Bollywood - Loktej

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे कई बड़े अवॉर्ड
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म महोत्सव में गोल्डेन कोंच अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (मिफ़्फ़2026) को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा।

देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट और एनीमेशन फिल्ममेकर्स के लिए यह फेस्टिवल बेहद खास माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फिल्म निर्माता और कलाकार मिफ़्फ़ 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं।

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। हर साल इस महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है।

इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें छोटी फिल्मों के साथ-साथ कई बड़ी कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिए जाते हैं। वहीं, इस फेस्टिवल की घोषणा के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कौन-कौन सी कैटेगरी को दिए जाएंगे अवॉर्ड
इस बार मिफ़्फ़ में डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिल्मों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाएंगे। फिल्म महोत्सव में गोल्डेन कोंच अवॉर्ड को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। इसके अलावा कई अन्य नेशनल और इंटेरनटिनल अवार्ड्स भी दिए जाएंगे।

इसके साथ 10 लाख रुपये की धनराशि और कुल 55 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां भी दी जाएंगी। वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्रमोद पाटी पुरस्कार, तकनीकी उत्कृष्टता अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म अवॉर्ड, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड भी शामिल हैं।

देश-दुनियाभर की फिल्मों को किया जाएगा शामिल
मिफ़्फ़ 2026 में देश ही नहीं, बल्कि विदेशी फिल्मों को भी मौका मिलने जा रहा है। फिल्म महोत्सव के दौरान अलग-अलग देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इसमें नेटफ्लिक्स की ऑरिजिनल सीरीज़ का एक एपिसोड ‘माइटी लिटिल भीम: आई लव ताज महल’, बांग्लादेश की ‘कंट्री ऑफ फोकस’ ‘हसीना: ए डॉटर्स टेल’ सहित 11 फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा भारत और जापान द्वारा निर्मित ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को भी शामिल किया गया है। फिल्म महोत्सव में कुल 102 फिल्में प्रतियोगिता की श्रेणी में स्क्रीन की जाएंगी, जिसमें 35 अंतरराष्ट्रीय और 67 राष्ट्रीय फिल्में शामिल होंगी।

मिफ़्फ़ में मिलेगा छात्रों को मौका
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्टूडेंट फिल्ममेकर्स के लिए भी खास अवसर लेकर आता है। इस फेस्टिवल में कई फिल्म संस्थानों के छात्र अपनी शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत कर सकेंगे।

वहीं, इस फेस्टिवल को लेकर फिल्म स्टूडेंट्स के बीच भी काफी उत्साह बना हुआ है। मुंबई में आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में ‘बॉक्स ऑफिस’ से ही नहीं बल्कि विदेश से बड़ी संख्या में कलाकार शामिल होंगे। फिल्म प्रेमियों के लिए यह आयोजन काफी खास माना जा रहा है।

अनुपम खेर को दाढ़ी में देख मां को हुआ ‘बाबा’ वाला एहसास, एक्टर ने किया मजेदार वीडियो शेयर
मुंबई, 10 मई (वेब वार्ता)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर उनके साथ नोक-झोक की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने मां के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर हल्की-सी दाढ़ी झलक रही है, जिसे देखकर उनकी मां अचंभित हो रही हैं। अनुपम खेर ने लिखा, “आज बहुत सालों के बाद मां ने मुझे दाढ़ी वाले लुक में देखा।

दाढ़ी में थोड़ी सफेदी क्या आ गई, उन्हें लग रहा है कि मैं उनका बेटा नहीं, बल्कि कोई संत- महात्मा खड़ा है। उन्होंने मुझे बड़े गौर से देखा जैसे पहचानने की कोशिश कर रही हों कि ये मेरा बेटा है या हिमालय से तपस्या करके आया कोई बाबा।”

उन्होंने लिखा, “फिर मैंने वृंदा (राजू खेर की बेटी) और रीमा (राजू खेर की पत्नी) से भी राय ली। दोनों ने बताया कि मैं बहुत हैंडसम लग रहा हूं। बस फिर क्या था। मेरी पूरी दोपहर आत्मविश्वास, तारीफों और हल्की-फुल्की आध्यात्मिकता में बीती।

मां की नजरों में संत और भतीजी और भाभी की नजरों में हैंडसम, जिंदगी इससे ज्यादा मेहरबान और क्या होगी। जय हो।”

अभिनेता की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वे मां-बेटे की बातचीत को इंजॉय करते हुए कमेंट सेक्शन पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘फ्लिकर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर की 551वीं फिल्म बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने पहला लुक शेयर किया था, जिसमें वे लंबे व्हाइट गाउन में, एक घूमते हुए नर्तक के पोज में नजर आए थे।

यह फिल्म उनके करियर की एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कड़ी बताई जा रही है, जिसका पोस्टर काफी कलात्मक है।

इसी के साथ ही वे ‘खोसला का घोंसला 2’ में भी नजर आएंगे। फिल्म में खोसला परिवार की नई मजेदार और ‘100 गुना ज्यादा’ मस्तीभरी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें रवि किशन भी शामिल होंगे।

जैकी श्रॉफ स्टारर 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई, 2026 को होगी रिलीज़
मुंबई, 08 मई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई, 2026 को रिलीज़ होगी।

ज़ी स्टूडियोज़ और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक बिल्कुल नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आती है। फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहाँ कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक अनोखा सिनेमाई अनुभव रचते हैं।

टीज़र में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहाँ दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो वाले सफर में बदल जाता है। लेकिन, इस कहानी में सिर्फ भावनाएँ ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमई घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है।

फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएँगे, जो बेहद गर्मजोशी से भरा और उनके अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग है। फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, "द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के साथ हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं। यदि आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है। बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए।"

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे।

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- ‘मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष’
मुंबई (वेब वार्ता)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बार उनका किरदार पहले से ज्यादा भावनात्मक रूप से मजबूत दिखने वाला है। इस पर उर्वशी का कहना है कि इस बार उनके किरदार की सबसे बड़ी ताकत ‘चुप्पी में छिपा संघर्ष’ है। बाहर से शांत दिखने वाले मेरे किरदार के अंदर चल रहा लगातार मानसिक संघर्ष ही उसकी मजबूती है।

उर्वशी रौतेला ने अपने किरदार पूनम मिश्रा के बारे में बात करते हुए कहा, ”इस सीजन में मेरा किरदार सिर्फ एक सपोर्टिव पत्नी का नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान का है, जो अंदर ही अंदर बहुत कुछ झेल रहा है। इस बार मेरे किरदार की सबसे बड़ी भावना ‘साइलेंस में सर्वाइवल’ (चुप्पी में छिपा संघर्ष) है, यानी ऐसा किरदार, जो बिना शोर किए, बिना अपनी भावनाओं को बाहर दिखाए, परिस्थितियों से लड़ता रहता है और खुद को संभालने की कोशिश करता है।”

उन्होंने कहा, ”क्राइम ड्रामा में आमतौर पर लोग सिर्फ हिंसा, ताकत और एक्शन देखते हैं, लेकिन असल कहानी उसके पीछे छिपे डर और अकेलेपन की होती है। मेरे किरदार के भीतर भावनात्मक अकेलापन और खुद को सुरक्षित रखने की लगातार कोशिश दिखाई देती है। मेरा किरदार बाहरी दुनिया से ज्यादा अपने अंदर के डर और संघर्ष से लड़ रहा है। यही वजह है कि इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक अलग अनुभव रहा है।”

उर्वशी ने कहा, ”मुझे इस किरदार में सबसे ज्यादा आकर्षित इमोशन्स लगे। वह खुद को रोककर, सोचकर और धैर्य के साथ आगे बढ़ती है। असली ताकत हमेशा जोर से बोलने या लड़ने में नहीं होती, बल्कि कई बार चुप रहकर भी हालात को संभालना सबसे बड़ी ताकत होती है। यही बात इस किरदार को खास बनाती है।”

वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसमें मुख्य भूमिका अभिनेता रणदीप हुड्डा ने निभाई थी। यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है और उत्तर प्रदेश के एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी दिखाती है, जो राज्य में अपराध को खत्म करने के लिए काम करता है।

पहले सीजन का निर्देशन नीरज पाठक ने किया था और इसमें कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ 15 मई से दर्शकों के लिए जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
मुंबई, 07 मई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच उनकी सेहत से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई है, जिसके चलते उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की यह सर्जरी 6 मई को हुई और यह एक माइनर प्रक्रिया थी।

बताया जा रहा है कि यह सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए की गई है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते उन्होंने काम से छोटा ब्रेक लिया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि सर्जरी सफल रही है और अक्षय जल्द ही अपने काम पर लौट सकते हैं। अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए जाने जाने वाले अक्षय आमतौर पर बिना ब्रेक के लगातार काम करते हैं, ऐसे में यह छोटा ब्रेक उनके लिए जरूरी माना जा रहा है।

शूटिंग शेड्यूल किया पूरा
सर्जरी से पहले अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा किया। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना भी नजर आने वाली हैं।

अक्षय अपने काम के प्रति अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं, और यही वजह है कि उन्होंने सर्जरी से पहले जरूरी शूटिंग पूरी कर ली।

भूत बंगला को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
हाल ही में रिलीज हुई उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म को सराहा है और माना जा रहा है कि यह जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल और मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात शामिल हैं।

कुल मिलाकर, अक्षय कुमार की यह सर्जरी मामूली रही है और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। थोड़े आराम के बाद वह जल्द ही फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

करण जौहर का इमोशनल मोमेंट, शाहरुख खान को बताया अपनी सफलता की वजह
मुंबई, 06 मई (वेब वार्ता)। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंटमेट गाला 2026 में इस बार बॉलीवुड का खास जलवा देखने को मिला। दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अनोखी स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस खास मौके पर करण भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया, जिन्हें उन्होंने अपना मार्गदर्शक बताया।

मीडिया से बातचीत में करण जौहर ने कहा कि उनके करियर को संवारने में शाहरुख खान की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इस पल को अपने जीवन का बेहद भावुक क्षण बताते हुए कहा कि शाहरुख के मेट गाला में शामिल होने के एक साल बाद खुद उसी मंच पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है।

करण ने कहा, मैं आज जिस मुकाम पर हूं, उसमें शाहरुख का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए यह पल मेरे लिए खास है।

करण और शाहरुख खान की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक सफल साझेदारी के रूप में जानी जाती है। दोनों ने कुछ कुछ होता है कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना  और  माय नेम इज खान  जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है।

मेट गाला में करण ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का तैयार किया हुआ  फ्रेम्ड इन इटर्निटी आउटफिट पहना, जो महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था।

इस खास परिधान को 80 से अधिक कारीगरों ने करीब 85 दिनों की मेहनत से तैयार किया, जिसने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर शानदार तरीके से पेश किया।

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय की पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत पर उमड़ा फिल्मी सितारों का प्यार
चेन्नई, 05 मई (वेब वार्ता)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारतीय राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात कर दिया है।

सुपरस्टार विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने अपने पहले ही चुनावी समर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। शुरुआती रुझानों में टीवीके को 110 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलते देख प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जश्न का माहौल है।

विजय की इस राजनीतिक सफलता ने साबित कर दिया है कि सिनेमाई पर्दे के ‘थलपति’ को अब जनता ने अपने वास्तविक नेतृत्वकर्ता के रूप में भी स्वीकार कर लिया है।

विजय की जीत की खबर फैलते ही बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने विजय के प्रति जनता के भरोसे को अद्भुत बताया, वहीं काजल अग्रवाल ने इसे विजय के विजन और लगन की जीत करार दिया।

एक्टर नानी ने विजय के सफर को “प्योर पॉलिटिक्स” और एक कमजोर पक्ष की जोरदार जीत बताते हुए तमिलनाडु के बेहतर भविष्य की कामना की। विजय देवरकोंडा ने भी इस नए राजनीतिक दौर का स्वागत किया और राज्य के सामूहिक विकास की उम्मीद जताई।

तमिलनाडु की राजनीति में आए इस बड़े बदलाव पर सुपरस्टार विक्रम ने भी अपने दोस्त विजय के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें “ननबा” (दोस्त) कहकर संबोधित किया और इतिहास रचने के लिए बधाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि विजय की पार्टी का सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल करना राज्य की पारंपरिक राजनीति के लिए एक बड़ी चुनौती है।

फिल्मी दुनिया से राजनीति के शिखर तक पहुँचने के विजय के इस सफर ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। फिलहाल मतगणना जारी है, लेकिन सेलिब्रिटीज के बधाई संदेशों ने यह साफ कर दिया है कि तमिलनाडु को उसका नया चेहरा मिल चुका है।

लातूर में रितेश देशमुख का भव्य स्वागत, ‘राजा शिवाजी’ पर फैंस का जबरदस्त प्यार*
मुंबई, 03 मई (वेब वार्ता)। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होने के बाद जब रितेश देशमुख लातूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंचे, तो उनका बहुत जोरदार स्वागत हुआ । रितेश देशमुख को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हो गए। यह माहौल लोगों के प्यार, गर्व और अपनेपन को दिखा रहा था।पूरा माहौल बहुत उत्साह भरा और अपनापन महसूस कराने वाला था। करीब 700 बाइक सवार उनके साथ शहर में चले और रास्ते में खड़े लोग उनका स्वागत करते रहे और नारे लगाते रहे।

इस भीड़ की खास बात सिर्फ इसकी संख्या नहीं थी, बल्कि लोगों का सच्चा प्यार और जुड़ाव था। कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं था, फिर भी लोग खुद ही उन्हें देखने आ गए। महाराष्ट्र से उनके गहरे जुड़ाव की वजह से रितेश और लोगों के बीच का रिश्ता साफ दिखाई दे रहा था।

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने 12.40 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये कमाए। यानी दो दिनों में कुल 23.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में अच्छे रिव्यू मिले हैं और दर्शकों ने भी इसे काफी पसंद किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे भव्य तरीके से दिखाया गया है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राजा शिवाजी’ को मुंबई फिल्म कंपनी ने बनाया है। इसे ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और भारत के इतिहास को शानदार अंदाज में दिखाती है।

‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बाद पुणे के प्रसिद्ध गणपति मंदिर पहुंचे रितेश देशमुख, बोले– 10 साल की मेहनत का मिला फल
मुंबई, 03 मई (वेब वार्ता)। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शानदार सफलता के बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। वह दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता के लिए भगवान का धन्यवाद किया।

रितेश देशमुख ने मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ”यह मंदिर पावन जगह है। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं यहां जरूर आता हूं। मेरे पिता विलासराव देशमुख भी हर साल इस मंदिर में दर्शन करने आया करते थे।”

रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बात करते हुए कहा, ”यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा रही है। फिल्म महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, संघर्ष और साहस पर आधारित है, इसलिए इसे बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत और समर्पण के साथ काम किया।”

रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि इस फिल्म को बनाने का सपना पिछले 10 साल से उनके साथ था। उन्होंने कहा, ”इतने लंबे समय तक इस फिल्म पर काम करना आसान नहीं था। खास तौर पर पिछले साढ़े तीन साल में लगातार मेहनत की गई, ताकि फिल्म को शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया जा सके। अब जब दर्शक फिल्म को इतना प्यार दे रहे हैं, तो मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को इतनी बड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी। जिस तरह लोग सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देख रहे हैं और अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं, उसे देखकर मैं बहुत भावुक हूं। दर्शकों का यह प्यार मेरे लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है और मैं दिल से सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

मंदिर जाने से पहले रितेश देशमुख अपने गृह नगर लातूर भी पहुंचे थे। वहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने शहर में लोगों से मिले प्यार को देखकर अभिनेता काफी खुश नजर आए। इसके अलावा कुछ समय पहले रितेश पत्नी जेनेलिया देशमुख के साथ भी छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर पहुंचे थे, जहां दोनों ने आशीर्वाद लिया था।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने ‘टोपी’ का जिक्र करके फैंस को दी खास सलाह
मुंबई, 03 मई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कुछ प्रेरणादायक बातें और सलाह शेयर किया है। इस पोस्ट की यूजर्स ने खूब तारीफ भी की।

‘बजरंगी भाईजान’ फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जहां वह एक साधारण काली टी-शर्ट के साथ क्लासिक ब्लैक फेडोरा में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने खास कैप्शन लिखा, जिसने यूजर्स का ध्यान खींचा।

सलमान ने लिखा, “थिकिंग, ये है कोई भी फील्ड में। सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूल के आगे बढ़ो और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।”

‘टोपी’ के जरिए सलमान खान ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसे गुणों के महत्व पर जोर दिया। सलमान ने इस बात की ओर इशारा किया कि न तो किसी को धोखा देना चाहिए और न ही किसी को खुद को गुमराह करने देना चाहिए।

उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आपकी प्यारी तस्वीरें देखने के बाद मेरा रविवार बेहद खास हो गया।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “आप बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मेरी जान, मेरा प्यार, मेरा आइडल, मेरा भाई… मैं अपने आइडल से हमेशा प्यार करता रहूंगा।” कई यूजर्स ने सलमान खान की तस्वीर की तारीफ की और कमेंट्स किए, “कोई इतना हैंडसम कैसे हो सकता है। आई लव यू।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अपनी बहुचर्चित अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जबकि, चित्रांगदा सिंह सलमान खान के अपोजिट दिखाई देंगी।

फिल्म की बात करें तो यह गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान का एक्शन अवतार दिखाई देगा। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘हंसते रहिए, हंसाते रहिए’, वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप
मुंबई, 03 मई (वेब वार्ता)। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके लिए टीवी, ओटीटी और फिल्में सबसे अच्छा सोर्स है। बॉलीवुड में अगर कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है।

उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को वर्षों तक खूब हंसाया है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।
दरअसल, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी कई सुपरहिट फिल्मों के यादगार कॉमेडी सीन्स शामिल है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो की शुरुआत फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के ‘नमस्ते’ सीन से होती है। इस सीन में उनकी मजेदार एंट्री दिखाई जाती है, जिसे देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक उनकी कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों के मजेदार कॉमिक सीन दिखाए गए हैं। वीडियो में ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘वेलकम’, ‘भूल भूलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘भूत बंगला’, ‘भागम भाग’, ‘सिंह इज किंग’, ‘हाउसफुल’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों के कई मजेदार पल शामिल किए गए।

वीडियो में अक्षय कुमार के कई ऐसे कॉमिक डायलॉग भी सुनाई देते हैं, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से याद करते हैं। ‘बहन डर गई, बहन डर गई’ और ‘जोर-जोर से बोलकर लोगों को स्कीम बता दें’ जैसे डायलॉग्स सुनते ही फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों के मजेदार सीन याद आ जाते हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा, ”किसी ने बताया आज वर्ल्ड लाफ्टर डे है। मैंने सोचा हो जाए… हंसते रहिए, हंसाते रहिए।” अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों मजेदार कमेंट्स किए।

एक फैन ने लिखा, ”सर, आपकी कॉमेडी फिल्मों जैसा मजा आज तक किसी और की फिल्मों में नहीं मिला।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी देखकर आज भी उतनी ही हंसी आती है।” अन्य फैंस ने लिखा, “आपकी कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं है’। पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं और अक्षय कुमार बॉलीवुड के असली कॉमेडी किंग हैं।”

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास: महाराष्ट्र दिवस पर फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 11.35 करोड़ रुपये
हैदराबाद, 02 मई (वेब वार्ता)। रितेश देशमुख के अभिनय और निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है।

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों का दिल जीत लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये रहा।

फिल्म की दमदार कहानी और सलमान खान के स्पेशल कैमियो ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है, जिससे फिल्म पहले ही दिन डबल डिजिट का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ के जरिए मराठी सिनेमा में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म के केवल मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है, जो रितेश की पिछली सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘मौली’ (3.25 करोड़) और ‘लाई भारी’ (3.10 करोड़) के मुकाबले कहीं अधिक है।

यही नहीं, इस फिल्म ने ‘सैराट’ और ‘टाइमपास 2’ जैसी कल्ट फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। हिंदी मार्केट में भी फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये का सम्मानजनक कलेक्शन किया है, जो इसकी भाषाई सीमाओं से परे लोकप्रियता को दर्शाता है।

फिल्म के व्यापारिक आंकड़ों की तुलना की जाए तो ‘राजा शिवाजी’ ने कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ (8.75 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को आसानी से पार कर लिया है।

हालांकि, मराठा साम्राज्य पर आधारित फिल्मों में यह अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ (15.10 करोड़) और विक्की कौशल की ‘छावा’ (33.50 करोड़) से फिलहाल पीछे है।

एडवांस बुकिंग में ही 5.14 करोड़ रुपये बटोरने वाली इस फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जा रहा है, उसे देखते हुए जानकारों का मानना है कि पहले वीकेंड पर यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।