C R Patil - Loktej

सूरत : केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया डिजिटल ‘सेल्फ-सेंसस’ अभियान का शुभारंभ
सूरत। सूरत में भारत सरकार के ‘सेल्फ-सेंसस-2027’ अभियान के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटील ने अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में भाग लिया।

इसके साथ ही उन्होंने देशभर के नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने अपने संदेश में कहा कि जनगणना केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं और नीति निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित करती है।

उन्होंने कहा कि सही और व्यापक डेटा के माध्यम से ही विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और दूरदराज के क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के पहले चरण के तहत 17 मई से 31 मई 2026 तक ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी सुरक्षित तरीके से दर्ज कर सकते हैं।

सी.आर. पाटिल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान में जिम्मेदारी के साथ भाग लें और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि “हमारा सेंसस, हमारा विकास” अभियान भारत को अधिक मजबूत, योजनाबद्ध और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर एम. नागराजन, राकेश मोदी, परेश पटेल सहित जनगणना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूरत : केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल का बड़ा फैसला, अब नहीं करेंगे पायलटिंग और एस्कॉर्ट कार का इस्तेमाल
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने और किफ़ायत अपनाने की अपील के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक निर्णय लिया है।

उन्होंने घोषणा की है कि जब तक मौजूदा युद्ध जैसे हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम में पायलटिंग और एस्कॉर्ट कार का उपयोग नहीं करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। मंगलवार को वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में बिना पायलट और एस्कॉर्ट वाहन के पहुंचे। उनके इस कदम का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल और डीज़ल की बचत कर देशहित में योगदान देना बताया गया है।

सी.आर. पाटिल ने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया कच्चे तेल के संकट और बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते ईंधन बचाना सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘जल शक्ति’ और ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया, उसी तरह अब वे फ्यूल सेविंग का संदेश भी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में केंद्रीय मंत्री के इस फैसले की सराहना की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे अन्य जनप्रतिनिधियों और राज्यों की सरकारों को भी सादगी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरणा मिलेगी।

सी.आर. पाटिल की इस पहल से आम नागरिकों के बीच भी सकारात्मक संदेश गया है कि जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करता है, तभी समाज में व्यापक बदलाव संभव होता है।

सूरत : वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज़, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एग्ज़िबिशन का किया उद्घाटन
सूरत। सूरत में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऑरो यूनिवर्सिटी परिसर में लगी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्ज़िबिशन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राज्य के औद्योगिक विकास, कृषि प्रगति, ग्रीन एनर्जी और सर्विस सेक्टर की उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न पवेलियन और स्टॉल्स का दौरा कर उद्योगपतियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा नवीन तकनीकों और मॉडलों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के ग्लोबल विजन को क्षेत्रीय स्तर तक विस्तार देना समय की मांग है। इस पहल के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में सूरत सहित दक्षिण गुजरात के छह जिलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, MSME और सर्विस सेक्टर के उद्यमी शामिल हैं। सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

एग्ज़िबिशन को तीन प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है—इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, ग्रीन एनर्जी एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट, तथा एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग और सर्विस सेक्टर। इसमें नई तकनीक, मशीनरी, स्टार्टअप इनोवेशन और सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है।

ग्रीन एनर्जी सेक्टर में सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, ‘मैंगो फेस्टिवल’ के माध्यम से दक्षिण गुजरात की विभिन्न आम किस्मों को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शनी से उत्पन्न व्यापारिक संभावनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और देश-विदेश के अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को राज्य के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूरत : आंबेडकर जयंती पर भाजपा का पुष्पांजलि कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल रहे मौजूद
सूरत। सूरत में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूरत शहर द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का आधुनिक भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में तैयार किया गया संविधान देश के हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है और उनकी रक्षा सुनिश्चित करता है।

इस अवसर पर पूर्णेश मोदी ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए उनके विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।

भाजपा सूरत महानगर अध्यक्ष परेश पटेल ने कहा कि देशवासी डॉ. आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को सदैव याद रखेंगे। वहीं सूरत लोकसभा सांसद मुकेशभाई दलाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा गुजरात प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, सूरत शहर संगठन के नेता, विधायक, सांसद और सूरत नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सूरत में भाजपा का दक्षिण ज़ोन चुनाव मंथन, संगठन को जीत के लिए किया सक्रिय
सूरत। आगामी स्थानीय स्वशासन चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने साउथ गुजरात में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सूरत के सरसाना स्थित प्लैटिनम हॉल में साउथ ज़ोन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी मंथन बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदिश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटील, गोरधन झडपिया और राज्य महासचिव  प्रशांत कोराट सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक में सूरत महानगर समेत दक्षिण गुजरात के आठ जिलों—सूरत, तापी, नर्मदा, भरूच, वलसाड, डांग और नवसारी—के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों से क्षेत्रवार तैयारियों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति की जानकारी भी ली। बंद कमरे में नए चुनावी समीकरणों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में 100 प्रतिशत जीत का भरोसा जताया गया।

राज्य महासचिव प्रशांत कोराट ने बताया कि पार्टी प्रदेश स्तर पर सभी ज़ोन में बैठकें आयोजित कर रही है। साउथ ज़ोन के बाद सेंट्रल, सौराष्ट्र और नॉर्थ ज़ोन में भी इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भुपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

इसी कड़ी में 29 मार्च को ‘मन की बात टिफिन मीटिंग’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के 600 से अधिक मंडलों में कार्यकर्ता एक साथ कार्यक्रम सुनेंगे। हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

इसके अलावा, 5 अप्रैल को पार्टी द्वारा ‘महासंपर्क अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और आगामी चुनावों के लिए समर्थन जुटाएंगे।

इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने साउथ गुजरात में चुनावी बिगुल बजाते हुए संगठन को सक्रिय कर दिया है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश शुरू कर दी है।

सूरत :116 करोड़ के पुलिस प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास
सूरत। शहर में पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी ने 116 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुजरात स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पिपलोद पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम के तहत पुलिस क्वार्टर, घुड़सवारी स्कूल, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन और मरीन टास्क फोर्स के आवासीय एवं गैर-आवासीय प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

घोषणा के अनुसार, पिपलोद पुलिस लाइन में 116 करोड़ रुपये की लागत से क्लास-बी के 192 क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 55.53 करोड़ रुपये की लागत से घुड़सवारी स्कूल और लाइब्रेरी, रांदेर पुलिस लाइन में 7.30 करोड़ रुपये से 40 क्वार्टर, भेस्तान में 5.22 करोड़ रुपये से नया पुलिस स्टेशन और हजीरा में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय का शिलान्यास किया गया।

साथ ही 43 करोड़ रुपये की लागत से मरीन टास्क फोर्स के भवन, लाजपोर सेंट्रल जेल में 3.69 करोड़ रुपये का सामुदायिक हॉल और 1.16 करोड़ रुपये की लागत से किचनर बैरक निर्माण की भी आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर जीवन सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए क्वार्टरों में लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पुलिस परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार पूरे गुजरात में पुलिस आवास के लिए एक समान ‘फ्लैट अलॉटमेंट स्कीम’ लागू करने जा रही है। इस स्कीम के तहत आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से आवास आवंटित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि पिपलोद जैसे विकसित क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले आवास तैयार करना सराहनीय पहल है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आत्मनिर्भर बनने और भविष्य में अपने घर के लिए योजना बनाने की भी सलाह दी।

पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में बेसमेंट पार्किंग, गैस लाइन, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए अध्ययन सुविधाएं शामिल हैं, जिससे पुलिस परिवारों को बेहतर जीवन अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम में सांसद मुकेश दलाल, विधायक संदीप देसाई, मनुभाई पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सूरत-नवसारी कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, 35 करोड़ के पुल चौड़ीकरण समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
सूरत। सूरत और नवसारी  के बीच ‘ट्विन सिटी’ कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा सचिन क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

रविवार, 22 मार्च को सी.आर. पाटील, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, कुल ₹5198.96 लाख की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह सार्वजनिक कार्यक्रम सचिन सतवाला सर्कल, डी-मार्ट के पास सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

चोर्यासी विधानसभा के विधायक संदिप देसाई के अनुसार, सूरत से सचिन होते हुए नवसारी तक 90 मीटर चौड़े स्टेट हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज को लगभग ₹3539.77 लाख की लागत से चौड़ा किया गया है।

इस परियोजना से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि सचिन जीआईडीसी, होजीवाला इंडस्ट्रियल एस्टेट और नवसारी-बिलिमोरा की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही, साउथ ज़ोन-B (कनकपुर-सचिन) क्षेत्र में कई अन्य जनहित परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें पाली क्षेत्र में ₹424.03 लाख की लागत से विकसित झील, कनकपुर और पाली में ₹233.51 लाख और ₹235.94 लाख की लागत से बने दो आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹19.45 लाख की लागत से तैयार ‘शांतिकुंज’ शामिल हैं।

इसके अलावा ₹746.26 लाख की लागत से नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसमें न्यू नगर प्राइमरी स्कूल नंबर 294 के निर्माण के लिए ₹528.17 लाख, पाली स्कूल में नए क्लासरूम और मरम्मत के लिए ₹107.39 लाख, कंसाड में नए वार्ड कार्यालय के लिए ₹84.54 लाख और स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के लिए ₹26.16 लाख का प्रावधान शामिल है।

नगर निगम के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं सूरत-नवसारी ‘ट्विन सिटी’ कॉन्सेप्ट को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को भी बेहतर बनाएंगी।

सूरत : सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर लिंबायत में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सूरत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, पूर्व गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी के सांसद सी.आर. पाटिल के जन्मदिवस के अवसर पर लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लिंबायत की विधायक संगीता बेन पाटिल के नेतृत्व में लिंबायत ग्राउंड पर भव्य रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सर्वरोग निदान मेडिकल चेकअप कैंप, आंखों की जांच और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड, आवक प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन योजना और निराधार पेंशन योजना से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग (टीबी) के मरीजों को सुपोषित किट तथा आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों को भी पोषण किट वितरित की गई।

इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे और विभिन्न स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सूरत : सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर न्यू सिविल अस्पताल में शुरू हुआ अनोखा सेवा यज्ञ
सूरत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण गुजरात के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल  में एक अनोखा सेवा यज्ञ शुरू किया गया है।

इस पहल के तहत अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में मृतकों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने के लिए कफ़न, प्लास्टिक और अन्य आवश्यक सामग्री मुफ़्त में उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सेवा स्वर्गीय मंजुलाबेन रमेशचंद्र पटेल की स्मृति में शुरू की गई है। इस पहल को साकार करने में शहर संगठन अध्यक्ष परेशभाई पटेल, फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाईल एसोसिएशन (फोस्टा) के अध्यक्ष कैलाश हकीम, पूर्व उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल और पूर्व नगरसेवक दिनेश राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा है।

सेवा यज्ञ का उद्देश्य अस्पताल में शोकाकुल परिवारों को कठिन समय में मानसिक संतोष और सहयोग प्रदान करना है। यदि मृतक के पार्थिव शरीर को हवाई जहाज या ट्रेन से उनके गृह नगर भेजना हो, तो उसके लिए विशेष कॉफिन बॉक्स की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अंगदान के मामलों में भी मृतक को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने के लिए कफन और कॉफिन बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम कक्ष में आने वाले मृतकों के परिजनों के लिए चाय और पानी की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

जन्मदिन समारोह के तहत अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को उनके समर्पित कार्य की सराहना करते हुए साड़ियां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. धारित्री परमार, टीबी विभाग की प्रमुख डॉ. पारुल वडगामा, नर्सिंग काउंसिल के इकबाल कड़ीवाला, डॉ. केतन नायक  तथा नर्सिंग एसोसिएशन के  इकबाल कड़ीवाला, नीलेश लाठिया, अश्विन पंड्या, वीरेन पटेल, संजय परमार और विभोर चुग सहित कई स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

पीएम मोदी बोले- ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं सीआर पाटिल, दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 16 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सीरआर पाटिल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनके जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद होने की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मोदी जी के नेतृत्व में आप जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और हर घर जल के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”

पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सीआर पाटिल ने जवाब में कहा, “आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपका यह स्नेह मुझे देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोस्ट किया, “केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन में, ‘नल से जल’ और ‘जल संचय अभियान’ के माध्यम से देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक जल समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। जल सुरक्षा के लिए जनभागीदारी के प्रति आपकी प्रेरणा, एक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अपना मौलिक योगदान दे रही है।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक सफल जीवन प्रदान करें।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

सूरत : सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने 51 ऑर्गन डोनर परिवारों को किया सम्मानित
सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और नवसारी से सांसद सी.आर. पाटिल  ने अपना जन्मदिन सादगी और जनसेवा के कार्यों के साथ मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया।

इस अवसर पर सूरत के नए सिविल हॉस्पिटल सूरत के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 51 ऑर्गन डोनर परिवारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने ऑर्गन डोनर परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें हाथ जोड़कर नमन किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता के लिए सबसे बड़ा दान है। जब किसी परिवार का सदस्य ब्रेन डेड घोषित हो जाता है, तब वह समय बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन क्षणों में भी जिन परिवारों ने अपने प्रियजन के अंगदान का निर्णय लेकर दूसरों को नई जिंदगी देने का कार्य किया है, वे वास्तव में सम्मान के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से कई जरूरतमंद मरीजों को हृदय, किडनी और लिवर जैसे अंग मिलते हैं, जिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने समाज से अपील की कि अंगदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिक लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

इस मौके पर अंगदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दिलीपदादा देशमुख ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पाटिल हमेशा अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाते हैं। ऑर्गन डोनर परिवारों को सम्मानित कर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया है कि जीवन के विशेष अवसरों को सेवा और परोपकार के कार्यों के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, नर्सिंग काउंसिल के  इकबाल कड़ीवाला, काउंसलर निर्मला कथुडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति, मेडिकल टीम और बड़ी संख्या में ऑर्गन डोनर परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी परिवारों ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सूरत : आचार्य विजय यशोवर्मा सूरीश्वरजी के गच्छाधिपति पदप्रधान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
सूरत। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वेसु स्थित बलार फार्म में आयोजित आचार्य भगवंत विजय यशोवर्मा सूरीश्वरजी महाराज के गच्छाधिपति पदप्रधान समारोह में भाग लेकर नव-नियुक्त गच्छाधिपति का यशतिलक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य यशोवर्मा सूरीश्वरजी की 63 वर्षों की दीक्षा यात्रा को संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता है, किंतु कुछ अवसर आत्मिक आनंद प्रदान करते हैं और यह समारोह उन्हीं में से एक है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 1965 में अल्पायु में दीक्षा ग्रहण करने के बाद आचार्य द्वारा देशभर में किए गए आध्यात्मिक प्रवास, समाज सेवा और समाज सुधार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आयोजित विभिन्न शिविरों को सामाजिक जागरूकता और संस्कार निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों की दौड़ में वास्तविक आनंद खो जाता है, जबकि संयमित और संतत्वपूर्ण जीवन ही सच्चे और स्थायी सुख का मार्ग है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से धर्म से जुड़े रहने और जीवन में शांति व दुर्लभ आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत की पावन भूमि पर जैनाचार्य अभयदेवसूरी एवं विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी के मार्गदर्शन से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि आचार्यों ने केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नव-गच्छाधिपति के भाल पर विजय तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री अभयदेवसूरिजी महाराज की आज्ञा से पारंपरिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर नए गच्छाधिपति को पदवी प्रदान की गई।

समारोह में आचार्य यशोवर्मा सूरीश्वरजी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘श्रद्धेय गुरुदेवश्री’ का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक मनुभाई पटेल, संदीपभाई देसाई, संगीताबेन पाटिल, मेयर दक्षेश मावानी, जिला कलेक्टर सौरभ पारधी, म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन, पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन राजन पटेल, शहर संगठन अध्यक्ष परेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जैन साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।