Elections - Loktej

बंगाल चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की करारी हार
नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। टीएमसी के पीछे होने से सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है। भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले. शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया।वह 2021 में नंदीग्राम सीट से भी हार गई थीं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। बंगाल की 'बाघिन' मानी जाने वाली ममता बनर्जी को अपने सबसे मजबूत गढ़ भवानीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पूरे देश को चौंका दिया है। यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में पिछले डेढ़ दशक से ममता के राज के खत्म होने का ऑफिशियल ऐलान है।

शुभेंदु ने ममता को 15,114 वोटों से हराया
काउंटिंग की शुरुआत से ही भवानीपुर में काफी मुकाबला था। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच समीकरण बार-बार बदल रहे थे। हालांकि, आखिरी कुछ राउंड में शुभेंदु अधिकारी की बढ़त लगातार बढ़ती गई और आखिर में उन्होंने 15,114 वोटों की बढ़त हासिल करके ममता बनर्जी को हरा दिया।

जिस सीट से ममता बनर्जी को अजेय माना जा रहा था, वहां से  भाजपा ने बढ़त बनाकर 'दीदी' को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मोदी ने पश्चिम बंगाल की जीत को बताया चिरस्मरणीय ,असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल के कार्यकर्ताओं को बधाई दी
नई दिल्ली, 04 मई (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता (भाजपा) की जीत को चिरस्मरणीय बताते हुए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

मोदी ने सोमवार को मतगणना में असम और पुड्डुचेरी विधानसभा के चुनाव में भाजपा - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का श्रेय भाजपा के सुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया तथा इन राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने केरल और तमिलनाडु के लोगों को उनके मुद्दों पर कार्य करने का भरोसा दिया है और चुनाव में अथक मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी का समर्थन करने वाले मतदाताओं का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने केरल में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके, और केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट में विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए पश्चिम बंगाल के बारे में लिखा, पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा!

प्रधानमंत्री ने कहा,  पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूँ।

उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल कीजनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है। जनादेश पर खरा उतरने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा,  मैं उन्हें (पश्चिम बंगाल की जनता को) आश्वस्त करता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।

प्रधानमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

मोदी ने असम में भाजपा गठबंधन जीत का श्रेय असम की जनता के बीच अथक परिश्रम करने वाले सभी भाजपा-राजग कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा, पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन की प्रगति सराहनीय है। उनके प्रयासों से ही हमारा सकारात्मक एजेंडा जनता के दिलों में जगह बना पाया है।

उन्होंने पुड्डुचेरी में गठबंधन की सफलता पर टिप्पणी करते हुए लिखा, मुझे पुड्डुचेरी के राजग कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर असाधारण प्रयास किए हैं। वे लगातार जनता के बीच रहे हैं और हमारे दृष्टिकोण और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया है। इसी वजह से जनता ने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राजग का समर्थन करने वाले तमिलनाडु के मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार जताते हुए कहा, हम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हमेशा अग्रणी बने रहेंगे।

उन्होंने अभिनेता विजय की पार्टी-टीवीके को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मोदी ने केरल में भाजपा-राजग को वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है, हम केरल की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और विकासशील केरल के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

मोदी ने केरल में जीत के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करती रहेगी।

बंगाल चुनाव: बिधाननगर मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
कोलकाता, 03 मई (वेब वार्ता)। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो गया। इस दौरान नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर समर्थकों को तितर-बितर किया। बाद में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग कर दिया गया और उनके बीच बैरिकेड्स लगा दिए गए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर लगाए गए अपने कैंप में पार्टी के झंडे लगा दिए थे, जिससे विवाद शुरू हुआ। वहीं, तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते हुए दावा किया कि केंद्रीय बलों ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, केंद्रीय बलों और बिधाननगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और नहीं बिगड़ी।

स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है जबकि अन्य सभी मतगणना केंद्रों के बाहर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना के दिन केंद्रों के बाहर पटाखे फोड़ने और विजय जुलूस निकालने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के तहत 293 सीटों के लिए सोमवार को 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी।
चुनाव आयोग ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की, क्योंकि 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में गंभीर चुनावी अनियमितताएं पाई गई थीं। इसलिए, फलता को छोड़कर 293 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी।

मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी करने के लिए चुनाव आयोग ने कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार कोअपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों से कहा कि जहां भाजपा 500 से 700 वोटों से आगे हो, वहां तुरंत पुनर्गणना की मांग करें।

उन्होंने एजेंटों को यह भी निर्देश दिया कि वे रविवार रात किसी लॉज या होटल में ठहरें, ताकि सोमवार सुबह समय पर मतगणना केंद्र पहुंच सकें। यह निर्देश उन्होंने वर्चुअल बैठक के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के एजेंटों को दिए।

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा; ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत पकड़
अहमदाबाद, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों ने राज्य की राजनीतिक दिशा का संकेत दे दिया है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा ने शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक जीत दर्ज कर विपक्ष को पीछे छोड़ दिया है।

गुजरात में हुए व्यापक स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की मजबूत संगठनात्मक पकड़ को साबित कर दिया है।

राज्य की सभी 15 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल करते हुए शहरी राजनीति पर पूर्ण वर्चस्व कायम कर लिया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पार्टी ने नगर निगमों की कुल सीटों में आधे से कहीं अधिक सीटें अपने नाम की हैं, जबकि मोरबी नगर निगम में तो भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 52 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

26 अप्रैल को आयोजित इस बड़े चुनावी अभ्यास में 15 नगर निगमों के साथ 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। करीब 9,200 सीटों पर हुए इस चुनाव में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल हुए, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल का अहम संकेत माना जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। 34 जिला पंचायतों की कुल 1,090 सीटों में से भाजपा ने 568 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा और अन्य दलों के खाते में 30 सीटें गईं। वहीं 260 तालुका पंचायतों की 5,234 सीटों में भाजपा ने 2,397 सीटें जीतकर अपना प्रभाव कायम रखा, जबकि कांग्रेस को 591 और अन्य को 329 सीटें मिलीं।

सूरत नगर निगम में भाजपा ने 120 में से 115 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग पूरी तरह हाशिए पर धकेल दिया। आम आदमी पार्टी, जिसने पिछले चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था, इस बार केवल चार सीटों तक सिमट गई, जबकि कांग्रेस को महज एक सीट मिली।

इन चुनावों में दहेगाम नगरपालिका का परिणाम भी खासा चर्चित रहा, जहां वार्ड नंबर 5 से भाजपा के 23 वर्षीय उम्मीदवार ऋषि दीपककुमार अमीन ने जीत दर्ज कर सबसे युवा जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो नगर निगमों में 55.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगर पालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी मतदान हुआ।

नवगठित गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वापी में सर्वाधिक 72.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अहमदाबाद नगर निगम में 51.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन चुनावों की एक खास बात यह भी रही कि नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर सहित नौ नए नगर निगमों में पहली बार मतदान हुआ। साथ ही, ओबीसी आरक्षण के संशोधित मानकों के तहत कई जिलों में परिसीमन और वार्ड पुनर्गठन भी किया गया, जिसने चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया।

भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ कई क्षेत्रों में छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे चुनाव में मतदान ईवीएम के जरिए हजारों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे यह चुनाव प्रशासनिक दृष्टि से भी सफल रहा।

सूरत : नगर निगम चुनाव में भाजपा की120 में से 115 सीटों पर ऐतिहासिक जीत, आप 4 और कांग्रेस 1 सीट पर सिमटी
सूरत।  सूरत नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 120 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ शहर की राजनीति में भाजपा का दबदबा और मजबूत हो गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और मंत्री प्रफुल पानशेरिया सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी ने यह बड़ी सफलता हासिल की। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस जीत के साथ ही सूरत नगर निगम के सभी 30 वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है। गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाई है।

चुनाव परिणामों के बाद सूरत में एक बार फिर ऐसी राजनीतिक स्थिति बनी है, जहां नगर निगम में प्रभावी विपक्ष नजर नहीं आ रहा। नियमों के अनुसार, विपक्ष के नेता का दर्जा पाने के लिए कम से कम 10 प्रतिशत सीटें जरूरी होती हैं, लेकिन इस बार कोई भी विपक्षी दल इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

ऐसी ही स्थिति वर्ष 1995 में भी देखने को मिली थी, जब भाजपा ने 99 में से 98 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग समाप्त कर दिया था। बाद के वर्षों में कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी ने कुछ चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन इस बार दोनों ही दल कमजोर साबित हुए।

चुनाव में कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मनोज सोरठिया भी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के विजयी उम्मीदवारों ने शहर में विजय रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।

इस प्रचंड जनादेश के साथ अब सूरत नगर निगम में भाजपा का एकतरफा शासन देखने को मिलेगा।

1995 के बाद पहली बार नहीं होगा कोई आधिकारिक विपक्ष

सूरत नगर निगम चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमा लिया है। इस बार पार्टी ने 115 सीटें जीतकर सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि विपक्ष लगभग पूरी तरह सिमट गया है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस लंबे समय बाद महज 1 सीट जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकी। इस नतीजे के साथ ही 1995 के बाद पहली बार सूरत नगर निगम में कोई आधिकारिक विपक्ष नहीं होगा, क्योंकि नियमों के मुताबिक विपक्ष का दर्जा पाने के लिए कम से कम 7 सीटें आवश्यक होती हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस चुनाव में मतदाताओं ने दलबदल और नेताओं की बयानबाज़ी को नकार दिया। खासतौर पर आप को बड़ा नुकसान तब हुआ जब पिछली टर्म में उसके कई जीते हुए कॉर्पोरेटर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे जनता में नाराज़गी बढ़ी और पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ।

हालांकि आप की सभाओं में भीड़ देखने को मिली, लेकिन यह समर्थन वोटों में तब्दील नहीं हो सका। इसके विपरीत, भाजपा की “साइलेंट वोटिंग” रणनीति और मजबूत संगठनात्मक ढांचा चुनाव में निर्णायक साबित हुआ।

अब नगर निगम में भाजपा का एकछत्र राज होगा और प्रशासनिक स्तर पर सभी फैसले उसी के हाथ में रहेंगे। करीब 11 हजार करोड़ रुपये के बजट वाली सूरत नगर निगम में विपक्ष के अभाव में सत्ता पक्ष की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इन नतीजों से यह साफ है कि सूरत की जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा पर अपना भरोसा बरकरार रखा है, जबकि विपक्षी दलों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

पांच साल बाद कांग्रेस ने खोला खाता, आप  4 सीटों पर सिमटी

सूरत में हुए महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटों पर विजय हासिल कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। चुनाव परिणामों में विपक्ष पूरी तरह बिखरा नजर आया।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक क्षमता साफ तौर पर देखने को मिली। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लंबे समय बाद अपना खाता खोलने में सफल रही, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 4 सीटों पर सिमट गई।

गौरतलब है कि पिछले महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीतकर मजबूत विपक्ष के रूप में उभरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। उस समय भाजपा ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के नतीजों में भाजपा ने अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए विपक्ष को लगभग खत्म कर दिया है।

चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा का बूथ स्तर तक का नेटवर्क, माइक्रो प्लानिंग और मतदाता संपर्क अभियान बेहद प्रभावी रहा। पेज कमेटी मॉडल और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का सीधा असर मतदान प्रतिशत और चुनाव नतीजों में देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि सूरत महानगरपालिका पर पिछले लगभग 30 वर्षों से भाजपा का कब्जा बना हुआ है। इस बार की प्रचंड जीत के साथ पार्टी ने नगर सत्ता में अपना वर्चस्व एक बार फिर मजबूत कर लिया है। विपक्षी दलों के कमजोर प्रदर्शन ने शहर की राजनीति में भाजपा की पकड़ को और अधिक सशक्त बना दिया है।

नगर निगम चूनाव में ‌विजयी प्रत्याशियों की सूची ( 115 सीटों पर भाजपा, 4 आप , 1 कांग्रेस)

1-जहांगीरपुरा-वरियाव-छापराभाठा-कोसाड: भाविशा पटेल, नैना डोबरिया, विजयभाई अशोकभाई भाटिया, राजेंद्र गोवन पटेल
2-अमरोली-मोटा वराछा-कठोर: चंद्रिका अनिल आसोदरिया, मनीषा प्रफुल खेर, जैनेश जादव, मनु बलर
3-वराछा-सरथाना-सिमाडा-लसकाना: मीता संजय मकवाना, काव्या अल्पेश पटेल, विशालभाई ईश्वर राठौड़, सुरेश धामेलिया
4 कापोद्रा : हेतल राजेश परमार, हंसाबेन गजेरा, अरविंदभाई काकडीया, महेशभाई काकडीया
5-फूलपाड़ा-अश्विनीकुमार: जयश्री मनहर वोरा, स्वाति राकेश पटेल, डॉ. विक्रम (विष्णु) अमथा देसाई, महेंद्र दकू देसाई
6-कतारगाम: जयश्री राजन वरिया, केता ग्रीनिस देसाई, दक्षेश किशोर मावाणी, रमेश लाभू बोरड
7-कतारगाम-वेड: सोनू अनिलकुमार आंबलिया, देवयानी ठुम्मर, ईश्वर मधु नारोला, रघु वालजी खूंट
8-डभोली-सिंगनपोर : वंदना ठाकरिश घोघारी, माया ईश्वरलाल पाटिल, भूपेंद्र सुखदेव राठौड़, परेश साकरिया
9-रांदेर-जहांगीराबाद-पालनपुर: हिना टांक, नैन्सी शशिकांतभाई शाह, राजनभाई बकुल पटेल, दिग्विजय सिंह बोराड
10-अडाजन-पाल-इच्छापुर:  मीनाक्षी समीर पपैया, उर्वशी निरव पटेल, राजू रतिलाल प्रियदर्शी, नीलेश सुरेश पटेल
11-अडाजन-गोराट: अल्पा मेहता, वैशाली देवांग शाह, परिमल चांसिया, हर्ष अशोक मेहता
12-नानावट-सैयदपुरा कुबेरनगर महिधरपुरा: हेमाक्षी रवीशकुमार चौहान, आरती हेनिश पटेल, किशोर बाबू मीयानी, अरशद जीरावाला (कांग्रेस)
13-वाड़ी फलिया-नवापुरा-बेगमपुरा-सलाबतपुरा: मोहिनी दामोदरदास राठौड़, मनिषा मुकेश महात्मा, संदीप मुकेश चलकवाला, संजय बंसीलाल दलाल
14-उमरवाड़ा-मातावाड़ी: सरोज कल्पेशभाई पटेल, माया धर्मेंद्र मावानी, सतीश उका मैसूरिया, अनिल मगन सोजित्रा
15-करंज-मगोब : मानिषा भीमजी अहीर, रूपा भार्गवभाई पंड्या, धर्मेश हरि भालाडा, महेश कुमार धीरू मकवाणा
16-पुणा (पश्चिम): संगीता दिनेश परमार, रीटा जयंती पटोडीया, विक्रम हरसुख देगाम, जगदीश जेठा सुतरिया
17-पुणा (पूर्व):  अस्मिता धोराजीया, रचना हिरपरा, पंकज चावड़ा, धर्मेश भंडेरी ( चारों आम आदमी पार्टी )
18-लिबायत-पर्वत-कुंभरिया: विधि छन्ना राठौड़, हिना संजय कुमार वाछानी, दीपक सागर रबारी, दिनेश राजपुरोहित
19-आंजना-डुंभाल: अनीता मनिष राणा, जयश्री रमनलाल पटेल, रमेश अंबाराम पटेल, अशोक कुमार मांगीलाल शाह
20-खटोदरा-मजुरा-सगरामपुरा: प्रतिभा सौरभ देसाई, हिना जयप्रकाश टालिया, राजेश नटवरलाल राणा, रजनीश गुणवंतराय देसाई
21-सोनी फलिया-नानपुरा-अठवा-पिपलोद :  सुमन विमल गर्ग, डिंपल चेतनभाई कापड़िया, अशोक धनेश रांदेरिया, वृजेश भरतभाई उनडकट
22-भटार-वेसु डुमस :  शीतल प्रतीककुमार पटेल, रश्मि गिरधारी साबू, दिपेश चंदूलाल पटेल, हिमांशु प्रवीणसिंह राउलजी
23-बमरोली-उधना(उत्तर) : गीताबेन रबारी, उर्मिलाबेन त्रिपाठी, डॉ. दीनानाथ महाजन, देवेंद्र बोकड़िया
24-उधना (दक्षिण) :  भावनाबेन शाह, मायाबेन बारड़, केयूरमाई पटेल, रवींद्र खैरनार,
25-लिंबायत-उधना यार्ड :  कविता एनागंदुला, सुष्मा युवराजभाई पाटिल, संजय केशव पाटिल, जयेश पुरुषोत्तम चांदेकर
26-गोडादरा-डिंडोली (उत्तर) :   वर्षा मयुर बलदानिया, अलका अनिल पाटिल, अमितसिंह जमनासिंह राजपूत, डॉ. नरेन्द्र पाटिल
27-डिंडोली (दक्षिण) :  प्रतिभा पटेल, अंजलि शुभम उपाध्याय, भाईदास सीताराम पाटिल, सुधाकर लोटनभाई चौधरी
28-पांडेसरा-भेस्तान: राजकुंवर मनोहरसिंह राठौड़, कामिनी स्नेहा पटेल, मनिष चिमन पटेल, पंकज तुलसीराम जाधव
29-अलथान-बमरोली-वडोद: सुधा राजेश पांडेय, सुहानी सूरज यादव, मेहुल कांतिलाल पटेल, धर्मेंद्र कुमार मफतलाल पटेल
30-कनसाड-सचिन-उन-आभवा: रीनासिंह अजीतसिंह राजपूत, आरती दीपक चौधरी, भरतभाई अरविंद पटेल, चिराग सोलंकी

सूरत : नगर निगम के 30 वार्डों की मतगणना कल, गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
सूरत। स्थानीय स्वशासन चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं। सूरत नगर निगम के 30 वार्डों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 9 बजे से डॉ. एस. एंड एस. गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगी।

सूरत नगर निगम के 30 वोर्ड में 120 सीटों के लिए 583 प्रत्याशियों के बीच चुनाव रविवार को हुआ था। शहर के विभिन्न वोर्ड में 59 प्रतिशत शांतीपूर्वक मतदान संपन्न हुआ था। मंगलवार को ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भविष्य खुलेगा, दोपहर तक सभी सीटों के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी ने काउंटिंग सेंटर का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 10 चुनाव अधिकारियों सहित 2,000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन की ओर से मीडिया, चुनाव एजेंट और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि गिनती के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा न आए।

नगर निगम के अलावा जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं और पंचायतों की मतगणना भी अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बारडोली, पलसाना, कडोदरा, मांडवी और तरसाडी नगरपालिकाओं के लिए निर्धारित शैक्षणिक संस्थानों में काउंटिंग होगी, जबकि जिला और तालुका पंचायतों की मतगणना भी तय स्थानों पर की जाएगी।

प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी। अब सूरत की राजनीतिक तस्वीर किस दिशा में जाएगी, इसका फैसला मतगणना के नतीजों के साथ सामने आएगा।

सूरत : तेज गर्मी के बीच वोटिंग का जोश, 59.31% शांतीपूर्ण मतदान, 483 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद
सूरत। सूरत शहर में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 30 वार्डों की 120 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 483 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। कड़ी गर्मी और 41.6 डिग्री तापमान के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे तक करीब 59.31% मतदान दर्ज किया गया।

इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में अधिक रहा। 2021 के चुनाव में जहां 47.14% मतदान हुआ था, वहीं इस बार  24.76 लाख में से 14.68 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 8.17 लाख पुरुष और 6.51 लाख महिला मतदाता शामिल रहे।

सबसे अधिक मतदान आंजणा-डुंभाल, लिंबायत-उधनायार्ड जैसे क्षेत्रों में दर्ज किया गया, जबकि पूना, करंज, भटार, वेसू डुमस क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें भी सामने आईं, जिससे मतदान प्रक्रिया थोड़ी प्रभावित हुई, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भी मतदान किया। सूरत जिला कलेक्टर एवं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सौरव पारधी (आईएएस) राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। सांसद एवं केन्द्रिय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की। इसके अलावा शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के दौरान कई प्रेरणादायक दृश्य भी सामने आए। 91 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों तक ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं, कुछ युवाओं ने शादी की रस्मों के बीच मतदान कर नागरिक कर्तव्य को प्राथमिकता दी।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं में विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर स्पष्ट सोच दिखाई दी। आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा मतदाताओं ने बेहतर रोजगार और कार्य संस्कृति की उम्मीद के साथ वोट डाला।

शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएममशीनों को सील कर सुरक्षित रख दिया गया। अब सभी की निगाहें 28 अप्रैल को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो सूरत की आगामी राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

सूरत : अस्पताल के बेड से मतदान केंद्र तक पहुंचे मरीज, उमेशभाई मिश्रा बने मिसाल
सूरत। सूरत में लोकतंत्र दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक घटना सामने आई, जिसने मतदान के महत्व को और मजबूत किया। हीराबाग क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 46 वर्षीय उमेशभाई मिश्रा, जो किडनी की गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मिसाल पेश की।

उमेशभाई मिश्रा पिछले कुछ दिनों से पी.पी. सवाणी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ के सामने मतदान करने की इच्छा जताई। उनकी इस इच्छा को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों से परामर्श कर विशेष व्यवस्था की।

इसके बाद सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में मरीज को एंबुलेंस के जरिए वार्ड नंबर 4, बूथ नंबर 24 तक ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना कीमती वोट डाला। मतदान के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से वापस अस्पताल लाया गया और इलाज जारी रखा गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज की दृढ़ इच्छाशक्ति और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता ने सभी को प्रेरित किया। मतदान के बाद अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की।

यह घटना दर्शाती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग रहकर लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

सूरत : चुनाव सामग्री का वितरण पूरा, कड़ी सुरक्षा के बीच EVM मशीनें पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचीं
सूरत। सूरत में लोकल गवर्नमेंट चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को जिले के सभी रिसीविंग और डिस्पैचिंग सेंटर्स से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और अन्य चुनाव सामग्री का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर और कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी के मार्गदर्शन में यह पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के लिए निर्धारित EVM मशीनें, वोटिंग किट, मतदाता सूची, आवश्यक फॉर्म और स्याही सहित सभी सामग्री को सावधानीपूर्वक जांचने के बाद पोलिंग स्टाफ को सौंपा गया।

चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर सेंटर पर विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई थी। EVM मशीनों की सीलिंग से लेकर उनके सुरक्षित परिवहन तक हर चरण पर निगरानी रखी गई। इसके लिए हथियारबंद पुलिस सुरक्षा के साथ विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

पोलिंग अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को सामग्री प्राप्त करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अंतिम निर्देश भी दिए गए। वहीं, डिस्पैचिंग सेंटर्स पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त चेकिंग और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

सभी पोलिंग कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। जिला चुनाव प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं।

सूरत : सूरत शहर-जिले में 26 अप्रैल को लोकल बॉडी चुनाव, प्रशासन पूरी तरह तैयार
सूरत।  सूरत शहर और जिले में लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनाव 26 अप्रैल, रविवार को आयोजित किए जाएंगे। इस चुनाव में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुका पंचायत की विभिन्न सीटों पर मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौरभ पारधी, पुलिस कमिश्नर अनुपमसिंह गहलोत  और जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढ़िया ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सूरत नगर निगम के 30 वार्डों में 483 उम्मीदवार, चार नगरपालिकाओं में 224 उम्मीदवार, जिला पंचायत की 88 सीटों पर और तालुका पंचायत की 513 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

कुल 24.76 लाख से अधिक मतदाता नगर निगम क्षेत्र में मतदान करेंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुका पंचायत मिलाकर लाखों मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे।

जिला पंचायत की 36 सीटों में से 4 सीटें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं, जबकि शेष 32 सीटों पर मतदान होगा। इसी प्रकार नगरपालिकाओं की 16 सीटें और तालुका पंचायत की 21 सीटें भी निर्विरोध घोषित की गई हैं।

मतदान के लिए शहर में 2,610 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पेयजल, मेडिकल किट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। EVM मशीनों की सीलिंग पूरी कर उन्हें सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, वहीं जरूरत के लिए रिजर्व मशीनें भी तैयार रखी गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में 9,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उनकी निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है। इसके अलावा 565 वाहनों से पेट्रोलिंग, 50 विशेष टीमें, QRT और चेकपोस्ट के जरिए पूरे शहर में निगरानी रखी जाएगी।

चुनाव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए CCTV कैमरे, बॉडी-वॉर्न कैमरे और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ पहले से ही सख्त कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों पर निवारक कदम उठाए गए हैं।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या झिझक के मतदान करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर में बढ़-चढ़कर भाग लें। चुनाव परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

सूरत प्री स्कूल एसोसिएशन का अनोखा मतदान जागरूकता अभियान
सूरत। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, फिर भी कई बार स्थानीय निकाय चुनावों में गर्मी, व्यस्तता एवं जागरूकता की कमी के कारण मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहता है। इसी सोच को बदलने और नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु सूरत प्री स्कूल एसोसिएशन द्वारा एक प्रेरणादायक एवं अनूठा अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सूरत शहर के 100 से अधिक स्कूलों के 10,120 नन्हे बच्चों ने भाग लिया और सुंदर ड्राइंग बनाकर अपने माता-पिता एवं परिवारजनों से मतदान करने की अपील की। बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से संदेश दिया कि “पहले मतदान, फिर जलपान”, “वोट देना हमारा अधिकार है” तथा “मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है।”

एसोसिएशन द्वारा इससे पूर्व भी पिछले चुनाव में इसी प्रकार का जनजागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ था। उस समय भी प्रशासन एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की थी।

वोटिंग अवेयरनेस रिकॉर्ड सर्टिफिकेट कलक्टर सौरभ पारधी, पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत द्वारा संस्था को भेंट हुआ जिला शिक्षा अधिकारी भगीरथ सिंह परमार को सर्टिफिकेट भेंट किया अधिकारियों ने इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ता है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अग्रणी सदस्य गोपाल खत्री, राजेश माहेश्वरी, कामना खंडेलवाल ,निधि सिंह,हेमाली त्रिवेदी एवं भैरवी परीख सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्कूल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसोसिएशन समय-समय पर ऐसे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जिससे समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके। मतदान जागरूकता हेतु बच्चों की यह भागीदारी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि देश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

सूरत : नगर निगम चुनाव प्रचार थमा, अंदरखाने तेज़ हुई सियासी हलचल
सूरत। सूरत नगर निगम चुनाव 2026 के लिए प्रचार अभियान थमने के साथ ही शहर में सतही तौर पर शांति दिखाई दे रही है, लेकिन अंदरखाने राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।

खासकर वराछा-कतारगाम और लिंबायत जैसे इलाकों में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है, जहां प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

करीब 10 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली सूरत नगर निगम पर कब्ज़ा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि, वराछा-कतारगाम जैसे पाटीदार बहुल क्षेत्रों में मुकाबला और भी अधिक रोचक हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण के बाद कई जगहों पर असंतोष और अंदरूनी मतभेद उभरकर सामने आए हैं, जिसका असर चुनाव के अंतिम चरण में भी दिखाई दे रहा है। प्रमुख दलों के उम्मीदवार अब खुले तौर पर नहीं, बल्कि अंदरूनी रणनीतियों और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

अंतिम समय में डोर-टू-डोर प्रचार, छोटी बैठकों और समाज आधारित संपर्क अभियानों के जरिए वोटरों को प्रभावित करने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन आखिरी घंटों में होने वाली रणनीतिक चालें चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकती हैं।

भाजपा के लिए इस बार संगठनात्मक अनुभव की कमी एक चुनौती के रूप में देखी जा रही है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में विधायकों को खुद मोर्चा संभालना पड़ रहा है। वहीं आप में भी उम्मीदवारों के बीच मतभेद और असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

चुनाव प्रचार भले ही थम गया हो, लेकिन सूरत का राजनीतिक माहौल अब भी गरमाया हुआ है। सभी की निगाहें अब मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि अंतिम समय की रणनीतियों का किसे कितना फायदा मिला।