Neeraj Chopra - Loktej

SAI तक पहुंची कोच की काली करतूतें? नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाए शोषण के आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (वेब वार्ता)। नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने जैवलिन कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं। SAI को सौंपी गई शिकायत में कोच के व्यवहार का खुलासा हुआ है।

एथलेटिक्स में खासकर जैवलिन थ्रो के जरिए भारत ने हाल के वर्षों में बड़ी पहचान बनाई है, जिसमें नीरज चोपड़ा की अहम भूमिका रही है। उनके साथ ही पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने लगातार दो गोल्ड मेडल जीतकर इस खेल को देश में और लोकप्रिय बना दिया।

लेकिन अब इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक भारतीय जैवलिन कोच पर गंभीर आरोप लगाकर खेल जगत में हलचल मचा दी है। नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।

खिलाड़ियों को गाली-गलौज का आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने Sports Authority of India (SAI) को लिखित शिकायत सौंपी है। इसमें आरोप है कि नवल सिंह शराब के नशे में खिलाड़ियों को गाली-गलौज से भरे वॉयस मैसेज भेजते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

सुमित अंतिल ने की शिकायत
इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता सुमित अंतिल हैं, जिन्होंने पहले भी SAI और पैरालंपिक Committee of India के सामने यह मुद्दा उठाया था। लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने 10 अप्रैल को औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सुमित ने कहा कि वह विवाद से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन बार-बार हो रही घटनाओं के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

वहीं Neeraj Chopra ने भी सुमित के आरोपों का समर्थन करते हुए कोच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार न सिर्फ अनुचित है, बल्कि बेहद शर्मनाक और गैर-पेशेवर भी है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के प्रति इस तरह का रवैया खेल भावना और शिष्टाचार के खिलाफ है।

मिशन ओलंपिक: नीरज चोपड़ा के साथ सचिन यादव को भी मिली जगह
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। डोप कलंकित पहलवान रीतिका हुड्डा को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से बाहर कर दिया गया है।

दूसरी ओर, कंपाउंड तीरंदाज परनीत कौर और अभिषेक वर्मा को कोर समूह में जगह मिल गई है जबकि डेकाथलीट तेजस्विन शंकर को डेवलपमेंटल सूची में शामिल किया गया है। एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता हुड्डा पिछले साल जुलाई में चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट में नाकाम रही थीं।

वह पिछले साल फरवरी में जारी टॉप्स कोर समूह का हिस्सा थीं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक सूत्र ने हुड्डा के बारे में बताया, अब उन्हें बाहर कर दिया गया है।

सिमरन समूह में बरकरार : विश्व पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता फर्राटा धाविका सिमरन को कोर समूह में रखा गया है जिनके गाइड उमर सैफी पिछले साल अक्तूबर में डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे।

सूत्र ने कहा, वह समूह में है और मिशन ओलंपिक सेल की अगली बैठक में उस पर चर्चा होगी। सिमरन पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता भी हैं। तीन बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकीं ‘क्लब थ्रो’ खिलाड़ी एकता भयान को भी कोर समूह में जगह मिली है।

ताीरंदाजों पर बड़ा दांव : लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार कंपाउंड तीरंदाजों को ताजा सूची में रखा गया है। परनीत, अभिषेक और ज्योति सुरेखा समेत आठ कंपाउंड तीरंदाजों को कोर समूह में जगह मिली है जबकि तीन रिकर्व सितारों दीपिका कुमारी, धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत को भी इसमें शामिल किया गया है।

अदिति गोपीचंद स्वामी, ओजस प्रवीण देवताले, प्रियांश, प्रथमेश जावकर और ऋषभ यादव के नाम भी सूची में शामिल हैं। एथलेटिक्स में भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा के साथ सचिन यादव को भी जगह मिली है जो पिछले साल विश्व चैंपियनशिपमें चौथे स्थान पर रहे थे। ट्रैक और फील्ड से स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले, लंबी कूद केखिलाड़ी एम श्रीशंकर और ऊंची कूद के खिलाड़ी सर्वेश कुशाररे इसमें शामिल हैं।

डेवलपमेंटल सूची में भी नए नाम : डेवलपमेंटल सूची में फर्राटा धाविक अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और एशियाई चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तेजस्विन के नाम जोड़े गए हैं।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम (विशाल टीके, जय कुमार, राजेश रमेश, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वी और संतोष कुमार) को इसमें शामिल किया गया है। उदीयमान टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह, मानव ठक्कर और दिया चितले को भी इस समूह में जगह मिली है।

नीरज चोपड़ा ने मोदी से मुलाकात की, खेलों पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की।

इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मोर से परिणय सूत्र में बंधने वाले चोपड़ा इस समय किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। खेल समेत कई मुद्दों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।’’

चोपड़ा के लिए यह साल मिला-जुला रहा। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर भाला फेंककर यह जादुई आंकड़ा पार किया, लेकिन फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझने के कारण वह सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और आठवें स्थान पर रहे।

उन्होंने बेंगलुरु में अपने नाम पर स्थापित भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी भी की और उसमें जीत हासिल की।

इस स्टार खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत में चेक गणराज्य के दिग्गज जान जेलेजनी को अपना नया कोच नियुक्त किया था। जेलेजनी के नाम पर तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और भाला फेंक में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

वर्ष 2025 में भारतीय एथलेटिक्स: नीरज ने 90 मीटर का जादुई आंकड़ा छुआ, लेकिन सताता रहा डोपिंग का डंक
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा फॉर्म में उतार चढ़ाव के बावजूद 90 मीटर तक भाला फेंकने के जादुई आंकड़े को छूने में आखिरकार सफल रहे लेकिन इस बीच वर्ष 2025 में भारतीय एथलेटिक्स को डोपिंग का डंक भी डसता रहा।

चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक में मानक माने जाने वाले 90 मीटर की दूरी हासिल की लेकिन इसी वर्ष तोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पदक जीतने में नाकाम रहने से उन्हें निराशा भी हाथ लगी।

इस प्रतियोगिता में युवा सचिन यादव ने चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया और इस तरह से भाला फेंक में विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनने की अपनी क्षमता प्रदर्शित की।

लेकिन डोपिंग का खतरा कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि कई शीर्ष भारतीय खिलाड़ी इसकी चपेट में आ गए। इनमें ओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह और एशियाई खेलों की पूर्व पदक विजेता चक्का फेंक की खिलाड़ी सीमा पुनिया भी शामिल हैं।

अपनी तरह के पहले मामले में एक एथलीट और उसके कोच की जोड़ी को डोपिंग के लिए निलंबित कर दिया गया, जबकि दो नाबालिग एथलीट भी डोपिंग में पकड़े गए।

इन सबके बीच सकारात्मक पहलू यह रहा कि भारत ने दो विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर प्रतियोगिताओं की मेजबानी की। इनमें से एक में चोपड़ा ने मेजबानी की और जीत हासिल की। भारत ने इसके अलावा 2031 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित कुछ प्रमुख महाद्वीपीय और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए बोली लगाई है।

भारतीय खेलों के नायक चोपड़ा इस साल हिमाचल प्रदेश के एक निजी रिसॉर्ट में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। लोगों को इसके बारे में तभी पता चला जब चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं।

इसके कुछ महीनों बाद चोपड़ा ने अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका और ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बन गए।

चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग, गोल्डन स्पाइक मीट और एनसी क्लासिक के रूप में इस साल तीन बड़े खिताब जीते। उन्होंने घरेलू दर्शकों और परिवार के सदस्यों के सामने एनसी क्लासिक के रूप में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अपना सपना साकार किया।

इस स्टार खिलाड़ी को हालांकि डायमंड लीग फाइनल में निराशा हाथ लगी और वह जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

लेकिन सबसे अप्रत्याशित परिणाम सितंबर में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप में देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में चोपड़ा 84.03 मीटर ही भाला फेंक सके और कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य खिलाड़ी सचिन यादव (86.27 मीटर) ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन करके चौथा स्थान हासिल किया।

डोपिंग अपराधों के कारण अयोग्य घोषित किए गए एथलीटों की वैश्विक सूची में भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

डोपिंग के आरोप में पकड़े गए देश के कुछ शीर्ष एथलीटों में शिवपाल, पुणे हाफ मैराथन के विजेता प्रधान विलास किरुलाकर, फर्राटा धाविका शेखर धनलक्ष्मी और 2014 के एशियाई खेलों की पदक विजेता हैमर थ्रोअर मंजू बाला शामिल हैं।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने दो नाबालिगों पर तीन साल का प्रतिबंध भी लगाया है। भारतीय जूनियर टीम के पूर्व मुख्य कोच रमेश नागपुरी को डोपिंग में मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

दो अन्य कोच करमवीर सिंह और राकेश को भी डोपिंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार ने प्रतियोगिता से इतर किए गए परीक्षणों के दौरान प्रतिबंधित एनाबॉलिक पदार्थों के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमेरिकी डोपिंग विरोधी एजेंसी द्वारा लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को झेल रहे हैं।

रांची में आयोजित एसएएएफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली 18 वर्षीय संजना सिंह और उनके कोच संदीप सिंह को डोपिंग के अपराध के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

यही नहीं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पुनिया को डोपिंग प्रशिक्षण में नाकाम रहने के कारण 16 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया।

भारत ने 10 अगस्त को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की कांस्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। भारत ने 2028 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2026 एशियाई रिले के लिए भी बोली लगाई है।

इसी बीच आदिल सुमारीवाला का भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया और 2002 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोला फेंक खिलाड़ी बहादुर सग्गू को उनकी जगह अध्यक्ष चुना गया।

नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो से विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई किया
तोक्यो, 17 सितंबर (भाषा ) गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बुधवार को पहले ही थ्रो में स्वत: क्वालीफिकेशन का 84 . 50 मीटर का आंकड़ा पार करके विश्व चैम्पियनशिप पुरूष भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 वर्ष के नीरज ने क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में पहला ही थ्रो 84 . 85 मीटर का फेंका ।

चोपड़ा सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए । स्वत: क्वालीफिकेशन का 84 . 50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ी बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनायेंगे ।

जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87 . 21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया । ग्रुप ए में शामिल 19 खिलाड़ियों में केशोर्न वालकॉट, याकूब वालेश और भारत के सचिन यादव भी हैं ।

ग्रुप बी में पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम, एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो, रोहित यादव ,यशवीर सिंह भी हैं ।

बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में नीरज ने 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे ।

डायमंड लीग फाइनल: नीरज चोपड़ा को जूलियन वेबर ने पछाड़ा, 91.51 मीटर थ्रो के साथ जीता खिताब
ज्यूरिख, 29 अगस्त (वेब वार्ता)। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गए। नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे। नीरज चोपड़ा से डायमंड लीग फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद थी। लेकिन, अपने आखिरी प्रयास में 85.01 मीटर भाला फेंककर वह दूसरे स्थान पर रहे।

चोपड़ा के छह में से शुरुआती पांच प्रयासों में दो थ्रो वैध रहे जबकि तीन फाउल रहे। अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.01 भाला फेंक केशोर्न वॉलकॉट को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलकॉट तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 82.06 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। चोपड़ा का यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.23 मीटर से कम है।

विजेता जूलियन वेबर ने पहले ही प्रयास में 91.37 मीटर का थ्रो फेंका। इसके बाद 91.51 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने अपना स्थान पक्का कर लिया। ये वेबर का नया रिकॉर्ड है।

चोपड़ा ने जून में पेरिस में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करके डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 2022 में ज्यूरिख में 88.44 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज ने खिताब जीता था, जबकि 2023 और 2024 में भी वे फाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब हासिल करने से चूक गए थे।

डायमंड लीग 2024 में खिताब जीतने से सिर्फ 1 सेंटीमीटर से पीछे रह गए थे। उन्हें ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से मात मिली थी, जिन्होंने 87.87 मीटर का थ्रो किया था।

जैवलिन के विश्व चैंपियन रह चुके नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। जैवलिन में देश के लिए पदक जीतने वाले वह पहले एथलीट रहे थे। पेरिस ओलंपिक में भी उनसे स्वर्ण की उम्मीद थी। लेकिन, वह चूक गए थे।

इसके बाद डायमंड लीग में उनसे शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही थी। पेरिस ओलंपिक के बाद अपना कोच बदलने वाले नीरज के खेल में तकनीकी कमी नजर आई और वह ज्यूरिख में भी शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सके।

नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग 2025 फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
नई दिल्ली, 18 अगस्त (वेब वार्ता)। मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया चरण के बाद जारी नवीनतम स्टैंडिंग के अनुसार स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग 2025 फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था, लेकिन इस वर्ष दो डायमंड लीग मैचों में 15 अंक हासिल करने के साथ वह 27 और 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए पहले ही स्थान बना चुके हैं।

2025 डायमंड लीग चैंपियन का फैसला करने के लिए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस सीजन में अपने दो डायमंड लीग मुकाबलों में 27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने पेरिस चरण में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की, जबकि दोहा में उन्होंने 90.23 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता था।

चोपड़ा और वेबर दोनों 15 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट तीन स्पर्धाओं में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 2012 लंदन ओलंपिक चैंपियन वाल्कॉट सिलेसिया में 82.54 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और ब्राजील के लुईज मौरिसियो दा सिल्वा के भी ज्यूरिख में होने वाले ग्रैंड फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है। नीरज चोपड़ा ने अभी तक ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

लंदन डायमंड लीग में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे नीरज
लंदन, 20 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की नजरें अब लंदन डायमंड लीग में अच्छा प्रदर्शन करने की रहेंगी। पिछले कुछ समय में नीरज का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। और उन्होंने 90 मीटर से अधिक भाला फेंका है।

इस लीग में ओलंपिक पदक विजेता नीरज जूलियन बेवर के साथ 15 अंक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि नीरज लंदन में 90 मीटर की दूरी एक बार फिर पार कर नया रिकार्ड बनायेंगे। लंदन डायमंड लीग 2025 सत्र काफी अहम माना जाता है।

इससे पहले पेरिस डायमंड लीग में नीरज का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। नीरज का यह इवेंट लंदन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नीरज का ये इवेंट प्रशंसक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग  के जरिये भी देख सकेंगे है।

इसमें नीरज चोपड़ा को जर्मनी के वेबर के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, और केन्या के जूलियस येगो से भी टक्कर मिलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन लंदन स्टेडियम में होने जा रहा है।

इस सत्र में नीरज ने पहले ही दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था पर तब उन्हें जूलियन वेबर से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस में वेबर को नीरज ने हराया था और अब उनका लक्ष्य लंदन में भी इस सिलसिले को बनाये रखना रहेगा।

‘एनसी क्लासिक’ ने देश को कुछ लौटाने का मेरा सपना साकार किया : नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली, 09 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कहा है कि देश में उन्हें व्यापक स्तर पर समर्थन और प्यार मिला है। वह हमेशा से इसे वापस करने का सपना देखते थे। ‘एनसी क्लासिक’ के माध्यम से उन्हें देश को कुछ वापस करने का सपना साकार हुआ।

27 साल के नीरज चोपड़ा ने श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित एनसी क्लासिक का पहला संस्करण जीता। नीरज ने प्रतियोगिता में 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।

नीरज ने कहा, “मुझे बहुतों का शुक्रिया अदा करना है। दोस्तों और परिवार से लेकर अधिकारियों और संगठनों तक। लेकिन अभी के लिए, मैं इसे सरल रखूंगा।

अपने देश को कुछ वापस देना मेरा एक छोटा सा सपना था, जो ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ के साथ साकार हुआ।” उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को जीतना विशेष था, लेकिन उससे भी अधिक विशेष इसके आयोजन की प्रक्रिया थी।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाने में अपनी भूमिका निभाई। दूर-दूर से आए एथलीटों से कहना चाहता हूं कि हम अगली बार और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

कांतीरवा में आए सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि यह वास्तव में सबसे अच्छे माहौल में से एक था, जिसे मैंने अपने सबसे पसंदीदा खेल को खेलते हुए अनुभव किया।”

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने अपने अभियान की शुरुआत फाउल के साथ की। दूसरे प्रयास में उनका थ्रो 82.99 मीटर लंबा रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.16 मीटर लंबा फेंका, जो निर्णायक रहा। चौथे प्रयास में फाउल और पांचवें में 84.07 मीटर और छठे प्रयास में उन्होंने 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका।

नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट का सह-आयोजन जेएस डब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर किया था। इवेंट को भारतीय एथलेटिक्स और विश्व एथलेटिक्स संघ की मान्यता प्राप्त थी।

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम तैयार, बेंगलुरु में दिखा उत्साह
बेंगलुरु, 04 जुलाई (वेब वार्ता)। श्री कांतीरवा स्टेडियम शनिवार को होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक के लिए पूरी तरह से तैयार है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा अनुमोदित और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा सह-आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के शीर्ष जैवलिन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य प्रतियोगियों में स्वयं नीरज चोपड़ा और 2016 रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगियों का एक मजबूत ग्रुप शामिल है। ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ महज एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक उस आंदोलन का उत्सव है, जो भारतीय खेल के भविष्य को आकार दे रहा है और नई पीढ़ी की प्रतिभा को प्रेरित कर रहा है।

इससे पहले स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों ने साइड ग्राउंड पर अभ्यास किया, जिससे स्टेडियम में ऊर्जा का संचार हुआ। स्टैंड में स्कूली बच्चे अंतर्राष्ट्रीय सितारों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते दिखे।

इस आयोजन की तैयारी के लिए स्टेडियम में काफी बदलाव किया गया है। कई स्टैंड्स में बैठने की व्यवस्था को नया रूप दिया गया है। नॉर्थ स्टैंड में कॉर्पोरेट और वीवीआईपी बॉक्स लगाए गए हैं, और प्रशंसकों को रनवे और इनफील्ड एक्शन का नजदीक से नजारा दिखाने के लिए पिच-साइड हॉस्पिटैलिटी जोन बनाया गया है। साउथ स्टैंड में एक मनोरंजन मंच बनाया गया है, जबकि एथलीटों के लिए श्रेष्ठतम प्रदर्शन की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य टर्फ को नए सिरे से बिछाया गया है।

चोपड़ा इस आयोजन में आयोजक की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की और नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के लिए निरंतर समर्थन के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की।

नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैं कर्नाटक सरकार, केओए और डीवाईईएस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से हम एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रशंसकों के लिए समृद्ध अनुभव प्रदान करने में सक्षम हुए हैं।”

चोपड़ा ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले केओए और डीवाईईएस द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस पुनर्निर्माण में बहुत मेहनत की गई है और मैं विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डॉ. के. गोविंदराज और इसमें शामिल सभी अधिकारियों का आभारी हूं। यह सभी के लिए एक यादगार कार्यक्रम होगा।”

किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
बेंगलुरु, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय भाला फेंक एथलीट किशोर जेना टखने की चोट के चलते नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब यशवीर सिंह को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। आयोजकों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

किशोर जेना ने पिछले साल हांगझो एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा के पीछे दूसरा स्थान हासिल किया था, जहां उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.54 मीटर भाला फेंका था। वे शुरूआती पांच भारतीय प्रतिभागियों में शामिल थे, जिनमें सचिन यादव, रोहित यादव और साहिल सिलवाल भी शामिल हैं।

जेना की गैरमौजूदगी में अब यशवीर सिंह को टीम में जगह दी गई है। यशवीर इस समय पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में 41वें स्थान पर हैं और उन्होंने 2025 एशियन चैंपियनशिप (गुमी, कोरिया) में 82.57 मीटर की थ्रो कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

नीरज चोपड़ा क्लासिक को भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नीरज चोपड़ा, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और वर्ल्ड एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) के सहयोग से किया जा रहा है। यह भारत में अब तक का सबसे उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन होगा।

प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के साथ दुनिया के कई शीर्ष भाला फेंक एथलीट भी हिस्सा लेंगे, जिनमें ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन थॉमस रोहलर और केन्या के रियो 2016 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जूलियस येगो शामिल हैं।

पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी तारीख बदलकर अब 5 जुलाई कर दी गई है। यह मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में आयोजित होगा।

नीरज चोपड़ा ने जीता ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 का खिताब
ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य), 25 जून (वेब वार्ता)। भारत के भाला फेंक सितारे और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को 64वें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीत लिया। यह विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (गोल्ड लेवल) का प्रतिष्ठित आयोजन था।

27 वर्षीय नीरज ने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर का शानदार थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के डोउ स्मिट 84.12 मीटर के साथ दूसरे और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 83.63 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यह नीरज चोपड़ा की मौजूदा सत्र की तीसरी जीत है। प्रतियोगिता की शुरुआत नीरज ने एक फाउल थ्रो के साथ की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.45 मीटर फेंका और फिर तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर का थ्रो कर बढ़त बना ली। इसके बाद उनके चौथे, पांचवें और छठे प्रयास क्रमशः 82.17 मीटर, 81.01 मीटर और फाउल रहे। नीरज ने अपने सीजन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में हुई एक इनविटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर के थ्रो से जीत दर्ज की थी।

इसके बाद उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि, इस मुकाबले में वह जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रह गए थे, जिन्होंने 91.06 मीटर फेंककर जीत हासिल की।

बाद में पोलैंड के चॉर्ज़ो में हुए जानुस्ज कुसोचिंस्की मेमोरियल में भी नीरज (84.14 मीटर) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वेबर ने 86.12 मीटर के थ्रो से पहला स्थान पाया। लेकिन पेरिस डायमंड लीग में नीरज ने वापसी करते हुए वेबर को पछाड़ा और अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर के थ्रो से खिताब जीता।

नीरज अब अगली बार 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे। यह भारत में पहली बार होने वाली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता होगी। यह आयोजन नीरज चोपड़ा, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और वर्ल्ड एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह भारत में अब तक का सबसे उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन होगा।