Pay commission - Loktej

रेल संघों ने आठवें वेतन आयोग के गठन के फैसले का स्वागत किया
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (एआईआरएफ) ने कहा है कि आठवें वेतन आयोग के गठन का केंद्र सरकार का फैसला उसके कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ‘‘यह विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समय के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान की हमारी सामूहिक मान्यता को दर्शाता है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और 65 लाख पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन करने के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी।

मिश्रा ने एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भारत सरकार को इस लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करने के लिए धन्यवाद दिया।

मिश्रा ने उम्मीद जताई कि आयोग समय-सीमा के भीतर अपना काम पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ‘‘हमारे देश की सेवा करने वाले समर्पित कर्मचारियों के लिए उचित और न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित करने के हमारे चल रहे प्रयासों’’ में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘8वें वेतन आयोग का गठन कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों और कल्याण पर ध्यान देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा कि एआईआरएफ लंबे समय से वेतन संरचना की व्यापक समीक्षा की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय भलाई को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधार लाएगा। हमारा मानना ​​है कि उचित वेतन संरचना न केवल मनोबल बढ़ाती है बल्कि उत्पादकता और सेवा वितरण को भी बढ़ाती है।’’

एआईआरएफ भारतीय रेलवे कर्मचारियों का सबसे बड़ा मजदूर संघ है। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर वेतन आयोग की घोषणा पर अपने महासंघ की ओर से आभार व्यक्त किया था।

इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए, भारतीय रेलवे कर्मियों के राष्ट्रीय महासंघ (एनएफआईआर) के अध्यक्ष गुमान सिंह ने इस फैसले को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशी का क्षण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी खुश हैं कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला किया है। हर 10 साल में वेतन में संशोधन करने की परंपरा है और यह फैसला उस प्रथा को जारी रखने वाला है। मैं इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी।

इस कदम से केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।’’

गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था और इसकी सिफारिशें एक जनवरी, 2016 से लागू हुई थीं। इसकी अवधि 2026 में समाप्त हो रही है।

मंत्री ने कहा कि 2025 में नये वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू होने से यह सुनिश्चित होगा कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा होने से पहले इसकी सिफारिशें प्राप्त हो जाएं और उसकी समीक्षा की जा सके।

वेतन आयोग सरकार को सिफारिशें देने से पहले केंद्र और राज्य सरकारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ व्यापक परामर्श करता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना, लाभ और भत्ते तय करने में वेतन आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकारों के स्वामित्व में आने वाली ज्यादातर इकाइयां आयोग की सिफारिशों को लागू करती हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस कदम से रक्षा क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों सहित केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मियों को लाभ होगा। साथ ही लगभग 65 लाख पेंशनधारकों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।

इससे अकेले दिल्ली में लगभग चार लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। इनमें रक्षा और दिल्ली सरकार के कर्मचारी शामिल हैं। दिल्ली में पांच फरवरी, 2025 को विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों ने कहा कि आमतौर पर, दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के वेतन में केंद्रीय वेतन आयोग के साथ वृद्धि होती है।

इससे सरकारी कर्मचारियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उपभोग और आर्थिक वृद्धि को महत्वपूर्ण गति मिलेगी।

सातवें वेतन आयोग के तहत वित्त वर्ष 2016-17 में खर्च में एक लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

आमतौर पर, हर 10 साल में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन को संशोधित करने के लिए वेतन आयोग का गठन करती है। 1947 के बाद से सात वेतन आयोग का गठन किया गया है।

वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई की भरपाई के उद्देश्य से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में संशोधन के फार्मूले की भी सिफारिश करता है।

राज्य सरकारें भी केंद्रीय वेतन आयोग की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करती हैं।

ग्रेड पे आंदोलन : पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर कांग्रेस के विधायक ने सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी को लिखा पत्र
इस समय राज्य में ग्रेड पे को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है और इसी कारण कुछ जगहों पर आंदोलन भी चल रहा था। इन सबके मद्देनजर आखिरकार एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस के सवालों का समाधान कमेटी करती है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन आंदोलन में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि ग्रेड पे के मुद्दे पर विरोध कर रहे 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बात पर अब कांग्रेस नेता एक विनंती के साथ सामने आए हैं। दरअसल पाटन के विधायक किरीट पटेल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी को पत्र लिखकर इन तमाम शिकायतों को खारिज करने की मांग की है। साथ ही विधायक किरीट पटेल ने निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई रद्द करने की मांग की है।

इस मामले में किरीट पटेल ने कहा कि ग्रेड पे को लेकर फिलहाल 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जबकि 15 से ज्यादा कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार एक तरफ पुलिस का मनोबल बढ़ाने की बात करती है। ऐसे में अनुशासन के नाम पर की गई यह कार्रवाई उचित नहीं है।

७वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी, पगार में हो सकती है इतनी बढ़ोत्तरी
केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना है। लेकिन अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है। सरकार जल्द ही इसमें जून का महंगाई भत्ता जोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर में 28 फीसदी की जगह 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

आपको बता दें कि जून 2021 का महंगाई भत्ता अभी तय नहीं हुआ है लेकिन एआईसीपीआई के आंकड़ों के मुताबिक यह साफ है कि इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इसका भुगतान कब तक किया जायेगा। जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक जल्द ही इसकी अधिकारिक घोषणा की जाएगी। अगर महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ता है तो यह 31 फीसदी हो जाएगा और अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन एक बार फिर बढ़ जाएगा।

सातवें वेतन आयोग के मैट्रिक्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों की लेवल-1 सैलरी रेंज 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है। हम इस आधार पर गणना करते हैं कि सितंबर के महीने में एक कर्मचारी को कितना वेतन मिलेगा।

28 प्रतिशत मुद्रास्फीति भत्ते (महंगाई भत्ता) पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन - 18,000 रुपये

नया मुद्रास्फीति भत्ता (28 प्रतिशत) - 5,040 रुपये प्रति माह

वर्तमान मुद्रास्फीति भत्ता (17%) - रु. 3,060 प्रति माह

कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 1,880 रुपये प्रति माह

वार्षिक वेतन वृद्धि - रु. 1,980 x 12 = रु. 23,760

31 प्रतिशत मुद्रास्फीति भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन - 18,000 रुपये

नया मुद्रास्फीति भत्ता (31 प्रतिशत) - 5,580 रुपये प्रति माह

अब तक महंगाई भत्ता (17 फीसदी) - 3,060 रुपये प्रति माह

कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 2,520 रुपये प्रति माह

वार्षिक वेतन वृद्धि - रु. 2,520 x 12 = रु. 30,240

अधिकतम वेतन पर गणना

अब यह कैलकुलेशन लेवल-1 के तहत दिए जाने वाले अधिकतम वेतन पर करें। लेवल-1 पर अधिकतम वेतन 56,900 रुपये है। वहीं 28 फीसदी भत्ते के मुताबिक इस मूल वेतन पर सालाना महंगाई भत्ता 1,71,184 रुपये होगा। हालांकि अगर अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना बढ़ोतरी 75,108 रुपये होगी।

28 प्रतिशत मुद्रास्फीति भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन - 56,900 रुपये

नया मुद्रास्फीति भत्ता (28 प्रतिशत) - 15,932 रुपये प्रति माह

वर्तमान मुद्रास्फीति भत्ता (17%) - 9,673 रुपये प्रति माह

कितना महंगाई भत्ता - 6259 रुपये प्रति माह

वार्षिक वेतन वृद्धि - 6259 x 12 = रु 75,108

31 प्रतिशत मुद्रास्फीति भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन - 56,900 रुपये

नया मुद्रास्फीति भत्ता (31 प्रतिशत) - 17,639 रुपये प्रति माह

अब तक महंगाई भत्ता (17 फीसदी)- 9,673 रुपये प्रति माह

कितना महंगाई भत्ता - 7,966 रुपये प्रति माह

वार्षिक वेतन वृद्धि - रु. 7,966 x 12 = रु. 98,592

31 फीसदी महंगाई भत्ते के साथ 56,900 रुपये के मूल वेतन पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 2,11,668 रुपये होगा। हालांकि अगर गैप की बात करें तो सैलरी में सालाना बढ़ोतरी 95,592 रुपये होगी।