Ganesh Chaturthi - Loktej

गणेश चतुर्थी : बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
मुंबई, 27 अगस्त (वेब वार्ता)। गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। आज के दिन लोग ढोल नगाड़े के साथ बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी इसकी धूम काफी देखने को मिल रही है। हिंदी सिनेमा के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में गणपति की तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशी से भरा होता है। सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अभिनेत्री किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “गणपति बप्पा मोरया! श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अभिनेत्री शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें घर में मराठी अंदाज में ढ़ोल बजते दिखाई दे रहा है, साथ ही वह गणेश जी के आगमन के लिए गाना गा रहे हैं।

सिंगर विशाल आडलानी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ‘मोरया’ लिखा हुआ है, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी, अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने घर में गणपति की स्थापना की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरिया।”

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “घर इस साल तुम्हारे बिना अधूरा लगता है, लेकिन दिल तुम्हारे आशीर्वाद से भरा है। गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।”

बता दें, अभिनेत्री इस साल गजानन को अपने घर लेकर नहीं आई; इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी थी।

सूरत : महिला डॉक्टर ने बड़ी मेहनत से बनाई 250 देशी मकाई से गणपति की प्रतिमा
कल प्रथम पूज्य देव गणपति के आगमन के साथ शहर भर में रौनक देखी गई। लोग अपने श्रद्धा के अनुसार बाप्पा के स्वागत में जुटे दिखाई दिए। शहर के विभिन्न इलाकों में गणपति के विभिन्न रूप देखने को मिले। इस बीच सूरत की एक महिला डॉक्टर ने एक अनोखा गणपति बनाया। डॉ अदिति ने ग्रीन कॉर्न से गणेश बनाए हैं। युवाओं में पर्यावरण मित्रता का संदेश देने के लिए विश्वविद्यालय में मकाई गणेश की स्थापना की गई है। इसमें 5 दिन की मेहनत से 250 पीस मक्के से एक अनोखा मकबरा गणपति बनाया गया है। साथ ही मकई और मकई की भूसी से गणेश भी बनाए जाते हैं। जिसमें देशी मक्के का प्रयोग किया गया है।

250 देशी मकाई से बनाई ईकोफ़्रेंड्ली गणेशजी की मूर्ति

हर बार कुछ अलग करने की चाह रखने वाली डॉक्टर अदिति मित्तल ने इस वर्ष 250 देशी मकाई से ईकोफ़्रेंड्ली गणेशजी की मूर्ति बनाई और उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के अम्फी थिएटर में रखा है। डॉक्टर अदिति मित्तल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी ऐसा गणपति बनाना है, जो बाद में काम आ सके और सही मायने में ईकोफ़्रेंड्ली लगे। इसके लिए उसने देशी मकाई को चुना। लगभग 50 किलो मकाई से 5 फ़ीट ऊँचा गणपति बनाया एवं उसी के रेशों से गणेशजी का वाहन मूषक बनाया गया।

विसर्जन के बाद मकाई का होगा वितरण

अदिति ने बताया कि विसर्जन के बाद मकाई प्रसाद के रूप में ज़रूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। आज के युवा वर्ग को धर्म एवं ईकोफ़्रेंड्ली के महत्व को बताने के लिए इस बार उसके गणपति को विश्वविद्यालय में रखा है। गणेशजी की मूर्ति का विसर्जन 9 सितम्बर को पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। मंगलवार को पूरे शाही अन्दाज़ में मूर्ति का आगमन विद्यार्थियों द्वारा किया गया एवं बुधवार को सुबह पूजा करके स्थापना की गयी।

सूरत : मूर्तियों की बढ़ती कीमतों से फीका पड़ रहा है गणेशचतुर्थी का रंग
गणेशोत्सव के पर्व में अब चंद दिन बचे हैं। ऐसे में शहर के गणेश भक्तों ने रंगारंग उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में श्रीगणेशजी की मूर्ति की कीमत सुनकर हर कोई हैरान हैं। आपको बता दें कि पिछले साल की तुलना में कोरोना के नियंत्रण में ढील दिए जाने से इस वर्ष भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

इस बार दो फुट की श्रीजी प्रतिमा की कीमत लगभग 3,500 रुपये की सुनकर हजारों श्रद्धालुओं के होश उड़ गए हैं। ऐसे में भक्तों की आस्था और अंतिम समय का फायदा उठाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है कि फायदे के लिए श्रीजी की प्रतिमाओं के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हर साल महाराष्ट्र और बंगाल सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मूर्तिकार सूरत आते हैं। हाल ही में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को लेकर लोगों में दिख रहे विरोध के कारण मिट्टी की मूर्तियों की अच्छी खासी मांग देखी जा रही है। कोरोना के कारण पिछले साल गणेशोत्सव उत्सव में मात्र दो फुट की मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने के आदेश से त्यौहार का मज़ा किरकिरा हो गया था।

आपको बता दें कि पिछले साल की तुलना में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के कारण भक्त इस वर्ष पर्व के रंगारंग उत्सव को लेकर रोमांचित थे। हालांकि बमरोली रोड, लाल दरवाजा, वेडरोड, अदजान सहित क्षेत्र में वर्तमान में कार्यरत मूर्तिकारों के मंडपों में प्रतिमा की कीमत सुनकर श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक बमरोली रोड पर फिलहाल एक फुट की श्रीजी प्रतिमा के लिए 1500 रुपये वसूले जा रहे हैं। सबसे छोटी मूर्ति की कीमत 1,500 रुपये से शुरू होती है।  दो फुट की प्रतिमा की कीमत 3500 से 5 हजार, तीन फुट की प्रतिमा की कीमत 05 हजार से 08 हजार और चार फुट की प्रतिमा की कीमत करीब 7 हजार से 10 हजार है।  एक ही आकार की दो मूर्तियों की कीमत में भी आसमानी अंतर है। इस प्रकार मनमाने ढंग से मूल्य वसूली उचित नहीं है।  इस वजह से बप्पा की भक्ति पर अधिक खर्च आएगा।

मूर्तिकार अब श्रीजी प्रतिमा की बढ़ी कीमतों के लिए  लाभ कर, मिट्टी और कारीगरों की लागत का हवाला दे रहे हैं।  मूर्तिकारों के अनुसार भूमि लगान में वृद्धि का सीधा प्रभाव मूर्ति की कीमत पर पड़ता है। इसके अलावा मिट्टी भी नहीं मिलती है। जबकि कारीगरों को इस साल कोरोना की वजह से देर हो गई थी। इस पर सूरत शहर गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल बिस्किटवाला ने कहा कि मूर्तिकार श्रीजी प्रतिमा की कीमतों के खिलाफ किराए, मिट्टी और कारीगरों की शिकायत कर रहे हैं। हालांकि अगले साल समिति इन मूर्तिकारों को सरकार की कुटीर उद्योग योजना से जुड़ी सब्सिडी दिलाने की कोशिश करेगी। समिति ने इस वर्ष श्रद्धालुओं में जागरूकता के लिए 900 रुपये की कीमत में 14 इंच की मिट्टी की मूर्ति भी बांटी। मूर्ति के साथ एक कुंड भी दिया गया। इसमें श्रीजी के विसर्जित होने के बाद तुलसी का पौधा उगता है।

सूरत : गणेशजी की प्रतिमा को इन 18 कृत्रिम तालाबों में कर सकेंगे विसर्जन
सूरत सहित गुजरात में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकलने के बाद लोगों ने गणेश उत्सव और नवरात्रि उत्सव को मंजूरी देने की आक्रामक मांग की थी। उत्सव नहीं तो वोट नहीं के बैनर कई क्षेत्र में लगे थे। लोगों का मिजाज देखकर दोनों उत्सव को गुजरात सरकार द्वारा कोविड गाइड लाइंस के साथ मंजूरी दी गई है। अब सूरत मनपा प्रशासन ने गणेश विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। 2019 में 22 कृत्रिम तालाब नाए थे, लेकिन इस वर्ष प्रतिमा की उंचाई की मर्यादा को देखते हुए सिर्फ 18 तालाब बनाने का फैसला लिया।

मनपा प्रशासन की ओर से कृत्रिम तालाब बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कृत्रिम तालाब बनाने टेन्डर कार्यवाही के साथ अधिकारियों को भी काम सौंपा गया है। नेशनल ग्रीन ट्रीब्युनल के आदेश के मुताबिक कुदरती नाला, नदी, तालाब के घाट पर विसर्जन नहीं होगा। जिससे यहां बेरिकेडिंग कर सिक्युरिटी और पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाएगा। इसके अलावा गणेश उत्सव दौरान भारत सरकार और गुजरात सरकार की कोविड गाइड लाइंस और पुलिस कमिश्नर की अधिसूचना का पालन हो इसलिए सभी जोनल चीफ, आसि. कमिश्नर, कार्यपालक इंजीनियर और स्वास्थ्य अध्किाारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2019 में सूरत मनपा प्रशासन द्वारा 22 कृत्रिम तालाब बनाए गए थे। लेकिन इस वर्ष 4 फिट की मूर्ति की मर्यादा होने से तालाबों की संख्या कम रखी गई है। अगर प्रतिमाओं की स्थापना ज्यादा होगी तो लोग घर आंगन में ही विसर्जन करना होगा।

जानें कौन से जोन में कितने तालाब बनाए जाएँगे :

अठवा - 3

सेंट्रल - 1

वराछा - 3

लिंबायत - 1

उधना - 3

रांदेर - 2

सूरत : गणेशोत्सव के दौरान मात्र 4 फिट की प्रतिमाओं की हो सकेगी स्थापना
देश भर में डेढ़ साल बाद अब कोरोना के केसों में सबसे अधिक कटौती देखी जा रही है। जिसके चलते सरकार की गाइडलाइंस के साथ सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी गई है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही विभिन्न गणेश उत्सव समिति द्वारा शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

समिति के संचालकों के अनुसार, सरकार द्वारा गणेशोत्सव में चार फिट की प्रतिमा की अनुमति के साथ ही मंडप के लिए भी मात्र 10 बाय 10 की साइज तय की गई है। हालांकि संचालको ने यह डर भी जताया था कि गणेशोत्सव के दौरान ही यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो गाइडलाइन बदल भी सकती है। इस सबके अलावा गणेश उत्सव समिति द्वारा मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 1500 रुपए की प्रतिमा को मात्र 900 रुपए में देने का ऐलान किया गया है, इसके साथ ही एक मिट्टी का बर्तन भी दिया जाएगा, जिसमें वह प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा।

सूरत शहर गणेशोत्सव समिति आयोजित एक पत्रकार परिषद में विभिन्न सदस्यों की उपस्थिती में पुलिस कमिशनर से अनुमति मांगी गई थी। इसके अलावा समिति द्वारा 4 फिट से छोटी मूर्तियों को स्थापित करने अनुमति मांगी थी। इसके अलावा मिट्टी की प्रतिमाओं को नदी किनारे विसर्जित करने की अनुमति भी दी जाएगी। हालांकि इसके लिए पब्लिक प्लेस पर मूर्ति स्थापित करने के लिए परमीट लेना पड़ेगा, जबकि घर या सोसाइटी में स्थापित मूर्ति जिनका विसर्जन वहीं करने का आयोजन हो उन्हें परमीट लेने की कोई जरूरत नहीं रहेगी।

समिति के प्रमुख स्वामी अंबरिशानंद ने कहा की गणेशोत्स्व की अनुमति तो मिल गई है, पर कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुये सरकारी गाइडलाइन का पालन जरूरी है। समिति द्वारा इस साल तकरीबन 15 हजार से अधिक प्रतिमाएँ स्थापित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

अब गणेश भगवान भी करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई, मूर्तिकार बना रहे है ऑनलाइन पढ़ाई की थीम पर मूर्तियाँ
जल्द ही गणेश चतुर्थी आने वाली है और मूर्तिकार नई नई तरह की मूर्तियाँ बनाने में लग गए है। पिछले दो सालों से तो कोरोना महामारी के कारण गणेशोत्सव की रोनक बिलकुल फीकी पड़ गई थी। कोरोना के कारण पिछले दो सालों से गणेश उत्सव बिलकुल सादगी से मनाया जा रहा है। महामारी के कारण जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो गया है, जिसके चलते इस बार मूर्तिकारों ने भी इसी थीम पर मूर्ति बनाने का निर्णय लिया है।

इस साल कई मूर्तिकार गणेश भगवान के लिए कोरोना से संबंधित किसी थीम पर मूर्ति बना रहे है। पहले गणेश भगवान द्वारा कोरोना वैक्सीन दिये जाने की मूर्ति बनाने के बाद अब एक मूर्तिकार ने ऑनलाइन पढ़ाई की थीम पर गणेश भगवान की मूर्ति बनाई है। इस मूर्ति में गणेश भगवान को एक छात्र की तरह दिखाया गया है और कोरोना के कारण वह भी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है, ऐसा दिखाया जा रहा है। पढ़ाई करने के लिए भगवान गणेश ने एक स्टेंड पर अपने मोबाइल को रखा है और एक तरफ अपनी किताबों को लेकर बैठे है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई समय से सूरत में थीम आधारित भगवान गणेश की मूर्तियाँ काफी प्रचलित हो रही है। मूर्तिकारों द्वारा पहले भी आईपीएल, वर्ल्ड कप या कारगिल वॉर जैसी थीम पर मूर्ति बनाई गई है, जो की काफी मशहूर भी हुई है। मूर्तिकारों के अनुसार, इस तरह से लोगों को एक उचित संदेश भी मिल जाता है और उनकी आस्था भी बनी रहती है। बता दे कि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण गणेश महोत्सव को बिलकुल सादगी से मनाया जा रहा है। पर इस बार कोरोना के केस काफी कम हो जाने के चलते गणेश महोत्सव का आयोजन करने वाले आयोजकों का कहना है कि सरकार द्वारा गणेश महोत्सव के आयोजन में भी कुछ छूट देनी चाहिए।