Vapi - Loktej

वापी : पारडी के गोयमा गांव में ससुर-साले ने की दामाद की गला दबाकर हत्या
पारडी के गोयमा गांव में ससुर और साले द्वारा दामाद की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ससुर ने अपने बेटे की मदद से परिवार की गैरमौजूदगी में सोते हुए दामाद का कंबल से गला घोंटकर हत्या करने के बाद दामाद के आत्महत्या किये जाने की साजिश रची। हालांकि, जब पीएम रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि मौत गला घोंटने से हुई है तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों में से एक ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारडी के गोयमा गांव के केलपाड़ा फलिया में रहने वाले विनोदभाई गुलाबभाई पटेल 28-1-24 को सुखला गांव में रहने वाली अपनी बेटी के यहां एक शादी समारोह में पत्नी, बेटी और पोती को मोटरसाइकिल पर छोड़कर घर आये थे। विनोद पटेल ने परिवार को बताया कि उनके दामाद रितेश महेशभाई पटेल (उम्र 24 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रितेश को नानापोंडा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रितेश पटेल की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने मृतक के ससुर विनोद पटेल का बयान लिया तो पता चला कि रितेश की हत्या की गयी है और मामले को आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गया है। गहन पूछताछ में विनोद पटेल ने अपने नाबालिग बेटे की मदद से अपने दामाद रितेश की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। गत 26-1-24 को शराब के नशे में धुत दामाद रीतेश घर आया और बोला कि मैं तुम्हारी बेटी को घर ले जाऊंगा, ऐसा कहते हुए कहासूनी कर झगड़ा किया, लेकिन समझाने के बावजूद नहीं माना।

दामाद आये दिन बेटी के साथ मारपीट कर परेशान किया करता था, जिससे दामाद को हमेशा के लिए हटाने का फैसला किया। गत रविवार की सुबह सुखला गांव में अपनी दूसरी बेटी के यहां पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़कर आने के बाद गहरी नींद में सो रहे दामाद पर कंबल से उसका गला घोंटकर हत्या कर देने के बाद दामाद के आत्महत्या करने की साजिश रची थी। पारडी पुलिस ने इस मामले में ससुर और साले के खिलाफ अपराध दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वलसाड : वापी जीआईडीसी में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 180 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन डग्स जब्त
वलसाड, 06 नवंबर (हि.स.)। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोमवार को वलसाड जिले के वापी में बड़ी कार्रवाई की। डीआरई ने एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से 121.45 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स तरल रूप में मिला है। साथ ही फैक्ट्री से 18 लाख रुपये नगद भी मिले हैं। मेफेड्रोन ड्रग्स तरल की कीमत 180 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सूचना के आधार पर डीआरआई की मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और वापी की टीम ने रविवार को नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टन्स (एनडीपीएस) के तहत गुजरात के वलसाड जिले के वापी जीआईडीसी में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें मेफेड्रोन डग्स के अवैध उत्पादन के साथ जुड़े मेसर्स प्राइम पोलिमर इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री का वापी में पता चला। सूरत और वलसाड की फॉरेंसिक साइंस लैब में फैक्ट्री से मिले संदिग्ध तरल पदार्थ की जांच में इसके मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई है। फैक्ट्री से 121.75 किलो मेफेड्रोन तरल के रूप में जब्त किया गया। इसके अलावा फैक्ट्री में पकड़े गए एक आरोपित के आवासीय क्षेत्र में तलाशी में 18 लाख रुपये नकद बरामद किया गया। मामले में 3 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

गुजरात में कब कितनी ड्रग्स पकड़े

1. वडोदरा में 17 जनवरी, 2023 को 5 किलो मेफेड्रोन डग्स
2. पोरबंदर के समुद्र किनारे से 6 मार्च, 2023 को 125 करोड़ रुपये के 61 किलो मेफेड्रोन डग्स
3. वडोदरा में 09 मार्च, 2023 को 30 लाख रुपये का मेफेड्रोन डग्स
4. राजकोट के ग्रामीण क्षेत्र से 12 मई, 2023 को 214 करोड़ रुपये का 31 किलो मेफेड्रोन डग्स
5. कच्छ की सीमा से 23 मार्च, 2023 को 5 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन डग्स
6. कच्छ से 28 सितम्बर को 80 किलो मेफेड्रोन डग्स

गुजरात : रहस्यमय परिस्थितियों में मिला 6 साल की बच्ची का शव, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
वापी के डुंगरी गांव के डुंगरी फलिया में दमनगंगा नदी के किनारे रहस्यमय परिस्थितियों में एक 6 साल की मुस्लिम बच्ची का शव मिला। अपने पिता के गोदाम जाने के लिए घर से निकलने के बाद लड़की गायब हो गई। कैमरे में एक शख्स लड़की का हाथ पकड़े हुए कैद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वापी के डूंगरी फलिया स्थित आजादनगर में एक मुस्लिम परिवार रहता है। परिवार की छह वर्षीय शबाना (बदला हुआ नाम) कल अपने पिता के पास के स्क्रेप गोदाम में जाने के लिए घर से निकली। काफी देर बाद बच्ची घर नहीं लौटी तो चिंता बढ़ गयी। पिता को भी सूचना दी गई और शबाना की तलाश शुरू हुई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी।

मासूम बच्ची का अपहरण होने पर पुलिस ने भी गंभीरता से तलाश शुरू की। इसी बीच बच्ची का शव रहस्यमय परिस्थितियों में दमनगंगा नदी के किनारे से बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत काफिला घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूरत एफएसएल में पीएम के लिए भेज दिया। मासूम की हत्या कैसे की गई और क्या उसके साथ दुष्कर्म किया गया, इसकी वजह रिपोर्ट आने के बाद सामने आ सकेगी। जब पुलिस ने कैमरे की जांच की तो एक आदमी लड़की का हाथ पकड़कर उसे सड़क से ले जाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

गुजरात : वापी के करवड़ में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
वापी के करवड़ गांव स्थित दमनगंगा औद्योगिक पार्क में एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। दमकलकर्मियों ने कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया। वापी और आसपास के इलाकों में स्क्रैप गोदामों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने के बावजूद प्रशासन खामोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर वापी के करवड़ गांव स्थित दमनगंगा औद्योगिक पार्क में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और दमकलकर्मियों ने कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कई वर्षों से वापी और आसपास के इलाकों में स्क्रैप गोदामों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिससे लोगों की जान को भी खतरा सर्जित हो रहा है। पुलिस स्क्रैप गोदाम के मालिको के खिलाफ मामला दर्ज करती है। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी मौन रहने से स्क्रैप कारोबारियों को खुली छूट मिल रही है। जिला कलेक्टर इस मामले में गंभीर रूप से भ्रष्ट गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, यह जरुरी है।

गुजरात : सेलवास के सायली में कंपनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
सेलवास के सायली गांव में बंद पड़ी कंपनी में बुधवार को अहले सुबह अचानक आग लगने के बाद पूरी कंपनी आग की चपेट में आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ। अनुमान है कि आग लगने से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेलवास के सायली गांव में शीला फोम नाम की कंपनी स्थित है। फिलहाल कंपनी बंद है। बुधवार को अहले सुबहकंपनी में अचानक आग लग गई। आग को उग्र रूप लेते देख पूरी कंपनी आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें आसमान में दूर तक फैलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटनास्थल पर पुलिस का काफिला भी पहुंच गया। सेलवास, दमन, सरीगाम समेत इलाकों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो जवानों ने भीषण आग पर काबू पाने की कवायद की। जिस दौरान करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कंपनी की मशीनरी समेत सामान जलने से भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग किस वजह से लगी इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

गुजरात : सेलवास में युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को 12 साल की सजा
सेलवास जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को 12 साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 2021 में युवक ने युवती को सेलवास के एक होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया था।

मामले का विवरण यह है कि सेलवास के रूदाना निवासी कल्पेश छोटूभाई चिमड़ा की मोबाइल के माध्यम से कपराड़ा क्षेत्र निवासी सुनिता (बदला हुआ नाम) से दोस्ती हुई थी। विगत 13-12-2021 को सुनिता सेलवास में रहती अपने बहन के यहां आई थी। इसी बीच कल्पेश सुनिता को एक होटल में ले गया। जहां दोनों के शारीरिक संबंध बने। बाद में, पिछले हफ्ते, सुनिता की जानकारी के बिना, कल्पेश ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में निजी वीडियो और अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी थीं। यह जानकर सुनिता और उसका परिवार सन्न रह गया। पता चला कि यह संगीन हरकत कल्पेश चिमड़ा ने की है।

पुलिस ने कल्पेश के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी। सेलवास सत्र एवं जिला न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने एक डॉक्टर समेत कई लोगों की गवाही व साक्ष्य के साथ दलील दी कि आरोपी को गंभीर कृत्य करने के लिए अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। न्यायाधीश एसएस अड़कर ने आरोपी कल्पेश चिमड़ा को 12 साल सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए अहम फैसला सुनाया।

गुजरात : वापी में दिन दहाड़े ठेकेदार से 8.70 लाख रुपये भरा बैग लूट लिया
वापी के गुंजन क्षेत्र में सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवक 8.70 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। ठेकेदार व कर्मचारी बैंक से पैसे निकालकर बाइक से दूसरे बैंक जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार घेरकर एक कर्मचारी को जमीन पर गिरा कर रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गये। घटना के बाद पुलिस स्थल पर पहुंची और नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरु की।

पुलिस स्थल पर पहुंची और नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरु की

प्राप्त जानकारी के अनुसार वापी के छीरी गांव में रहने वाले श्रमिक ठेकेदार हेमंत प्रजापति व कर्मचारी सोमवार को बाइक से पैसे निकालने के लिए गुंजन क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक गए थे। हेमंत प्रजापति ने मजदूरों को भुगतान करने के लिए बैंक से 8.70 लाख रुपये नकद निकाले। बैग में रुपए लेकर हेमंत कर्मचारी को लेकर दूसरे बैंक जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उपासना स्कूल के पास काले रंग की बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक सवार कर्मचारी को नीचे गिरा दी और नकदी से भरा बैग लूट लिया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगालना शुरु कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है

घटना को लेकर हेमंत प्रजापति ने जोर-जोर से आवाज देते हुए दोनों बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लूट की घटना के बाद लोग दौड़ पड़े। हेमंत प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही पी.आई. बीजे सरवैया व टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरु कर दी। वापी शहर में दिन दहाड़े लूट की घटना के बाद व्यापारियों सहित लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगालना शुरु कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

गुजरात : पारडी के युवक ने जीवन भर किया नियमित रक्तदान, मृत्यु के बाद किया अंगदान
पारडी के वानियावाड़ में रहने वाले और सोने चांदी की दुकान चलाने वाले दीपक पारेख का पुत्र बंसी उर्फ ब्रेसवेल (उम्र 33) बुधवार को रोज की तरह दुकान पर गया था। दोपहर में घर में खाना खाकर फिर दुकान चला गया। बंसी रात को दुकान मंगल कर घर वापस आया और कुछ देर बाद अचानक हार्ट अटैक के कारण बंसी जमीन पर गिर पड़ा। बेहोशी को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा बंसी को मृत घोषित करने के बाद   परिवार में कोहराम मच गया। बंसी ने अपनी मृत्यु से पहले 19 मार्च को जीवदया समूह द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया था।

बंसी की दोनों आंखें वलसाड आई बैंक को दान की गईं

सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले बंसी की मृत्यु के बाद लोगों में शोक की लहर फैल गई। रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहने वाले बंसी की मौत के बाद भी परिवार के सहयोग से नेत्रदान किया गया। बंसी की दोनों आंखें वलसाड आई बैंक को दान की गईं।

दमन के एक होटल मालिक दीपक भंडारी को आया अटैक

ऐसी ही एक और घटना दमन में हुई। जहां देवका स्थित सनराइज होटल के मैनेजर दीपकभाई भंडारी (उम्र 51 वर्ष) होटल के कंपाउंड में मोपेड पर बैठकर अपने पिता से बात कर रहे थे कि अचानक वह मोपेड से जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद कर्मचारी सहित अन्य लोगों के भागते ही दीपक भंडारी को मारवाड़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना होटल में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस तरह की घटना काफी समय से सामने आ रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

गुजरात : वापी हाइवे पर गौरक्षकों ने कत्लखाने ले जाते मवेशियों को छुड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
गौरक्षकों ने मिली सूचना के आधार पर वापी हाईवे पर मवेशियों से लदा एक ट्रक का 1 किमी तक उसका पीछा कर दबोच लिया। ट्रक में 11 मवेशी  बेरहमी से भरे हुए मिले। हालांकि एक बछड़ा मृत मिला। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मवेशियों को पालनपुर से महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

गौरक्षकों ने पीछाकर वापी हाईवे पर रेम्बो अस्पताल के पास ट्रक को रोक लिया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौरक्षकों ने मिली सूचना के आधार पर वापी के बलीथा के पास हाईवे पर वाच रखा था। इस दरम्यान मुंबई की ओर जा रहे ट्रक (नंबर जीजे-02-जेडजेड-3102) के चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पूरी रफ्तार से वाहन भगा ले गया। गौरक्षकों ने पीछाकर वापी हाईवे पर रेम्बो अस्पताल के पास ट्रक को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने राजू देसाई को वॉन्टेड घोषित किया है

पुलिस ने जब आइसर ट्रक में जांच की तो देखी कि क्रुरता पूर्वक 9 गायों और 2 बछड़ों को ट्रक में ठूँस कर बेरहमी से भरा हुआ पाया गया। हालांकि, एक बछड़ा मृत हालात में पाया गया था। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि बिना परमिट के पशुओं की हेराफेरी की जा रही थी। पुलिस ने मवेशी लदे टेम्पो को जब्त कर दो आरोपियों इम्तियाज मोहम्मद मीर (उम्र 37 वर्ष निवासी- वडगाम बनासकांठा) एवं ईश्वरजी केशाजी ठाकोर (उम्र 35 वर्ष निवासी-सिद्धपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से की जा रही पूछताछ में राजू देसाई नाम का व्यक्ति मवेशियों को पालनपुर से महाराष्ट्र ले जा रहा था। पुलिस ने राजू देसाई को वॉन्टेड घोषित किया है। पुलिस ने मवेशियों की देखभाल के लिए वापी-रता पंजरापोल को सौंप दी।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा अबोल मवेशियों की तस्करी को लेकर सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी अबोल मवेशियों की तस्करी वाहनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बूचड़खानों द्वारा की जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार को इस मामले में गंभीरता पूर्वक कदम उठाने की जरुरत है।

गुजरात : उमरगाम में बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल कैद की सजा
कोटे ने उमरगाम के सोलसुंबा गांव में रहने वाली एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए अहम फैसला सुनाया है। पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया

उल्लेखनीय है कि उमरगाम के सोलसुम्बा में रहने वाले एक परिवार की एक युवती सुनिती (बदला हुआ नाम) 24-11-21 को ट्यूशन जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों व लोगों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। अंतत: पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी राहुल कुमार प्रेमसिंह व सुनिती को ढूढ निकाला। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में आरोपी दो बच्चों का पिता होते हुए भी सुनिती को प्रेमजाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

इस मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई में डीजीपी अनिल त्रिपाठी ने गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट सहित साक्ष्यों के साथ दलीलें की थी। कोर्ट के जज के.जे. मोदी ने आरोपी को 20 साल की सजा और 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने का अहम फैसला सुनाया है। पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया।

गुजरात : मां को प्रेमी से बचाने आई युवती की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली की राजधानी सेलवास के मध्य क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गयी जब एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। दिन दहाड़े मां की हत्या करने आये सौतेले पिता ने सौतेली बेटी पर कई वार कर बेटी की हत्या कर फरार हो गया। मां और सौतेले पिता के झगड़े में एक मासूम बेटी ने अपनी जान गंवा दी है जिससे संघप्रदेश में सनसनी मच गई है।

ट्यूशन से घर लौट रही युवती का पीछाकर घर आ गया

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली के बीचों-बीच टोकरखड़ा में सुंदरबन सोसाइटी से सटे चाली में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या कर दी गई। अंकिता सिंह नाम की युवती ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी उसकी मां के दूसरे पति मिथुन मंडल ने युवती का पीछा किया और घर आ गया। इसके बाद मां से विवाद करने लगा, जिससे युवती ने अपनी मां को घर के अंदर कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर उसके सौतेले पिता के साथ विवाद हुआ, तभी आरोपी ने अंकिता सिंह पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु की। साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र की विभिन्न पुलिस टीमों ने सभी महत्वपूर्ण सड़कों को नाकेबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए। हालांकि इस मामले में मृतका अंकिता सिंह की मां के मुताबिक बेटी की हत्या करने वाले आरोपी मिथुन मंडल से उसने मंदिर में पांच-छह साल पहले शादी की थी। औपचारिक रूप से अपने पहले पति को तलाक दिए बिना, शीलासिंह नाम की महिला ने मिथुन मंडल से मंदिर में शादी कर साथ रहने लगी।

पुत्री अंकिता सिंह को मां पहले पति के घर से लाकर अपने पास रखी थी

हालांकि परिवार में चार-पांच साल व्यवस्थित चला। इसके बाद परिवार में बवाल शुरु हो गया। शीलासिंह मृतक पुत्री अंकिता सिंह को अपने पहले पति के घर से लाकर अपने पास रखी थी। हालांकि आरोपी मिथुन मंडल अक्सर मां-बेटी को आपस में लड़ाता था, शीला सिंह के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से वह मिथुन मंडल से अलग हो गई थी और अपनी बेटी के साथ अलग जगह पर रह रही थी।

आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की

शीलासिंह के पहले पति ने मीडिया से बातचीत में कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। मिथुन मंडल और शीला के रिश्ते को लेकर बेटी अंकिता की हत्या कर दी गई। उसने बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही पहले पति ने मृतका की मां एवं पहली पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी एक सिक्यूरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में हुई इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश भर की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी एक सिक्यूरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। मूल रूप से असम के रहने वाले मिथुन मंडल युवती की हत्या कर फरार हो गया। लिहाजा उसे गिरफ्तार करने के लिए सेलवास पुलिस ने गुजरात पुलिस समेत अन्य इलाकों की पुलिस से संपर्क कर पकड़ने का प्रयास कर रही है।

गुजरात : उद्योग के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी प्रगतिशील बना है वापी : मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वापी शहर उद्योग के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी प्रगतिशील बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से गुजरात को हरेक पैमाने पर विकसित राज्य बनाना है। सरकार द्वारा वाइब्रेंट ग्लोबल समिट जैसे आयोजन और उद्योग प्रोत्साहक नीतियों के परिणाम स्वरूप गुजरात ने औद्योगिक विकास किया है, अब हम उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को वापी में आर.के. देसाई ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के 4.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वाणिज्य महाविद्यालय भवन का लोकार्पण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

न्यू इंडिया के निर्माण के लिए युवा शक्ति के विकास को अमृत बजट में दी गई प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के अमृत काल का पहला बजट पेश किया गया है। इस अमृत बजट में न्यू इंडिया के निर्माण के लिए युवा शक्ति के विकास को प्राथमिकता दी गई है। युवाधन को और अधिक शिक्षित और प्रशिक्षित कर युवा शक्ति के सहारे विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प इस बजट में परिलक्षित होता है।

पीएम ने नई शिक्षा नीति लागू कर समग्र शिक्षा व्यवस्था का कायापलट कर अनुसंधान और नवाचार पर दिया विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण वलसाड़, दाहोद, बनासकांठा, राजपीपला और गोधरा सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। आदिवासी समुदाय के युवा डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश की समग्र शिक्षा व्यवस्था का कायापलट करने के लिए नई शिक्षा नीति लागू की है। इस नीति में परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया है। इनोवेशन पॉलिसी 2.0 के कार्यान्वयन से गुजरात के अनेक युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में मोड़ा है।

प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत पर्व में देश को नए संकल्पों से बनाया ऊर्जावान

प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत पर्व में देश को नए संकल्पों से ऊर्जावान बनाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपील की कि सभी साथ मिलकर ‘विकसित गुजरात से शिक्षित भारत’ के संकल्प को साकार कर शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से गुजरात में ज्ञान की ज्योति को सदैव प्रज्वलित रखें। उन्होंने सेवा की अलख जगाने वाले रमणभाई देसाई की जयंती पर कॉलेज परिवार को बधाई दी और कहा कि संस्था प्रधानमंत्री के कार्यमंत्र के साथ आदिवासी विद्यार्थियों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री के त्वरित जनहितकारी निर्णयों के कारण नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में हुई वृद्धि : कनुभाई देसाई

राज्य के वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश भर में अद्वितीय विकास हो रहा है। वापी के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री तेजी से जनहित के निर्णय ले रहे हैं। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वापी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वापी नगर पालिका क्षेत्र में 30 करोड़ रुपए के खर्च से ड्रेनेज सिस्टम बन रहा है। इससे शहर में कहीं भी जलजमाव की समस्या नहीं होगी। वापी में ही तहसीलदार कार्यालय के बगल में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बन रहा है। धरमपुर, पारडी और उमरगाम
में अंडर केबलिंग का कार्य जारी है, जिससे बिजली की अबाधित आपूर्ति होगी। उमरसाडी में फ्लोटिंग जेटी बन रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साधारण लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने यूपीएल के चेयरमैन पद्म भूषण रज्जुभाई श्रॉफ का भी सम्मान किया

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता दास मधुमिता, वर्ष 2022 में यूनिवर्सिटी स्तर पर बी.एड. में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली भंडारी पलक, वर्ष 2021 में यूनिवर्सिटी स्तर पर बी.एड. में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली रुचि मायत्रा और आर.के. देसाई कॉलेज ऑफ एजुकेशन वापी के प्रोफेसर एवं साहित्य क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डॉ. जयंतीलाल बी. बारिश को अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने यूपीएल के चेयरमैन पद्म भूषण रज्जुभाई श्रॉफ का भी सम्मान किया।