Bihar - Loktej

नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
नई दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

कुमार की ओर से चुनाव अधिकारी को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपे गये। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने श्री कुमार का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा।

इस मौके पर हालांकि श्री कुमार उपस्थित नहीं थे। श्री कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान श्री झा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह ‘ गांधी ‘ तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

श्री झा ने कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री कुमार ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया गया है। पहले सेट में मैं (संजय झा) खुद प्रस्तावक हूं, जबकि श्री विजय चौधरी भी प्रस्तावक के रूप में शामिल हैं।”

वहीं, श्री हेगड़े ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च, तक चलेगी.। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अन्य उम्मीदवार पर्चा दाखिल नहीं करता है, तो श्री कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

हालांकि, अगर कोई अन्य नामांकन आता है, तो नियमानुसार चुनाव कराए जाएंगे।

नीतीश का दिल्ली प्रस्थान: बिहार की सत्ता में नए समीकरण की आहट, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?
पटना, 06 मार्च (वेब वार्ता)। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होता दिख रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या भाजपा मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर किसी नए चेहरे को कमान सौंपेगी या फिर जेडीयू के किसी वरिष्ठ नेता पर दांव लगाया जाएगा।

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले को उनकी सक्रिय राजनीति से सम्मानजनक विदाई और केंद्र में नई भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार के इस कदम पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (AIUDF) के नेता रफीकुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जेडीयू के हाथ से बिहार छीन लिया है और अब राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होना तय है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे बिहार की जनता के साथ धोखा बताया है। हालांकि, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बचाव करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत फैसला है और ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता का नया समीकरण कैसा होगा, इसे लेकर मंथन जारी है। चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री भाजपा से होता है, तो जेडीयू की ओर से कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे ताकि गठबंधन का संतुलन बना रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार बिहार में अपना पूर्ण वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में है। आने वाले कुछ दिनों में राज्यपाल के पास नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जा सकता है, जिससे यह साफ हो जाएगा कि पटना की सत्ता की चाबी अब किसके हाथों में होगी।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन पर 5 होली स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्री रवाना, भारी भीड़ के बीच पुख्ता इंतजाम
सूरत। डायमंड सिटी और टेक्सटाइल हब के नाम से मशहूर सूरत में होली और धुलेटी से पहले घर वापसी का उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए।

1 मार्च, रविवार की सुबह से ही उधना रेलवे स्टेशन  पर हजारों यात्री परिवार और सामान के साथ उमड़ पड़े। स्टेशन का नज़ारा ‘मिनी बिहार’ जैसा दिखाई दिया। रेलवे के अनुसार, 5 स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 18,000 से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मज़दूर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वालीअंत्योदय एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। जनरल कोच पूरी तरह भरे रहे और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ उमड़ी।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और जीआरपी के जवानों ने व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रैक और कोच स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। शाम के समय रक्सौल रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को समायोजित करने की व्यवस्था की गई।

उधना स्टेशन पर पीने के पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

घर जा रहे एक यात्री ने कहा कि सूरत रोज़गार देता है, लेकिन होली अपने गांव-घर में परिवार के साथ मनाने का आनंद ही अलग होता है। उन्होंने रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए आभार जताया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े हजारों श्रमिक एक साथ घर लौटते हैं। दिवाली और छठ के दौरान हुई भीड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार पहले से ही योजना बनाकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं कीं, जिससे संभावित अफरा-तफरी को काफी हद तक टाला जा सका।

होली के मद्देनज़र अगले कुछ दिनों तक उधना और सूरत रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह यात्रियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।

अदाणी ने झारखंड और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की
रांची, 22 फरवरी (वेब वार्ता)।अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में समूह की परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख बिजली निवेश की समीक्षा की, जो पूर्वी भारत में समूह की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यह संयंत्र एक दीर्घकालिक समझौते के तहत विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है, जिससे यह परियोजना महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस सुविधा से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने और रेल संपर्क मजबूत होने का दावा किया गया है।

पड़ोसी राज्य बिहार में अदाणी ने भागलपुर के पास पीरपैंती में समूह की प्रस्तावित 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इसके अगले चार से पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली मांग को पूरा करना है।

देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ताप बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर (एपीएल) को पिछले साल अगस्त में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल तक बिजली की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए आवंटन पत्र (एलओए) मिला था।

होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें: मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं
नई दिल्ली, 19 फरवरी (वेब वार्ता)। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है।

इनमें से 8 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलाई जा रही हैं, जबकि 22 ट्रेनें रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही सेवाओं का विस्तार हैं। यह व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़ कम करने के लिए की गई है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04211 होली स्पेशल 27.02.2026 और 03.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04212 26.02.2026 और 02.03.2026 को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इसी तरह वाराणसी के लिए चार स्पेशल ट्रेनें हैं। ट्रेन नंबर 04225 26.02.2026 और 02.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04226 25.02.2026 और 01.03.2026 को वाराणसी से सुबह 01:35 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इन ट्रेनों में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कंपलपति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशन पड़ाव हैं। वाराणसी वाली ट्रेनों में सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी भी शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में 16 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर वैन हैं।

इसके अलावा रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही ट्रेनों को होली स्पेशल के रूप में बढ़ाया गया है। मुंबई से रक्सौल के बीच ट्रेन नंबर 05558 पहले हर गुरुवार को चलती थी, अब इसे 12.03.2026 से 02.04.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05557 10.03.2026 से 31.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 1 फर्स्ट कम एसी टू-टियर, 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

मुंबई से सहरसा के बीच ट्रेन नंबर 05586 हर रविवार को चलती है: अब इसे 08.03.2026 से 29.03.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05585 06.03.2026 से 27.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 2 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

धनबाद के लिए ट्रेन नंबर 03380 हर गुरुवार को चलती है और अब 12.03.2026 से 26.03.2026 तक बढ़ाई गई है। वापसी में ट्रेन नंबर 03379 10.03.2026 से 24.03.2026 तक चलेगी। कुल 6 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 2 एसी थ्री-टियर, 6 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

इन ट्रेनों के समय और पड़ाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षण की जानकारी: ट्रेन नंबर 05558, 05586 और 03380 के विस्तारित सफर के लिए बुकिंग 20.02.2026 से शुरू हो गई है। एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 04211 और 04225 के लिए बुकिंग 22.02.2026 से खुलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर बुकिंग करें और स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। यह व्यवस्था होली के दौरान पूर्वांचल, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
पश्चिमी चंपारण (बिहार), फरवरी 18: ग्राम तरकुलवा, पोस्ट बेलवा मोड़, प्रखंड बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) में श्री सीताराम हनुमत् सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित “श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” दिनांक 4 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक अत्यंत भव्य, दिव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस महोत्सव में श्री हनुमान जी, माँ दुर्गा एवं शिवलिंग की नूतन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत् सम्पन्न की गई।

यह मंदिर निर्माण स्वर्गीय पिता जी के उस पावन स्वप्न की पूर्ति है, जिसे उनके सुपुत्र डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जो कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के प्रमुख पुजारियों में से एक हैं, ने अपनी श्रद्धा, संकल्प और अथक प्रयासों से साकार किया। अपने पिता के स्वप्न को पूर्ण करने का यह भावनात्मक एवं आध्यात्मिक प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया।

चार दिवसीय इस महोत्सव के दौरान 4 फरवरी को जलयात्रा, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन एवं कथा प्रवचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 5 फरवरी को वेदी पूजन, अधिवास, नगर भ्रमण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।

6 फरवरी को नूतन मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। 7 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण, साधु भंडारा एवं हनुमद्ध्वज (मंदिर ध्वज) पूजन के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

इस पावन अवसर पर आसपास के सभी गाँवों के श्रद्धालुजन पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आगे आए। ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया तथा प्रत्येक दिन के आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने मिलकर व्यवस्थाओं को सफल बनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस यज्ञ में पधारे हुए महानुभावों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चार दिनों तक पूरे ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन भंडारा रूपी प्रसाद ग्रहण करते रहे। ट्रस्ट के द्वारा निराश्रित बुजुर्गों, असहाय दिव्यांग जनों एवं महिलाओं को साड़ी, कंबल एवं धोती का वितरण किया गया।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।ओड़िशा के राजगंगपुर से पधारे श्री अजय कुमार साहू जी का विशेष उल्लेख आवश्यक है, जिन्होंने अपने धन एवं हृदय से इस मंदिर निर्माण एवं महोत्सव में सर्वाधिक योगदान दिया। उनका समर्पण एवं सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

मंदिर निर्माण की पूर्णता पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नीति पांडेय जी एवं अन्य सम्मानित सदस्यों श्री राधेश्याम पांडेय जी, श्री प्रणव पांडेय जी तथा श्री अमरनाथ उपाध्याय जी को भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सक्रिय सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण से यह दिव्य कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

साथ ही, समिति के सचिव श्री नागमणि द्विवेदी जी, प्रधान कोषाध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी जी,सह कोषाध्यक्ष श्री पवन द्विवेदी जी, संयोजक श्री अरविंद द्विवेदी जी, मीडिया प्रभारी श्री मिथिलेश उपाध्याय जी एवं सह संयोजक श्री अमर राम जी के समर्पित प्रयास,उत्कृष्ट समन्वय एवं निस्वार्थ सेवा भाव की सर्वत्र सराहना की गई। इनके कुशल संचालन और अथक परिश्रम से ही यह महोत्सव सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक जागरण का ऐतिहासिक क्षण बताया। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों का प्रेरणास्थल सिद्ध होगा।

अंत में आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे सामूहिक श्रद्धा, एकता एवं सेवा भाव का प्रतीक बताया।
जय सियाराम । जय हनुमान ।

बिहार में शीतलहर का प्रकोप, घने कोहरे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पटना, 26 दिसंबर (भाषा) बिहार में जारी शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि प्रदेश का औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर, राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसने बताया कि इसके बाद प्रदेश के गया में 7.6 डिग्री, भागलपुर और शेखपुरा में 8.9-8.9 डिग्री, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर और डेहरी में 9-9 डिग्री, जहानाबाद में 9.3 डिग्री तथा सहरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही।

आईएमडी, पटना के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

सूर्यवंशी और गनी की तूफानी बल्लेबाजी से बिहार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
रांची, 24 दिसंबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साकिबुल गनी की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में छह विकेट पर 574 रन बनाए, जो लिस्ट ए में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड है।

प्लेट ग्रुप के इस मैच में बिहार के बल्लेबाजों ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गनी (40 गेंदों में 128 रन) ने महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले सूर्यवंशी ने 84 गेंद पर 190 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। उन्होंने केवल 36 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

विकेटकीपर आयुष लोहारुका ने भी 56 गेंदों में 116 रन बनाकर अपना योगदान दिया। बिहार ने अपनी पारी में 49 चौके और 38 छक्के लगाए।

सूर्यवंशी, गनी और लोहारुका के शतकों की बदौलत बिहार ने तमिलनाडु के लिस्ट ए में सर्वाधिक स्कोर के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया। तमिलनाडु में नवंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही दो विकेट पर 506 रन बनाए थे।

लिस्ट ए में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इससे पहले पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम पर था, जिन्होंने 2024 में इसी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

सूर्यवंशी ने यह कारनामा यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार से केवल तीन दिन बाद किया।

गनी ने 10 चौके और 12 छक्के, जबकि लोहारुका ने 11 चौके और आठ छक्के लगाए।

इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद) के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2023-24 के सत्र में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में यह कारनामा किया था।

सूर्यवंशी के नाम अब सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी का जश्न अहमदाबाद में एलीट ग्रुप ए के एक मैच में झारखंड की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाकर मनाया।

किशन ने 39 गेंदों में सात चौकों और 14 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। उनकी इस पारी से झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 412 रन बनाए।

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के बाद कुमार के पूर्वी राज्य की कमान फिर संभालने के लगभग एक महीने बाद हुई।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि बिहार में राजग को मिले भारी जनादेश के बाद, मुख्यमंत्री, उन्होंने और सिंह ने “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता” प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय मोदी जी के निर्देशन और नेतृत्व में देश एवं बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्यों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।”

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

कुमार दो दिवसीय दौरे पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कुमार की राजग नेताओं के साथ होने वाली बातचीत में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए नवंबर में चुनाव हुए, जिसमें राजग ने 202 सीटें हासिल कीं और कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

AgriIQ और बिहार: जटिल कृषि को समझदारी भरी कार्रवाई में बदलना
नई दिल्ली, दिसंबर 15: सोचिए, अगर बिहार की खेती अपने आप सोच पाती, समय रहते खतरे पहचान पाती, किसानों को सलाह दे पाती और अपनी स्थिति बता पाती, तो नतीजे कितने बेहतर होते?

इसी सोच से बना है AgriIQ, जो डेक्सियन इंडिया का खेती के लिए बनाया गया एक समझदार निर्णय प्रणाली है।बिहार में पहले से ही आधुनिक कृषि की मजबूत नींव है। राज्य में मिट्टी के स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का पूरा रिकॉर्ड, मशीनीकरण सेवाएँ, किसान समूहों का डेटा, पशुधन जानकारी और मंडी से जुड़ा डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है।

कुल कृषि डेटा का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा अब डिजिटल है।
चुनौती डेटा की कमी नहीं, बल्कि यह है कि यह सब आपस में जुड़ा नहीं है।
AgriIQ इसी कमी को पूरा करता है, और बिहार की सारी कृषि जानकारी को एक साथ जोड़कर तुरंत उपयोग करने योग्य बनाता है। खेती में सही समय पर सही जानकारी ही सब कुछ होती है।

बिखरे हुए रिकॉर्ड से एक जगह पर पूरी जानकारी
आज अधिकारी वर्षा, कीट-रोग चेतावनी, फसल की हालत, किसान विवरण और सब्सिडी रिकॉर्ड देखने के लिए कई पोर्टल खोलते हैं। हर व्यवस्था अलग-अलग अच्छी है, लेकिन सब मिलकर काम नहीं करती। इससे काम धीमा होता है और महत्वपूर्ण फैसलों में देरी होती है AgriIQ इन सभी को एक ही स्थान पर लाता है। इसमें मिट्टी, मौसम, सिंचाई, सरकारी योजनाएँ, फसल स्थिति, कीट-रोग खतरा, और मंडी के रुझान—सभी की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होती है।

जैसा कि वेंकट लक्ष्मीनरसिम्हा, कार्यकारी निदेशक, DISC – समाधान, भारत और मध्य पूर्व, डेक्सियन इंडिया, कहते हैं:
“कृषि में कमी जानकारी की नहीं होती, कमी समय पर मिलने वाली जानकारी की होती है।”
एक ऐसी व्यवस्था जो फैसले तेज़ और आसान बनाती है

पहली बार, अधिकारी और नीति-निर्माता पूरे राज्य की खेती की स्थिति एक ही स्क्रीन पर देख सकते हैं।
AgriIQ के माध्यम से यह तुरंत पता चलता है:
•    कौन-से जिले पानी की कमी झेल रहे हैं
•    कहाँ कीट का खतरा बढ़ रहा है
•    किस मंडी में फसल की आमद कम हो रही है
•    कौन-सी योजना अच्छी चल रही है और कहाँ सुधार की ज़रूरत है
इससे निर्णय तेज़ होते हैं, सही होते हैं और परिणाम बेहतर आते हैं।

मौसम की अनिश्चितता से पहले ही चेतावनी
पिछले कुछ वर्षों में बिहार की खेती को बदलते मौसम का सामना करना पड़ा है—अनियमित बारिश, हीटवेव, बढ़ती नमी और जलभराव की समस्या। ऐसी परिस्थितियाँ कुछ ही दिनों में फसल बर्बाद कर सकती हैं।
AgriIQ पहले से चेतावनी देकर मदद करता है।

यह बताता है:
•    कीट या रोग का प्रकोप कब बढ़ सकता है
•    बारिश कम या ज्यादा होने से फसल पर क्या असर होगा
•    किस इलाके में पौधों में तनाव बढ़ रहा है
•    जलवायु बदलाव से उपज में गिरावट की संभावना कहाँ है
इससे समय रहते कदम उठाए जा सकते हैं और फसल को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
योजनाओं की निगरानी अब और पारदर्शी

बिहार में लाखों किसान सरकारी योजनाओं पर निर्भर हैं। हर दिन बहुत सारी आवेदनों की जांच होती है। इसलिए सही और पारदर्शी प्रक्रिया बहुत ज़रूरी है।

AgriIQ यह सुनिश्चित करता है कि:
•    पात्र किसानों को लाभ जल्दी मिले
•    गड़बड़ियाँ और गलत प्रविष्टियाँ कम हों
•    हर योजना की प्रगति साफ-साफ दिखे
•    जहाँ सुधार की आवश्यकता हो, वहाँ तुरंत पता चले
इससे योजनाओं का संचालन तेज़, साफ और किसान-अनुकूल बनता है।

फील्ड अधिकारियों के लिए आसान मोबाइल व्यवस्था
कई अधिकारी ऐसे इलाकों में काम करते हैं जहाँ नेटवर्क कम मिलता है। AgriIQ मोबाइल पर भी आसानी से चलता है और बिना नेटवर्क के भी काम करता है।

इससे अधिकारी सीधा खेत से ही:
•    फसल की वास्तविक स्थिति दर्ज कर सकते हैं
•    किसान की जानकारी जाँच सकते हैं
•    किसी भी समस्या की तुरंत सूचना दे सकते हैं
यह जानकारी तुरंत ऊपर तक पहुँच जाती है और निर्देश तुरंत नीचे तक पहुँचते हैं। इससे काम में तालमेल बढ़ता है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने वाली बाजार जानकारी
कई किसान पुरानी या अधूरी जानकारी के आधार पर अपनी फसल बेचते हैं। इससे उन्हें सही दाम नहीं मिल पाता। AgriIQ मंडी के ताज़ा दाम, मांग, आपूर्ति और संभावित मूल्य गिरावट की जानकारी समय पर देता है। सलाह स्थानीय भाषा में भेजी जाती है, ताकि किसान आसानी से समझ सकें और सही समय पर अपनी फसल बेच सकें।

क्यों बिहार तैयार है बुद्धिमान कृषि मॉडल के लिए
बिहार में पहले से ही कई मजबूत व्यवस्थाएँ मौजूद हैं:
•    डिजिटल कृषि पोर्टल
•    बढ़ती सिंचाई सुविधा
•    तेज़ी से बढ़ता मशीनीकरण
•    किसानों में स्मार्टफ़ोन का बड़ा उपयोग
•    प्रशासन की रियल-टाइम व्यवस्था अपनाने की इच्छा
AgriIQ इन सबको जोड़कर एक भविष्य-तैयार कृषि व्यवस्था बनाता है।

एक ऐसा भविष्य जो गति, सरलता और स्पष्टता से भरा हो
AgriIQ बिहार को यह क्षमता देता है कि हर खेत दिखाई दे, हर किसान जुड़ा रहे और हर खतरे की जानकारी पहले से मिल जाए। यह ऐसी व्यवस्था बनाता है जो डेटा-आधारित, पारदर्शी और किसानों की भलाई पर केंद्रित है।
जैसा कि वेंकट कहते हैं: “हम सिर्फ आंकड़े नहीं दिखा रहे, हम राज्य को तेज़ और सही निर्णय लेने का आत्मविश्वास दे रहे हैं।”

निष्कर्ष: बिहार की कृषि अब समझ-आधारित दौर में प्रवेश कर चुकी है
AgriIQ सिर्फ एक तकनीक नहीं है—यह कृषि व्यवस्था में बड़ा बदलाव है। यह बिखराव को जोड़ता है, देरी को दूरदृष्टि में बदलता है और अनुमान को सटीकता में बदल देता है। यह जोखिमों की पहले पहचान करता है, योजनाओं को और मजबूत बनाता है, अधिकारियों को सशक्त बनाता है और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करता है।

बिहार की खेती का भविष्य सिर्फ डिजिटल नहीं— यह समझदार, समावेशी, पूर्वानुमान-आधारित और कल के लिए पूरी तरह तैयार है।

लेखक परिचय:
वेंकट लक्ष्मीनरसिम्हा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, DISC – सॉल्यूशंस, इंडिया और मिडिल ईस्ट, डेक्सियन इंडिया।
वेंकट लक्ष्मीनारसिम्हा डेक्सियन इंडिया में भारत और मध्य पूर्व के लिए समाधान विभाग का नेतृत्व करते हैं। वे व्यवसाय प्रबंधन और उत्पाद विकास के क्षेत्र में एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं। डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में उनका अनुभव सूचना प्रौद्योगिकी, सरकारी संस्थानों और कृषि-तकनीक जैसे कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

वेंकट जटिल आवश्यकताओं को समझकर उन्हें सरल, उपयोगी और नवीन समाधान में बदलने की क्षमता रखते हैं। वे ग्राहकों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर निर्माण, नए उत्पादों की शुरुआत और उनके संपूर्ण जीवनचक्र पर काम करते हैं, जिससे परियोजनाएँ बिना रुकावट आगे बढ़ती हैं और लंबे समय तक सफल रहती हैं।

उनके नेतृत्व में डेक्सियन की प्रबंधित सेवाएँ वैश्विक स्तर पर बढ़ी हैं। वे अमेरिका, मध्य पूर्व और भारत में सैकड़ों इंजीनियरों की टीमों का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल परिवर्तन और उन्नत तकनीकी परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने डेटा विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और आभासी/संवर्धित वास्तविकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनका नेतृत्व कौशल, तकनीक के प्रति गहरी समझ और नवाचार के लिए निरंतर प्रयास, डेक्सियन इंडिया को तेज़ी से बदलती तकनीकी दुनिया में आगे बढ़ाते रह रहे हैं।
Tags: AgriIQ और बिहार, डेक्सियन इंडिया

बिहार : 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए
पटना, 28 नवंबर (भाषा) बिहार में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सहायता राशि का कुल 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले भारी जनादेश के बाद राज्य सरकार लगातार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकारों ने इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं किया, जबकि हमारी सरकार निरंतर विकास और सामाजिक उत्थान के प्रयासों में जुटी हुई है।’’

नीतीश कुमार के अनुसार, इस योजना के माध्यम से अब तक करीब एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। इस ताजा भुगतान के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 56 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र महिलाओं को भी जल्द सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस बीच, नवादा जिले में 10 हजार रुपये की राशि समय पर नहीं मिलने को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब पर नाराज़ महिलाओं ने हंगामा किया और शीघ्र भुगतान की मांग की।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पात्र लाभार्थियों की सूची की जांच कर जल्द ही भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और शाह की मौजूदगी में नीतीश ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
पटना, 20 नवंबर (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक भव्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री पद की रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुमार और 26 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यपाल से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई। यह समर्पित नेताओं की शानदार टीम है, जो बिहार को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी को मेरी शुभकामनाएं।’’

समारोह के अंत में प्रधानमंत्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ‘गमछा’ हवा में लहराकर उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया था, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की। इनमें आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, असम के हिमंत विश्व शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता शामिल थीं।

शपथ लेने वालों में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय कुमार सिन्हा शामिल थे, जो पिछली राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

मंत्रिमंडल में कम से कम तीन मंत्री विधान परिषद के सदस्य हैं जिनमें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री के विश्वस्त अशोक चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख संतोष कुमार सुमन शामिल हैं।

जमुई से लगातार दूसरी बार निर्वाचित पुरस्कार विजेता निशानेबाज श्रेयसी सिंह को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और औराई से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रमा निषाद को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

जदयू के नौ बार के विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव भी एक बार फिर मंत्रिमंडल में लौटे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद शपथ लेने वाले अन्य 26 मंत्रियों में जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी (एमएलसी), सुनील कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, मोहम्मद जामा खान शामिल हैं।

भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, अरुण शंकर प्रसाद और डॉ. प्रमोद कुमार (एमएलसी) शामिल हैं।

हम से संतोष सुमन , राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से दीपक प्रकाश के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार और संजय कुमार सिंह हैं।