Amul - Loktej

अमूल ने घी, मक्खन, आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा उत्पाद पैक की कीमत घटाई
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली जीसीएमएमएफ ने शनिवार को घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कमी की।

कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है। नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा। यह संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ''यह संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पादों, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय जैसी उत्पाद श्रेणियों में किया गया है।''

बयान के मुताबिक, ''मक्खन (100 ग्राम) का अधिकतम खुदरा मूल्य 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है... घी की कीमत 40 रुपये घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।''

इसी तरह अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (एक किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटकर 545 रुपये प्रति किलो हो गया है।

फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया अधिकतम खुदरा मूल्य 95 रुपये होगा, जो अभी 99 रुपये है।

बयान में कहा गया, ''अमूल का मानना ​​है कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में इनकी प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है।''

इससे पहले, मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमत घटाने की घोषणा की थी।

अमूल 600 करोड़ रुपये से कोलकाता में संयंत्र लगाएगी, स्थापित करेगी सबसे बड़ी दही उत्पादन सुविधा
नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक (एमडी) जयेन मेहता ने कहा है कि कंपनी कोलकाता में एक एकीकृत संयंत्र स्थापित करने के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जहां दुनिया की सबसे बड़ी दही विनिर्माण सुविधा होगी।

जीसीएमएमएफ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचती है।

जीसीएमएमएफ ने बृहस्पतिवार को संपन्न हुए बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान यह निवेश प्रतिबद्धता जताई।

मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक एकीकृत डेयरी संयंत्र स्थापित करेंगे। नई सुविधा में दुनिया का सबसे बड़ा दही विनिर्माण संयंत्र होगा, जिसकी क्षमता 10 लाख किलोग्राम प्रतिदिन होगी।”

उन्होंने बताया कि इस संयंत्र में कुल 600 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसकी कुल दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता 15 लाख लीटर प्रतिदिन होगी।

मेहता ने कहा कि कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में दही की भारी मांग है।

एक बयान के अनुसार, यह अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, आणंद द्वारा दो चरणों में 600 करोड़ रुपये के निवेश से कोलकाता के पास हावड़ा में संकरैल फूड पार्क में स्थापित किया जा रहा है।

बंगाल के उपभोक्ता दही को बहुत पसंद करते हैं - जो ‘टोक दोई’ और ‘मिष्टी दोई’ के नाम से मशहूर है। यह संयंत्र बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।

अमूल वर्तमान में बंगाल में सबसे बड़ा दूध ब्रांड है, जो वहां रोजाना 10 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।

अमूल का बंगाल के 14 जिलों में एक मजबूत दूध खरीद नेटवर्क है, जिसके साथ 1.2 लाख से अधिक महिला दूध उत्पादक जुड़ी हुई हैं।

जीसीएमएमएफ का कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में आठ प्रतिशत बढ़कर 59,445 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को मजबूत मांग के चलते चालू वित्त वर्ष में आमदनी में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।

जीसीएमएमएफ की कुल वार्षिक दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 500 लाख लीटर है।

जीसीएमएमएफ दुनिया की सबसे बड़ी किसान-स्वामित्व वाली डेयरी सहकारी संस्था है, जिसमें गुजरात के 18,600 गांवों में 36 लाख किसान हैं और इसकी 18 सदस्य यूनियन प्रतिदिन 300 लाख लीटर दूध खरीदती हैं।

अमूल ने देशभर में एक लीटर दूध के पैकेट के दाम एक रुपये घटाये
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने देश भर में दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, कीमतों में यह कटौती केवल एक लीटर वाले पैकेट पर की गई है।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने समूचे भारत में एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसका मकसद उपभोक्ताओं को दूध के बड़े पैकेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।’’

दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है, जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये हो जाएगी।

वित्त वर्ष 2023-24 में जीसीएमएमएफ का कारोबार आठ प्रतिशत बढ़कर 59,445 करोड़ रुपये हो गया।

मेहता ने पहले कहा था कि सहकारी समिति को मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।

जीसीएमएमएफ ने गत वित्त वर्ष 2023-24 में औसतन प्रतिदिन 310 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया। इसकी कुल वार्षिक दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 500 लाख लीटर है।

घरेलू बाजार के अलावा जीसीएमएमएफ करीब 50 देशों को दुग्ध उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

गुजरात का डेयरी उद्योग एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा
गांधीनगर, 16 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात का डेयरी उद्योग एक लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के तहत 36 लाख दूध उत्पादकों को प्रतिदिन 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। गुजरात राज्य कृषि और बागवानी के साथ-साथ पशुपालन में भी उन्नत तकनीक के उपयोग से यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। राज्य के इन विकास कारकों के कारण ही सर्कुलर इकोनॉमी का लाभ नागरिकों को मिल रहा है और आज डेयरी क्षेत्र में गुजरात की ख्याति पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

गुजरात राज्य को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में ले जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में नई ऊर्जा और नई दिशा मिल रही है। जीसीएमएमएफ के अमूल ब्रांड ने आज अपनी वैश्विक पहचान बना ली है। गुजरात की इस उपलब्धि की नींव में राज्य के लाखों पशुपालकों की कड़ी मेहनत है। आणंद के बोरसाद तहसील के झरोला गांव के निवासी जयेशभाई शंभूभाई पटेल ऐसे ही एक प्रगतिशील पशुपालक हैं जिनकी सफलता की कहानी आज हर किसी को प्रेरित करती है।

सर्वेक्षक की नौकरी छोड़ शुरू किया पशुपालन

51 वर्षीय जयेशभाई पटेल ने 18 साल तक वडोदरा और मुंबई में सर्वेक्षक के रूप में काम किया। उनका परिवार डेढ़ एकड़ ज़मीन पर छोटे पैमाने पर पशुपालन करता था। समय के साथ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, उन्नत अध्ययन के ज्ञान के साथ जयेशभाई ने पशुपालन और कृषि के क्षेत्र में विस्तार करना शुरू कर दिया। वे बताते हैं, “मैंने करीब 10 से 12 गायें पाल रखी हैं। हम उन्हें समय पर नियमित रूप से खाना देते हैं ताकि वे हर दिन निर्धारित मात्रा में दूध दे सकें। गायों को रखने के लिए हमने एक शेड बनाया हुआ है और दूध दुहने की मशीन भी लगाई हुई है। वर्तमान में अमूल में दूध देने के बाद हर महीने मेरी आय लगभग डेढ़ लाख रुपए है।” जयेशभाई पिछले 10 साल से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वे खाद और कीटनाशक बनाने के लिए गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग करते हैं। इसका उपयोग करके वे अपनी जमीन में सब्जियां और अन्य फसलों की खेती करते हैं। इसके साथ ही वे गोबर से खाद बनाकर उसे आसपास के किसानों को बेच आय अर्जित कर रहे हैं।

किसानों और पशुपालकों के हितों के लिए समर्पित अमूल ने डेयरी क्षेत्र में क्रांति ला दी है। पशुपालन के लिए उचित प्रशिक्षण, दूध खरीद, कृत्रिम गर्भाधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए अमूल की टीम हमेशा मैदान पर रहती है। अमूल के योगदान के बारे में बात करते हुए जयेशभाई कहते हैं, “अमूल की वजह से हमें अच्छी ब्रीड मिली और इसका सीधा लाभ दूध उत्पादन में हुआ। इससे हमारी आमदनी बढ़ी और हमारा उत्साह भी बढ़ा। अमूल की वजह से हमें वह मिलना शुरू हुआ जो हम चाहते थे।”

जनवरी 2024 में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट को लेकर जयेशभाई कहते हैं, “मैं, हर वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होता हूं। मेरे जैसे कई लोग इस समिट में शामिल होते हैं और उन्हें इसका काफी लाभ मिलता है। मुझे भी वाइब्रेंट समिट का काफी फायदा हुआ है।” जयेशभाई राज्यभर में पशुपालन, प्राकृतिक खेती और इसके माध्यम से विभिन्न व्यवसाय मॉडल विकसित करने पर प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। उनकी प्रेरणा से कई किसानों की आय भी बढ़ी है और वे प्राकृतिक खेती की ओर रुख भी कर चुके हैं।

गुजरात : आम आदमी को एक और झटका, अमूल ने दूध की कीमतों में की 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आज अप्रैल के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने राज्य में अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। दि`संबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद दूध की कीमतों में यह पहली वृद्धि है।

इस कारण बढ़ी कीमतें

आपको बता दें कि गुजरात में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय जीसीएमएमएफ आमतौर पर दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा पहले ही कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि चारे और परिवहन की बढ़ती कीमतों के कारण दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है।

ये है नई कीमतें

ध्यान देने वाली बात ये है कि मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताज़ा की 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बताते चले कि राज्य विधानसभा चुनावों से पहले यानी अक्टूबर 2022 में अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर और फिर फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

गुजरात : अमूल डेयरी के चेयरमैन-वाइस-चेयरमैन पद पर विपुल पटेल एवं कांति सोढा नियुक्त
खेड़ा जिला दुग्ध उत्पादक संघ अमूल डेयरी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को हुआ। इस बात लेकर चरोतर क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। बड़ी खबर यह है कि विपुल पटेल को अध्यक्ष और कांति सोढा परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले रामसिंह परमार का एकाधिकार शासन था लेकिन अब आणंद कांग्रेस के पूर्व विधायक कांतिभाई सोढा परमार सहित 5 कांग्रेस समर्थक अग्रणी भाजपा में शामिल हो जाने पर अमूल में भाजपा बहुमत में आ गई है। इसके तहत आणंद सर्किट हाउस में भाजपा क्षेत्रीय निरीक्षक एमएस पटेल की मौजूदगी में बैठक की गई है।

आणंद सर्किट हाउस में भाजपा क्षेत्रीय निरीक्षक एमएस पटेल की मौजूदगी में बैठक की गई

कुछ दिनों पहले अमूल डेयरी के एमडी पद से आरएस सोढ़ी के इस्तीफे की मांग की गई थी। 2010 से अमूल के एमडी की जिम्मेदारी आरएस सोढ़ी संभाल रहे थे। आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में भी उनके पास अहम जिम्मेदारी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि आरएस सोढ़ी की वजह से अमूल को काफी नुकसान हुआ है।

अमूल ने कुछ इस तरह मनाया ‘विक्रम’ की सफलता का जश्न, कमल हासन को खिलाया मक्खन
गुजरात की प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड अमूल समय-समय पर अपने डूडल के जरिए कुछ न कुछ अलग करता रहता है। जब जब देश में कुछ अच्छा हो रहा होता है तो अमूल अपना अनोखा डूडल मार्केट में ले आता है। अब अमूल ने कमल हासन अभिनीत फिल्म विक्रम पर एक टॉपिकल अथवा डूडल जारी किया है। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में आई है और रिलीज़ के एक सप्ताह से भी कम समय में विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

आपको बता दें कि एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल जैसे सितारे हैं। आशा है कि ये 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होगी। इस पर अमूल ने अपने नए डूडल में विक्रम की व्यावसायिक सफलता का जश्न मनाते हुए डेयरी ब्रांड ने कमल हासन के चरित्र एजेंट विक्रम को एक युद्ध के मैदान में एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में मक्खन टोस्ट करते हुए दिखाया है। इस डूडल को अमूल ने कैप्शन दिया है "विक्रमुल!" और टैगलाइन दी है "अमूल, मसका एंटरटेनर!

सोशल मीडिया पर इस डूडल को साझा करते हुए, अमूल ने लिखा, "#Amul टॉपिकल: कमल हासन ने अपनी वापसी की ब्लॉकबस्टर में बढ़िया प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस टॉपिकल को शेयर करने का बाद अब तक उससे 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमल हसन अभिनीत फिल्म विक्रम को 3 जून, 2022 को तमिल, मलयालम, हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ किया गया है। इसके तेलुगु और हिंदी संस्करणों (Version) का शीर्षक विक्रम हिटलिस्ट है।

महंगे दूध के बाद अब महंगी छाछ पीओ!
इस महीने के शुरुआत के साथ ही अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाने के बाद अब अमूल ने दही और छाछ के दाम में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतों के अनुसार छाछ की कीमतों में प्रति लीटर 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नयी कीमतों के लागू होने के साथ ही 500 मिली छाछ की कीमत 13 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। वहीं अमूल दही के 200 ग्राम पैकेट की कीमत15 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया है। इसी तरह 400 ग्राम पाउच की कीमत 28 से बढ़ाकर 30 करने का फैसला किया गया है। वहीं दही के एक किलो पाउच की कीमत 63 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये कर दी गई है।

गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के आरएस सोढ़ी का कहना है कि इसने पहले मार्च से दूध की कीमत में प्रति लीटर 2 रूपये वृद्धि की घोषणा हुई। दूध के दाम बढ़ने के साथ ही दही और छाछ के दाम भी बढ़ गए हैं। बता दें कि दूध की कीमतें वसा पर आधारित होती हैं। बनास डेयरी ने किलोफैट की कीमत में 30 रुपये और सुमूल डेयरी ने किलोफैट की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस मूल्य वृद्धि का लाभ पशुपालकों को मिल रहा है। नतीजतन, दही और छाछ की कीमतों में भी तेजी आई है।

कल से महंगा हो जाएगा दूध, अमूल ने बढ़ाए दाम
एक और जहां आम आदमी पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है। वहीं अब एक बार फिर महंगाई की मार उस पर पड़ने वाली है। कल 1 मार्च से अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा देखने मिलेगा। इस भाववृद्धि की असर अहमदाबाद, सूरत, मुंबई तथा दिल्ली जैसे सभी बड़े शहरों में भी देखने मिलेगी।

अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए बढ़ाएं। कीमतें कल (1 मार्च, 2022) से लागू होंगी। pic.twitter.com/YODcKDxC0e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022

बता दें की अमूल द्वारा अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा स्पेशल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 और प्रति 500 एमएल एक रुपये का इजाफा किया गया है।

इसके अलावा अमूल द्वारा पशुपालकों को देने वाली कीमतों में भी ईज़ाफा किया है। जिसमें पशुपालकों को प्रति किलो 35 रुपये के स्थान पर 40 रुपये देने का निर्णय किया गया है।

कॉपीराइट भंग केस में अमूल को मिली जीत, केनेडा की अदालत द्वारा आरोपियों को किया गया हजारों डॉलर का दंड
मशहूर दूध उत्पादक कंपनी अमूल का नाम पूरे विश्व में प्रख्यात है। हालांकि कुछ लोगों ने अमूल के नाम के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर अपना फायदा करने की सोची थी। हालांकि उनका यह प्लान उन्हें काफी भारी पड़ा था और ट्रेडमार्क तथा कॉपीराइट नियमों के तहत अदालत द्वारा भारी दंड किया था। गलत तरीके से अमूल के नाम का इस्तेमाल करने पर कोर्ट द्वारा ट्रेडमार्क के भंग के लिए 10 हजार डॉलर, कॉपीराइट एक्ट के भंग के लिए 5 हजार डॉलर और अन्य खर्चों के लिए 17,733 डॉलर, इस तरह कुल मिलकर 32733 डॉलर देने का दंड किया है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, केनेडा में 'अमूल' के ट्रेडमार्क और 'अमूल - टेस्ट ऑफ इंडिया' लोगों के तहत कुछ लोगों ने लिंक्डइन प्लेटफॉर्म पर अमूल की फेक प्रोफ़ाइल तैयार की थी। जिसके चलते फेडरेल कोर्ट ऑफ केनेडा में मोहित राणा, आकाश घोष, चंदु दास और पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कई प्रयासों के बाद भी किसी भी आरोपी ने कोई प्रतिभाव नहीं दिया था। जिसके चलते अमूल द्वारा कोर्ट में केस दर्ज किया गया था।

अमूल द्वारा कहा गया कि मार्केट मे अमूल की एक अपनी ही पहचान है। आरोपियों द्वारा इस तरह से अमूल के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके कारण अमूल की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है। इस केस की सुनवाई करते हुये फेडरल कोर्ट ने कहा कि अमूल द्वारा डिफ़ोल्ट जजमेंट के लिए आवेदन किया गया था। जिसके चलते कोर्ट ने आरोपियों को ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का भंग नहीं करने कहा है और 30 दिनों के अंदर अमूल को उनके लोगो तथा सोशल मीडिया पेजिस के सारे हक देने के आदेश दिया है।