Gautam Adani - Loktej

अदाणी ने झारखंड और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की
रांची, 22 फरवरी (वेब वार्ता)।अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में समूह की परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख बिजली निवेश की समीक्षा की, जो पूर्वी भारत में समूह की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यह संयंत्र एक दीर्घकालिक समझौते के तहत विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है, जिससे यह परियोजना महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस सुविधा से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने और रेल संपर्क मजबूत होने का दावा किया गया है।

पड़ोसी राज्य बिहार में अदाणी ने भागलपुर के पास पीरपैंती में समूह की प्रस्तावित 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इसके अगले चार से पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली मांग को पूरा करना है।

देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ताप बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर (एपीएल) को पिछले साल अगस्त में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल तक बिजली की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए आवंटन पत्र (एलओए) मिला था।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी टर्मिनल का उद्घाटन किया, अदाणी ने नॉर्थ-ईस्ट कनेक्टिविटी में स्थापित किया नया मानक
गुवाहाटी, 20 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट एक दुर्लभ और तेज़ रफ्तार यात्रा का उदाहरण है।

कांसेप्ट से लेकर ऑपरेशन तकइसे तैयार करने में एक साल से भी कम समयलगा।टर्मिनल केऑपरेशनल रेडीनेस पर सख़्त और योजनाबद्ध तरीके से ध्यान दिया गया।

इस टर्मिनल का डिज़ाइन प्रधानमंत्री द्वारा एडवांटेज असम 2.0 के दौरान प्रस्तुत किया गया था। आज इसका उद्घाटन और फरवरी के आखिर तक इसके ऑपरेशन की तैयारी इस बात को रेखांकित करती है कि भारत में अब एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेज़ी से ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

जर्मनी के म्यूनिख से आए एक्सपर्ट की टीम के सहयोग से ऑपरेशनल रेडीनेस और एयरपोर्ट ट्रांसफर प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया है कि सिस्टम, प्रोसेस, स्टाफ और पैसेंजर फ्लो पहले दिन से ही सुरक्षित और सटीक रूप से काम करे।

क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा यह आधुनिक टर्मिनल “द बैंबू ऑर्किड्स” असम के प्रसिद्ध कोपौ फूल (फॉक्सटेल ऑर्किड) और पूर्वोत्तर की स्थानीय बांस प्रजातियों से प्रेरित है। इसमें असम के भोलुका बांस और अरुणाचल प्रदेश के अपातानी बांस का उपयोग किया गया है।

प्राकृतिक सामग्री, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक वास्तुकला के संगम के साथ यह टर्मिनल पूर्वोत्तर की पर्यावरणीय और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

लगभग 140 मीट्रिक टन स्थानीय बांस के उपयोग के साथ यह देश के सबसे प्रमुख प्रकृति-प्रेरित एयरपोर्ट डिज़ाइनों में शामिल है, जहाँ पारंपरिक शिल्प को आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है, जबकि इसका संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडकर रही है। यह टर्मिनल अदाणी समूह की इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग कैपेबिलिटी को दिखाता है जहाँ डिज़ाइन, मज़बूत इंजीनियरिंग, ओआरएटी केआधार पर तैयारी और समयबद्ध निष्पादन को एक साथ साधा गया है।

उद्घाटन को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में रखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे असम और पूरे पूर्वोत्तर में चल रहे “विकास का उत्सव” का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट नीति के तहत असम भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।

बांस से सजा यह टर्मिनल मजबूती, सतत विकास और विकसित भारत के निर्माण में असम की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है, ऐसे समय में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा,“गुवाहाटी टर्मिनल यह दिखाता है कि कैसेस्थानीय पहचान से गहराई से जुड़े रहते हुएवर्ल्ड क्लास एयरपोर्टइंफ्रास्ट्रक्चरको तेज़ी से तैयार किया जा सकता है। यह पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।”

डिजीयात्रा आधारित प्रक्रियाओं, स्मार्ट चेक-इन सिस्टम और विशाल यात्री क्षेत्रों से सुसज्जित यह टर्मिनल साल2032 तक 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। वित्त वर्ष 2024-25 में गुवाहाटी हवाई अड्डे ने 65 लाख यात्रियों का ट्रैफिक दर्ज किया है, जो क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ती एविएशन मांग को दर्शाता है। वर्तमान में गुवाहाटी देश का 10वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण हब की भूमिका निभाता है।

पूरे हवाई अड्डा विकास पर कुल ₹5,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिसमें से ₹1,000 करोड़ मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलसुविधाओं के लिए निर्धारित हैं। प्रस्तावित इंटीग्रेटेडडोमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर से बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और रोज़गार पैदा करने में मजबूती मिलेगी।

गुवाहाटी का यह पड़ाव अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडके नेतृत्व में देशभर में चल रहे एविएशन एक्स पैशन का हिस्सा है। इसी क्रम में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेका ऑपरेशन25 दिसंबर से शुरू होने वाला है, जो भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है।

भारत के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर लैंडस्केप को दर्शाता हैंजहाँ स्पीड, स्केल और ऑपरेशनल रेडिनेस और डिज़ाइन मिलकर भविष्य में विकास के लिए नएसशक्त प्रवेश द्वार को तैयार कर रहा है।

ऊर्जा परिवर्तन क्षेत्र में पांच वर्ष में 75 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेंगे: गौतम अदाणी
धनबाद, नौ दिसंबर (भाषा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह अगले पांच साल में ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में 75 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगा।

धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के 100वें स्थापना दिवस समारोह में अदाणी ने कहा कि समूह गुजरात के खावड़ा में 520 वर्ग किलोमीटर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘2030 तक अपनी पूरी क्षमता पर, यह पार्क 30 गीगावाट हरित ऊर्जा उत्पन्न करेगा। औसत घरेलू खपत के हिसाब से यह ऊर्जा प्रति वर्ष छह करोड़ से अधिक मकानों को बिजली मुहैया कराने के बराबर है।’’

अदाणी ने कहा, ‘‘10 गीगावाट की स्थापना पहले ही हो चुकी है। हम दुनिया में सबसे कम लागत वाली हरित ‘इलेक्ट्रॉन’ उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो ऊर्जा परिवर्तन में एक वैश्विक मानक स्थापित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता है, लेकिन इसकी प्रति व्यक्ति खपत ‘‘प्रति वर्ष 1,400 किलोवाट घंटे से भी कम है जो वैश्विक औसत के आधे से भी कम तथा अमेरिका के 10वें हिस्से और यूरोप के पांचवें हिस्से के बराबर है।’’

वैश्विक स्थिरता बहस का उल्लेख करते हुए अदाणी ने कहा, ‘‘यह विमर्श 2025 सीओपी-30 में सामने आई, जहां एक रिपोर्ट में भारत की स्थिरता ‘रैंकिंग’ को यह तर्क देते हुए घटा दिया गया कि हमारे देश में कोयला निकालने की समयसीमा का अभाव है और कोयला ब्लॉक की नीलामी जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, कुल कार्बन उत्सर्जन के मामले में हम तीसरे स्थान पर हैं लेकिन प्रति व्यक्ति हमारे लोग दो टन से कम उत्सर्जन करते हैं जबकि अमेरिका में यह 14 टन, चीन में नौ टन और यूरोप में छह टन है।’’

अदाणी ने कहा, ‘‘200 वर्ष की औद्योगिक गतिविधि में संचयी वैश्विक उत्सर्जन की बात करें तो हमारा देश केवल चार प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। वहीं यूरोप 13 प्रतिशत, अमेरिका 19 प्रतिशत और चीन 20 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।’’

केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होने जा रही है : गौतम अदाणी
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को सोनप्रयाग को केदारनाथ से जोड़ने वाली रोपवे परियोजना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होने जा रही है।

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी। अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है।उन्होंने आगे लिखा,इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।

महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय बाबा केदारनाथ! गौतम अदाणी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि केदारनाथ की यात्रा लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, लेकिन कठिन रास्ते, अप्रत्याशित मौसम और लंबा समय इसे चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। वहीं, अब अदाणी ग्रुप आस्था को सुविधा से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है।

12.9 किलोमीटर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे के साथ इस कठिन यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर मात्र 36 मिनट रह जाएगा। हर घंटे 1800 यात्री प्रति दिशा में यात्रा कर सकेंगे। इस रोपवे की कोंडोला में 35 सीटों की व्यवस्था होगी। यह भारत का पहला 3एस ट्राई केबल रोपवे बनेगा, जो विश्वकी सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा।

वीडियो में बताया गया है कि यह रोपवे यात्रियों की यात्रा का समय बचाएगा और सुरक्षित, सुगमयात्रा का अनुभव देगा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आसानी से दर्शन कर पाएंगे। पर्यटन और स्थानीयअर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

अदाणी ग्रुप के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण चुनौती है, लेकिन अदाणी ग्रुप ने सततनिर्माण, मंजूरी और स्थानीय भागीदारी का वादा किया है ताकि प्रकृति और आस्था का संतुलन बनारहे। जब आस्था की राह आसान और सुरक्षित होगी तभी भारत की विरासत पहले से अधिक मजबूतहोगी।

इससे पहले अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की ओर से जानकारी दी गई थी कि इसपरियोजना पर कुल 4,081 करोड़ रुपए का निवेश होगा।कंपनी की पहली रोपवे परियोजना को पूरा होने में छह वर्ष का समय लगेगा और निर्माण के बाद 29वर्षों तक एईएल इसका संचालन करेगा।

इसका निर्माण अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का रोड्स, मेट्रो, रेल और वॉटर डिवीजन(आरएमआरडब्ल्यू) करेगा।यह रोपवे नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना सेकनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था : मोदी
नवी मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस से कहा कि उसे देश को बताना चाहिए कि पाकिस्तान से जुड़े 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। साथ ही उन्होंने पार्टी पर सत्ता में रहते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-14) ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया, जिसके कारण देश को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

मोदी ने कहा, ‘‘एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था। पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’

मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण, मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई हमेशा से देश की वित्तीय राजधानी और एक जीवंत महानगर रहा है, जिससे इस पर आतंकवादी हमलों का खतरा रहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘शहर की इसी विशेषता के कारण 2008 में आतंकवादियों ने इसे निशाना बनाया था। अगर कांग्रेस के एक शीर्ष नेता, जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, की बात पर यकीन किया जाए, तो तत्कालीन संप्रग सरकार एक देश के दबाव में पाकिस्तान पर हमला करने से पीछे हट गई, जबकि हमारे रक्षा बल तैयार थे और देश की भावना (पड़ोसी देश पर) हमला करने की थी।’’

मोदी स्पष्ट रूप से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की उस टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हमलों के बाद व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के पक्षधर थे, लेकिन संप्रग सरकार ने विदेश मंत्रालय के विचार के अनुसार इस्लामाबाद के खिलाफ कूटनीतिक कदम उठाने का फैसला किया।

चिदंबरम ने कहा था कि अमेरिका सहित वैश्विक शक्तियां चाहती थीं कि भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू न करे।

नवंबर 2008 में, पाकिस्तान से आए भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मुंबई में तीन दिनों तक आतंक मचाया, जिसमें अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हुए।

मोदी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद से डटकर मुकाबला करने में कांग्रेस की कमजोरी ने आतंकवादियों के हाथ मजबूत किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि 26/11 के हमलों के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया, जिसके कारण भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ी और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देता है।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारे लिए, हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’’

नवंबर 2019 से जून 2022 तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का नाम लिए बिना, मोदी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मुंबई क्षेत्र को दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिला है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण पिछली सरकार में विकास में बाधाएं पैदा हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (विकास में बाधाएं पैदा करना) किसी पाप से कम नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गति और प्रगति एक विकसित भारत की पहचान हैं जहां लोगों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले पिछले 11 वर्षों के शासन में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे वंदे भारत ट्रेनें हों, बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी लाना हो, नए राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, समुद्री पुलों का निर्माण हो या नए शहरों को जोड़ना हो, देश में हर जगह गति और विकास देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कमल के आकार का नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित भारत की झलक प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हवाई अड्डा शिवाजी महाराज की भूमि पर स्थित है। यह संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। किसान और मछुआरे अब हवाई अड्डे की वजह से वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में, जब उन्होंने पदभार संभाला था, तब देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। नए विमानों के ऑर्डर के साथ, अब ज्यादा पायलटों, चालक दल के सदस्यों, अन्य कर्मियों के लिए अवसर हैं। इस दशक के अंत तक, भारत (वैश्विक विमानन क्षेत्र के) रखरखाव और मरम्मत का केंद्र बन जाएगा।’’

मोदी ने कहा कि नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भूमिगत मेट्रो गलियारे के साथ, बुधवार को लॉन्च किए गए ‘मुंबई वन’ ऐप की बदौलत यह महानगर निर्बाध यात्रा और संपर्क के साथ एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी केंद्र बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ योजना की बदौलत पिछले एक दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई यात्रा की है और अपने सपने पूरे किए हैं।

प्रधानमंत्री ने उन श्रमिकों और इंजीनियरों को बधाई दी जिन्होंने विरासत भवनों को सुरक्षित रखते हुए 33.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो (लाइन-3) का निर्माण किया।

मोदी ने कहा, ‘‘यह इस बात का जीवंत उदाहरण है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्पकालिक रोजगार कार्यक्रम (एसटीईपी) युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पहल के तहत उन्हें ड्रोन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा।

उन्होंने स्थानीय राजनीतिक दिग्गज और भारतीय शेतकारी कामगार पक्ष के नेता दिवंगत डी.बी. पाटिल के योगदान को याद किया, जिन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत की तथा जिनके नाम पर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम रखा जाएगा।

सूरत : भरूच जिले में मनाया गया अदाणी दिवस
सूरत। हर साल अदानी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी का जन्मदिन 23 जून अदाणी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अदाणी ग्रुप के कर्मचारी इस दिन को सेवा के लिए समर्पित करते हैं।

अदाणी फाउंडेशन-दहेज ने नेत्रंग तालुका के हथकुंडी गांव में कोतवाली समुदाय की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन में आदिवासी कोतवाली समुदाय के नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।

गौतम अदाणीके जन्मदिन से पहले आयोजित कार्यक्रम में आदिजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण-गाधीनगर के कार्यकारी निदेशक डॉ. सी. सी. चौधरी, तालुका पंचायत नेतरंग की अध्यक्ष श्रीमती वसुदाबेन वसावा, नेतरंग पीआई रंजीतसिंह वसावा, अदाणी पोर्ट-दहेज के समुद्री प्रमुख कैप्टन गिरीश चंद्र, सुरक्षा प्रमुख, मोजा समूह ग्राम पंचायत के सरपंच चंदूभाई चौधरी और अन्य नेता उपस्थित थे।

इस अवसर पर दहेज साइट के समन्वयक योगेश मेघपरा द्वारा वर्ष 2022 के बाद अदाणी फाउंडेशन-दहेज द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का विवरण देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया गया।

डॉ. सी. सी. चौधरी ने आदिवासी क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सरकारी योजनाओं में हस्तशिल्प से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कोटावटी समुदाय द्वारा बनाई गई वस्तुओं को बेचने की योजनाओं, आदिवासी युवाओं को विदेश में अध्ययन के लिए 25 लाख रुपये के ऋण, पायलट या उच्च शिक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

सूरत : गौतम अदानी ने चिंतामणि देरासर का दौरा किया और आरती की
सूरत। उद्योगपति गौतम अदानी अपने परिवार के साथ सूरत शहर के प्राचीन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथजी जैन मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। मुगलसराय क्षेत्र के शाहपुर में स्थित यह भव्य मंदिर जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पवित्र स्थान है। गौतम अदानी ने यहां दर्शन किए और आरती की।

गौतम अदानी अपनी पत्नी प्रीति अदानी के साथ शनिवार शाम को सूरत पहुंचे। हवाई अड्डे से सीधे वे मुगलीसरा क्षेत्र में स्थित प्राचीन एवं पौराणिक श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और आरती की।

गौतम अदानी और प्रीति अदानी का जैन संघ द्वारा उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संघ प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

जैन देरासर परिसर में गौतम अदानी ने अपने भाषण में कहा कि वे लगभग 35 वर्षों के बाद श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ प्रभुजी के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की और धन्य महसूस किया। वे सोने और हीरे-जवाहरातों से सुसज्जित भव्य प्रांगण और मंदिर में जिनालय की अलंकृत सुंदरता देखकर अभिभूत हो गए।

श्री चिंतामणि जैन देरासर के ट्रस्टियों ने भगवान के दर्शन के लिए आने पर गौतम अदानी का आभार व्यक्त किया। उनके आगमन के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अदाणी समूह देशभर में 20 स्कूलों की स्थापना के लिए 2,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) अदाणी समूह ने सोमवार को देशभर में कम से कम 20 स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की। समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के छोटे बेटे की शादी के समय समूह ने परमार्थ कार्यों पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की थी।

समूह ने पहले अस्पतालों के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये और कौशल विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह की परमार्थ इकाई अदाणी फाउंडेशन ने ‘‘देशभर में शिक्षा के मंदिर स्थापित करने के लिए निजी के-12 शिक्षा में वैश्विक अग्रणी जेम्स एजुकेशन के साथ गठजोड़ किया है।’

फाउंडेशन ने बयान में कहा, ‘‘अदाणी परिवार से 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती योगदान के साथ साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी।’’

इस महीने की शुरुआत में, अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत की शादी के समय सामाजिक कार्यों पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

अदाणी फाउंडेशन फिलहाल 19 राज्यों के 6,769 गांवों में काम करता है।

गौतम अदाणी ने तारापुर महाराष्ट्र साइट का किया दौरा, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की जानकारी ली
पालघर (महाराष्ट्र), 17 फरवरी (भाषा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी और इसके परिचालन पहलुओं की जानकारी हासिल करने के लिए तारापुर महाराष्ट्र साइट (टीएमएस) का दौरा किया। तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (टीएपीएस) ने यह जानकारी दी।

टीएमएस में दो परमाणु ऊर्जा स्टेशन हैं।

प्रतिनिधिमंडल में अदाणी एनर्जी, अदाणी ग्रीन और समूह के ऊर्जा रणनीति प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (टीएपीएस) की ओर से जारी बयान के अनुसार, रविवार को दौरे पर आए अधिकारियों को भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और साइट प्रबंधन ने जानकारी देने वाले बल का नेतृत्व किया।

बयान में कहा गया, अदाणी समूह के अधिकारियों को टीएपीएस 3 व 4 संयंत्र क्षेत्रों का दौरा कराया गया, जहां उन्हें संयंत्र संचालन का विस्तृत विवरण दिया गया। विशेषज्ञों ने प्रमुख प्रौद्योगिकी पहलुओं, सुरक्षा उपायों और भारत के ऊर्जा बदलाव में परमाणु ऊर्जा की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा और इस क्षेत्र में अनुसंधान के लिए 20,000 करोड़ रुपये के परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की, ताकि 2033 तक पांच छोटे तथा मॉड्यूलर रिएक्टर स्थापित किए जा सकें।

अदाणी समूह मेयो क्लिनिक के साथ स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) अदाणी समूह मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत मुंबई और अहमदाबाद में दो 1,000 बिस्तर वाले ‘मल्टी-स्पेशियल्टी’ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

यह खर्च अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा पिछले सप्ताह अपने छोटे बेटे जीत की शादी के समय घोषित किए गए 10,000 करोड़ रुपये परमार्थ कार्यों पर खर्च करने की घोषणा का हिस्सा है।

अदाणी समूह ने बयान में कहा कि इसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत गैर-लाभकारी चिकित्सा समूह मेयो क्लिनिक तकनीकी विशेषज्ञता देगा।

बयान में कहा गया, ‘‘अदाणी समूह पूरे भारत में समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए किफायती, विश्वस्तरीय चिकित्सा देखभाल और चिकित्सा शिक्षा की लागत को पूरी तरह से वहन करेगा।’’

अदाणी समूह ने कहा, ‘‘परिवार अहमदाबाद और मुंबई में इन एकीकृत स्वास्थ्य परिसरों में से पहले दो के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का दान देगा।’’

बयान में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया कि गौतम अदाणी ने भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में ऐसे अन्य एकीकृत ‘अदाणी हेल्थ सिटी’ की योजना बनाई है।

इन एकीकृत परिसरों में प्रत्येक में 1,000 बिस्तर वाले मल्टी-स्पेशियल्टी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज होंगे।

बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य सभी तरह के सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की सेवा करना, चिकित्सकों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करना और नैदानिक ​​अनुसंधान, कृत्रिम मेधा तथा जैवचिकित्सा सूचना विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना है।

अदाणी समूह ने इन प्रतिष्ठानों में संगठनात्मक उद्देश्यों और नैदानिक ​​प्रथाओं पर रणनीतिक सलाह देने के लिए अमेरिका के मेयो क्लिनिक को नियुक्त किया है।

मेयो क्लिनिक डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘दो साल पहले, मेरे 60वें जन्मदिन पर मुझे उपहार के रूप में मेरे परिवार ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अदाणी हेल्थ सिटी का विकास इस योगदान से शुरू होने वाली कई प्रमुख परियोजनाओं में पहला है, जो भारतीय समाज के हर वर्ग के लोगों को किफायती, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।’’

अदाणी के छोटे बेटे की शादी संपन्न, दस हजार करोड़ रुपये दान करने की घोषणा
अहमदाबाद, सात फरवरी (भाषा) अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत शुक्रवार को अपनी मंगेतर दिवा शाह के साथ एक निजी पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

शादी के समारोह में उनके दोस्तों और परिवार के लोगों का एक छोटा समूह ही मौजूद था।

गौतम अदाणी ने इस वैवाहिक समारोह को साधारण ढंग से संपन्न कराने को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की।

सूत्रों ने कहा कि यहां शांतिग्राम में जैन परंपरा के अनुरूप की गई शादी के लिए बहुत कम संख्या में परिवार और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, शादी में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था। अदाणी शनिवार को कर्मचारियों के लिए एक भोज का आयोजन करेंगे।

अदाणी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।''

उन्होंने कहा, ''यह एक छोटा और बेहद निजी समारोह था। इसलिए हम चाहते हुए भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं माफी चाहता हूं।''

उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद और प्यार मांगा।

अदाणी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 10,000 करोड़ रुपये दान करने का वादा किया है। यह राशि किफायती विश्वस्तरीय अस्पतालों और विद्यालयों के साथ ही कौशल विकास पर खर्च की जाएगी। इसके जरिये रोजगार के अवसर तैयार करने पर भी जोर होगा।

एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी के दो बेटे हैं। पहले बेटे करण की शादी परिधि से हुई है जो वकील और सिरिल अमरचंद मंगलदास की पार्टनर हैं। वहीं दूसरी बहू दिवा एक हीरा व्यापारी की बेटी है।

शादी का जश्न दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ और पारंपरिक जैन एवं गुजराती संस्कारों के अनुरूप रस्में निभाई गईं। इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

महाकुंभ पहुंचे गौतम अदानी, संगम पर की पूजा और महाप्रसाद सेवा
अदानी समूह के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदानी मंगलवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ ही महाप्रसाद सेवा में भी हिस्सा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार त्रिवेणी संगम पर पूजा की गई। बाद में उन्होंने इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी भाग लिया। संगम पर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रसिद्ध बड़े हनुमानजी मंदिर के दर्शन किए।

मीडिया से बात करते हुए गौतम अडानी ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में मेरा अनुभव अद्भुत था। मैं देशवासियों की ओर से यहां के कुशल प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। यहां का प्रबंधन प्रबंधन संगठनों के लिए शोध का विषय है। "मेरे लिए माँ गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नहीं है।" गौतम अदानी ने आगे कहा कि "उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और अदानी समूह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा"। इस यात्रा में उनकी पत्नी प्रीति अडानी भी उनके साथ मौजूद थीं।

गौतमभाई ने महाकुंभ के सेक्टर नंबर 18 में अदानी ग्रुप और इस्कॉन के सहयोग से संचालित रसोई का भी दौरा किया, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। उन्होंने रसोईघर में पहुंचकर महाप्रसाद तैयार किया और महाप्रसाद वितरण सेवा में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ इस्कॉन के साधु-संत भी मौजूद थे।

अदानी समूह और इस्कॉन संयुक्त रूप से महाकुंभ में महाप्रसाद सेवा प्रदान कर रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया जा रहा है। यह महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से शुरू हुई है और 26 फरवरी तक जारी रहेगी। गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित आरती संग्रह का वितरण भी अडानी के सौजन्य से किया जा रहा है।