108 emergency - Loktej

सूरत : मतलब लोग कुछ भी कर लेते हैं; रेबीज की वैक्सीन की डोज लगवाने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस का सहारा लिया!
राज्य सरकार ने बजट में स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को बढ़ाने के लिए नए एम्बुलेंस और वाहन खरीदने की मंजूरी दी है। शहर में 108 की आपातकालीन सेवा लोगों की मदद को तत्पर है पर सूरत शहर के कुछ लोग सामान्य मामलों में आपातकालीन सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हजीरा में एक बच्चे को कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद, एंटी-रेबीज वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के लिए बच्चे को 108 में सिविल में लाया गया।

नई सिविल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार से और वर्तमान में हजीरा में रहने वाले पप्पूभाई पटेल हजीरा की कंपनी में काम करते हैं। उनकी दो साल की बेटी अनामिका पहली तारीख के दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय बच्ची के दाहिने हाथ में आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद बच्ची को इलाज के लिए सूरत के नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची को रेबीज का टीका लगाया गया।

इसके बाद जब बच्ची को एंटी-रेबीज वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए अस्पताल जाना था तो बच्ची के परिचित ने 108 को फोन किया। 108 एंबुलेंस पालनपुर पाटिया स्थान से 20 से 30 किलोमीटर दूर हजीरा पहुंची और वहां से बच्ची को सिविल अस्पताल ले आई। सूरत 108 के अधिकारी फैयाज खान पठान ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली की एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया है। इसकी सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस वहां पहुंची। पहुंचने पर पता चला कि बच्ची को एंटी रैबीज वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जानी है। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारी को दी गई। हालांकि, चूंकि आस-पास कोई सुविधा नहीं थी, इसलिए उन्हें मानवीय आधार पर लाया गया था।

सूरत : नन्हे बच्चे की सुझबुझ ने बचाई माँ की जान, किया कुछ ऐसा ही अब हर कोई कर रहा है तारीफ
कहते है कि समझदारी और उम्र का कोई संबंध नहीं होता। कभी कभी बड़े भी ऐसी ऐसी गलतियाँ कर जाते है जिसके बारे मी कल्पना भी नहीं की जा सकती तो कभी कभी कई बार बच्चे ऐसा काम कर जाते हैं कि उनकी सूझ-बूझ पर हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत शहर में देखने को मिला। यहां एक 7 साल के बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए अपनी मां की जान बचा ली। अब माँ का इलाज कर रहे डॉक्टर भी बच्चे की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। हुआ ऐसा था कि बच्चे की माँ को हार्ट अटैक आ गया और महिला बेहोश हो गई थी। माँ को बेहोश पा कर 7 साल के बेटे ने तुरंत मोबाइल से 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई जिससे उसकी मां की जान बच सकी, अगर देर हो जाती तो महिला की जान भी जा सकती थी!

जानकारी के अनुसार यूपी के अयोध्या की रहने वाली मंजू पांडे फिलहाल अपने पति और 7 साल के बेटे राहुल के साथ गुजरात के सूरत शहर पथरी के इलाज के लिए आई हुई हैं। बुधवार को जब मंजू पांडे अपने घर पर थी तभी उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उल्टियां होने और हाथ पैर कांपने के बाद वह बेहोश हो गईं। उसके साथ रहे उसके 7 साल के राहुल ने गजब की समझदारी दिखाते हुए तुरंत मोबाइल फोन से 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुला ली। जिसके बाद मंजू पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने पर मंजू पांडे की जान बच गई। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर मंजू को लाने में थोड़ी और देर हो जाती तो उनकी जान बचानी मुश्किल हो जाती।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, राहुल को इस बात की जानकारी उसकी बहन ने दी थी। बहन ने उसे एक बार बताया था कि अगर किसी की तबीयत खराब हो तो इमरजेंसी नंबर 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई जाती है। बहन की बात को सही समय पर काम में लाते हुए बच्चे ने अपनी मां की जान बचा ली। माँ का इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने भी बच्चे की समझदारी की तारीफ की। डॉक्टर्स ने कहा कि बच्चों को मोबाइल का सही इस्तेमाल सिखाना भी बेहद जरूरी है। ऐसा करने पर ऐसी बातें सामने आती है।

सूरत के कॉफी शॉप में कॉलेज छात्रा की मौत
सूरत के वेसु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कॉफी शॉप में कॉलेज की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ का युवक इलाज के दौरान फरार हो गया था। मृतक की पहचान बीएड की छात्रा के रूप में हुई है जबकि उसके साथ वाला युवक के मुस्लिम होने की जानकारी सामने आई है।

आपको बता दें कि मृतक युवती के परिजनों ने विधर्मी युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिवार ने संभावित आरोपी लड़के केके पकड़े जाने तक मृतक के देह की अंत्योष्टि न करने का फैसला लिया है। इस बारे में परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, हम अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बेटी के पिता मुंबई से सूरत आएंगे जिसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ये घटना सोमवार देर शाम हुई। प्रारंभिक जांच के बाद सिविल डॉक्टरों ने बताया कि शाम को एक युवती को कथिततौर पर जहर देकर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस में लाया गया। जांच के दौरान छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद उनके साथ मौजूद छात्र इलाज अधूरा छोड़कर भाग गया। जांच में पता चला कि युवती डिंडोली की रहने वाली थी और बीएड की छात्रा थी।

परिजनों के अनुसार युवती बीएड प्रथम वर्ष में थी। सोमवार की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। शाम छह बजे तक नहीं लौटने से परिजन परेशान थे। कॉलेज जाने पर कॉलेज बंद होने की और अधिक जाँच करने पर पुरे मामले की जानकारी मिली।

कोरोना काल में लोगों की मदद करते हुए मरने वाले 108 के कर्मचारियों के परिवारवालों को मिली आर्थिक सहायता
वलसाड जिले में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 4 वर्षों तक चालक के रूप में सेवा देने वाले दिवंगत किशोरभाई रेवलभाई मुंगरिया ने अपने करियर में कई लोगों की जान बचाई और वैश्विक कोरोना वायरस महामारी में कई लोगों की सेवा करते हुए खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इलाज के दौरान 24 अप्रैल, 2021 को सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना महामारी के कठिन समय में जन सेवा के लिए उनके द्वारा दिए गए इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

आपको बता दें कि जिला कलेक्टर, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से संस्था के निःस्वार्थ प्रयास से पीएमजीकेपी योजना के तहत उनके परिवार के बैंक खाते में 50 लाख रुपये की सहायता राशि जमा कराई गई और इसके लिए परिवार वालों ने जिला कलेक्टरों, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों एवं 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा संस्थानों को धन्यवाद दिया।

कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करते हुए कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वर्गवासी हुए किशोरभाई रेवालभाई मुंगरिया की सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए गये बीमा में उचित कार्यवाही करके परिवार वालों की मदद की गई। जीवीके ईएमआरआई ने समय रहते इस योजना के तहत आवश्यक कार्रवाई की तथा शासन की निर्धारित नीति के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय को भिजवाया गया ताकिउनके परिवार के सदस्यों को सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित बीमा कवर का लाभ मिल सकें। परिवार को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर कार्यालय के कार्यालय ने आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ समन्वय किया।

परिवार के मुताबिक उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलने की उम्मीद नहीं थी। परिजनों ने सरकार और जीवीके ईएमआरआई 108 इमरजेंसी सर्विस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। एक ऐसे ही अन्य मामले में छोटाउदपुर जिले में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 13 वर्षों तक पायलट के रूप में सेवा देने वाले स्वर्गीय रमनभाई बरिया की जान कोरोना संक्रमण के कारन चली गई थी। रमण भाई ने अपने करियर के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। उन्हें इस बलिदान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर और जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के अथक प्रयासों के बाद उनके परिवार के सदस्यों को बीमा योजना का लाभ मिल सका जिसके लिए परिजनों ने जिला कलेक्टर और जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा को धन्यवाद दिया।