Holi - Loktej

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन पर 5 होली स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्री रवाना, भारी भीड़ के बीच पुख्ता इंतजाम
सूरत। डायमंड सिटी और टेक्सटाइल हब के नाम से मशहूर सूरत में होली और धुलेटी से पहले घर वापसी का उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए।

1 मार्च, रविवार की सुबह से ही उधना रेलवे स्टेशन  पर हजारों यात्री परिवार और सामान के साथ उमड़ पड़े। स्टेशन का नज़ारा ‘मिनी बिहार’ जैसा दिखाई दिया। रेलवे के अनुसार, 5 स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 18,000 से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मज़दूर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वालीअंत्योदय एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। जनरल कोच पूरी तरह भरे रहे और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ उमड़ी।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और जीआरपी के जवानों ने व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रैक और कोच स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। शाम के समय रक्सौल रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को समायोजित करने की व्यवस्था की गई।

उधना स्टेशन पर पीने के पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

घर जा रहे एक यात्री ने कहा कि सूरत रोज़गार देता है, लेकिन होली अपने गांव-घर में परिवार के साथ मनाने का आनंद ही अलग होता है। उन्होंने रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए आभार जताया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े हजारों श्रमिक एक साथ घर लौटते हैं। दिवाली और छठ के दौरान हुई भीड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार पहले से ही योजना बनाकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं कीं, जिससे संभावित अफरा-तफरी को काफी हद तक टाला जा सका।

होली के मद्देनज़र अगले कुछ दिनों तक उधना और सूरत रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह यात्रियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।

सूरत : होली पर रेलवे की विशेष तैयारी, उधना और सूरत स्टेशन से चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें
सूरत। होली के महापर्व पर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) ने कमर कस ली है।

सूरत और उधना स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 'दिवाली मॉडल' पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर यात्री सुरक्षित अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके।

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत सूरत और उधना स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतज़ाम किए हैं।

दो दिन में 20 ट्रेनें, पांच पूरी तरह जनरल

रेलवे विभाग के अनुसार, 28  फरवरी और 1 मार्च दो दिनों में कुल 20 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें छह से अधिक स्पेशल अनारक्षित (अनरिज़र्व्ड) ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही पांच ट्रेनों के सभी कोच जनरल श्रेणी में परिवर्तित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 को हाई-लेवल प्लेटफॉर्म में अपग्रेड किया गया है। यहां नए शेड, पर्याप्त लाइटिंग और पंखों की व्यवस्था की गई है।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर वॉटर कूलर लगाए गए हैं। यात्रियों के बैठने के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया की क्षमता दोगुनी कर दी गई है। इसके अलावा, एक बड़ा अस्थायी टेंट एरिया भी बनाया गया है, जहां यात्री आराम कर सकेंगे। स्थायी और अस्थायी शौचालयों की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

भीड़ नियंत्रण के लिए Railway Protection Force (RPF), Government Railway Police (GRP) और सिटी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। टिकट जांच और यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त कमर्शियल स्टाफ लगाया गया है।

हर 8 घंटे में एक वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। रेलवे प्रशासन ने भरोसा जताया है कि विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त सुविधाओं के चलते यात्री सुरक्षित और समय पर अपने घर पहुंच सकेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित तरीके से होली का त्योहार मना सकें।

होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें: मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं
नई दिल्ली, 19 फरवरी (वेब वार्ता)। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है।

इनमें से 8 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलाई जा रही हैं, जबकि 22 ट्रेनें रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही सेवाओं का विस्तार हैं। यह व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़ कम करने के लिए की गई है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04211 होली स्पेशल 27.02.2026 और 03.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04212 26.02.2026 और 02.03.2026 को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इसी तरह वाराणसी के लिए चार स्पेशल ट्रेनें हैं। ट्रेन नंबर 04225 26.02.2026 और 02.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04226 25.02.2026 और 01.03.2026 को वाराणसी से सुबह 01:35 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इन ट्रेनों में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कंपलपति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशन पड़ाव हैं। वाराणसी वाली ट्रेनों में सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी भी शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में 16 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर वैन हैं।

इसके अलावा रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही ट्रेनों को होली स्पेशल के रूप में बढ़ाया गया है। मुंबई से रक्सौल के बीच ट्रेन नंबर 05558 पहले हर गुरुवार को चलती थी, अब इसे 12.03.2026 से 02.04.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05557 10.03.2026 से 31.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 1 फर्स्ट कम एसी टू-टियर, 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

मुंबई से सहरसा के बीच ट्रेन नंबर 05586 हर रविवार को चलती है: अब इसे 08.03.2026 से 29.03.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05585 06.03.2026 से 27.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 2 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

धनबाद के लिए ट्रेन नंबर 03380 हर गुरुवार को चलती है और अब 12.03.2026 से 26.03.2026 तक बढ़ाई गई है। वापसी में ट्रेन नंबर 03379 10.03.2026 से 24.03.2026 तक चलेगी। कुल 6 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 2 एसी थ्री-टियर, 6 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं।

इन ट्रेनों के समय और पड़ाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षण की जानकारी: ट्रेन नंबर 05558, 05586 और 03380 के विस्तारित सफर के लिए बुकिंग 20.02.2026 से शुरू हो गई है। एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 04211 और 04225 के लिए बुकिंग 22.02.2026 से खुलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर बुकिंग करें और स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। यह व्यवस्था होली के दौरान पूर्वांचल, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

हैप्पी होली! अक्षय कुमार से रकुल प्रीत तक, रंगों के त्योहार के जश्न में डूबे सितारे, दी बधाई
मुंबई, 15 मार्च (वेब वार्ता)। होली है…! रंगों के त्योहार होली के जश्न में आम लोगों के साथ फिल्म जगत के सितारे डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हस्तियों ने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी से लेकर माधुरी दीक्षित, राशा थडानी तक ने प्रशंसकों को बधाई दी।

अक्षय कुमार ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं। बचपन में पानी की लड़ाई से लेकर गुलाल से भरी सड़कों तक, होली एक ऐसा त्योहार है जो सबसे सुखद यादों के साथ हर साल वापस आता है। ये साल आपके लिए खुशियों के साथ रंग लेकर आए और हमेशा आपके साथ रहे। हैप्पी होली।”

प्रशंसकों को बधाई देने के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। हैप्पी होली के एक पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “आपको मस्ती, उल्लास और ढेर सारी मिठाई से भरी होली की शुभकामनाएं। रंगों से भरा त्योहार आपको आपके करीबियों के और करीब ले आए, होली की शुभकामनाएं।”

कृति सेनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के सेट से एक तस्वीर शेयर कर होली की बधाई दी। तस्वीर में उनके साथ अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय भी पोज देते नजर आए। कृति ने लिखा- “लाइट, कैमरा, होली। रंग चाहे कम हो, इश्क बहुत है।”

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मिठाईयों की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी होली।”

रकुल प्रीत सिंह ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह होली के रंगों में डूबी नजर आईं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी होली।” मलाइका अरोड़ा ने रंगों से भरे प्याले की तस्वीर शेयर करते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दी।

रवीना टंडन की बेटी और अभिनेत्री राशा थडानी ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आजाद’ के होली वाले गाने ‘फिरंगे’ का वीडियो शेयर किया और इसके साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी होली।”

पुरी पहुंचीं हेमा मालिनी, भगवान जगन्नाथ संग खेली होली
पुरी, 15 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी शनिवार को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने महाप्रभु के साथ होली भी खेली!

हेमा मालिनी ने बताया कि मथुरा के बाद वह पुरी पहुंची और यहां होली के अवसर पर दर्शन करके उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा, “आज महाप्रभु के साथ होली खेलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने कल मथुरा में होली मनाई और उसके बाद आज यहां आई।”

हेमा मालिनी के साथ भाजपा नेता रतिकांत और संबित पात्रा भी नजर आए। अभिनेत्री ने ओडिशा के लोगों का भी आभार जताया। इस बीच कोलकाता की कलाकार निशा साहू नामक एक युवा नर्तकी ने महाप्रभु के लिए मंदिर के सिंहद्वार के सामने नृत्य किया। प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हेमा ने उनके कौशल की सराहना की और उन्हें अपनी कला का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही हेमा मालिनी ने लोगों को होली का खास संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा, “आप भी अच्छे से होली खेलिए और खूब रंग लगाइए। भगवान को फूलों की होली बहुत पसंद है तो उनके साथ फूलों वाली होली भी खेलिए।”

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “यह गर्व की बात है कि मथुरा से भाजपा नेता और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी जी, मथुरा से आज जगन्नाथ धाम पुरी आई हैं। उन्होंने ओडिशा की मिठाई पिट्ठा भी खाया। वह ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपरा को भी जाना।”

प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित वृंदावन महोत्सव में हेमा मालिनी ने ओडिसी और कथक किया। वार्षिक कार्यक्रम में पुरी के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। संबित पात्रा ने हेमा मालिनी को भगवान जगन्नाथ की एक चांदी की नक्काशीदार कलाकृति भी भेंट की।

देशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार, जुमे की नमाज भी शांति से की गई अदा
नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तथा लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कई बड़े शहरों में सुबह के समय मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहे। मेट्रो सेवाएं दोपहर के बाद शुरू हुईं।

होली और रमजान के महीने में दूसरा जुमा (शुक्रवार की नमाज) इस बार एक साथ पड़े हैं। किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए देश के अनेक राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस बल गश्त करते रहे।

दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है।

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर संभल शहर में पारंपरिक ‘चौपाई का जुलूस’ भी निकाला गया।

पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद भड़के दंगों के बाद से संभल में तनाव जैसी स्थिति है।

मस्जिद में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद के सदर जफर अली ने पहले दोनों समुदायों के सदस्यों से होली मनाने और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा करने का आग्रह किया था।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘संभल जिले में 1,212 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लोगों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 60 से अधिक जुलूस निकाले गए।’’

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण इस बार पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके तहत शुक्रवार को संभल शहर में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया।

संभल को ड्रोन निगरानी के लिए 29 सेक्टर में विभाजित किया गया था और होली तथा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष एवं उल्लास से भरा यह पावन-पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न दलों के नेताओं ने भी देशवासियों को रंगों के इस त्योहार की मुबाकरवाद दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत का सामर्थ्य देखा है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।’’

बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘रंग और उमंग के महापर्व होली के पावन अवसर पर आज गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान नरसिंह जी का अवतार धर्म की विजय, न्याय की स्थापना और सज्जनों के कल्याण का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।’’

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘होली का है एक संदेश- ‘एकता से ही अखंड रहेगा देश’। रंग, उमंग, उत्साह वाली होली, समता, समरसता, सौहार्द वाली होली, असत्य पर सत्य की विजय की होली, प्रदेश वासियों को रंगोत्सव की पुनश्च शुभकामनाएं।’’

शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘देश में रंग व गुलाल का त्योहार, होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शान्ति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।’’

पश्चिम बंगाल में लोगों ने डोलजात्रा का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकों के आपसी बंधन मजबूत होने की प्रार्थना की।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘बंगाल में प्रत्येक व्यक्ति का जीवन शांति, सद्भाव और प्रेम के रंगों से सराबोर हो और बंगाल के लोगों के बीच प्रेम का बंधन और भी मजबूत हो-इस पवित्र अवसर पर मेरी यही प्रार्थना है।’’

ममता के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी डोलजात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी राज्य की जनता को होली की बधाई दी।

गोवा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देसी और विदेशी पर्यटकों ने भी होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। पणजी का आजाद मैदान पूरी तरह भगवा नजर आ रहा था।

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को होली और डोल उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘रंगों का त्योहार सभी के जीवन को रंगों, खुशियों और समृद्धि से रोशन कर दे। श्री कृष्ण सभी को खूब आशीर्वाद दें। होली की शुभकामनाएं।’’

हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में ‘होला मोहल्ला’ उत्सव के लिए सिख श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ रही।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

तेलंगाना में हैदराबाद तथा अन्य शहरों में युवाओं और बच्चों को होली की मस्ती में धूम मचाते हुए देखा गया।

हैदराबाद में रहने वाले उत्तर भारतीय समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। राजस्थान के मूल निवासियों ने गैर नृत्य किया।

पुलिस ने हैदराबाद में एक साथ अनेक वाहनों के चलने और बिना इच्छा के लोगों पर रंग डालने पर कुछ पाबंदियां लगा रखी थीं, जिस पर भाजपा विधायक राजा सिंह ने कड़ा विरोध जताया।

आंध्र प्रदेश में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने होली की शुभकामनाएं दीं।

इस बीच, जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ ‘धर्मांध’ लोगों ने अल्पसंख्यकों के लिए होली को ‘डरावना’ बना दिया है और इसमें ‘सत्ता में बैठे लोगों की सहमति’ है।

होली के मौके पर लोकप्रिय कॉमिक पुस्तिका ‘द वर्ल्ड ऑफ बेटी एंड वेरोनिका डाइजेस्ट #38’ का विमोचन हुआ, जिसमें मशहूर पात्र आर्ची और उसके दोस्त होली के बारे में जानते हैं।

आर्ची कॉमिक पब्लिकेशन्स की सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी नैन्सी सिल्बरक्लीट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बृहस्पतिवार को जारी उनकी 10 पन्नों की नई कहानी में होली भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पीछे भारत की सुंदरता की सोच है, जो मैंने यहां देखी है।’’

सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है: योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत की शक्ति (समर्थ) देखी है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।’’

शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए।

आर्ची की कॉमिक के नए संस्करण में होली के जश्न की छाप
(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 14 मार्च (भाषा) कॉमिक पुस्तक के नये संस्करण में मशहूर किरदार आर्ची को होली के त्योहार के बारे में जानकारी लेते हुए दिखाया गया है। आर्ची और उसके दोस्त इस पर्व के बारे में बहुत कुछ सीखने की कोशिश करते हैं।

‘आर्ची कॉमिक पब्लिकेशन’ की सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नैन्सी सिल्बरक्लाइट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बृहस्पतिवार को जारी 10 पृष्ठ की आर्ची की नयी कॉमिक ‘द वर्ल्ड ऑफ बेट्टी एंड वेरोनिका डाइजेस्ट #38’ में होली का जश्न दिखाया गया।

अहम बात यह है कि यह कॉमिक ऐसे में समय में रिलीज की गई जब भारत और दुनिया भर में रंगों का यह त्योहार मनाया जा रहा है।

सिल्बरक्लेइट ने कॉमिक बुक में होली की कहानी को शामिल करने पर कहा, ‘‘इसके पीछे मेरा विचार भारत की खूबसूरती है, जिसे मैंने भारत में अनुभव किया है।’’

‘डाइजेस्ट’ में, होली पर कहानी का शीर्षक ‘सेलिब्रेशन सरप्राइज’ है, जिसमें आर्ची और उसके प्यारे दोस्त बेट्टी और वेरोनिका होली की मौज-मस्ती और इस दिन बनाए जाने वाले पकवानों की परंपराओं के बारे में सीखते हैं।

उन्होंने कहा इस परियोजना का एक और महत्वपूर्ण घटक दिल्ली स्थित ‘वैरायटी बुक डिपो’ के मालिक ओम अरोड़ा को सम्मान देने की उनकी इच्छा है। अरोड़ा को ही आर्ची कॉमिक्स को भारत में लाने का श्रेय दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतने दशकों तक पूरे भारत में ओम का प्रकाशन ‘द वैरायटी बुक डिपो’ आर्ची के वितरक के तौर पर हमसे जुड़ा हुआ है। ऐसे लगाता है कि हम और वह एक हैं...एक परिवार हैं।’’

सिल्बरक्लाइट ने भारत में अपनी यात्रा के दौरान होली मनाने के अपने अनुभवों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कला का भी अनुभव किया है जो भारत की रचनात्मकता का जश्न मनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी यात्रा के दौरान मुख्य रूप से नयी दिल्ली, पुणे, जयपुर गई जो व्यवसायिक थीं। मैं जानती हूं कि मुझे भारत, इसके लोगों, इसकी जीवंतता और संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखना है। मैं भारत, खासकर गोवा और ऊटी के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित हूं, जिसके बारे में मैंने बहुत सुना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिल में दो घर हैं: अमेरिका और भारत।’’

सिल्बरक्लाइट ने बताया कि भारत और उसके लोगों के साथ उनकी यात्रा के दौरान जो रिश्ते बने, वही कॉमिक की ‘‘सामग्री’’ हैं जिसे होली पर ‘सेलिब्रेशन सरप्राइज’ की कहानी में बताया गया।

होलाष्टक आज से, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही 14 से शुरू होगा खरमास
जयपुर, 07 मार्च (वेब वार्ता)। होलाष्टक शुक्रवार 7 मार्च से प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही विवाह सहित अन्य सभी मांगलिक आयोजनों पर रोक लग जाएगी।

होलाष्टक होलिका दहन यानी 13 मार्च तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार होलाष्टक का आरंभ मृगशिरा नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति में होगा। होलाष्टक के दौरान आठ विशेष रात्रियां होती हैं।

इन रात्रियों में यंत्र-मंत्र और तंत्र साधना का विशेष फल मिलता हैं। सिद्ध रात्रि, काल रात्रि और मोह रात्रि जैसी विशिष्ट रात्रियां पर्व काल में अधिक शक्तिशाली होती हैं। 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, इसे मलमास भी कहा जाता है।

इस बार होलाष्टक और खरमास का संयोग बन रहा है। इसके चलते करीब सवा महीने तक मांगलिक या शुभकार्य नहीं हो सकेंगे। हालांकि इस दौरान आने वाले पर्व और त्योहार परंपरागत ढंग से मनाए जाएंगे। उन पर इस संयोग का कोई असर नहीं होगा।

जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू होता है। 14 मार्च को शाम 6.50 बजे से खरमास शुरू होगा और 14 अप्रैल को रात 10.36 बजे समाप्त हो जाएगा। पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार खरमास के दौरान एक महीने तक मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

राशियों पर असर
मेष: पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृषभ: विद्या लाभ होगा।
मिथुन: साहस वृद्धि हो सकती है।
मेष: प्रबंधन में तरक्की मिलने की संभावना है।
सिंह: निराशा का अंत होगा।
कन्या: वैचारिक असमंजस दूर होगा।
तुला: संघर्ष बढ़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: धर्म लाभ होने की संभावना है।
धनु: मेहनत में वृद्धि व आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मकर: लाभ में वृद्धि की संभावना है।
कुंभ: स्थिरता बढ़ेगी।
मीन: प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का किया शुभारंभ
मथुरा, 07 मार्च (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले के बरसाना में शुक्रवार को ’रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के कायाकल्प का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रजभूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्रीराधा और श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलम्बियों ने महाकुंभ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुंभ सनातन धर्म का दुर्लभतम क्षण बन गया है।

योगी ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है। महाकुंभ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है। उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में ब्रजभूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। महाकुंभ के सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब फुरसत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के बाद अब बारी इसी पुण्यभूमि की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। योगी ने कहा कि वे होली के अवसर पर श्रीराधारानी के चरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान किया और देश-दुनिया से आए लोगों को होली एवं रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक है। यह ब्रजभूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर ब्रजभूमि के विकास को नई गति मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीलाडली जी महाराज के मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर संतजन विनोद बाबा, रामसुख दास, माधवदास मौनी बाबा, फलहारी बाबा, राज्य सरकार के मंत्री संदीप सिंह एवं चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, पूरण प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं गीतांजली शर्मा ने अपने समूह के साथ नृत्य के जरिए फूलों की होली पर विशेष प्रस्तुति दी।

दिल्ली : होली के दिन जापानी महिला के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
होली का त्यौहार हंसी ख़ुशी एक दुसरे को प्यार से रंगने के लिए होता है पर कुछ बददिमाग, बदनीयत लोग इस दिन, इस त्यौहार को बदनाम करने के लिए महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगते हैं। इन दिनों होली के दिन जापानी युवती को रंग लगाने के दौरान बदसलूकी का मामला जंगल की आग की तरह फैला हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

इस घटना के सामने आने का बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गयी और अब होली के दिन जापानी युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह जापानी पर्यटक लड़की मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में रहती थी। तीनों आरोपी, जिनमें से एक किशोर है, भी उसी इलाके के रहने वाले हैं। लड़की ने घटना के बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और भारत से बांग्लादेश के लिए रवाना हो गई।

क्या है इस वीडियो में

आपको बता दें कि इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक जब युवती पर रंग लगा रहे हैं तो वो काफी असहज दिख रही हैं। इसी दौरान एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा फोड़ देता है। इस पर लड़की 'बाय-बाय' बोल रही है। इसके बावजूद लड़के बदतमीजी करते दिख रहे हैं।

For those who were against the #BHARATMATRIMONY Holi campaign. A Japanese tourist in India. Imagine your sister, mother or wife being treated like this in another county? Maybe you will understand then. pic.twitter.com/VribIpXBab

— Ram Subramanian (@iramsubramanian) March 10, 2023

महिला आयोग ने क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज रही है कि वो वीडियो देखे और बदतमीजी करने वाले को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि काफी शर्मनाक है कि होली के दिन किसी विदेशी महिला के साथ ऐसा हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी वीडियो ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में पीड़िता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामले की स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्रिकेट : प्रैक्टिस से लौट रही भारतीय टीम ने बस में जमकर खेली होली,कोहली ने जमकर किया डांस
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। इंदौर में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी हर हाल में अहमदाबाद टेस्ट अपने नाम कर सीरीज जीतना चाहेंगे। इसी वजह से पूरी टीम अगले मैच की तैयारी में लगी हुई है। इस बीच मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते वक्त जमकर होली खेली। सेलिब्रेशन का दौर टीम बस में जारी रहा। ओपनर शुभमन गिल ने इसका वीडियो पोस्ट किया है।

नाचते नजर आ रहे कोहली

आपको बता दें कि शुभमन गिल द्वारा साझा इस वीडियो में विराट कोहली सबसे आगे होली का जश्न मनाते और ‘कॉम डाउन’ और ‘रंग बरसे’ गाने पर नाचते दिख रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा कोहली समेत सबके ऊपर गुलाल फेंक रहे हैं। श्रेयस अय्यर सहित टीम के सभी खिलाड़ी रंग-बिरंग गुलाल से रंगे हुए हैं। टीम का सपोर्ट स्टाफ भी जमकर होली का जश्न मना रहा है। शुभमन गिल के अलावा सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और रोहित शर्मा जैसे अन्य खिलाड़ियों ने पोस्ट साझा करते हुए देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/reel/CpfKiH4KkuJ/?utm_source=ig_web_copy_link

टेस्ट सीरीज का आखरी मैच नौ मार्च से

गौरतलब है कि नौ मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे। इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे हैं। अहमदाबाद में होने वाला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह अपने नाम करना चाहती है।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री होंगे मौजूद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच देखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज जल्द ही भारत पहुंचेंगे, वहीं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी मैच के दिन ही अहमदाबाद जाएंगे।