Silvassa - Loktej

साल 2050 तक 44 करोड़ भारतीय हो सकते हैं मोटापे से ग्रस्त, खाद्य तेल की खपत में कमी करें : मोदी
सिलवासा (दादरा और नगर हवेली), 07 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर मोटापे की समस्या को उठाया और एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2050 तक 44 करोड़ भारतीय मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। उन्होंने इन आंकड़ों को चौंकाने वाला और खतरनाक बताया।

मोटापे को कई बीमारियों की जड़ बताते हुए मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे नियमित शारीरिक व्यायाम करके और खाद्य तेल की खपत को 10 प्रतिशत तक कम करके शरीर की अत्यधिक चर्बी को खत्म कर सकते हैं।

वह दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा शहर और गुजरात से सटे दमन और दीव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,587 करोड़ रुपये की विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही भूमि पूजन भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां आज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा कर रही हैं। मोटापा उनमें से एक है, क्योंकि यह कई बीमारियों का मूल कारण है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2050 तक करीब 44 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। यह आंकड़ा बहुत बड़ा है और उतना ही डरावना भी है।’’

उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट के परिणाम सही होते हैं, तो इसका मतलब है कि देश में हर तीन में से एक व्यक्ति 2050 तक मोटापे से पीड़ित हो सकता है।

मोदी ने चेताया कि मोटापा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होगा और हर किसी को इस स्थिति से उबरने की कोशिश शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले ही अपील कर चुका हूं कि लोगों को अपने खाद्य तेल की खपत 10 प्रतिशत कम करनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि आप सभी संकल्प लें कि आप 10 प्रतिशत कम तेल खरीदेंगे। नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना भी मोटापा कम करने में आपकी मदद करेगा।’’

मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए इस चुनौती से निपटने के लिए जीवनशैली में बदलाव पर जोर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि खाद्य तेल के उपभोग में 10 फीसदी की कटौती जैसे छोटे-छोटे प्रयास बेहद कारगर हो सकते हैं।

भोजन में तेल के उपयोग में 10 फीसदी की कमी को लेकर एक अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने उद्योगपति आनंद महिंद्रा, ओलंपियन मनु भाकर और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत दस लोगों को ‘चैलेंज’ भी दिया था।

मोदी ने किया 2580 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास
सिलवासा/नई दिल्ली, 07 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के लिए शुक्रवार को 2580 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश के सिलवासा में आज केन्द्र शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने पर उनके प्राथमिक ध्यान के तहत उन्होंने सिलवासा में नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। कुल 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 450 बिस्तरों वाला यह अस्पताल इस केन्द्र-शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। यह अस्पताल इस क्षेत्र के लोगों, खासकर आदिवासी समुदायों, को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।

केन्द्र शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन विभिन्न विकास परियोजनाओं में विभिन्न ग्रामीण सड़कें एवं सड़क संबंधी अवसंरचनाएं, स्कूल, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र, पंचायत एवं प्रशासनिक भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, जलापूर्ति और सीवेज संबंधी अवसंरचनाएं आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर सृजित करना और क्षेत्र में लोक कल्याण से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री ने आज यहां रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्ति पत्र और पीएम आवास योजना शहरी, गिर आदर्श आजीविका योजना और सिल्वन दीदी योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए। गिर आदर्श आजीविका योजना का उद्देश्य इस क्षेत्र की अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक समुदायों और दिव्यांगजन श्रेणी से संबंधित महिलाओं के लिए छोटे डेयरी फार्म स्थापित करके और उनके जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लाकर उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। सिल्वन दीदी योजना महिला स्ट्रीट वेंडरों को सुंदर ढंग से डिजाइन किये गए ठेले प्रदान करके उनके उत्थान से जुड़ी एक पहल है। इन ठेलों का सह वित्तपोषण पीएम स्वनिधि योजना से किया जाता है।

सिलवास के रिसोर्ट के स्विमिंग पुल में सूरत के युवक की डूबने से मौत
गुजरात के सीमावर्ती केंद्र शासित प्रदेश सिलवास स्थित एक रिसोर्ट के स्विमिंग पुल में सूरत के युवक की डूबने से मौत हो गई। वारदात तब हुई जब सूरत की हजीरा स्थित ओएनजीसी कंपनी में कार्यरत युवक अपने दो दोस्तों के साथ सिलवास किसी काम से गया था।

इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत के वेसू क्षेत्र में रहने वाला और हजीरा की ओएनजीसी कंपनी में कार्यरत 41 वर्षीय वीरसिंह धरमसिंह चौहान दो लोगों के साथ सिलवास गया हुआ था। तीनों सिलवास-भिलाड रोड़ पर स्थित कामत रिसोर्ट में ठहरे थे।

रिपोर्ट के अनुसार रात के समय तीन में से एक वीरसिंह रिसोर्ट के लगभग सात फुट गहरे स्विमिंग पुल में नहाने उतरा। उसी दौरान वह पानी में डूब गया। इस पर अन्य दो लोगों ने चिल्लाना शुरु कर दिया। रिसोर्ट के मैनेजर और कर्मी दौड़ आये और युवक को पुल से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

सिलवासा: सीवरेज लाइन की जांच करने 20 फीट गहराई में उतरे 3 कामगारों की दम घूटने से मौत
कामगारों को सुरक्षा संसाधन मुहैया कराए बगैर ही हो रहा था पालिका का काम, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग
सिलवासा के वॉर्ड नंबर 3 डोकमरडी में गुरुवार को सीवरेज लाइन की जांच तथा सफाई का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार पालिका की ओर से इस काम को अहमदाबाद की एक एजेंसी को सौंपा गया था। जहां पर कामगारों को सुरक्षा संसाधन मुहैया कराए बगैर ही काम करवाया जा रहा था। इस दौरान सीवरेज लाइन की जांच करने लगभग 15 से 20 फीट गहराई में उतरे तीन कामगारों की दम घूटने से मौत हो गई है। घटना के बाद तुरंत पुलिस, फायर, मामलतदार, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की टीम स्थल पर पहुंची। जहां पर एक जेसीबी की मदद से मृतक कामगारों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन दु:ख की बात है कि दानह प्रशासन के पास इस तरह के आपातकालीन समय में बचावकार्य के लिए जरूरी संसाधन नहीं होने के कारण लगभग 4 से 5 घंटे बाद मृतक कामगारों के शव बाहर निकाले गए। इस घटना के बाद प्रदेशभर में पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि शहरवासियाें से सालाना करोड़ों रुपए का टैक्स वसूलने वाली पालिका की ओर से आखिर इस तरह के लापारवाही बरतने जैसे कार्य को क्यों अंजाम दिया जा रहा था? लोगों की मांग है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों और एजेंसी की जांच करवाकर मौत की भेंट चढ़े गरीब बेकसूर कामगारों के को न्याय दिलाया जाए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे डोकमरडी के आहिर फलिया इलाके में सीवरेज लाइन की जांच सहित अन्य काम चल रहा था। इस दौरान अहमदाबाद की एक एजेंसी के अधीन काम करने वाले कामगारों को किसी भी तरह के सुरक्षा संसाधन मुहैया कराए नहीं गए थे। बगैर सुरक्षा संसाधनों के ही कामगारों को सीवरेज लाइन के लगभग 15 से 20 फीट गहराई में उतारा जा रहा था। इस दौरान एक के बाद एक ऐसे तीन कामगारों की सीवरेज लाइन में उतरने के बाद दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय दानह एसडीपीओ सहित पुलिस की टीम, दमकल विभाग, 108 एम्बूलेंस, मामलतदार टीएस शर्मा स्थल पर पहुंचे। जहां पर एक जेसीबी मशीन के जरिए कामगारों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद दानह कलेक्टर संदीप कुमार सिंह, पालिका सीओ माेहित मिश्रा, पालिका अध्यक्ष राकेशसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान आदी स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लगभग 4 से 5 घंटे की मशक्कत के बाद सीवरेज लाइन से मृतक कामगारों के शव निकाले गए। जिनमें ईश्वर, राजू तथा एक सुपरवाइजर शामिल हाेने की जानकारी प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों कामगारों की मौत सीवरेज लाइन के गैस की चपेट में आकर हुई है, फिलहाल तीनों शवों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल में भेजते हुए पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिलवासा नगरपालिका की ओर से किसी अहमदाबाद की एजेंसी को सौंपे गए सीवरेज लाइन के कार्य में सरेआम सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। एजेंसी द्वारा किसी भी कामगार को सुरक्षा संसाधन मुहैया नहीं कराए जा रहे है। हादसे के बाद लोगों का कहना था कि अगर पालिका प्रशासन सख्त होकर एजेंसी को सरकारी नियमों के अधीन काम करवाती तो गुरुवार को हुए हादसे में बेकसूर कामगारों की बली नहीं चढ़ती। इसलिए इस तरह की लापरवाह एजेंसी को प्रशासन की ओर से तुरंत असर से ब्लैकलीस्ट करने तथा जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई जा रही है।