Jaipur - Loktej

बामनवाली में 580 बहन-बेटियों का सम्मान, ऐतिहासिक आयोजन बना चर्चा का केंद्र
बामनवाली गाँव में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब यहां आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। स्वर्गीय खेताराम जी एवं स्वर्गीय गोमतीदेवी सारस्वा की स्मृति में उनके पुत्र तोलाराम, बीरूराम और भवानीशंकर सारस्वा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहूति के अवसर पर दो दिवसीय ‘बहन-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित भव्य ‘बहन-बेटी सम्मान समारोह’ में गाँव में जन्मीं और ब्याही गईं कुल 580 बहनों, बेटियों और भुआओं का सम्मान किया गया। समारोह में सभी महिलाओं का तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अपने मायके में मिले इस विशेष सम्मान से कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें गाँव की बुजुर्ग भुआओं से लेकर छोटी बच्चियों तक सभी पीढ़ियों की महिलाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन ने पारिवारिक रिश्तों की मिठास को मजबूत करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया।

ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना था कि यह आयोजन महिला सम्मान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

इस अवसर पर सम्पत सारस्वत ने कहा, “बेटी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गाँव की शान होती है। इस आयोजन का उद्देश्य बेटियों को यह एहसास कराना था कि उनके मायके में उनका स्थान सदैव सर्वोपरि है।”

श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस समारोह ने पूरे गाँव को उत्सवमय बना दिया। ग्रामीणों ने बामनवाली की तुलना वृंदावन से करते हुए कहा कि 95 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक की महिलाओं ने इस आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की।

उपस्थित जनसमूह ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और रिश्तों की अहमियत समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बामनवाली गाँव का यह अभिनव सम्मान समारोह अब अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

बामनवाली में ‘बहन-बेटी सम्मेलन’ की अनोखी छटा, पीहर पहुंचीं बेटियों से भावुक हुआ गांव
राजस्थान के बीकानेर जिला के लून करनसर तहसील के बामनवाली गांव में आगामी 9 और 10 मई को आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक ‘बहन-बेटी सम्मेलन’ को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। गांव की गलियां अपनी बेटियों और बहनों के स्वागत के लिए सजी हुई हैं, वहीं वर्षों बाद पीहर पहुंचीं बुआओं और बहनों की आंखों में अपनों से मिलने की खुशी साफ झलक रही है।

स्वर्गीय खेताराम जी और स्वर्गीय गोमतीदेवी की स्मृति में उनके पुत्र तोलाराम, बीरूराम और भवानीशंकर सारस्वा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं बहन-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति 9 मई को होगी, जबकि दो दिवसीय बहन-बेटी सम्मेलन का समापन 10 मई को सभी बहनों और बेटियों को उपहार भेंट कर सम्मान के साथ विदाई किया जाएगा।

सम्मेलन के चलते गांव में रिश्तों की गर्माहट और अपनत्व का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। गांव के आंगनों में वर्षों बाद एकत्रित हुई बुजुर्ग बुआएं और बहनें जब एक-दूसरे से मिलीं, तो कई आंखें नम हो गईं। किसी ने बचपन की यादें ताजा कीं तो किसी ने अपने माता-पिता और पुराने दिनों को याद कर भावुक पल साझा किए।

रंग-बिरंगे घाघरे-लुगड़ी और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं गांव की लोक संस्कृति को जीवंत करती नजर आईं। घरों में बैठकों का दौर चल रहा है, जहां पुरानी कहानियां, लोकगीत और हंसी-ठिठोली से पूरा माहौल पारिवारिक उत्सव में बदल गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों के गांव लौटने से पूरे बामनवाली में नई रौनक आ गई है। लोगों के अनुसार यह सम्मेलन केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि उन बेटियों और बहनों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने इसी मिट्टी में जन्म लेकर आज विभिन्न परिवारों और समाजों को रोशन किया है।

सम्मेलन में दादी, नानी, पोती और दोहितियों का एक साथ मिलना पीढ़ियों के संगम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। गांव के हर घर में मेहमाननवाजी के साथ पीहर का वही पारंपरिक स्नेह और दुलार परोसा जा रहा है, जिसकी चाह हर बेटी के मन में हमेशा बनी रहती है।

ईको भारत के संस्थापक एवं मुख्य आयोजक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि यह ‘बहन-बेटी सम्मेलन’ समाज को अपनी जड़ों और बेटियों से जुड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांव की हर गली और हर घर बेटियों के स्वागत में पलकें बिछाए खड़ा है। सम्मेलन समाप्त होने के बाद जब ये बहनें और बेटियां विदा होंगी, तो वे अपने साथ यादों और अपनत्व का ऐसा खजाना लेकर जाएंगी, जो उन्हें अगले मिलन तक भावनात्मक रूप से जोड़े रखेगा।

जयपुर : ‘ईको भारत’ स्टार्टअप राजस्थान के टॉप-10 में शामिल, मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान सरकार द्वारा नवाचार दिवस के अवसर पर स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी उपस्थित रहे।

कॉन्क्लेव के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे स्टार्टअप ‘ईको भारत’ का चयन राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ईको भारत’ को सम्मानित करते हुए 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि ‘ईको भारत’ देशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अभिनव और प्रभावी कार्य कर रहा है। इसके प्रयासों को देखते हुए इसी वर्ष पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा इसे प्रदेशभर में अनिवार्य किया गया था। वर्तमान में ‘ईको भारत’ देश के 26 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर इसे प्रोत्साहन भी मिल रहा है।

‘ईको भारत’ के संस्थापक एवं सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है और इससे कार्य करने की नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन औसतन 474 लोगों की जान जा रही है। 201वीं विधि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, यदि दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में उपचार मिल जाए तो करीब 50 प्रतिशत लोगों की जान बचाई जा सकती है।

संपत सारस्वत ने बताया कि ‘ईको भारत’ के स्मार्ट क्यूआर स्टिकर के माध्यम से दुर्घटना की स्थिति में मिनटों के भीतर परिजनों से संपर्क किया जा सकता है, साथ ही नजदीकी एंबुलेंस और पुलिस स्टेशन को भी सूचना दी जा सकती है, वह भी बिना अपनी पहचान सार्वजनिक किए। इस पहल को देशभर में व्यापक स्वीकृति मिल रही है।

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 333 स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। राजस्थान सरकार की इस पहल से स्टार्टअप संस्थापकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

एक समय पर अखबार बांटे - अब बेटे की 3 करोड़ की कार के लिए 31 लाख का वीआईपी नंबर लिया
कारों के वी आई पी नम्बरों के लिए लोगों का जुनून बढ़ता जा रहा है। 2018 में जैगुआर एक्स जे एल कार के लिए 16 लाख में राजस्थान का तब तक का सबसे महंगा वी आई पी नंबर आरजे 45 सीजी 0001 लेने वाले राहुल तनेजा ने अब ऑडी आर एस क्यू 8 कार के लिए जयपुर आरटीओ से 31 लाख रुपये में देश का आज तक का सबसे महंगा वी आई पी नंबर आरजे 60 सीएम 0001 लिया है। 2011 में भी राहुल ने अपनी पहली लग्जरी कार बी एम डब्ल्यू सेवन सीरीज़ के लिए वी आई पी नंबर आरजे 14 सीपी 0001 लिया था, जो उन्हें नीलामी में 10 लाख रुपये में मिला था।

सात साल पहले जब राहुल तनेजा ने जैगुआर कार ली थी तब अपने बेटे से वादा किया था कि वो जब अठारह साल का होगा तब अगर राहुल तनेजा की आर्थिक स्थिति अच्छी रही तो वो उसको उसके अठारहवें जन्मदिन पर उसकी मनपसंद कार तोहफे में देंगे, 16 नवम्बर को 18 साल के होने वाले रेहान तनेजा को उसके पिता राहुल तनेजा उसके अठारहवें जन्मदिन पर उक्त ऑडी कार गिफ्ट कर रहे हैं।

वी आई पी नम्बरों के लिए एक से अधिक आवेदन आने पर आरटीओ में ऑक्शन की प्रक्रिया होती है। राहुल जब भी ऑक्शन में बैठे, वो नंबर लेकर ही उठे।

राहुल का कहना है “मुझे और मेरे बेटे को कारों के वी आई पी नम्बरों का शौक है और शौक की कोई कीमत नहीं होती। मैं आज में जीता हूँ, जो चीज मुझे आज खुशी देती है, मैं वो करता हूँ, कल के बारे में नहीं सोचता - क्या पता कल हो या न हो।”

अखबार बाँटने से खुद अखबार में छपने तक का राहुल का सफर

राहुल का जन्म मध्य प्रदेश के मंडला जिले के पास छोटे से गाँव कटरा में हुआ। पिता साइकिलों के पंक्चर बनाते थे और माँ खेतों में काम करती थीं।

11 साल की उम्र में जयपुर के बर्फ खाना चौराहा, आदर्श नगर में सड़क किनारे ढाबे पर राहुल ने 2 साल तक वेटर की नौकरी की।

13 साल से 18 साल की उम्र तक दिवाली में पटाखे, होली में रंग, मकर संक्रांति में पतंगें, रक्षाबंधन में राखियाँ और गर्मियों में कॉमिक्स बेचते रहे। कूरियर सर्विस और टू-लेट सर्विस में काम किया, जयपुर में राजस्थान पत्रिका के अखबार भी बाँटे।

16 से 18 साल की उम्र में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर पर ऑटो-रिक्शा भी चलाया।

व्यावसायिक छलांग:

19 साल की उम्र में जयपुर के आदर्श नगर की सिंधी कॉलोनी में “कार पैलेस” की स्थापना की, यह उनका पहला बिजनेस कदम था। साथ ही फैशन के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया और राजस्थान के मॉडलिंग उद्योग में नाम कमाया। 1999 में राहुल ने मॉडलिंग में मिस्टर जयपुर, मिस्टर राजस्थान और मेल ऑफ़ द ईयर जैसे खिताब जीते। इसी दौरान दिल्ली से ला ला कर जयपुर में लेदर जैकेट, डिजिटल घड़ियाँ और इम्पोर्टेड प्रीमियम चॉकलेट्स बेचकर व्यावसायिक अनुभव बढ़ाया।

इवेंट मैनेजमेंट में कदम:

2000 में, 20 साल की उम्र में “लाइव क्रिएशंस” नामक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी लॉन्च की, जो उनके करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई।2005 में, मुंबई में “इंडियन आर्टिस्ट डॉट कॉम” नाम की आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की।

2010 में, लग्जरी शादियों की बढ़ती मांग को देखते हुए “राहुल तनेजा प्रीमियम वेडिंग्स” की शुरुआत की।

पाँच साल में ही राहुल “बिग फैट रॉयल वेडिंग्स” के पर्याय बन गए, वो उत्तर भारत के सबसे ज़्यादा मांग वाले वेडिंग प्लानर हैं। समय के साथ उनकी कंपनियों ने इवेंट मैनेजमेंट के नए मानक स्थापित किए।

आज राहुल तनेजा सिर्फ बिजनेसमैन नहीं, बल्कि इवेंट इंडस्ट्री के अग्रणी चेहरा हैं, एक समर्पित पिता और लग्जरी ऑटोमोबाइल के पारखी, जिनकी पहचान उनकी वी आई पी नंबर प्लेट्स से होती है।

राजस्थान के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन 'रानी' ने एक साथ पांच शावकों को दिया जन्म, देश में बना रिकॉर्ड
जयपुर, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। राजस्थान के जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘रानी’ ने एक साथ पांच शावकों को जन्म देकर देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब किसी बाघिन ने भारत में एक साथ पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने मंगलवार को शावकों के बाबत जानकारी साझा करते हुए इनके फोटो और वीडियो जारी किए हैं।

पार्क के सीनियर पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि बाघिन ‘रानी’ ने 27 अप्रैल 2025 को दो मादा और तीन नर शावकों को जन्म दिया था। दो माह के संरक्षण और देखभाल के बाद अब इन्हें मां रानी के साथ कराल (ओपन एनक्लोजर) में छोड़ा गया है, जहां वे मानसून के मौसम का आनंद ले रहे हैं। अब पार्क में आने वाले पर्यटक रानी और उसके नन्हें शावकों का दीदार कर सकेंगे।

डॉ. माथुर ने बताया कि सभी शावकों को बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीनेट किया गया है। पहचान के लिए उनका लिंग परीक्षण भी किया गया, जिसमें एक सफेद और दो गोल्डन शावक नर हैं, जबकि शेष दो गोल्डन शावक मादा हैं।

उन्होंने बताया कि शावकों को अब नियमित रूप से खुले कराल में मां के साथ रखा जाएगा ताकि वे प्राकृतिक परिवेश में खेलने, मिट्टी से संपर्क और सामाजिक व्यवहार को विकसित कर सकें। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ बेहतर होगी। अगस्त में इन्हें बूस्टर डोज भी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रानी ने इससे पहले 10 मई 2024 को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी। शेष दो शावक आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्क में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

बाघिन रानी और उसके शावकों की देखभाल के लिए पार्क प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए। गर्मी से राहत के लिए कलर स्प्रे, टाट की बोरियों, और विशेष आहार की व्यवस्था की गई। पार्क स्टाफ की सतत निगरानी में रानी और उसके सभी शावक स्वस्थ हैं।

सड़क चौड़ीकरण के लिए जयपुर में चला जेडीए का बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
जयपुर, 09 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जयपुर के 200 फीट बायपास से खातीपुरा झारखंड मोड़ तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेडीए के जोन 7 के तहत आने वाली इस सड़क को 160 फीट चौड़ा करने का लक्ष्य है, ताकि यातायात को सुगम बनाया जा सके। हाईकोर्ट ने पिछले साल 21 नवंबर को जेडीए को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

जेडीए ने इस कार्रवाई को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए पांच टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने सबसे पहले सड़क की सीमा का डिमार्केशन किया और अतिक्रमण के दायरे में आने वाली संरचनाओं को चिह्नित किया। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया।

जेडीए के इस कदम का असर भी दिखाई दिया, क्योंकि नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। जो बाकी थे, उन्हें हटाने के लिए जेडीए का दस्ता सक्रिय रूप से जुट गया।

यह जयपुर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो 200 फीट बाईपास से खातीपुरा और झारखंड मोड़ को जोड़ता है। पिछले कुछ सालों में इस इलाके में बढ़ते ट्रैफिक और अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की थी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब इस दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।

जेडीए अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हो रही है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क को 160 फीट चौड़ा करने का काम शुरू होगा, जिससे न केवल यातायात की समस्या कम होगी, बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है।

जयपुर : राजस्थान दिवस पर ‘रन फॉर राजस्थान’ का आयोजन
जयपुर, 29 मार्च (वेब वार्ता)। राजस्थान दिवस के मौके पर शनिवार को जयपुर में ‘रन फॉर राजस्थान’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस खास दौड़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने न सिर्फ खुद दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और लोगों की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “राजस्थान सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई काम किए हैं। हमने सबका सम्मान करने की कोशिश की है।”

उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान दिवस पर मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हमें सोचना चाहिए कि हम अपने देश और राज्य के लिए क्या कर सकते हैं।”

सीएम ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं और बताया कि यह आयोजन राज्य की पहचान को मजबूत करता है।

‘रन फॉर राजस्थान’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने खुद दौड़कर युवाओं को प्रेरित किया और फिर विजेताओं को पुरस्कार दिए। यह कार्यक्रम जयपुर के एक बड़े मैदान में हुआ, जहां सुबह से ही उत्साह का माहौल था। लोगों ने इसे राजस्थान की संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।

इस मौके पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने राणा सांगा को लेकर की गई एक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। राठौड़ ने कहा, “देश में कुछ लोग आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों का सम्मान करना भूल गए हैं। जिन योद्धाओं की वजह से हमें आजादी मिली, उनका अपमान हो रहा है। देश यह सब देख और समझ रहा हैै।

यह आयोजन राजस्थान दिवस को यादगार बनाने में कामयाब रहा। सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को और खास बना दिया। उन्होंने युवाओं से फिट रहने की अपील की और सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की।

आईफा अवॉर्ड्स के लिए जयपुर पहुंचीं माधुरी दीक्षित
जयपुर, 07 मार्च (वेब वार्ता)। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवॉर्ड्स 8 और 9 मार्च को जयपुर में अपनी रजत जयंती मनाने जा रहा है। इस साल इसका थीम है ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड।’ जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के लिए बॉलीवुड की हस्तियां गुलाबी नगरी पहुंचने लगी हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और नुसरत भरूचा गुरुवार देर शाम जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, “आईफा के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना हमेशा गर्व की बात होती है। इस बार चूंकि यह जयपुर में हो रहा है, इसलिए मैं और भी उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस साल आईफा को लेकर बेहद उत्साहित हूं। जयपुर में आयोजित हो रहा आइफा इसे और भी खास बनाता है। मैं यहां चार दिनों तक रहूंगी और अपने प्रवास के दौरान राजस्थान घूमने की योजना बना रही हूं।”

अभिनेता विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जयपुर पहुंच चुके थे। सुपरस्टार शाहरुख खान के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है और वे तीन दिन तक यहां रहेंगे।

शुक्रवार को, आइफा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान में “सिनेमा में महिलाओं का सफर” शीर्षक से एक विशेष संवाद सत्र आयोजित करेगा। इस सत्र में माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा फिल्म उद्योग में महिलाओं के योगदान, उनकी चुनौतियों और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगी।

इस सत्र का संचालन आईफा उपाध्यक्ष नूरीन खान द्वारा किया जाएगा।

आईफा अवार्ड्स का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को होगा, जहां भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

हालांकि आईफा पुरस्कार समारोह पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष यह समारोह भारत में ही आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और खूबसूरत शहर जयपुर से हो रही है।

यह तीन दिवसीय समारोह कई यादगार कार्यक्रमों, प्रदर्शनों और बॉलीवुड की कुछ महानतम उपलब्धियों को सम्‍मान देने से भरपूर होगा।

आश्चर्य है कि जल महल झील को नुकसान पहुंचा कर जयपुर ‘स्मार्ट’ कैसे बन सकता है : न्यायालय
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को जल महल झील को नुकसान पहुंचाने और आसपास के क्षेत्र में रात्रि बाजार लगाने की अनुमति देकर इसके पानी को दूषित करने के लिए नगर निगम जयपुर हैरिटेज को फटकार लगाई।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ‘‘लापरवाही और अवैध कृत्यों’’ के कारण जल महल झील ‘‘पूरी तरह से नष्ट हो गई।’’

पीठ ने कहा, ‘‘आज, हमने देखा कि ऑनलाइन माध्यम से पेश हुए नगर निगम आयुक्त के पीछे ‘स्मार्ट सिटी’ का बोर्ड लगा है। हमें आश्चर्य है कि जल महल झील को लगभग नष्ट करके जयपुर शहर ‘स्मार्ट’ कैसे बन जाएगा। हम पाते हैं कि झील के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त नहीं की गई है।’’

अदालत ने जयपुर नगर निगम को प्रदूषण को रोकने और झील के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए तत्काल उपायों के संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट देने के वास्ते राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान को नियुक्त करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के तीन नवंबर, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई थी।

एनजीटी ने इस आदेश में झील के पास रात्रि बाजार और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि निगम को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) निगरानी समिति से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया था।

एनजीटी का यह आदेश आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी द्वारा रात्रि बाजार और झील में अनुपचारित पानी छोड़े जाने के खिलाफ दायर याचिका पर आया था।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय समय-समय पर झील में सीवर का पानी छोड़ता है। इसने निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के एक हलफनामे पर भी गौर किया, जिसमें उन्होंने पर्यटन विभाग की एक परियोजना रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि परियोजना का झील के जीर्णोद्धार और संरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है।

महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दंपत्ति समेत पांच की मौत
जयपुर, 18 फरवरी (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि कार में सवार लोग महाकुंभ से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार को दौसा बाईपास पर हुआ। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई।

दौसा के पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में सवार लोग टोंक जिले के देवली के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे शवों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुकुट बिहारी, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, निधि सोनी, राकेश और नफीस के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि कार में सवार दीपेश परवानी, ट्रक चालक धर्मवीर तथा उसके खलासी रामचरण घायल हो गये।

बीकानेर: स्कूल की पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की मौत
जयपुर, 18 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार यह हादसा नोखा कस्बे के केडली गांव में आज उस समय हुआ जब बच्चियां स्कूल परिसर में खेल रही थीं। वे पानी की टंकी के ऊपर खेल रही थीं। तभी टंकी की पट्टियां टूट गईं और तीनों आठ फुट गहरे टैंक में गिर गईं।

नोखा के थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया, "स्कूल परिसर में खेलते समय तीन लड़कियां पानी की टंकी में गिर गईं। तीनों की मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लड़कियों की पहचान प्रज्ञा जाट, भारती जाट और रवीना के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग आठ साल थी।

भारत-मिस्र के सैनिकों का संयुक्त अभ्यास ‘साइक्लोन’ राजस्थान में शुरू
जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) भारत और मिस्र की सेनाओं की ‘स्पेशल फोर्स’ का संयुक्त अभ्यास सोमवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में शुरू हुआ। एक सैन्य प्रवक्ता के अनुसार अभ्यास 23 फरवरी तक चलेगा।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि ‘स्पेशल फोर्स’ के संयुक्त अभ्यास ‘साइक्लोन’ का तीसरा संस्करण महाजन में शुरू हुआ।

शर्मा के अनुसार यह अभ्यास वार्षिक कार्यक्रम है, जो बारी-बारी से भारत और मिस्र में आयोजित किया जाता है। अभ्यास का पिछला संस्करण जनवरी 2024 में मिस्र में आयोजित हुआ था।

एक बयान के मुताबिक इस अभ्यास में भारतीय सैन्य दल की तरफ से ‘स्पेशल फोर्स’ की दो बटालियनों के 25 सदस्य शामिल होंगे। मिस्र का दल भी 25 सदस्यीय होगा।

‘साइक्लोन’ अभ्यास का उद्देश्य विशेष युद्ध संचालन रणनीति के आपसी आदान-प्रदान को बढ़ाकर दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध को बढ़ावा देना है। यह अभ्यास उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर केंद्रित होगा।

‘साइक्लोन’ में रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सामरिक अभ्यास और सत्यापन किया जाएगा। साथ ही स्वदेशी सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन और मिस्र के रक्षा विनिर्माण उद्योग का अवलोकन भी शामिल होगा।