Fire - Loktej

सूरत : खजोद डंपिंग साइट पर दूसरे दिन भी धधकती आग, कचरा निपटान पर उठे गंभीर सवाल
सूरत। शहर की खजोद डंपिंग साइट पर कचरे में लगी आग लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आग पर काबू पाने में हो रही देरी के बीच कचरा निपटान प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि सूरत नगर निगम का 213 करोड़ रुपये का कचरा निपटान कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद नया ठेकेदार नियुक्त नहीं किया गया। इसके चलते अगले 10 महीनों के लिए यह काम कथित रूप से एक फर्जी एजेंसी को सौंपे जाने के आरोप सामने आए हैं। इसी बीच, पिछले 52 दिनों में दूसरी बार आग लगने से घटना को लेकर संदेह गहरा गया है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि आग प्राकृतिक रूप से लगी या फिर जानबूझकर लगाई गई। इस बीच खजोद कचरा घोटाले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जांच की रफ्तार धीमी बताई जा रही है, जबकि आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

मामले में यह भी सामने आया है कि वापी की एक एजेंसी द्वारा कचरे के वैज्ञानिक निपटान के बजाय उसे अन्य स्थानों पर डंप किया जा रहा था, जिससे कथित घोटाले का खुलासा हुआ था। इस घटना से सूरत नगर निगम की छवि को नुकसान पहुंचा है और जांच प्रक्रिया ठंडी पड़ने के आरोप लग रहे हैं।

आग की घटना को लेकर नगर निगम आयुक्त से लेकर राज्य के उच्च स्तर तक शिकायतें की गई हैं। शिकायत में मांग की गई है कि आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वायु प्रदूषण को रोकने के उपाय किए जाएं, लापरवाह ठेकेदारों पर जुर्माना लगाकर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए तथा पूरे मामले की पुलिस जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कचरे में लगी आग के जरिए भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने की कोशिश की गई हो सकती है। इसके साथ ही, डंपिंग साइट पर सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाने की मांग भी दोहराई गई है।

लगातार जल रहे कचरे से उठ रहे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। AQI बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मामले में यह भी मांग की गई है कि गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) द्वारा साइट पर प्रदूषण मापने के उपकरण लगाए जाएं और स्थिति पर निगरानी रखी जाए।

वहीं, कुछ बिचौलियों द्वारा ठेकेदार के लंबित बिल पास करवाने के प्रयासों के आरोप भी सामने आए हैं। ऐसे में नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूरत : मिलेनियम-1 मार्केट में भीषण आग से करोड़ों का कपड़ा राख, फायर ब्रिगेड ने 'ब्रिगेड कॉल' के जरिए पाया काबू
सूरत। कमेला दरवाजा, रिंग रोड क्षेत्र स्थित मशहूर मिलेनियम-1 टेक्सटाइल मार्केट में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग मार्केट के टॉप फ्लोर की 5 से 7 दुकानों में लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब 3600 दुकानों वाले इस बड़े मार्केट में आग की सूचना मिलते ही सूरत फायर ब्रिगेड ने ‘ब्रिगेड कॉल’ घोषित की। 9 से अधिक फायर स्टेशनों से 15 से 17 फायर इंजन मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने वॉटर कैनन और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्रभावित दुकानों में शादी सीजन के लिए रखी गई महंगी साड़ियां, वर्क वाली चनिया चोली, सिंथेटिक और सिल्क के कपड़ों का बड़ा स्टॉक मौजूद था। व्यापारियों के अनुसार, आग में करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा गया, जिससे आसपास के अन्य मार्केट में भी दहशत फैल गई।

लिंबायत जोन के डिप्टी चीफ हरीश हेडू ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है। आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के दौरान एहतियातन मार्केट की अन्य दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन नुकसान का आकलन और धुएं से प्रभावित क्षेत्र की सफाई का कार्य अभी जारी है।

सूरत : मिलेनियम-2 मार्केट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सूरत। शहर के कपड़ा व्यापार क्षेत्र में एक बार फिर आग की घटना सामने आई है। इस बार मिलेनियम-2 मार्केट  में अचानक आग लगने से व्यापारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट शहर का एक व्यस्त कमर्शियल हब माना जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे मार्केट परिसर में धुआं फैल गया और दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी-अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट किया गया।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी जनहानि और भारी आर्थिक नुकसान टल गया।

हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

आसपास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहा है।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला: हमले से पहले बिश्नोई गैंग ने की थी रेकी, स्कूटर से की गई निगरानी
मुंबई, 03 फरवरी (वेब वार्ता)। निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पाया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों ने हमले से पहले रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके की कई दिनों तक रेकी की थी।

जांच में सामने आया कि रेकी उसी स्कूटर से की गई थी, जिसका इस्तेमाल फायरिंग के दौरान भागने के लिए किया गया। अज्ञात शूटर ने पांच राउंड फायरिंग की और उसी स्कूटर पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। वह विले पार्ले रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां स्कूटर छोड़कर ट्रेन से मुंबई से बाहर निकल गया।

पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल स्कूटर पुणे से 30 हजार रुपए में खरीदा गया था। स्कूटर मूल रूप से आनंद मारोटे के नाम पर रजिस्टर्ड था, जिसने इसे 6 अगस्त 2009 को खरीदा था।

घटना से करीब 12 दिन पहले मारोटे ने स्कूटर गिरफ्तार आरोपी आदित्य गायकवाड़ को 30 हजार रुपए में बेच दिया। पैसे कथित मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने दिए थे।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी समर्थ पोमाजी के निर्देश पर सिद्धार्थ येनपुरे और स्वप्नील सकट ने स्कूटर को सड़क मार्ग से पुणे से लोनावाला लाने की कोशिश की, ताकि इसे शूटर को सौंपा जा सके।

हालांकि शूटर लोनावाला नहीं पहुंच सका, इसलिए आरोपियों ने घटना से लगभग 10 दिन पहले स्कूटर मुंबई पहुंचाकर अज्ञात शूटर को सौंप दिया। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे दिए गए।

पुलिस ने बताया कि मुंबई में स्कूटर पहुंचाने वाले आरोपियों को पता था कि यह आपराधिक साजिश का हिस्सा है, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि टारगेट रोहित शेट्टी का घर है। जांच में यह भी सामने आया कि समर्थ पोमाजी ने मुख्य शूटर की सक्रिय मदद की।

शुभम लोनकर के निर्देश पर समर्थ ने गायकवाड़ की मदद से स्कूटर का इंतजाम किया और अपराध में अहम भूमिका निभाई। समर्थ लगातार शुभम लोनकर के संपर्क में था और सिग्नल ऐप के जरिए उससे नियमित बात करता था। शुभम के निर्देशों पर काम करते हुए समर्थ ने कथित तौर पर फायरिंग की पूरी योजना बनाई।

पुलिस ने चार आरोपियों आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी और स्वप्नील सकट को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है और मास्टरमाइंड शुभम लोनकर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
सिडनी, 14 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिडनी के न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एम. लेनयॉन ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

राज्य प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा, ‘‘इस हमले का निशाना सिडनी का यहूदी समुदाय था।’’

यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति बंदूकधारियों में से एक को पकड़कर उससे हथियार छीन लेता है और फिर वही हथियार उस पर तान देता है।

मेलबर्न निवासी 32 वर्षीय लाचलान मोरान ने बताया कि वह पास ही में अपने परिवार का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘सब लोग अपना सारा सामान छोड़कर भागने लगे, लोग रो रहे थे, और यह सब बहुत भयानक था।’’

पुलिस ने कहा कि उसका अभियान जारी है और ‘‘आसपास के इलाके में मिली कई संदिग्ध वस्तुओं’’ की जांच विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध की कार में बरामद किया गया आईईडी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बॉन्डी बीच के दृश्य चौंकाने वाले और दुखद हैं। पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयासरत हैं।’’

हांगकांग में ऊंची इमारतों में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या 55 हुई, 279 अब भी लापता
बीजिंग/हांगकांग, 27 नवंबर (भाषा) हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वांग फुक कोर्ट में बुधवार को लगी आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है, जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं।

हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया कि कम से कम 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत अति गंभीर है और 25 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस जांच से पता चला कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, ‘वाटरप्रूफ कैनवास’ और प्लास्टिक की चादरें आवश्यक अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

इन संदिग्धों की आयु 52 से 68 वर्ष के बीच है। इनमें दो कंपनी निदेशक और एक परियोजना सलाहकार शामिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें।

जयपुर एसएमएस अस्पताल अग्निकांड : प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया
नई दिल्ली/जयपुर, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि पर दुख जताया है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। आग अस्पताल में ट्रॉमा आईसीयू वार्ड में लगी थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से कई मरीजों की मृत्यु हृदय विदारक है।

पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना है।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु बहुत दुखी करने वाली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने
श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कहीं भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने भी अस्पताल में आग की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

इस भीषण दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोस्ट में लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में लोगों के असमय निधन की सूचना व्यथित करने वाली है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

मुंबई में इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत
मुंबई, 16 फरवरी (भाषा) शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी।

इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया।

अधिकारी ने बताया कि सबीला खातून शेख (42) और साजिया आलम शेख (30) को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

कर्नाटक : एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने से नौ श्रद्धालु झुलसे
हुब्बल्ली (कर्नाटक), 23 दिसंबर (भाषा) हुब्बल्ली के एक शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने से भगवान अयप्पा के नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात शहर के साईनगर में हुई और हादसे के समय श्रद्धालु मंदिर के कमरे में सो रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी नौ घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण यह धमाका हुआ।

श्रद्धालु केरल के सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे।

पुंछ में सेना के वाहन में लगी आग, चार जवानों की मौत की आशंका
पुंछ, 20 अप्रैल (हि.स.)। पुंछ के मेंढर इलाके में गुरुवार को सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार सैनिकों की मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुंछ जिले के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है। उधर, जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने इस हादसे को लेकर अपील की है कि घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को प्रसारित न किया जाए। उन्होंने कहा कि हादसे की पुष्टि के तुरंत बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।

कानपुर : विनाशकारी आग ने बासमंडी इलाके में 500 दुुकानों को खाक कर दिया
कानपुर, 31 मार्च | कानपुर के बासमंडी इलाके में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 500 दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना के दौरान एआर टावर बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को दमकलकर्मियों ने सफलतापूर्वक बचा लिया।

आग पर काबू पाने के लिए, छह घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के साथ, दो दर्जन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। आग की लपटें तेज हवाओं से भड़की, आस-पास के बाजार और मसूद टॉवर 1, मसूद टॉवर 2 और हमराज़ कॉम्प्लेक्स सहित आस-पास की इमारतों में फैल गईं।

उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अजय कुमार ने पुष्टि की कि आग पर अब काबू पा लिया गया है और इमारत में कोई फंसा नहीं है।

दुःखद : जानें कैसे जलती हुई मच्छर कॉइल ने ले ली परिवार के 6 लोगों की जान!
नई दिल्ली, 31 मार्च | दिल्ली के शास्त्री पार्क में शुक्रवार को एक घर में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग से उत्पन्न जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण पीड़ितों की मौत हो गई।

शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 9 बजे माछी मार्केट के मजार वाला रोड स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायलों को पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया जा चुका था। घटना में शामिल नौ लोगों में से छह - चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा - जलने और दम घुटने से दुखद रूप से अपनी जान गंवा बैठे।

एक 15 वर्षीय लड़की सहित दो अन्य व्यक्तियों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग जलती हुई मच्छर कॉइल से लगी हो सकती है जो रात के दौरान एक गद्दे पर गिर गई, जिससे जहरीले धुएं का उत्सर्जन हुआ, जिससे घर में रहने वाले बेहोश हो गए, इससे पहले कि वे दम घुटने से मर गए। अधिकारी इस दुखद घटना की जांच जारी रखे हुए हैं।