Entertainment - Loktej

नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मुंबई, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी।

इन तस्वीरों में सलमान खान प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ‘मातृभूमि’ ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में वह हरियाली और पहाड़ों के बीच कुर्सी पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने जींस, सफेद बनियान और टोपी पहन रखी है, जिसमें उनका सिंपल लेकिन दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में आसपास का प्राकृतिक नजारा भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फैंस का रिएक्शन

सलमान की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘शेर’ बताया तो किसी ने लिखा कि भाईजान का स्वैग ही अलग है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई को कोई टक्कर नहीं दे सकता।

सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने सिर्फ एक शब्द ‘मातृभूमि’ लिखा, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

मातृभूमि कैप्शन ने बढ़ाई फिल्म को लेकर चर्चा

दरअसल, सलमान खान की आगामी फिल्म का नाम भी ‘मातृभूमि’ बताया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए अपनी फिल्म का संकेत दिया है।

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि फिल्म ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। हालांकि बाद में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ एक सच्ची घटना से प्रेरित है। हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की नई पोस्ट ने एक बार फिर फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और फैंस अब उनके अगले बड़े ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

'आवारापन 2' के पहले गाने में इमरान हाशमी का इमोशनल अवतार
मुंबई, 07 जुलाई (वेब वार्ता)। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई थी और अब इस भावनात्मक गीत ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है।

वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर 'शिवम पंडित' के किरदार में अधूरे प्यार की टीस और भावनात्मक संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में नई उम्मीद और नए प्यार की किरण बनकर दिखाई देती हैं।

'वे जुनून' को गायक सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। गीत का संगीत और कंपोजिशन मिथुन ने तैयार किया है। गाने में रोमांस, दर्द और जुदाई की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी 2007 में आई 'आवारापन' के अंत के बाद आगे बढ़ेगी और शिवम पंडित की जिंदगी के नए अध्याय को दिखाएगी।

निर्माताओं को उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से जोड़ने में सफल रहेगा। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के प्रशंसकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
मुंबई, 06 जुलाई (वेब वार्ता)। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वजह उनकी दुल्हन वाले लुक की वायरल तस्वीरें हैं।

लाल जोड़े, भारी गोल्डन ज्वेलरी और पारंपरिक मेकअप में सजी मोनालिसा को देखकर कई लोगों को लगा कि वह दूसरी शादी करने जा रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां देने लगे।

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन के लिबास में कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि द दुल्हन, द करैक्टर इसी कैप्शन से साफ हो जाता है कि यह लुक उनकी असल जिंदगी नहीं, बल्कि किसी नए प्रोजेक्ट या किरदार का हिस्सा है। यानी मोनालिसा दूसरी शादी नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने किसी शूटिंग या आने वाले प्रोजेक्ट के लिए दुल्हन का रूप धारण किया है।

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें परम सुंदरी कहा तो किसी ने क्वीन और गॉर्जियस ब्राइड जैसे कॉम्प्लिमेंट दिए। एक फैन ने लिखा कि आप हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आप मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और हमेशा की तरह इस बार भी कमाल लग रही हैं। दिल और फायर इमोजी से भरे कमेंट सेक्शन से साफ है कि फैंस को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आया है।

भोजपुरी से टीवी तक बनाया खास मुकाम

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

‘नज़र’ में डायन के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा वह ‘बेकाबू’, ‘नमक इश्क का’, ‘माता की महिमा’ और ‘शमशान चंपा’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं।

बिग बॉस में हुई थी शादी

मोनालिसा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने ‘बिग बॉस 10’ के घर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी।

दोनों आज भी टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। फिलहाल मोनालिसा का ब्राइडल लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। हालांकि यह उनकी दूसरी शादी नहीं, बल्कि उनके नए किरदार की झलक है।

समझें दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' का पूरा विवाद, रिलीज के 48 घंटे में भारत में हुई बैन
मुंबई, 06 जुलाई (वेब वार्ता)। दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों विवादों में है। लंबी लड़ाई और कई बदलावों के बाद 3 जुलाई के दिन ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन 48 घंटों के भीतर ही इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया। क्यों? आइए आपको 2022 से चल रहे इस विवाद के बारे में सबकुछ बताते हैं।

1. क्या है फिल्म 'सतलुज' की कहानी?

ये फिल्म पंजाब के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी है। जसवंत सिंह खालड़ा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में लापता हुए हजारों अज्ञात लोगों और उनके कथित अंतिम संस्कार के मामले की जांच की थी।

उनकी इस जांच ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया था। इस संवेदनशील मुद्दे को उठाने के बाद, 1995 में जसवंत सिंह खालड़ा लापता हो गए थे। 10 साल बाद पंजाब पुलिस के चार कर्मियों को जसवंत सिंह खालड़ा के अपहरण और हत्या का दोषी पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई गई थी। साल 2007 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी सात साल की सजा को बढ़ाकर आजीवन कारावास में बदल दिया था।

ये भी पढ़ें:दिलजीत दोसांझ की सतलुज को झटका, रिलीज के दो दिन बाद ही जी5 से हटाई गई फिल्म

2. तीन बार बदला नाम फिल्म का नाम

घल्लूघारा: शुरुआत में फिल्म का नाम ‘घल्लूघारा’ रखा गया था। ये एक पंजाबी शब्द है जिसका मतलब 'नरसंहार' होता है। इस नाम पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई।

पंजाब 95: बोर्ड के सुझाव पर मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'पंजाब 95' रख दिया। इसी नाम से साल 2023 में ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी हुआ और दिलजीत के अभिनय की तारीफ भी हुई। हालांकि, बाद में राजनीतिक कारणों के चलते इस फिल्म को कुछ फेस्टिवल्स से हटाना भी पड़ा।

सतलुज: जब फिल्म को आखिरकार 3 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो इसका नाम बदलकर 'सतलुज' कर दिया गया क्योंकि मेकर्स को पुराना नाम रखने की मंजूरी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें:जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? इन्हीं पर बनी है दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज

3. सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ लंबी लड़ाई

फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए मेकर्स को सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई लड़नी पड़ी।

127 कट्स की मांग: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए 127 कट्स और कई बदलावों का सुझाव दिया था। इनमें कई ऐतिहासिक संदर्भों, जगहों और किरदारों के नाम बदलने की मांग शामिल थी।

थिएटर रिलीज रद्द: भारत में सेंसर की मंजूरी न मिलने और बार-बार होने वाली देरी के कारण फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद 7 फरवरी 2025 को इसे केवल चुनिंदा देशों के सिनेमाघरों में ही रिलीज किया गया।

ये भी पढ़ें:दिलजीत से फैन ने कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछा, एक्टर ने कहा- ब्रो मुझे...

4. OTT रिलीज के 48 घंटे के भीतर भारत में बैन

लंबे इंतजार के बाद 3 जुलाई को फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया। रविवार (5 जुलाई) को जी5 ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि उन्होंने फिल्म 'सतलुज' को हटा दिया है। उन्होंने कारण नहीं बताया। हालांकि, ये फिल्म जी5 ग्लोबल पर अभी भी देखी जा सकती है। जी5 ने कहा है कि वे फिल्म और मेकर्स के क्रिएटिव विजन के साथ खड़े हैं और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत इसे भारत में जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:दिलजीत दोसांझ की हैं पत्नी और एक बेटा, एमी ने बताया था क्यों सिंगर रखते सबसे दूर

दिलजीत दोसांझ को पहले से था इसका अंदाजा

दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म को अपने करियर का सबसे इम्पॉर्टेंट प्रोजेक्ट बताया है। दिलचस्प बात ये है कि दिलजीत को इस बैन का अंदाजा पहले से था। शनिवार को एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने अपने फैंस से कहा था, ‘आज शनिवार है। मुझे लगता है कि सोमवार तक इसे हटा दिया जाएगा। पर कोई बात नहीं, आप लोग इसे डाउनलोड कर लो।’ और हुआ भी यही, फिल्म को रविवार को ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

1 बेटे की मां और बेहद प्राइवेट लाइफ... कौन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी
मुंबई, 05 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। आज यानी 5 जुलाई का दिन उनके फैंस और सिनेमा जगत के लिए बेहद खास बन गया है।

आमिर खान अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। वह अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह शादी बेहद ही सादगी के साथ उनके घर पर ही संपन्न होने जा रही है, जिसमें बेहद गिने-चुने मेहमान गवाह बनेंगे। इस खबर के सामने आते ही हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर आमिर खान का दिल जीतने वाली गौरी स्प्रैट कौन हैं।

कौन हैं आमिर की लाइफ में आने वाली गौरी स्प्रैट

आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट का बॉलीवुड की चमक-धमक से सीधा नाता नहीं रहा है और वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। हालांकि वह पेशे से एक बेहतरीन हेयरड्रेसर हैं। उनकी मां तमिलियन हैं और उनके पिता आइरिश मूल के हैं।

गौरी के दादाजी देश के स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जो उनके परिवार को एक गौरवशाली इतिहास देता है। शिक्षा के मामले में भी गौरी स्प्रैट काफी आगे हैं। उन्होंने फेमस यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में डिग्री हासिल की है। वह एक आत्मनिर्भर महिला हैं, जो लंबे समय से अपने काम में सक्रिय हैं।

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

आमिर खान और गौरी के बीच का रिश्ता नया नहीं है बल्कि इसकी जड़ें काफी पुरानी हैं। दरअसल आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। गौरी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान फिल्म्स’ में भी काम करती हैं, जिससे उनका काम के सिलसिले में मिलना-जुलना होता रहता था।

करीब 1.5 साल पहले दोनों एक बार फिर एक-दूसरे के बेहद करीब आए। इसके बाद साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर आमिर खान ने दुनिया के सामने गौरी के साथ अपने इस रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार किया था।

बीते रिश्तों को पीछे छोड़ नया सफर

आमिर खान की लाइफ का यह तीसरा वैवाहिक सफर है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं।

रीना से अलग होने के बाद आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। किरण से भी कुछ समय पहले उनका तलाक हो गया था।

दिलचस्प और सम्मानजनक बात यह है कि आमिर खान का अपनी दोनों पहली पत्नियों के साथ आज भी एक बेहतरीन और दोस्ताना रिश्ता कायम है।

अब आमिर खान अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर गौरी स्प्रैट के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सादगी से भरी इस शादी में कौन होगा शामिल

आमिर खान और गौरी की यह शादी किसी बड़े तामझाम के बिना बेहद सादे ढंग से आयोजित की जा रही है। घर पर ही दोनों कानूनी तौर पर रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इस खास जश्न में शामिल होने के लिए सिर्फ 150 लोगों को इंवाइट किया गया है। मेहमानों की लिस्ट में दोनों के परिवार के सदस्य, बेहद करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा चेहरे शामिल हैं।

बता दें कि गौरी की पहली शादी से उनका एक बेटा है जो उनके साथ ही रहता है। इस नए सफर की शुरुआत में आमिर खान के 3 बच्चे यानी बेटी आयरा खान, बेटा जुनैद खान और आजाद भी इस शादी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इब्राहिम अली खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीलीला
मुंबई, 05 जुलाई (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्रीलीला के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नई चर्चा सामने आई है। पहले उनके कार्तिक आर्यन के साथ हिंदी फिल्मों में पदार्पण करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार वह इब्राहिम अली खान अभिनीत फिल्म 'दिलेर' से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।

चर्चा है कि कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनुराग बसु की प्रस्तावित रोमांटिक फिल्म फिलहाल स्थगित कर दी गई है। ऐसे में श्रीलीला के डेब्यू की योजना में बदलाव हुआ है। अब वह निर्देशक कुनाल देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलेर' से हिंदी सिनेमा में पदार्पण कर सकती हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है।

इसकी आधिकारिक रिलीज़ तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है, हालांकि इसे दिवाली 2026 के अवसर पर रिलीज़ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

श्रीलीला को पुष्पा 2: द रूल के बाद देशभर में व्यापक लोकप्रियता मिली। इसके बाद से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा था। वहीं, इब्राहिम अली खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने को तैयार, कल मुंबई में एक निजी समारोह में लेंगे सात फेरे
मुंबई, 04 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान और उद्यमी गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को मुंबई स्थित आवास पर शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी करीब 25 साल पहले बेंगलुरु में एक मुलाकात से शुरू हुई थी, जो समय के साथ गहरे रिश्ते में बदल गई। अभिनेता ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था, जिसे वे अपने जीवन का एक नया और परिपक्व अध्याय मानते हैं।

गौरी के साथ आमिर की नई शुरुआत

पेशे से उद्यमी और फोटोग्राफी की समझ रखने वाली गौरी स्प्रैट फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। आमिर का मानना है कि गौरी उनके जीवन में स्थिरता और अपार खुशी लेकर आई हैं। पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने वाले आमिर, अब गौरी के साथ अपने भविष्य को लेकर बेहद सकारात्मक हैं और उन्हें पाकर खुद को ‘पूरा’ महसूस करते हैं।

निजी समारोह में होगा विवाह

आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि शादी का समारोह बेहद सादगीपूर्ण और निजी होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। विवाह की प्रक्रिया विशेष विवाह अधिनियम के तहत पूरी की जाएगी। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इस विशेष अवसर के लिए आशीर्वाद की कामना की है। यह आमिर खान का तीसरा विवाह है, जिसके लिए वे काफी उत्साहित हैं।

बॉबी देओल ने 'बंटवारा 1947' के टीज़र की सराहना की
मुंबई, 03 जुलाई (वेब वार्ता)। आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीज़र को अभिनेता बॉबी देओल ने सराहा है। बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई सनी देओल और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए लिखा, "आप सबसे बेहतरीन हैं, भैया! इस फिल्म को देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं। आपको और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। टीज़र शानदार लग रहा है। यकीन है कि यह फिल्म भी कमाल की होगी।"

फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें वर्ष 1947 के दौरान हुए बंटवारे से जुड़े दर्द, विस्थापन और मानवीय संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में नफरत के माहौल के बीच इंसानियत और साहस का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जी ज़िंटा, करण देओल, अली फ़ज़ल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोनी मैक्स पर 18 जुलाई को होगा 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
मुंबई, 01 जुलाई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 18 जुलाई को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा। भारत की चर्चित फीमेल कॉप फ्रेंचाइज़ी की इस नई फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी।

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी लापता लड़कियों के एक रहस्यमयी मामले की जांच पर आधारित है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय एक खतरनाक अपराधी नेटवर्क का पर्दाफाश करती हैं। फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और भावनात्मक घटनाक्रम का मिश्रण देखने को मिलेगा।

रानी मुखर्जी ने कहा कि मर्दानी उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज में होने वाले गंभीर अपराधों के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ है। उन्होंने कहा कि मर्दानी 3 की कहानी शूटिंग पूरी होने के बाद भी उनके साथ लंबे समय तक जुड़ी रही और उनका मानना है कि इसका संदेश आज पहले से अधिक प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि सोनी मैक्स पर फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे फिल्म का संदेश, एक्शन और भावनात्मक पक्ष देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा। 18 जुलाई को प्रसारित होने वाला यह प्रीमियर दर्शकों को रोमांच, न्याय और साहस से भरपूर सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा।

‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
मुंबई, 30 जून (वेब वार्ता)। फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को ‘हेरा फेरी 3’ से अलग कर लिया है। उन्होंने फिल्म के कानूनी विवादों और आंतरिक कलह के कारण इसके कभी रिलीज न होने की आशंका जताई।

कॉमेडी के शौकीनों के लिए ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी एक ऐसी फिल्म है, जिसके तीसरे भाग का लोग सालों से इंतजार कर रहे हैं। बाबू भैया, राजू और श्याम की तिकड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीदों को अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह अलग कर लिया है।

फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस ओर इशारा किया कि फिल्म के डायरेक्टर अब इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। इस बात पर मुहर लगाते हुए प्रियदर्शन ने खुद एक बातचीत में साफ किया कि फिरोज का दावा बिल्कुल सच है और वे अब इस फिल्म से किसी भी रूप में जुड़े हुए नहीं हैं।

प्रियदर्शन ने खुद किया हैरान करने वाला बड़ा खुलासा

प्रियदर्शन ने निराशा जाहिर करते हुए एक बेहद चौंकाने वाली बात कही कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई कानूनी पचड़े और आपस के झगड़े इतने गंभीर हैं कि शायद यह फिल्म कभी भी सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाएगी।

डायरेक्टर प्रियदर्शन के अनुसार अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं, क्योंकि असली संकट इसके वजूद पर ही मंडरा रहा है।

म्यूजिक और राइट्स के जाल में फंसी फिल्म

इस साल शुरू होने वाली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग के टलने के पीछे कॉपीराइट और म्यूजिक राइट्स का एक गहरा दलदल है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस फिल्म के संगीत अधिकारों पर अपना मालिकाना हक जताया है, जिसे सुलझाए बिना फिल्म का आगे बढ़ना मुश्किल होगा।

इतना ही नहीं, ‘सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल’ नाम के एक प्रोडक्शन हाउस ने कानूनी तौर पर दावा किया है, कि फिल्म मेकर फिरोज नाडियाडवाला के पास केवल मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार था। उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’ बनाकर और इस फ्रेंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी को ट्रांसफर करके पुराने समझौते का पूरी तरह से तोड़ दिया है।

करोड़ों का हर्जाना और अंदरूनी कलह से बढ़ी मुश्किलें

यह पहली बार नहीं है जब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इतना बड़ा तमाशा खड़ा हुआ है। इससे पहले पिछले साल अभिनेता परेश रावल द्वारा फिल्म छोड़ने की खबरें भी काफी चर्चा में थीं। उस दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ करीब 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

हालांकि बाद में आपसी बातचीत से अक्षय कुमार ने अपना मुकदमा वापस ले लिया था। मगर एक विवाद खत्म होते ही जिस तरह से नए कानूनी विवाद और मालिकाना हक की जंग शुरू हो गई है, उसे देखकर लगता है कि दर्शकों को हंसाने वाली यह मशहूर फ्रेंचाइजी खुद कानूनी उलझनों में बुरी तरह रो रही है और इस साल तो इसका काम शुरू होना नामुमकिन है।

‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
मुंबई, 29 जून (वेब वार्ता)। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो और हीरोइन के बीच अफेयर होना कोई नई बात नहीं है।

सुनीता आहूजा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब इस पर अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन भी सामने आया है। शो के दौरान सुनीता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों और अफेयर्स की बातें आम हैं। अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा हो, तो इंसान कई मुश्किल हालात को भी संभाल लेता है। उनके इस बयान पर शो की होस्ट फराह खान ने रितेश देशमुख की ओर इशारा करते हुए अफेयर को लेकर सवाल किया।

रितेश देशमुख का रिएक्शन

फराह के सवाल पर रितेश देशमुख ने बिना कुछ कहे अपनी गर्दन हिलाकर साफ इशारा दिया कि उनके जीवन में ऐसी कोई बात नहीं है। रितेश का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और फैंस ने उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की। इसके बाद जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनीता आहूजा का बयान और रितेश का रिएक्शन दिखाई दे रहा था।

जेनेलिया देशमुख का कैप्शन

जेनेलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैं लकी हूं। उनके इस छोटे से पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने इसे दोनों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक बताया। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी लंबे समय से बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो और रोमांटिक पोस्ट साझा करते रहते हैं। उनकी शानदार बॉन्डिंग और पारिवारिक जीवन की झलकियां फैंस को हमेशा पसंद आती हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने मराठी और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना हुआ है। जेनेलिया का हालिया पोस्ट भी इस बात का संकेत देता है कि वह अपने रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता को सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली रचेंगे सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस
हैदराबाद, 29 जून (वेब वार्ता)। निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी आगामी पौराणिक एक्शन फिल्म 'वाराणसी' के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े युद्ध दृश्यों में से एक की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भव्य सीक्वेंस की शूटिंग 7 जुलाई 2026 से हैदराबाद में शुरू होगी। युद्ध दृश्य में अभिनेता महेश बाबू 3,500 जूनियर आर्टिस्ट्स की विशाल सेना का नेतृत्व करते नजर आएंगे। विजुअल इफेक्ट्स की मदद से इन कलाकारों को करीब 50,000 वानर योद्धाओं के रूप में दिखाया जाएगा, जिससे यह दृश्य बेहद भव्य और विशाल नजर आएगा।

फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करते हुए 'मंदाकिनी' की भूमिका निभाएंगी। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में 'कुंभ' का किरदार निभा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 'रामायण' से प्रेरित होगी, जिसमें पौराणिक पात्रों, प्राकृतिक आपदाओं, काल्पनिक घटनाओं और पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

राजामौली की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और कहानी के स्तर पर एक नया सिनेमाई अनुभव देगी।

'वाराणसी' को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 7 अप्रैल 2027 को रिलीज करने की योजना है।