Border Security Force (BSF) - Loktej

बीएसएफ ने अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में ड्रोन युद्ध को शामिल किया, नवाचार केंद्र की स्थापना की
टेकनपुर (मप्र), 21 सितंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को अद्यतन किया है और बीएसएफ जवानों एवं अधिकारियों के लिए ड्रोन युद्ध को एक अनिवार्य विषय के रूप में जोड़ा है। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद नये युग के युद्ध के लिए स्वदेशी उपकरण विकसित करने के उद्देश्य से एक नवाचार केंद्र भी स्थापित किया है।

राज्य में, ग्वालियर के निकट टेकनपुर स्थित लगभग 2.70 लाख कर्मियों वाले बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी ने रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी) के छात्रों के लिए एक ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला भी बनाई है। यह संस्थान केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत अर्द्धसैनिक बल द्वारा संचालित एकमात्र उच्च शिक्षा संस्थान है।

बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारत की 6,000 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की पहरेदारी करता है, साथ ही विशेष अभियानों के लिए गृह मंत्रालय की वायु शाखा का संचालन भी करता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, बीएसएफ ने ड्रोन हमलों, गोलाबारी का मुकाबला किया और सीमा पर पाकिस्तानी ठिकानों पर प्रभावी गोलाबारी की।

बाईस अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साहस का परिचय देने के लिए 18 बीएसएफ कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें से दो को मरणोपरांत इससे नवाजा गया।

बीएसएफ अकादमी के निदेशक शमशेर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने हाल ही में जवानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में संशोधन किया है और ड्रोन तकनीक को अब एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नयी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को औपचारिक रूप दिया जा रहा है और दुनिया भर में युद्ध के बदलते तरीकों से निपटने के लिए बल को स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक के साथ आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल के तहत हाल ही में एक ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया गया।’’

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी सिंह ने कहा कि बल अपने विभिन्न हथियार एवं इंजीनियरिंग कार्यशालाओं, केंद्रों, आरजेआईटी और संबद्ध संस्थानों को एक मंच पर लाया है। बीएसएफ ने बल में ड्रोन तकनीक के सामरिक उपयोग की रुपरेखा तैयार करने के लिए विभिन्न आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों) और सरकारी अनुसंधान संगठनों के साथ समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

बीएसएफ अकादमी ने आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में उभरती चुनौतियों, जिनमें ड्रोन या मानव रहित वायुयान (यूएवी) शामिल हैं, का समाधान खोजने के लिए अपने विशेषज्ञ अधिकारियों, उद्योगों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों की भागीदारी से एक 'पुलिस प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र' भी बनाया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘यह केंद्र 48 चिह्नित समस्याओं पर विचार कर रहा है। ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, निगरानी और स्मार्ट मोबिलिटी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर यह स्वदेशी प्लेटफॉर्म काम कर रहा है।’’

ड्रोन स्कूल ने अभी-अभी लगभग 45 कर्मियों के पहले बैच को ड्रोन कमांडो और ‘ड्रोन वॉरियर्स’ पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित किया है और वे सीमा पर वापस आ गए हैं।

केंद्र के एक प्रशिक्षक ने बताया कि दूसरा बैच प्रशिक्षण ले रहा है। इसका उद्देश्य सालाना लगभग 500 कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ड्रोन कमांडो पाठ्यक्रम जवानों और जूनियर रैंक के अधिकारियों के लिए है, जबकि ड्रोन वॉरियर्स पाठ्यक्रम उन अधिकारियों के लिए है जो शांति और युद्ध के दौरान ऐसे अभियानों की योजना बनाएंगे और उनकी निगरानी करेंगे।

बीएसएफ जवानों को ड्रोन उड़ाने, ड्रोन-रोधी अभियानों और प्रौद्योगिकी की सामरिक तैनाती के सिद्धांत और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बीएसएफ ने हाल में दुनिया भर में युद्ध में मानवरहित हवाई प्लेटफार्म के उपयोग का अध्ययन करने के बाद ‘ट्यूटोरियल’ तैयार किया है, जैसे कि यूक्रेन-रूस युद्ध, इसके अलावा अमेरिका, चीन, तुर्किये और पाकिस्तान जैसे देशों द्वारा उपयोग किये गए।

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में सीमा के निकट 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा
भुज, 24 अगस्त (वेब वार्ता)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को बताया कि गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया है और इंजन से चलने वाली देसी नौका जब्त की गई है।

बीएसएफ ने बताया कि राज्य के कच्छ क्षेत्र में कोरी क्रीक पर स्थित सीमा चौकी के निकट एक अज्ञात नाव मिलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया।

बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आस-पास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक नौका जब्त की गई।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी मछुआरे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावल जिले के रहने वाले हैं और बीएसएफ की 68वीं बटालियन की सीमा चौकी के आम क्षेत्र में पाए गए।

नाव में लगभग 60 किलोग्राम मछली, मछली पकड़ने के नौ जाल, डीजल, बर्फ, खाने-पीने का सामान और लकड़ी के डंडे थे।

बीएसएफ ने बताया कि उनके पास से एक मोबाइल फोन और 200 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा भी जब्त की गई।

गुजरात में सीमापार करने की कोशिश कर रहा एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
भुज, 13 जनवरी (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में सीमापार कर भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि रविवार को पड़ोसी देश का यह व्यक्ति हरामी नाला के उत्तर के एक क्षेत्र से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

उसने कहा, ‘‘12 जनवरी को सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर कच्छ के हरामी नाला के उत्तरी क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा।’’

उसने कहा कि बीएसएफ जवानों ने तुरंत उसे ललकारा और पकड़ लिया।

बयान में कहा गया है कि घुसपैठिये की पहचान बाबू अली के रूप में हुई है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावाल जिले के कारो घुंघरू गांव का निवासी है।

हरामी नाला भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है।

सीमा सुरक्षा के लिए बृहद् ड्रोन रोधी इकाई गठित करेगा भारत: अमित शाह
(नीलाभ श्रीवास्तव)

जोधपुर, नौ दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए जल्द ही एक बृहद ड्रोन रोधी इकाई का गठन करेगा, क्योंकि आने वाले दिनों में मानव रहित यानों का "खतरा" गंभीर होने वाला है।

भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ के प्रशिक्षण शिविर में बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘‘लेजर युक्त ड्रोन रोधी गन-माउंटेड’’ तंत्र के शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन को मार गिराने और उनका पता लगाने की क्षमता तीन प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है।

शाह ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में ड्रोन का खतरा और भी गंभीर होने वाला है... हम इससे निपटने के लिए समग्र सरकार के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए रक्षा और अनुसंधान संगठनों और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले समय में देश के लिए एक बृहद ड्रोन रोधी इकाई का गठन करने जा रहे हैं।’’

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान से सटी भारत की सीमा से लगे इलाके में इस वर्ष 260 से अधिक ड्रोन मार गिराये गए या बरामद किए गए हैं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा करीब 110 ड्रोन का था।

हथियार और नशीले पदार्थ ले जाने में ड्रोन के इस्तेमाल की सबसे अधिक घटनाएं पंजाब में हुई हैं, जबकि राजस्थान और जम्मू में कुछ घटनाएं हुई हैं।

गृहमंत्री ने रस्मी परेड का अवलोकन किया और सलामी ली तथा वीरता पुरस्कार विजेताओं को पदक और कुछ अन्य अलंकरण प्रदान किए।

बीएसएफ की स्थापना एक दिसंबर 1965 को की गई थी जिसमें फिलहाल 2.65 लाख जवान हैं। मुख्य रूप से इसका काम देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती 6,300 किलोमीटर की भारतीय सीमा की सुरक्षा करना है।

शाह ने कहा कि पाकिस्तान (2,289 किलोमीटर) और बांग्लादेश (4,096 किलोमीटर) से सटी भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (सीआईबीएमएस) पर काम प्रगति पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें असम के धुबरी (भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा) में नदी सीमा पर स्थापित सीआईबीएमएस के प्रभावशाली परिणाम देखने को मिल रहे हैं लेकिन कुछ सुधार की जरूरत है।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तरी सीमाओं की आबादी को विकसित करने और मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) को भविष्य में देश के सभी सीमावर्ती गांवों के लिए लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की ‘‘सबसे बड़ी उपलब्धि’’ है, जिसमें सीमा सुरक्षा को बढ़ाने और इन दूरदराज के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए 4,800 करोड़ रुपये के कोष आवंटन के साथ काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसे वर्तमान में लगभग 3,000 गांवों में "प्रायोगिक आधार" पर संचालित किया जा रहा है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत की सीमाओं को मजबूत करने के लिए "बड़ा" बजट मंजूर किया है जिसमें बाड़ लगाना, सीमावर्ती बुनियादी ढांचा, सड़कें और अन्य साजोसामान शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2047 तक भारत के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त करना और नंबर एक स्थान हासिल करना हमारे सुरक्षा कर्मियों के बिना संभव नहीं है... जो समर्पण के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं।’’

भारत की सीमाओं की सुरक्षा के बारे में शाह ने कहा कि कई वर्षों से भारत की सीमा सुरक्षा नीति में "स्पष्टता का अभाव" था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान सीमा प्रबंधन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण और "एक सीमा, एक बल" नीति शुरू की गई थी, जो नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और भी अधिक परिभाषित हो गई है।’’

शाह ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के 591 किलोमीटर पर बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 579 निगरानी चौकियों के निर्माण के अलावा सीमा के 1,159 किलोमीटर पर फ्लडलाइट "लगाई" गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 685 स्थानों पर बिजली कनेक्शन, 575 स्थानों पर पानी के कनेक्शन और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 570 सौर संयंत्र लगाए गए हैं।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में 1,812 किलोमीटर सड़कों के अलावा लगभग 573 नयी सीमा चौकियां बनाई हैं।

बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि विभिन्न बटालियन में 13,226 नये प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया गया है और इससे बल की "संचालन शक्ति" में इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि 4,000 नये भर्ती किए गए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि लगभग 12,000 अगले महीने सुरक्षा और युद्ध कौशल सीखने के लिए बल में शामिल होंगे और उसके बाद उन्हें सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

चौधरी ने पाकिस्तान सीमापार से दुश्मन द्वारा हथियार और मादक पदार्थ के साथ भेजे जा रहे ड्रोन की "बढ़ती संख्या" के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इस साल पश्चिमी सीमा पर 250 से अधिक ड्रोन का पता लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस खतरे को रोकने के लिए डीआरडीओ द्वारा निर्मित ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात की है।’’

कोलकाता : बीएसएफ महानिदेशक ने सीमा सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
कोलकाता, 06 अगस्त (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने अपने दौरे के दूसरे दिन उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित आईसीपी पेट्रापोल और 68वीं बटालियन की सीमा चौकी राणाघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रवि गांधी (अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी कमान) और मनिंदर प्रताप सिंह (महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल) फ्रंटियर के साथ सामरिक और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

चौधरी का यह दौरा बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के संदर्भ में इन प्रमुख स्थानों पर बीएसएफ की तैयारियों और तैनाती रणनीतियों का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। आईसीपी पेट्रापोल पहुंचने पर उन्होंने पैसेंजर और कार्गो टर्मिनलों का निरीक्षण किया और जवानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की समीक्षा की। 145वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर ने बटालियन की परिचालन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी और नए आईसीपी भवन का भी दौरा किया गया।

इसके बाद, बीएसएफ महानिदेशक ने 68वीं बटालियन की राणाघाट सीमा चौकी का दौरा किया। यहां उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की और अवैध घुसपैठ और तस्करी से निपटने के लिए परिचालन रणनीतियों पर चर्चा की। चौधरी ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी उपाय करने पर जोर दिया।

दौरे के समापन पर दलजीत सिंह चौधरी ने सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सीमा पर किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बांग्लादेश की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमा तैयारियों के महत्व को रेखांकित किया और अधिकारियों व जवानों से सतर्क और तैयार रहने को कहा।

यह दौरा भारत-बांग्लादेश सीमा के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक में मजबूत सुरक्षा उपायों और परिचालन दक्षता को बनाए रखने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गुजरात : बीएसएफ ने 2022 में भुज सेक्टर में 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, 79 नावें ज़ब्त कीं
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने साल 2022 में 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था। बीएसएफ ने गुजरात के भुज सेक्टर में क्रीक और हरामी नाला के अत्यधिक दुर्गम इलाके में मछली पकड़ने वाली 79 नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के 50 पैकेट जब्त

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीएसएफ गुजरात में स्थायी ठिकाना बनाकर सरक्रीक और हरामी नाला इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। बीएसएफ 7,419 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करती है। बीएसएफ के अनुसार 250 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के पचास पैकेट और रु. 2.49 करोड़ कीमत के 61 पैकेट भी गुजरात के तटीय और खाड़ी क्षेत्रों से जब्त किए गए।

बीएसएफ गुजरात की 826 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करती है

बीएसएफ गुजरात को श्रेय देते हुए बयान में कहा है कि यह राजस्थान के बाड़मेर से लेकर गुजरात में कच्छ के रेगिस्तान और सरक्रीक तक पाकिस्तान के साथ 826 किलोमीटर लंबी सीमा को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें गुजरात का 85 किमी तक का तटीय क्षेत्र भी शामिल है।

सीमा पार अवैध गतिविधियों के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है

इसके अतिरिक्त, 22 भारतीयों, चार पाकिस्तानी, दो कनाडाई और एक रोहिंग्या को सीमा पार अवैध गतिविधियों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए सीमा पर विभिन्न स्थलों पर गिरफ्तार किया गया था। बयान में कहा गया है कि बीएसएफ गुजरात ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली से कन्याकुमारी तक साइकिल रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

बीएसएफ गुजरात ने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया

बीएसएफ गुजरात ने राज्य सरकार के सहयोग से 31 अक्टूबर 2022 को केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सफल आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। बयान में आगे कहा गया है कि बीएसएफ गुजरात ने विभिन्न नागरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और  आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं और सीमावर्ती आबादी के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। बीएसएफ कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित करता है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य बलों में भर्ती के लिए अग्रिम पंक्ति के युवाओं
को प्रशिक्षित करता है।

गुजरात : एटीएस को मिली बड़ी सफलता, बीएसएफ में तैनात पाकिस्तानी जासूस को धरदबोचा
आज गुजरात एटीएस यानी आतंक निरोधी दस्ता ने बहुत बड़ा काम करते हुए देश की सुरक्षा को सेंड लगाने वाले को गिरफ्त में लेकर सुरक्षा को मजबूती प्रदान की। दरअसल गुजरात एटीएस ने सीमा सुरक्षा बल की भुज बटालियन में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाला आरोपी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। इस पर इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए संवेदनशील जानकारी पड़ोसी देश के पास भेजने का आरोप है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम मोहम्मद सज्जाद है। एटीएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अुसार वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सरोला का रहने वाला है। सज्जाद को इसी साल जुलाई में बीएसएफ की 74वीं भुज बटालियन में तैनात किया गया था। उसे भुज में बीएसएफ मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया। जानकरी के अनुसार साल 2012 में सज्जाद एक कॉन्स्टेबल के तौर पर बीएसएफ से जुड़ा था। खुफिया और संवेदनशील जानकारी के बदले सज्जाद को बदले में पैसे मिल रहे थे, जिसे वह अपने भाई वाजिद और साथी इकबाल राशिद के खातों में जमा करा रहा था। इतना ही नहीं सज्जाद एक महीने से अधिक समय तक पाकिस्तान में रह कर आया था।

एटीएस ने कहा कि आरोपी को इस नंबर पर जो ओटीपी मिली वह उसने पाकिस्तान भेज दी जहां व्हाट्सएप एक्टिवेट हुआ जिसका इस्तेमाल उसने खुफिया जानकारी भेजने के लिए किया। इस नंबर पर व्हाट्सएप अभी भी एक्टिव है और पारिस्तान में कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहा है। एटीएस के अनुसार यह व्यक्ति सज्जाद के साथ संपर्क में रहा था।

इतना ही नहीं जाँच के दौरान पता चला कि सज्जाद ने गलत जन्मतिथि वाले फर्जी आधार कार्ड के सहारे बीएसएफ के साथ भी धोखेबाजी की है। आधार में उसका जन्मदिन एक जनवरी 1992 जबकि पासपोर्ट में उसके जन्म की तारीख 30 जनवरी 1985 लिखी हुई है। उसके पास के दो फोन सिम के साथ और दो अतिरिक्त सिम जब्त किए गए है। फिलहाल ऐटीएस मामले की जाँच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक सज्जाद ने कौन कौन सी जानकारी पाकिस्तानियों के साथ साझा की है।

बीएसएफ ने मिजोरम में 6 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की
आइजोल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तरी मिजोरम के कोलासिब जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से छह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अर्ध-सैनिक बलों ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग -306 के किनारे छिनलुआंग गांव में जाल बिछाया और 47 वर्षीय ड्रग तस्कर रामनीथांगा को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 808.6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति को जब्त किए गए मादक पदार्थ के साथ आबकारी और नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों को संदेह है कि ड्रग्स की तस्करी पड़ोसी देश म्यांमार से की गई थी। ड्रग्स विशेष रूप से हेरोइन और अत्यधिक नशे की लत वाली मेथामफेटामाइन टैबलेट है, जिसे आमतौर पर 'याबा' या 'पार्टी टैबलेट' या 'डब्ल्यूवाई' (वल्र्ड इज योर) के रूप में भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक दवा है जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन और कई अन्य नशीले पदार्थो का मिश्रण होता है।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, अब से इन राज्यों में बीएसएफ को 50 किलोमीटर तक पेट्रोलिंग का अधिकार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाकर बीएसएफ अधिकारियों को गिरफ्तार करने, तलाशी लेने और जब्त करने का अधिकार दिया गया है। बीएसएफ अधिकारी पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में जांच और गिरफ्तारी कर सकेंगे। बीएसएफ को सीआरपीसी, पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का अधिकार है।

जानकारी के अनुसार असम, पश्चिम बंगाल और पंजाब राज्यों में पुलिस की तरह ही बीएसएफ को भी तलाशी करने और जरुरत पड़ने पर गिरफ्तारी करने का अधिकार है। बीएसएफ के अधिकारी बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं जुड़े इन तीन राज्यों में सीमा से 50 किलोमीटर दूर कार्यवाही कर सकेंगे। पहले यह 15 किलोमीटर था। इसके अलावा बीएसएफको  नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और लद्दाख में भी तलाशी और गिरफ्तारी करने का अधिकार है। हालांकि, इसके साथ ही गुजरात में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र कम कर सीमा क्षेत्र को 80 किमी से घटाकर 50 किमी कर दिया गया है, जबकि राजस्थान में पहले की तरह 50 किमी पर रखा गया है। पांच पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमा का सीमांकन नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि सीमा सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 की धारा 139 केंद्र को समय-समय पर सीमा बल के संचालन के क्षेत्र और उसकी सीमाओं को अधिसूचित करने का अधिकार देती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर सीमावर्ती क्षेत्रों की अनुसूची को संशोधित किया है, जहां बीएसएफ के पास पासपोर्ट अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, सीमा शुल्क अधिनियम जैसे अधिनियमों के तहत जांच करने, जब्त करने और गिरफ्तार करने की शक्ति होगी।

बांग्लादेशी उपद्रवियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवान पर किया हमला
कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने पश्चिम बंगाल के भारतीय सीमा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से कुछ संदिग्ध पैकेट को लेने की कोशिश करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर हमला कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। उस समय कूचबिहार सेक्टर के नारायणगंज बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के पास बीएसएफ के जवान सीमा के नजदीक बाड़ के आगे ड्यूटी कर रहे थे। यह स्थल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 250 मीटर और बीओपी से 3,400 मीटर की दूरी पर था।

बीएसएफ ने कहा कि यह घटना तब हुई जब कुछ भारतीय तस्करों ने बॉर्डर फेंसिंग लाइट्स (बीएफएल) को बंद करने के लिए बिजली की आपूर्ति काट दी ताकि उनकी गतिविधियों पर जवानों की नजर न पड़े और वे अंधेरे का फायदा उठाकर कोई संदिग्ध पदार्थ का पैकेट फेंकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बाड़ तक पहुंच सकें।

बीएसएफ की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बाड़ के आगे दो समूहों में पांच से छह बांग्लादेशियों की गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें भारतीय सीमा की ओर आते देखा। भारतीय उपद्रवियों द्वारा फेंके गए संदिग्ध पैकेट को उठाने के लिए वे धान के खेत में छिप गए। बीएसएफ जवानों ने उपद्रवियों के एक ग्रुप पर ग्रेनेड फेंका और दूसरे ग्रुप पर फायरिंग की।

इसके जवाब में तस्करों ने बीएसएफ के एक जवान पर धावा बोला और टॉर्च से मारकर उसे घायल कर दिया। जवान की बाईं आंख पर चोट लगी। जैसे ही बीएसएफ के अन्य जवान करीब आए, तस्कर मौके से भाग गए।

घायल बीएसएफ के जवान को इलाज के लिए दिनहाटा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। तलाशी के दौरान सैनिकों ने एक मोबाइल, बांग्लादेश के दो सिम कार्ड और टॉर्च बरामद किए।