England - Loktej

भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
मुंबई, 06 मार्च (वेब वार्ता)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को मात देकर चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शिवम दुबे (43) और ईशान किशन (39) ने भी अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और सैम करन भारतीय बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए।

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी अंत तक हार नहीं मानी। युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने मात्र 48 गेंदों में 105 रनों की अविश्वसनीय शतकीय पारी खेलकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी।

बेथल ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े और विल जैक्स (35) के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब ले आए। एक समय मैच इंग्लैंड की तरफ झुकता दिख रहा था, लेकिन दबाव के क्षणों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की।

इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 246 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले में जीत भारत के हाथ लगी।

अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया। हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण 2 विकेट चटकाए, जबकि बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहाँ टीम इंडिया विश्व विजेता बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वानखेड़े का पूरा मैदान ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंज उठा और प्रशंसकों ने देर रात तक जीत का जश्न मनाया।

टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा सेमीफाइनल खेलेगी
नई दिल्ली, 02 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है।

रोमांचक तथ्य यह है कि पिछली दो बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली टीम इंडिया का सामना इस बार भी इंग्लैंड से ही है। इस तरह टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।

पिछले दो मौकों में एक बार इंग्लैंड और एक बार भारतीय टीम विजेता रही है। पिछले दोनों मौकों पर जिस टीम ने सेमीफाइनल जीता था, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी थी।

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था। एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी। जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और 68 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। देखना होगा कि इस मैच का विजेता कौन होगा और क्या आगे चलकर वो टीम खिताब जीतेगी?

इंग्लैंड का नया कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वां टी20 मैच जीता
पल्लेकेले, 22 फरवरी (वेब वार्ता)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत दर्ज की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत रही।

श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को लगातार 12 टी20 मुकाबलों में मात दी है। इस बीच इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच अपने नाम किया है।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर्स ने 7 विकेट हासिल किए, जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में

उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं। रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लिश टीम ने 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इस टीम के लिए फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की। उनके अलावा, विल जैक्स ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से डुनिथ वेललेज ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने प्राप्त किया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर-लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट जेमी ओवटरन ने अपने नाम किया।

इटली को 24 रनों से हराकर इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचा
कोलकाता, 17 फरवरी (वेब वार्ता)। विल जैक्स (नाबाद 53/ एक विकेट), टॉम बैटन (30) और फिल सॉल्ट (28) रन के बाद जेमी ओवर्टन और सैम करन (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप के 29वें मुकाबले में इटली पर संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24 रनों से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सुपर आठ में जगह बना ली है। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली शुरुआत बेहद खराब हुई और उसने महज 22 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये।

इसके बाद जस्टिन मोस्का और बेंजमिन मनेंटी जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिये 92 रन जोड़े। 12वें ओवर में विल जैक्स ने बेंजमिन मनेंटी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मनेंटी ने 25 गेंदों चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली।

ग्रांट स्टुअर्ट 23 गेंदों में 45 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके लगाये। कप्तान हैरी मनेंटी और जसप्रीत सिंह 12-12 रन बनाकर आउट हुये।

मैच की आखिरी गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अली हसन को बोल्ड कर 178 रन के स्कोर पर इटली की पारी का अंत कर मुकाबला 24 रनों से अपने नाम कर लिया।

हम टी20 विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए, नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने विपक्षी टीमों को चेताया
मुंबई, 09 फरवरी (वेब वार्ता)। टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे की हंसी आखिरी गेंद तक उड़ायी थी।

सैम करन की आखिरी ओवर में की गई सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मैच बेशक 4 विकेट से जीत लिया, लेकिन नेपाल ने अपने प्रदर्शन से बता दिया कि उसे हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम न करे।

मैच के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, “लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया।

आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमवहां से सुधार करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा।” रोहित ने कहा कि हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे।

अपने देश के क्रिकेट फैंस के बारे में रोहित ने कहा कि वे बहुत पैशनेट हैं। पूरा काठमांडू, नेपाल, हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था। मुझे लगता है कि पूरे नेपाल को हम पर गर्व होगा। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

ब्रूक ने कहा, “यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, शुक्र है हम जीत गए। उन्होंने बहुत अच्छा खेला, और बहुत सी टीमें आदिल राशिद को इस तरह नहीं लेतीं, जिस तरह उन्होंने खेला। मैं उन्हें बाकी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल के 55, हैरी ब्रूक के 53, और विल जैक्स के नाबाद 39 रन की बदौलत 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। नेपाल को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे,लेकिन 5 रन ही बने और टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड ने चौथा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया में 15 वर्ष और 18 मैच के बाद पहली बार जीत का स्वाद चखा
मेलबर्न, 27 दिसंबर (एपी) इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया में पिछले 18 मैच में जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला रोक दिया।

इंग्लैंड श्रृंखला के पहले तीन टेस्ट मैच हार गया था जिससे आस्ट्रेलिया ने केवल 11 दिन में एशेज अपने पास बरकरार रखी थी। इंग्लैंड ने हालांकि चौथे टेस्ट मैच को दो दिन के अंदर जीतकर ऑस्ट्रेलिया की क्लीन स्वीप करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला मैच दो दिन से जीता था। यह 129 वर्षों में पहला अवसर है जबकि किसी एक श्रृंखला के दो मैच दो दिन में समाप्त हो गए।

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले आखिरी बार 2010-11 की श्रृंखला में मैच जीता था। उसने तब यह श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए लगभग 15 वर्षों में 18 टेस्ट मैचों में से 16 मैच हारे थे जबकि बाकी दो मैच ड्रॉ रहे।

पहली पारी में 152 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 132 रन पर आउट हो गई। इस तरह से उसने इंग्लैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। पहली पारी में 110 रन पर आउट होने वाले इंग्लैंड ने छह विकेट पर 178 रन बनाकर अपने हजारों धैर्यवान लेकिन वफादार ‘बार्मी आर्मी’ प्रशंसकों को उन्मादपूर्ण जश्न में डुबो दिया।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, ‘‘अब तक यह दौरा काफी कठिन रहा है। हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह शानदार था। हमने साहसिक खेल दिखाया और अपने काम को अंजाम तक पहुंचाया।’’

एमसीजी की पिच पर तेज गेंदबाजों की तूती बोली। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे। इंग्लैंड ने मैच के छठे सत्र में ही जीत हासिल की।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की। पहले 10 ओवर में ही उसने बेन डकेट (34) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए ब्रायडन कार्स (06) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 70 रन बना लिए थे।

स्कॉट बोलैंड ने जाक क्रॉली (37) और जैकब बेथेल (40) को आउट किया। इन दोनों ने हालांकि अहम योगदान दिया। क्रॉली ने डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 51 और बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियां की।

जो रूट (15) और स्टोक्स (02) सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद जेमी स्मिथ (नाबाद 03) और हैरी ब्रूक (नाबाद 18) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस तरह से इंग्लैंड ने चार जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन और बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर हम दोनों पारियों में 50 या 60 रन और बना लेते तो शायद जीत हासिल कर लेते।’’

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के चार रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसके केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे। इनमें सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (46), स्मिथ (नाबाद 24) और कैमरन ग्रीन (19) शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सस्ते में आउट करने में कार्स ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्टोक्स ने 24 रन देकर तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जोश टंग ने 44 रन देकर दो जबकि गश एटकिंसन ने 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने नाइटवॉचमैन बोलैंड (06) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जैक वेदरल्ड (05) और मार्नस लाबुशेन (08) भी आयाराम गयाराम ही साबित हुए।

हेड के आउट होने के बाद अगले दो ओवरों में उस्मान ख्वाजा (00) और एलेक्स कैरी (04) भी पवेलियन लौट गए जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन से छह विकेट पर 86 रन हो गया।

लंच के बाद स्टोक्स ने ग्रीन का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने दूसरी स्लिप पर कैच दिया। इसके बाद कार्स ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगाई।

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने शनिवार को कहा कि कम अवधि वाले मैच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छे नहीं हैं और सीए भविष्य में पिच की तैयारी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू से ही विकेट तैयार करने के मामलों में हस्तक्षेप न करने का दृष्टिकोण अपनाया है लेकिन जब आप खेल के व्यावसायिक पक्ष पर इसका प्रभाव देखते हैं तो पिच की तैयारी को पूरी तरह से नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है।’’

एमसीजी में शनिवार को दर्शकों की संख्या 92,045 थी, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों के इतिहास में सर्वाधिक दर्शकों की संख्या की सूची में दूसरे स्थान पर है। इसी मैच के पहले दिन शुक्रवार को 94,199 दर्शकों ने स्टेडियम में पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे दिन के लिए 90,000 टिकट बिक चुके थे।

चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 20 विकेट गिरे
मेलबर्न, 26 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई टीम 152 रन पर आउट हो गई लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड पर पहली पारी में 42 रन की बढत बना ली और चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड 20 विकेट गिर गए ।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के लिये रिकॉर्ड 94199 दर्शक पहुंचे थे जबकि पिछला रिकॉर्ड 93013 का था जो आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 विश्व कप फाइनल के दौरान दर्ज किया गया था ।

आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के चार रन बनाये थे और उसके पास अब 46 रन की बढत है ।

जोश टंग ने 45 रन देकर पांच विकेट लिये और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड ने मेजबान टीम को सस्ते में आउट कर दिया । जवाब में इंग्लैंड की टीम 29 . 5 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई । माइकल नेसेर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये ।

आस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर श्रृंखला 11 दिन के भीतर ही अपने नाम कर ली है ।

आस्ट्रेलिया ने पहले छह ओवर में 27 रन बनाये । इसके बाद ट्रेविस हेड (12) को गुस एटकिंसन ने सस्ते में आउट किया । टंग ने जेक वेदराल्ड (10) को पवेलियन भेजा और उनका अगला शिकार मार्नस लाबुशेन (छह) बने जो पहली स्लिप में कैच देकर लौटे । आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 34 रन पर गिर गए थे ।

कप्तान स्टीव स्मिथ को टंग ने जब आउट किया तब स्कोर 51 रन था । अनुभवी उस्मान ख्वाजा 29 रन बनाकर एटकिंसन की गेंद पर आउट हुए । उस समय स्कोर पांच विकेट पर 89 रन था और दो रन बाद एलेक्स कैरी ने गली में कैच थमा दिया ।

नेसेर (35) और कैमरन ग्रीन (17) ने 52 रन की साझेदारी की लेकिन ग्रीन के रन आउट होने पर यह साझेदारी टूट गई ।

टंग ने नेसेर और स्कॉट बोलैंड (0) को अपने 12वें ओवर की पहली दो गेंदों पर आउट किया ।

जवाब में इंग्लैंड ने पांचवें ओवर में तीन विकेट आठ रन पर गंवा दिये थे । जैक क्रॉली (पांच), जैकब बेथेल (दो) और बेन डकेट (दो) जल्दी आउट हो गए । जो रूट खाता भी नहीं खोल सके । हैरी ब्रूक ने 34 गेंद में 41 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये बेन स्टोक्स के साथ 50 रन जोड़े ।

बोलैंड ने ब्रूक, जैमी स्मिथ (दो) और विल जैक्स (पांच) को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया । स्टोक्स 16 रन बनाकर स्लिप में कैच देकर लौटे ।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से दो टेस्ट शेष रहते हुए एशेज बरकरार रखी
एडिलेड, 21 दिसंबर (एपी) तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत दर्ज करके दो टेस्ट शेष रहते हुए एशेज बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की।

इंग्लैंड ने 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन सुबह अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 207 रन से आगे बढ़ाई। उसे तब जीत के लिए 228 रन चाहिए थे, जबकि आस्ट्रेलिया को एशेज को बरकरार रखने के लिए चार विकेट की जरूरत थी।

इंग्लैंड की टीम हालांकि लंच के बाद 352 रन पर आउट हो गई और इस तरह से उसकी अप्रत्याशित जीत दर्ज करके विश्व रिकार्ड बनाने और एशेज में बने रहने की उम्मीदों पर तुषारापात हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। हमने कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया में आप कुछ भी चीज को हासिल करने के लिए जल्दबाजी नहीं कर सकते। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और मुझे खुशी है कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की। मैंने नहीं सोचा था कि मैच इतना करीबी हो जाएगा लेकिन मैं परिणाम से बहुत खुश हूं।’’

इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जनवरी 2011 में जीता था, जिसके बाद से 5,462 दिन बीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद से अपनी धरती पर 5-0, 4-0, 4-0 से श्रृंखला जीती है और अब वह 3-0 से आगे है।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिस्बेन में पहले दो टेस्ट मैच आठ विकेट के समान अंतर से जीते थे। इन दोनों मैच में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की थी और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में फिर से ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

स्टार्क ने सुबह के सत्र में एकमात्र विकेट लिया। उन्होंने जेमी स्मिथ को 60 रन पर आउट किया। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 102 रन जोड़कर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

इंग्लैंड की शानदार वापसी ने आखिरी दिन दोपहर के भोजन तक एशेज का रोमांच बनाए रखा। इंग्लैंड ने लंच तक सात विकेट पर 309 रन बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में ही ट्रॉफी जीतने के लिए तीन विकेट और इंग्लैंड को पांच मैचों की श्रृंखला में बने रहने के लिए 126 रन की जरूरत थी।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बाद में कहा कि उन्हें सुबह के सत्र में ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम एक और बड़ी जीत हासिल करने के लिए तैयार है और उन्हें रिकॉर्ड स्कोर बनाने का पूरा भरोसा था।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘यह हार काफी निराशाजनक है। हम जिस लक्ष्य को लेकर यहां आए थे उसे हासिल नहीं कर पाए। हम अपना सपना पूरा नहीं कर पाए जो निश्चित रूप से काफी निराशाजनक है।’’

इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया को अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की कमी खली जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने विल जैक्स (47) और जोफ्रा आर्चर (03) के विकेट लिए जबकि स्कॉट बोलैंड ने जोश टोंग (01) को आउट करके मैच खत्म किया। ब्रायडन कार्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शतक बनाया जबकि दूसरी पारी में ट्रैविस हेड के साथ 162 रन की साझेदारी में अर्धशतक लगाया। हेड ने 170 रन बनाए।

चौथा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) पर मेलबर्न में शुरू होगा।

हेड के नाबाद शतक से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट में बनाई 356 रन की बढ़त
एडिलेड, 19 दिसंबर (एपी) ट्रेविस हेड ने घरेलू मैदान एडिलेड ओवल पर लगातार चौथे टेस्ट में शतक बनाने के बाद अपने हेलमेट और दस्ताने उतारे और फिर घुटनों के बल बैठने कर  पिच को चूम लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 271 रन बनाकर कुल 356 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है।

हेड को 99 रन पर एक बड़ा जीवनदान मिला जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर करारा प्रहार किया और गली में खड़े हैरी ब्रूक ने कैच टपका दिया। इससे पहले उन्होंने जो रूट की एक स्पिन गेंद को ऑन-साइड में खेला और एक रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने उन्हें वापस भेज दिया।

ऑस्ट्रेलिया के इस बेखौफ बल्लेबाज ने 99 रन पर रहते हुए उन्होंने आठ गेंदों का सामना करने के बाद जोखिम लेने का मन बनाया और जो रूट की गेंद पर क्रीज से बाहर निकल कर गेंदबाज के सिर से ऊपर से चौका लगाकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया।

पर्थ में पारी का आगाज करने के लिए भेजे जाने के बाद से पांच पारियों में उनका दूसरा शतक था। पर्थ में उनकी मैच जिताने वाली पारी ने ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट से जीत दिलाई थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होते समय हेड 142 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया टीम के अपने साथी खिलाड़ी कैरी (52) के साथ 122 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

ब्रुक ने इससे पहले  जोश टोंग की गेंदबाजी पर मार्नस लाबुशेन (13) और कैमरून ग्रीन (सात) का स्लिप में शानदार कैच लपका था लेकिन हेड का कैच टपकाना टीम के लिए महंगा साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में इंग्लैंड को 286 रनों पर आउट करने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी से मजबूत बढ़त बना ली।

बेन स्टोक्स ने सुबह के सत्र में जोफ्रा आर्चर के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड के एशेज अभियान में जान फूंकने की कोशिश की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त 85 रन तक सिमट गयी। यह एडिलेड में इंग्लैंड के लिए नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

मिचेल स्टार्क की गेंद पर 83 रन पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स निराशा में खुद को कोसते हुए मैदान से बाहर निकले। उन्होंने 198 गेंद की पारी में संयमित पारी में आठ चौके लगाये जबकि आर्चर ने 51 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले ब्रायडन कार्स की गेंद पर जेक वेदरल्ड (एक) का विकेट गंवाया।  वेदरल्ड ने मैदानी अंपायर के पगबाधा के फैसले का खिलाफ रिव्यू का सहारा लिया होता तो वह आउट होने से बच जाते। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 17 रन था।

दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 102 रन जोड़ते हुए मार्नस लाबुशेन (13) का विकेट गंवाया जबकि चाय के विश्राम के बाद उस्मान ख्वाजा (40) ने तीसरे विकेट के लिए हेड के साथ 86 रन की साझेदारी के साथ मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत बनाये रखी।

पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे ग्रीन दूसरी पारी में प्रभावित नहीं कर सके और सात रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड  ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 213 रन से की।

ऑस्ट्रेलिया आखिरी दो विकेट जल्दी से लेना चाहता था लेकिन स्टोक्स और आर्चर डटे रहे। आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट भी लिये थे।

स्टोक्स ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आगे बढ़कर चौका लगाया और 89 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 159 गेंदों में एक रन लेकर अपना 37वां अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक लेकिन उनकी टीम के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अर्धशतक था।

इसके बाद इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों ने पुरानी गेंद पर आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया, जिसमें आर्चर ने अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारा।  स्टोक्स ने 73वें ओवर में बोलैंड के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाकर चार रन बटोरे।

आर्चर ने कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर एक रन के साथ 97 गेंद में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इस रन के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 100 रन से कम कर दिया।

स्टोक्स हालांकि स्टार्क की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गये जिसके बाद बोलैंड ने आर्चर को चलता कर इंग्लैंड की पहली पारी समेट दी।

एशेज: कैरी और ख्वाजा के नाम पर रहा तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन
एडिलेड, 17 ​​दिसंबर (एपी) विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के करियर के तीसरे शतक और स्टीव स्मिथ के अस्वस्थ होने के कारण अंतिम समय में टीम में जगह बनाने वाले उस्मान ख्वाजा की 82 रन की लाजवाब पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर आठ विकेट पर 326 रन बनाए।

कैरी ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 94 रन था। उन्होंने 143 गेंद का सामना करके 106 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है।

इससे पहले ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अनुभवी बल्लेबाज को उनके 39वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्मिथ के अस्वस्थ होने के कारण बाहर हो जाने से जल्दबाजी में टीम में शामिल किया गया।

ख्वाजा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। जब वह पांच रन पर खेल रहे थे तब उन्हें जीवनदान मिला। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाकर मार्नस लाबुशेन (19) के साथ 61 रन की और कैरी के साथ 91 रन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। कैरी ने जोश इंग्लिश (32) के साथ 59 रन और इस मैच में वापसी करने वाले कप्तान पैट कमिंस (13) के साथ 50 रन की साझेदारी की।

दिन का खेल समाप्त होने के समय मिशेल स्टार्क 33 रन पर खेल रहे थे जबकि नाथन लियोन ने अभी अपना खाता नहीं खोला है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और स्पिनर विल जैक्स ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं।

कैरी और ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच का पहला दिन काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के नाम सुनिश्चित किया। इन दोनों ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेल कर अपना विकेट गंवाया। ख्वाजा ने जैक्स की गेंद पर स्लॉग-स्वीप शॉट खेला जो सीधे आउटफील्ड में जोश टोंग के हाथों में चला गया। कैरी ने भी इसी स्पिनर पर स्लॉग-स्वीप करने के प्रयास में विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दिया।

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने के लिए 56298 दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे जो एडिलेड ओवल में नया रिकॉर्ड है। उन्होंने कैरी का भरपूर समर्थन किया जिन्होंने एशेज में अपने पहले टेस्ट शतक को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया।

कैरी ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा दिन था। एडिलेड में 56000 दर्शकों की मौजूदगी वास्तव में खास है। अपने घरेलू प्रशंसकों और परिवार के सामने शतक जड़ना बेहद खास पल था।’’

इंग्लैंड ने सुबह और दोपहर के सत्रों में शुरुआती ओवरों में दो-दो विकेट लिए। आर्चर ने नौवें ओवर में जेक वेदरल्ड (18) को आउट करके ट्रैविस हेड (10) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने लंच के बाद पहले ओवर में लाबुशेन और कैमरन ग्रीन (00) को आउट किया जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 94 रन हो गया था।

हेड और वेदरल्ड की ऑस्ट्रेलिया की नई सलामी जोड़ी जब सहजता से आगे बढ़ रही थी तब आर्चर ने अपने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वेदरल्ड को आउट किया। उनकी लगभग लगभग 148 किमी प्रति घंटे (92 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से फेंकी गई गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और विकेट के पीछे आसानी से लपकी गई ।

कार्स ने अगले ओवर में हेड को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 33 रन कर दिया। हेड ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन शॉर्ट कवर पर जैक क्रॉली ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।

ख्वाजा भी जल्दी पवेलियन लौट जाते लेकिन हैरी ब्रूक ने 16वें ओवर में उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने इसका फायदा उठाकर प्रवाहमय बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 10 चौके लगाए।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हुए हमले में मारे गए 15 लोगों और घायल लोगों के सम्मान में काली पट्टी बांधी। यह हमला हनुकाह की शुरुआत का जश्न मना रहे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।

एशेज में खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर बॉन्डी गोलीबारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे
एडीलेड, 16 दिसंबर (एपी) बॉन्डी बीच गोलीबारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बुधवार को एडीलेड ओवल में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और झंडे आधे झुकाए जाएंगे।

रविवार की रात सिडनी के लोकप्रिय समुद्र तट पर दो बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाकर 15 लोगों की हत्या कर दी थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। उनका निशाना सिडनी के यहूदी समुदाय के सदस्य थे जो हनुक्का की शुरुआत का जश्न मना रहे थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ‘‘इस बेहद संकट की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना पीड़ितों, उनके मित्रों और परिवारों, यहूदी समुदाय और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ है। प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘इस दौरान मेरा दिल पीड़ितों, उनके परिवारों, बॉन्डी के लोगों और हमारे यहूदी समुदाय के साथ है। यदि आप कर सकते हैं तो कृपया रक्तदान करने के लिए समय बुक करें।’’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई लोक गायक जॉन विलियमसन बुधवार के मैच की शुरुआत में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे जो पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का तीसरा मैच है। ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

एशेज: क्रिकेट की सबसे पुरानी और चर्चित प्रतिद्वंद्विता
मेलबर्न, 18 नवंबर (एपी) बहुत कम खेल प्रतियोगिताएं एशेज जैसा इतिहास, नाटकीयता और आभा लिए होती हैं जिसकी शुरुआत 1882 में एक समाचार पत्र में प्रकाशित शोक संदेश से हुई थी जो बाद में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का प्रतीक बन गई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज को लेकर चली आ रही यह प्रतिद्वंद्विता 100 साल से भी पुरानी है जिसका नया अध्याय 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला से लिखा जाएगा।

एशेज श्रृंखला अंतरराष्ट्रीय खेलों की सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी। खेल के नियमों के संरक्षक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अनुसार, ‘‘एशेज‘‘ शब्द का पहली बार इस्तेमाल अगस्त 1882 में द स्पोर्टिंग टाइम्स में छपे एक व्यंग्यात्मक श्रद्धांजलि लेख में हुआ था, जब इंग्लैंड की टीम पहली बार घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

इस शोक संदेश में कहा गया था कि इंग्लिश क्रिकेट का अंतिम संस्कार किया जाएगा और एशेज यानी राख को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान इवो ब्लाई ने उसी साल बाद में एशेज वापस लाने की शपथ लेकर अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।

इंग्लैंड की जीत के बाद एक प्रशंसक ने ब्लाई को एशेज के प्रतीक के रूप में एक छोटा सा टेराकोटा कलश भेंट किया। और इस तरह एशेज और कलश का अटूट संबंध हो गया।

उसी दिन ब्लाई की मुलाक़ात अपनी भावी पत्नी से हुई। यह दंपत्ति इस कलश को अपने साथ इंग्लैंड ले गया तथा ब्लाई के निधन तक यह उनके परिवार के पास ही रहा और बाद में इसे एमसीसी को सौंप दिया गया। इस तरह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज श्रृंखला की शुरुआत हुई।

एशेज मेंं इसके बाद इन दोनों देशों के बीच कई कड़े मुकाबले देखने को मिले जहां उनकी प्रतिद्वंद्विता अपने चरम पर पहुंची। इनमें 1932-33 की ‘बॉडीलाइन’ श्रृंखला भी शामिल है जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों में विशेष कर डॉन ब्रैडमैन को रोकने के लिए शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी की थी। इसके बाद नियमों में बदलाव किया गया ताकि भविष्य में कोई टीम ऐसा नहीं कर पाए।

शेन वॉर्न ने 1993 में ओल्ड ट्रैफर्ड में एशेज में की गई अपनी पहली गेंद पर ही माइक गैटिंग को बोल्ड किया था। अत्यधिक टर्न लेने वाली इस गेंद को बाद में ‘‘बॉल ऑफ़ द सेंचुरी‘‘ चुना गया था।

एशेज 2017 से ऑस्ट्रेलिया के पास है और इंग्लैंड को उसे वापस पाने के लिए अपनी तरफ से एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। इंग्लैंड ने 2011 से ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसने आस्ट्रेलिया में आखिरी श्रृंखला भी 2011 में ही जीती थी।

पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुक्रवार से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में चार दिसंबर से शुरू होगा। यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा। तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी 26 दिसंबर से करेगा और पांचवां टेस्ट सिडनी में चार जनवरी से शुरू होगा।