Smart Phone - Loktej

6जी तकनीक में हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे :सिंधिया
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि संचार की 5जी तकनीक के मामले में भारत की सफलता केवल देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की कहानी बन गई है और भारत 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

उन्होंने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में 5जी तकनीक देश की ही नहीं, विश्वव्यापी सफलता की कहानी बन गई है। भारत ने 4जी में दुनिया का अनुसरण किया, 5जी में दुनिया के साथ चला और हम 6जी में विश्व का नेतृत्व करेंगे।’’

सिंधिया ने जनता दल (यू) के दिलेश्वर कामैत के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि 2023 में 5जी का क्रियान्वयन शुरू होने से लेकर आज तक करीब 5 लाख बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशनत) लग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश के 778 जिलों में से 767 जिलों में 5जी की कनेक्टिविटी उपलब्ध है। सिंधिया के मुताबिक आज देश में कुल मिलाकर 36 करोड़ 5जी उपभोक्ता हैं जिनकी संख्या 2026 तक बढ़कर 42 करोड़ होने और 2030 तक 100 करोड़ होने का पूर्वानुमान है।

मंत्री ने कहा, ‘‘5जी के आधार पर ही हम 6जी की दिशा में निरंतर चल रहे हैं।’’

ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या के संबंध में द्रमुक सदस्य कलानिधि मारन के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए सिंधिया ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में सेटेलाइट कनेक्टिविटी की जरूरत है, जहां सामान्य दूरसंचार संपर्क नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे नागरिकों को हम सेटकॉम के माध्यम से संपर्क प्रदान करते हैं। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। दूरसंचार मंत्री के रूप में मेरा लक्ष्य सभी उपभोक्ताओं को सारे विकल्प उपलब्ध कराने का है।’’

सिंधिया ने कहा कि सेटकॉम के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित होने वाले हैं और इसके लिए स्टारलिंक, वनवेब तथा रिलायंस को लाइसेंस दिए गए हैं।

उन्होंने विमानों में दूरसंचार संपर्क नहीं रहने संबंधी मारन के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग की बात करें तो हम उड़ानों में दूरसंचार संपर्क को लेकर नियम बना रहे हैं। हमने इसके लिए रूपरेखा चिह्नित की है। दूरसंचार विभाग की ओर से सारी तैयारी है।’’

सिंधिया ने कहा कि इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय को नियम परिभाषित करने होंगे और विमानन कंपनियों को हर विमान पर ट्रांसपोंडर लगाने होंगे ताकि सिग्नल मिलें।

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोंडर लगाना विमानन कंपनियों पर निर्भर है।

जब मारन ने विमान यात्राओं के दौरान मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान का विषय उठाया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘अच्छा है ढाई घंटे मोबाइल से बचोगे। जितनी कोशिश हो, मोबाइल से बचो। ढाई घंटे बच रहे हो, यही अच्छी बात है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में भारत के दूरसंचार उपकरणों के निर्यात में वृद्धि हुई है और यह आंकड़ा 2020-21 में 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 18,406 करोड़ रुपये हो चुका है, यानी निर्यात में 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि वहीं, आयात का क्षेत्र थम गया है और जो आयात 2020-21 में 51 हजार करोड़ रुपये का था, वह आज भी उतना ही है।

एप्पल, सैमसंग 'संचार साथी' ऐप की अनिवार्यता पर सरकार से कर सकती हैं बातः सूत्र
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) अग्रणी फोन विनिर्माता एप्पल एवं सैमसंग ‘संचार साथी’ ऐप को मोबाइल फोन में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने संबंधी आदेश पर सरकार के साथ बातचीत कर बीच का कोई रास्ता निकालने की कोशिश करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अग्रणी स्मार्टफोन कंपनियां भारत सरकार के इस आदेश के प्रावधानों की व्यावहारिकता पर सरकार से चर्चा करना चाहेंगी।

दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर, 2025 को जारी निर्देश में कहा है कि 90 दिनों के भीतर सभी नए मोबाइल फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। यह देश के भीतर विनिर्मित या बाहर से आयातित सभी फोन पर लागू होगा। वहीं मौजूदा फोन या अनबिके फोन में ऐप को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये इंस्टॉल करने को कहा गया है।

एक उद्योग सूत्र ने कहा कि आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल इस आदेश को मौजूदा स्वरूप में लागू करने में असमर्थता जता रही है और वह बीच का कोई रास्ता निकालने के लिए सरकार से चर्चा करना चाहेगी।

इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि सैमसंग इस आदेश की समीक्षा कर रही है और वह भी इस पर अमल करने से पहले सरकार से चर्चा कर सकती है।

इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए एप्पल और सैमसंग दोनों कंपनियों को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और इस समय लावा इंटरनेशनल में स्वतंत्र निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि मोबाइल हैंडसेट में धोखाधड़ी रोकने और दूरसंचार साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए संचार साथी ऐप को अनिवार्य करने का कदम उचित है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं की डिजिटल गोपनीयता संबंधी आशंकाओं को दूर करने के लिए ऐप के आंकड़ों तक पहुंच और उपयोग संबंधी नीतियों को स्पष्ट करना आवश्यक है।

इस बीच, घरेलू फोन विनिर्माता लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सुनील रैना ने संचार साथी ऐप को अनिवार्य किए जाने के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले हरेक कदम का कंपनी स्वागत करती है।

उन्होंने कहा, "हम नए दिशानिर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे। हमारा दृढ़ मत है कि यह कदम साइबर धोखाधड़ी और डेटा सेंधमारी जैसी घटनाएं कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।"

प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और टेकशॉट्स के सीईओ अखिलेश शुक्ला ने कहा कि अगर कोई ऐप ऑपरेटिंग सिस्टम में ही जोड़ दिया गया है तो उपयोगकर्ता उसे डिलीट नहीं कर सकते। सिस्टम ऐप के तौर पर दिखाने वाले कुछ ऐप डिलीट किए जाने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रह सकते हैं।

एनएचएआई, रिलायंस जियो ने सुरक्षा चेतावनी प्रणाली लागू करने के लिए समझौता किया
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचएआई ने मंगलवार को कहा कि उसने रिलायंस जियो के साथ पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर दूरसंचार आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एनएचएआई ने एक बयान में बताया कि जियो के मौजूदा 4जी और 5जी नेटवर्क का उपयोग करके यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर चेतावनी मिलेगी। ये चेतावनी उस समय मिलेगी, जब यात्री दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, आवारा पशु वाले इलाके, कोहरे से प्रभावित क्षेत्र और आपातकालीन मार्ग परिवर्तन जैसे जोखिमपूर्ण स्थानों के करीब पहुंचेंगे।

इस पहल का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को समय पर जानकारी देकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। इससे यात्री पहले ही सावधान हो जाएंगे और उसी के अनुसार गाड़ी चलाएंगे।

बयान में कहा गया कि चेतावनी एसएमएस, व्हाट्सऐप और उच्च प्राथमिकता वाली कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को भेजी जाएगी।

इस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से एनएचएआई के डिजिटल मंच जैसे ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1033 के साथ जोड़ा जाएगा।

यह स्वचालित प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्गों पर या उसके आसपास मौजूद सभी जियो मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए काम करेगी और खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों को चेतावनी देगा।

OPPO India ने लॉन्च की F31 5G सीरीज़ — दमदार परफॉरमेंस और टिकाऊ डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन
नई दिल्ली, अक्टूबर 16: OPPO India ने भारत में F31 5G सीरीज़ लॉन्च की है। एफ-श्रृंखला के ये सबसे नए स्मार्टफोन टिकाऊ और विश्वसनीय परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। इस नई सीरीज़ में तीन मॉडल, F31 Pro+, F31 Pro और F31 शामिल हैं।

इनमें से हर मॉडल मजबूती, शक्तिशाली बैटरी, बेहतर हीट मैनेजमेंट और आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है। अपने सभी अपग्रेड्स के साथ F31 5G सीरीज़ भारत में 35,000 रुपये से कम मूल्य वर्ग में अब तक का सबसे स्मूथ और टिकाऊ स्मार्टफोन है।

भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप ड्यूरेबिलिटी
भारत में ड्यूरेबिलिटी की मांग बहुत बढ़ गई है। हाल ही में काउंटरपॉईंट द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक स्मार्टफोन खरीदने वाले 79 प्रतिशत लोग ड्यूरेबिलिटी को सबसे अधिक महत्व देते हैं। आधे से अधिक लोगों ने माना कि वो अक्सर अपने स्मार्टफोन को गिरा देते हैं। F31 5G सीरीज़ इसका समाधान पेश कर रही है।

इस स्मार्टफोन में 360 डिग्री आर्मर बॉडी है, जिसमें मल्टी-लेयर एयरबैग संरचना आंतरिक पुर्जों को झटकों से सुरक्षा प्रदान करती है। ये स्मार्टफोन एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एलुमीनियम अलॉय फ्रेम से बने हैं, जो अपने पूर्ववर्ती के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक मजबूत हैं। इसका AGC DT-Star D+ ग्लास स्क्रीन को और अधिक मजबूत बना देता है। ये डिवाईस IP66, IP68, और IP69 के ट्रिपल सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं। इसलिए ये धूल, पानी के घुसने और 80 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर पानी की तेज धार से भी बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती हैं।

ये विशेषताएं बारिश में फँसे डिलीवरी राईडर, तेल में सनी उंगलियों से स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले दुकानदार, या फिर बाजार की भीड़ से गुजर रहे व्यापारी के लिए काफी उपयोगी हैं। F31 चाय, कॉफी, दूध, और डिटरजेंट के पानी जैसे 18 तरल पदार्थों से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे प्रदर्शित होता है कि यह भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिज़ाईन किया गया है।

ज्यादा तापमान में भी स्मूथ काम
41 प्रतिशत भारतीयों की शिकायत होती है कि उनका स्मार्टफोन ज्यादा तापमान में धीमा पड़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए F31 5G सीरीज़ में आधुनिक थर्मल डिज़ाईन दिया गया है। इसके प्रो+ और बेस मॉडल में क्रमशः 4,363 मिमी2 और 4,300 मिमी2 के चैंबर दिए गए हैं। इनमें से हर चैंबर में एक्सपैंडेड ग्रेफाईट लेयर दी गई है। यह डिज़ाईन 43 डिग्री के उच्च तापमान में भी स्मार्टफोन की बेहतरीन परफॉर्मेंस बनाए रखता है, जो भारत की तेज गर्मियों के अनुरूप है।

सॉफ्टवेयर के मामले में, ओप्पो में ड्युअल-इंजन स्मूथनेस सिस्टम दिया गया है, जिसमें ट्रिनिटी इंजन और लुमिनस रेंडरिंग इंजन की मदद से ऐप्स बहुत ही सुगमता से चलते हैं। ये फीचर्स ओप्पो के 72 माह के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं, जिससे छः सालों तक स्थिर परफॉर्मेंस की गारंटी मिलती है। व्यवहारिक जीवन में ये विशेषताएं बहुत उपयोगी हैं, जो डिलीवरी पार्टनर्स को बिना किसी लैग, फ्लिकर या ऐप क्रैश के गूगल मैप का उपयोग करने, व्हाट्सऐप कॉल करने और तेजी से यूपीआई पेमेंट ऐप में स्विच करने में समर्थ बनाती हैं।

परफॉर्मेंस और थर्मल डिज़ाईन
F31 Pro+ में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो टीएसएमसी की 4nm प्रक्रिया द्वारा निर्मित है। इस प्रोसेसर में 2.63GHz का Cortex-A715 प्राईम कोर, तीन 2.4 GHz Cortex-A715 परफॉर्मेंस कोर और चार 108GHz Cortex-A510 एफिशियंसी कोर हैं। एड्रिनो 720 जीपीयू और क्वालकोम एआई इंजन पिछले प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले प्रति वॉट 60 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

यह डिवाईस 24GB तक रैम (12GB फिज़िकल + 12GB वर्चुअल) और यूएफएस 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करती है। F31 Pro में चार 2.5 GHz कॉर्टेक्स ए-78 कोर और चार कॉर्टेक्स-ए55 कोर के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 एनर्जी 4nm चिपसेट है। यह माली-G615 MC2 GPU, 24GB रैम (12GB फिज़िकल + 12GB वर्चुअल) तथा यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

F31 में डायमेंसिटी 6300 6एनएम चिपसेट दिया गया है, जिसमें दो 2.4 GHz कॉर्टेक्स-ए76 कोर, छः 2GHz Cortex-A55 कोर तथा माली- G57 MC2 GPU शामिल है। यह रेंज कई घंटों तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, प्रोडक्टिविटी ऐप्स के उपयोग को आसानी से सपोर्ट करती है, तथा स्मार्टफोन हीट हुए बिना स्थिर स्पीड बनाए रहता है।

सॉफ्टवेयर और सिस्टम फ्लुएंसी
ये तीनों मॉडल ColorOS 15 पर चलते हैं, जिनमें ओप्पो का ड्युअल इंजन स्मूथनेस सिस्टम है। ट्रिनिटी इंजन सीपीयू कैश और एलगोद्मि का प्रबंधन करके अनावश्यक स्पाईक को कम करता है, जिससे स्मूथनेस 22 प्रतिशत बढ़ जाती है। इंस्टॉलेशन में लगने वाला समय 26 प्रतिशत कम हो जाता है और बैटरी की एफिशियंसी बढ़ जाती है।

एंड्रॉयड का पहला पैरेलेल एनिमेशन सिस्टम, लुमिनस रेंडरिंग इंजन सिस्टम लेवल पर ट्रांज़िशन को मिला देता है, जिससे मल्टीटास्किंग के दौरान स्टटर खत्म हो जाता है। ये सभी फीचर्स मिलकर ओप्पो का छः जीरो का उद्देश्य पूरा करते हैं, जिसमें तेज स्पीड और निरंतर एप्लीकेशन लॉन्च के दौरान भी नो लैग, नो लेटेंसी, नो फ्लिकर, नो क्रैश, नो मिस-लॉन्च और नो फ्रीज़ शामिल हैं।

मैप्स, व्हाट्सऐप, यूट्यूब, और कैमरा जैसे ऐप्स के बीच तेजी से स्विच करना बहुत आसान हो गया है। राईडर नैविगेशन, फूड डिलीवरी ऐप और इंस्टाग्राम एक साथ ओपन करके रख सकते हैं और उनमें से कोई भी ऐप अप्रत्याशित रूप से बंद नहीं होगा। F31 सीरीज़ के लिए एडैप्टिव हीट स्ट्रेट्जी के कारण थ्रॉटलिंग थ्रेशोल्ड 42 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस हो जाता है।

इसलिए यह डिवाईस गर्मियों में भी अच्छा काम करती है। इसमें स्टोरेज डिफ्रैग्मेंटेशन, इंटैलिजेंट प्रि-लोडिंग और बेहतर टच रिस्पॉन्स जैसी विशेषताएं हैं, जिनके कारण लगातार छः सालों तक स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें वन-टच रिज्युविनेशन टूल लगभग फैक्ट्री के समान परफॉर्मेंस रिस्टोर कर देता है।

भरोसेमंद कनेक्टिविटी
भारत के भीड़-भरे शहरों में कनेक्टिविटी बनाए रखना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए F31 में एफ29 के हंटर एंटिना आर्किटेक्चर में सुधार करके हंटर एंटिना 2.0 पेश किया गया है, जो 91.6 प्रतिशत फ्रेम कवरेज प्रदान करता है, जबकि स्मार्टफोन औसतन 50 से 70 प्रतिशत पेरिमीटर फ्रेम प्रदान करते हैं।

इसमें भारत की पहली नेटवर्कबूस्ट एस1 चिप लगी है। TÜV Rheinland द्वारा सर्टिफाईड यह सिस्टम सिग्नल स्ट्रेंथ को 300 प्रतिशत बढ़ा देता है। जियो ने F31 5G सीरीज़ का परीक्षण किया है तथा 35,000 रुपये से अंदर की रेंज में सबसे अच्छा नेटवर्क परफॉर्मर माना है, जो भरोसेमंद कॉल्स, यूपीआई पेमेंट एवं लाईव नैविगेशन के लिए बेहतरीन है।

राईडर्स और ड्राईवर्स के लिए इसमें आउटडोर मोड 2.0 दिया गया है, जिसमें ऑर्डर रश बूस्ट शामिल है। यह ज़ोमैटो और ब्लिंकिट जैसे डिलीवरी ऐप्स को प्राथमिकता देता है। ऐप कीप-एलाईव महत्वपूर्ण ऐप्स को बंद होने से रोकता है। ग्लोव मोड और स्प्लैश टच की मदद से दस्ताने पहनकर या फिर गीले हाथों से भी स्मार्टफोन को ऑपरेट किया जा सकता है।

स्मार्ट एआई, बेहतर कैमरा
इस सीरीज़ में 50 मेगापिक्सल का ओआईएस मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर (बेस F31 में 16 मेगापिक्सल) दिया गया है। यह 4के वीडियो और बिना केस के अंडरवॉटर फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। इसमें एआई ईरेज़र 2.0 जैसे एआई टूल्स दिए गए हैं, जो ऑब्जेक्ट्स को रिमूव कर देते हैं। गतिशील शॉट्स के लिए एआई अनब्लर है, ग्लेयर को खत्म करने के लिए एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर तथा शार्प ज़ूम के लिए एआई क्लैरिटी इन्हेंसर दिया गया है।

इसमें उत्पादकता के लिए एआई वॉईसस्क्राईब है, जो कॉल्स और मीटिंग्स को 29 भाषाओं में ट्रांसक्राईब और ट्रांसलेट कर सकता है। एआई कॉल असिस्टैंट सबटाईटल के साथ लाईव ट्रांसलेशन या 9 क्षेत्रीय भाषाओं, जैसे हिंदी, कन्नड़, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, पंजाबी और बंगाली में स्पीच प्रदान करता है। जेमिनी एआई के साथ ओप्पो डॉक्स विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए दस्तावेजों का सारांश या दूसरी प्रति तुरंत तैयार कर सकता है।

लगातार चलने वाली पॉवर
F31 सीरीज़ में बायो-इंस्पायर्ड इलेक्ट्रोलाईट रिपेयर टेक्नोलॉजी के साथ 7,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 1,800 बार चार्ज होने के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता बचाकर रखती है। यानी इसे पाँच सालों तक रोज इस्तेमाल किया जा सकता है। दैनिक जीवन में इसका मतलब है कि एक डिलीवरी पार्टनर डबल शिफ्ट पूरी कर सकता है, एक व्यापारी पूरे दिन डिजिटल पेमेंट कर सकता है, तथा एक प्रोफेशनल चार्जिंग की चिंता किए बगैर देर रात तक काम कर सकता है।

चार्जिंग के लिए इसमें 80वॉट की सुपरवूक फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो केवल 30 मिनट में बैटरी को 58 प्रतिशत चार्ज कर देती है। एक घंटे से कुछ ही अधिक समय में यह बैटरी पूरी चार्ज हो जाती है। रिवर्स चार्जिंग एक्सेसरीज़ और दूसरे स्मार्टफोन को पॉवर प्रदान कर सकती है, वहीं बायपास चार्जिंग गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान हीट

देश में 30 साल पहले हुई थी पहली मोबाइल कॉल, कारोबारी मनाएंगे जश्‍न: कैट
नई दिल्‍ली, 18 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत में 30 साल पहले 31, जुलाई, 1995 को पहली बार मोबाइल कॉल के साथ मोबाइल टेलीफोनी की शुरुआत हुई थी।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा) और ऑर्गनाइज्‍ड रिटेलर्स एसोसिएशन (ओरा) के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को नई दिल्ली और कोलकाता में भव्य आयोजन किया जाएगा, जो भारत में मोबाइल टेलीफोनी की 30 वर्षों की यात्रा का उत्सव होगा।

सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शुक्रवार को कहा मोबाइल कॉल के तीन दशक पूरे होने पर मोबाइल कारोबारी जश्न मनाने जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में मोबाइल इतिहास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन वर्षों में मोबाइल उद्योग ने शुरुआती फीचर फोन से लेकर अत्याधुनिक एआई-सक्षम स्मार्टफोन तक का सफर तय किया है।

खंडेलवाल ने कहा क‍ि 31 जुलाई 1995 को भारत में पहली मोबाइल कॉल की गई थी, जो उस समय के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम और पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के बीच हुई थी। यह क्षण भारत के मोबाइल युग की शुरुआत का प्रतीक बना। बीते तीन दशकों और विशेष रूप से पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार बन गया है।

खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष “मोबाइल इतिहास प्रदर्शनी” लगाई जाएगी, जिसमें 1995 से 2025 तक के मोबाइल हैंडसेट्स की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें शुरुआती फीचर फोन से लेकर अत्याधुनिक एआई-सक्षम स्मार्टफोन तक शामिल रहेंगे।

मोबाइल यात्रा को दो चरणों में दर्शाएगी यह प्रदर्शनी

-इसमें पहली प्रदर्शनी 1995 से 2013 तक के पूर्ववर्ती सरकारों के अधीन नींव रखने वाला कालखंड होगा, जबकि दूसरा 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ी से हुई डिजिटल प्रगति का युग होगा। इस प्रदर्शनी में 2-जी से 5-जी तक नेटवर्क के विकास और यूपीआई, टेलीमेडिसिन, डिजिटल मनोरंजन, ई-कॉमर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल के नेतृत्व में आई क्रांतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया, भारतनेट, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी प्रमुख सरकारी पहलों की झलक दिखाई जाएगी, जिनके माध्यम से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत डिजिटल पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि एक लाइव क्यूरेटेड प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोबाइल फोन के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान की यात्रा को भी दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर दूरसंचार, रिटेल और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कोलकाता, जहां से यह यात्रा शुरू हुई

भारत की पहली मोबाइल कॉल कोलकाता में की गई थी, जो मोदी टेल्स्ट्रा नेटवर्क (भारत के मोदी समूह और ऑस्ट्रेलिया की टेल्स्ट्रा का संयुक्त उपक्रम) पर आधारित 2-जी GSM प्रणाली और नोकिया हैंडसेट के माध्यम से संभव हुई थी। इस ऐतिहासिक पल को कोलकाता में प्रतीकात्मक रूप से पुनः प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारत की मोबाइल क्रांति के उद्गम स्थल को सम्मानित करेगा।

एमरा के राष्ट्रीय चेयरमैन कैलाश लख्यानी ने कहा कि मोबाइल फोन भारत की डिजिटल क्रांति का सबसे सशक्त प्रतीक है, जो कभी विलासिता की वस्तु मानी जाती थी, वह आज हर भारतीय की जीवन रेखा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत का मोबाइल रिटेल परिदृश्य 100 वर्गफुट की दुकानों से लेकर अब राष्ट्रीय चेन स्टोर्स तक पहुंच चुका है। ग्राहक जागरूकता, डिजिटल अपनापन और रोजगार सृजन में मोबाइल रिटेलरों की भूमिका को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत अब न केवल मोबाइल फोन का बड़ा उपभोक्ता देश है, बल्कि अहम निर्माता और निर्यातक देश भी बन रहा है। भारत से सालाना 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन निर्यात किए जाते हैं और सालाना करीब 5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन निर्मित भी किए जा रहे हैं।

ऐप्पल की नई आईफोन 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च
नई दिल्ली, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। ऐप्पल अपनी नई आईफोन 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। कंपनी चार मॉडल पेश करेगी –आईफोन 17 , आईफोन 17 प्रो ,आईफोन 17 प्रो मैक्स और एक बिल्कुल नया आईफोन 17 स्लीम। सभी मॉडल आईओएस 26 पर चलेंगे, जिसमें नया लिक्विड ग्लास इंटरफेस और कई अनोखे फीचर्स शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में लेटेस्ट ए19 प्रो चिपसेट होगा, जिसे टीएसएमसी की थर्ड जनरेशन 3एनएम टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशियंसी की उम्मीद है। डिज़ाइन में भी बड़े बदलाव की चर्चा है।

आईफोन 17 प्रो के रियर पैनल पर एप्पल लोगो की जगह थोड़ी नीचे शिफ्ट की जा सकती है, जिससे मेगसेफ मैग्नेट के लेआउट में बदलाव होगा। इस मॉडल में एल्यूमीनियम फ्रेम हो सकता है, जो आईफोन 15 और 16 प्रो के टाइटेनियम फ्रेम से अलग होगा। कैमरा बंप भी बड़ा और रेक्टेंगुलर आकार का होने की संभावना है, हालांकि लेंस का ट्रायंगल लेआउट बरकरार रह सकता है।

आईफोन 17 प्रो एक नए स्काई ब्लू रंग में भी आ सकता है। आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में 12जीबी रैम मिलने की अफवाह है, जो मौजूदा 8जीबी से ज्यादा है और इससे मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स के इस्तेमाल में मदद मिलेगी।

साथ ही, एप्पल अपने खुद के वाय-फाय 7 चिप पर भी काम कर रहा है, जो इन नए आईफोन मॉडल्स में ब्रॉडकॉम चिप्स की जगह ले सकता है। कैमरा सिस्टम में भी अहम अपग्रेड की चर्चा है।

फ्रंट कैमरा 12एमपी से बढ़कर 24एमपी का हो सकता है। वहीं, रियर में टेलीफोटो लेंस 12एमपी से 48एमपी तक अपग्रेड होने की उम्मीद है। 8के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

सैमसंग ने भारत में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण शुरू किया
नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने 13 मई को भारत सहित वैश्विक बाजारों में ‘गैलेक्सी एस25 एज’ पेश किया था।

सैमसंग के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ‘गैलेक्सी एस25 एज’ उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो पतला हो व उसे आसानी से अपने साथ रखा जा सके..साथ बेहतरीन काम करता हो। यह मॉडल एआई सहित सभी गैलेक्सी एआई सुविधाओं से लैस है...‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण भारत में नोएडा कारखाने में किया जा रहा है।’’

क्वालकॉम एआई चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर विनिर्मित इस फोन कीमत 1.09 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये तक रखी गई है।

बाजार अनुसंधान एवं विश्लेषण फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में भारत में विनिर्मित कुल स्मार्टफोन में एप्पल और सैमसंग की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत थी।

इसके अनुसार, खंड विस्तार के दम पर सैमसंग ने जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन खंड में 17 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

कंपनी के एस सीरीज स्मार्टफोन ने सैमसंग के प्रीमियम खंड में अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की, जो एस25 अल्ट्रा सीरीज द्वारा संचालित है।

भारत ने रिकॉर्ड 24 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया
नई ‎दिल्ली, 19 मई (वेब वार्ता)। भारत ने वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन निर्यात में एक नई उपल‎ब्धि हा‎सिल की है। देश ने रिकॉर्ड 24.14 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया है, जो पिछले वर्ष के स्मार्टफोन निर्यात के 55 फीसदी ज्यादा है।

भारतीय मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की मांग अमेरिका, नीदरलैंड, इटली, जापान और चेक गणराज्य में बढ़ी है। भारत ने अकेले अमेरिका को 10.6 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया है। इस उछाल के साथ, भारतीय स्मार्टफोन निर्यात ने पेट्रोलियम उत्पादों और हीरे के निर्यात मूल्य को भी पार कर दिया है।

भारत ने अपनी व्यवसायिक नुकसान से चीन के उत्पादन मार्ग को भी स्वीकार करते हुए, ऐप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों को अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस को भारत में शिफ्ट करने का मौका दिया है। यह नया उत्कृष्टता का पहलू दिखाता है जो भारत को एक मान्यता प्राप्त निर्यात नेतृत्व प्राप्त कराने के लिए तैयार कर रहा है।

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन अब दुनिया भर में अपनी नई प्रतिष्ठा बना रहे हैं। वित्त वर्ष 2025 में भारतीय स्मार्टफोन्स का निर्यात भारी समृद्धि प्राप्त कर रहा है, जो स्मार्टफोन उत्पादन में सारे देशों के बीच स्थान बदल देगा।

कॉल न हो पाने और कट जाने से 89 प्रतिशत मोबाइल उपयोगकर्ता परेशान: सर्वेक्षण
नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) लगभग 89 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ताओं को कॉल कनेक्ट होने में समस्या के अलावा कॉल अचानक कट जाने की स्थिति का भी सामना करना पड़ा है जबकि 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अक्सर ऐसी स्थिति आने की शिकायत की है।

लोकल सर्किल्स के एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। लोकल सर्किल्स ने पिछले तीन महीनों में एक सर्वेक्षण किया था कि क्या कॉल कनेक्टिविटी से संबंधित नए नियम आने से कोई अपेक्षित प्रभाव पड़ा है।

इस सर्वेक्षण में भारत के 342 जिलों में रहने वाले लोगों से 56,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ताओं ने कॉल कनेक्ट न होने और कॉल कट जाने की समस्या का सामना करने की बात कही जबकि 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अक्सर इसका सामना करना पड़ता है।

सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि कॉल कनेक्ट न होने और बीच में ही कट जाने की समस्या में पिछले 12 महीनों में कोई सुधार नहीं हुआ है।

कॉल जुड़ने में समस्या और अचानक कॉल कटने के कारण उपभोक्ताओं को कई बार डेटा/वाई-फाई कॉल (व्हाट्सएप, फेसटाइम, स्काइप) करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वे नियमित मोबाइल नेटवर्क से जुड़ नहीं पा रहे थे।

शाओमी स्मार्टफोन पर फोनपे का इंडस ऐपस्टोर पहले से होगा इंस्टॉल
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) वित्तीय समाधान मंच फोनपे के ऐप मार्केटप्लेस इंडस ऐपस्टोर ने बृहस्पतिवार को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता शाओमी इंडिया के साथ बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि इंडस ऐपस्टोर अब भारत में शाओमी के सभी नए स्मार्टफोन पर पहले से इंस्टॉल आएगा और मौजूदा उपकरणों पर ‘गेटऐप्स’ की जगह लेगा। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना, ऐप की खोज को सरल बनाना और पहुंच को बढ़ाना है।

इंडस ऐपस्टोर की मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) प्रिया एम नरसिम्हन ने कहा, “शाओमी इंडिया की पहुंच को हमारे स्थानीयकृत ऐप खोज मंच के साथ जोड़कर, हम उपयोगकर्ताओं को सहज, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक अनुभव प्रदान करते हुए डेवलपर्स के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं। यह साझेदारी भारत में मोबाइल ऐप की खोज और अनुभव करने के तरीके को बदलने के हमारे दृष्टिकोण की शुरुआत है।”

वॉलमार्ट समर्थित फोनपे ने पिछले साल फरवरी में इंडस ऐपस्टोर पेश किया था, जिसे गूगल के प्ले स्टोर के लिए एक चुनौती के रूप में पेश किया गया है।

यह एक एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय जनसांख्यिकी की स्थानीय और सांस्कृतिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

ट्रिपल फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लाएगी सैमसंग
नई दिल्ली, 08 मार्च (वेब वार्ता)। हाल ही में साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट में बताया कि वह भी ट्रिपल फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लाएगी। उसकी एक झलक कंपनी ने प्रेजेंटेशन में दिखाई थी।

ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग के ट्राई-फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन का प्रोडक्‍शन जल्‍द शुरू हो सकता है। इस फोन को गेलेक्क्सी झेड सीरीज में आने वाले फोल्‍डेबल फोन्‍स के साथ लाया जा सकता है।

यह लॉन्‍च इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच होने की उम्‍मीद है। सैमसंग गेलेक्सी ट्री फोल्ड पर लेटेस्‍ट इन्‍फर्मेशन आई है। इस साउथ कोरियाई पब्लि‍केशन ने बताया है कि कंपनी अप्रैल महीने से जरूरी पार्ट्स को जुटाना शुरू करेगी और उसके साथ ही गेलेक्क्सी झेड सीरीज के फोल्‍डेबल फोन्‍स का प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि कंपनी अपने ट्राई-फोल्‍ड फोन को जुलाई से सितंबर के बीच यानी तीसरी तिमाही में लॉन्‍च कर सकती है। उसी दौरान गेलेक्क्सी झेड फलीप को रिलीज किया जाएगा। एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि सैमसंग के ट्राई-फोल्‍डेबल फोन का नाम क्‍या होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन को गेलेक्सी जी फोल्ड कहा जा सकता है।

यह जेड सीरीज में आने वाले फोल्‍ड से अलग होगा। इसकी वजह फोन का तीन बार मुड़ना है। हालांकि फोन का मुड़ने वाला मैकनिज्‍म, हुवावे के फोल्‍डेबल से अलग हो सकता है। कहा जाता है कि सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड अंदर की तरफ दो बार फोल्‍ड होगा।

सैमसंग गेलेक्सी ट्री फोल्ड के स्‍पेसिफ‍केशंस पर काफी वक्‍त से चर्चाएं हैं। तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन में 9.96 इंच का डिस्‍प्‍ले मिलेगा, जब उसे पूरा अनफोल्‍ड किया जाएगा। हालांकि हुवावे मेट एक्सटी में 10.2 का डिस्‍प्‍ले मिलता है।

सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड, डिस्‍प्‍ले साइज में भले हुवावे के फोल्‍ड से कम हो सकता है, लेकिन सैमसंग के बाकी फोल्‍डेबल के मुकाबले वह बड़ा डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा। वजन में फोन उतना ही हो सकता है, जितना हुवावे का ट्राई फोल्‍ड है। हुवावे ट्राई फोल्‍ड का वजन 298 ग्राम है।

हालांकि अंदर की तरफ मुड़ने के कारण सैमसंग ट्राई फोल्‍ड थोड़ा मोटा हो सकता है। बता दें कि तीन बार मुड़ने वाला स्‍मार्टफोन मेट एक्सटी सबसे पहले चीनी कंपनी हुवावे ने पिछले साल पेश किया था। फोन को कुछ वक्‍त पहले ही ग्‍लोबल मार्केट्स में रिलीज किया गया है।

शौचालय की सीट पर अधिक देर तक फोन के इस्तेमाल से हो सकता है बवासीर: डॉक्टर
नई दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) चिकित्सकों का कहना है कि शौचालय की सीट पर बैठकर लंबे समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करने से बवासीर और गुदा फिस्टुला की समस्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस आदत के साथ-साथ यदि आपकी बैठकर काम करने की (गतिहीन) जीवनशैली है और खराब आहार लेते हैं तो उसके फलस्वरूप मलाशय क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है और ऐसे में ऐसी दर्दनाक स्थिति उत्पन्न होती है, जिसके लिए अक्सर आपको चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत होगी।

मुंबई के ग्लेनीगल्स अस्पताल के वरिष्ठ रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जिग्नेश गांधी ने इस चिंता को उजागर करते हुए आरामतलब जीवनशैली और शौचालयों में अत्यधिक फोन के इस्तेमाल के बीच संबंध बताया।

वह शनिवार को ओखला में ईएसआईसी अस्पताल के 74वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।

अस्पताल के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रवि रंजन ने बताया कि अस्पताल में एक साल में बवासीर और फिस्टुला के 500 से ज़्यादा मामले आए।

उन्होंने खराब जीवनशैली की आदतों जैसे कम पानी पीना, ‘जंक फूड’ का अत्यधिक सेवन और शौचालय में ज्यादा समय बिताना, को इसका मुख्य कारण बताया।

मारेंगो एशिया अस्पताल के सर्जन डॉ. बीरबल ने कहा, ‘‘खराब आहार से जन्म लेने वाली पुरानी कब्ज और शौचालय पर लंबे समय तक बैठे रहने से एक दुष्चक्र बन जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे मलाशय क्षेत्र पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे दर्दनाक सूजन होती है, परिणामस्वरूप बवासीर और गंभीर मामलों में गुदा फिस्टुला हो सकता है।’’

विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या सरकारी अस्पतालों पर दबाव डाल रही है। उन्होंने बोझ को कम करने के लिए स्थानीय एनेस्थीसिया (राफेलो) के तहत बवासीर के ‘रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन’ जैसी न्यूनतम चीरफाड़ वाली प्रक्रियाओं पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ‘रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन’ से जल्द राहत मिलती है, उसी दिन अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है और पारंपरिक ऑपरेशन की तुलना में कम वक्त लगता है।