Sports - Loktej

‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
कोलकाता, 25 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबलों में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और शानदार अर्धशतक जमाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

उनकी इस पारी ने न सिर्फ दिल्ली को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, बल्कि राहुल को आईपीएल इतिहास के एक खास क्लब में भी शामिल करा दिया।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में राहुल ने तेज रफ्तार बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट देखने को मिले और उन्होंने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी
केएल राहुल ने इस मुकाबले में 30 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। इस अर्धशतक के साथ राहुल ने आईपीएल इतिहास में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने का आंकड़ा 51वीं बार छू लिया।

यही वजह है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अब दोनों खिलाड़ियों के नाम आईपीएल में 51-51 बार 50+ स्कोर दर्ज हैं। यह उपलब्धि राहुल की निरंतरता और लंबे समय से टी20 क्रिकेट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाती है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ रन
76 – विराट कोहली
66 – डेविड वार्नर
53 – शिखर धवन
51 – राहुल*
51 – रोहित शर्मा

पूरे सीजन में शानदार रहा राहुल का बल्ला
आईपीएल 2026 के दौरान केएल राहुल ने लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 45.61 की औसत से 593 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले।

राहुल ने कई मौकों पर टीम की जिम्मेदारी संभाली और कठिन परिस्थितियों में भी रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला, जिसने उन्हें इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

पंजाब के खिलाफ खेली थी यादगार पारी
इस सीजन राहुल की सबसे चर्चित पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ आई थी। उस मुकाबले में उन्होंने 152 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। वह आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

हालांकि KL राहुल का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स टीम के रूप में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी। इसके बावजूद राहुल का यह सीजन उनकी बल्लेबाजी क्षमता और निरंतरता की एक और मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।

टीम इंडिया में चार युवा सितारों की एंट्री: क्या इन बड़े खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर खतरे में? चयनकर्ताओं का बड़ा दांव
नई दिल्ली, 20 मई (वेब वार्ता)। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ के रूप में चार नए खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है।
चयनकर्ताओं का यह फैसला भविष्य की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, इन युवाओं के चयन से कई अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी की राह कठिन होती दिख रही है, जिससे उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

टीम में ऑलराउंडर हर्ष दुबे और मानव सुथार के आने से रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों के लिए चुनौती बढ़ गई है। यदि ये युवा खिलाड़ी आगामी मैचों में प्रभावी प्रदर्शन करते हैं, तो जडेजा और पटेल की टीम में जगह सुरक्षित करना मुश्किल हो सकता है।

वहीं, तेज गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव के शानदार घरेलू फॉर्म ने मोहम्मद सिराज की वनडे में वापसी और मोहम्मद शमी के करियर पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं।

ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करना और टेस्ट टीम से उप-कप्तानी हटाना यह स्पष्ट संकेत देता है कि टीम प्रबंधन 2027 वर्ल्ड कप के लिए नए विकल्पों को आजमाना चाहता है।

बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाजों को आराम देने के साथ, नए तेज गेंदबाजों को पावरप्ले और डेथ ओवर्स में खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया गया है।

इन युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही तय करेगा कि भारतीय क्रिकेट का आने वाला समय किन खिलाड़ियों के हाथों में होगा और क्या दिग्गज अपनी साख बचा पाएंगे।

भारत की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर सीरीज़ बराबर कर ली
भोपाल, 19 मई (वेब वार्ता)। भारतीय अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में ऑस्ट्रेलिया अंडर18 को 6-3 से हराकर ज़बरदस्त वापसी की।

इस शानदार जीत के साथ, मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है, जिससे अब एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

भारतीय टीम ने पहले हाफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच पर जल्दी ही नियंत्रण कर लिया। आकाश दीप ने (10वें) मिनट पहले क्वार्टर में गोल किया, जिसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने (14वें) मिनट गोल किया।

मेजबान टीम ने दूसरे क्वार्टर में दबाव और बढ़ा दिया, जिसमें केतन कुशवाहा ने (25वें) मिनट और रोमित पाल ने (26वें) मिनट में एक के बाद एक गोल करके भारत को आसानी से बढ़त दिला दी।

कुशवाहा ने (40वें ) मिनट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तीसरे क्वार्टर में मैच का अपना दूसरा गोल किया, जिसके बाद अंश बहुता ने (45वें) मिनट भारत के स्कोरिंग फेस्ट को खत्म कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने ओवेन टेलर (23’), ऑस्कर फ्रीमैन (29’) और जैक वेलर (32’) के गोलों से वापसी का प्रयास किया। लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी क्वार्टर में मजबूती से टिके रहकर मेहमान टीम को कोई और मौका नहीं दिया और एक बड़ी जीत हासिल की।

सीरीज का चौथा और आखिरी मैच बुधवार को इसी जगह पर खेला जाएगा।

हॉकी इंडिया ने 31 सदस्यों वाली सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की
नई दिल्ली, 10 मई (वेब वार्ता)। देश में हॉकी की स्थिति मजबूत होती रहे, इसके लिए हॉकी इंडिया लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत हॉकी इंडिया द्वारा सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है। कैंप 11 से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा और इसमें 31 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

भारतीय टीम को एफआईएच नेशंस कप में हिस्सा लेना है जिसका आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में होना है। नेशंस कप से पहले टीम इंडिया एक्सपोजर टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इन दौरों को देखते हुए नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है।

10 दिनों के लिए आयोजित होने वाला नेशनल कोचिंग कैंप भारतीय महिला टीम के लिए बहुत जरूरी है। इससे टीम को अहम टूर्नामेंट और दौरों से पहले अपनी ताकत का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा।

आगामी बड़े टूर्नामेंटों में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाला एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 शामिल हैं।

एफआईएच नेशंस कप जीतने वाली टीम 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा, 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाली ओलंपिक में सीधे जगह बना लेगी।

इस कैंप में उन्हीं 31 खिलाड़ियों को जगह दी गई जो अप्रैल में चीफ कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में हुए नेशनल कैंप का हिस्सा थे। टीम को मजबूत, संतुलित और फिटनेस के स्तर पर बेहतर बनाने के लिए यह कैंप अहम है।

कैंप में हर पोजीशन पर खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गोलकीपिंग में सविता, माधुरी किंडो, बंसरी सोलंकी और हॉकी इंडिया 8वें सालाना अवॉर्ड्स 2025 में हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड पाने वाली बीचू देवी खारीबाम शामिल होंगी। डिफेंस में निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है।

कप्तान सलीमा टेटे, सुशीला चानू, मनीषा चौहान, वैष्णवी फाल्के, नेहा, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो और इशिका के साथ मिडफील्ड में रहेंगी। फॉरवर्ड नवनीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, मुमताज खान, दीपिका सोरेंग, रुतजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम और संगीता कुमारी कैंप में शामिल हैं।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले यह एक छोटा कैंप होगा। कैंप का मुख्य लक्ष्य खेल के फिटनेस पहलुओं और उन क्षेत्रों में सुधार पर होगा जिसमें हम लगातार अच्छा करना चाहते हैं।”

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! BCCI ने किया ऐलान
मुंबई, 08 मई (वेब वार्ता)। टीम इंडिया जल्द ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी सीरीज को लेकर ऐलान भी कर दिया है।

हालांकि, सीरीज खेले जाने में अभी वक्त है लेकिन इससे पहले चर्चा तेज हो गई है कि शृंखला में भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मौका मिल सकता है।

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में रहा है। आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने इस साल राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने हुए हैं। BCCI ने इंडिया अंडर-19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की भी घोषणा की है।

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज
BCCI ने ऐलान किया है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर तक भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये टेस्ट मैच पांच की जगह चार दिन के होंगे।

BCCI की घोषणा के मुताबिक, सीरीज के दोनों टेस्ट मैच 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुडुच्चेरी में खेली जाएगी। इसमें पहले पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच होगा।

इसके अलावा भारत की अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वन डे मैच खेलेगी। BCCI ने कहा कि ये मैच राजकोट और अहमदाबाद के मैदानों में खेले जाएंगे।

सीरीज 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। कहा जा रहा है कि अंडर-19 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है।

जनवरी में खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
दिलचस्प बात ये है कि अगले साल जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेली जानी है। BCCI ने इसका शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत आएगी और यहां के मौसम और पिचों का जायजा लेगी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से शुरू होगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। बता दें कि इससे पहले 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने भारत का दौरा ​किया था। उस समय कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था।

दिल्ली 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा
नई दिल्ली, 07 मई (वेब वार्ता)। दिल्ली को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेज़बानी के लिए चुना गया है, बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी पुष्टि की।

इस टूर्नामेंट में 35 से ज़्यादा देश हिस्सा लेंगे और इसका आयोजन यहाँ त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा।इस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) मिलकर करेंगे।

इसमें हिस्सा लेने वाले देशों में इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, केन्या, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने का एक लंबा इतिहास रहा है और कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप वैश्विक खेल मानचित्र पर राजधानी की स्थिति को और मज़बूत करेगी।

गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा, सुचारू व्यवस्था और बेहतरीन खेल माहौल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सीटीटीएफ के चेयरमैन विवेक कोहली, महासंघ के सलाहकार बृजेश माथुर, टीटीएफआई के उपाध्यक्ष राजीव दुग्गल और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद थीं।

त्यागराज स्टेडियम इस चैंपियनशिप के लिए मुख्य प्रतियोगिता और समारोह स्थल के तौर पर काम करेगा; यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेगा।

मुंह ढककर बहस करने पर खिलाड़ी को मिल सकता है लाल कार्ड
वैंकूवर, 29 अप्रैल (वेब वार्ता)। चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है जिससे खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ी से मौखिक बहस करते समय मुंह ढकने पर लाल कार्ड से दंडित किया जाएगा।

ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में मंगलवार को हुई बैठक में आईएफएबी ने सर्वसम्मति से इस नियम को मंजूरी दी। यह नियम 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप फुटबॉल में लागू होगा।

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने इस नियम का प्रस्ताव तब रखा था जब रियाल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर ने फरवरी में चैंपियंस लीग मैच के दौरान बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी पर मुंह ढककर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए ने पिछले सप्ताह प्रेस्टियानी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था। अगर प्रेस्टियानी को अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में चुना जाता है तो उन्हें पहले दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। इस प्रतिबंध के खिलाफ हालांकि अपील की जा सकती है।

आईएफएबी ने बयान में कहा, ‘‘किसी विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ बहस के दौरान मुंह ढकने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड से दंडित किया जा सकता है।’’

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के नियम तय करने वाली संस्था ने यह भी घोषणा की कि रेफरी के फैसले के विरोध में मैदान छोड़ने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह नियम उन टीम अधिकारियों पर भी लागू होगा जो खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए कहते हैं।

आईएफएबी ने कहा कि इन संशोधन के बारे में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 48 टीमों को बता दिया जाएगा।

इसके साथ ही फीफा ने विश्व कप के पीले कार्ड संबंधी नियमों में बदलाव किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महत्वपूर्ण मैचों के लिए कम खिलाड़ियों को निलंबित किया जाए।

नए नियम के अनुसार विश्व कप के दौरान किसी खिलाड़ी को मिला पीला कार्ड दो बार उसके रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

फीफा ने एक बयान में कहा, ‘‘फीफा परिषद ने फीफा विश्व कप 2026 के नियमों में एक संशोधन किया है, जिसके अनुसार किसी खिलाड़ी को ग्रुप चरण में मिला एक पीला कार्ड नाकआउट चरण में मान्य नहीं होगा। इसी तरह से क्वार्टर फाइनल में मिला एक पीला कार्ड अगले मैचों के लिए मान्य नहीं होगा।’’

विश्व कप में इससे पहले यदि किसी खिलाड़ी को दो अलग-अलग मैचों में पीला कार्ड दिखाया जाता था तो उसे एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ता है, लेकिन पिछले टूर्नामेंटों में क्वार्टर फाइनल चरण के बाद एक पीले कार्ड को रद्द कर दिया जाता था।

इससे यह सुनिश्चित हो गया कि सेमीफाइनल में पीला कार्ड मिलने के कारण किसी भी खिलाड़ी को फाइनल से बाहर नहीं होना पड़ेगा।

महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
जोहान्सबर्ग, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5/19 लेकर इतिहास रच दिया। वह तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी, जेनी गन और एशले गार्डनर के खास क्लब में शामिल हो गईं।

महिला क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में एक ही पारी में 5 विकेट लेना बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। 25 अप्रैल 2026 को भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस खास क्लब में जगह बना ली। इसी के साथ वह दुनिया की चौथी ऐसी गेंदबाज बन गईं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

जोहान्सबर्ग में फिरकी का चला जादू
चौथे टी20 मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 19 रन दिए। भारत द्वारा दिए गए 186 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए उनकी घातक गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मुकाबला 14 रन से जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ दीप्ति, झूलन गोस्वामी के बाद तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

झूलन गोस्वामी की विरासत को बढ़ाया आगे
भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 में कई बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद झूलन की विरासत आज भी भारतीय क्रिकेट को प्रेरित कर रही है, जिसे अब दीप्ति शर्मा ने आगे बढ़ाया है। जेनी गन और एशले गार्डनर के क्लब में एंट्री

इंग्लैंड की जेनी गन इस खास क्लब में शामिल होने वाली शुरुआती खिलाड़ियों में से एक थीं, जिन्होंने 2014 में भारत के खिलाफ टेस्ट में पांच विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर ने 2024 में भारत के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लेकर इस सूची में अपनी जगह बनाई थी। अब दीप्ति शर्मा भी इन दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी पर पहुंच गई हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है। दीप्ति शर्मा की शानदार फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेगी और वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय मजबूत करना चाहेगी।

बैडमिंटन के इतिहास में सबसे बड़ा क्रांतिकारी बदलाव, अब 21 के बजाय 15 अंकों का होगा खेल
डेनमार्क, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने खेल के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए नए स्कोरिंग सिस्टम को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित वार्षिक आम बैठक में दो-तिहाई बहुमत के साथ यह फैसला लिया गया कि अब अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन मैच 21 अंकों के बजाय 15 अंकों के तीन गेम के आधार पर खेले जाएंगे। यह नया नियम 4 जनवरी 2027 से पूरी दुनिया में प्रभावी होगा।

इस फैसले के साथ ही लगभग दो दशकों से चले आ रहे ‘3×21’ फॉर्मेट का अंत हो जाएगा, जिसने साल 2006 में पुराने स्कोरिंग सिस्टम की जगह ली थी।

बीडब्ल्यूएफ की अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वाडत्राकुल ने इस ऐतिहासिक फैसले को बैडमिंटन के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने तर्क दिया कि 15 अंकों का छोटा फॉर्मेट न केवल मैचों को अधिक रोमांचक और दबावपूर्ण बनाएगा, बल्कि इससे मैच की अवधि भी अधिक अनुमानित रहेगी।

फेडरेशन का मानना है कि छोटा फॉर्मेट खिलाड़ियों के शारीरिक भार को कम करेगा, जिससे उनकी रिकवरी बेहतर होगी और खिलाड़ियों का करियर लंबा हो सकेगा। इस बदलाव का उद्देश्य नई पीढ़ी के दर्शकों को खेल से जोड़ना और ब्रॉडकास्टिंग के लिहाज से इसे अधिक गतिशील बनाना है।

भले ही अंकों की संख्या कम कर दी गई है, लेकिन बीडब्ल्यूएफ ने स्पष्ट किया है कि खेल का मूल स्वरूप, कौशल, और रणनीतियां वैसी ही बनी रहेंगी। नए नियमों के तहत 14-14 की बराबरी होने पर 2 अंकों की बढ़त जरूरी होगी, जबकि अधिकतम अंक सीमा 21 तय की गई है (यानी 20-20 होने पर 21वां अंक जीतने वाला गेम जीतेगा)।

हालांकि, साइना नेहवाल जैसे कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खेल के पारंपरिक चरित्र को लेकर चिंताएं व्यक्त की हैं, लेकिन फेडरेशन ने आश्वस्त किया है कि यह नवाचार वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बैडमिंटन की साख को और अधिक मजबूत करेगा।

थॉमस व उबर कप 2026: सिंधु की जीत से भारत को बढ़त, पुरुष टीम की दमदार शुरुआत
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वेब वार्ता)। थॉमस व उबर कप 2026 में भारतीय बैडमिंटन टीम ने शानदार शुरुआत की है। उबर कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने डेनमार्क के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली, जहां स्टार शटलर पी. वी. सिंधु ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

सिंधु ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-13, 18-21, 21-17 से हराया। लगभग एक घंटे तक चले इस मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ी ने सिंधु को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंततः भारतीय स्टार ने अपना अनुभव दिखाते हुए मैच अपने नाम किया।

इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने थॉमस कप अभियान की शुरुआत कनाडा के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ की। डेनमार्क के फोरम हॉर्सेन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए आयुष शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, तथा हरिहरन अम्साकरुनन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। आयुष शेट्टी ने ब्रायन यांग को 21-13, 21-17 से हराया। वहीं सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जोनाथन लाई और केविन ली को 21- 10, 21-11 से शिकस्त दी।

हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी ने टाई अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नायल याकुरा को 21-7, 21-15 से हराया। इसके बाद किदांबी श्रीकांत ने जोशुआ गुयेन को 21-17, 21-12 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

हालांकि, लक्ष्य सेन को शुरुआती मुकाबले में विक्टर लाई के खिलाफ 21-18, 19-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

उधर, महिला टीम का डेनमार्क के खिलाफ मुकाबला जारी है, जहां सिंधु की जीत ने भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी है।

नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के अड्यार स्थित अपनी बेटी के घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे दौर का अध्याय भी समाप्त हो गया।

भारतीय क्रिकेट का ऐतिहासिक चेहरा
सीडी गोपीनाथ भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल थे और देश की पहली टेस्ट जीत का हिस्सा रहने वाली टीम के अंतिम जीवित सदस्य थे। इससे पहले 2024 में दत्ता गायकवाड़ के निधन के बाद वह इस ऐतिहासिक टीम के आखिरी सदस्य रह गए थे।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने जताया शोक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संघ ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सच्चा अग्रदूत बताते हुए कहा कि उनकी विरासत हमेशा इस खेल के इतिहास में जीवित रहेगी।

करियर की शुरुआत और टेस्ट डेब्यू
1 मार्च 1930 को चेन्नई में जन्मे गोपीनाथ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला। उन्होंने 1951-52 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया। उसी सीरीज में उन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी बेहतरीन पारी खेली।

ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान
गोपीनाथ भारत की पहली टेस्ट जीत का हिस्सा रहे, जो चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की गई थी। इस मुकाबले में उन्होंने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और वीनू मांकड़ की गेंद पर ब्रायन स्टैथम का अहम कैच भी पकड़ा। उस मैच में मांकड़ ने कुल 12 विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

करियर आंकड़े और योगदान
अपने टेस्ट करियर में सीडी गोपीनाथ ने 8 मैचों में 22 की औसत से 242 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 83 मैचों में 4259 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल थे, साथ ही 14 विकेट भी अपने नाम किए।

खेल से संन्यास के बाद भी गोपीनाथ क्रिकेट से जुड़े रहे। उन्होंने मद्रास टीम की कप्तानी की और बाद में राष्ट्रीय चयनकर्ता तथा चयन समिति के अध्यक्ष भी बने। 1979 के इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने भारतीय टीम के मैनेजर की भूमिका निभाई।

भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनका नाम इतिहास में सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने बढ़ाया मदद का हाथ, नेशनल स्टार की दरियादिली देख भावुक हुई संघर्षरत खिलाड़ी
देहरादून, 04 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा ने खेल जगत में मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

स्नेह ने उत्तराखंड की उभरती हुई एथलीट सोनिया की मदद करने का बीड़ा उठाया है, जिन्होंने पिछले साल 38वें नेशनल गेम्स में फटे हुए जूते पहनकर दौड़ते हुए मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं।

स्नेह राणा ने देहरादून में एक अभ्यास सत्र के दौरान सोनिया को आमंत्रित किया और उन्हें एथलेटिक्स के लिए आवश्यक किट और सामग्रियां भेंट कीं। स्नेह ने न केवल आर्थिक सहायता का वादा किया, बल्कि सोनिया को एक मार्गदर्शक (मेंटर) के रूप में भविष्य के लिए तैयार करने का भी आश्वासन दिया।

क्रिकेटर का यह स्नेह पाकर 10 हजार मीटर की दौड़ लगाने वाली सोनिया की आंखें छलक आईं और उन्होंने इसे अपने करियर के लिए “ईश्वरीय मदद” करार दिया।

एथलीट सोनिया की कहानी अत्यंत प्रेरणादायक और संघर्षों से भरी है। मंगलौर की रहने वाली सोनिया ने महज 8 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। उनके पिता मजदूरी कर पांच भाई-बहनों का पालन-पोषण कर रहे हैं। इतनी तंगहाली के बावजूद सोनिया के हौसले कभी कम नहीं हुए।

हाल ही में उन्होंने जापान में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर श्रेणी में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया है।

सोनिया ने बताया कि उनके पास न तो अच्छे संसाधन थे और न ही सही मार्गदर्शन, लेकिन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया, जहां उन्होंने सीमित संसाधनों में भी देश का नाम रोशन किया।

स्नेह राणा को सोनिया के संघर्ष के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स और अपने मैनेजर के माध्यम से पता चला था। खुद एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने वाली स्नेह ने कहा कि वे एक खिलाड़ी का दर्द समझती हैं।

उन्होंने सिनौला में नए प्रैक्टिस टर्फ के उद्घाटन के अवसर पर सोनिया को सम्मानित किया और समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी प्रतिभावान खिलाड़ियों की मदद करने की अपील की।

सोनिया ने भावुक होते हुए कहा कि आज तक किसी बड़े खिलाड़ी ने इस तरह उनका हाथ नहीं थामा था। स्नेह राणा का यह सहयोग न केवल सोनिया के फटे जूतों की जगह नए स्पाइक्स लाएगा, बल्कि उनके ओलंपिक के सपने को भी नई उड़ान देगा।