Afghanistan - Loktej

गिल और किशन के शतक, भारत को 2-0 की अपराजेय बढ़त
लखनऊ, 18 जून (वेब वार्ता)। कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की लाजवाब साझेदारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में बुधवार को 170 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद अफगानिस्तान को 44.3 ओवर में 232 रन पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रिंस यादव को दो विकेट मिले।

पहली पारी के बाद ही यह लगभग तय हो गया था कि यह मैच भारत की तरफ़ जा रहा है। सबसे अहम था कि पहले मैच के शतकवीर रहमानउल्लाह गुरबाज़ को रोका जाए और किसी भी तरह के काउंटर अटैक को रोका जाए। ऐसा हुआ भी, गुरनूर ने गुरबाज़ (41) को आउट करते हुए मैच ख़त्म कर दिया।

उसके बाद से कभी ऐसा लगा ही नहीं कि अफ़ग़ानिस्तान लक्ष्य के आस-पास भी पहुंच सकता है। गुरनूर ने एक बार फिर से तीन विकेट हासिल किए। प्रिंस ने भी दो विकेट लिए।

अफ़ग़ानिस्तान कभी भी जीत की दौड़ में नहीं था। बस सवाल यह था कि वे भारत को कितनी देर तक मैदान पर टिकाए रख सकते हैं। गुरबाज़ ने ज़बरदस्त शुरुआत की और उन्हें एक जीवनदान भी मिला, जब प्रिंस यादव की नो-बॉल पर वे आउट होने से बच गए।

लेकिन वे इस दूसरे मौके का फ़ायदा नहीं उठा सके और जल्द ही आउट हो गए। इब्राहिम ज़दरान (21) भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रहमत शाह (79) ने ही कुछ हद तक संघर्ष किया। सेदिकुल्ला अटल (42) के साथ मिलकर उन्होंने 50 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की और कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाज़ों को रोके रखा।

हालाँकि, जैसे ही वॉशिंगटन ने यह साझेदारी तोड़ी, अफ़ग़ानिस्तान की सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने की उम्मीदें तेज़ी से खत्म हो गईं। शाह एक छोर से संघर्ष करते रहे और एक जुझारू अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों से उन्हें ज़्यादा साथ नहीं मिला।

आखिरी दो विकेटों ने शाह का कुछ देर साथ दिया जिससे वे अपने स्कोर में कुछ और रन जोड़ सके, लेकिन हार को बस कुछ देर के लिए टाला जा  सका। आखिरकार, 79 रन पर आउट होने वाले वे आखिरी बल्लेबाज़ बने और अफ़ग़ानिस्तान को आसानी से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले भारत ने अपने इतिहास में आठवीं बार वनडे में 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया और इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गया ।

गिल ने 110 गेंदों पर 154 रन की बेहतरीन पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए जबकि ईशान किशन ने ज्यादा आक्रामक तेवर के साथ खेलते हुए 79 गेंदों में 125 रन में 14 चौके और सात छक्के मारे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत को विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।

भारत ने 42 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 350 रन बनाए लिए थे। यहां से ऐसा लगा था कि भारत आसानी से 450 के स्कोर तक जा सकता है लेकिन इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी की और अगले आठ ओवरों में सिर्फ़ 52 रन बने और सात विकेट गिरे। गिल और किशन ने कमाल की पारी खेली और उनकी पारी ने ही इतने बड़े स्कोर की नींव रखी।

यशस्वी जायसवाल को मौका मिला लेकिन वह उसका पूरा फ़ायदा नहीं उठा पाए और चार रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने क्रीज़ पर जमने की कोशिश तो की, लेकिन अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 48 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। पूरी पारी गिल और ईशान के बीच शानदार पार्टनरशिप पर टिकी रही। गिल शुरू से ही लय में दिखे और उन्होंने गेंदबाज़ों को कभी भी जमने नहीं दिया, जबकि ईशान ने संभलकर शुरुआत की और पचास रन पूरे करने के बाद तेज़ी से रन बनाना शुरू किया।

उन्होंने अपनी दूसरी हाफ़-सेंचुरी सिर्फ़ 19 गेंदों में पूरी की और दोनों बल्लेबाज़ों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। दोनों बल्लेबाज़ों ने एक ही ओवर में अपने शतक पूरे किए और उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से 450 रन तक पहुँच जाएगा।

हालाँकि, पार्टनरशिप टूटने के बाद पारी की रफ़्तार धीमी पड़ गई। बाकी बल्लेबाज़ों में से कोई भी क्रीज़ पर टिक नहीं पाया और न ही भारत को वह तेज़ गति वाली बल्लेबाज़ी दे पाया जिसकी उसे तलाश थी। आख़िरकार, टीम 402 रन पर ऑल-आउट हो गई और एक गेंद अभी बाकी थी।

अफगानिस्तान की तरफ से नांगेलिया ख़रोटे ने 76 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि राशिद खान को 48 रन पर तीन विकेट मिले।

गिल का अर्धशतक, भारत ने जीता पहला वनडे
धर्मशाला, 14 जून (वेब वार्ता)। पदार्पण करने वाले गुरनूर बरार और हर्ष दुबे (तीन-तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84) के बेहतरीन अर्धशतक से भारत ने शनिवार को वर्षा बाधित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 25-25 ओवर कर दी गई। अफगानिस्तान ने रहमानउल्लाह गुरबाज़ (102) के शानदार शतक से 24.5 ओवर में 194 रन बनाये लेकिन भारत ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की। गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन की मैच विजई पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी ने मिलकर ठोस शुरुआत भी की थी। हालांकि गफ़लत के चलते रोहित रन आउट हो गए लेकिन गिल ने अंत तक एक छोर संभाले रखा। किशन ने नंबर तीन पर आते हुए 34 रनों की आक्रामक पारी खेली और गिल के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी कर उन्होंने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।

श्रेयस अय्यर (12) कुछ ख़ास नहीं कर पाए लेकिन पांचवें नंबर पर आते हुए राहुल, गिल के साथ मिलकर भारत को जीत की दहलीज़ पार करा गए। गिल 84 रनों पर नाबाद रहे और उन्होंने एक कप्तानी पारी खेली। राहुल ने 19 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाये। गिल और राहुल ने 32 गेंदों पर नाबाद 53 रन जोड़कर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचाया।

दर्शक 50 ओवर का मैच देखने आए थे, लेकिन इस 25 ओवर के मैच में भी उनका खूब मनोरंजन हुआ। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत की ज़रूरत थी और रोहित ने अच्छी शुरुआत की भी।

गिल उनके साथ जुड़े और दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 46 रन जोड़े। एक बड़ी गलतफहमी के कारण रोहित आउट हो गए, लेकिन गिल ने बाउंड्री लगाना जारी रखा। ईशान किशन ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 22 गेंदों में 34 रन बनाए, और उनके बाद केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।

अफ़गानिस्तान की गेंदबाज़ी में कभी भी लय नहीं दिखी और उन्हें विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा। राशिद खान थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने एक विकेट ज़रूर लिया। तेज़ गेंदबाज़ों ने काफ़ी रन लुटाए और वनडे में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत का अजेय क्रम जारी रहा।

मेहमान टीम अपने आखिरी 10 ओवरों की बल्लेबाज़ी, खासकर रहमानुल्लाह गुरबाज़ के आउट होने के बाद के खेल पर ज़रूर सोचेगी। वे कुछ रन पीछे रह गए और अंततः उन्हें इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा।

इससे पहले भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनर रहमानउल्लाह गुरबाज़ ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए 51 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में आठ चौके और आठ छक्के लगाए। अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आये।

हशमतउल्लाह शहीदी (27) और अज़मतउल्लाह ओमरजई (26) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले दो अन्य बल्लेबाज रहे। पदार्पण मैच खेल रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। अफ़ग़ानिस्तान की पूरी पारी 194 पर सिमट गई, हालांकि यह स्कोर और छोटा हो सकता था अगर गुरबाज़ ने शतक नहीं लगाया होता।

एक ख़राब शुरुआत के बीच गुरबाज़ ने सिर्फ़ एक छोर पर डटे रहे बल्कि उन्होंने आक्रामण भी जारी रखा और मात्र 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, गुरबाज़ ने अपनी आक्रामक लय को छोड़ा नहीं और मात्र 48 गेंदों पर शतक पूरा किया। हालांकि नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें पवेलियन भेजा।

अफ़ग़ानिस्तान एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था लेकिन अंतिम चार ओवर में भारत ने मात्र 18 रन दिए और गुरनूर ने अंतिम ओवर में दो विकेट हासिल किए। गुरनूर ने आज डेब्यू पर अपने पहले ओवर में ही इब्राहिम ज़दरान के रूप में विकेट निकाला। हर्ष दुबे भी डेब्यू कर रहे थे और उन्होंने भी तीन विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने दो विकेट लिए।

हार्दिक पंड्या हुए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, जांघ की चोट बनी टीम इंडिया की बड़ी मुसीबत
नई दिल्ली, 10 जून (वेब वार्ता)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

हार्दिक जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इस चोट से उबरने के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय लगेगा, जिसके चलते वह आगामी मुकाबलों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

फिटनेस प्रक्रिया के दौरान हुआ खुलासा
पांड्या हाल ही में आईपीएल के दौरान पीठ की ऐंठन से जूझ रहे थे, जिसके लिए वह फिटनेस क्लियरेंस हेतु बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) पहुंचे थे। वहीं जांच के दौरान उनकी जांघ की चोट का पता चला।

अब बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया है, क्योंकि रिकवरी का समय सीरीज की अवधि के भीतर ही समाप्त हो रहा है। फिलहाल बोर्ड ने उनके किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।

वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम
हार्दिक की अनुपस्थिति में शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया धर्मशाला में अपना पहला वनडे मुकाबला 13 जून को खेलेगी। सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।

भारतीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि बीसीसीआई ऑलराउंडर की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल कर पांड्या की कमी को पूरा करता है।

मानव सुथार की फिरकी का चला जादू, टेस्ट डेब्यू में भारत की ओर से डाला दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्पेल
न्यू चंडीगढ़, 08 जून (वेब वार्ता)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

पहली पारी में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मानव सुथार की फिरकी का जादू जमकर चला और उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।

मानव ने 22 ओवर के स्पेल में महज 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू में दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

भारत की ओर से बेस्ट डेब्यू गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही पिछले 35 वर्षों में मानव टेस्ट डेब्यू में 6 विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं।

मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड रहकीम कॉर्नवॉल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2019 में 75 रन देकर 7 विकेट निकाले थे।

मानव सुथार इस सदी में अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में 5 विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने साल 2008 में किया था।

23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज के आगे अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मेहमान टीम की ओर से सिर्फ रहमत शाह ही क्रीज पर टिककर खेल सके और उन्होंने सर्वाधिक 60 रन बनाए। वहीं, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए, जबकि अटल ने 17 रन बनाए।

अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। मानव के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वेब वार्ता)। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और उमस है। पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल वाली होती जाएगी। यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है।

तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं। सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात है। मानव सुथार अपना पर्दापण कर रहे हैं।

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे क्योंकि विकेट बेहद अच्छी दिख रही है।

हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी क्योंकि टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हम चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें चुनौतियां पसंद हैं।

इस मैच के लिए हम काफ़ी अच्छी तरीके से तैयार हैं। काबुल में हमारा एक अच्छा कैंप भी हुआ था। रिचर्ड पाइबस बेहद सकारात्मक इंसान हैं और उनका सोचना का तरीका भी पॉजिटिव है। हमारी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स हैं। नांगेलिया ख़रोटे पर्दापण कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान (एकादश): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

भारत बनाम अफगानिस्तान: आकाश ने एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, पंत को दी जगह
नई दिल्ली, 05 जून (वेब वार्ता)। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है।

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है।

आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। नंबर तीन की पोजीशन के लिए आकाश ने साई सुदर्शन के ऊपर दांव खेला था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए।

आकाश के अनुसार, शुभमन गिल का नंबर चार पर ही खेलना चाहिए। उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी है। आकाश ने पंत को पांचवें स्थान पर खिलाने की सलाह दी है।

पूर्व क्रिकेटर ने ध्रुव जुरेल को भी इस टेस्ट मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। जुरेल की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।

ऑलराउंडर के तौर पर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर को चुना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जुरेल के स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को भी आजमाया जा सकता है। आकाश ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती है, तो गुरनूर बरार को डेब्यू कैप मिलनी चाहिए। हालांकि, अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, तो हर्ष दुबे या मानव सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/हर्ष दुबे।

टीम इंडिया को बड़ा झटका: चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली
नई दिल्ली, 04 जून (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान कोहली को यह चोट लगी थी, जहाँ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताबी जीत दिलाई थी। उनकी अनुपस्थिति टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम के लिए एक बड़ी चुनौती है।

फैंस और टीम की बढ़ी मुश्किलें
विराट कोहली का आईपीएल 2026 में फॉर्म बेहद शानदार रहा था, जिसके चलते फैंस उन्हें इस वनडे सीरीज में भी खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित थे।

कोहली के बाहर होने की खबर ने टीम प्रबंधन और प्रशंसकों दोनों को निराश किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद मैच लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

आगामी मैचों की चुनौती
कोहली के बाहर होने के बाद अब टीम चयन और बल्लेबाजी संतुलन पर सभी की नजरें हैं। सीरीज का शेड्यूल काफी व्यस्त है और बिना कोहली के टीम को एक मजबूत मध्यक्रम खड़ा करना होगा।

टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड पहले से घोषित है, जिसमें अब बदलाव की संभावना है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अन्य युवा खिलाड़ी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी उपयोगिता साबित करेंगे और सीरीज में भारत को जीत दिलाने में सफल रहेंगे।

भारत ने काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की, कहा यह अमानवीय कृत्य
नई दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत सोमवार की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा करता है। यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान चली गई।

इस अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया गया यह घृणित आक्रमण अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

यह पाकिस्तान के लगातार लापरवाह व्यवहार और अपनी आंतरिक विफलताओं को सीमा पार हिंसा के बढ़ते हिंसक कृत्यों के माध्यम से छिपाने के बार-बार किए जाने वाले प्रयासों को दर्शाता है।

बयान में कहा गया है कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर के मुस्लिम समुदायों के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है, जो इसे और भी निंदनीय बनाता है।

ऐसा कोई धर्म, कोई कानून या कोई नैतिकता नहीं है जो किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को उचित ठहरा सके।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों को निशाना बनाने का यह अंधाधुंध हमला तत्काल बंद हो।

जायसवाल ने कहा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

उन्होंने कहा, ” हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को भी दोहराते हैं।”

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई हमले किए
इस्लामाबाद/काबुल, 27 फरवरी (वेब वार्ता)। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान ने उसके खिलाफ युद्ध घोषित करते हुए  ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़  शुरू किया।

सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज़ ने बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान सरकार के साथ  पूर्ण टकराव  की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,  हमारा सब्र अब खत्म हो चुका है  और चेतावनी दी कि अब दोनों पक्षों के बीच  खुला युद्ध  है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल अफगानिस्तान के किसी भी तरह के आक्रामक मंसूबे को कुचलने  की पूरी क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज अफगानिस्तान पर  जवाबी हमलों के बाद कहा कि पाकिस्तान शांति और अपनी क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने इन हमलों में 130 से अधिक तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है।

पाकिस्तान के अनुसार,  ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़  के तहत हमले आज तड़के किए गए। यह कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा के चितराल, खैबर, मोहम्मद, कुर्रम और बाजौर सेक्टरों में गुरुवार शाम अफगान तालिबान की ओर से की गई  बिना किसी उकसावे की गोलीबारी  के जवाब में की गई।

मीडिया रिपोर्टों में काबुल और कंधार में धमाकों और गोलीबारी की खबर दी गई। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डूरंड रेखा के साथ कल की गई जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। करीब 2,500 किलोमीटर लंबी सीमा  जिसे डूरंड रेखा कहा जाता है  को अफगानिस्तान ने कभी मान्यता नहीं दी है।

इस बीच,  अफगानिस्तान डिफेंस नामक एक्स हैंडल ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें जलते हुए एफ-16 विमान का मलबा दिखाया गया है। अमेरिकी आपूर्ति वाले इस एक इंजन वाले लड़ाकू विमान पर छोटा पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास 85510  नंबर दिखाई दे रहा है। इस दृश्य की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

दोहा स्थित अल जजीरा समाचार चैनल ने बताया कि अफगानिस्तान ने सीमा के विस्तृत हिस्से में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला शुरू किया, जिनमें तोर्खम सीमा चौकी भी शामिल है, जो अफगानिस्तान में प्रवेश का एक प्रमुख मार्ग है।

चैनल ने पाकिस्तान के दावों के हवाले से कहा,  हवाई हमले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के साथ-साथ पक्तिया और कंधार प्रांत में किए गए  और दावा किया गया कि सीमा पार कई तालिबान लड़ाके मारे गए।

सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज़ के अनुसार,  इन हमलों में काबुल में दो ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट कर दिए गए, जबकि कंधार में एक कोर मुख्यालय और एक ब्रिगेड मुख्यालय को तबाह कर दिया गया।

पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में बढ़ती उग्रवाद की घटनाओं के लिए अफगान तालिबान पर पाकिस्तानी तालिबान विद्रोहियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है।

पिछले सप्ताह भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की थी, जिनमें कई नागरिक हताहत हुए थे। भारत ने इन हमलों को पाकिस्तान की  अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी रूप देने  की एक और कोशिश बताया और अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  भारत पवित्र रमज़ान माह के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की मौत का कारण बने अफगानिस्तान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है।

एशिया कप : अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया , सेदिकुल्लाह और उमरजई के अर्धशतक
अबु धाबी, नौ सितंबर (भाषा) : सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से अफगानिस्तान ने एशिया कप पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां हांगकांग को 94 रन से रौंदकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

सेदिकुल्लाह (नाबाद 73, 52 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा उमरजई (53 रन, 21 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 188 रन बनाए। अजमतुल्लाह ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा। सेदिकुल्लाह ने मोहम्मद नबी (33) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

हांगकांग की टीम इसके जवाब कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। बाबर हयात की 39 रन की पारी के बावजूद टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। बाबर के अलावा सिर्फ कप्तान यासिम मुर्तजा (16) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

अफगानिस्तान की ओर से गुलबदिन नायब (आठ रन पर दो विकेट) और फजलहक फारूकी (16 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अजमतुल्लाह उमरजई (चार रन पर एक विकेट), कप्तान राशिद खान (24 रन पर एक विकेट) और नूर अहमद (16 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में ही टीम का स्कोर चार विकेट पर 22 रन हो गया।

हांगकांग ने फजलहक फारूकी की दूसरी ही गेंद पर अंशुमन रथ (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच थमाया। हालांकि रीप्ले में दिखा की गेंद बल्ले से नहीं छुई थी।

सलामी बल्लेबाज जीशान अली (05) भी अगले ओवर में उमरजाई की गेंद पर नबी को कैच दे बैठे।

निजाकत खान (00) और कल्हान छालु (04) इसके बाद रन आउट हो गए जिससे हांगकांग का स्कोर चार विकेट पर 22 रन हो गया।

हांगकांग की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 23 रन ही बना सकी।

सलामी बल्लेबाज बाबर हयात ने राशिद खान पर छक्का जड़ा लेकिन किंचित शाह (06) ने नूर अहमद की गेंद पर करीम जन्नत को कैच थमा दिया जिससे हांगकांग को पांचवां झटका लगा।

बाबर ने करीम पर छक्के के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में एक और छक्का मारा।

गुलबदिन नायब ने हालांकि अगले ओवर में बाबर को सेदिकुल्लाह के हाथों कैच कराके हांगकांग की अफगानिस्तान के स्कोर के करीब पहुंचने की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी।

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सेदिकुल्लाह चार रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब आयुष शुक्ला की गेंद पर हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने स्लिप में उनका कैच टपका दिया। सेदिकुल्लाह ने इस ओवर में तीन चौके मारे।

रहमानुल्लाह गुरबाज (08) ने भी शुक्ला के अगले ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर मिड ऑफ पर निजाकत खान के हाथों लपके गए।

इब्राहिम जादरान भी सिर्फ एक रन बनाने के बाद अतीक इकबाल की गेंद पर विकेटकीपर जीशान अली को कैच दे बैठे।

अफगानिस्तान ने पावर प्ले में दो विकेट पर 41 रन बनाए।

मोहम्मद नबी ने ऐजाज खान की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर तेवर दिखाए और सातवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने ऐजाज के अगले ओवर में भी दो चौके मारे।

हांगकांग के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हुई।

ऑफ स्पिनर किंचित शाह ने अपनी पहली ही गेंद पर नबी को निजाकत के हाथों कैच कराके सेदिकुल्लाह के साथ उनकी 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।

सेदिकुल्लाह ने शाह पर छक्का जड़ा लेकिन गुलबदिन नायब ( 05) इस स्पिनर की गेंद पर कप्तान मुर्तजा को कैच दे बैठे जिससे अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 95 रन हो गया।

अफगानिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ।

सेदिकुल्लाह ने शाह की गेंद पर दो रन के साथ 41 गेंद में अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

अजमतुल्लाह उमरजई ने मुर्तजा जबकि सेदिकुल्लाह ने अतीत पर लगातार दो छक्कों के साथ रन गति में इजाफा किया।

उमरजई ने 19वें ओवर में शुक्ला की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौके से 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर ऐजाज को कैच दे बैठे।

हांगकांग की ओर से शाह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। शुक्ला ने भी 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 हुई
जलालाबाद, दो सितंबर (एपी) अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 हो गई है और 3,000 लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जीवित बचे लोगों की तलाश में इलाके में बचाव दल का तलाश अभियान जारी है।

रविवार देर रात को एक पर्वतीय क्षेत्र में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से गांव तबाह हो गए और लोग घंटों मलबे में फंसे रहे।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया, ‘‘घायलों को निकाला जा रहा है, इसलिए ये आंकड़े बदल सकते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘भूकंप के कारण कुछ इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गईं, लेकिन उन्हें फिर से खोल दिया गया है और बाकी सड़कों को भी खोल दिया जाएगा ताकि उन इलाकों तक पहुंच आसान हो सके जहां पहुंचना मुश्किल था।’’

अफगानिस्तान: भूकंप के झटकों से हिला हिंदुकुश क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 मापी गई
काबुल, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है।

एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बुधवार तड़के स्थानीय समयानुसार 4:43 बजे अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 35.83 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.60 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 75 किलोमीटर की गहराई पर था।”

अभी तक किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी और मानवीय एजेंसियां स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं।

हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला (जो उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में फैली है) यह अत्यधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां जटिल टेक्टोनिक संरचना के कारण भूकंप बार-बार आते हैं।

अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच टकराव वाले क्षेत्र में स्थित है, जो इसे विशेष रूप से भूकंपीय गतिविधि के लिए संवेदनशील बनाता है।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (यूएनओसीएचए) ने देश की प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता को दोहराया, और कहा कि बार-बार आने वाले भूकंप उन समुदायों को असमान रूप से प्रभावित करते हैं, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष और पुराने अविकास से कमजोर हो चुके हैं।

रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में विशेष रूप से हिंदुकुश जैसे भूगर्भीय रूप से अस्थिर क्षेत्रों में हर साल शक्तिशाली भूकंप आते हैं। पश्चिमी प्रांत हेरात भी एक महत्वपूर्ण फॉल्ट लाइन पर स्थित है, जो देश के भूकंपीय जोखिम को और बढ़ाता है।

अक्टूबर 2023 में, 6.3 तीव्रता सहित कई शक्तिशाली भूकंपों ने पश्चिमी अफगानिस्तान, विशेष रूप से हेरात को तबाह कर दिया था, जिसमें 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। उस त्रासदी ने क्षेत्र में आपदा प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत करने और दीर्घकालिक लचीलापन योजना की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया था।