Arvind Kejriwal - Loktej

केजरीवाल पर पार्टी के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब से राज्यसभा नहीं जाएंगे: आम आदमी पार्टी
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर पार्टी के पूरे देश में विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी है और वह पंजाब से राज्यसभा के सदस्य नहीं बनेंगे।

पंजाब से राज्यसभा में आप के वर्तमान सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद केजरीवाल के उच्च सदन में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाल में संपन्न नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने हराया था।

वरिष्ठ आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल पूरे देश में पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे क्योंकि उन पर देश में पार्टी के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी है और वह इस पर काम कर रहे हैं।’’

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी इसी तरह के विचार जाहिर करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम सीट के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं और इसलिए उन्हें वहां से खड़ा किया गया है।

उन्होंने कहा कि सूत्रों का यह दावा पूरी तरह गलत है कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा में पहुंचेंगे।

कक्कड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जहां तक अरविंद केजरीवाल की बात है तो पहले मीडिया के सूत्रों ने कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और अब वे कह रहे हैं कि वह पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। मीडिया के ये दोनों ही सूत्र पूरी तरह गलत हैं।’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं और वह एक राज्य तक सीमित नहीं हैं।

इस बीच, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल का राज्यसभा पहुंचने का सपना पूरा नहीं होगा।

भाजपा नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब से राज्यसभा की सदस्यता पाने का केजरीवाल का सपना पंजाबी कभी पूरा नहीं होने देंगे।’’

सिरसा ने लुधियाना पश्चिम के लोगों से अनुरोध किया कि उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को हराएं और केजरीवाल के सपने को चकनाचूर कर दें।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सत्ता के भूखे व्यक्ति हैं और इसके बिना नहीं रह सकते। सिरसा ने दावा किया कि पहले वह भगवंत मान को हटाकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे और अब वह राज्य से राज्यसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप की हार 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नींव रखेगी और उसका वही हश्र होगा जो दिल्ली में हुआ है।

आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी, केजरीवाल से की मुलाकात
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की हार के कुछ दिनों बाद स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की लड़ाई को मजबूत करने के संदेश के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आए आदित्य ठाकरे ने पार्टी सांसदों से भी मुलाकात की। ऐसी खबरें हैं कि पार्टी पदाधिकारियों में असंतोष है और कुछ नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

ठाकरे ने बुधवार देर शाम राहुल गांधी और बृहस्पतिवार को केजरीवाल से मुलाकात की।

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘क्या भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच कोई अंतर है?... मुझे तो यह भी नहीं पता कि मेरा वोट कहां जाता है। ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर अधिक स्पष्टता की आवश्यकता है।’’

केजरीवाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने इसे मित्रता के नाते शिष्टाचार भेंट बताया।

उन्होंने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन रिश्ते बने रहते हैं। हमने मित्रता के नाते केजरीवाल से मुलाकात की। हालांकि, हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं।’’

ठाकरे के साथ पार्टी के सांसद संजय राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय दीना पाटिल और भाऊसाहेब वाकचौरे व अन्य नेता भी थे।

महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य में कुल वयस्क आबादी से ज्यादा पंजीकृत मतदाता थे।

तीनों पार्टियों ने दावा किया है कि मई में हुए लोकसभा चुनाव और नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि लोकतंत्र है, लेकिन शायद हमसे लोकतंत्र छीन लिया गया है। यह एक दिखावटी लोकतंत्र है।’’

ठाकरे ने कहा कि विपक्षी दलों को ‘‘मतदाता और ईवीएम धांधली’’ के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।

केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश, लेकिन मोदी सरकार पर आरोपों पर खामोश : राउत
मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं।

राउत ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है।’’

शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। राउत ने दावा किया, ‘‘जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है।’’

भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में प्रमुख नाम नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 4,089 मतों से हराया
नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 4,089 मतों के अंतर से हरा दिया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

अपनी जीत के बाद वर्मा ने कहा, ‘‘यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने झूठ के बजाय सच्चाई, जुमलेबाजी के बजाय सुशासन और धोखे के बजाय विकास को चुना। मैं हर मतदाता का विनम्रतापूर्वक धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर अपना भरोसा जताया।’’

अपनी पार्टी की हार स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हम जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को उसकी जीत पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह दिल्ली के निवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।’’

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्मा को 30088 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी केजरीवाल को 25999 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने 4568 वोट हासिल किये।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली की जनता को दिया।

केजरीवाल की हार राष्ट्रीय राजधानी में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव का संकेत है, जो 12 साल के ‘आप’ के प्रभुत्व के बाद भाजपा के पुनरुत्थान का संकेत है। भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी कर रही है।

जनादेश विनम्रता से स्वीकार, मैं भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं : केजरीवाल
नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीट पर आगे चल रही है, जबकि आप को 23 सीट पर ही संतोष करना पड़ता दिख रहा है।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया क्रमश: भाजपा के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं, उम्मीद करता हूं कि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।’’

पिछले दशक में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए शिक्षा, पानी, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बहुत काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच साल में हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि दिल्ली की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं हैं, बल्कि हम इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं।’’

वीडियो संदेश में आप प्रमुख ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी आप कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं और हमने अच्छा चुनाव लड़ा।’’

आपका वोट आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है: केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से कहा
नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी के भविष्य को आकार देने में अपने वोट के महत्व को पहचानें।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं है, यह आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह हर परिवार को अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का अवसर है।’’

केजरीवाल का यह संदेश दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के समय आया।

दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं। इस चुनाव पर सबकी नजर है, क्योंकि यह दिल्ली के शासन की भविष्य की दिशा निर्धारित करेगी।

अपनी अपील में केजरीवाल ने चुनाव के नैतिक और राजनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दिल्लीवासियों से ‘‘झूठ, नफरत और डर की राजनीति’’ के बजाय ‘‘सत्य, विकास और ईमानदारी’’ को चुनने का आग्रह किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं वोट करें, बल्कि अपने दोस्तों, परिवारों और पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।’’

मतदाताओं को चुनाव में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’ उन्होंने लोगों को प्रगति और ‘‘अच्छाई’’ के वास्ते वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘स्वच्छ, सुशासित और समृद्ध’’ दिल्ली के लिए उनकी पार्टी के दृष्टिकोण का समर्थन करें।

सचदेवा ने नागरिकों से भाजपा के कमल के निशान पर वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली के भविष्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए ‘‘डबल इंजन की सरकार’’ को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्लीवासियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में तीनों प्रमुख दल - आप, भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है, जिसके लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी फिर से 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी : केजरीवाल
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही हार मान ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। यदि हर वोट भाजपा की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ झाड़ू (आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न ) को जाता है, तो हम एक बार फिर 60 सीट के आंकड़े को पार कर जाएंगे।’’

‘आप’ ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत दर्ज की थी और 2015 में 67 सीट हासिल की थीं।

केजरीवाल ने मतदाताओं को यह भी चेतावनी दी कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह ‘आप’ के नेतृत्व वाली सरकार की मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी, जिसमें मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा शामिल है।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ की नीतियों से दिल्ली के परिवारों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह की बचत करने में मदद मिलती है और यदि पार्टी फिर से चुनाव जीतती है, तो नई योजनाओं से इन बचतों में 10,000 रुपये और जुड़ जाएंगे।

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने ‘आप’ के ‘बचत पत्र’ अभियान की शुरुआत की, जिसमें पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लाभों पर प्रकाश डाला गया है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

‘आप’ की योजनाओं से दिल्ली में हर परिवार को प्रतिमाह 25 हजार रु की बचत : केजरीवाल
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘आप’ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से दिल्ली में हर परिवार को प्रतिमाह औसतन 25 हजार रुपये की बचत होती है और अगर पार्टी फिर से सत्ता में आई तो नयी पहलों के कारण बचत में 10 हजार रुपये का इजाफा हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां आप के 'बचत पत्र' अभियान की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही जिसका उद्देश्य उनकी पार्टी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के वित्तीय लाभों के बारे में बताना है।

केजरीवाल ने कहा, "हमारे स्वयंसेवक लोगों तक पहुंचकर उनसे 'बचत पत्र' भरवाएंगे, जिसमें वे बताएंगे कि हमारी मुफ्त कल्याणकारी पहलों के माध्यम से वे कितनी बचत कर रहे हैं।"

केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार की नीतियों के तहत, दिल्ली का एक औसत परिवार प्रति माह 25,000 रुपये बचाता है और अगर लोग झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न)के सामने वाला बटन दबाकर पार्टी को सत्ता में वापस लाते हैं, तो नयी योजनाओं से बचत में 10 हजार रुपये का इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ के घोषणापत्र में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

यमुना जहर विवाद: केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर यमुना के जल में “जहर मिलाए जाने” संबंधी अपने बयान को लेकर जारी नोटिस का जवाब दाखिल किया।

केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान भी मौजूद थे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मिलने की अनुमति लिये बिना आयोग के कार्यालय पहुंचे थे।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में चुनाव प्रचार चरम पर होने के बीच इस मुलाकात को एक "विशेष मामले" के रूप में स्वीकार किया।

आयोग के एक सूत्र ने कहा, "आयोग ने अरविंद केजरीवाल के साथ आज की मुलाकात को एक विशेष मामले के रूप में स्वीकार किया है। आयोग ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के व्यस्त समय को देखते हुए तथा किसी भी हितधारक के लिए शिकायत की कोई गुंजाइश न रहने देने के कारण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया।"

सूत्र ने कहा, "आयोग ने यमुना नदी में जहर घोलने और सामूहिक नरसंहार संबंधी अरविंद केजरीवाल के बयानों को पुष्ट करने के लिए उनकी बात को धैर्यपूर्वक सुना।"

आयोग के साथ केजरीवाल की मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ प्रमुख ने आयोग को विस्तृत जवाब दिया है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "केजरीवाल ने उन्हें विस्तार से बताया कि किस तरह भाजपा ने दिल्ली में जहरीला पानी भेजने की साजिश रची। आयोग ने कहा है कि वे इसकी जांच करेंगे।"

आयोग के कार्यालय जाने से पहले केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि दूसरे नोटिस में इस्तेमाल की गई भाषा से संकेत मिलता है कि आयोग पहले ही अपनी कार्रवाई तय कर चुका है।

केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘आप’ को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश है ताकि अत्यधिक अमोनिया वाले "जहरीले" पानी के कारण आधी दिल्ली को प्यासा रखा जा सके।

‘आप’ प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि हमारा संघर्ष सफल रहा है और यमुना में अमोनिया का स्तर जो 26-27 जनवरी से 7 पीपीएम था, अब घटकर 2.1 पीपीएम हो गया है।’’

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है।

आयोग ने उन्हें दो नोटिस जारी कर उनके इस आरोप पर जवाब मांगा था कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में "नरसंहार" की कोशिश के तहत यमुना के पानी में "जहर" मिलाया है।

शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने के लिए खड़े किए गए कृत्रिम जल संकट से दिल्ली को बचाया, लेकिन आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया।

आयोग ने नयी दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केजरीवाल से शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाने के लिए इंजीनियरों, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण साझा करने को कहा था, अन्यथा आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

यमुना नदी को जहरीला बनाने के आरोपों पर फिर से स्पष्टीकरण दें केजरीवाल: ईसी
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें।

इसके साथ ही आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया।

केजरीवाल के बुधवार के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में विषाक्तता के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा।

केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का बुधवार को जवाब दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना में ‘‘जहर घोल रही है।’’

उन्होंने कहा था कि राज्य से प्राप्त पानी मानव स्वास्थ्य के लिहाज से ‘‘अत्यधिक दूषित और अत्यंत जहरीला’’ है।

निर्वाचन आयोग को दिए गए 14 पृष्ठों के जवाब में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लोगों को इस तरह का ‘‘जहरीला पानी’’ पीने दिया गया तो इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा होगा और लोगों की मौत होगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को लिखे अपने हालिया पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि पर्याप्त और स्वच्छ जल की उपलब्धता शासन संबंधी मुद्दा है और सभी संबंधित सरकारों को लोगों के लिए इसे हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए।

आयोग ने कहा कि उसे इस रुख पर किसी के सवाल उठाने का कोई कारण नजर नहीं आता। उसने कहा कि वह इस अहम मुद्दे को सरकारों और एजेंसियों की क्षमता एवं विवेक पर छोड़ेगा तथा लंबे समय से जारी जल-बंटवारे और प्रदूषण के मुद्दों पर संक्षिप्त चुनाव अवधि के दौरान मध्यस्थता से परहेज करेगा।

सीईसी राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता नष्ट कर दी है: केजरीवाल
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह हरियाणा सरकार पर यमुना में ‘‘जहर मिलाने’’ का आरोप लगाने को लेकर उन्हें नोटिस भेजकर राजनीति कर रहे हैं।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि कुमार ने निर्वाचन आयोग (ईसी) की विश्वसनीयता नष्ट कर दी है और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद पाने की इच्छा है।

इससे कुछ ही देर पहले, आयोग ने केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें।

इसके अलावा, आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया।

केजरीवाल के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में विषाक्तता के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को राजीव कुमार ने जिस तरह नुकसान पहुंचाया है, वैसा किसी ने नहीं किया। अगर वह चाहें तो दिल्ली विधानसभा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।’’

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पीने दूंगा। मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन में गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।’’

केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का बुधवार को जवाब दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना में ‘‘जहर घोल रही है।’’

उन्होंने कहा था कि राज्य से प्राप्त पानी मानव स्वास्थ्य के लिहाज से ‘‘अत्यधिक दूषित और अत्यंत जहरीला’’ है।

निर्वाचन आयोग को दिए गए 14 पृष्ठों के जवाब में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लोगों को इस तरह का ‘‘जहरीला पानी’’ पीने दिया गया तो इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा होगा और लोगों की मौत होगी।

निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल से यमुना के पानी में जहर मिलाने के दावों के समर्थन में प्रमाण देने को कहा
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक से कहा कि वह पड़ोसी राज्य हरियाणा द्वारा यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के अपने दावों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करें। इसने उन्हें कानूनी प्रावधानों की याद दिलाई, जिसके तहत राष्ट्रीय एकता और सार्वजनिक सद्भाव के खिलाफ ‘‘शरारतपूर्ण’’ बयानों के लिए तीन साल तक के कारावास की सजा हो सकती है।

केजरीवाल को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने यमुना नदी के पानी में ‘‘जहर’’ मिलाने के लिए इस्तेमाल किए गए रसायनों की प्रकृति और मात्रा की जानकारी बुधवार रात 8 बजे तक मांगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी, जैसा कि आप प्रमुख ने दावा किया है।

निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल से उनके इस दावे का विवरण साझा करने के लिए भी कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने वास्तव में इसका पता लगाया और समय पर इसे रोक दिया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाने पर केजरीवाल के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी आरोप लगाया था कि हरियाणा द्वारा दिल्ली को आपूर्ति किए जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में जल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

निर्वाचन आयोग इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहा है।