Railway - Loktej

सूरत : रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट से बढ़ा ट्रैफिक दबाव, प्रशासन ने तैयार किया बड़ा एक्शन प्लान
सूरत। सूरत रेलवे स्टेशन के मॉडर्नाइजेशन और रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते शहर के सबसे व्यस्त इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

सूरत इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SITCO) द्वारा रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण सहारा दरवाजा से वराछा पोद्दार आर्केड तक रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिल रहा है।

स्थिति को देखते हुए सूरत नगर निगम और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी संबंध में म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन और पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत की अध्यक्षता में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SVNIT के विशेषज्ञ, SITCO अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रोजाना एक लाख से अधिक वाहनों का दबाव

SVNIT द्वारा प्रस्तुत ट्रैफिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में प्रतिदिन लगभग एक लाख कारों के अलावा हजारों ऑटो रिक्शा, बसें और अन्य वाहन पहुंचते हैं। इससे पूरे स्टेशन क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन के सामने एलिवेटेड ब्रिज के पिलर निर्माण शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू करने का निर्णय लिया है।

अलग-अलग वाहनों के लिए बनेगी अलग लेन

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार, बस और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए भी अलग मार्ग विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध दबाव और अनियंत्रित पार्किंग हटाने के लिए भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयरपोर्ट मॉडल पर होगा ‘पिक-अप एंड ड्रॉप’ सिस्टम

प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर में एयरपोर्ट की तर्ज पर नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत निजी वाहनों को केवल यात्रियों को छोड़ने और लेने के लिए ही प्रवेश मिलेगा। लंबे समय तक पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से स्टेशन परिसर में अनियंत्रित पार्किंग और ट्रैफिक दबाव में बड़ी राहत मिलेगी।

एलिवेटेड ब्रिज के लिए हटेगी बाउंड्री वॉल

रेलवे स्टेशन के सामने बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज के पिलर निर्माण में स्टेशन की मौजूदा बाउंड्री वॉल बाधा बन रही है। ऐसे में प्रशासन ने रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल हटाने का भी निर्णय लिया है, ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट न आए।

टैक्सी और ऑटो स्टैंड होंगे शिफ्ट

रेलवे स्टेशन के बाहर संचालित टैक्सी और ऑटो स्टैंड के कारण मुख्य सड़क पर भारी दबाव बनता है। इस समस्या के समाधान के लिए टैक्सी स्टैंड को जिला पंचायत की जमीन पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही रिक्शा, बस और कारों के लिए ‘सिंगल लेन सिस्टम’ सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि कोई वाहन दूसरी लेन में घुसकर ट्रैफिक बाधित न करे।

ST बसों के लिए लागू होगा वन-वे सिस्टम

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ST बस स्टैंड से लगातार बसों की आवाजाही के कारण भी जाम की समस्या बढ़ रही है। SVNIT विशेषज्ञों की सलाह पर अब ST बसों के लिए विशेष वन-वे सिस्टम लागू किया जाएगा।

इसके अलावा प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बसें निर्धारित बस स्टैंड के बाहर सार्वजनिक सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए न रुकें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि अगले दो से तीन वर्षों तक रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्य जारी रहेगा, इसलिए ट्रैफिक प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक और व्यवस्थित योजना पर काम किया जा रहा है।

सूरत : उधना स्टेशन पर फिर उमड़ा जनसैलाब, 5 ट्रेनों से 10,000 से अधिक यात्रियों की रवानगी
सूरत। सूरत में गर्मी की छुट्टियों और चुनावी माहौल के बीच प्रवासी मजदूरों का अपने वतन लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार, 25 अप्रैल को उधना रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सिर्फ 5 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 10,000 से अधिक यात्री रवाना हुए।

पिछले रविवार को उधना स्टेशन पर मची अफरा-तफरी के बाद इस बार पश्चिम रेलवे ने बेहतर इंतज़ाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मजबूत बैरिकेड्स लगाए गए हैं और यात्रियों के लिए एक नियंत्रित एंट्री सिस्टम बनाया गया है, ताकि प्लेटफॉर्म पर एक साथ भीड़ न पहुंचे।

तेज गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में बड़े डोम (पंडाल) की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को धूप से राहत मिल सके। साथ ही अतिरिक्त पानी के स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन और पे-एंड-यूज टॉयलेट्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को यहां हालात बेकाबू हो गए थे, जब स्टेशन के बाहर करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई थीं और गर्मी के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

भीड़ बढ़ने की मुख्य वजह पश्चिम बंगाल में चल रही चुनाव प्रक्रिया और गर्मी की छुट्टियां हैं, जिसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भारी दबाव है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा नियमित अंतराल पर “समर स्पेशल” ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

सुरक्षा के मद्देनज़र स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गर्वमेन्ट रेलवे पुलिस (GRP) के जवान तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे शांति बनाए रखें और निर्धारित व्यवस्था का पालन करें।

सूरत : उधना स्टेशन भगदड़ पर रेलवे का यू-टर्न? जीएम बोले— “कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ”
सूरत। उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुई भगदड़ और अफरा-तफरी की घटना अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और आलोचना का विषय बन गई है। यात्रियों के साथ कथित लाठीचार्ज और अव्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन और पुलिस सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को वेस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर रामाश्रय पांडे उधना स्टेशन पहुंचे और पूरे मामले पर रेलवे का पक्ष रखा।

जनरल मैनेजर ने घटना को लेकर उठ रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यात्रियों पर किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया गया। उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें आरपीएफ जवान लाठियां चला रहे हैं, लेकिन वह यात्रियों पर नहीं बल्कि फेंसिंग पर लग रही थीं। उन्होंने इसे “गलत नैरेटिव” करार दिया।

हालांकि, इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि जब स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी थी, तब पर्याप्त व्यवस्थाएं क्यों नहीं थीं? पीने के पानी, लाइन मैनेजमेंट और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी ने हालात को और बिगाड़ दिया। ऐसे में, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग कितना उचित था, इस पर भी बहस छिड़ गई है।

घटना के बाद देशभर में रेलवे सिस्टम की आलोचना हो रही है, लेकिन अधिकारियों के बयान से यह संकेत मिल रहा है कि प्रशासन इस पूरे मामले को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रहा है। यात्रियों और आम जनता का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने और सुधारात्मक कदम उठाने की ज़रूरत है।

वहीं, सोमवार को उधना रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। जहां रविवार को भारी भीड़ और अफरा-तफरी थी, वहीं अगले दिन स्टेशन पर सामान्य स्थिति और सन्नाटा देखने को मिला।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर रेलवे की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज
सूरत। सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

गर्मी की छुट्टियों, शादियों के सीजन और एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण फैक्ट्रियों में छुट्टियां घोषित होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर लौटने के लिए स्टेशन पर पहुंचे। लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले ट्रेनों की कमी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन के बाहर यात्रियों की कतार 3 से 5 किलोमीटर तक लंबी हो गई थी। हजारों लोग घंटों तक भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे। लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के कारण कई यात्रियों का धैर्य टूट गया और कुछ लोग बाउंड्री फांदकर स्टेशन परिसर में घुसने लगे, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। अत्यधिक गर्मी और भीड़भाड़ के चलते दो यात्री बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह रही कि स्टेशन पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जब प्रशासन की ओर से पानी उपलब्ध कराया गया, तो प्यासे यात्रियों के बीच बोतलों के लिए छीना-झपटी तक देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 7000 से अधिक यात्रियों की भीड़ के लिए 2 ट्रेनें उपलब्ध थीं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। इस बीच एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जहां एक युवक अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर घंटों ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करता रहा।

रेलवे अधिकारी अनुभव सक्सेना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अब तक छह ट्रेनें रवाना की जा चुकी हैं। वहीं रेलवे के डीवायएसपी दीपक गौड़ ने कहा कि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यात्रियों का आरोप है कि हर साल ऐसी भीड़ के बावजूद रेलवे प्रशासन पर्याप्त पूर्व योजना बनाने में विफल रहता है। कई यात्रियों ने बताया कि 16 घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें ट्रेन में जगह नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें मजबूरन नियम तोड़कर अंदर जाना पड़ा।

फिलहाल प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था करने और भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन हालात ने रेलवे की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरत रेलवे स्टेशन पर ‘थ्रू रूफ’ निर्माण शुरू, 30 दिन का मेगा ब्लॉक लागू
सूरत : सूरत रेलवे स्टेशन के मॉडर्नाइजेशन कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 02/03 और 04 के बीच ‘थ्रू रूफ’ (छत) निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने 30 दिनों का मेगा ब्लॉक घोषित किया है।

रेलवे द्वारा जारी ट्रैफिक वर्किंग ऑर्डर (TWO) के अनुसार यह कार्य 30 मार्च 2026 से शुरू होकर लगातार 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

सबसे अहम बदलाव यह है कि कुछ ट्रेनों को सूरत स्टेशन के बजाय उधना रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ट्रेन नंबर 12936 (सूरत-बांद्रा टर्मिनस) अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेगी, लेकिन इसमें ट्रेन नंबर 12935 का रेक इस्तेमाल किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक के दौरान संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त क्रू मेंबर भी तैनात किए हैं। उधना से सूरत खाली रेक लाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं ट्रेन नंबर 69109 (सूरत-भरूच) के क्रू को भी निर्धारित समय से दो घंटे पहले ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव:

बांद्रा टर्मिनस–सूरत (12935): 30 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक यह ट्रेन सूरत के बजाय उधना स्टेशन तक ही संचालित होगी।
सूरत–अमरावती एक्सप्रेस (20925): 2 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को यह ट्रेन उधना से ही चलेगी।
अमरावती–सूरत एक्सप्रेस (20926): 30 मार्च से 27 अप्रैल 2026 तक यह ट्रेन उधना तक ही आएगी, जबकि उधना–सूरत सेक्शन में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

सूरत : एसबीआई ने रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग व बीमार यात्रियों की सुविधा के लिए 5 व्हीलचेयर भेंट की
सूरत । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सामाजिक दायित्व के तहत सूरत रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग और बीमार यात्रियों की सुविधा के लिए 5 व्हीलचेयर भेंट कीं। यह कार्यक्रम गुरुवार सुबह 10 बजे सूरत रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री राजेश कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एसबीआई की ओर से दी गई व्हीलचेयर रेलवे के स्टेशन डायरेक्टर श्री श्रवण कुमार मेघवाल, स्टेशन अधीक्षक श्री प्रमोद शर्मा और सीएमआई श्री गणेश जाधव को औपचारिक रूप से सौंपी गईं।

कार्यक्रम में वेस्टर्न रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के हबीब भाई वोरा, ओमप्रकाश गोयल, निकुंज भाई, शौकत मिर्जा और निर्मल भाई भी मौजूद रहे।

स्टेशन अधीक्षक प्रमोद शर्मा ने इस सराहनीय पहल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन व्हीलचेयरों से स्टेशन पर आने वाले दिव्यांग, वृद्ध और अस्वस्थ यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित व सहज बन सकेगी।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 अगले 125 दिनों तक बंद
सूरत। उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर एयर कंकॉर्स (प्लेट डेक) निर्माण कार्य शुरू होने के कारण आज, सोमवार से दोनों प्लेटफॉर्म अगले 125 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान इन प्लेटफॉर्म से चलने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 6 पर संचालित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों, सिग्नलिंग व टेलीकॉम केबल्स को शिफ्ट करना, पुराने प्लेटफॉर्म शेड को हटाना, मलबा निकालना और आरसीसी कार्य शामिल हैं। इस अवधि में प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 और 6 पूरी तरह चालू रहेंगे।

कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनें अब सूरत स्टेशन से चलेंगी

निर्माण कार्य का असर उधना से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें से कुछ ट्रेनों को सूरत रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा, जबकि कुछ को चलथान स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है।

मार्ग बदलने और रद्द होने वाली ट्रेनें :

08471 / पुरी–उधना
➤ चलथान तक सीमित, चलथान–उधना के बीच सेवा 125 दिनों तक रद्द

05115-16 / छपरा–उधना
➤ अब सूरत स्टेशन से चलेगी, सूरत–उधना के बीच ट्रेन रद्द

04155-56 / उधना–सूबेदारगंज
➤ प्लेटफॉर्म 6 से रवाना होगी

09057-58 / उधना–मेगलुरु
➤ उधना की जगह सूरत स्टेशन से चलेगी और वहीं रुकेगी

09068 / उधना–जयनगर
➤ चलथान स्टेशन पर रोकी जाएगी, चलथान–उधना सेवा रद्द

05559-60 / रशूल–उधना
➤ सूरत स्टेशन से चलेगी, उधना–सूरत के बीच ट्रेन रद्द

रेल प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेटेड प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 अगले 100 दिनों के लिए बंद
सूरत। उधना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए आधुनिकीकरण कार्यों के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को सोमवार, 17 नवंबर से लगभग 100 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इन प्लेटफॉर्मों से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर शिफ्ट किया जाएगा, जहाँ फिलहाल सुविधाएँ अधूरी हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर व्यापक निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार और यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इस कारण दोनों प्लेटफॉर्म लंबे समय के लिए संचालन से बाहर रहेंगे।

प्लेटफॉर्म 6 पर सुविधाओं की कमी है।  जबकि सभी ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 6 से ही संचालित होंगी, लेकिन इस प्लेटफॉर्म का फिनिशिंग कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

यात्रियों को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पानी के नल उपलब्ध नहीं, शौचालयों का अभाव, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, सूरत की ओर पहुंच मार्ग पूरी तरह विकसित नहीं।

इन कमियों के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और यात्रा के दौरान काफी असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को कुछ सप्ताह तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

सूरत : ड्रोन की मदद से रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण की नई पहल
सूरत। दिवाली, छठ पूजा और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सूरत के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सूरत और उधना रेलवे स्टेशन पर उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की लंबी कतारें रात 12 बजे से ही लगनी शुरू हो जाती हैं। यात्रियों की इस बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सूरत पुलिस ने पहली बार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलने वाली भागलपुर स्पेशल और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के लिए हजारों यात्री उधना स्टेशन पर घंटों पहले पहुँच रहे हैं। पिछले वर्ष एक ही दिन में करीब 60 हजार यात्रियों की भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई थी, जिसके चलते इस बार प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम और सख्त कर दिए हैं।

हाल ही में पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए, सूरत पुलिस ने इस बार सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया है। स्टेशन परिसर और बाहर बनाए गए होल्डिंग एरिया में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी तरह की अफरातफरी या भगदड़ की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

लिंबायत पुलिस निरीक्षक चिराग धोकड़िया ने बताया कि, “हम ड्रोन कैमरों, वॉकी-टॉकी और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से यात्रियों की निगरानी कर रहे हैं। यात्रियों को क्रमवार बैठाया जा रहा है ताकि किसी को असुविधा न हो और भीड़ नियंत्रित बनी रहे।”

पुलिस की यह तकनीकी पहल त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक नवीन और प्रभावी कदम मानी जा रही है। उद्देश्य यह है कि सभी यात्री सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों के लिए यात्रा कर सकें।

सूरत : दिवाली और छठ पूजा से पहले उधना स्टेशन पर भीड़, उत्तरप्रदेश बिहार के लिए हर रोज स्पेशल ट्रेनें
सूरत। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उधना और वलसाड से अनारक्षित “पूजा स्पेशल ट्रेनें” शुरू की जा रही हैं। ये ट्रेनें 14 से 29 अक्टूबर तक हररोज उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी।

रेलवे के अनुसार, कुल तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी —

उधना-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल (09081/09082) : 14 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, उधना से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान।

उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल (09091/09092) : 14 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, उधना से रात 10:00 बजे प्रस्थान।

वलसाड-बरौनी अनारक्षित स्पेशल : यह ट्रेन भी इसी अवधि में चलाई जाएगी।

प्रत्येक ट्रेन में 20 कोच होंगे ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, रेलवे ने 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक उधना स्टेशन पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक उधना से चलने वाली, वहाँ आने वाली और गुजरने वाली सभी ट्रेनों पर लागू होगी। हालांकि, लीज़ पर लिए गए पार्सल यातायात को इस निर्णय से छूट दी गई है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक निजी सामान ही साथ रखें। स्टेशनों पर विशेष उद्घोषणाओं और नोटिसों के माध्यम से यात्रियों को सभी आवश्यक जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

सूरत : रेल यात्रियों को राहत, उधना स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 1 आज से फिर चालू
सूरत।  सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी आज से खत्म हो जाएगी। पुनर्विकास कार्यों के चलते 15 अप्रैल से बंद किया गया प्लेटफॉर्म नंबर 1 आज यानी 120 दिनों के बाद  3 सितंबर से फिर से चालू हो गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा सभी सुरक्षा जाँच और ट्रायल पूरे करने के बाद, अब इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का संचालन फिर से नई सुविधाओं के साथ शुरू हो गया है।

पश्चिम रेलवे के अधिकारी जानकारी देते हुए  बताया कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। नई व्यवस्थाओं में शामिल हैं  250 लोगों के लिए नई बैठने की क्षमता।अन्य सुविधाओं में पानी के नल, 26 स्टॉल, शौचालय ब्लॉक और लिफ्ट की सुविधा। पूरे प्लेटफॉर्म पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्री उद्घोषणा प्रणाली और कोच इंडिकेटर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 5 प्रवेश/निकास द्वार बनाए गए हैं।

इन ट्रेनों के लिए मिलेगी राहत। प्लेटफॉर्म बंद होने के कारण कई ट्रेनों को उधना की बजाय सूरत स्टेशन पर रोका जा रहा था, लेकिन अब उधना में फिर से ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

जिन प्रमुख ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रोका जाएगा, उनमें गुजरात क्वीन एक्सप्रेस 19033, वलसाड-वडोदरा पैसेंजर 59059, विरार-भरूच एक्सप्रेस 19101, दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस 190155. वलसाड-सूरत मेमू 69151, बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस 19417, फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 129218 और संजन-सूरत मेमू 69141

इसी के साथ उधन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफोर्म नं. 6 पर प्लेटफोर्म की उंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। संभवतः दिवाली से पहले प्लेटफोर्म नं. 6 का काम पुर्ण कर कार्यरत किया जायेगा। दिवाली के दौरान फेस्टिवल ट्रेनों को प्लेटफोर्म नं. 6 पर से ही चलाया जायेगा।

फेस्टीवल सिजन पुरा होने के बाद उधना रेलवे स्टेशन का प्लेटफोर्म नं. 4 और 5 यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रखकर वहां पर कोन्कर्स का काम किया जायेगा।

सूरत : उत्तर भारत के लिए विशेष ट्रेनों की मांग तेज, प्रवासी श्रमिकों को हो रही भारी परेशानी
सूरत : आगामी दीपावली, छठ महापर्व और लगन सीजन को देखते हुए उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की मांग तेज कर दी है। शनिवार को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा सूरत रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक को एक मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें प्रवासी यात्रियों की समस्याओं को तत्काल हल करने की अपील की गई।

मांगपत्र में बताया गया कि दीपावली-छठ पर्व की बुकिंग शुरू होते ही चंद घंटों में ही ट्रेनें रिग्रेट हो जा रही हैं। सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बसे उत्तर भारतीय श्रमिकों को टिकट न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उन्हें अपने परिवार समेत बिना आरक्षण भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अव्यवस्था और भीड़ के चलते पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

इंटक सूरत अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ अग्रणी शान खान, आदित्य शुक्ला, अवधेश मौर्या, शशि दुबे, मोहन कनोजिया समेत कई प्रतिनिधियों ने इस दौरान प्रवासियों की कठिनाइयों पर चिंता जताई और तत्काल कदम उठाने की मांग की।

मुख्य मांगें:

सूरत से  भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या कैंट तक की ट्रेन।।

सूरत से वड़ोदरा, रतलाम, उज्जैन, विदिशा, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, कटिहार होते हुए किशनगंज तक की ट्रेन।।

सूरत से वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहजंग, जौनपुर, वाराणसी काशी, दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, बोकारो स्टील सिटी, होते हुए रांची तक की ट्रेन।

सूरत से भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, कटरा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, बेतिया, होते हुए समस्तीपुर तक की ट्रेन।।

सूरत से वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, हाजीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, होते हुए गोड्डा तक की ट्रेन।।

अक्टूबर-नवंबर में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सूरत और उधना स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएं।

प्रवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते रेलवे प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ संभालना मुश्किल हो जाएगा और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।