Kolkata - Loktej

सरकार बदलते ही सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला, शुभेंदु अधिकारी ने बीएसएफ को 27 किलोमीटर लंबी जमीन सौंपने की शुरुआत की
कोलकाता, 21 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 27 किलोमीटर लंबे क्षेत्र की जमीन सौंपने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को नवान्न में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए अवैध घुसपैठियों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बीएसएफ को जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अगले दो सप्ताह के भीतर प्रारंभिक चरण में 27 किलोमीटर क्षेत्र की जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व सचिव तथा मुख्य सचिव को 45 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है।

सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 2200 किलोमीटर हिस्सा पश्चिम बंगाल में पड़ता है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में अभी तक केवल 1600 किलोमीटर क्षेत्र में ही कंटीले तार लगाए जा सके हैं, जबकि लगभग 600 किलोमीटर क्षेत्र अब भी असुरक्षित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने राजनीतिक कारणों और तुष्टीकरण की नीति के चलते बीएसएफ को आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं कराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जबरन धर्मांतरण और अन्य आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है तथा इनमें बड़ी संख्या अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर बीएसएफ के साथ नियमित समन्वय बैठकें करेगी।

पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के दायरे में नहीं आने वाले लोगों को अवैध घुसपैठिया माना जाएगा।

ऐसे लोगों को राज्य पुलिस गिरफ्तार कर बीएसएफ के हवाले करेगी, जिसके बाद उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार ने गत वर्ष राज्य को दिशा-निर्देश भेजे थे, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में बीएसएफ को आवश्यकता अनुसार और सहयोग दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर किया।

सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका: मतगणना कर्मियों की नियुक्ति पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
नई दिल्ली, 02 मई (वेब वार्ता)। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के लिए कर्मचारियों के चयन पर सवाल उठाने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की याचिका पर शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया।

जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की विशेष पीठ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को मतगणना के लिए अपनी पसंद के अधिकारी चुनने का पूरा अधिकार है।

अदालत ने कहा कि आयोग के 13 अप्रैल के सर्कुलर को गलत नहीं ठहराया जा सकता। टीएमसी ने आरोप लगाया था कि आयोग केवल केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों को ही सुपरवाइजर बना रहा है, जिससे निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने टीएमसी की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि मतगणना में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का मिश्रण (मिक्स) होगा, ऐसे में किसी भी प्रकार की धांधली का डर निराधार है।

आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि रिटर्निंग ऑफिसर के पास किसी भी सरकारी पूल से स्टाफ तैनात करने का अधिकार होता है। इस स्पष्टीकरण के बाद अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि इस मामले में अब किसी नए आदेश की आवश्यकता नहीं है।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पहले ही 30 अप्रैल को टीएमसी की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि पीएसयू और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद अब साफ हो गया है कि चुनाव आयोग अपने तय नियमों के अनुसार ही मतगणना प्रक्रिया पूरी कराएगा। टीएमसी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की थी, लेकिन अंततः उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

पश्चिम बंगाल चुनाव के महासंग्राम के बीच कोलकाता में हुगली किनारे पीएम मोदी की सुबह की सैर
कोलकाता, 24 अप्रैल (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 92.88 प्रतिशत मतदान के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए।

शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी के किनारे समय बिताया और नाव की सवारी का आनंद लिया। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने गंगा को ‘बंगाल की आत्मा’ बताया।

आंखों पर काला चश्मा और हाथों में कैमरा थामे प्रधानमंत्री ने नदी की लहरों, प्रसिद्ध विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की खूबसूरती को अपने लेंस में कैद किया। उन्होंने लिखा कि मां गंगा का पावन जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को समेटे हुए है, जिसका बंगाली जनजीवन में विशेष स्थान है।

अपनी इस सुबह की सैर के दौरान प्रधानमंत्री ने हुगली के नाविकों से आत्मीय मुलाकात की और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने वहां टहलने आए स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। फोटोग्राफी का शौक पूरा करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की प्राकृतिक और ढांचागत सुंदरता को दुनिया के सामने पेश किया, जिसे उनके समर्थकों द्वारा राज्य की संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि यह दौरा व्यक्तिगत और आध्यात्मिक नजर आया, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी गहरे हैं।

पहले चरण में महिलाओं और युवाओं के भारी मतदान को पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ‘बदलाव की आंधी’ करार दिया। चुनावी रैलियों में टीएमसी पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाने के बाद, हुगली किनारे उनकी यह मौजूदगी बंगाल के मतदाताओं के साथ भावनात्मक संबंध बनाने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है।

कृष्णानगर और अन्य क्षेत्रों में प्रचार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार का चुनाव बंगाल की अस्मिता और विकास के लिए निर्णायक साबित होगा।

भाजपा बंगाल में ‘लव जिहाद’ और ‘बहुविवाह’ की प्रथा को समाप्त करेगी: गृह मंत्री अमित शाह
कोलकाता, 14 अप्रैल (वेब वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करके राज्य में व्याप्त ‘लव
जिहाद’ और ‘बहुविवाह’ की प्रथा को समाप्त कर देगी।

उन्होंने मालदा जिले के मानिकचक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को एक साथ चार विवाह करने की स्वतंत्रता है, लेकिन चिंता न करें।

अगले महीने बंगाल में सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू कर दी जाएगी। एक समय में चार विवाह करने की प्रथा समाप्त हो जाएगी। राज्य में अब ‘लव जिहाद’ या ‘लैंड जिहाद’ नहीं होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि वे बच निकलेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। परिणाम घोषित होने दीजिए और नई सरकार का गठन होने दीजिए। भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्येक व्यक्ति सलाखों के पीछे होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्व 23 और 29 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि इसलिए मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं कि मतदान के दिनों में वे अपने घरों में रहें। अन्यथा, उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इसी के साथ, केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर का पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि बाबर ने राम मंदिर को ध्वस्त किया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। इसलिए हुमायूं कबीर को ध्यान से सुनना चाहिए कि भारत में कहीं भी कोई बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं कर पाएगा। बाबरी मस्जिद के निर्माण का सपना कभी पूरा नहीं
होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद का खात्मा किया है, उसी प्रकार वह पश्चिम बंगाल सहित देश में अवैध घुसपैठ को भी रोकेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : 25 साल बाद राज्य में सिर्फ दो चरणों में मतदान होगा
कोलकाता, 15 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा रविवार को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए दो चरणों में मतदान का कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही, राज्य में 25 वर्षों के बाद इतने सीमित चरणों में चुनाव होंगे।

साल 2001 आखिरी बार था जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव सिर्फ एक चरण में हुए थे।उसके बाद से, राज्य में हुए अगले विधानसभा चुनावों में चरणों की संख्या काफी ज्यादा रही है। इनमें 2006 में पांच चरण, 2011 में छह चरण, 2016 में सात चरण, और 2021 विधानसभा चुनाव में आठ चरण में मतदान संपन्न हुए।

यहां तक कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भी, पश्चिम बंगाल में वोटिंग कई चरणों में हुई थी, जिनमें 2014 में पांच चरण, 2019 में सात चरण, और 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर से सात चरण में मतदान प्रक्रिया हुई।

2001 के बाद यह पहली बार होगा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव सिर्फ दो चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा, “सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करने के बाद, आयोग को भी इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराना जरूरी लगा। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे कि वोटिंग प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूरी तरह से हिंसा-मुक्त हो।”

इस महीने की शुरुआत में जब भारतीय चुनाव आयोग की पूरी बेंच पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई थी, तो ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर, एक या दो चरणों में वोटिंग कराने की मांग की थी।

रविवार को दो चरणों में वोटिंग का शेड्यूल जारी करके, आयोग ने एक तरह से राज्य की विपक्षी पार्टियों के सुझावों को मान लिया है। अब ध्यान स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा-मुक्त वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की जरूरत पर है।

2024 के लोकसभा चुनावों में, जो राज्य में हुआ पिछला बड़ा चुनावी अभ्यास था, वोटिंग सात चरणों में हुई थी और सीएपीएफ की 1,099 कंपनियां तैनात की गई थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर के एक सूत्र ने कहा, “औसत के हिसाब से, दो चरणों में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की लगभग 2,250 से 2,500 कंपनियों की जरूरत पड़ सकती है।”

भारतीय संग्रहालय में खिल उठे वसंत उत्सव के रंग
कोलकाता (पश्चिम बंगाल), मार्च 14: ऐतिहासिक भारतीय संग्रहालय के भव्य प्रांगण में आयोजित वसंत उत्सव- महाकवि जयदेव के "गीत गोविंदम्” को समर्पित रहा।

रंग, रस और राधा-कृष्ण प्रेम' शीर्षक यह सांस्कृतिक संध्या भारतीय संग्रहालय जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है तथा प्रभा खेतान फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। वसंत की मृदुल बयार के साथ यह आयोजन रंग, राग और भक्ति के अनुपम समन्वय का साक्षी बना।

कार्यक्रम में संस्कृतिकर्मी एवं लेखक संदीप भूतोड़िया की काव्यात्मक प्रस्तुति ने श्रोताओं को वृंदावन की आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया। शब्दों के माध्यम से राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम की अनंत संवेदनाएँ सजीव हो उठीं और संध्या का भावपूर्ण स्वर निर्धारित हुआ।

सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना एवं कोलकाता की अहसास वूमेन डोना गांगुली तथा उनकी संस्था 'दीक्षा मंजरी' की नृत्यांगनाओं ने "बसंत पल्लवी" और "ललित लवंग लता" जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम की विविध अवस्थाओं को साकार किया। ओडिसी की लयात्मक मुद्राओं और अभिव्यक्ति की सूक्ष्मता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगीत की स्वर-लहरियों ने वातावरण को और भी भाव-विभोर बना दिया। दक्षिणायन (यूके) समूह के डॉ. आनन्दो गुप्ता द्वारा प्रस्तुत रवीन्द्र संगीत—ओरे गृहवासी”, “नील दिगन्ते”, “ओरे भाई फागुन" और “दक्षिण हवा जागो”—ने वसंत के सौंदर्य को सुरों में पिरो दिया।

प्रेम की विभिन्न अवस्थाओं — चिन्ता, स्मृति, उद्वेग, उन्माद और मिलन—का नृत्यात्मक एवं काव्यात्मक चित्रण अत्यंत प्रभावशाली रहा। राधा के विरह की व्याकुलता से लेकर कृष्ण के आगमन के उल्लास तक की यात्रा ने दर्शकों को भाव-सागर में डुबो दिया।

"स्मर-गरल-खण्डनं मम शिरसि मण्डनं" और "ललित- लवंग-लता परिशीलन-कोमल-मलय-समीरे” जैसी पंक्तियों के साथ विरह और मिलन का अद्भुत संतुलन मंच पर साकार हुआ।

समापन प्रस्तुतियों — "जय हो", "देश रंगीला", "वंदे मातरम्" और "रंग दिये जाओ" ने उत्सव को राष्ट्रीय भाव से भी ओतप्रोत कर दिया।

प्रभा खेतान फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी एवं लेखक-संस्कृतिकर्मी संदीप भूतोड़िया ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह कार्यक्रम एक संदेश है कि वृंदावन की होली से लेकर शांतिनिकेतन की बसंती होली तक भारत की विविध परंपराएँ एक ही सूत्र में पिरोई हुई हैं। रंग भले अलग हों, पर भाव एक है—प्रेम; राग भले भिन्न हों, पर लय एक है—भक्ति।

इस अवसर पर भारतीय संग्रहालय के निदेशक डॉ. सायन भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री भूतोड़िया और डोना गांगुली को सम्मानित किया।

ऐतिहासिक परिवेश, आध्यात्मिक संवेदना और उत्सवी उल्लास के समागम ने इस 'वसंत उत्सव' को एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव बना दिया। यह आयोजन भारतीय संग्रहालय सचमुच रंग, राग और रस से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम में कोलकाता के प्रबुद्ध नागरिकों, फिल्मी कलाकारों एवं कई देशों के वाणिज्य दूतावासों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फ़ाइनल में चुनौतियां अलग होंगी लेकिन हमें ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद : सैंटनर
कोलकाता, 05 मार्च (वेब वार्ता)। टी20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मिली बड़ी जीत के बाद अब मिचेल सैंटनर की नजर अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल पर है। सेमीफ़ाइनल में उनकी टीम ने 170 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 12.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

इस जीत के बाद सैंटनर ने कहा है कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि फ़ाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराया जाए, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि फ़ाइनल की पिच और परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर न्यूज़ीलैंड की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दक्षिण अफ़्रीका पर दबाव बनाए रखा। पावरप्ले में ही उनके गेंदबाज़ों ने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकलटन का विकेट गिरा दिया था।

इसके बाद जब न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की बारी आई तो फ़िन एलन और टिम साइफ़र्ट ने पावरप्ले में ही 84 रन बना कर 170 के लक्ष्य को काफ़ी छोटा बना दिया। सैंटनर ने मैच के बाद कहा, “अगर हम पावरप्ले में विकेट गंवा देते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन फ़िन और साइफ़र्ट ने शुरुआत से ही आक्रमणजारी रखा।

विकेट गिरने के बाद भी फ़िन ने वही लय बनाए रखी। गेंदबाज़ी में हमने पहले दो ओवर के लिए एक योजना बना कर रखी थी, जहां हमने मकौंकी का इस्तेमाल करते हुए विकेट हासिल किए।

इसके बाद हमने सोचा था कि मैच जैसा चलेगा, हम उसी हिसाब से फ़ैसले लेंगे।” सैंटनर की बात से दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान एडन मारक्रम भी सहमत नजर आए। उन्होंने एलन की पारी का ज़िक्र करते हुए कहा, “जब कोई बल्लेबाज़ उस तरह की पारी खेल देता है तो अक्सर मैच आपके पक्ष में नहीं जाता।

ऐसे में 170 तक पहुंचना भी ईमानदारी से कहूं तो अच्छी कोशिश थी। टी20 क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि अगर पावरप्ले में टीम तेज शुरुआत कर ले तो मैच का रुख वहीं तय हो जाता है। फ़िन एलन की पारी और टिम साइफ़र्ट की पारी को बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत जल्दी मैच को हमारे हाथ से निकाल दिया।”

एलन का यह शतक पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज़ शतक भीथा। इसके अलावा साइफ़र्ट और एलन की जोड़ी किसी पुरुष टी20 सीरीज़ या टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।

इस साझेदारी के बारे में सैंटनर ने कहा, “यह एक ख़ास प्रदर्शन था। ब्रेक के समय 170 का स्कोर हमें अच्छा लग रहा था, लेकिन टी20 में कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर पावरप्ले में विकेट गिर जाते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही आक्रमण जारी रखा। फ़िनी ने वही लय बनाए रखी। अगर हम ऐसा फिर कर सकें तो बहुत अच्छा होगा।”

टीम की योजना के बारे में उन्होंने कहा, “हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें। जब आप लगातार विकेट लेते रहते हैं तो बल्लेबाज़ी कर रही टीम के लिए लय बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।”

इससे पहले लीग स्टेज के दौरान न्यूज़ीलैंड को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी टीम ने उस हार से कुछ सीखा था। उस सवाल का जवाब देते हुए सैंटनर ने कहा, “आप जानते हैं कि दक्षिण अफ़्रीका कितनी मज़बूत टीम है।

हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें।” अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल के बारे में सैंटनर ने कहा, “अगला मैदान अलग होगा।

लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच में फर्क़ होता है और कई तरह के कारक होते हैं। लेकिन इस मैच से पहले हम कुछ हिस्सों में अच्छा खेल रहे थे। आज हम पूरे मैच में अच्छे रहे। उम्मीद है कि फ़ाइनल में भी वैसा ही खेलेंगे।”

संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न
कोलकाता, 02 मार्च (वेब वार्ता)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 196 रनों का पीछा 19.2 ओवर में पूरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला किसी वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से कम नहीं था।

जीत ही आगे का रास्ता तय करने वाली थी।
इस अहम मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अंत तक नाबाद रहकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा
संजू सैमसन की इस पारी के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी मैच जिताऊ पारी का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम से बदल गया। कोहली ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

अब सैमसन ने 97 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला भी बराबर कर लिया।

संजू सैमसन का ये वीडियो हुआ वायरल
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे और उन्हें शुरुआती मैचों में सीमित मौके ही मिले थे। इस मुकाबले में उन पर अतिरिक्त दबाव था, लेकिन उन्होंने इसे यादगार बना दिया।

जीत दिलाने वाला चौका लगाने के बाद सैमसन मैदान पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा करते नजर आए, जो उनके लिए भावुक पल था।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 195 रन का लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में इतना बड़ा लक्ष्य कभी सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था।

दबाव भरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार संयम और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल किया। शुरुआत से ही टीम ने सकारात्मक रवैया अपनाया और बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखी।

आखिर तक संघर्ष करते हुए भारत ने मैच अपने नाम किया और यह जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार सफल रन चेज में शामिल हो गई।

शाह ने कोलकाता में भाजपा के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की, दिलीप घोष को भी आमंत्रित किया
कोलकाता, 31 दिसंबर (भाषा) अगले साल की शुरुआत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की तैयारियों का जायजा लेने के अपने एजेंडे के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व जन प्रतिनिधियों के समक्ष एक कार्य योजना प्रस्तुत की तथा भाजपा का एकजुट चेहरा प्रदर्शित करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को मुख्य चुनावी चेहरों में से एक के रूप में पेश किया।

राज्य में भाजपा की गतिविधियों में अग्रणी भूमिका से पिछले कई महीनों से काफी हद तक दूर रहे घोष को भी बंद दरवाजे के भीतर हुई इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, नगर निकाय पार्षद और संगठनात्मक दायित्व संभालने वाले पदाधिकारी शामिल हुए।

ऐसा बताया जा रहा है कि शाह ने एक अलग बैठक की जिसमें घोष के साथ-साथ राज्य इकाई के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, मौजूदा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। यह बैठक पार्टी के पुराने और नए नेताओं के बीच मतभेदों को पाटने का संकेत है।

घोष ने कार्यक्रम स्थल से निकलते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता लेकिन आप 2026 के चुनावों में दिलीप घोष को सक्रिय भूमिका निभाते देखेंगे। मुझे अपने अनुभव साझा करने और मेरी राय जानने के लिए बुलाया गया था।’’

राज्य के नेताओं के अलावा बैठक में पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक जैसे सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव, बिप्लब देब और अमित मालवीय भी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित एक नेता के अनुसार, शाह ने जन प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जनसंपर्क क्षमता को मजबूत करने के लिए ‘‘सप्ताह में कम से कम चार दिन बिताएं और प्रतिदिन कम से कम पांच नुक्कड़ सभाओं में भाग लें।’’

नेता ने कहा कि आगामी राज्य चुनावों के लिए टिकट पाने की पात्रता हासिल करने के लिए नेताओं को अगले दो महीनों में पार्टी के सामने अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी।

नेता ने कहा कि भाजपा के मुख्य चुनाव रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने पार्टी के 2024 लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों से भी उनके चुनावी अभियानों के दौरान उन्हें मिले फायदे और आई कठिनाइयों, उनकी जीत-हार में योगदान देने वाले कारकों के बारे में सुना और उन्हें सलाह दी कि वे चुनाव की तैयारियों के दौरान अपने-अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट के बारे में अपनी समझ साझा करें।

दिलीप घोष को इस साल की शुरुआत में दीघा में जगन्नाथ मंदिर परिसर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मुलाकात के दृश्य टीवी पर प्रसारित होने के बाद पार्टी की ‘‘पिछली पंक्ति’’ में धकेल दिया गया था। नेता ने घोष को बैठक में आमंत्रित किए जाने के बारे में कहा कि घोष के लिए तथाकथित ‘कूलिंग ऑफ’ (दूरी बनाए रखने) का समय अब समाप्त हो चुका होगा और आने वाले महीनों में पार्टी के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है।

घोष को भाजपा का सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष माना जाता है, जिनके नेतृत्व में पार्टी राज्य विधानसभा में तीन सीट से बढ़कर 70 से अधिक सीट तक पहुंची और उसने 2019 में 18 लोकसभा सीट भी जीतीं। उनकी आक्रामक प्रचार शैली का पार्टी अपनी चुनावी प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने बैठक में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के सभी लोगों में जोश है। हम 2026 का चुनाव जीतेंगे और इस राज्य में वास्तविक बदलाव लाएंगे।’’

शाह ने बनर्जी पर मंगलवार को तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है जिससे पिछले कुछ वर्षों में राज्य की जनसांख्यिकी ‘‘खतरनाक रूप से बदल गई’’ है।

भाजपा के 2026 के चुनावी विमर्श की पृष्ठभूमि तैयार करते हुए शाह ने यह भी घोषणा की कि घुसपैठ का मुद्दा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का केंद्रबिंदु बनेगा।

पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक के बाद शाह शहर के एक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और दिल्ली रवाना होने से पहले मध्य कोलकाता स्थित थंथानिया काली मंदिर में दर्शन करेंगे।

चुनावी लाभ के लिए ममता बनर्जी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं, बंगाल की जनसांख्यिकी बदली : शाह
कोलकाता, 30 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है जिससे पिछले कुछ वर्षों में राज्य की जनसांख्यिकी "खतरनाक रूप से बदल गई" है।

कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुसपैठ को लेकर चिंतित हैं और भाजपा 2026 में राज्य में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के बाद इसे समाप्त करेगी।

उन्होंने कहा, "हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें बाहर भी निकालेंगे। 15 अप्रैल, 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है।"

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध न कराए जाने के कारण केंद्र सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं कर पाई है।

शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ रोकेगी और बंगाल का पुनरुद्धार सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, "भाजपा पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।"

शाह ने कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से मतुआ समुदाय के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

शाह ने कहा, ‘‘ हमारा यह संकल्प है कि धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए सभी शरणार्थियों को देश में शरण दी जाएगी। ममता बनर्जी भी मतुआ समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं।’’

शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने भय और हिंसा की राजनीति में वामपंथियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा माना जाता था कि कम्युनिस्टों की हार के बाद हिंसा और बदले की राजनीति खत्म हो जाएगी लेकिन इन्होंने कम्युनिस्टों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। 3,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता अब भी अपने घरों को नहीं लौट पाए हैं। उन पर दबाव डाला जा रहा है कि उन्हें तभी घर जाने दिया जाएगा जब वे तृणमूल का झंडा लेकर चलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और कुशासन के स्थान पर सुशासन को चुनने का संकल्प लिया है।’’

शाह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गिरावट आई है और 7,000 से अधिक उद्योग पलायन कर गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की जनता ने कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल को सत्ता संभालने का मौका दिया है, अब मैं उनसे भाजपा को मौका देने की अपील करता हूं।’’

तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कोलकाता, 29 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को कोलकाता पहुंचे।

राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह शाम करीब 7:25 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे और सीधे भाजपा कार्यालय चले गए, जहां वे विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे।

शाह के मंगलवार को कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन करने की भी उम्मीद है। शाह के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करने की भी संभावना है।

भाजपा नेता के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा के विधायकों, सांसदों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

चेप्टेगेई और अज़ीमेरा ने विश्व 25के कोलकाता दौड़ जीती, गुलवीर और सीमा ने भारतीय रिकॉर्ड बनाया
कोलकाता, 21 दिसंबर (भाषा) युगांडा के जोशुआ चेप्टेगेई ने रविवार को यहां 10वीं टाटा स्टील विश्व 25के (25 किलोमीटर) कोलकाता पुरुष दौड़ में जीत हासिल की, जबकि गुलवीर सिंह और सीमा ने नया भारतीय कोर्स रिकॉर्ड बनाया।

इथियोपिया की डेगिटु अजीमेरा ने मौजूदा चैंपियन सुतुमे असेफा केबेडे को हराकर अंतरराष्ट्रीय एलीट महिला वर्ग की दौड़ जीती।

दो बार के ओलंपिक चैंपियन चेप्टेगेई ने शुरुआत में ही दबदबा बना दिया था। उन्होंने 1:11:49 (एक घंटा, 11 मिनट और 49 सेकेंड) का समय लेकर पहली बार यह प्रतियोगिता जीती। तंजानिया के अल्फोंस फेलिक्स सियुम्बु (1:11:56) दूसरे और लेसोथो के टेबेलो रामाकोंगोआना (1:11:59) तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं के वर्ग में अज़ीमेरा शुरू से अंत तक आगे रहीं। उन्होंने 1:19:36 का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इथियोपिया की ही सुतुमे असेफा केबेडे 1:20:28 के समय के साथ दूसरे और उनकी हमवतन मेसेलेच अलेमायेहू 1:20:48 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय खिलाड़ियों में गुलवीर ने 1:12:06 का समय लेकर अपने ही भारतीय कोर्स रिकॉर्ड में दो मिनट से अधिक का सुधार किया। उन्होंने 2024 में बनाए गए 1:14:10 के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। हरमनजोत सिंह (1:15:11) दूसरे और सावन बरवाल (1:15:25) तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय एलीट महिला वर्ग में सीमा ने 1:26:04 का समय निकालकर 2017 में सूर्या एल के बनाए गए 1:26:53 समय के भारतीय कोर्स रिकॉर्ड को तोड़ा। संजीवनी झाडव 1:30:34 के समय के साथ दूसरे जबकि निर्मबेन ठाकोर 1:32:02 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।