Disa - Loktej

कांग्रेस के वीडियो, बातें, वादे, नारे व नियत सभी फेक: नरेन्द्र मोदी
डीसा, 1 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लोग मोहब्बत की दुकान चलाने निकले थे, लेकिन इसमें इन्होंने फेक फैक्टरी खोल दिया है। जनता के पास जाने के लिए इनकी जुबान पर सत्य नाम के शब्द नहीं है। कांग्रेस की वीडियो, बातें, वादे, नारे, नियत सभी फेक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे पर गुजरात पहुंचे है। उन्होंने बनासकांठा जिले के डीसा से बनासकांठा और पाटण सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। उन्होंने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो सामने से वार करो, यह फेक वीडियो का खेल बंद करो। कुछ पल आप लोगों को गुमराह कर पाओगे, लेकिन देश इसकी बड़ी सजा देगा। मोदी ने आरक्षण और संविधान को लेकर विपक्षी दलों की बातों का करारा जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने जो संविधान दिया है। संविधान की सुचिता को बनाए रखेंगे। मोदी जब तक जिंदा है, धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा। एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब को जो आरक्षण मिला है, वह संविधान के तहत, बाबा साहब अंबेडकर के आशीर्वाद से मिला है, उसमें रत्तीभर भी कोई लूट नहीं सकता है। कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि इस आरक्षण को लूटकर मुस्लिमों को दे दें, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। जिन्हें आरक्षण मिला है उनके आरक्षण की रक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मां अंबा के चरणों में आकर गुजरात में यह पहली चुनावी सभा का सौभाग्य मिला है। गुजरात की धरती ने जो मुझे शिक्षा और संस्कार दिया। उसी की बदौलत गुजरात में लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनाए रखा, इन सभी चीजों का दिल्ली में लाभ मिला है। मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार की शुरुआत कर्मठ माता-बहनों के क्षेत्र से हो रही है। मोदी ने कहा कि गुजरात का आज स्थापना दिवस है। यह हम सभी के लिए नए संकल्प, नई ऊर्जा का दिन है। इस निमित्त पर आज हम संकल्प ले कि विकसित भारत बनाने के लिए विकसित गुजरात हम कोई कमी नहीं रहने देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सबने मुझे 2014 में दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का अवसर दिया। वर्ष 2014 से पहले सरकार थी, तब देश में चारों ओर आतंकवाद, घोटाले थे, चारों ओर भ्रष्टाचार, सारे नीति-निर्णय ठंडे बस्ते में पड़े थे। देश निराशा के गर्त में डूब गया था। मोदी ने कहा कि मैंने कोशिश की और देश को संकट से बाहर लाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का यह चुनाव मेरे 20-25 साल के अनुभव को लेकर आया हूं। देश जो नई ऊंचाई पर पहुंचा है, देश के सामर्थ्य को भली-भांती जाना हूं, मैं इसका पुजारी बन गया हूं। गारंटी ऐसे नहीं दी जाती है, मेरे पास अनुभव था, देश के सामर्थ्य को पहचानने का। मेरी गारंटी है कि आने वाले तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बना कर रहूंगा। इसका लाभ वर्तमान पीढी और आने वाली पीढी को भी मिलेगा। मोदी ने आश्वस्त किया कि तीसरी बार सरकार आएगी तो 100 दिन में क्या करना है। उसका प्लान हमने अभी से बना लिया है। गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नए निर्णय, नए गति और नया संकल्प लेकर आने वाले हैं। मोदी ने कहा कि इसलिए पहले से अधिक एकजुट होकर हरेक बूथ पर कमल खिलाना है। आप उम्मीदवार को एक वोट देंगे तो वह वोट मोदी को भी जाएगा और वह गारंटी पक्की हो जाएगी।

मोदी ने कहा कि गुजरात के लोगों को सैल्यूट करूंगा कि कभी अस्थिर सरकार नहीं दिया है। राजनीतिक अस्थिरता ने देश का नुकसान किया है। इससे उद्योगों को पनपनने नहीं दिया, विजन के साथ सरकारों को काम नहीं करने दिया। गुजरात में जनता ने कांग्रेस को हटाया तो फिर पैर जमने नहीं दिया। कांग्रेस के पास न तो विजन है, न काम करने का जज्बा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने मोदी का अपमान करना और तेज कर दिया। कांग्रेस ने मोदी समाज को चोर कहा। गुजरातियों के खिलाफ नफरत फैलने की कोशिश की। उनके माता-पिता को भी बुरा-भला कहा है। अब फिर से इंडी गठबंधन झूठ लेकर आया हैं, उनका इको सिस्टम झूठ फैला रहा हैं। कभी कहते हैं कि मोदी को जेल में डाल देंगे, सिर फोड़ देंगे। इस बार वे भी वे पहले से कम सीटों पर सिमट जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के दो चरण पूरे हुए हैं। पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त पड़ा है, दूसरे में ध्वस्त हो गया है। राजस्थान में उन्हें एक सीट भी मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए इंडी गठबंधन बौखलाहट में कुछ भी कर रहे हैं।

गुजरात : डीसा में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना; ट्यूशन टीचर ने किशोरी को गेस्ट हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म
शिक्षक का दर्जा माता-पिता से भी उपर और सम्मानीय होता है, पर आज के समय किसी भी शख्स पर विश्वास करने जैसा नहीं है. भले ही वो शख्स घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाला शिक्षक ही क्यों न हो! गुजरात के बनासकांठा के डीसा में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहाँ घर जा कर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एक नाबालिग छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींची और उसे ब्लैकमेल करते हुए एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसकी शिकायत डीसा नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी.

जानिए क्या है मामला?

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस चंद घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर रिमांड पर लेने की कार्यवाही शुरू कर दी। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी कि 30 वर्षीय आरोपी युवक एक परिवार के 4 छात्रों को पढ़ाने उनके घर जाता था. इस दौरान एक दिन ट्यूशन मैनेजर नाबालिग छात्रा को बाइक पर बिठाकर हाइवे पर स्थित एक निजी होटल में ले गया. जहां नाबालिग की मर्जी के खिलाफ अश्लील फोटो खींची और फिर उसके साथ वहीं जब्राब दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने त्वरित शुरू की कार्यवाही

गौरतलब है कि पुलिस के पास मामला पहुँचते ही डीसा पुलिस ने तुरन कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्यूशन मैनेजर को घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की जांच के लिए डीसा की प्रसिद्ध अदालत में पेश कर रिमांड लेने का प्रयास किया।

डीसा : सोशल मीडिया पर किसी विदेशी महिला से दोस्ती करके उससे ‘गिफ्ट’ लेने से पहले इस आदमी की कहानी सोच लेना, वरना पड़ सकता हैं भारी
आपने हनीट्रैप और सोशल मीडिया पर दोस्ती करके ठगने वाले मामलों के बारे में सुना होगा। अक्सर पुलिस भी कहती हैं कि सोशल मीडिया पर किसी को मित्र बनाने से पहले सौ बार सोचना चाहिए और किसी भी अंजान के बहकावे में नहीं आना चाहिए। पुलिस ऐसा क्यों कहती है इसका उदाहरण उत्तर गुजरात के बनासकांठा के डीसा तालुका से देखने को मिला। यहाँ के एक गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत एक शिक्षक ने फेसबुक पर एक विदेशी लड़की से दोस्ती की। जिसमें जल्द ही लड़की ने बताया कि उसे प्रमोशन मिल गया और टीचर को विदेश से गिफ्ट देने को कहा और बदले में टीचर से क्लीयरेंस फीस देने को कहा। इसलिए शिक्षिका ने अलग-अलग समय पर उनके और उनकी पत्नी के खातों से 11.80 लाख रुपये का भुगतान किया था। जिसके बाद ठगी का अहसास होने पर उसने बनासकांठा जिला साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई।

फेसबुक पर भेजी रिक्वेस्ट, मेसेंजर पर होने लगी बात

मामले में मिली जानकारी के अनुसार डीसा तालुका के एक गांव में शिक्षक के रूप में काम करने वाले अर्जुनकुमार कालूभाई परमार ने 23 जुलाई को फेसबुक से जेनिफर ग्रेहार्ड नाम की एक महिला यूजर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर के जरिए चैट शुरू हुई। इस दौरान महिला ने कहा कि वह इटली से है और फिलहाल इंग्लैंड के लिवरपूल में काम कर रही है और टीचर ने भी अपने परिवार का पूरा परिचय दिया और अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। उस रात 9:30 बजे महिला ने विदेश में एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से अपनी फोटो भेजी। जिसके बाद शिक्षिका ने अपनी फोटो भी भेजी और पिछले 8 अगस्त को इस लड़की ने कहा कि उसे पदोन्नति मिली और वह एक महीने और दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए यूरोपीय देश माल्टा गई और शिक्षक से उपहार भेजने के लिए उनका पता माँगा।

लड़की ने भेजा तोहफा, पड़ा शिक्षक पर भारी

इसके बाद 9 अगस्त को अर्जुनभाई ने अपना पूरा नाम और पता दिया और इस लड़की ने उपहार पैकेजिंग और कूरियर की रसीद की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेज दीं। महिला ने अर्जुन भाई को सीमा शुल्क और अन्य शुल्क देने के लिए कहा। साथ ही महिला ने बताया कि जउस बिल में कंपनी के डिलीवरी मैन का नंबर है, जो उससे संपर्क करेगा। 11 अगस्त को अर्जुन को एक अनजान नंबर से एक वीडियो कॉल आया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह डिलीवरी एजेंट हैं और दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहे थे। उपहार पैकेज प्राप्त करने के लिए निकासी शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद, शिक्षक ने 11 अगस्त से 25 अगस्त की अवधि में अपने स्वयं के खाते से 6.80 लाख और पत्नी के खाते से 5 लाख, कुल 11.80 लाख जमा किए। जिसके बाद धोखाधड़ी की जानकारी होने पर शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

बनासकांठा : बरसात में पानी के साथ साथ बरसी मछलियाँ, गांववालों में भारी कौतूहल
बरसात की बात आते ही लोगों के मन में ठंडी-ठंडी पानी की बूंदों का ख्याल आता है। पर क्या आपने कही सुना है कि बारिश में आसमान से पानी की बूंद नहीं बल्कि मछली गिरी हो! डीसा के खेंटवा गांव में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है। पिछले रविवार देर शाम डीसा समेत पूरे उत्तर गुजरात में ठंडी हवा चलने लगी। और फिर बारिश हुई। लेकिन बारिश में मात्र पानी की बूंद ही नहीं मछली भी आसमान से गिरने लगी। बारिश के साथ आसमान से मछलियां गिरते ही लोगों में कौतूहल पैदा हो गया और मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसा तालुका के खेंटवा गांव के किसान बाबूभाई देसाई के खेत में बारिश के दौरान छोटी-छोटी मछलियाँ जमीन पर मरी हुई अवस्था में पाई गई। इस घटना से आसपास के इलाके में आश्चर्य का माहौल हो गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं बवंडर या तेज तूफान के कारण होती हैं। जब बवंडर समुद्र या किसी बड़ी झील को पार करता है तो जमीन पर इसकी रफ्तार और ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान चलने वाली हवाएं अपने साथ मछलियां, मेंढक, कछुए, केकड़े यहां तक कि कई बार घड़ियालों को भी साथ ले जाती हैं।यहां आसपास कोई नदी या झील ना होने के बाद भी मछलियों को देखकर लोग अभिभूत हो गए।

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात की ओर बढ़ रहा है। गुजरात में 15 से 20 जून तक अच्छी बारिश की संभावना है। इससे पहले ही पारडी, द्वारका के कल्याणपुर, भोपालका, राणा, लिंबडी, खंभालिया के सालाया, हरिपार, कुबेर विशोत्री, भादथर, भटेल, द्वारका के मीठापुर, देवपारा, पडली सहित जूनागढ़, छोटाउदपुर, पंचमहल, मेहसाणा-अहमदाबाद हाईवे, राजकोट, यात्राधाम भुज सहित इलाकों में बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बनासकांठा, साबरकांठा और मेहसाणा जिलों के छिटपुट इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 2.5 मिमी से 2.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।