Cat - Loktej

कैसे मैं अपनी बिल्ली को रख सकता हूं खुश? ये पांच टिप्स बनाएंगे आपकी बिल्ली की जिंदगी खुशहाल
(ऐनी क्वेन, सिडनी विश्वविद्यालय)

सिडनी, 21 दिसंबर (द कन्वरसेशन) ऑस्ट्रेलिया के करीब एक तिहाई घरों में कम से कम एक बिल्ली मौजूद है और कई सर्वेक्षण कहते हैं कि घरों में पलने वाली इन बिल्लियों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं।

बिल्लियां भले ही इंटरनेट पर छाई रहती हों लेकिन मनुष्य अक्सर उनके बर्ताव को लेकर भ्रमित रहते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में वाशिंगटन पोस्ट ने घोषित किया था कि बिल्लियां पागल नहीं होती बल्कि उनके गलत समझा जाता है। इसके बाद शोध की शुरुआत हुई, जिसमें सामने आया कि जैसा कि लोग पुराने जमाने में मानते थे उसके विपरीत बिल्लियां असामाजिक नहीं होतीं। बिल्लियां मनुष्यों के साथ घनिष्ठ संबंध बना सकती हैं और बनाती भी हैं।

जितना अधिक हम बिल्लियों के बारे में जानना शुरू करते हैं, उतना ही हमें यह अहसास होता है कि उनका व्यक्तित्व अद्वितीय होता है और उनकी प्राथमिकताएं भले ही जटिल हों लेकिन वे सीखने में सक्षम होती हैं।

अपनी बिल्ली की बोली को समझने से लेकर उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए विज्ञान-समर्थित कु‍छ सुझाव दिए गए हैं, जो आपकी बिल्ली के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

1-शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें

बिल्लियां अपनी शारीरिक प्रतिक्रिया और आवाज के जरिए मनुष्यों से संवाद करती हैं। बिल्लियां हालांकि इंसानों की ओर देखकर म्याऊं करती हैं और संदर्भ के आधार पर उनका यह म्याऊं-म्याऊं अलग होता है लेकिन इंसान उन्हें समझने में माहिर नहीं होते। लेकिन हम बिल्लियों की शारीरिक प्रतिक्रियाओं को पढ़ सकते हैं।

उदाहरण के लिए बिल्ली का धीरे-धीरे पलक झपकाना सकारात्मक भावनात्मक स्थिति का संकेत देता है। जो बिल्लियां खुश नहीं होती हैं (उदाहरण के लिए, जिन्हें मनुष्यों का स्पर्श पसंद नहीं होता) वे रुक जाती हैं, दूर चली जाती हैं, अपने कान चपटा कर लेती हैं, फुफकारती हैं, या अगर उन्हें लगता है कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है तो वे खरोंचती हैं या काटती भी हैं।

2- एक स्वस्थ माहौल मुहैया कराएं

‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फेलिन प्रैक्टिशनर्स एंट इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ फेलिन मेडिसिन’ ने बिल्ली के स्वस्थ माहौल के कुछ बिंदु सुझाए हैं: एक सुरक्षित स्थान ताकि बिल्लियां डरने पर पीछे हट सकें।

कई, अलग-अलग मुख्य संसाधन (भोजन, पानी पीने, शौच क्षेत्र, ऐसी जगह जहां वह खेल सकें, आराम कर सकें या फिर सो सकें) ताकि बिल्लियां आराम से अपनी दैनिक गतिविधिया कर सकें।

उन्हें खेलने और शिकार करने के लिए मौके प्रदान करें।

बिल्ली से सकारात्मक, सुसंगत संवाद करें और बिल्ली की पसंद का सम्मान करें तथा देखें कि वे क्या और कैसे बातचीत करती हैं।

3-उनकी ट्रे साफ रखें

बिल्ली को ट्रे में लेटना बेहद पसंद होता है और उस ट्रेन को साफ करना आपके लिए एक अप्रिय काम हो सकता है। बिल्लियां साफ ट्रे पसंद करती हैं फिर चाहे वह घर में अकेली बिल्ली ही क्यों न हो।

बिल्लियां शौच से पहले, शौच के दौरान और शौच के बाद ट्रे में समय बिताना पसंद करती हैं और वे आम तौर पर बड़ी ट्रे पसंद करती हैं।

ट्रे का साफ न होना मूत्र संबंधी समस्याओं के जोखिम से जुड़ा है और यह बिल्ली के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।

4- बिल्ली के कमरे को समझें

क्या आपके पास एक से ज्यादा बिल्लियां हैं? घर की बिल्लियों के बीच तनाव होना आम बात है लेकिन अक्सर इसे अनदेखा कर दिया जाता है क्योंकि यह हमेशा शारीरिक तौर पर लड़ी जाने वाली लड़ाई नहीं होती।

बिल्लियों के बीच तनाव के संकेतों में लंबे समय तक घूरना, या यहां तक कि ट्रे या बिल्लियों के लिए बने छोटे घर में दरवाजों का इस्तेमाल न करने देना शामिल हो सकता है, ताकि दूसरी बिल्ली उसका इस्तेमाल न कर सकें।

‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फेलिन प्रैक्टिशनर्स’ ने अपने 2024 के दिशा-निर्देशों में बताया कि इससे बिल्लियों में गहरा डर, चिंता और तनाव से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

घरेलू बिल्लियों के बीच तनाव को पहचानना और उसका प्रबंधन करना सीखना सभी पक्षों के कल्याण में सुधार कर सकता है।

5- बिल्लियों और अन्य जानवरों को सुरक्षित रखें

ऐतिहासिक रूप से पालतू बिल्लियां अक्सर अनाज के भंडार को चूहों से बचाती हैं। हालांकि मौजूदा वक्त में बिल्ली के जिम्मेदार मालिकाना हक का मतलब बदल गया है।

ऑस्ट्रेलिया के लगभग 65 फीसदी बिल्ली मालिक अपनी बिल्लियों को हमेशा घर के अंदर ही रखते हैं जबकि 24 फीसदी अपनी बिल्लियों को रात में भी घर के अंदर ही रखते हैं।

आदर्श रूप से बिल्लियों को बिना निगरानी के खुले में घूमने नहीं देना चाहिए, जहां वे वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इतना ही नहीं बिल्लियां यहां तक कि उस संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, जहां आप रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक तिहाई से अधिक स्थानीय आबादी ने अब बिल्लियों को रात भर या दिन में 24 घंटे घर के अंदर ही रखने की अनिवार्यता कर दी है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि बिल्लियां बुद्धिमान होती हैं और आम धारणा के विपरीत, उन्हें प्रशिक्षित किया जा सकता है।

यह प्रक्रिया बिल्लियों और मनुष्यों दोनों के लिए समृद्धकारी हो सकती है। धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ आप अपनी बिल्ली को प्रशिक्षित कर सकते हैं।

संक्षेप में बिल्लियों को विकल्प दें, उनकी पहचान का सम्मान करें, उनकी जरूरतों पर ध्यान दें और हमारी दुनिया को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करें।

आपकी बिल्ली इससे ज्यादा खुश होगी।

द कन्वरसेशन

अजब गजब : जूनागढ़ की इस आर्किटेक्ट ने बिल्लियों के लिए छोड़ा अपना करियर, 40 बिल्लियों को आश्रय देने के लिए मुंबई से गोआ और फिर जूनागढ़ आई सुहानी
कुछ लोगों के अलग-अलग तरह के खास शौक होते हैं। कुछ लोग पालतू जानवर रखने का शौक रखते हैं। जूनागढ़ की एक लड़की ने जानवरों के प्रति अपने प्रेम के कारण अपने आवास पर बिल्लियों के लिए 'कैथहाउस' बना लिया है और वह पूरी सावधानी के साथ बिल्लियों की देखभाल करती है।

जानिए सुहानी की कहानी

मामले के बारे में विस्तार से बताए तो सुहानी शाह नाम की एक युवा लड़की ने जूनागढ़ में अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की। राजकोट में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और अहमदाबाद में लैंडस्केप आर्किटेक्चर में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, वह लैंडस्केप आर्किटेक्चर में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई में बस गई। इस दौरान उसने दो घायल बिल्लियों का इलाज किया और उसे अपने साथ कमरे के एक सदस्य के रूप में शामिल किया और उसकी देखभाल करने लगी।

पड़ोसियों की नाराजगी के कारण बदले कई घर

हालांकि मुंबई में बिल्लियां एक साथ रहने से पड़ोसियों की नाराजगी के कारण सुहानी को कई बार अलग-अलग इलाकों में अपना घर बदलना पड़ा। 8 साल तक 15 बिल्लियों के साथ मुंबई में रहने के बाद सुहानी मुंबई से गोवा में आ गईं। गोवा आकर उन्होंने और 18 बिल्लियों समेत कुल 33 बिल्लियों को पाला। कोरोना महामारी के दौरान अगले दो साल तक गोवा में वन क्षेत्र में बिल्लियों के साथ रहना मुनासिब समझा। उसके बाद जूनागढ़ में रहने वाले पिता अमितभाई शाह ने उन्हें घर लौटने को कहा।

गोआ से जूनागढ़ आई सुहानी, साथ लाई 33 बिल्लियां

घर वापस आने के लिए उन्होंने गोवा से जूनागढ़ के पहले विशेष वाहन से गोवा से जूनागढ़ तक का 40 घंटे का सफर तय कर और आधा लाख से ज्यादा खर्च कर 33 बिल्लियां अपने साथ लेकर आई। इसके बाद सुहानी ने जूनागढ़ के गांधीग्राम इलाके में लगभग 500 गुना में फैले एक छोटे से घर में सुहानी द्वारा सभी बिल्लियों के लिए एक अनूठा कैट गार्डन स्थापित किया गया है। सुहानी ने अलग-अलग कमरों में रहने के लिए छह छोटे और दो बड़े आठ पिंजरे रखे हैं ताकि बिल्लियों की पर्याप्त देखभाल हो सके। जूनागढ़ आकर दो बिल्लियां और जोड़ लीं। उसके बाद एक बिल्ली के तीन बिल्ली के बच्चे हुए, अब बिल्लियों की संख्या 40 हो गई है। विशेष रूप से बिल्ली पालने के लिए एक आदर्श वातावरण बनाया गया है। सुरक्षा के लिए घर के चारों ओर चौड़ी जाली लगाई जाती है।

बिल्लियों की सुविधा पर होते हैं पैसे खर्च

आपको बता दें कि इन बिल्लियों के रखरखाव पर बहुत खर्चा आता है। अकेले भोजन पर 1500 से अधिक का अनुमानित दैनिक खर्च होता है। बिल्लियों को उनकी जरूरत की धूप देने के लिए अनोखे सोफे भी बनाए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती जा रही है कि बिल्ली के बच्चे भी पर्याप्त रूप से विकसित हो। लैंडस्केप आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाली सुहानी ने जूनागढ़ शहर में भी पौधरोपण के उद्देश्य से अराउंड द ट्री ट्रस्ट के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिपला, बोरसली, उमतो, विसुदी समेत कई पौधे लगाकर जूनागढ़ को खूबसूरत बनाने का बीड़ा उठाया है।

सभी बिल्लियों का उपनाम रखा गया

बता दें कि सुहानी द्वारा रखी गई इन बिल्लियों को अलग-अलग नाम भी दिए गए हैं। जैसे गरूभाई, मुंबा, डिगडॉग, सेठ, हिम, कालिमा, बाकुबेन, तिनपति, गुसी, बीलिजोन्स, परीकथा, हनीबी, लिटिल स्टार, शरारत, सीगल, लाडू, लैवेंडर, तूफानी, फरहान, मुंशिंग, भोडू, लवटेम्पल, बटरफ्लाई, तिरामुसी, हलीलुह, मंकी, ग्लू, टाइगर, असुबेटा, दिलोजन, मिशिबेन, रोक्षी फोकशी और बदरिया जैसे अनोखे उपनाम दिए गए हैं।

चार बिल्लियां भी गोद ली गईं

मुंबई के एक परिवार ने बिल्ली को गोद लेने के लिए सुहानी से संपर्क किया और सायरन नाम की बिल्ली को गोद ले लिया। मुंबई के बाद सायरन नाम की बिल्ली बंगलौर, जर्मनी और अब कनाडा में बस गई है। तीन बिल्लियों को अन्य परिवारों ने भी गोद लिया है।

अजब-गजब : दुनिया का एकलौटा होटल जहाँ रहती हैं सिर्फ बिल्लियाँ, इसका किराया लाखों में, अगले साल तक के लिए बुकिंग हुई फुल
आज तक आपने इंसानों के लिए  3 स्टार, 5 स्टार, 7 स्टार होटल के बारे में सुना होगा। इन महंगे और लग्जरी होटलों में इंसानों को एक से बढ़कर एक शानदार सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे होटल के बारे में या किसी होटल के किसी ऐसे स्कीम के बारे में सुना हो जो सिर्फ और सिर्फ बिल्लियों के लिए हो? सुनने में अजीब भले लगे पर ये सच है कि इस दुनिया में बिल्लियों के लिए अलग से होटल की सुविधा मौजूद है। अब आप कहेंगे कि ये कोई पेट केयर जैसी जगह होगी पर इस होटल में भी आम होटल की ही तरह जगह की मारामारी रहती है। बिल्लियों के इस होटल में तो इतनी डिमांड है कि वहां कमरे नहीं मिल रहे हैं। सभी रूम की बुकिंग फुल है। इतना ही नहीं इस होटल में कोई मुफ्त में नहीं रहता बल्कि इसका किराया भी लाखों रुपयों में है।

बिल्लियों के लिए यहां पर है होटल

हम बिल्लियों के जिस खास होटल की बात कर रहे हैं वो पेरिस में स्थित है और इस होटल का नाम कैटस ट्री होटल है। यहां आने वाले लोग इस विशेष जगह पर अपनी पालतु बिल्लियों को छोड़कर शहर घुमने जाते है। इस सुविधा के लिए बाकायदा एक पूरा होटल है। ये होटल इतना लोकप्रिय है कि इस होटल में इस साल ही नहीं अगले साल यानी 2023 के फरवरी आखिर तक की बुकिंग फुल हैं। लोग यहां पर बुकिंग का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं पा रही है।

ये है इस होटल की खासियत

ये होटल इस वजह से भी खास है कि यहां बिल्लियों को सभी तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं। यहां बिल्लियों को अलग से बिस्तर और खाने-पीने के साथ काउच और इलाज तक की सुविधा मिलती है। साथ ही यहाँ बिल्लियां पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं और लोग अपनी बिल्लियों को छोड़कर घूमने निकल जाते हैं। होटल का स्टाफ सप्ताह में दो बार बिल्ली की तस्वीर उसके मालिक को भेजकर खैरियत देते रहते हैं। इसी वजह से इस होटल की खासी डिमांड है। ये बिल्लियों के लिए अकेला होटल है।

वायरल वीडियो : बिल्ली को चढ़ा सेहद का बुखार, जिम में बहा रही पसीना, देखिए वीडियो
आजकल लोग अपनी फिटनेस और सेहद पर काफी ध्यान देते हैं। खासकर कोरोना के बाद तो लोग अपने सेहद को लेकर और अधिक जागरूक हो चुके है ऐसे में लोग खुद को फिट बनाए रखने के लिए जिम का सहारा लेते हैं। माना की इंसानों के लिए जिम करना सामान्य है पर क्या कभी आपने किसी बिल्ली को जिम में जाकर पसीना बहाते देखा है। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग ही होता दिख रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली एक जिम में पहुंचकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। बिल्ली को कई एक्सरसाइज करते देख, आप भी मुस्कुरा उठेंगे।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो किसी जिम का नजर आता है। यहां फ्रेम में एक बिल्ली है जो पीठ के बल लेटी हुई है और अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज कर रही है। बिल्ली के आसपास कोई नहीं है और न ही उसे कोई एक्सरसाइज करने के लिए कहता है और ना ही व्यायाम करके दिखाता है। बिल्ली खुद ही इन एक्सरसाइज को करती जाती है।

गौरतलब है कि ये वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। लोग बिल्ली का फिटनेस प्रेम देखकर खुश हो रहे है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 11 सेकेंड के इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट के साथ-साथ इसे शेयर भी कर रहे हैं। रुपिन शर्मा ने भी इस वीडियो को ट्विट करते हुए कैप्शन में लिखा है, व्यायाम।। स्वस्थ।