Sanand - Loktej

राजनीति में हो युवाओं की भागीदारी, इसे वंशवाद में यकीन रखने वालों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता: मोदी
अहमदाबाद, नौ दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि इसे उन सबके भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता जो केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास करते हैं और इसे पारिवारिक संपत्ति मानते हैं।

साणंद शहर के पास लेखंबा गांव में रामकृष्ण मठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उद्देश्य की दिशा में ‘‘एक नयी शुरुआत’’ करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली में युवा नेताओं का संवाद आयोजित किया जाएगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद का मानना ​​था कि राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हमारे युवा राजनीति में भी देश का नेतृत्व करें, क्योंकि हम इसे उन लोगों के हाथों में नहीं छोड़ सकते जो केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास करते हैं। हम राजनीति को उन सबके हाथों में नहीं सौंप सकते जो राजनीति को अपने परिवार की संपत्ति मानते हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए हम एक नयी शुरुआत करने जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हम दिल्ली में युवा नेता संवाद का आयोजन कर रहे हैं। इसमें 2,000 चयनित युवा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि करोड़ों युवा प्रौद्योगिकी की मदद से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में युवा भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बात का खाका तैयार किया जाएगा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी कैसे बढ़ाई जा सकती है।

मोदी ने कहा, ‘‘हमारा संकल्प लगभग एक लाख प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवाओं को राजनीति में लाने का है। ये युवा देश का भविष्य और भारत की राजनीति का नया चेहरा बनेंगे। हमारा देश स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान वह राज्य के कई स्थानों पर रुके थे। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार स्वामी विवेकानंद से जुड़े सभी स्थानों को जोड़ने वाले एक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए खाका तैयार कर रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 1979 में मोरबी में बांध टूटने, 2001 में आए भूकंप तथा 2006 में सूरत में आई विनाशकारी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय गुजरात के लोगों की मदद करने के लिए रामकृष्ण मठ की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना कक्ष, साधु निवास और भोजन कक्ष का उद्घाटन किया गया। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद ने लेखंबा में नवनिर्मित सुविधाओं की शुरुआत की।

15 दिनों की छोटी सी अवधि में तीनों सेमीकंडक्टर संयंत्रों का भूमि पूजन: अश्विनी वैष्णव
अहमदाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद जिले के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) के कॉमर्शियल फैब के शिलान्यास के अवसर पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे, जबकि राज्य के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत साणंद में सीजी पावर के ओएसएटी फैसिलिटी के शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से लगभग गुजरात के साणंद, धोलेरा और असम में मोरेगांव 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 3 सेमीकंडक्टर सुविधाओं का भूमिपूजन कराया।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज भारत में कुल 3 सेमीकंडक्टर संयंत्रों का भूमि पूजन किया जा रहा है। इसमें दो संयंत्र गुजरात से है और एक संयंत्र असम से है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2024 को देश में इन 3 सेमीकंडक्टर संयंत्रों को स्थापित करने की मंजूरी दी थी और आज 15 दिनों की छोटी सी अवधि में तीनों संयंत्रों का भूमि पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को लेकर वर्ष 1962 से ही प्रयास चल रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी की निर्णय लेने की शक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज देश को यह सफलता देखने को मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में इस सेमीकंडक्टर प्लांट के जरिए मेक इन इंडिया, मेक इन सानंद और मेक इन असम की तकनीक पूरी दुनिया में जानी जाएगी। इतना ही नहीं, डबल इंजन सरकार कितना अच्छा काम कर सकती है, इसका भी ये सबसे अच्छा उदाहरण है।

दुनिया की सेमीकंडक्टर कंपनियाँ गुजरात आने को इच्छुक

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने धोलेरा में कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय उद्योग नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज वो चीजे संभव हो रही हैं, जो कभी असंभव लगा करती थीं। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी ऐसा ही एक उपक्रम है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि समस्याओं और संभावनाओं के बीच अंतर दृष्टिकोण का है और समस्याओं को संभावनाओं में बदलना ही मोदीजी की गारंटी है। धोलेरा में आकार ले रही सेमीकॉन सिटी देश का एकमात्र गंतव्य है, जहां सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी सभी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि दुनिया की कई सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां यहां आने के लिए उत्सुक हैं। धोलेरा के सेमीकॉन सिटी में स्थापित होने जा रहे नए प्लांट के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में उपलब्ध सभी निवेश अवसरों का उचित उपयोग करने के इरादे से गुजरात राज्य इलेक्ट्रॉनिक मिशन की भी स्थापना की है। जनवरी 2024 में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने धोलेरा में अपने सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की घोषणा की थी, और मात्र दो महीने के छोटे से अंतराल में आज धोलेरा में टाटा और साणंद में सीजी पावर के प्लान्ट्स की आधारशिला रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक ग्लोबल प्लेयर के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि आज का दिन टाटा ग्रुप के लिए वाकई खास दिन है, क्योंकि आज धोलेरा में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी गई है। आने वाले दिनों में इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस मौके पर सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हम विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज के कार्यक्रम में गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव मोना खांधार और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक डॉ रणधीर ठाकुर और जीएसईएम के मिशन डायरेक्टर मनीष गुरवाणी शामिल हुए। साणंद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और सीजी पावर के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

धोलेरा में 91 हजार करोड़ रुपये के निवेश

यह उल्लेखनीय है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड और ताइवानी कंपनी पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन कुल 91 हजार करोड़ रुपये के निवेश से धोलेरा में प्लांट लगाएगी। यह प्लान्ट प्रति माह 50,000 सेमीकंडक्टर वेफर्स का उत्पादन करेगा। इस प्रकार के सेमीकंडक्टर चिप का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, दूरसंचार, रक्षा, ऑटोमोटिव और बिजली प्रबंधन में किया जाएगा। इसी तरह, गुजरात के साणंद में सीजी पावर, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन-जापान और स्टार्स माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स-थाईलैंड संयुक्त उपक्रम के साथ 7600 करोड़ रुपये का निवेश कर एक सेमीकंडक्टर एटीएमपी प्लांट शुरू करेंगे। ये दोनों प्लांट आने वाले दिनों में 25,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन करेंगे। देशभर से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विशेषज्ञों एवं छात्रों ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा।

धोलेरा में कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजपारा, मुख्य सचिव राजकुमार, स्थानीय विधायकगण, जिला कलेक्टर प्रवीणा डीके, जिला विकास अधिकारी विदेह खरे, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा संस के पदाधिकारी उपस्थित थे। और साणंद में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.जे. हैदर, स्थानीय विधायक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के सचिव एस. कृष्णन, मुरुगप्पा ग्रुप और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल लिमिटेड एवं रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

गुजरात : साणंद में खेलते-खेलते दो बच्चे तालाब में डूबे, एक का शव मिला
मंगलवार को साणंद में खेलते-खेलते तालाब में दो बच्चे डूब गए। बच्चों के डूब जाने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये और तालाब में बच्चों के शव को ढूढने का प्रयास किया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

अचानक ये दोनों बच्चे झील में डूब गए

मंगलवार को दोपहर दो बच्चे खेल रहे थे कि अचानक ये दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। ग्रामीणों को जानकारी होते ही तत्काल तालाब में बच्चों की खोजबिन शुरु कर दी गई। ग्रामीणों के भारी मशक्कत के बाद जब बच्चें नहीं मिले तो दमकल को इस घटना की सूचना दी गई। जानकारी होते ही दमकल कर्मी स्थल पर पहुंचकर तलाश शुरु की। हालाकि एक बच्चे का शव मिला, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश अभी जारी है।

गुजरात : एयरकंडीशनिंग व रेफ़िजरेशन एप्लिकेशन में उपयोगी अत्याधुनिक कॉपर ट्यूब का गुजरात में उत्पादन होगा
एयरकंडीशनिंग तथा रेफ़िजरेशन एप्लिकेशन के उपयोग में ली जाने वाली अत्याधुनिक कॉपर ट्यूब का उत्पादन आगामी दिवसों में गुजरात में होगा। इस संदर्भ में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात सरकार के उद्योग व खान विभाग तथा कॉपर ट्यूब के उत्पादन एवं विकास में अग्रणी कंपनी मेटट्यूब कॉपर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच गांधीनगर में एक एमओयू हुआ।

जनवरी-2024 में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य

मेटट्यूब इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद ज़िले के साणंद-II औद्योगिक क्षेत्र में अपना यह अत्याधुनिक कॉपर ट्यूब मैन्युफ़ैक्चरिंग प्लांट आरंभ करेगी। लक्ष्य है कि यह प्लांट संभवत: जनवरी-2024 में उत्पादन आरंभ करेगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के ध्येय को साकार करने वाला यहअद्यतन कॉपर ट्यूब उत्पादन प्लांट भारत तथा गुजरात में पहली बार शुरू होगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, उद्योग राज्य मंत्री हर्ष संघवी
तथा सांसद नरहरि अमीन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में मेटट्यूब कॉपर इंडिया प्रा. लि. तथा गुजरात सरकार के बीच एमओयू हुआ

केन्द्र सरकार द्वारा कॉपर ट्यूब उत्पादन को देश में ही प्रमोट करने के लिए दिए गए प्रोत्साहनों के चलते यह प्रस्तावित प्लांट गुजरात में स्थापित होगा। यह प्रस्तावित प्लांट फ़िफ़्थ जनरेशन की कॉपर ट्यूब के निर्माण से भविष्य में उपकरणों की कार्बन फ़ुटप्रिंट घटाने में सहायक होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार गुजरात में यह प्रस्तावित प्लांट शुरू करने के लिए उचित आवश्यक सहायता करेगी।

लगभग 1500 प्रत्यक्ष-परोक्ष रोज़गार का सृजन होगा

मेटट्यूब इंडिया प्रा. लि. के अध्यक्ष अपूर्व बागरी ने कहा कि वे मलेशिया में एक मोटो प्लांट चलाते हैं। उच्च कार्यक्षमता वाली इको-फ़्रेंड्ली कॉपर ट्यूब के उत्पादन का उपयोग मुख्य रूप से वर्ल्ड क्लास एप्लायेंस मैन्युफ़ैक्चरिंग करने वाले उत्पादक करते हैं। अब कॉपर ट्यूब का प्रस्तावित प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उन्होंने गुजरात के साणंद का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के इको-सिस्टम द्वारा लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रोज़गार मिलेगा। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कमल दयाणी तथा मेटडिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष अपूर्व बागरी ने इस एमओयू का परस्पर आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, उद्योग आयुक्त राहुल गुप्ता, वरिष्ठ अधिकारी तथा मेटट्यूब इंडिया प्रा. लि. के सहयोगी भी उपस्थित थे।

गुजरात : 'स्वस्थ माता, सुरक्षित बच्चे' कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषित बच्चों की श्रृंखला तोड़ने और माताओं को स्वस्थ बनाने का संकल्प
सगर्भा का स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, सोनोग्राफी  एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान की जाएगी

'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामय' यह एक श्लोक भारतीय संस्कृति की व्यापक और समावेशी स्वास्थ्य विचारधारा को प्रस्तुत करता है। स्वस्थ शरीर को सुखी जीवन की ओर पहला कदम माना जाता है। राज्य सरकार ने आम जनता के लिए स्वास्थ्य उन्मुख नीतियां और योजनाएं तैयार की हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, निरामय और लंबे जीवन का आनंद उठा सके।

राज्य सरकार ने राज्य के भीतरी इलाकों और दूर-दराज के इलाकों में लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं और तत्काल उपचार उपलब्ध कराया है। मां के गर्भ से लेकर बच्चे के जन्म तक और आजीवन स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तक कई परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।

इतना ही नहीं, कुपोषण के खिलाफ युद्ध के आधार पर शुरू किया गया राज्य सरकार का अभियान गर्भवती माताओं के लिए वरदान साबित हुआ है और शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है।

राज्य के कई धर्मार्थ संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों ने इस अभियान में भाग लिया है जिसके माध्यम से सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के लोगों तक पहुंच रहा है। साणंद तालुका का ऐसा ही एक प्रसिद्ध संगठन मानव सेवा ट्रस्ट है, जो सिर्फ लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। जिसका साणंद के रहने वाले 42 साल के मनुभाई बरोट सही मायने में सार्थक कर रहे हैं।

ट्रस्ट के मनुभाई बारोट का कहना है कि मानव सेवा ट्रस्ट ने साणंद तालुका में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने का निर्णय लिया है। एक स्वस्थ बच्चा ही आगे बढ़कर  स्वस्थ नागरिक बनेगा, इस लक्ष्य की दिशा में मानव सेवा ट्रस्ट काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए, राज्य सरकार ने साणंद तालुका से कुपोषण को मिटाने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए स्वास्थ्य और अन्य विभागों के साथ हाथ मिलाया है। मानव सेवा ट्रस्ट तालुका स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग के साथ-साथ नवजीवन डॉक्टर हाउस के सहयोग से, साणंद तालुका की 672 गर्भवती महिलाओं के लिए 'स्वस्थ माता सुरक्षित बालक' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत साणंद तालुका की 672 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

आईसीडीएस विभाग में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, ममता दिवस के दौरान इन गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क सोनोग्राफी भी की जाती है। इतना ही नहीं मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से शुद्ध घी का स्वच्छ व पौष्टिक आहार, प्रसव के समय गर्भवती महिला को लेने व छोड़ने के लिए एंबुलेंस, गर्भवती महिला को कंबल, साणंद सिविल में  प्रसव के बाद स्त्री के प्रवेश करने तक शुद्ध घी का हलवा  भी दिया जाता है। साथ ही किशोरों, गर्भवती महिलाओं और दाइयों के लिए स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए टाटा मोटर्स के सहयोग से कुपोषित बच्चों को गोद लेना, कुपोषण दूर होने तक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आतिश शाह बच्चों में हो रहे परिवर्तनों को मापने के लिए स्वास्थ्य जांच व दवाएं, पोषण कार्यकर्ता द्वारा मूल्यांकन करेंगे और गर्भवती को पौष्टिक आहार भी देंगे। इस प्रकार, मानव सेवा ट्रस्ट स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से साणंद तालुका में कुपोषित प्रसव को रोकने की कोशिश कर रहा है जो सही मायने में मानव सेवा का कार्य है।