Mukesh Ambani - Loktej

प. बंगाल में इस दशक के अंततक 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस : मुकेश अंबानी
कोलकाता, पांच फरवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस दशक के अंत तक पश्चिम बंगाल में 50,000 करोड़ रुपये के नए निवेश की बुधवार को घोषणा की।

अंबानी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) 2025 में कहा कि इस निवेश से राज्य में एक लाख नौकरियों का सृजन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ रिलायंस ने पिछले दशक में बंगाल में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस दशक के अंत तक 50,000 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा। हमारा निवेश डिजिटल सेवाओं, हरित ऊर्जा और खुदरा सहित कई क्षेत्रों में फैला होगा।’’

अंबानी ने राज्य में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए रिलायंस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और प. बंगाल के कारोबारी परिदृश्य को बदलने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया।

छात्र अपनी बुद्धिमत्ता पर भरोसा करें, एआई पर नहींः मुकेश अंबानी
अहमदाबाद, 28 जनवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के चैटजीपीटी जैसे मंच इंसान की आलोचनात्मक सोच का विकल्प नहीं हैं और देश लोगों की बुद्धिमत्ता के जरिये ही प्रगति करेगा।

अंबानी ने पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय (पीडीईयू) के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत इस सदी के अंत से पहले दुनिया का ‘सबसे समृद्ध राष्ट्र’ बन जाएगा, लेकिन वृद्धि से पृथ्वी को खतरा नहीं होना चाहिए और जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ ऊर्जा की तरफ बदलाव की रफ्तार तेज की जानी चाहिए।

पीडीईयू के अध्यक्ष अंबानी ने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों से कहा, ‘‘एआई के संदर्भ में युवा छात्रों को मैं एक सलाह देना चाहता हूं। आपको सीखने के साधन के रूप में एआई के इस्तेमाल में कुशल होना चाहिए, लेकिन अपनी आलोचनात्मक सोच को न छोड़ें। आपको चैटजीपीटी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन हमेशा याद रखें कि हम केवल अपनी बुद्धिमत्ता से ही प्रगति कर सकते हैं, न कि एआई के जरिये।’’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा और दुनिया की कोई भी ताकत भारत की वृद्धि नहीं रोक सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा, ‘‘मैं साफ तौर पर देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा। लेकिन अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत पर भी बड़ी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आर्थिक वृद्धि को पृथ्वी को खतरे में डालने और जलवायु संकट को और बिगाड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इसलिए जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ और हरित ऊर्जा की तरफ बदलाव को तेज करना होगा।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि हरित ऊर्जा, हरित सामग्री और एआई का मेल मानवता के भविष्य को आकार देने जा रहा है और वह चाहेंगे कि पीडीईयू इस तालमेल में अग्रणी स्थान हासिल करे।

दीक्षांत समारोह में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कोटक ने अपने संबोधन में छात्रों से पैसे के बजाय उत्कृष्टता हासिल करने का आग्रह किया।

कोटक ने कहा, ‘‘आप जीवन में जो भी करें, गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अगर हम दोनों को हासिल कर लेते हैं, तो वित्तीय नतीजे सहित हर चीज का परिणाम अपने-आप आएगा। पैसे के पीछे मत भागो, उत्कृष्ट बनने की कोशिश करो।’’

उन्होंने पीडीईयू से वित्त से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अब प्रौद्योगिकी और वित्त के क्षेत्र आपस में गहराई से जुड़ चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश, नीता अंबानी
वाशिंगटन, 19 जनवरी (भाषा) उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि 18 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे अंबानी उन चुनिंदा 100 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कल शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था।

वे शायद रात्रिभोज में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे, जहां उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जेडी और उषा वेंस ने भी उनसे मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि अंबानी दंपति 20 जनवरी को ट्रंप परिवार के निजी आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को टिप्पणी लिए इस बारे में भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

अंबानी परिवार के ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

सबसे अमीर भारतीय उस समय मौजूद थे जब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 2017 में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के लिए हैदराबाद आई थीं। इवांका उस समय राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार थीं।

फरवरी, 2020 में जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पिछली बार भारत आए थे, तब भी वह मौजूद थे।

इवांका, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी सबसे बड़ी बेटी अरबेला रोज उन मशहूर हस्तियों में शामिल थीं, जो मार्च, 2024 में गुजरात के जामनगर में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय विवाह-पूर्व समारोह में शामिल हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि कई धनी दानदाताओं ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच और ‘वीआईपी’ सुविधा पाने के लिए ट्रंप की उद्घाटन समिति को अधिकतम 10 अमेरिकी डॉलर लाख का योगदान देने का संकल्प लिया है, लेकिन अंबानी परिवार को ट्रंप परिवार द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है।

ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह सितारों से भरा रहने का अनुमान है। राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ-साथ उनके पति, प्रथम महिला जिल बाइडन और ‘सेकेंड जेंटलमैन’ डग एमहॉफ, तथा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

विश्व के तीन सबसे धनी व्यक्ति- प्रौद्योगिकी उद्यमी और ट्रंप के सबसे मुखर समर्थक एलन मस्क, अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस, एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को समारोह में प्रमुख स्थान मिलेगा।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने वाले संभावित लोगों में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही हैं।

मुंबई : रिलायंस ने 1.7 लाख नई नौकरियां दीं, समूह में कर्मचारियों की संख्या 6.5 लाख
मुंबई, 29 अगस्‍त (हि.स.)। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कंपनी में नौकरियों में कटौती की खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि समूह ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 1.7 लाख लोगों को रोजगार दिए हैं। इसके साथ ही समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 6.5 लाख से ज्यादा हो गई है।

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने यहां एवं आरआईएल की 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) संबोधित करते हुए कहा कि इसमें जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। आरआईएल और डिज्नी विलय पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी पर उन्‍होंने कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है।

मुकेश अंबानी ने 47वीं एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी नए ऊर्जा कारोबार में 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि आरआईएल हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस वर्ष अपना पहला सौर उपकरण बनाने का कारखाना शुरू करने की योजना बना रही है।

वहीं, देश की अग्रणी खुदरा विक्रेता रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी अगले तीन से चार साल में अपने कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.06 लाख करोड़ रुपये का सकल राजस्व अर्जित किया है, जो उसके एक साल पहले की तुलना में 17.8 फीसदी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 की कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या में खासी कमी आने की बात कही गई थी। हालांकि, आज 47वीं वार्षिक आम बैठक में रिलायंस प्रमुख ने इसको खारिज किया है।

मुंबई : मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज
मुंबई, 29 अगस्‍त (हि.स.)। देश के जाने-माने उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया। उन्होंने एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। आरआईएल-डिज्नी विलय पर कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है।

मुकेश अंबानी ने 47वीं एजीएम के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। आज, मैं घोषणा कर रहा हूं कि जियो उपयोगकर्ताओं को अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्‍तावेज, डेटा और अन्य सभी डिजिटल सामग्री को सुरक्षित रूप से स्टोर करने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास अधिक स्टोरेज की आवश्यकता वाले लोगों के लिए बाजार में सबसे किफायती कीमतें भी होंगी। हम इस साल दिवाली से जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस 5 सितंबर, 2024 को 1:1 रेश्यो में बोनस इश्यू देने पर विचार करेगी।

मुकेश अंबानी ने कहा कि उनका तेल से लेकर दूरसंचार तक का कारोबार करने वाला समूह अल्पकालिक लाभ कमाने और संपत्ति जमा करने के कारोबार में नहीं है, बल्कि उसका ध्यान देश के लिए धन सृजन पर है। आरआईएल के शेयरधारकों की 47वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि जियो 8 सालों में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। प्रत्येक जियो यूजर्स प्रति माह 30 जीबी डेटा का उपभोग करता है। इसकी कीमत विश्‍व एवरेज की एक चौथाई है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। अंबानी ने बताया कि दुकानों की संख्या के मामले में शीर्ष 5 वैश्विक खुदरा विक्रेताओं में रिलायंस रिटेल शामिल है। बाजार पूंजीकरण के मामले में यह शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में शामिल है। कर्मचारियों की संख्या के मामले में भी शीर्ष 20 खुदरा विक्रेताओं की सूची में रिलायंस रिटेल का नाम शामिल है। आरआईएल-डिज्नी विलय पर मुकेश अंबानी ने कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है। उन्‍होंने कहा कि हम कंटेंट निर्माण को डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ जोड़ रहे हैं।

नई दिल्‍ली : देश की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति‍
नई दिल्‍ली, 09 अगस्‍त (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार सबसे बड़ा कारोबारी परिवार बन कर उभरा है। उनके परिवार की कुल संपत्ति 25.75 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। ये राशि देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के लगभग 10वें हिस्से के बराबर है।

बार्कलेज-हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में मुकेश अंबानी परिवार की कुल 25,75,100 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी गई है, जो भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। अंबानी परिवार आरआईएल के नेतृत्व में ऊर्जा, रिटेल और दूरसंचार क्षेत्रों में मुख्य तौर पर अपना कारोबार करता है। यह रैंकिंग 20 मार्च, 2024 को कंपनी के मूल्यांकन पर आधारित है।

बार्कलेज-हुरुन इंडिया के मुताबिक मुकेश अंबानी परिवार के बाद सबसे ज्‍यादा संपत्ति रखने वाला दूसरा कारोबारी परिवार है बजाज, जिनकी कुल संपत्ति 7.13 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। इस ऑटोमोबाइल कारोबारी समूह का नेतृत्व बजाज परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा नीरज बजाज के हाथों में है। वहीं, बिड़ला परिवार की संपत्ति मूल्य के मामले में तीसरे स्थान पर है। इस समूह की कमान बिड़ला परिवार की चौथी पीढ़ी के कुमार मंगलम बिड़ला संभाल रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों प्रमुख कारोबारी परिवारों की कुल संपत्ति 460 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है। इस सूची में सज्जन जिंदल को 4.71 लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के साथ चौथे पायदान तथा 4.30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नादर परिवार 5वें स्थान पर है।

बाबा केदार को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का निमंत्रण भेजा
देहरादून, 08 जुलाई (हि.स.)। प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण बाबा केदारनाथ को भेजा है। यह निमंत्रण सोमवार को धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग को मिला है।

अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में अपार आस्था है। उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करते हैं। वह दोनों धामों में करोड़ों रुपये भी वर्षों से हर साल दान देते आ रहे हैं। कुछ दिन में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अम्बानी की शादी होनी है। सोमवार केदारनाथ धाम में अनंत अंबानी के विवाह का निमंत्रण पत्र केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया।

निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। निमंत्रण पत्र एक तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने केदारनाथ पहुंचाया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण भेजा है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते हैं। उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंचते हैं। मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

केदारनाथ में इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी, सूरज नेगी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

सोनिया से मिले मुकेश अंबानी, बेटे के शादी में किया आमंत्रित
नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सोनिया को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए निमंत्रण दिया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी सोनिया गांधी से मिले और उन्हें शादी का निमंत्रण पत्र दिया। करीब एक घंटे तक वे उनके आवास पर रहे और फिर वहां से रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी तथा गौतम अडानी के प्रति राजनीतिक बयान दे चुके हैं। राहुल का कहना है कि सरकार इन दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है।

कारोबार : सबसे अधिक अरबपतियों वाला तीसरा देश बना भारत, देश में इस समय 169 अरबपति, अमेरिका अग्रणी
भारत अब 169 अरबपतियों के साथ तीसरे सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश बन गया हैं। इन 169 अरबपतियों की कुल संपत्ति 675 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के अनुसार यह संपत्ति 2022 की तुलना में 75 बिलियन डॉलर कम हैं। सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 63.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे भारत के अमीर और दुनिया के 9वें सबसे अमीर उद्योगपति हैं।

पहले नंबर पर अमेरिका का स्थान

आपको बता दें कि आज भी अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश है। अमेरिका में 735 उद्योगतियों की कुल संपत्ति 4.5 ट्रिलियन डॉलर है। 562 अरबपतियों और उनकी 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के साथ चीन (हांगकांग और मकाऊ सहित) दूसरे स्थान पर है, इसके बाद भारतका स्थान है। हालांकि इन सभी अरबपतियों में से लगभग आधे एक साल पहले की तुलना में कम संपत्ति के मालिक हैं।

एक साल में उद्योगपतियों की संपत्ति में आई कमी

विश्व स्तर पर, सूची में 2,640 अरबपतियों की गणना की गई है, जो पिछले साल 2,668 से कम है, और उनमें से लगभग आधे अब एक साल पहले की तुलना में गरीब हैं, जो गिरते स्टॉक, घायल यूनिकॉर्न और बढ़ती ब्याज दरों के कारण थे। मात्र एक साल में एलोन मस्क ट्विटर के अपने महंगे अधिग्रहण और टेस्ला के शेयरों को डूबने के बाद नंबर 1 से नंबर 2 पर आ गये। लक्ज़री गुड्स कंपनी LVMH के प्रमुख बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, पहली बार किसी फ्रांसीसी नागरिक ने इस सूची का नेतृत्व किया है। न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग 84.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में सातवें स्थान पर हैं। बाज़ारों में गिरावट, बढ़ती महंगाई और पूर्वी यूरोप में युद्ध के बावजूद, 1,000 से अधिक अरबपति वास्तव में पिछले साल की तुलना में अधिक अमीर हैं।

महाशिवरात्रि के मौंके पर मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश समेत की सोमनाथ मंदिर में पूजा; मंदिर को दिया 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया
आज महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी।

अंबानी ने दिया मंदिर को दान

आपको बता दें कि इस मामले में अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश का सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्र देसाई ने स्वागत किया। पिता-पुत्र की जोड़ी ने प्रार्थना और 'अभिषेक' किया, जबकि मंदिर के पुजारी ने उन्हें एक स्टोल और चंदन का लेप भेंट किया। इस खास मौंके पर अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया।

अपने जड़ों से जुड़ें हुए है अंबानी परिवार के सदस्य

गौरतलब है कि अम्बानी परिवार अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं. ये परिवार हमेशा सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह के साथ मनाता है। वहीं गुजरात के गिर जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो अरब सागर तट पर वेरावल के प्राचीन बंदरगाह के पास है।

फोर्ब्स की दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हुए मुकेश अंबानी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। हाल ही में मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 3 पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 10 में पहुंच गए हैं। हालांकि, उनकी नेटवर्थ में 657 मिलियन डॉलर की कमी आई है।

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 3 पायदान आगे पहुंचे

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। वहीं फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं और अब वह 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले गौतम अदानी भारत और एशिया के सबसे अमीर जबकि दुनिया के दुसरे सबसे अमीर आदमी थे पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद उनको बहुत नुकसान हुआ है। वो वर्तमान में दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों की सूची से भी बाहर हो गये हैं।

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स

दुनिया में सबसे अधिक सम्पंती रखने के मामले में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 211.2 अरब डॉलर है। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क 188.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ति 120.8 बिलियन डॉलर है।

जानिए कितनी हैं मुकेश अंबानी की संपत्ति

दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अंबानी की कुल संपत्ति 82.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 75000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था।

सगाई के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पहुंचे केरल के पांच हजार साल पुराने मंदिर
भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हाल ही में सगाई कर ली है। इसके बाद दोनों तिरुमाला श्रीवारी मंदिर के दर्शन करने गये। जिसके बाद जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले इस जोड़े ने केरल के गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए। जहां से पूजा करते हुए की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। गुरुवायूर मंदिर में भगवान गुरुवयूरप्पन की पूजा की जाती है। गुरुवयूरप्पन को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इस कारण इसे गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर भी कहा जाता है।

मंदिर का इतिहास करीब 5000 साल पुराना

आपको बता दें कि केरल के इस पवित्र स्थान को दक्षिण भारत का द्वारका भी कहा जाता है, जहां कृष्ण का जन्म हुआ था। यह पर्वत शिला पर स्थापित भगवान श्री कृष्ण का वास्तविक रूप है जिसे उन्होंने वृंदावन के निवासियों को देवराज इंद्र से बचाने के लिए 'द्वापर युग' में धारण किया था। बाल कृष्ण ने गोकुल के निवासियों को देवराज इंद्र के डर से उनकी पूजा करने के बजाय गाय माता और उनके पूजनीय देवता की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। गुरुवयूर मंदिर देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। मंदिर में रहने वाले पुजारी को 'मेंसती' कहा जाता है। जो 24 घंटे ईश्वर की सेवा में रहता है।

तस्वीरें हुई वायरल

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि इस मंदिर में पूजा करने के दौरान अनंत अंबानी ने सफेद पारंपरिक कपड़े पहने थे। जबकि राधिका मर्चेंट ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने केरल के इस प्रसिद्ध मंदिर में भगवान गुरुवयूरप्पन की पूजा की। जिसके बाद हाथी को केले भी खिलाए गए।

मंदिर को लेकर है ये नियम

गौरतलब है कि गुरुवयूर मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ड्रेस कोड भी बनाया गया है। यहां आने वाले भक्तों को 'मुंडू' नामक पोशाक पहननी होती है। जब बच्चों को 'वेष्टि' पहनाया जाता है। इसके अलावा महिलाएं केवल सूट-सलवार और साड़ी में ही प्रवेश कर सकती हैं। इस मंदिर में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश की अनुमति है। मंदिर परिसर में किसी भी अन्य धर्म के व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।