Ukraine - Loktej

रूस यूक्रेन में 3 दिन का सीजफायर! पुतिन-जेलेंस्की की तारीफ कर ट्रंप बोले- मैंने रुकवाई जंग
यूक्रेन, 09 मई (वेब वार्ता)। रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से जारी भीषण जंग में 3 दिन के सीजफायर का ऐलान हुआ है। ट्रंप ने इस अहम समझौते के तहत 1000 कैदियों की रिहाई भी पक्की की है।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से जारी भीषण जंग में अब एक बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच लगातार चल रही इस खतरनाक लड़ाई में तीन दिन के सीजफायर का बड़ा ऐलान किया है।

यह अहम सीजफायर 9 मई से 11 मई तक लागू रहेगा जिसमें सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। इस फैसले से पूरी दुनिया को राहत मिली है और इसे एक लंबे और घातक युद्ध के अंत की बहुत ही सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक विशेष पोस्ट करके इस बड़े और महत्वपूर्ण शांति समझौते की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने यह ऐतिहासिक सीजफायर स्वीकार करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की तारीफ भी की है।

इस बड़े समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के एक हजार युद्धबंदियों की सुरक्षित अदला-बदली करने पर भी पूरी तरह से सहमत हो गए हैं। रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने इस समझौते की पुष्टि कर दी है जिससे दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी जंग खत्म होने की उम्मीद है।

ट्रम्प का सीजफायर का अहम ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस अभूतपूर्व और महत्वपूर्ण शांति वार्ता को सफल बनाने का पूरा क्रेडिट खुद को ही दिया है। ट्रंप का कहना है कि यह विशेष अनुरोध सीधे उनकी ओर से किया गया था जिसे दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने खुशी-खुशी मान लिया। उन्होंने कहा कि दुनिया की इस सबसे बड़ी लड़ाई को खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है और समाधान बहुत करीब है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि रूस में यह विशेष जश्न ऐतिहासिक विजय दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यूक्रेन के लिए भी यह दिन बहुत खास है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के समय वह भी इस ऐतिहासिक और बड़ी जीत का अहम हिस्सा था।

इसी महत्वपूर्ण दिन को ध्यान में रखते हुए इस तीन दिवसीय सीजफायर को लागू करने का यह बेहद खास और रणनीतिक फैसला लिया गया है।

युद्धबंदियों की दोनों देश करेंगे होगी रिहाई
शांति प्रयासों की इस कड़ी में सबसे बड़ी खबर यह है कि दोनों देश अपने एक हजार कैदियों की अदला- बदली के लिए मान गए हैं। क्रेमलिन ने स्पष्ट किया है कि रूस ने इस प्रस्तावित सीजफायर और कैदियों की अदला-बदली के ट्रंप के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्रंप के इस बयान की पुष्टि करते हुए कैदियों की रिहाई के इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत किया है।

शांति की ओर बढ़ते कदम
फरवरी 2022 से लगातार चल रही इस भीषण लड़ाई में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है और भारी तबाही का मंजर देखा गया है। अब इस तीन दिन के संघर्ष विराम को एक बहुत बड़े कूटनीतिक समाधान की दिशा में पहला सबसे मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

दुनिया भर के तमाम नेता अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि यह छोटा सीजफायर जल्द ही एक स्थाई और पूर्ण शांति समझौते में बदल जाएगा।

ईरान-अमेरिका के बाद रूकेगी रूस-यूक्रेन की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन-जेलेंस्की, क्रेमलिन ने किया ऐलान
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी राहत! राष्ट्रपति पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर 32 घंटे के युद्धविराम का ऐलान किया है। जेलेंस्की ने भी शांति की इस पहल का स्वागत किया है।

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद अब वैश्विक स्तर पर एक और राहतभरी खबर सामने आई है। रूस और यूक्रेन के बीच भी अस्थाई युद्धविराम (सीजफायर) का ऐलान किया गया है। हालांकि यह स्थाई नहीं, बल्कि सीमित अवधि के लिए लागू किया गया कदम है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर दो दिनों के युद्धविराम की घोषणा की है।

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, 11 अप्रैल को शाम 4 बजे से लेकर 12 अप्रैल के अंत तक सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का फैसला लिया गया है। यानी कुल मिलाकर लगभग 32 घंटे का यह सीजफायर रहेगा। रूस ने उम्मीद जताई है कि यूक्रेन भी इस पहल का पालन करेगा और शांति बनाए रखने में सहयोग देगा।

ईसाई समुदाय के लिए अहम है ईस्टर
ऑर्थोडॉक्स ईस्टर ईसाई समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे जूलियन कैलेंडर के अनुसार रूस और यूक्रेन में मनाया जाता है। इस साल यह 12 अप्रैल को पड़ रहा है। इसी धार्मिक अवसर को ध्यान में रखते हुए युद्धविराम की घोषणा की गई है, ताकि लोगों को त्योहार के दौरान कुछ राहत मिल सके।

दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पहले भी ईस्टर के दौरान युद्धविराम का प्रस्ताव दे चुका है और अब भी समान कदम उठाने के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने कहा कि आम लोगों को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण ईस्टर मिलना चाहिए, और यह युद्धविराम उसी दिशा में एक अवसर हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस के पास मौका है कि वह ईस्टर के बाद भी हमले दोबारा शुरू न करे।

अमेरिका निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका
व्लादिमीर पुतिन का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में जेलेंस्की ने ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने का प्रस्ताव रखा था। बताया गया कि इस प्रस्ताव में अमेरिका की भी मध्यस्थ भूमिका रही है, जो मॉस्को और कीव के बीच बातचीत में शामिल है। यह युद्ध अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिससे दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक स्थिरता पर भी असर पड़ा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध 2022 से लगातार जारी है और इसमें भारी जन-धन की हानि हो चुकी है। ऐसे में यह अस्थाई सीजफायर भले ही छोटा कदम हो, लेकिन इसे शांति की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

यूक्रेन-रूस शांति समझौते के ‘‘पहले से कहीं अधिक करीब’’ हैं: ट्रंप
पाम बीच (अमेरिका), 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस शांति समझौते के ‘‘पहले से कहीं अधिक करीब’’ हैं।

ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने रिजॉर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी करते हुए यह बयान दिया लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वार्ताएं जटिल हैं और इनके विफल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता जिससे युद्ध वर्षों तक खिंच सकता है।

ट्रंप ने ये बयान दोनों नेताओं की बातचीत के बाद दिए।

ट्रंप ने कहा कि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी फोन पर ढाई घंटे ‘‘बहुत अच्छी’’ बातचीत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि पुतिन अब भी शांति चाहते हैं। हालांकि जेलेंस्की के वार्ता के लिए अमेरिका रवाना होने के बीच रूस ने यूक्रेन पर फिर हमले किए।

ट्रंप और जेलेंस्की ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई जटिल मुद्दे अब भी बाकी हैं जिनमें यह प्रश्न भी शामिल है कि रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों का क्या होगा और यूक्रेन के लिए ऐसे सुरक्षा आश्वासन कैसे सुनिश्चित किए जाएं कि भविष्य में उस पर फिर हमला न हो।

इस बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने यूरोप के कई नेताओं से भी फोन पर बात की जिनमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ-साथ फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और पोलैंड के नेता शामिल थे।

जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप जनवरी में यूरोपीय नेताओं की एक और बैठक की मेजबानी पर सहमत हुए हैं जो संभवतः व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में होगी। ट्रंप ने कहा कि बैठक वाशिंगटन में या ‘‘कहीं और’’ भी हो सकती है।

जेलेंस्की ने ट्रंप के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘यूक्रेन शांति के लिए तैयार है।’’

ट्रंप ने कहा कि वह जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन से एक बार फिर फोन पर बात करेंगे। इससे पहले रविवार को पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि ट्रंप और पुतिन के बीच फोन वार्ता की पहल अमेरिका की ओर से हुई थी और बातचीत ‘‘मैत्रीपूर्ण, सद्भावनापूर्ण और काम-काज संबंधी’’ रही।

उशाकोव के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन ने जेलेंस्की से ट्रंप की मुलाकात के बाद ‘‘शीघ्र’’ फिर बात करने पर सहमति जताई।

ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन धीरे-धीरे समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत जटिल मुद्दा है, लेकिन मुझे लगता है कि इसका समाधान निकलेगा ।’’

ट्रम्प से पहले जैलेंस्की नै कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
ओटावा, 28 दिसंबर (वेब वार्ता)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की यूक्रेन संकट को खत्म करने के मकसद से अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले कनाडा में रुक कर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिले हैं। उन्होंने शनिवार को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर जाने के क्रम में कनाडा के हैलिफैक्स शहर में रुक कर यह मुलाकात की।

प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,  कार्नी और  जेलेंस्की ने चल रही शांति वार्ता में ताजा घटनाक्रम पर द्विपक्षीय बैठक की।  कार्नी ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन को कनाडा का ‘पूरा समर्थन’ है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ’20-बिंदुओं की शांति योजना’ पर चर्चा करेंगे।

सीबीसी न्यूज ने  जेलेंस्की के हवाले से लिखा है, “आने वाले दिनों में यूक्रेन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय स्तर पर और साथ में हमारे ‘इच्छुक साझेदारों के गठबंधन के साथ’ मिलकर बहुत कुछ किया जा सकता है।

यह बहुत जरूरी है कि हम मिलकर और रचनात्मक तरीके से यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूत करें। अपनी अग्रिम मोर्चे की स्थितियों को सुदृढ़ करें और बातचीत की प्रक्रिया की

प्रभावशीलता को बढ़ाने की यूक्रेन की क्षमता को और सशक्त करें।” उन्होंने कहा, “रूस आनाकानी कर रहा है और समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है।”

जेलेंस्की का कनाडा दौरा शुक्रवार को कार्नी से फोन पर बातचीत के बाद हुआ। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कार्नी ने “यूक्रेन के लोगों के लिए न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए  जेलेंस्की के निरंतर प्रयासों की सराहना की और सर्दी में मौसम में रूसी आक्रमण का सामना करने के लिए यूक्रेनी लोगों के साहस की प्रशंसा की।”

मैं रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करुंगा: जेलेंस्की
कीव, 26 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि दोनों नेता रविवार की वार्ता के दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे और विचाराधीन 20 सूत्री योजना ‘‘लगभग 90 प्रतिशत तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि एक ‘‘आर्थिक समझौते’’ पर भी चर्चा की जाएगी, लेकिन उन्होंने यह पुष्टि करने में असमर्थता जताई कि क्या इसे अंतिम रूप दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष ‘‘क्षेत्रीय मुद्दे’’ भी उठायेगा।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से निकट भविष्य में कोई ऐसा प्रारूप खोजना होगा जिसमें न केवल यूक्रेन और अमेरिका मौजूद हों, बल्कि यूरोप का भी प्रतिनिधित्व हो।’’

प्रस्तावित बैठक लगभग चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किये जा रहे व्यापक राजनयिक प्रयासों में नया घटनाक्रम है।

इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव की फ्लोरिडा में अमेरिकी दूतों से हाल में हुई मुलाकात के बाद से क्रेमलिन पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधियों के संपर्क में है।

उन्होंने कहा, ‘‘संवाद जारी रखने पर सहमति बनी है।’’

सुरक्षा सुनिश्चित होने पर यूक्रेन कुछ ही महीनों में चुनाव करा सकता है: जेलेंस्की
कीव (यूक्रेन), 10 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अधिकारी बुधवार को अमेरिकी वार्ताकारों को अपना नवीनतम शांति प्रस्ताव सौंप सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सहयोगी देश युद्धकाल में सुरक्षित मतदान की गारंटी दें और यदि यूक्रेन के चुनावी कानून में संशोधन किया जा सके तो यूक्रेन तीन महीने के भीतर चुनाव करा सकता है।

जेलेंस्की ने ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर कही।

दरअसल ट्रंप ने यूक्रेन के लोकतंत्र पर सवाल उठाया था और कहा था कि यूक्रेनी नेता चुनाव न कराने के लिए युद्ध का बहाना बना रहे है।

जेलेंस्की ने मंगलवार देर रात पत्रकारों से कहा कि वह चुनाव के लिए "तैयार" हैं, लेकिन मतदान के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते उन्हें अमेरिका और संभवतः यूरोप से मदद की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा कि यदि माहौल सुरक्षित हो तो यूक्रेन 60 से 90 दिनों में मतदान कराने के लिए तैयार हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव कराने के लिए दो मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है जिनमें पहला है सुरक्षा- चुनाव कैसे कराए जाएं, हमलों और मिसाइल हमलों के बीच चुनाव कैसे कराए जाएं और दूसरा, हमारी सेना से संबंधित प्रश्न- वे कैसे मतदान करेंगे। और दूसरा मुद्दा चुनावों की वैधता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विधायी ढांचा है।’’

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों से ऐसे विधायी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है जो यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू होने के दौरान चुनाव कराने की अनुमति देने वाला हो।

यूक्रेन के अधिकांश लोगों ने ज़ेलेंस्की के तर्कों का समर्थन किया है और यूक्रेन में चुनाव कराने की कोई मांग नहीं उठी है। यूक्रेन के कानून के तहत ज़ेलेंस्की का शासन वैध है।

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का तर्क है कि ज़ेलेंस्की वैध रूप से शांति समझौता नहीं कर सकते क्योंकि उनका पांच वर्षीय कार्यकाल जो 2019 में शुरू हुआ था अब समाप्त हो चुका है।

पोप ने यूक्रेन में शांति समझौते में यूरोप की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया
रोम, 10 दिसंबर (एपी) पोप लियो 14वें ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन शांति समझौते में यूरोप की भूमिका अनिवार्य है और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की उस कोशिश की आलोचना की जिसका उद्देश्य ‘‘लंबे समय से बरकरार अमेरिका-यूरोप गठबंधन को तोड़ना’’ है।

लियो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। जेलेंस्की कीव के लिए यूरोपीय समर्थन जुटाने के मकसद से एक बार फिर दौरे पर हैं।

अमेरिकी पोप ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान युद्धविराम की जरूरत और रूसी अधिकारियों द्वारा ले जाए गए यूक्रेनी बच्चों की वापसी में वेटिकन की मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा हुई।

पोप से अमेरिकी शांति प्रस्ताव और वार्ता प्रक्रिया में यूरोपीय शक्तियों को किनारे किए जाने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में यूरोप की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप को बातचीत में शामिल किए बिना शांति समझौता करना अव्यावहारिक है क्योंकि युद्ध यूरोप में ही चल रहा है। आज और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी गारंटियों की तलाश की जा रही है। यूरोप को इसका हिस्सा होना चाहिए और दुर्भाग्य से हर कोई इसे नहीं समझता, लेकिन मुझे लगता है कि यूरोपीय नेताओं के एकजुट होकर समाधान खोजने का यह बड़ा अवसर है।’’

पोप से अमेरिका की शांति योजना पर सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने व्यापक संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अमेरिका-यूरोप गठबंधन पर विचारों पर टिप्पणी की।

पिछले हफ्ते ही ट्रंप प्रशासन ने अपनी नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की थी, जिसमें अमेरिका-यूरोप गठबंधन पर सवाल उठाया गया है और अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार की इच्छा व्यक्त की गई है।

पोप ने कहा कि जो उन्होंने पढ़ा है, उससे ‘‘वर्षों से बरकरार वास्तविक अमेरिका-यूरोप गठबंधन में बड़ा बदलाव आ सकता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की कुछ टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि ‘‘जिसे मैं समझता हूं कि आज और भविष्य में गठबंधन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।’’

पोप ने रूस के युद्ध में तटस्थ रहने की कोशिश की है। वह अब तक जेलेंस्की से तीन बार मिल चुके हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कम से कम एक बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं।

पोप ने युद्धविराम की अपील की है और खास तौर पर रूस से शांति के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।

वेटिकन ने रूसी अधिकारियों द्वारा ले जाए गए यूक्रेनी बच्चों की वापसी में मध्यस्थता करने की कोशिश भी की है और पिछले महीने पोप ने वेटिकन में लौटाए गए कुछ बच्चों से मुलाकात भी की।

जेलेंस्की रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं: ट्रंप
कीव, आठ दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की उनके देश द्वारा तैयार किए गए उस शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए “तैयार नहीं हैं” जिसका उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है।

रूस और यूक्रेन के बीच मतभेदों को कम करने के उद्देश्य से शनिवार को अमेरिकी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने तीन दिन की बातचीत पूरी की लेकिन रविवार रात पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि वार्ता को आगे बढ़ने से रोकने वाले जेलेंस्की ही हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे थोड़ी निराशा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक इस प्रस्ताव को नहीं पढ़ा है, कुछ घंटे पहले तक यही स्थिति थी। उनकी टीम को यह पसंद है, लेकिन उन्होंने इसे नहीं पढ़ा।”

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस को इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह पक्का नहीं कि जेलेंस्की को यह ठीक लगे। उनकी टीम को यह पसंद है लेकिन वह तैयार नहीं हैं।’’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की योजना को सार्वजनिक रूप से मंजूरी नहीं दी है। वास्तव में पिछले सप्ताह पुतिन ने कहा था कि ट्रंप के प्रस्ताव के कई पहलू अव्यावहारिक हैं। हालांकि, प्रस्ताव का मूल मसौदा मॉस्को के पक्ष में अधिक झुका हुआ था।

जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उन अमेरिकी अधिकारियों के साथ “फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत” की है, जो फ्लोरिडा में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वार्ता की प्रगति के बारे में फोन पर जानकारी दी गई।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यूक्रेन अमेरिका के साथ ईमानदारी से काम जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वास्तविक शांति हासिल की जा सके।’’

ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना ऐसे वक्त में की है जब रविवार को रूस ने ट्रंप प्रशासन की नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का स्वागत किया।

इसी बीच, अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेता सोमवार को लंदन में जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे।

तीन दिवसीय वार्ता समाप्त होने के बीच शनिवार रात और रविवार को रूसी मिसाइल, ड्रोन हमले और गोलाबारी में यूक्रेन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी।

अमेरिका की अगुवाई में शांति वार्ता आगे बढ़ने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात
पेरिस, एक दिसंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन (एलिसी पैलेस) में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।

यह मुलाकात यूक्रेन में लगभग चार साल से चल रहे युद्ध में संभावित युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता करने के उद्देश्य से की गई कूटनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है।

जेलेंस्की की पेरिस यात्रा पहले रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाभप्रद बताया था।

आज पेरिस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित संघर्षविराम योजना में संशोधन पर विचार किया है।

यह योजना अमेरिका एवं रूस ने आपस में बातचीत करके तैयार की है। लेकिन योजना की इस बात को लेकर आलोचना की जा रही है कि उसमें रूसी मांगों पर अधिक ध्यान दिया गया है।

ये आलोचनाएं शायद यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की ओर से सबसे तीखी हैं, जिन्होंने अमेरिकी शांति प्रयासों का स्वागत तो किया, लेकिन योजना के प्रमुख सिद्धांतों का विरोध किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सूत्री शांति रूपरेखा को खास तवज्जो नहीं दिया है, जिसके तहत यूक्रेन की सेना के आकार पर सीमाएं लगाई जातीं, देश को नाटो में शामिल होने से रोका जाता और यूक्रेन को अपना क्षेत्र छोड़ने के लिए बाध्य किया जाता।

सोमवार को ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक से पहले, मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि दोनों नेता ‘निष्पक्ष और स्थायी शांति’ की शर्तों पर चर्चा करेंगे।

पिछले सप्ताह मैक्रों ने पश्चिमी सहयोगियों से आग्रह किया कि यदि युद्ध विराम या शांति समझौता हो जाए तो वे यूक्रेन को ‘ठोस’ गारंटी प्रदान करें।

यूक्रेन के एक प्रमुख सहयोगी मैक्रों ने यूक्रेन का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है और अमेरिकी शांति योजना के उन तत्वों को संतुलित करने का प्रयास किया है, जो रूस के पक्ष में देखे जाते हैं।

यूक्रेन, यूरोपीय संघ ने पुतिन पर शांति बहाल करने में रुकावट डालने का आरोप लगाया
कीव, 21 अक्टूबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय संघ के नेताओं ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर (यूक्रेन के साथ) युद्ध को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में देरी करने का आरोप लगाया और ऐसे किसी भी कदम का विरोध किया, जिसमें शांति के बदले कीव को रूसी सुरक्षा बलों द्वारा कब्जा की गई भूमि को सौंपने की बात हो।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर यह सुझाव दे चुके हैं।

यूरोप के आठ नेताओं और यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे कीव को युद्ध जीतने में मदद करने के लिए रूस के अरबों यूरो की विदेश में जब्त संपत्तियों का उपयोग करने की योजना पर आगे बढ़ने का विचार बना रहे हैं। हालांकि, इस तरह के कदम की वैधता और परिणामों को लेकर कुछ आशंकाएं हैं।

बयान में यूक्रेन में ट्रंप के शांति प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया।

ट्रंप आने वाले सप्ताह में हंगरी के बुडापेस्ट में पुतिन से मिलने वाले हैं।

बयान में यह भी बताया गया कि सभी नेता ‘इस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक नहीं बदला जाना चाहिए’। ट्रंप ने अपने रुख से पलटते हुए पिछले महीने कहा था कि यूक्रेन को जमीन छोड़नी होगी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन वह सारा इलाका वापस जीत सकता है, जो उसने रूस के हाथों गंवाया है।

पिछले सप्ताह पुतिन के साथ फोन पर बातचीत और उसके बाद शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने अपना रुख फिर से बदल दिया और कीव व मॉस्को से युद्ध को जहां हैं, वहीं रोकने का आह्वान किया।

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा युद्ध जारी है।

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन अंततः रूस को हरा सकता है, लेकिन अब उन्हें इस बात पर संदेह है कि ऐसा होगा।

यूक्रेन और यूरोपीय नेता ट्रंप को अपने पक्ष में रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बयान के मुताबिक, “हम राष्ट्रपति ट्रंप के इस रुख का पुरजोर समर्थन करते हैं कि युद्ध तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए और मौजूदा संपर्क रेखा ही बातचीत का शुरुआती बिंदु होनी चाहिए। हम सभी देख सकते हैं कि पुतिन हिंसा और विनाश को चुन रहे हैं।”

मोदी ने पुतिन से मुलाकात की; यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान किया
तियानजिन (चीन), एक सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करना मानवता का आह्वान है।

मोदी और पुतिन ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के इतर बातचीत की। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब भारत एवं अमेरिका के संबंध पिछले दो दशक के संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति और उनके प्रशासन द्वारा भारत की लगातार आलोचना किए जाने के कारण संबंधों में तनाव बढ़ गया है।

भारत द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया तथा इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर आगे बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा, ‘‘हम यूक्रेन में शांति लाने के सभी हालिया प्रयासों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष ‘रचनात्मक तरीके से’ आगे बढ़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं।

मोदी ने कहा कि भारत रूसी नेता का स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन दिसंबर में भारत आने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि भारत और रूस कठिन समय में भी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाक्रम सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।’’

उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए हाल में की गई पहलों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने एवं एक स्थायी शांति समझौता करने की आवश्यकता पर बल दिया।’’

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की।

यूक्रेन को भरोसा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त कराने में भारत योगदान देगा: ज़ेलेंस्की
कीव, 26 अगस्त (भाषा) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को आभार व्यक्त किया और कहा कि कीव को रूस के साथ युद्ध समाप्त कराने संबंधी ‘‘भारत के योगदान’’ पर भरोसा है।

जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन ‘‘शांति और संवाद’’ के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अब, जब पूरी दुनिया इस भयानक युद्ध को गरिमामय तरीके से और स्थायी शांति के साथ समाप्त कराने का प्रयास कर रही है, हमें भारत के योगदान पर भरोसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कूटनीति को मजबूत करने वाला प्रत्येक निर्णय न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उससे परे भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 अगस्त को यूक्रेन के लोगों के लिए शांति और प्रगति से भरे भविष्य की कामना की तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया था।

इससे पहले जेलेंस्की ने 15 अगस्त को भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं और कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के प्रयासों में भारत योगदान देगा।