Amitabh Bachchan - Loktej

पहली नजर में हुआ प्यार, अमिताभ बच्चन ने पहचाना अमिताभ का स्टारडम, सहेलियों ने कहा लकड़ी
मुंबई, 09 अप्रैल (वेब वार्ता)। जाया बच्चन और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी संघर्ष और विश्वास की मिसाल है। जब अमिताभ करियर में संघर्ष कर रहे थे, तब जया बच्चन ने उनका साथ दिया। ‘जंजीर’ फिल्म ने उनकी किस्मत बदली।

हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जो समय के साथ और भी मजबूत होती जाती हैं। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है संघर्ष, भरोसे और सच्चे प्यार की मिसाल।

यह बात उस दौर की है जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि जया बच्चन पहले से ही एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी थीं।

बताया जाता है कि जया ने जब पहली बार अमिताभ को एक स्टूडियो में देखा, तो उनकी सादगी और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हो गईं। उन्होंने अपनी भावनाएं अपनी सहेलियों से भी साझा कीं, लेकिन उनकी सहेलियों को अमिताभ बिल्कुल पसंद नहीं आए।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमिताभ का लुक खास नहीं है और मजाक में उन्हें ‘लकड़ी’ तक कह दिया। यह सुनकर जया बच्चन नाराज हो गईं और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि एक दिन यही शख्स बड़ा सितारा बनेगा।

अमिताभ को भी भा गई थी जया की सादगी
दूसरी ओर, अमिताभ बच्चन भी जया से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने एक मैगजीन में जया की तस्वीर देखी थी, जिसमें उनकी खूबसूरती के साथ-साथ सादगी भी झलक रही थी। बाद में एक इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया कि वह ऐसी ही जीवनसाथी चाहते थे, जो पारंपरिक होने के साथ आधुनिक सोच भी रखती हो।

गुड्डी से बढ़ी नजदीकियां
दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म गुड्डी के सेट पर बढ़ीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती गई। हालांकि उस समय जया कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और धर्मेंद्र के साथ भी काम कर रही थीं, लेकिन अमिताभ के प्रति उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ।

अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और कई एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

जया बच्चन ने दिया अमिताभ बच्चन का साथ
जया बच्चन ने मुश्किल वक्त में अमिताभ बच्चन का साथ नहीं छोड़ा और फिल्म जंजीर के लिए हामी भरी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अमिताभ बच्चन रातों-रात ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में मशहूर हो गए। जया और अमिताभ की यह कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि विश्वास और साथ निभाने की मिसाल है जहां मुश्किल समय में दिया गया साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाता है।

‘जलसा’ सिर्फ घर नहीं, लाखों दिलों का आशीर्वाद है: अमिताभ बच्चन
मुंबई, 02 मार्च (वेब वार्ता)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए विचार व्यक्त कर अपनी मौजूदगी बनाए रखते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक खास नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर ‘जलसा’ सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर ‘जलसा’ सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है। उन्होंने इसे तीन दशकों से ज्यादा समय तक मिले प्रशंसकों के प्यार व आशीर्वाद का प्रतीक बताया।

अभिनेता ने ‘जलसा’ को सिर्फ एक मकान नहीं बल्कि लाखों दिलों के आशीर्वाद की जगह बताते हुए लिखा, यह घर पिछले 30 साल से ज्यादा वक्त से मेरे परिवार को छत दे रहा है। इसी घर में मेरे बच्चे बड़े हुए और उनकी शादियां भी हुईं। अब मेरे पोते-पोतियों में से भी कई इसी घर में खेलते हुए बड़े हुए हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को अपना बड़ा परिवार बताते हुए कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रशंसक मेरे लिए अपना कीमती समय निकालकर मुझसे मिलने आते हैं और मेरे बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं, जो मेरे लिए किसी दिव्य अनुभूति से कम नहीं है। आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद कीमती है।”

उन्होंने इसे खुशी और आनंद की जगह बताया। उन्होंने लिखा, “यह घर जश्न मनाने, परिवार के साथ रहने और समय के साथ चलते जीवन का सबूत है।

यह घर अपनों की खुशियों को दिखाता है, हमारे जीने के तरीके से जुड़ा है और हमेशा जश्न व अस्तित्व का अहसास दिलाता रहता है।” अमिताभ ने अपने विचारों को विराम देते हुए लिखा, “एक ऐसा घर जो हमेशा खुशियों और साथ का प्रतीक बना रहेगा।”

अभिनेता आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। इस समय वे बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, जिसमें वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा, वे कई अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिनमें ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’ (रीमेक) और ‘आंखें 2’ शामिल हैं।

जो बातें आज सीखनी पड रही, काश पहले सीख लिया होता: अमिताभ
मुंबई, 19 जनवरी (वेब वार्ता)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हालिया ब्लॉग पोस्ट में सीखने की प्रक्रिया, समय की तेज रफ्तार और आज के तेजी से बदलते कामकाजी माहौल को लेकर गहन चिंतन किया है।

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि इंसान हर दिन कुछ न कुछ नया सीखता है, लेकिन इस सीखने के साथ एक तरह का अफसोस भी जुड़ा रहता है। कई बार ऐसा महसूस होता है कि जो बातें आज सीखनी पड़ रही हैं, काश उन्हें बहुत पहले ही सीख लिया गयाहोता। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आज जिन तकनीकों और प्रणालियों को समझने की कोशिश की जा रही है, वे पहले अस्तित्व में ही नहीं थीं। उम्र बढ़ने के साथ सीखने की इच्छा, ऊर्जा और मेहनत में कमी आना स्वाभाविक है और यही सच्चाई उन्हें बार-बार सोचने पर मजबूर करती है।

अमिताभ बच्चन ने मौजूदा दौर में तकनीकी विकास की तेज गति पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने लिखा कि नए-नए आविष्कार और सिस्टम इतनी तेजी से सामने आ रहे हैं कि जब तक कोई व्यक्ति उन्हें समझना शुरू करता है, तब तक समय काफी आगे निकल चुका होता है। इस तेज बदलाव की वजह से कई बार ऐसा लगता है कि इंसान पीछे छूटता जा रहा है, खासकर तब जब उम्र के साथ नई चीजों को सीखना और अपनाना आसान नहीं रह जाता।

अपने हालिया अनुभवों का जिक्र करते हुए बिग बी ने एक अहम सीख साझा की। उन्होंने कहा कि किसी भी काम की शुरुआत उसकी बुनियाद को मजबूत करने से होनी चाहिए। इसके बाद उस काम को आगे बढ़ाने के लिए नए जमाने के हुनरमंद, तकनीकी रूप से दक्ष और विशेषज्ञ लोगों को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।

इससे न सिर्फ काम की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई काम खुद नहीं आता है, तो इसमें शर्म की कोई बात नहीं होनी चाहिए। इसे स्वीकार करना समझदारी है। बेहतर यही है कि उस काम को जानने वाले लोगों की मदद ली जाए। अमिताभ बच्चन ने इसे ‘आउटसोर्सिंग’ का नाम दिया और बताया कि इसमें काम आपके नाम से होता है, लेकिन उसे करने की जिम्मेदारी विशेषज्ञों को दी जाती है।

उन्होंने माना कि विशेषज्ञों पर खर्च जरूर आता है, लेकिन यह तरीका लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ब्लॉग के अंत में अमिताभ बच्चन ने आधुनिक तकनीक और एआई की तारीफ करते हुए बताया कि जब वह सही शब्द ढूंढने में अटक जाते हैं, तो एआई की मदद लेते हैं। कुछ ही सेकंड में जवाब मिल जाता है, जिसे उन्होंने आज के दौर की बड़ी सुविधा बताया।

बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न केवल अपनी फिल्मों के जरिए बल्कि अपने विचारों और लेखन के माध्यम से भी लगातार लोगों से जुड़े रहते हैं। पिछले कई वर्षों से वह अपने निजी ब्लॉग में जिंदगी, काम, उम्र, समय और तकनीक जैसे विषयों पर बेबाकी से अपने अनुभव साझा करते आ रहे हैं।

भारत विकास के साथ खेल और प्रतिभा के मामले में भी विश्व स्तर पर अग्रणी : अभिताभ बच्चन
मुंबई, 07 जनवरी (वेब वार्ता)। क्रिकेट हमेशा से भारत के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि गर्व और उत्साह का प्रतीक रहा है। हर बार जब भारतीय टीम कोई बड़ा मैच जीतती है, देशभर में खुशी का माहौल बन जाता है। लेकिन साल 2025 में भारत ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस बार सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट और ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी विश्व चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया। तीनों टीमों की एक साथ जीत देश के लिए महत्वपूर्ण पल है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में इस ऐतिहासिक पल की अहमियत को साझा किया। उन्होंने लिखा, ”तीनों टीमों का एक ही साल में विश्व चैंपियन बनना सिर्फ खेल की जीत नहीं, बल्कि देश की क्षमता और मेहनत का प्रतीक है। ऐसे पल यह दिखाते हैं कि भारत अब सिर्फ विकास की दिशा में बढ़ता देश ही नहीं, बल्कि खेल और प्रतिभा के मामले में भी विश्व स्तर पर अग्रणी है।”

अमिताभ बच्चन ने कहा, ”भारत को अक्सर ‘थर्ड वर्ल्ड’ देश कहा जाता है, लेकिन इस उपलब्धि ने उस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। अब देश को ‘फर्स्ट वर्ल्ड नेशन’ के रूप में देखा जाना चाहिए। इस जीत के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है, जिसे मैं बाद में बताऊंगा।”

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कल्कि पार्ट 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि वह प्रभास की फिल्म ‘कल्कि पार्ट 2’ में नजर आएंगे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वह अब से पहले 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। उनके अलावा, इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम किरदार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
मुंबई, 02 जनवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गये। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवम्बर को निधन हो गया था। एक जनवरी 2026 को उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हाल ही में फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन दिवंगत धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए।

अमिताभ बच्चन ने कहा, फिल्म इक्कीस हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है, जो कि हिंदी फिल्म जगत के महान विभूती अपने करोड़ों फैन्स के लिए छोड़कर गए। एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक कला की साधना करना चाहता है।और कुछ ऐसा ही किया मेरे दोस्त, मेरे परिवार, मेरे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने।

अमिताभ ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक शख्स नहीं थे, एक एहसास थे और एहसास जो होता है, वो कभी जाने नहीं देता। वो बस यादें और दुआएं बनकर साथ चलते रहते हैं। अमिताभ ने इस दौरान फिल्म. ‘शोले’ का एक किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा, ”बेंगलुरु में शूट कर रहे थे। उनकी एक खूबी थी, जो मैं फिजिकल खूबी कहूंगा, वो पहलवान थे एकदम। इसका उदाहरण मुझे भी पता लगा एक दिन जब मौत वाले सीन में आप देख रहे थे मैं तड़प रहा हूं।वो उनकी वजह से तड़प रहा था, उतनी जोर से पकड़ा हाथ. मेरा एकदम नेचुरल एक्टिंग हुआ है उस वक्त।

केबीसी के फिनाले में अमिताभ बच्चन 32 मिनट तक लगातार गाते हुए नजर आएंगे
मुंबई, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन 32 मिनट तक लगातार गाते हुए नजर आएंगे।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन, फिनाले के करीब पहुंच गया है। इस सीजन के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन फैंस को अपने स्पेशल सरप्राइज से हैरान करने वाले हैं।

अमिताभ अंतिम एपिसोड में 32 मिनट तक नॉन स्टॉप गाने गाते नजर आएंगे। अमिताभ, केबीसी 17 शो का समापन करते हुए कई सुपरहिट और यादगार गाने गाते दिखेंगे।

इनमें जैसे ‘होरी खेले रघुवीरा, ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’, ‘मेरे अंगने में’ और कुछ खास पारंपरिक गीत भी शामिल है।आने वाले एपिसोड्स में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे।

वह अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने आएंगे। उनके साथ फिल्म की पूरी टीम होगी, साथ ही उनकी मां श्वेता बच्चन और बहन नव्या नवेली नंदा भी दर्शकों में मौजूद रहेंगी।

अमिताभ बच्चन ने कामिनी कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्हें महान कलाकार बताया
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेत्री कामिनी कौशल को याद करते हुए उन्हें एक “महान कलाकार” और “बड़ी हस्ती” बताया, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया।

कामिनी कौशल का बृहस्पतिवार रात मुंबई में उनके आवास पर 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 1940 के दशक के उत्तरार्द्ध तथा 1950 के दशक के आरंभ में फिल्म उद्योग की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं।

उन्होंने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की मशहूर तिकड़ी के साथ भी अभिनय किया था। बाद में 1960 के दशक में वह चरित्र अभिनेत्री की भूमिका करने लगीं।

उन्होंने आखिरी बार 2022 में आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनय किया। उस समय उनकी उम्र 95 वर्ष थी। फिल्मों में उनका सफर 76 वर्षों तक चला, जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है।

शनिवार को ‘शोले’ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ‘एक्स’ पर एक लंबा पोस्ट लिखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, “...एक और दुखद खबर... पुराने दिनों की एक प्यारी पारिवारिक मित्र हमें छोड़कर चली गईं... जब देश का बंटवारा भी नहीं हुआ था... कामिनी कौशल जी — महान कलाकार, एक आदर्श, जिन्होंने हमारे फिल्म उद्योग में बहुत बड़ा योगदान दिया और जो आखिर तक हमारे साथ जुड़ी रहीं... उनका परिवार और मेरी मां जी का परिवार, विभाजन से पहले पंजाब में बेहद घनिष्ठ मित्र थे।”

उन्होंने कहा, “कामिनी जी की बड़ी बहन मेरी मां जी की बहुत करीबी दोस्त थीं... वे दोनों साथ पढ़ती थीं और खुशमिजाज, समान विचारों वाली सहेलियां थीं... दुर्भाग्य से बड़ी बहन का एक दुर्घटना में निधन हो गया, और उस समय की परंपरा के अनुसार, दिवंगत बहन की छोटी बहन का विवाह उनके जीजा से कर दिया गया।”

बच्चन ने कहा, “एक बेहद मिलनसार, स्नेही और प्रतिभाशाली कलाकार 98 वर्ष की उम्र में हमें छोड़कर चली गईं... ... यादों का एक पूरा दौर समाप्त हो गया... न केवल फिल्म जगत के लिए, बल्कि हमारी दोस्ती के संसार के लिए भी। एक-एक करके सभी हमें छोड़ रहे हैं... यह बहुत दुख का क्षण है, जिसमें अब केवल संवेदनाएं और प्रार्थनाएं ही शेष हैं।”

केबीसी के 10 साल के कंटेस्टेंट की ‘बदतमीजी’ पर भड़कीं रानी चटर्जी, कहा- ये हमारी आने वाली जनरेशन है?
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। बात चाहे राजनीति की हो या सिनेमा की, हर मुद्दे पर रानी ने अपनी राय रखी है। अब रानी ने अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ में आए बच्चे को लेकर शर्मिंदगी महसूस की है। रानी ने कहा कि कर ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है।

दरअसल, केबीसी 17 में हॉट सीट पर एक 10 साल के बच्चे को देखा गया, जो अमिताभ बच्चन के आगे बहुत कॉन्फिडेंट था। बच्चा बिना ऑप्शन सुने ही सवालों के जवाब दे रहा था। खुद एक्टर ने बच्चे के आगे माथा पकड़ लिया। अब सोशल मीडिया पर अमिताभ के सामने बदतमीजी करने को लेकर उसे ट्रोल किया जा रहा है।

रानी ने भी वीडियो पर राय रखते हुए लिखा, “यह कैसी शिक्षा है? बुरा लग रहा है कि ये हमारी आने वाली जनरेशन है, अब मेरे घर के बच्चे मुझे ज्यादा तमीज वाले लग रहे हैं…कर ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है।”

बता दें कि शो में 10 साल का इशित भट्ट शो की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन से कहता है, “मुझे नियम बताने मत बैठना, मुझे पहले से सब पता है।”

पहले तो इशित भट्ट बिना ऑप्शन सुने ही सारे सवालों का जवाब देता है, लेकिन फिर बाद में रामायण पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाता। सोशल मीडिया पर इशित भट्ट और उनके माता-पिता को ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स का कहना है कि बच्चे को कैसी परवरिश दी है। शो में इतने बच्चे और बड़े लोग आए हैं और सभी ने अमिताभ बच्चन को सम्मान दिया है। शो में अमिताभ बच्चन भी संयम से बच्चे की बातों को सुनते हुए दिखाई दिए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस की ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जबकि यूट्यूब पर ‘रानी की प्रिया ब्यूटी पार्लर’, ‘मायके की टिकट कटा दी पिया’, ‘जय मां सतोषी’, और ‘चुगखोर बहुरिया’ रिलीज हो चुकी हैं। ये सभी यूट्यूब पर मौजूद हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं और रोजाना जिम में पसीना बहाते वीडियो पोस्ट करती हैं।

अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन: बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के शनिवार को 83वें जन्मदिन पर फिल्म जगत के उनके सहकर्मियों, सह-कलाकारों व प्रशंसकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नव्या ने पोस्ट में कहा, “जन्मदिन मुबारक हो नाना।” तेलुगु की सफल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन के सह-कलाकार प्रभास ने भी ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।

अभिनेता ने कहा, “आपकी विरासत का साक्षी बनना और आपके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपका आने वाला साल शानदार रहे, सर, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अजय देवगन ने ‘रनवे 34’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करते हुए फिल्म के निर्देशन के दौरान की यादें ताजा की। देवगन ने फिल्म के एक दृश्य के साथ लिखा, “सबसे मुश्किल काम सर के 'शॉट' देने के बाद ‘कट’ कहना था।”

अभिनेत्री कृति सनोन ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, सर! आपकी विरासत, प्रतिभा और गर्मजोशी हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।”

शिल्पा शेट्टी ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ को ‘खुशी, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य’ की शुभकामनाएं दीं जबकि सोनम कपूर ने अमिताभ की एक तस्वीर साझा की और बस इतना लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अमित अंकल’।

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्मों की तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर अमिताभ बच्चन के सम्मान में एक पोस्ट किया और कहा कि उनके मन में दिग्गज अभिनेता के लिए ‘बेहद सम्मान’ है।

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे लेजेंड।” फिल्म निर्माता शूजित सरकार और मोहित सूरी ने भी वरिष्ठ अभिनेता को अपनी शुभकामनाएं दीं।

‘पीकू’, ‘गुलाबो सिताबो’ फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके सरकार ने अपने करियर पर दिग्गज अभिनेता के प्रभाव को लेकर आभार व्यक्त किया।

सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुझे लगता है कि मेरे जीवन में उनकी (अमिताभ बच्चन) भागीदारी असाधारण रही है। उनके बिना मैं आज जहां हूं, वहां नहीं पहुंच पाता। मैं सचमुच भाग्यशाली हूं कि उन्होंने मेरे साथ काम करने के लिए हामी भरी। उन्हें शुभकामनाएं। मैं आभारी हूं कि वे मेरे जीवन में आए।”

अमिताभ बच्चन ने 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की लेकिन 1973 की फिल्म ‘जंजीर’ ने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया। अमिताभ को 1970 के दशक का ‘एंग्री यंग मैन’ भी कहा जाता था और ‘डॉन’, ‘शोले’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

वर्ष 1990 के दशक में करियर में कुछ समय तक असफलता झेलने के बाद अमिताभ बच्चन ने 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मेजबान के रूप में जबरदस्त वापसी की और ‘ब्लैक’, ‘खाकी’, ‘चीनी कम’, ‘सरकार’, ‘पा’, ‘पिंक’ और ‘झुंड’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं।

अमिताभ बच्चन को ही फिल्मों में ‘विजय’ नाम देते थे जावेद अख्तर
मुंबई, 10 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के अलावा किसी को भी ‘विजय’ का नाम नहीं दिया।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 महनायक अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रहा है, ऐसे में आने वाले खास एपिसोड में पुराने यादों के साथ ही खुशी के कुछ खास लम्हे भी देखने मिलने वाले हैं। इस एपिसोड में खास मेहमान के रूप में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर की बाप-बेटे की जोड़ी शिरकत करने वाली है।

एपिसोड के दौरान, जावेद अख्तर, जिनकी अमिताभ के साथ पुरानी दोस्ती है, ने एक मज़ेदार बात बताई कि उन्होंने कभी भी किसी किरदार का नाम ‘विजय’ केवल अमिताभ बच्चन के लिए ही रखा है। अपनी खास अंदाज में कहानी को बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “मैंने अपने फिल्मों में अमिताभ बच्चन के अलावा किसी को भी विजय का नाम नहीं दिया।”

‘जंजीर’ और ‘दीवार’ से लेकर ‘डॉन’ और ‘त्रिशूल’ तक, नाम ‘विजय’ अमिताभ के सबसे यादगार किरदारों के साथ जुड़ गया, एक ऐसी विरासत जो भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को आज भी परिभाषित करती है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का खास जन्मदिन एपिसोड आज 10 अक्टूबर को, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

‘घर संभालना कोई आसान काम नहीं’, अमिताभ बच्चन गृहिणियों से बोले-खुद को कम न आंकें
मुंबई, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर समाज के एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ग यानी गृहिणियों को सम्मानित किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि कई महिलाएं अपनी मेहनत और जिम्मेदारी को कम आंकती हैं, लेकिन वे गर्व के साथ अपनी पहचान बताएं, क्योंकि घर संभालना कोई आसान काम नहीं है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि जब वह अपने टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में दर्शकों से पूछते हैं कि वे क्या करती हैं तो कई महिलाएं बहुत ही नर्म और दबे स्वर में कहती हैं कि वे होममेकर हैं।

अमिताभ ने पूछा कि आखिर महिलाएं क्यों अपनी इस भूमिका को इतना छोटा दिखाती हैं? बिग बी ने महिलाओं को कहा कि वे कभी अपने इस काम को छुपाएं नहीं और न दबे स्वर में बताएं। उन्हें गर्व से, पूरे आत्मविश्वास के साथ कहना चाहिए कि वे घर संभालती हैं, क्योंकि घर संभालना आसान काम नहीं है।

उन्होंने विस्तार से बताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, ”घर को देखना, पति की देखभाल करना, बच्चों को देखना, भोजन सबके लिए बनाना, जितने भी ऊपर के काम होते हैं सब देखना। ये कोई आसान काम नहीं होता।”

अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये काम केवल घर के काम नहीं, बल्कि एक तरह का मैनेजमेंट भी होता है, जिसमें सब कुछ सही तरीके से चलना जरूरी होता है। इसलिए महिलाएं जो काम करती हैं, उन्हें अपने उस योगदान पर गर्व करना चाहिए।

बिग बी ने लिखा, “कोविड के समय सभी पुरुषों को पता चल गया कि पत्नी घर में कितना कुछ संभालती है, जब उन्हें खुद वह सब काम देखना पड़ा जो पत्नी करती थी।” उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने घर के काम की अहमियत को बेहतर तरीके से समझाया।”

अमिताभ ने इस बात पर जोर दिया कि घर संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें समय और ऊर्जा दोनों लगते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के आखिर में लिखा, ”काम पर जाने का समय हो गया है… सुबह-सुबह फोन आया… और सभी शुभचिंतकों के लिए मेरा प्यार और आभार… आपका निरंतर प्यार और स्नेह शब्दों से परे है।”

दशहरे पर अमिताभ बच्चन का खास संदेश, ‘फिल्मों की तरह जिंदगी में भी अच्छाई की होती है जीत’
मुंबई, 01 अक्टूबर (वेब वार्ता)। दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक भी है। रावण दहन की परंपरा और श्रीराम की विजय की गाथा हर साल हमें यही सिखाती है कि अंत में सत्य और धर्म की जीत होती है।

इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसी बातें लिखी जो न सिर्फ उनके जीवन के अनुभवों को दर्शाती हैं, बल्कि हमारे समाज और सिनेमा की सोच को भी गहराई से छूती हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसमें हमेशा ‘न्यायपूर्ण अंत’ होता है। हमारी फिल्मों में तीन घंटे के भीतर कहानी का क्लाइमेक्स आता है और अच्छाई की जीत होती है। वे मानते हैं कि यही वजह है कि हमारे दर्शक इन फिल्मों से इतना जुड़ाव महसूस करते हैं।

बच्चन का कहना है कि यही न्यायपूर्ण अंत असल जिंदगी में भी हर कोई चाहता है। बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “आखिर में हमेशा… न्यायपूर्ण अंत होता है। यही हमारी सभी फिल्मों का सूत्र है—बुराई पर अच्छाई की जीत और तीन घंटे के भीतर हमें न्यायपूर्ण अंत देखने को मिलता है। यही हमारे सिनेमा की लोकप्रियता का कारण है और यही जीवन की लोकप्रियता हमेशा रहेगी।” उन्होंने दशहरे के पर्व को लेकर भी खास विचार साझा किए।

बच्चन ने लिखा, “जैसे-जैसे दशहरा पास आता है, जिंदगी का एक भावनात्मक क्लाइमेक्स भी हमारे सामने आता। यह पर्व हमें यह याद दिलाता है कि बुरे समय या गलत रास्ते पर चाहे कितना भी चला जाए, आखिर में धर्म और सद्गुण ही टिकते हैं। सिनेमा की तरह जिंदगी में भी संघर्ष होता है, लेकिन यदि विश्वास और धैर्य बना रहे तो अंत सुखद हो सकता है।”

बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, ”जब हम उन चीजों को स्वीकार कर लेते हैं जिन्हें हम बदल नहीं सकते, तो हमारे मन को शांति मिलती है। इससे न केवल सहनशीलता बढ़ती है, बल्कि हमारे अंदर की शक्ति और समझ भी गहरी होती है। स्वीकार करने से हम खुद से और समाज से बेहतर रिश्ता बना पाते हैं।”