South Africa - Loktej

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बचे खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हुए: आईसीसी
दुबई, 12 मार्च (वेब वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे।

आईसीसी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए हैं, जिससे एक मुश्किल ऑपरेशन खत्म हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही समस्या की वजह से खिलाड़ियों की वापसी में समस्या उत्पन्न हुई थी।”

आईसीसी ने कहा, “हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और उनकी पूरी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। आईसीसी स्टाफ भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।”

आईसीसी ने बुधवार को बताया था कि चार दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और परिवार के पांच सदस्य फ्लाइट लेकर घर जा रहे हैं। उनके ग्रुप के बाकी सभी 29 सदस्यों के अगले 24 घंटों में निकलने की उम्मीद है।

बोर्ड ने कहा कि उनका पहला मकसद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था, जिसमें हालात बदलने के साथ लगातार बदलाव करना शामिल था।

आईसीसी की ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स टीमों ने मुश्किल वैश्विक ट्रैवल हालात की वजह से होने वाली दिक्कतों का प्रबंधन करने के लिए सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर प्रोवाइडर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और उनके सदस्य बोर्ड्स के साथ लगातार मिलकर काम किया।

वेस्टइंडीज टीम के नौ सदस्य पहले ही कैरिबियन के लिए निकल चुके थे, जबकि बाकी 16 ने अगले 12 घंटों में भारत से निकलने के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर ली थीं।

खिलाड़ियों की घर वापसी में विलंब खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संकट के कारण हुई। खाड़ी क्षेत्र में आई समस्या की वजह से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में बड़े पैमाने पर रुकावटें आई हैं।

इसमें एयरस्पेस बंद होना, मिसाइल अलर्ट, रूट बदलने की दिक्कतें, और कमर्शियल और चार्टर दोनों तरह की फ्लाइट्स का अचानक स्थगित होना या रीशेड्यूल होना शामिल है। आईसीसी ने कहा कि यात्रा से संबंधित समस्या उसके नियंत्रण से बाहर थी।

फ़ाइनल में चुनौतियां अलग होंगी लेकिन हमें ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद : सैंटनर
कोलकाता, 05 मार्च (वेब वार्ता)। टी20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मिली बड़ी जीत के बाद अब मिचेल सैंटनर की नजर अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल पर है। सेमीफ़ाइनल में उनकी टीम ने 170 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 12.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

इस जीत के बाद सैंटनर ने कहा है कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि फ़ाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराया जाए, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि फ़ाइनल की पिच और परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर न्यूज़ीलैंड की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दक्षिण अफ़्रीका पर दबाव बनाए रखा। पावरप्ले में ही उनके गेंदबाज़ों ने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकलटन का विकेट गिरा दिया था।

इसके बाद जब न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की बारी आई तो फ़िन एलन और टिम साइफ़र्ट ने पावरप्ले में ही 84 रन बना कर 170 के लक्ष्य को काफ़ी छोटा बना दिया। सैंटनर ने मैच के बाद कहा, “अगर हम पावरप्ले में विकेट गंवा देते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन फ़िन और साइफ़र्ट ने शुरुआत से ही आक्रमणजारी रखा।

विकेट गिरने के बाद भी फ़िन ने वही लय बनाए रखी। गेंदबाज़ी में हमने पहले दो ओवर के लिए एक योजना बना कर रखी थी, जहां हमने मकौंकी का इस्तेमाल करते हुए विकेट हासिल किए।

इसके बाद हमने सोचा था कि मैच जैसा चलेगा, हम उसी हिसाब से फ़ैसले लेंगे।” सैंटनर की बात से दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान एडन मारक्रम भी सहमत नजर आए। उन्होंने एलन की पारी का ज़िक्र करते हुए कहा, “जब कोई बल्लेबाज़ उस तरह की पारी खेल देता है तो अक्सर मैच आपके पक्ष में नहीं जाता।

ऐसे में 170 तक पहुंचना भी ईमानदारी से कहूं तो अच्छी कोशिश थी। टी20 क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि अगर पावरप्ले में टीम तेज शुरुआत कर ले तो मैच का रुख वहीं तय हो जाता है। फ़िन एलन की पारी और टिम साइफ़र्ट की पारी को बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत जल्दी मैच को हमारे हाथ से निकाल दिया।”

एलन का यह शतक पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज़ शतक भीथा। इसके अलावा साइफ़र्ट और एलन की जोड़ी किसी पुरुष टी20 सीरीज़ या टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।

इस साझेदारी के बारे में सैंटनर ने कहा, “यह एक ख़ास प्रदर्शन था। ब्रेक के समय 170 का स्कोर हमें अच्छा लग रहा था, लेकिन टी20 में कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर पावरप्ले में विकेट गिर जाते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही आक्रमण जारी रखा। फ़िनी ने वही लय बनाए रखी। अगर हम ऐसा फिर कर सकें तो बहुत अच्छा होगा।”

टीम की योजना के बारे में उन्होंने कहा, “हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें। जब आप लगातार विकेट लेते रहते हैं तो बल्लेबाज़ी कर रही टीम के लिए लय बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।”

इससे पहले लीग स्टेज के दौरान न्यूज़ीलैंड को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी टीम ने उस हार से कुछ सीखा था। उस सवाल का जवाब देते हुए सैंटनर ने कहा, “आप जानते हैं कि दक्षिण अफ़्रीका कितनी मज़बूत टीम है।

हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें।” अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल के बारे में सैंटनर ने कहा, “अगला मैदान अलग होगा।

लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच में फर्क़ होता है और कई तरह के कारक होते हैं। लेकिन इस मैच से पहले हम कुछ हिस्सों में अच्छा खेल रहे थे। आज हम पूरे मैच में अच्छे रहे। उम्मीद है कि फ़ाइनल में भी वैसा ही खेलेंगे।”

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त
अहमदाबाद, 23 फरवरी (वेब वार्ता)। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत का लगातार 12 मैच जीतने का शानदार सिलसिला भी टूट गया।

दक्षिण अफ्रीका के 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 111 रनों पर ढेर हो गई। मार्को जेनसन की घातक गेंदबाजी (4-22) के आगे भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके और पावरप्ले में ही 31 रन पर 3विकेट खोकर टीम दबाव में आ गई। शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उसने 20 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) ने 97 रनों की तूफानी साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया।अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद 44 रनों की पारी ने स्कोर 187 तक पहुँचाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह (33 विकेट) रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

इस करारी हार ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत का नेट रन रेट गिरकर -3.8 हो गया है, जो नॉकआउट की रेस में बड़ी बाधा बन सकता है। अब सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मुकाबले (26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ) न केवल जीतने होंगे, बल्कि जीत का अंतर भी बहुत बड़ा रखना होगा।

यदि टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पाती है, तो डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।

दक्षिण अफ्रीका: पब में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, 10 लोग घायल
जोहानिसबर्ग, 21 दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो इलाके में स्थित ‘क्वानोक्सोलो’ पब में ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिर, “अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की।”

प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था।

अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत, सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर होगी निगाह
अहमदाबाद, 18 दिसंबर (भाषा) चयन को लेकर उठे सवालों और कुछ कमजोरियों के उजागर होने के बीच भारत शुक्रवार को यहां होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण श्रृंखला का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा।

टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए वनडे श्रृंखला जीती। अब उसने टी20 श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है, क्योंकि बुधवार को लखनऊ में खराब मौसम के कारण चौथा मैच रद्द कर दिया गया था।

यह सुनिश्चित है कि भारत अब इस श्रृंखला को हार नहीं सकता है जो मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए राहत की बात होनी चाहिए क्योंकि टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव तथा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

कुछ समय पहले तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे सूर्यकुमार की फॉर्म भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने टी20 में इस साल 20 मैचों में 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। इस दौरान उन्होंने 14.20 के औसत से 213 रन बनाए।

गिल का छोटे प्रारूप में नहीं चल पाना भी भारत के लिए अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले चिंता का विषय होगा। वह पिछले मैच में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। भारतीय टीम किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझेगी क्योंकि उसके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद है।

सैमसन निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए कभी भी सही विकल्प नहीं थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि मध्यक्रम में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने अपने तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक शीर्ष क्रम पर खेलते हुए बनाए हैं। अंतिम मैच में गिल की अनुपलब्धता की स्थिति में मौका मिलने पर केरल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

इसके अलावा भारतीय टीम संतुलित नजर आती है क्योंकि दोनों ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे अब तक खेले गए तीनों मैचों में अंतिम एकादश में शामिल रहे हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह अपनी लय में आ रहे हैं जबकि हर्षित राणा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस बीच निजी कारणों से तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं।

यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है जो इस श्रृंखला में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (छह विकेट) के लिए चुनौती पेश करेगी।

जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। अगर उसे श्रृंखला बराबर करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

दक्षिण अफ्रीका की टीम रीजा हेंड्रिक्स की जगह एडेन मार्क्रम को शीर्ष क्रम में वापस लाने पर विचार कर सकती है। रीजा हेंड्रिक्स इस दौरे पर अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को इसके अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जो अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।

दक्षिण अफ्रीका को मार्को यानसन की आक्रामक पारियों की कमी भी खली है, लेकिन लुंगी एनगिडी और ओटनेल बार्टमैन ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, लूथो सिपाम्ला।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर भारत ने श्रृंखला में बनाई बढ़त
धर्मशाला, 14 दिसंबर (भाषा) अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा (18 गेंद में 35 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 25 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 2-1 से बढ़त कायम कर ली।

कप्तान एडेन मारक्रम की 46 गेंद में 61 रन की पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 117 रन पर आउट हो गयी। भारत ने 15.5 ओवर में ही तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने तीन छक्के और इतने ही चौके लगाने के अलावा और शुभमन गिल (28 गेंद में 28 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 60 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआती दिलाकर जीत की राह आसान कर दी।

गिल ने पारी की शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन तेजी से रन बनाने के लिए जूझते दिखे। वह हालांकि क्रीज पर कुछ समय बिताने में सफल रहे। तिलक वर्मा (34 गेंद में नाबाद 26) भी तेजी से रन नहीं बना पाये तो वही कप्तान सूर्यकुमार यादव (11 गेंद में 12 रन) एक बार फिर निराश किया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और कोर्बिन बोश ने एक-एक विकेट लिये।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मारक्रम ने छह चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा डोनोवन फरेरा (20) और एनरिक नोर्किया (12) ने ही दहाई के आंकड़े में रन बनाये।

अर्शदीप ने चार ओवर में 13 रन देकर दो जबकि चक्रवर्ती ने इतने ही ओवर में 11 रन देकर दो सफलता हासिल की। राणा ने 34 रन पर दो जबकि कुलदीप ने दो ओवर में 12 रन पर दो विकेट लिये। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी एक-एक सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने पहली गेंद पर ही लुंगी एनगिडी के खिलाफ छक्का जड़ अपने तेवर दिखाए। गिल ने भी एनगिडी और यानसन के खिलाफ चौके लगाने के बाद ओटनील बार्टमैन के ओवर में दो चौके के साथ आत्मविश्वास हासिल किया।

अभिषेक ने इस गेंदबाज के अगले ओवर में छक्का और चौका जड़ा जिससे भारत ने पांच ओवर में 60 रन बना लिये।

कोर्बिन बोश की गेंद पर मारक्रम ने शानदार कैच के साथ अभिषेक की आक्रामक पारी का अंत किया। तिलक वर्मा ने क्रीज पर आते ही दो चौके जड़ हाथ खोले।

लक्ष्य छोटा होने के बावजूद गिल और तिलक को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने थोड़ा परेशान किया और आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। यानसन ने गिल को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई।

सूर्यकुमार यादव (12) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके जब बाउंड्री के 32 गेंद के सूखे को खत्म किया लेकिन अगली गेंद पर बार्टमैन को कैच देकर पवेलियन लौट गये।

दुबे ने क्रीज पर आते ही बार्टमैन के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद अर्शदीप ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) तो वहीं राणा ने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (एक) को पगबाधा कर एक रन पर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती दो झटके दिये। टीम अभी इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि राणा की गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस (दो) विकेटों पर खेल गये।

मारक्रम ने दूसरे छोर से राणा के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 30 रन बनाये।

पंड्या ने अपने शुरुआती ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (नौ) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किये। वह इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गये।

दुबे ने 11वें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर कोर्बिन बोश को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने 12वें ओवर में रनों का अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद डोनोवन फरेरा ने कुलदीप के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़ा।

फरेरा ने अभिषेक की गेंद पर अर्शदीप के कैच टपकाने से मिले जीवनदान का जश्न चौके के साथ मनाया। चक्रवर्ती ने हालांकि अपनी फिरकी से उन्हें चकमा देकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे किये और फिर शानदार लय में चल रहे यानसन (दो) को बोल्ड किया।

इस बीच मारक्रम ने दुबे के खिलाफ चौका लगाने के बाद राणा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर एक छोर से संघर्ष जारी रखते हुए 41 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया।

एनरिक नॉर्किया ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 18वें ओवर में 19 रन बटोरे।

अर्शदीप ने अगले ओवर में मारक्रम की शानदार पारी पर विराम लगाकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई तो वहीं कुलदीप ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटक दक्षिण अफ्रीका की पारी समेट दी।

मारक्रम के अर्धशतक के बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 117 रन समेटा
धर्मशाला, 14 दिसंबर (भाषा) वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में 117 रन पर समेट दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ कप्तान एडेन मारक्रम (46 गेंद में 61 रन) ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उनके अलावा डोनोवन फरेरा (20) और एनरिक नोर्किया (12) ने ही दहाई के आंकड़े में रन बनाये।

अर्शदीप ने चार ओवर में 13 रन देकर दो जबकि चक्रवर्ती ने इतने ही ओवर में 11 रन देकर दो सफलता हासिल की। राणा ने 34 रन पर दो जबकि कुलदीप ने दो ओवर में 12 रन पर दो विकेट लिये। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी एक-एक सफलता हासिल की।

अर्शदीप ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) तो वहीं राणा ने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (एक) को पगबाधा कर एक रन पर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती दो झटके दिये। टीम अभी इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि राणा की गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस (दो) विकेटों पर खेल गये।

कप्तान एडेन मारक्रम ने दूसरे छोर से राणा के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 30 रन बनाये।

पंड्या ने अपने शुरुआती ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (नौ) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किये। वह इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गये।

दुबे ने 11वें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर कोर्बिन बोश को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने 12वें ओवर में रनों का अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद डोनोवन फरेरा ने कुलदीप के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़ा।

फरेरा ने अभिषेक की गेंद पर अर्शदीप के कैच टपकाने से मिले जीवनदान का जश्न चौके के साथ मनाया। वह खतरनाक होते इससे पहले ही चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से उन्हें चकमा देकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे किये और फिर शानदार लय में चल रहे मार्को यानसन (दो) को बोल्ड किया।

इस बीच मारक्रम ने दुबे के खिलाफ चौका लगाने के बाद राणा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर एक छोर से संघर्ष जारी रखते हुए 41 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया।

एनरिक नॉर्किया ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 19 रन बटोरे।

अर्शदीप ने अगले ओवर में मारक्रम की शानदार पारी पर विराम लगाकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई तो वहीं कुलदीप ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटक दक्षिण अफ्रीका की पारी समेट दी।

डिकॉक का अर्धशतक, भारत को 51 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला 1-1 से बराबर की
मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़), 11 दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बृहस्पतिवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 51 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

अब तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।

पहले मैच में महज 74 रन पर आउट होने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे।

डिकॉक ने कप्तान एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई। डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया।

भारत ने पारी में 16 वाइड गेंद डाली और 22 अंतिरिक्त रन दिए जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केवल पांच अतिरिक्त रन दिए। इस तरह भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत काफी खराब रही जिससे टीम उबर नहीं सकी और तिलक वर्मा (62 रन) के अर्धशतक के बावजूद 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 27 रन, अक्षर पटेल ने 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 20 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए आटेनील बार्टमैन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और लुथे सिपमाला को दो दो विकेट मिले।

भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह खेल के इस प्रारूप में उनकी फॉर्म पर चिंता बरकरार है। एनगिडी की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वह पहली स्लिप में खड़े हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दो छक्के से आठ गेंद में 17 रन बनाकर तेज शुरूआत की लेकिन यानसन की गेंद पर आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर डिकॉक के हाथों में समां गई।

चौथे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर 32 रन हो गया।

दिलचस्प है कि यानसन की गेंद सूर्यकुमार के बल्ले को छूकर विकेटकीपर के हाथों में गई लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। मारक्रम ने क्षेत्ररक्षकों से पूछने के बाद रिव्यू लेने का फैसला जबकि दो सेकेंड ही बचे थे। और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और निराश सूर्यकुमार के पवेलियन लौटते हुए मैदान पर खामोशी छा गई।

तिलक वर्मा ने पांचवें ओवर में सिपमाला पर एक चौका और एक छक्का जमाया। इससे पावरप्ले में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारे गए अक्षर पटेल (21 गेंद में 21 रन) ने जैसे ही तेज खेलना शुरू किया, वह बार्टमैन की गेंद पर हेंड्रिक्स के हाथों कैच आउट हो गए।

तिलक और पंड्या ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 41 गेंद में 51 रन जोड़े लेकिन तब तक जरूरी रन रेट काफी बढ़ चुका था।

तिलक ने एनगिडी पर छक्का लगाकर 14वें ओवर में 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

पहले मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को 101 रन से जीत दिलाने वाले पंड्या अगली गेंद पर डीप मिडविकेट पर आसान कैच थमाकर सिपमाला का पहला शिकार बने।

इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और तिलक के आउट होने से भारतीय पारी खत्म हुई।

उम्मीद के मुताबिक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। डिकॉक पहले ओवर में तीसरी गेंद पर रन आउट होने से बचे। उन्होंने अगली गेंद पर दो रन बनाकर खाता खोलने के बाद अर्शदीप (चार ओवर में 54 रन) की पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्के के लिए भेज दिया। फिर तीसरे ओवर में इसी गेंदबाज पर एक छक्का और एक चौका लगाया।

रीजा हेंड्रिक्स (08) और डिकॉक ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 45 रन) पर एक एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार ने पांचवें ओवर में स्पिनरों को लगाया और उन्हें पहली सफलता हेंड्रिक्स के रूप में मिली। वरुण चक्रवर्ती ने आते ही पहली ही गेंद पर हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया।

पर डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने अक्षर पटेल पर छक्का और चौका जड़कर दक्षिण अफ्रीका को पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया।

इस तरह डिकॉक ने नौंवे ओवर में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अर्शदीप पर दबाव साफ दिख रहा था जिसका नतीजा यह रहा है कि उन्होंने टीम के 11वें ओवर में सात वाइड से 13 गेंद डाली जिसमें 18 रन बने।

मारक्रम 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर लगातार दो छक्के लगाने के बाद डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए।

डिकॉक अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उन्हें रन आउट कर दिया।

अंत में फरेरा और मिलर ने स्कोर 200 रन के पार कराया। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे।

डिकॉक का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का लक्ष्य
मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़), 11 दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी से बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे। उन्होंने एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई। अंत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए।

दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। डिकॉक पहले ओवर में तीसरी गेंद पर रन आउट होने से बचे। उन्होंने अगली गेंद पर दो रन बनाकर खाता खोलने के बाद अर्शदीप (चार ओवर में 54 रन) की पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्के के लिए भेज दिया। फिर तीसरे ओवर में इसी गेंदबाज पर एक छक्का और एक चौका लगाया।

रीजा हेंड्रिक्स (08) और डिकॉक ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 45 रन) पर एक एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार ने पांचवें ओवर में स्पिनरों को लगाया और उन्हें पहली सफलता हेंड्रिक्स के रूप में मिली। वरुण चक्रवर्ती ने आते ही पहली ही गेंद पर हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया।

पर डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने अक्षर पटेल पर छक्का और चौका जड़कर दक्षिण अफ्रीका को पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया।

इस तरह डिकॉक ने नौंवे ओवर में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अर्शदीप पर दबाव साफ दिख रहा था जिसका नतीजा यह रहा है कि उन्होंने टीम के 11वें ओवर में सात वाइड से 13 गेंद डाली जिसमें 18 रन बने।

मारक्रम 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर लगातार दो छक्के लगाने के बाद डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए।

डिकॉक अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उन्हें रन आउट कर दिया।

अंत में फरेरा और मिलर ने स्कोर 200 रन के पार कराया।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे : प्रिंस
कटक, 10 दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने न्यूनतम स्कोर 74 रन पर आउट होने के बाद उसके बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कहा कि उनके बल्लेबाज भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.3 ओवर में आउट हो गई और इस तरह से भारत ने 101 रन से बड़ी जीत हासिल की। भारत और श्रीलंका में अगले साल सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए यह चिंता का विषय है।

प्रिंस ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद जाहिर है कि यह एक ऐसा विभाग है जिसमें हमें जल्द से जल्द सुधार करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है और उन्होंने हमारे बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। हमारे बल्लेबाज इस चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे।’’

प्रिंस ने इस मैच में करारी हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिच मिल रही उछाल को बहाना नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वे अपने घरेलू मैदानों पर उछाल भरी विकेटों पर खेलने के आदी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में 180 से कम का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकेट से थोड़ी उछाल मिल रही थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हम इस तरह के विकेट पर खेलने के आदी हैं। भारतीय गेंदबाजों ने हमारे सामने चुनौती पेश की और हम उसका जवाब नहीं दे पाए।’’

इस मैच में अर्धशतक जड़ने वाले हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए प्रिंस ने कहा कि यह ऑलराउंडर शांत स्वभाव का है और छक्के लगाने में माहिर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक ने शानदार पारी खेली। मुझे लगता है कि हमें उन्हें बहुत श्रेय देना चाहिए। वह चोट से उबरकर वापस आए हैं और उन्होंने अच्छी वापसी की। उन्होंने हमारे गेंदबाजों को दबाव में रखा।’’

कुलदीप, कृष्णा के कमाल के बाद जायसवाल के शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
विशाखापत्तनम, छह दिसंबर (भाषा) कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116) की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 61 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

कुलदीप (10 ओवर में 41 रन) और कृष्णा (9.5 ओवर में 66 रन) ने चार-चार विकेट लिए जिससे क्विंटन डिकॉक (106) की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट हो गयी। भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उसने टेस्ट श्रृंखला में मिली 0-2 की हार की निराशा को कुछ हद तक कम किया।

दोनों टीमें अब नौ दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भिड़ेंगी।

जायसवाल ने अपनी नाबाद शतकीय पारी के दौरान 121 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाने के अलावा रोहित शर्मा (75) के साथ पहले विकेट के लिए 155 और विराट कोहली (नाबाद 65) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की।

रोहित ने 73 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े जिसमें लुंगी एनगिडी के खिलाफ पुल शॉट पर लगाया छक्का दिलकश था।

कोहली ने भी शानदार लय जारी रखते हुए 45 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़ें।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र सफलता केशव महाराज (40 ओवर में 44 रन को मिली।

डिकॉक ने 89 गेंद की पारी में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 106 रन बनाने के अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 और मैथ्यू ब्रीट्जके (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका 28वें ओवर तक दो विकेट पर 167 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कृष्णा ने 29वें ओवर में ब्रीट्जके और एडेन मारक्रम (एक) के रूप में दो विकेट लेकर भारत को वापसी कराने के बाद डिकॉक को भी चलता किया। इसके बाद कुलदीप ने डेवाल्ड ब्रेविस (29), मार्को यानसन (17) और कोर्बिन बोश (नौ) जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को आउट कर मैच पर भारत का दबदबा बनाये रखा।

लक्ष्य का बचाव करते हुए दूधिया रोशनी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नयी गेंद से स्विंग हासिल कर रहे थे जिससे रोहित और जायसवाल ने शुरुआत में सतर्कता बरती।

रोहित ने चौथे ओवर में एनगिडी के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा तो वहीं जायसवाल ने यानसेन की गेंद पर चार रन बटोर कर हाथ खोले।।

रोहित एक छोर से प्रवाहमय बल्लेबाजी कर रहे थे तो वही दूसरी ओवर से जायसवाल को तेज गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हो रही थी। कई बार गेंद उनके बल्ले के किनारे के पास से निकली। उन्होंने हालांकि लुंगी एनगिडी के खिलाफ छक्का जड़ दबाव कम करने की कोशिश की।

रोहित ने भी आठवें ओवर में इस गेंदबाज की गेंद को दर्शकों के दर्शन कराये लेकिन टीम पावर प्ले (शुरुआती 10 ओवर) में 48 रन ही बना सकी जो 2023 के बाद टीम का सबसे कम स्कोर है।

रोहित ने 11वें ओवर में ओर्टनील बार्टमैन का स्वागत शानदार चौके से किया लेकिन इस गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में जायसवाल को तीन बार चकमा दिया और हर बार गेंद उनके बल्ले के करीब से निकलकर विकेटकीपर के पास पहुंची।

रोहित ने 14 ओवर में महाराज के खिलाफ एक रन चुरा 27 रन के स्कोर पर पहुंचते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों प्रारूपों को मिला) में 20,000 रन पूरे किये। वह महान सचिन तेंदुलकर (34357), विराट कोहली (27910) और राहुल द्रविड़ (24208) के बाद ऐसा करने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज है।

उन्होंने 20वें ओवर में महाराज के खिलाफ एक रन चुराकर वनडे में अपना 61वां अर्धशतक पूरा किया और फिर बोश के लगातार दो ओवरों में दो शानदार छक्के जड़ें।

दूसरे छोर से जायसवाल ने भी 75 गेंद में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर राहत की सांस ली। उन्होंने इसके बाद आक्रामक रूख अपनाते हुए एनगिडी और फिर बार्टमैन के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े जिससे भारतीय टीम ने 25 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।

महाराज के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रोहित ब्रीट्जके को कैच देकर पवेलियन लौटे जबकि जायसवाल ने मारक्रम का स्वागत चौके से किया।

कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत में दौड़कर रन चुराने के बाद यानसेन के खिलाफ 31वें ओवर में दो चौके लगाये।

कोहली ने बोश के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपने शानदार लय को जारी रखा तो वहीं जायसवाल ने 36वें ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ एक रन के साथ वनडे में अपना पहला शतक पूरा किया। वह खेल के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गये।

दूसरे छोर से कोहली पूरी तरह से हावी होते हुए चौके और छक्के की बारिश करने लगे। उन्होंने बोश और फिर बार्टमैने के ओवरों में चौके और छक्के लगाने के दौरान 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने एनगिडी पर लगातार चौके के साथ भारत को आसान जीत दिला दी।

इससे पहले भारत 20 वनडे मैचों के लंबे अंतराल के बाद टॉस जीतने में सफल रहा। अर्शदीप सिंह (36 रन पर एक विकेट) ने टीम में वापसी कर रहे रेयान रिकल्टन को खाता खोले बगैर चलता कर पहले ओवर में ही टीम को सफलता दिला दी। डिकॉक ने चौथे ओवर में हर्षित राणा (बिना किसी सफलता के 44 रन) के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ आत्मविश्वास हासिल किया।

भारतीय गेंदबाजों ने आठवें ओवर में डिकॉक और बावुमा के खिलाफ शिकंजा कसे रखा लेकिन इसके बाद गेंदबाजी के लिए आये कृष्णा के शुरुआती दो ओवरों डिकॉक ने तीन छक्के और एक चौका जड़ रन गति को बढ़ा दिया। कृष्णा ने अपने शुरुआती दो ओवरों में 27 रन लुटाये।

शुरुआती दो वनडे में संघर्ष करने वाले डिकॉक ने रविंद्र जडेजा (50 रन पर एक विकेट) के खिलाफ छक्के के साथ 16वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया।

दूसरे छोर से एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी कर रहे तेम्बा बावुमा ने जडेजा के खिलाफ रिवर्स स्वीप पर शानदार चौका लगाने के बाद एक रन के साथ 19 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के रनों का शतक पूरा किया। वह हालांकि इस गेंदबाज की धीमी गेंद से सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कोहली के हाथों में चली गयी।

डिकॉक ने जडेजा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया तो वहीं क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद शानदार लय में चल रहे ब्रीट्जके ने तिलक वर्मा की लगातार गेंदों पर दो बड़े छक्के लगाये।

कृष्णा ने अपने दूसरे स्पैल में शानदार वापसी की। उन्होंने पारी के 29वें ओवर में ब्रीट्जके को पगबाधा करने के बाद पिछले मैच के शतकवीर मारक्रम को एक रन पर चलता कर दो झटके दिये।

इन दो झटकों से बेपरवाह डिकॉक ने राणा के खिलाफ छक्के के साथ 80 गेंद में अपना 23वां वनडे शतक पूरा किया। ब्रेविस ने इसी ओवर में चौके से अपना खाता खोलने के बाद अर्शदीप की गेंद को दर्शकों के पास पहुंचाया।

कृष्णा ने डिकॉक को बोल्ड कर उनकी शतकीय पारी पर विराम लगाया। ब्रेविस और यानसन ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी से 35 रन की साझेदारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा लेकिन कुलदीप ने अपनी फिरकी पर दोनों को पवेलियन की राह दिखा दी।

कुलदीप ने अपनी गेंद पर ही  बोश (नौ) का कैच लपक कर दक्षिण अफ्रीका के बड़ा स्कोर खड़ा करने का सपना तोड़ दिया।

उन्होंने इसके बाद लुंगी एनगिडी को पगबाधा किया जबकि कृष्णा ने ओर्टनील बार्टमैन को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका की पारी समेटने की औपचारिकता पूरी की।

केशव महाराज 20 रन पर नाबाद रहे।

मारक्रम का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की
रायपुर, तीन दिसंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम के शतक के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ शतकों पर पानी फेरते हुए भारत को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

भारत के 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मारक्रम की 98 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों से 110 रन की पारी और ब्रीट्जके (68 रन, 64 गेंद, पांच चौके ) तथा ब्रेविस (54 रन, 34 गेंद, पांच छक्के, एक चौका) के अर्धशतक से 49.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह विदेशी सरजमीं पर लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है जबकि भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने भी इससे पहले भारत के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

ब्रीट्जके और ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 64 गेंद में 92 रन की आक्रामक साझेदारी भी की जबकि मारक्रम ने कप्तान तेम्बा बावुमा (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 और ब्रीट्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

कोहली (102 रन, 93 गेंद, सात चौके, दो छक्के) ने इससे पहले रिकॉर्ड में सुधार करने वाला 53वां और लगातार दूसरा शतक जड़ने के अलावा गायकवाड़ (105 रन, 83 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 रन की सझेदारी भी की जिससे भारत ने पांच विकेट पर 358 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान लोकेश राहुल ने भी नाबाद 66 रन बनाए।

कोहली और गायकवाड़ की यह साझेदारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस विकेट की भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही क्विंटन डिकॉक (08) का विकेट गंवा दिया जो अर्शदीप सिंह (54 रन पर दो विकेट) की गेंद को हवा में लहराकर मिड ऑन पर वाशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे।

मारक्रम और बावुमा ने इसके बाद पारी को संभाला। मारक्रम ने हर्षित राणा (70 रन पर एक विकेट) पर चार चौके मारने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (85 रन पर दो विकेट) पर पारी का पहला छक्का जड़ा।

बावुमा ने भी रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन पर चौके मारे।

मारक्रम ने कुलदीप यादव पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि 53 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब कुलदीप की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर यशस्वी जायसवाल ने कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गई।

बावुमा ने प्रसिद्ध पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को पुल करने की कोशिश में बाउंड्री पर हर्षित को कैच दे बैठे।

मारक्रम ने कई आक्रामक शॉट खेले। उन्होंने जडेजा की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के बाद एक रन के साथ 88 गेंद में शतक पूरा किया।

मारक्रम हालांकि धीमी शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर गायकवाड़ के हाथों लपके गए।

ब्रीट्जके और ब्रेविस ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी किया। ब्रेविस ने कुलदीप और प्रसिद्ध पर छक्के के साथ तेवर दिखाए।

ब्रेविस ने हर्षित पर लगातार दो छक्कों के बाद कुलदीप पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर जायसवाल के हाथों लपके गए।

प्रसिद्ध ने इसके बाद ब्रीट्जके को पगबाधा किया जबकि अर्शदीप ने मार्को यानसेन (02) को पवेलियन भेजा।

दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में 27 रन की जरूरत थी लेकिन टॉनी डिजॉर्जी 17 रन बनाने के बाद पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए लेकिन कोर्बिन बॉश (नाबाद 29) ने टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले भारत को एक बार फिर टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा (14) ने नांद्रे बर्गर के पांचवें ओवर में लगातार तीन चौके मारे लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर डिकॉक को कैच दे बैठे।

जायसवाल (22) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मार्को यानसेन (63 रन पर दो विकेट) की उछाल लेती गेंद पर स्क्वायर लेग पर कोर्बिन बॉश के हाथों लपके गए।

पावर प्ले के भीतर भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन हो गया। फॉर्म में चल रहे कोहली और गायकवाड़ ने इसके बाद मोर्चा संभाला।

रांची में असहज नजर आने वाले गायकवाड़ ने यहां कोहली के साथ शानदार साझेदारी की और दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।

कोहली ने फरवरी 2018 में डरबन में अजिंक्य रहाणे के साथ 189 रन की साझेदरी की थी लेकिन कुछ मायनों में गायकवाड़ के साथ इस साझेदारी का उन्होंने अधिक लुत्फ उठाया होगा क्योंकि महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने उनकी ही शैली में बल्लेबाजी की।

दोनों बल्लेबाजों ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और कुछ मौकों पर आसानी से एक रन को दो रन में बदला।

गायकवाड़ ने आत्मविश्वास हासिल करने के बाद कई आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने मारक्रम की गेंद पर एक रन के साथ अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

कोहली ने भी लुंगी एनगिडी की गेंद पर एक रन के साथ 47 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

अर्धशतक पूरा करने के बाद गायकवाड़ ने केशव महाराज पर दो चौके जड़े और फिर 28वें ओवर में भी इस स्पिनर पर दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने 34वें ओवर में कोर्बिन बॉश पर लगातार दो चौकों के साथ 77 गेंद में अपने करियर का पहला शतक पूरा किया।

शतक पूरा करने के तुरंद बाद गायकवाड़ ने यानसेन की गेंद पर टॉनी डिजॉर्जी को कैच थमाया।

कोहली ने भी यानसेन की गेंद पर एक रन के साथ 53वां शतक पूरा किया लेकिन फिर एनगिडी की गेंद पर मारक्रम को कैच दे बैठे।

अंतिम ओवरों में भारत ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन राहुल ने 43 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से नाबाद 66 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया।