क्षमता को कमजोर कर सकती है। रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकी वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग और मादक (ड्रग्स) पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा सकता है, और यह देश की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने संसदीय समिति से कहा, "लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी डॉलर पर आधारित हैं और विदेशी निजी संस्थाओं द्वारा घोषित की जाती हैं। ऐसे परिदृश्य में, यह संभव है कि हमारी अर्थव्यवस्था का कुछ हिस्सा डॉलरकरण की ओर ले जाएगा जो देश के संप्रभु हितों के खिलाफ होगा।"

आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का बैंकिंग सिस्टम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोग अपनी गाढ़ी कमाई को क्रिप्टो में डाल सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बैंकों को उधार देने के लिए धन की कमी हो सकती है। इस साल के बजट में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टोकुरेंसी टर्नओवर और उससे जुड़ी संपत्तियों पर 30 प्रतिशत कर की घोषणा की। क्रिप्टोक्यूरेंसी में लगभग 5.34 बिलियन के साथ देश में अनुमानित 1.5 मिलियन से 20 मिलियन लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं। भारत के क्रिप्टो बाजार के आकार के बारे में कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है। संसदीय समिति वित्त नियामकों के साथ आगे की चर्चा कर रही है।

जानिये क्रिप्टोकरंसी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को कैसे दिया गया अंजाम
आज के समय युवाओं की दिलचस्पी डिजिटल करेंसी में देखी जा रही है। आज के समय युवा क्रिप्टो जैसे डिजिटल करेंसी में निवेश करने को तैयार दिखाई देते है। ये डिजिटल करेंसी कम समय में बहुत फायदा दे सकती है पर इसके साथ नुकसान होने की सम्भावना भी बहुत अधिक है। ऐसे में हम आपको डिजिटल करेंसी के इतिहास में सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी की घटना के बारे में बताने जा रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने 600 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी यानी करीब 4,600 करोड़ रुपये की की चोरी की हैं।

जानकारी के अनुसार हैकर्स ने ऑनलाइन गेम Axie Infinity से जुड़े एक ब्लॉकचेन नेटवर्क को चुरा लिया, जो अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टो हमला है। नोड्स के रूप में लोकप्रिय एक्सी इन्फिनिटी और एक्सी डीएओ द्वारा संचालित कंप्यूटर और लोगों को टोकन का आदान-प्रदान करने की अनुमति देने वाला एक सॉफ्टवेयर पुल पर साइबर हमला किया गया था। इस ब्रिज को रोनिन ब्रिज के नाम से जाना जाता है। हैकर्स ने कुल छह लेन-देन में रोनिन ब्रिज से 173,600 ईथर और 25.5 मिलियन यूएसडीएस टोकन चुरा लिए। ये हमला या यूं कहें कि चोरी 23 मार्च को हुई थी। इस प्रकार के ब्रिज को क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस क्रिप्टो चोरी ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले ने साबित कर दिया कि पुल सुरक्षित नहीं था। कई कंप्यूटर कोड का ऑडिट नहीं किया जाता है, जिससे हैकर्स कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। इस पुल पर लेनदेन आदेश के तथाकथित सत्यापनकर्ता की पहचान मुश्किल और एक रहस्य है। क्रिप्टो की दुनिया में हजारों ब्रिज हैं, जहां लाखों डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी का आदान-प्रदान होता है।

सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी चोरी की घटना के बाद से रोनिन ब्लॉकचैन पर इस्तेमाल किए गए टोकन रॉन (आईआरएच) का मूल्य लगभग 3% गिर गया है। CoinMine Cap के अनुसार, AXS, XC Infinity में प्रयुक्त टोकन में लगभग 8.5% की गिरावट आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोरी हुए 600 करोड़ रुपये यानी करीब 4,600 करोड़ रुपये का क्रिप्टोकरंसी कैम कब रिकवर होगा।

अहमदाबाद : क्रिप्टो में निवेश करवाकर पैसे डबल करने की लालच देकर व्यापारी को लूटा, तीन शख्स हिरासत में
आज कल हर कोई क्रिप्टोकरेंसी के पीछे पड़ा हुआ है। क्रिप्टो बाजार में होने वाली उथल पाथल के बीच खुद जल्द से जल्द अमीर बन जाए इस आशा से हर कोई इसमें निवेश कर रहा है। हालांकि अधिकतर लोगों को इसकी कोई भी जानकारी नहीं है और वह अन्य लोगों की सलाह तथा उनके द्वारा किए गए ट्रेडिंग के अनुसार ही खुद की ट्रेडिंग भी कर रहे है ऐसे में क्रिप्टो करेंसी से जुड़े कई फ्रॉड भी सामने आए हैं।अहमदाबाद से भी ऐसा ही एक फ्रॉड सामने आया, जहां मणिनगर में रहने वाले तथा ऑनलाइन शेयर मार्केट और कपड़े का धंधा करने वाले व्यापारी को 3 शख्सों ने एक क्रिप्टो करेंसी स्कीम में निवेश करवाने के बहाने उनके ₹125000 चपत कर लिए थे। जिसके चलते व्यापारी ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है। यही नहीं तीनों शख्सों ने अन्य कई लोगों से भी इस तरह का स्कैम किया है। तीनों में मिलकर गुजरात के ही तकरीबन 50 हजार लोगों को विभिन्न स्कीम का झांसा देकर 50 करोड़ रुपए का हाथ फेरा है।विस्तृत जानकारी के अनुसार, मणिनगर चार रास्ते के पास रहने वाले 46 वर्षीय कपूरचंद नागर ऑनलाइन शेयर बाजार और कपड़े का धंधा करते है। नेटवर्किंग का काम होने के चलते उनके कई लोगों से संबंध है। पिछली 5 फरवरी को उनके फोन पर नविनभाई नाम के एक शख्स ने उन्हें फोन कर उनसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के बारे में पूछा था।नरेशभाई ने निवेश करने की तैयारी दिखाई तो नवीन और झुल्फिकार उनसे निवेश करने की सलाह दी थी। तीनों ने मिलकर एक ही सप्ताह में पैसे डबल करने की लालच देकर 1.25 लाख रुपए निवेश करवाए थे। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने यह पैसे उनके द्वारा सुझाई गई अन्य स्कीम में डालने के लिए उनसे ले लिए। हालांकि समय होने के बाद भी उन्हों ने पैसे लौटाए नही थे, जिसके चलते नरेशभाई ने तीनों को खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी।

क्रिप्टोकरंसी : पंद्रह दिन में पैसे दुगने कराने के चक्कर में सिर्फ सूरत के लोगों ने गवाएं हजार करोड़
आज के समय में क्रिप्टोकरंसी एक बहुत लोकप्रिय और प्रचलित बन चुका है। टीवी और रेडियो पर क्रिप्टोकरंसी के महत्व को बताने वाले बहुत से विज्ञापन चलते रहते है। इसी के साथ इसमें धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सूरत पुलिस को अपनी जाँच में एक हजार करोड़ से ज्यादा ठगी के मामले सामने आये हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि क्रिप्टोकरंसी के नाम पर हजारों परिवार पंद्रह दिनों में पैसे डबल करने के लालच में फंस गए हैं। CJ और G9 जैसी योजनाएं जो मात्र 15 दिनों में पैसे दुगना करने की बात कहती हैं, इसके लिए लोग अपन संपत्ति और आभूषणों को गिरवी रखपैसा जमा करते हैं। मात्र वराछा क्षेत्र में कुछ गिरोह पिछले पांच साल से पूरे भारत और दुनिया को ठग रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार इस गिरोह ने अकेले सूरत के लोगों से एक हजार करोड़ रुपये लिए हैं। इन योजनाओं में प्रतिदिन दो से पांच प्रतिशत ब्याज और प्रति घंटे एक प्रतिशत ब्याज का लालच दिया जाता है। अब वराछा क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में पूरी दुनिया को ठगने का अड्डा बन गया है। पुलिस की शाखाएं इस मामले की तमाम बारीकियों से वाकिफ हैं लेकिन परदे के पीछे करोड़ों रुपये के कारण ये ठग पिछले पांच साल से नगदी का धंधा चला रहे हैं।

बता दें कि पिछले छह महीने से चल रही सीजे नाम की योजना में लोगों को एक पखवाड़े में अपने घरों और दुकानों को गिरवी रख कर करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सूरत में यह आंकड़ा एक हजार करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। अगर पूरे भारत में इस योजना की जांच की जाए तो यह आंकड़ा चौंकाने वाला हो सकता है। इसके अलावा, इस योजना को मार्केटिंग रणनीति के माध्यम से पूरी दुनिया में फैलाया गया था। तो इस योजना में धोखाधड़ी का आंकड़ा अविश्वसनीय हो सकता है।

गौरतलब है कि इन योजनाओं में निवेश के लिए लोग अपनी संपति और आभूषण गिरवी रखकर या फिर क़र्ज़ लेकर पैसों का इंतजाम कर रहे है। ऐसे में पैसे डूब जाने पर इन लोगों की स्थिति और दयनीय बन जाती है। कई मामलों में तो लोगों के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।