Pakistan - Loktej

पाकिस्तान का पत्ता कट…ट्रंप ने ईरान को दिया बड़ा ऑफर, बोले-शांति वार्ता के लिए सीधे कर सकते हैं कॉल
अमेरिका, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फोन पर बातचीत का ऑफर देते हुए इस्लामाबाद मिशन रद्द कर दिया है। साथ ही, नाटो से अलग होने के संकेत देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं।

ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ को दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने उड़ान में 17 घंटे लगाकर प्रतिनिधिमंडल भेजने के बजाय यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं। अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो वे सीधे अमेरिका आ सकते हैं या फोन पर संवाद कर सकते हैं।

इस वार्ता का दूसरा दौर तभी विवादास्पद हो गया जब ईरान के शीर्ष राजनयिक अब्बास अराघची पाकिस्तान से रवाना हो गए। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी दूतों को इस्लामाबाद नहीं जाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि वार्ता में प्रगति न होने के कारण मिशन रद्द कर दिया गया और ईरान जब चाहे, हमसे संपर्क कर सकता है।

नाटो से अलग होने पर विचार कर रहा अमेरिका: ट्रंप
इसी साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इस सैन्य गठबंधन से ‘बहुत निराश’ हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका नाटो से अलग होने पर विचार कर सकता है क्योंकि सदस्य देशों ने ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को प्रभावी रूप से बंद करने के बाद अमेरिकी मदद की अपील को नजरअंदाज किया।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कई वर्षों से नाटो देशों की मदद कर रहा है, खरबों डॉलर खर्च कर चुका है, लेकिन जब हमें उनकी जरूरत थी तो वे मौजूद नहीं थे।

24 घंटे में दूसरी बार पासिस्तान पहुंचे अराघची
इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का दौरा फिर से किया। उन्होंने शनिवार देर रात वहां से मॉस्को जाने के लिए रवाना होने के बाद लौटकर वार्ता की संभावनाओं को जीवित रखा।

अराघची इससे पहले ओमान भी गए थे, जिसने पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की थी।

इस्लामाबाद वार्ता पर लटकी तलवार
पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के क्षेत्र में लौटने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर दूसरे दौर की वार्ता के लिए इस्लामाबाद भेजे जाएंगे, लेकिन अराघची के रवाना होने के बाद ट्रंप ने मिशन रद्द कर दिया। उन्होंने दोहराया कि ईरान जब चाहे अमेरिका से संपर्क कर सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं राष्ट्रपति
वॉशिंगटन, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाले बयान में कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता किसी ठोस समझौते पर पहुंचती है, तो वह पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में डील साइन होने की स्थिति में वह वहां जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने में पाकिस्तान की “रचनात्मक भूमिका” की जमकर सराहना की।

ट्रंप के अनुसार, पाकिस्तानी मध्यस्थ इस जटिल संघर्ष को सुलझाने में बेहद प्रभावशाली साबित हुए हैं, जिससे दक्षिण एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ होने वाले संभावित समझौते के आर्थिक फायदों पर भी रोशनी डाली। उन्होंने दावा किया कि इस सफल कूटनीति के परिणामस्वरूप अमेरिका को “मुफ्त तेल” और “होर्मुज स्ट्रेट” तक निर्बाध पहुंच मिल सकती है, जिससे वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक गिर जाएंगी।

ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गैस की कीमतों में आई कमी इस बात का संकेत है कि कूटनीतिक प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि परमाणु हथियारों के खतरे को कम करने के साथ-साथ वह अपने देश को विरासत में मिली “ऐतिहासिक महंगाई” को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा को इस शांति प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है। मुनीर ने ईरानी संसद के स्पीकर और विदेश मंत्री के साथ मुलाकात की है, जिसे अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की ‘बैक-चैनल’ बातचीत की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कतरी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वार्ता मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित है। यदि पाकिस्तान की मेजबानी में यह समझौता धरातल पर उतरता है, तो यह न केवल पश्चिम एशिया में तनाव कम करेगा, बल्कि वैश्विक कूटनीति में ट्रंप और पाकिस्तान दोनों के लिए एक बड़ी जीत साबित होगा।

अमेरिका-ईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका पर बड़ा खुलासा
इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (वेब वार्ता)। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक युद्धविराम समझौते में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान इस कूटनीतिक प्रक्रिया में कोई मुख्य मध्यस्थ (Mediator) नहीं था, बल्कि वह केवल एक ‘संदेशवाहक’ की भूमिका निभा रहा था। असल में, यह समझौता चीन और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे हुई गुप्त बातचीत का परिणाम था।

पाकिस्तान ने केवल एक माध्यम के रूप में कार्य किया, जिससे बीजिंग बिना सामने आए तेहरान और वॉशिंगटन तक अपनी रणनीतिक बातें पहुंचा सका। इस खुलासे ने उन अंतरराष्ट्रीय दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें इस शांति प्रक्रिया का पूरा श्रेय पाकिस्तानी नेतृत्व को दिया जा रहा था।

कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस युद्धविराम की रूपरेखा पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की बीजिंग यात्रा के दौरान ही तैयार कर ली गई थी।

चीन आमतौर पर ऐसे हाई-प्रोफाइल मामलों में सीधे तौर पर शामिल होने से बचता है ताकि विफलता की स्थिति में उसकी वैश्विक छवि को नुकसान न पहुंचे। इसी कारण पाकिस्तान का उपयोग एक ‘पब्लिक पार्टनर’ के रूप में किया गया।

इस शांति प्रस्ताव में विशेष रूप से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो चीन के व्यापारिक हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ईरान ने भी इस समझौते को केवल इसलिए स्वीकार किया क्योंकि इसके पीछे चीन एक अघोषित गारंटर के रूप में खड़ा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए यह स्वीकार करना राजनीतिक रूप से कठिन था कि वैश्विक शांति के लिए वे चीन के प्रभाव पर निर्भर हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक शून्य को भरकर अमेरिका को एक सार्वजनिक चेहरा प्रदान किया।

हालांकि, इस समझौते के कई जटिल और राजनीतिक मुद्दे अब भी अस्पष्ट रखे गए हैं, जो भविष्य में तनाव का कारण बन सकते हैं। फिलहाल के लिए, यह स्पष्ट हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के इस बड़े खेल में पाकिस्तान की हैसियत केवल एक पोस्टमैन की थी, जबकि असली नियंत्रण बीजिंग के हाथों में रहा।

इस घटनाक्रम ने दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में चीन के बढ़ते कूटनीतिक दबदबे को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है।

मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू अव्यवस्थाओं से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट
नई दिल्ली, 03 अप्रैल (वेब वार्ता)। पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने से एलएनजी (एलएनजी) की आपूर्ति लगभग शून्य होने की आशंका है, जिससे कुल बिजली उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा।

कराची स्थित बिजनेस रिकॉर्डर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलएनजी की कमी से कुल बिजली उत्पादन का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रभावित होगा, जबकि कोयले की आपूर्ति पर दबाव के कारण करीब 30 प्रतिशत बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

स्थिति से निपटने के लिए सरकार फर्नेस ऑयल का सहारा लेने पर मजबूर है, लेकिन इससे बिजली उत्पादन की लागत काफी बढ़ जाती है। गैस और कोयले के मुकाबले फर्नेस ऑयल से बिजली बनाना महंगा पड़ता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार रोजाना 2 से 3 घंटे की लोड शेडिंग, बिजली दरों में बढ़ोतरी और ऊर्जा बचत जैसे कदम उठाने की योजना बना रही है। हालांकि, इन उपायों की सफलता उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजारों को जल्दी बंद करना और अधिक बिजली खपत वाली रोशनी पर प्रतिबंध जैसे सरल उपाय पहले भी असरदार साबित हुए हैं, लेकिन इन्हें मौजूदा रणनीति में प्राथमिकता नहीं दी गई है। इससे बोझ आम जनता और उद्योगों पर ज्यादा पड़ सकता है।

रिपोर्ट में घरेलू कुप्रबंधन को भी संकट का बड़ा कारण बताया गया है। पाकिस्तान रेलवे और कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के बीच विवाद के चलते 1500 से 1800 मेगावाट बिजली उत्पादन खतरे में है। कोयले के परिवहन में बाधाएं, वैगन लोडिंग में देरी और समन्वय की कमी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

इससे न केवल अतिरिक्त लोड शेडिंग की आशंका बढ़ गई है, बल्कि महंगे ईंधन पर निर्भरता भी बढ़ रही है। वहीं, पाकिस्तान रेलवे को भी माल ढुलाई से होने वाली आय में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा संकट भले ही बाहरी कारणों से शुरू हुआ हो, लेकिन इसकी गंभीरता काफी हद तक घरेलू नीतियों और फैसलों पर निर्भर करेगी। यदि मांग प्रबंधन और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो हर संकट की कीमत और अधिक बढ़ती जाएगी।

भारत ने काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की, कहा यह अमानवीय कृत्य
नई दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत सोमवार की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा करता है। यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान चली गई।

इस अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया गया यह घृणित आक्रमण अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

यह पाकिस्तान के लगातार लापरवाह व्यवहार और अपनी आंतरिक विफलताओं को सीमा पार हिंसा के बढ़ते हिंसक कृत्यों के माध्यम से छिपाने के बार-बार किए जाने वाले प्रयासों को दर्शाता है।

बयान में कहा गया है कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर के मुस्लिम समुदायों के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है, जो इसे और भी निंदनीय बनाता है।

ऐसा कोई धर्म, कोई कानून या कोई नैतिकता नहीं है जो किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को उचित ठहरा सके।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों को निशाना बनाने का यह अंधाधुंध हमला तत्काल बंद हो।

जायसवाल ने कहा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

उन्होंने कहा, ” हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को भी दोहराते हैं।”

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई हमले किए
इस्लामाबाद/काबुल, 27 फरवरी (वेब वार्ता)। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान ने उसके खिलाफ युद्ध घोषित करते हुए  ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़  शुरू किया।

सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज़ ने बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान सरकार के साथ  पूर्ण टकराव  की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,  हमारा सब्र अब खत्म हो चुका है  और चेतावनी दी कि अब दोनों पक्षों के बीच  खुला युद्ध  है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल अफगानिस्तान के किसी भी तरह के आक्रामक मंसूबे को कुचलने  की पूरी क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज अफगानिस्तान पर  जवाबी हमलों के बाद कहा कि पाकिस्तान शांति और अपनी क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने इन हमलों में 130 से अधिक तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है।

पाकिस्तान के अनुसार,  ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़  के तहत हमले आज तड़के किए गए। यह कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा के चितराल, खैबर, मोहम्मद, कुर्रम और बाजौर सेक्टरों में गुरुवार शाम अफगान तालिबान की ओर से की गई  बिना किसी उकसावे की गोलीबारी  के जवाब में की गई।

मीडिया रिपोर्टों में काबुल और कंधार में धमाकों और गोलीबारी की खबर दी गई। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डूरंड रेखा के साथ कल की गई जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। करीब 2,500 किलोमीटर लंबी सीमा  जिसे डूरंड रेखा कहा जाता है  को अफगानिस्तान ने कभी मान्यता नहीं दी है।

इस बीच,  अफगानिस्तान डिफेंस नामक एक्स हैंडल ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें जलते हुए एफ-16 विमान का मलबा दिखाया गया है। अमेरिकी आपूर्ति वाले इस एक इंजन वाले लड़ाकू विमान पर छोटा पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास 85510  नंबर दिखाई दे रहा है। इस दृश्य की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

दोहा स्थित अल जजीरा समाचार चैनल ने बताया कि अफगानिस्तान ने सीमा के विस्तृत हिस्से में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला शुरू किया, जिनमें तोर्खम सीमा चौकी भी शामिल है, जो अफगानिस्तान में प्रवेश का एक प्रमुख मार्ग है।

चैनल ने पाकिस्तान के दावों के हवाले से कहा,  हवाई हमले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के साथ-साथ पक्तिया और कंधार प्रांत में किए गए  और दावा किया गया कि सीमा पार कई तालिबान लड़ाके मारे गए।

सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज़ के अनुसार,  इन हमलों में काबुल में दो ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट कर दिए गए, जबकि कंधार में एक कोर मुख्यालय और एक ब्रिगेड मुख्यालय को तबाह कर दिया गया।

पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में बढ़ती उग्रवाद की घटनाओं के लिए अफगान तालिबान पर पाकिस्तानी तालिबान विद्रोहियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है।

पिछले सप्ताह भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की थी, जिनमें कई नागरिक हताहत हुए थे। भारत ने इन हमलों को पाकिस्तान की  अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी रूप देने  की एक और कोशिश बताया और अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  भारत पवित्र रमज़ान माह के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की मौत का कारण बने अफगानिस्तान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है।

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान पर मंडराया वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
कोलंबो, 17 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत के खिलाफ 61 रनों की ऐतिहासिक हार ने पाकिस्तान के लिए सुपर-8 की राह को कांटों भरा बना दिया है। ग्रुप ए की अंक तालिका में भारत तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर काबिज है और क्वालीफाई कर चुका है।

वहीं, अमेरिका (USA) चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि पाकिस्तान के भी चार अंक हैं, लेकिन भारत से मिली शर्मनाक हार के कारण उनका नेट रन रेट अमेरिका से काफी खराब हो गया है, जिसने उन्हें तीसरे पायदान पर धकेल दिया है।

पाकिस्तान का भविष्य अब 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच पर टिका है। यदि पाकिस्तान इस मुकाबले में हार जाता है, तो वह आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और अमेरिका अगले दौर में प्रवेश कर जाएगा।

हालांकि नामीबिया पहले ही रेस से बाहर हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान पर जीत का भारी दबाव है। फैंस को 2024 का वह मंजर याद आ रहा है जब अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर करते हुए बाहर कर दिया था।

भारत के खिलाफ मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टीम की रणनीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने स्वीकार किया कि चार स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला गलत साबित हुआ और पावरप्ले में विकेट गंवाना हार की मुख्य वजह रही।

भारत की ओर से ईशान किशन की 77 रनों की आक्रामक पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को 114 रनों पर समेट दिया, जिससे अब उनकी साख दांव पर लगी है।

पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद कर भारत सुपर 8 में
कोलंबो, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। इशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27 ) की शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी- 20 विश्वकप 27वें मुकाबले में 12 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान 61 रनों से रौंद कर सुपर आठ में जगह बना ली। भारत ने इस जीत के साथ विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है।

इशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी जीत के साथ ही 2023 विश्व कप फाइनल में हार के बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में बिना हारे लगातार 16 मुकाबले जीत लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को भारत की हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की पेस जोड़ी झकझोर दिया। हार्दिक ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (शून्य) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (छह) और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान आगा सलमान (चार) का शिकार कर लिया।

पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आये अक्षर पटेल ने बाबर आजम (पांच) को चलता कर दिया। इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन जोड़कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 11वें ओवर में अक्षर ने उस्मान खान को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। उस्मान खान ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली।

मोहम्मद नवाज (चार) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। 13वें ओवर में तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (10) और अबरार अहमद (शून्य) का शिकार कर लिया।

18वें ओवर की आखिरी गेंद पार हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक (शून्य) को बोल्ड कर 114 के स्कोर पर पाकिस्तान की पारी का अंत कर भारत को सुपर आठ में पहुंचा दिया।

भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सात विकेट पर 175 रन खड़ा किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने इशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। नौवें ओवर में सैम अयूब ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इशान किशान को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इशान किशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 77 रनों की पारी खेली।

15वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा 24 गेंदों में 25 रन और उसके अगली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 19वें ओवर में उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर कैच आउट हुये।

सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह चार गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के लिये सैम अयूब ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी और आगा सलमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारत ए महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया
बैंकॉक, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दिनेश वृंदा (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ए महिला टीम ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से रौंद दिया।

आज यहां पाकिस्तान ए महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक सामना नहीं कर सकी और 18.5 ओवर में 93 रन के स्कोर पर सिमट गई।

शवाल जुल्फिकार (23), गुल रुख (21) और अनोशा नासिर 17 रन बनाकर आउट हुईं। शेष आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं।

भारत की जीत के लिए महाशिवरात्रि पर क्रिकेट प्रेमियों ने की विशेष पूजा, मंदिरों में किया रुद्राभिषेक
वाराणसी, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बनारस और बिहार के पटना में मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जीत के लिए यज्ञ किए जा रहे हैं और बाबा से सभी क्रिकेट प्रेमी सिर्फ जीत की कामना कर रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मैच से पहले भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। घाट पर हवन और सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और भगवान शिव की आरती की गई।

पूजा में शामिल हुए क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं। हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है कि पाकिस्तान परास्त हो और भारत की विजय हो।

वहीं, वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा-पाठ की गई।

मंदिर में मौजूद क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरती और पूजा-पाठ किया गया है और रुद्राभिषेक भी किया गया है। हम सब मन से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन हमारा देश ही जीते और पाकिस्तान की हार हो।

एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “काशी पर हमेशा से बाबा की विशेष कृपा रही है और हमारी बाबा से यही प्रार्थना है कि वे महाशिवरात्रि की खुशियों को दोगुना कर दें और भारत को विजय दिलाएं। मंदिर में जीत के लिए रुद्राभिषेक भी कराया गया और इससे टीम को जीतने की आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलेगी।”

पटना में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच भारतीय टीम के प्रति अलग लगाव देखने को मिल रहा है। पटना में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पोस्टर में भगवान शिव और उनके गण के रूप में दिखाया गया है।

क्रिकेट प्रेमी मिलकर पोस्टर की आरती उतारते दिखे और जीत की कामना की। बिहार के एक क्रिकेट प्रशंसक का कहना है, “आज टी20 विश्व कप का मैच पाकिस्तान और भारत के बीच है।

भारत की जीत के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई। सभी भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दर्शाया गया था। आज पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत के खिलाड़ी धूल चटाने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा का चमत्कार होगा।”

लखनऊ में भी भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के दिन, विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में हवन और पूजा का आयोजन किया।

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन, बुमराह और शाहीन नहीं हार्दिक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
नई दिल्ली, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं।

टी20 को अलविदा कह चुके विराट भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं।

2012 से 2024 के बीच खेले 11 मैचों की 11 पारियों में विराट ने 70.28 की औसत से 5 अर्धशतक लगाते हुए 492 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं। रिजवान ने 2021 से 2024 के बीच 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 228 रन बनाए हैं। रिजवान जारी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं।

पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 2007 से 2021 के बीच 9 मैचों की 8 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए मलिक ने 164 रन बनाए हैं।
संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज चौथे स्थान पर हैं। हफीज ने 2007 से 2021 के बीच 8 मैचों की 7 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 156 रन बनाए हैं।

पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं। जारी विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेले 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 155 रन बनाए थे।

गेंदबाजों में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। 2016 से 2025 के बीच 9 मैचों में हार्दिक ने 15 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 2012 से 2022 के बीच 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल तीसरे स्थान पर हैं। गुल ने 2007 से 2014 के बीच 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

भारत के जसप्रीत बुमराह 2016 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के हारिस रऊफ भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। रऊफ ने 2021 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। भारत के कुलदीप यादव 3 मैचों में 8 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

विवादों से परे भारत-पाकिस्तान के बीच होगा विस्फोटक मुकाबला
कोलंबो, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। रविवार को क्रिकेट में सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले मैचों में से एक होगा, जब भारत और पाकिस्तान पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में यहां आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

यह मैच, जो पहले से ही अपने ज़ोरदार खेल के लिए मशहूर है, मैदान के बाहर हुई ज़बरदस्त घटनाओं के बैकग्राउंड में हो रहा है, जिसने टूर्नामेंट में और भी दिलचस्प बातें जोड़ दी हैं।

बंगलादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया, और अपने ग्रुप-स्टेज मैचों के लिए भारत नहीं आने का फ़ैसला किया। उनकी जगह, स्कॉटलैंड ने यह पक्का किया कि टूर्नामेंट आसानी से हो सके। शुरू में, खबर थी कि बंगलादेश के नाम वापस लेने के बाद पाकिस्तान भारत के ख़िलाफ़ अपने मैच का रिव्यू कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के साथ बातचीत के बाद, पाकिस्तान ने कन्फ़र्म किया कि वे तय समय पर भारत के ख़िलाफ खेलेंगे, जिससे फ़ैन बिना किसी रुकावट के इस बड़े मैच का इंतज़ार कर सकें। मैदान पर, भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में सात जीत के अपने शानदार रिकॉर्ड के दम पर फेवरेट के तौर पर उतरेगा, जिसमें पिछले साल एशिया कप में मिली जीत भी शामिल है।

भारत की बैटिंग की ताकत जबरदस्त शुरुआत और मोमेंटम बनाए रखने में काबिल एक मज़बूत मिडिल ऑर्डर का कॉम्बिनेशन है। ईशान किशन ज़बरदस्त फॉर्म में हैं, 2026 में उनका स्ट्राइक रेट 220 से ज़्यादा रहा है और उन्होंने हाल ही में 24 गेंदों पर 61 रन बनाए हैं।

अगर वह जल्दी चल पड़ते हैं, तो भारत पावरप्ले पर कंट्रोल कर सकता है और पाकिस्तान पर तुरंत प्रेशर डाल सकता है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से बीच के ओवरों में पारी को संभालने की उम्मीद है, जबकि हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल डेथ ओवरों में तेज़ी लाने के लिए फायरपावर देंगे।

भारत का बॉलिंग अटैक भी उतना ही बैलेंस्ड है: जसप्रीत बुमराह पेस यूनिट को लीड करते हैं, जिन्हें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, अक्षर और कुलदीप यादव का सपोर्ट मिलता है, जो कोलंबो की धीमी, टर्निंग पिच के लिए काफी सही हैं।

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में लगातार मैच जीतकर अपने मोमेंटम के साथ आ रहा है। उनकी ताकत उनके स्पिन अटैक में है, जिसे शादाब खान और अनोखे उस्मान तारिक लीड कर रहे हैं, जो धीमी पिच पर अच्छा खेलते हैं और भारत के मिडिल ऑर्डर को परख सकते हैं।

साहिबज़ादा फरहान, जो पिछले गेम में शानदार 73 रन की पारी खेलकर फ्रेश हुए हैं, बाबर आज़म और उस्मान खान के साथ मिलकर पारी को संभालेंगे और भारत की बैटिंग की गहराई को चुनौती देने के लिए पार्टनरशिप बनाएंगे।

अब जब मैदान के बाहर की अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं, तो पाकिस्तान सिर्फ परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है, जिससे उन्हें भारत के दबदबे का मुकाबला करने का एक भरोसेमंद मौका मिलेगा। इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।

बीच-बीच में बारिश का अनुमान है, और आसमान में बादल छाए रहने से पारी की शुरुआत में सीमर्स को फायदा हो सकता है, जबकि धीमी होती पिच से मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को फायदा होगा।

टी20 क्रिकेट, खासकर इतने बड़े मैच में, अक्सर कुछ अहम पलों पर निर्भर करता है, एक शानदार पार्टनरशिप, अचानक हार, या एक अच्छी तरह से की गई डिलीवरी नतीजा तय कर सकती है।

आखिर में, भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप मैच जीतने का सिलसिला जारी रखने के लिए फेवरेट के तौर पर उतरेगा, लेकिन यह कोई सीधा मुकाबला नहीं होगा।

किशन की ज़बरदस्त बैटिंग, पाकिस्तान का टैक्टिकल स्पिन अटैक, और बंगलादेश के हटने और पाकिस्तान के शेड्यूलिंग रिव्यू के सुलझने के बाद साइकोलॉजिकल इंटेंसिटी यह पक्का करती है कि यह मैच ड्रामा, हाई-स्टेक कॉम्पिटिशन और यादगार पलों का वादा करता है।

स्किल और इमोशन दोनों में, यह मुकाबला क्रिकेट के सबसे कड़े मुकाबलों में से एक जैसा नज़ारा पेश करने के लिए तैयार है।