Rahul Gandhi - Loktej

सत्य के साथ खड़े रहकर मोदी और ‘आरएसएस की सरकार’ को हराएंगे: राहुल
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी तथा निर्वाचन आयोग पर कड़ा हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी और ‘आरएसएस की सरकार’ को देश की सत्ता से हटाएगी।

राहुल ने यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है।

उन्होंने यह आरोप फिर दोहराया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। यह विचारधारा आरएसएस की है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी हैं। भागवत कहते हैं कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से नरेन्द्र मोदी, अमित शाह तथा आरएसएस सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।’’

भागवत ने शनिवार को अंडमान में विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि वर्तमान समय में वैश्विक मान्यता को आकार देने में केवल सत्य से कहीं अधिक शक्ति का योगदान है।

उन्होंने कहा था, "विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है, उसको मानता है...भले मन से नहीं, पर मानता जरूर है।"

राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग का हवाला देते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आपसे (निर्वाचन आयुक्त) कह रही है, आप हिंदुस्तान के निर्वाचन आयुक्त हो, नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन आयुक्त नहीं हो। हम कानून पूर्वव्यावी रूप से बदलेंगे और आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह का हाथ कांप रहा था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, ‘‘आप सबने देखा होगा कि सदन में अमित शाह का हाथ कांप रहा था। अमित शाह तभी तक बहादुर हैं, जब तक इनके हाथ में सत्ता है। जिस दिन सत्ता गई, उसी दिन इनकी बहादुरी भी निकल जाएगी।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास ख़त्म हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जानते हैं कि उनकी 'वोट चोरी' पकड़ी गई है और अब थोड़ा समय बचा हुआ है जब सच्चाई पूरे देश को पता चल जाएगी।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हो सकता है इस सब में समय लगे, लेकिन हिंदुस्तान में सत्य की जीत होगी।’’

उनका कहना था, ‘‘हम सत्य और अहिंसा के साथ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को हराकर दिखाएंगे।’’

कांग्रेस नेता, ‘‘अगर ये वोट चोरी नहीं करते तो आप (जनता) इन्हें पांच मिनट में सत्ता से निकाल देते।’’

मयंक अग्रवाल, स्मरण और अन्वय द्रविड़ को केएससीए वार्षिक पुरस्कारों में किया गया सम्मानित
बेंगलुरु, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और प्रतिभाशाली युवा आर. स्मरण को रविवार को यहां आयोजित कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

मयंक को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने पिछले सत्र में 93 की औसत से 651 रन बनाए।

आर. स्मरण रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने के लिए को पुरस्कार मिला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात मैचों में 64.50 की औसत से 516 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

गेंदबाजी श्रेणी में वार्षिक पुरस्कार वासुकी कौशिक को मिला। कौशिक ने 23 विकेट चटकाए। वह हालांकि आगामी 2025-26 घरेलू सत्र से पहले गोवा की टीम से जुड़ गए हैं।

अन्वय द्रविड़ को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के लिए लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया।

कर्नाटक और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज के.एल. श्रीजीत को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 213 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने के लिए पुरस्कार मिला।

लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 14 विकेट लेकर गेंदबाजी श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम किया।

इसके अलावा मलेशिया में इस साल की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रही निकी प्रसाद, मिथिला विनोद और ‘परफॉर्मेंस एनालिस्ट’ माला रंगास्वामी को भी सम्मानित किया गया।

राहुल गांधी ने गुजरात का एक दिवसीय दौरा किया, पार्टी के जिला इकाई के प्रमुखों को संबोधित किया
आणंद (गुजरात), 26 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला इकाई अध्यक्षों को संबोधित करके अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की।

गांधी सुबह वडोदरा हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से उन्हें सीधे आणंद स्थित उस कार्यक्रम स्थल ले जाया गया, जहां गुजरात में जिला इकाइयों के अध्यक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आणंद शहर के पास एक रिसॉर्ट में जिला कांग्रेस समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए शिविर का आयोजन किया है। शिविर का समापन 28 जुलाई को होगा।

पार्टी ने पहले कहा था कि इस शिविर का उद्देश्य पार्टी के मिशन 2027 के लिए एक खाका तैयार करना है।

गांधी सहकारी क्षेत्र के नेताओं और डेरी किसानों के साथ भी चर्चा करेंगे।

यह चर्चा हाल में उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर शहर में साबर डेरी के बाहर डेरी किसानों द्वारा दूध खरीद मूल्य के मुद्दे पर किए गए विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में की जा रही है।

जिला स्तर पर पार्टी के संगठन को 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मजबूत करने के प्रयास के तहत कांग्रेस ने हाल में सभी जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

कर्नाटक में हमने सभी पांच ‘गारंटी’ पूरी कीं: राहुल गांधी
विजयनगर (कर्नाटक), 20 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जिन पांच ‘गारंटी’ का वादा किया गया था, उन्हें पूरा किया गया है।

उन्होंने यहां आयोजित ‘समर्पण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि धन और संसाधन चुनिंदा अमीर लोगों के पास जाएं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि धन गरीबों के पास जाए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। हमने चुनाव के समय कर्नाटक की जनता से वादे किए थे। हमने जनता को 5 गारंटी दी थीं। तब नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोगों ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ये काम नहीं कर पाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पहली गारंटी ‘गृहलक्ष्मी’ योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति महीना एक करोड़ महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

उनका कहना था, ‘‘ आज मैं ख़ुशी से कह सकता हूं कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करोड़ों महिलाओं के खाते में पैसा डालती है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दूसरी गारंटी ‘गृह ज्योति’ के तहत करोड़ों परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। हमने जनता को दिया ये वादा भी पूरा किया। तीसरी गारंटी ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत चार करोड़ लोगों को 10 किलो अनाज दिया जा रहा है। आज कर्नाटक में करोड़ों परिवारों को इस योजना से अनाज मिलता है।’’

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि चौथी गारंटी ‘शक्ति’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है तथा इसके जरिये तकरीबन 500 करोड़ बस ट्रिप कर्नाटक सरकार द्वारा मुफ्त दी गई हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पांचवी गारंटी ‘युवा निधि’ के तहत कांग्रेस सरकार राज्य के तीन लाख युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण कांग्रेस सरकार द्वारा पूरी की गई छठी गारंटी है।

निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक लड़ाई जारी रहेगी: राहुल गांधी
दरभंगा (बिहार), 15 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने बिहार के दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस देश के निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू करने की मांग करती है। हम इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाएंगे... हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यह हासिल नहीं हो जाता।’’

गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ यह सरकार दलितों, अति पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के खिलाफ है।’’

उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र राष्ट्रव्यापी जातिगत गणना के लिए 'तेलंगाना मॉडल' का पालन करे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘केंद्र को यह काम उसी तरह करना चाहिए जिस तरह तेलंगाना सरकार ने किया है।’’

आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत करने की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद गांधी परिसर में घुसने में कामयाब रहे और उन्होंने छात्रों से बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन वह मुझे रोक नहीं सकी क्योंकि देश के युवा मेरे साथ हैं।’’

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं, जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कहा है कि उनकी पार्टी ने अतीत में कई ‘गलतियां’ की हैं और उस समय पार्टी में न होने के बावजूद वह उनकी जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं।

उनका यह भी कहना है कि अतीत में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1980 के दशक में जो हुआ वह "गलत" था।

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बीते 21 अप्रैल को अमेरिका में ब्राउन विश्वविद्यालय के 'वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स' में एक संवाद सत्र के दौरान की थी। बातचीत का वीडियो शनिवार को "वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स" के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

संवाद सत्र के दौरान एक सिख छात्र ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि वह समुदाय के साथ तालमेल बैठाने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं?

छात्र ने अमेरिका की पिछली यात्रा के दौरान राहुल गांधी की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘वह जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह इस बात को लेकर है कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत होगी या नहीं’।

अपने जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी चीज़ सिखों को डराती है। मैंने जो बयान दिया था वह यह था कि क्या हम ऐसा भारत चाहते हैं जहां लोग अपने धर्म को व्यक्त करने में असहज हों? जहां तक कांग्रेस पार्टी की गलतियों का सवाल है, उनमें से कई गलतियां तब हुईं जब मैं वहां (पार्टी में) नहीं था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने इतिहास में जो कुछ भी गलत किया है, उसकी जिम्मेदारी सहर्ष स्वीकारता हूं।"

उनका कहना था, "मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 80 के दशक में जो हुआ वह गलत था, मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं, भारत में सिख समुदाय के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और उनके साथ प्रेमपूर्ण संबंध हैं।"

बातचीत के वीडियो के इस हिस्से को टैग करते हुए, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को कहा, "एक युवक राहुल गांधी को उस निराधार भय फैलाने की याद दिलाता है जो उन्होंने अपनी पिछली अमेरिका यात्रा के दौरान किया था।"

मालवीय ने कहा, "यह काफी अभूतपूर्व है कि राहुल गांधी का अब न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में उपहास किया जा रहा है।"

भाजपा ने उसी बातचीत में भगवान राम को "एक पौराणिक व्यक्ति" कहने के लिए भी गांधी पर हमला किया।

बातचीत के दौरान, राहुल गांधी ने कहा था, "सभी महान राजनीतिक विचारक, समाज सुधारक, गुरु नानक, कर्नाटक में बसव, केरल में नारायण गुरु, फुले, गांधी, आंबेडकर को आप एक धारा में देखते हैं। इनमें से कोई भी कट्टर नहीं है। इनमें से कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह रहा था - ‘हम लोगों को मारना चाहते हैं, हम लोगों को अलग-थलग करना चाहते हैं, हम लोगों को कुचलना चाहते हैं, चीजों को एक विशेष तरीके से किया जाना चाहिए’। ये सभी लोग, किसकी आवाज हैं? हमारे संविधान में अनिवार्य रूप से वही बात कही गई है, जो सबको साथ लेकर चलती है- सत्य और अहिंसा।"

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह मेरे लिए भारतीय परंपरा और भारतीय इतिहास का आधार है। मैं भारत में एक भी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता, जिसे हम महान मानते हैं, जो इस प्रकार का नहीं था। हमारे सभी पौराणिक व्यक्तित्व, भगवान राम उस प्रकार के थे, जहां वह क्षमाशील थे, दयालु थे। इसलिए, भाजपा जो कहती है, मैं उसे बिल्कुल भी हिंदू विचार नहीं मानता। मैं हिंदू विचार को बहुत अधिक बहुलवादी, बहुत अधिक अपनत्व वाला, बहुत अधिक स्नेही, बहुत अधिक सहिष्णु और खुला मानता हूं।"

उन्होंने यह भी कहा था कि हर एक राज्य और हर समुदाय में ऐसे कई लोग हैं जो उन विचारों के लिए खड़े हुए, उन विचारों के लिए जिए और उन विचारों के लिए मर गए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, " गांधी जी उन लोगों में से एक हैं, शायद आधुनिक समय में सर्वश्रेष्ठ...मेरे हिसाब से लोगों के प्रति नफरत और गुस्सा, डर की वजह से आता है। यदि आप डरते नहीं हैं, तो आप किसी से नफरत नहीं करते हैं।"

उन्होंने भाजपा की भी आलोचना की और इसे “फ्रिंज ग्रुप” करार दिया।

राहुल गांधी ने कहा , "मैं भाजपा की अवधारणा को हिंदू अवधारणा के रूप में नहीं देखता हूं। सोच की दृष्टि से वे एक अलग समूह हैं, वे मुख्यधारा में नहीं हैं। अब जब उन्होंने राजनीतिक सत्ता हासिल कर ली है, उनके पास बहुत सारा धन है और उन्हें सत्ता मिल गई है, लेकिन वे किसी भी तरह से भारतीय विचारकों के बड़े बहुमत का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।"

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मालवीय ने रविवार को कहा, "भगवान राम कोई पौराणिक व्यक्ति नहीं हैं, वह भारत के मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक सार का प्रतीक हैं। वह उस मर्यादा, बलिदान और धार्मिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने हजारों वर्षों से हमारी सभ्यता को आकार दिया है। वह भारत की आत्मा हैं ।"

मालवीय ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस को दुनिया भर के करोड़ों करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए। उनके जैसे लोग और राजनीतिक दल आएंगे और जाएंगे, लेकिन भगवान राम हमेशा धर्म के शाश्वत प्रतीक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।"

जातिगत गणना का समर्थन, लेकिन सरकार बताए कि यह किस तिथि तक होगी : राहुल
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर बुधवार को कहा कि वह इसका समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि यह किस तिथि तक होगी।

सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा।

राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "संसद में हमने कहा था कि जाति जनगणना करवा के रहेंगे...नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि सिर्फ चार जातियां हैं। लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि 11 साल बाद इसकी घोषणा की गई।"

उन्होंने कहा, "हम इसका समर्थन करते हैं, लेकिन इसमें समयसीमा होनी चाहिए...हमें तिथि बताई जाए।"

राहुल गांधी का कहना था कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि यह जातिगत गणना किस प्रकार से होगी।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना का जातिगत सर्वेक्षण जातिगत गणना का एक मॉडल है।

लोकतांत्रिक राजनीति वैश्विक स्तर पर मौलिक रूप से बदल गई है : राहुल गांधी
हैदराबाद, 26 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक राजनीति मौलिक रूप से बदल गई है और एक दशक पहले जो नियम लागू थे, वे अब मान्य नहीं हैं।

यहां आयोजित ‘भारत समिट 2025’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना और मीडिया को कमजोर करना ही लक्ष्य बन गया है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने अनुभवों को याद करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि नेता लोगों की आवाज समझने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति, लोकतांत्रिक राजनीति पूरी दुनिया में मौलिक रूप से बदल गई है। मैं कहूंगा कि एक दशक पहले जो नियम लागू थे, वे अब लागू नहीं होते। कभी-कभी, जब मैं अपनी पार्टी के युवा सदस्यों से बात करता हूं, तो पाता हूं कि जो चीजें 10 साल पहले प्रभावी थी, जो साधन 10 साल पहले कारगर थे, वे अब कारगर नहीं हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसलिए एक तरह से पुराने नेता खत्म हो चुके हैं और एक नए तरह के नेता को गढ़ा जाना चाहिए।’’

गांधी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें मूल रूप से शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करना था, लेकिन इसके बजाय उन्हें कश्मीर जाना पड़ा।

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कार्यक्रम के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

वैश्विक न्याय, समानता और प्रगतिशील सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने पर केंद्रित दो दिवसीय सम्मेलन ‘भारत समिट’ शुक्रवार को शुरू हुआ।

सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी: न्यायालय ने अप्रसन्नता जताई, उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान विनायक दामोदर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को शुक्रवार को ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’ बताते हुए इस पर अप्रसन्नता जाहिर की। हालांकि न्यायालय ने गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा, ‘‘हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।’’

पीठ ने गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से पूछा कि क्या वह (राहुल गांधी) जानते हैं कि महात्मा गांधी भी अंग्रेजों के साथ अपने संवाद में ‘‘आपका वफादार सेवक’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे।

सिंघवी ने जब दलील दी कि गांधी के खिलाफ शत्रुता को बढ़ावा देने और सार्वजनिक माहौल बिगाड़ने के आरोप नहीं बनते, तो पीठ ने टिप्पणी की, ‘‘आप बहुत आज्ञाकारी हैं... क्या आपके मुवक्किल को पता है कि महात्मा गांधी ने भी वायसराय को संबोधित करते समय ‘आपका वफादार सेवक’ कहा था? क्या सिर्फ इस आधार पर महात्मा गांधी को ‘अंग्रेजों का सेवक’ कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने खुद को वायसराय को ‘आपका सेवक’ कहकर संबोधित किया था। उन दिनों, मैंने भी देखा है, कलकत्ता उच्च न्यायालय के हमारे न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश को ‘आपका सेवक’ लिखकर संबोधित करते थे।’’

न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा, ‘‘क्या आपके मुवक्किल को पता है कि उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हीं सज्जन (सावरकर) की प्रशंसा करते हुए एक पत्र भेजा था?’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। आपने कानून पर एक अच्छी बात कही है, इस पर रोक लगाई जाती है। हम इस पर कुछ नहीं कह रहे हैं।’’

पीठ ने आगाह करते हुए कहा, ‘‘अगर वह (गांधी) फिर से ऐसा बयान देते हैं तो स्वत: संज्ञान लिया जाएगा। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों पर अब और कुछ नहीं कहा जाना चाहिए... उन्होंने हमें आजादी दिलाई और हम उनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं? यह सही तरीका नहीं है।’’

शीर्ष अदालत ने इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार एवं शिकायतकर्ता वकील नृपेंद्र पांडे को नोटिस जारी किया तथा गांधी के खिलाफ अधीनस्थ अदालत के समन को रद्द करने से इनकार करने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी।

सिंघवी ने अदालत से कोई टिप्पणी नहीं करने का अनुरोध किया और कहा कि गांधी का इरादा समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने का नहीं था।

पीठ ने इस पर कहा, ‘‘स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए... जब आपको भारत के इतिहास के बारे में कुछ भी पता नहीं है, तो आपको ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।’’

न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा, ‘‘वह एक राजनीतिक दल के नेता हैं और आप इस तरह की टिप्पणी क्यों करेंगे... आप महाराष्ट्र जाइए, वहां उनकी (सावरकर की) पूजा की जाती है। ऐसा मत कीजिए।’’

सिंघवी ने कहा कि संदेश बेहद स्पष्ट था। शीर्ष अदालत ने हालांकि राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज मामले में आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगा दी।

राहुल गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।

वकील पांडे ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने’ और सार्वजनिक माहौल बिगाड़ने जैसे कथित अपराधों के लिए विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया था।

कांग्रेस नेता ने 17 नवंबर, 2022 को महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक रैली में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सावरकर पर टिप्पणी की थी जिसके बाद यह मामला दर्ज कराया गया।

उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने चार अप्रैल को कहा कि गांधी सत्र न्यायालय के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर कर सकते हैं, जिससे इस स्तर पर उच्च न्यायालय का हस्तक्षेप अनावश्यक हो जाता है।

उच्च न्यायालय के समक्ष गांधी ने अपने खिलाफ जारी कार्यवाही को चुनौती देते हुए मामले में उन्हें समन जारी करने के अधीनस्थ अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।

शिकायतकर्ता ने गांधी पर रैली के दौरान जानबूझकर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी टिप्पणी सावरकर को बदनाम करने की ‘‘सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा थी।

खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, सत्य का साधक हूं: राहुल
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्य का साधक (सीकर ऑफ ट्रुथ) मानते हैं।

उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी शुल्क से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुक गए, जबकि नेहरू और इंदिरा ऐसी परिस्थिति में कभी नहीं झुकते।

उन्होंने अपने परिवार के राजनीतिक दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति वास्तव में सत्य के लिए होती है।

राहुल गांधी का कहना था, "नेहरू जी ने हमें राजनीति नहीं सिखाई, उन्होंने हमें डर का सामना करना और सच्चाई के लिए खड़ा होना सिखाया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को उत्पीड़न का विरोध करने और अंततः स्वतंत्रता का उदघोष करने का साहस दिया। उनकी सबसे बड़ी विरासत सत्य की उनकी निरंतर खोज में निहित है । एक ऐसा सिद्धांत है जिसने उन सभी चीज़ों को आकार दिया जिनके लिए वे खड़े थे।"

उनके अनुसार, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने कभी खुद को नेता के रूप में नहीं देखा और उनके परिवार का हमेश यही मानना रहा कि राजनीति सच्चाई के लिए होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं भी खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, बल्कि सत्य का साधक हूं।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को उन स्थितियों का सामना करने की हिम्मत करनी पड़ेगी जो आज उसके सामने है।

उन्होंने दावा किया, "आज भयंकर बेरोजगारी है, पूरा आर्थिक तंत्र विफल हो चुका है, देश में सद्भाव का अभाव है, यह सच्चाई है, इसे आपको स्वीकार करना पड़ेगा।"

राहुल गांधी का कहना था कि इस स्थिति से भारत के भविष्य को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी, नेहरू, आंबेडकर, पटेल और बोस ने वास्तव में यही सिखाया कि डर से दोस्ती कैसे करें।

राहुल गांधी ने कहा, "महात्मा गांधी एक साम्राज्य के सामने खड़े हुए और उनके पास सच्चाई के अलावा कुछ नहीं था। "

उन्होंने कहा, "चाहे मैं बिल गेट्स से बात करूं या रामचेत मोची से, मैं उनसे समान जिज्ञासा के साथ मिलता हूं।"

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, "आज के भारत में, जहां सत्य असुविधाजनक है - मैंने सत्य को अपनी पसंद बना लिया है। मैं इसके लिए खड़ा रहूंगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत हो।"

सरकार बताये कि वह अमेरिकी टैरिफ को लेकर क्या करने जा रही : राहुल
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाये जाने का विषय बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि इसे लेकर वह क्या करने जा रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सदन में शून्यकाल के दौरान, चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमण किये जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस पड़ोसी देश के साथ संबंध सामान्य होना चाहिए लेकिन उससे पहले सीमा पर पूर्व की स्थिति बहाल होनी चाहिए और भारत की भूमि लौटाई जाए।

राहुल ने कहा, ‘‘हमारे साझेदार देश (अमेरिका) ने 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है जो हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वह क्या करने जा रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत का ‘रियायती जवाबी शुल्क’ लगाने की घोषणा की है।

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘भारत हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेता है, इसलिए हम उनसे इसका आधा, 26 प्रतिशत शुल्क लेंगे।’’

राहुल ने चीन के अतिक्रमण का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘‘यह सर्वविदित है कि चीन हमारे 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर बैठा हुआ है। कुछ समय पहले मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चीन ने हमारा 4,000 वर्ग किमी क्षेत्र ले लिया, हमारे 20 जवान शहीद हुए। लेकिन केक काटकर उनकी शहादत का जश्न मनाया जा रहा है।’’

कांग्रेस नेता कहा, ‘‘हम इसके पक्ष में हैं कि रिश्ते सामान्य होने चाहिए। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पूर्व की स्थिति बहाल हो।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन से भूमि वापस लेने के लिए क्या किया जा रहा है।

गुजरात की जनता विपक्ष चाहती है, भाजपा की बी टीम नहीं' : राहुल गांधी
अहमदाबाद, 08 मार्च (वेब वार्ता)। राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल ने कई चौंकाने वाली टिप्पणियां कीं और अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया।

राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहि। कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बब्बर शेर हैं। लेकिन पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है।

'मैं यहां कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं'
गुजरात प्रदेश कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने कहा, 'उन्हें ये बात स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में असफल रहे'। इससे पहले राहुल ने अहमदाबाद के 'कार्यकर्ता सम्मेलन' में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

राहुल ने कहा कि 'कल वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। बकौल राहुल गांधी, 'मेरा लक्ष्य था- आपके दिल की बातें जानना और समझना था। इस बातचीत में संगठन, गुजरात की राजनीति और यहां की सरकार के कामकाज से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं। लेकिन मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं।'

'गुजरात कांग्रेस में गुटबाजी'
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन है। उन्होंने कहा कि 'एक जनता की इज्जत करता है, जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाता है, उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। दूसरा गुट जनता की इज्जत नहीं करता है। इसके लोग भाजपा से मिले हुए हैं।' राहुल के इतना कहते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों तरह के पार्टी नेताओं को जब तक अलग-अलग नहीं किया गया, यहां की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकती।

'20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए'
राहुल गांधी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं, लेकिन पीछे से चेन लगी है और बब्बर शेर बंधे हुए हैं। एक मेरी बैठक हो रही थी, जिसमें एक कार्यकर्ता ने कहा कि दो तरीके के घोड़े होते हैं, एक होता है रेस का और दूसरा होता है बारात का।

कांग्रेस पार्टी बारात के घोड़े को रेस में डाल देती है और रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है। अब गुजरात की जनता भी ये देख रही है कि रेस में बारात के घोड़े डाले हुए हैं।' राहुल गांधी ने कहा कि 'पहला काम हमें ये करना है कि हमें पार्टी के भीतर जो गुटबाजी है, उसे अलग करना है और इसके लिए 20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।'