CNG - Loktej

सीएनजी के बढ़ते दामों से ऑटो चालक परेशान, 18 अप्रैल को करेंगे हड़ताल
सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रिक्शा चालक एक बार फिर हड़ताल पर उतरने जा रहे है।  सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रिक्शा चालक 18 अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। सीएनजी की कीमतों में गिरावट और सब्सिडी की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की बात कही जा रही है। यह भी दावा किया गया है कि अनुमानित दो लाख रिक्शा चालक इस हड़ताल में शामिल होंगे। मूल्य वृद्धि के विरोध में रिक्शा चालक पहले भी हड़ताल पर गए थे। हालांकि फिर एक बार कीमतें बढ़ने पर रिक्शा चालक हड़ताल पर जाएंगे। बता दे कि सीएनजी की मौजूदा कीमत 81.59 रुपये है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी के दाम बढ़ने से रिक्शाचालकों की हालत विकट हो गई है, रिक्शा का न्यूनतम किराया 30 रुपये और रनिंग किराया 15 रुपये करने की अपील की जा रही है। ऐसे में अब लोगों का रिक्शा में सफर करना महंगा होगा। ऑटो रिक्शा कल्याण अधिकारियों और रिक्शा चालकों ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में वृद्धि ने रिक्शा चालकों की स्थिति को और खराब कर दिया है।

रिक्शा चालक सब्सिडी, गैस पर कर में कमी या ईंधन को जीएसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि उपभोक्ता 50 रुपये का किराया सुनकर रिक्शा में बैठने से भी कतराते हैं। पर्याप्त किराए के बिना कोई व्यवसाय नहीं है। ऐसे में सीएनजी कि कीमतों में हुआ यह इजाफा उनके व्यवसाय पर असर कर रहा है।

महाराष्ट्र : जानें राज्य सरकार ने ऐसा क्या फैसला लिया जो CNG के दाम 1 अप्रैल से घट जाएंगे
महंगाई की लगातार पड़ती मार के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक अप्रैल से राज्य में सीएनजी सस्ती हो जाएगी, जिससे ऑटोरिक्शा, टैक्सी चालक, यात्री वाहन के साथ-साथ नागरिकों को भी फायदा होगा। बता दें कि बढ़ती महंगाई के बीच महाराष्ट्र की जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। महाराष्ट्र में एक अप्रैल से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सस्ती हो जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर वैट दर में भारी कमी करने का फैसला किया है। सरकार ने सीएनजी पर वैट 13.5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। सीएनजी की नई दरें 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। सरकार के इस फैसले से सीएनजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें सीएनजी के लिए कम भुगतान करना होगा। इस महीने की शुरुआत में, बजट सत्र के दौरान, महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने प्राकृतिक गैस पर वैट को 13.5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि टैक्स में कटौती के कारण राज्य को रु। 800 करोड़ का नुकसान होगा।

पवार ने बजट सत्र के दौरान कहा, "प्राकृतिक गैस पर्यावरण के अनुकूल है और घरेलू पाइप गैस आपूर्ति के साथ-साथ सीएनजी से चलने वाले मोटर वाहनों, ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और निजी वाहनों के लिए व्यापक रूप से उपयोग की जाती है।" रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सीएनजी पर वैट घटाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक अप्रैल से राज्य में सीएनजी सस्ती हो जाएगी, जिससे ऑटोरिक्शा, टैक्सी चालक, यात्री वाहन के साथ-साथ नागरिकों को भी फायदा होगा। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार का यह फैसला बेहद अहम है।

महानगर गैस महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की आपूर्ति करती है। फिलहाल मुंबई में सीएनजी की कीमत 66 रुपये प्रति किलो है। वैट में कमी से कीमतों में भी कमी आएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। जबकि पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में CNG की कीमत 59.01 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 61.58 रुपये प्रति किलो हो गई है।

बताते चलें कि गुजरात में सीएनजी भी महंगी हो गई है। गुजरात गैस ने सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। यहां सीएनजी के लिए 70.53 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। वहीं देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 6 दिनों में 5वीं बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 27 मार्च को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये और डीजल की कीमत 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गुजरात : CNG और PNG के दाम 2 रुपये बढ़ गए है!
बढ़ती हुई महंगाई के बीच राज्य में अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है। ऑटो रिक्शा, मोटरकार और अन्य गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये बढ़कर अब 73.09 रुपये हो गई है। यही नहीं आने वाले समय में इन कीमतों में और भी इजाफा होने की संभावना है। जिसके चलते आने वाले समय में ऑटो रिक्शा के किराये में भी इजाफा देखने मिल सकता है।

इंटरनेशनल बाज़ारों में लिक्विड नेचरल गेस की कीमतों में इजाफा होने के चलते प्रति किलो 10 से 15 रुपये का इजाफा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा घरों में पीएनजी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गेस की कीमतों में प्रति क्यूबिक मीटर 70 से 100 प्रतिशत का इजाफा आ सकता है। अदानी के बाद गुजरात में गेस का सप्लाय करने वाली अन्य कंपनियाँ भी कुछ समय में गेस की कीमतों में इजाफा कर सकती है। बता दें कि फिलहाल राज्य में सात कंपनियाँ गेस के सप्लाय के लिए सक्रिय है।

वहीं दूसरी और पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में संभवित इजाफे को देखते हुये नायरा रिफायनरी ने 8 और 9 मार्च को सौराष्ट्र सात जिलों में पेट्रोल और डीजल का जरूरत के मुक़ाबले 25 से 30 प्रतिशत सप्लाय कम दिया था। जिसके चलते उसकी लिखित शिकायत कि गई थी।

नायरा रिफायनरी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर पुराने स्टॉक पर अधिक मुनाफा करने की मंशा से स्टॉक कम दिया गया था। जिसके चलते राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली और पोरबंदर इलाके में पेट्रोल और डीजल की कमी सर्जित हुई थी।

भरूच : गैस भरवाते समय टैंक में हुआ धमाका, गाड़ी के परखच्चे उड़े
आपने कई बार सुना होगा कि पेट्रोल भराते समय या गैस रिफिल करते समय गाड़ी में धमाका हो गया या आग लग गयी। ऐसा मुमकिन है कि आपने ऐसा कोई वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा होगा। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है। दो दिन पहले सूरत में हाईवे पर लग्जरी बस में आग लगने के बाद बुधवार की रात भरूच के नर्मदा चौराहे पर एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय कार के टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई। इस घटना में सौभाग्य से सूरत के ठेकेदार परिवार और सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारियों का चमत्कारिक बचाव हुआ।

घटना की जानकारी के अनुसार सूरत के हरिकृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाले ठेकेदार नरेंद्र विनुभाई खतरा बुधवार रात अपनी होंडा जैज कार से सूरत से वडोदरा जा रहे थे। रात 11.50 बजे वे भरूच में नर्मदा चौराहे पर स्थित गुजरात गैस सीएनजी स्टेशन पर ईंधन भरने गए।  जैसे ही कार में सीएनजी भरी जा रही थी अचानक टैंक में घमाका हुआ। सीएनजी टैंक में हुए जोरदार धमाके में कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, गैस भराते समय गाड़ी में किसी के न होने से सभी सुरक्षित बच गए। साथ ही रात का समय होने और गैस स्टेशन पर कम वाहन होने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से लोग अब सीएनजी कारों की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन सीएनजी कार चालकों के लिए इसे चेतावनी समान खबर माना जा सकता है। अगर ऐसे समय में इस पर ध्यान नहीं दिया तो शायद जान भी जा सकती है। गनीमत थी कि घटना के समय कोई भी गाड़ी के अंदर नहीं था लेकिन कई दफे देखा गया है कि पेट्रोल पंप मालिक के कहने के बाद भी लोग कार से नहीं उतरते।

अहमदाबाद : पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में इजाफा, रिक्शाचालकों ने किया विरोध
अहमदाबाद में पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम बढ़ने से वाहन चालकों की स्थिति विकट हो गई है। सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो रु. 2.56 की भारी वृद्धि की घोषणा की गई है। इस समय अहमदाबाद में सीएनजी की कीमत रु. 58.86 प्रति किग्रा. पहुंच गई है। अहमदाबाद में रिक्शा चालकों ने सीएनजी की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध किया। सीएनजी में हुई मूल्यवृद्धि के सामने रिक्शाचालकों ने भी किराये में वृद्धि की मांग की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों की स्थिति काफी विकट हो गई। हालांकि, रिक्शा चालकों और सीएनजी वाहनों वाले लोगों को राहत थी, क्योंकि सीएनजी की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। हालांकि, अब जबकि सीएनजी की कीमतें भी बढ़ गई हैं, मोटर चालकों में भारी आक्रोश फ़ेल गया है।

इसके पहले अहमदाबाद में सीएनजी के दाम प्रति किलो रु.56.30 था। हालांकि, अब इसमें रु. 2.56 प्रति किलो का इजाफा किया गया है। भाव में हुये इजाफे के बाद सीएनजी की कीमत प्रति किलो 58.86 रुपए पहुँच गई है। इस मूल्य वृद्धि का सबसे अधिक असर अहमदाबाद में सीएनजी रिक्शा चालकों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां कोरोनाके कारण लोगों के व्यापार पर असर पड़ा है। सीएनजी के दाम बढ़ने से रिक्शाचालकों की कमर टूट जाएगी।

पिछले 14 महीनों में यह सीएनजी की सबसे अधिक कीमत है। अहमदाबाद में 4 अप्रैल से पहले सीएनजी की कीमत प्रति किलो रु. 55.95 था। फिर 4 अप्रैल को इसकी कीमत 1.25 रुपए घटकर 54.70 रुपए पहुंची। फिर 8 अप्रैल 2020 को उसकी कीमत में 2.13 रुपए की कटौती हुई थी और सीएनजी की कीमत प्रति किलो 52.57 रुपए हुई थी। 27 जुलाई को 60 पैसे की बढ़ोतरी के बाद, कीमत 53.17 रुपए पर पहुंची। 2021 में सीएनजी की कीमत में 5 बार बदलाव किए गए। पहली बार 4 जनवरी, 2021 को 81 पैसे की कमी के बाद कीमत 52.36 रुपए हुये थे। फिर 17 फरवरी, 2021 को कीमत में 2.26 की वृद्धि हुई और कीमत रु. 54.62 तक पहुंची। इसके बाद फिर एक बार कीमत में इजाफा हुआ और कीमत 55.30 तक पहुंचा। इसके बाद भी लगातार कीमतें बढ़ रही है।