Bhupendra Patel - Loktej

गुजरात हुआ पोलियोमुक्त, 2007 से नहीं आए एक भी केस : प्रफुल पनशेरिया
गांधीनगर, 28 जून (वेब वार्ता)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राज्यव्यापी पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राज्य में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 83.72 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्यभर में 33,489 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 1,33,956 स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं देंगे।

अभियान के पहले दिन बच्चों को बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा मोबाइल इकाइयों और ट्रांजिट पॉइंट्स के माध्यम से भी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

गुजरात सरकार के मंत्री प्रफुल पनशेरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुरू हुआ यह तीन दिवसीय अभियान राज्य के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाएगी ताकि गुजरात पोलियोमुक्त बना रहे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। 2007 से अभी तक एक भी पोलियों का केस गुजरात में मिला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे नियम और योजना के साथ इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर, गांव और झोपड़ी तक लोगों के बच्चों को पोलिया पीला रही है। तीन दिनों में 83 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियों पिलाया जाना है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पनशेरिया ने कहा कि हम लोगों ने योजना बनाई है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीए बिना न रह पाए। मैं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं, जिनके प्रयास से ये संभव हो रहा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि टीकाकरण अभियान की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हजारों स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें दवा पिलाने के लिए विशेष फॉलोअप व्यवस्था भी बनाई गई है। इसके तहत समर्पित टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी और किसी भी पात्र बच्चे को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने देंगी।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा पहले दिन दवा नहीं पी पाता है, तो घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम उसे पोलियो ड्रॉप्स पिलाएगी।

‘इमरजेंसी’ संविधान की भावना को कुचलने और भारत को तानाशाही की ओर धकेलने की कोशिश थी: भूपेंद्र पटेल
गांधीनगर, 25 जून (वेब वार्ता)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी को संविधान की भावना को कुचलने और देश को “तानाशाही के अंधेरे” में धकेलने की कोशिश बताया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादित दौर में से एक की बरसी पर यह बात कही।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पटेल ने कहा कि इमरजेंसी सत्ता पाने की कोशिश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजो करने का एक प्रयास थी।

उन्होंने लिखा, “25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी सत्ता पाने की कोशिश में भारत के संविधान की भावना को कुचलने और देश को तानाशाही के अंधेरे में धकेलने की एक कोशिश थी।”

उन्होंने कहा कि यह दौर “आजाद भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक” बना रहेगा क्योंकि इसमें लोकतंत्र के स्तंभों को नष्ट किया गया और नागरिकों की आजादी को सीमित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के तौर पर मनाया जाता है ताकि युवा पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों को समझे, संविधान का सम्मान करे और उस काले अध्याय के बारे में जागरूक रहे जिसे उन्होंने सत्ता के दुरुपयोग का दौर बताया।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि संविधान देश की तरक्की और नागरिकों के अधिकारों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

उन्होंने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने इमरजेंसी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने दमन के आगे झुके बिना भारी मुश्किलों का सामना किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को बहाल करने में मदद की।

इमरजेंसी की घोषणा 25 जून 1975 की रात को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत की थी। यह मार्च 1977 तक यानी 21 महीनों तक लागू रही।

इस दौरान चुनाव रोक दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, नागरिक स्वतंत्रताएं सीमित कर दी गईं और हजारों राजनीतिक विरोधियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को हिरासत में ले लिया गया।

संवैधानिक सुरक्षा उपायों और लोकतांत्रिक जवाबदेही पर होने वाली चर्चाओं में यह दौर आज भी एक अहम संदर्भ बिंदु बना हुआ है।

शैक्षिक और संवैधानिक संस्थानों ने भारतीय लोकतंत्र के सामने आई एक बड़ी चुनौती के तौर पर इमरजेंसी को बार-बार रेखांकित किया है, खासकर इसलिए क्योंकि उस दौरान कई मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे।

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य की सीधी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण
अहमदाबाद, 22 जून (वेब वार्ता)। गुजरात सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए ऐतिहासिक फैसला किया है। अब राज्य की सीधी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए अहम फैसला। सरकार ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में क्लास-3 कैटेगरी की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का अहम निर्णय लिया है।

ऐसी भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देने के साथ-साथ उन्हें तय अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल तक की छूट भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम के पहले बैच के जवानों के लिए तय अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल तक की छूट देने के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

इन फैसलों का फायदा आर्म्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर, आर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल, एस.आर.पी. प्लाटून कमांडर और पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में मिलेगा। इसके अलावा, जेल विभाग के तहत जेलर ग्रुप-2 और जेल सिपाही, तथा वन एवं पर्यावरण विभाग की फॉरेस्ट गार्ड क्लास-3 और फॉरेस्ट वॉचर क्लास-3 कैटेगरी में सीधी भर्ती के लिए भी पूर्वअग्निवीरों को यह लाभ दिया जाएगा।

वहीं, गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल का अहम फैसला।

राज्य पुलिस बल के आर्म्ड विंग विभाग, एस. आर. पी., जेल विभाग और वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड व फॉरेस्ट रेंजर (क्लास- 3) पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

इन भर्तियों के लिए पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देने और तय अधिकतम आयु सीमा में तीन साल तक की रियायत देने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना के पहले बैच के जवानों के लिए तय अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की रियायत देने के निर्देश भी दिए हैं।

सूरत : वंदे भारत ट्रेन से नवसारी रवाना हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, सूरत रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
सूरत।आधुनिक भारत की पहचान बन चुकी वंदे भारत ट्रेन से नवसारी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का सूरत रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

सूरत रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय अधिकारी वी. जे. भंडारी भी उपस्थित रहे।

वंदे भारत ट्रेन में सवार होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया तथा उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन देश की आधुनिक रेल सेवाओं का प्रतीक बन चुकी है और यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही है।

नवसारी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसी ट्रेन के माध्यम से यात्रा की।

सूरत : गुजरात की नई औद्योगिक नीति का एसजीसीसीआई ने किया स्वागत, उद्योग और निवेश को मिलेगा नया बल
सूरत। गुजरात सरकार द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति का दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) ने स्वागत किया है। चैंबर के अध्यक्ष भुपेन्द्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी द्वारा घोषित उद्योगोन्मुख सुधारों को उद्योग जगत के लिए दूरदर्शी और परिवर्तनकारी बताया है।

एसजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक जीरावाला ने कहा कि नई नीति व्यापार, उद्योग, आधारभूत संरचना और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने वाली है। उन्होंने कहा कि दक्षिण गुजरात के उद्योग जगत की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी का विशेष आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने राज्य को वैश्विक निवेश और औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि तालुकाओं के वर्गीकरण को तीन श्रेणियों से घटाकर दो श्रेणियों—‘A’ (विकासशील) और ‘B’ (विकसित)—में सीमित करना प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा तथा पिछड़े और विकासशील क्षेत्रों में संतुलित औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देगा।

साथ ही, एमएसएमई की परिभाषा को केंद्र सरकार की संशोधित परिभाषा के अनुरूप करने से राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में सहायता मिलेगी।

अशोक जीरावाला ने कहा कि नीति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एमएसएमई से लेकर बड़े, मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स तक सभी के लिए पूंजी, ब्याज और बिजली सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। माइक्रो उद्योगों को पात्र पूंजी सब्सिडी एक वर्ष के भीतर प्रदान करने का प्रावधान छोटे उद्यमियों की कार्यशील पूंजी संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होगा।

उन्होंने ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और ई-मोबिलिटी जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों को नीति में प्राथमिकता दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गुजरात को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार होगा।

स्टार्टअप्स और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नीति में किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को मासिक सहायता, महिला उद्यमियों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन तथा सीड फंडिंग की व्यवस्था युवाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करेगी। वहीं, औद्योगिक पार्कों और अनुसंधान एवं विकास (R&D) गतिविधियों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचे के निर्माण में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को भी नीति में विशेष महत्व दिया गया है। अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) संयंत्रों और स्वच्छ उत्पादन तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक सब्सिडी की घोषणा यह दर्शाती है कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

चैंबर अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि नई औद्योगिक नीति से गुजरात में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य के औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा।

नीति की प्रमुख विशेषताएं
तालुकाओं का वर्गीकरण अब केवल दो श्रेणियों—‘A’ (विकासशील) और ‘B’ (विकसित)—में किया जाएगा।
एमएसएमई की परिभाषा केंद्र सरकार की संशोधित परिभाषा के अनुरूप होगी।
सभी श्रेणी के उद्योगों को पूंजी, ब्याज और बिजली सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
माइक्रो यूनिट्स को पात्र पूंजी सब्सिडी एक वर्ष के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और ई-मोबिलिटी को प्राथमिकता वाले क्षेत्र घोषित किया गया है।
स्टार्टअप्स को मासिक सहायता तथा सीड फंडिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
औद्योगिक पार्क और R&D परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी।
अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, ZLD संयंत्र और स्वच्छ उत्पादन तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जाएगी।
पर्यावरणीय बुनियादी सुविधाओं के लिए रियायती बिजली दर का प्रावधान किया गया है।

सूरत : “मोदी हैं तो देश सुरक्षित, 2047 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले भारत का लक्ष्य” : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के दौर में देश के नागरिकों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। सरकार वर्ष 2047 तक भारत को कम-कार्बन और पर्यावरण-अनुकूल विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल विकास मॉडल को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर अनेक पहल कर रही हैं।

इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो और कृषि अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि भूमि की उर्वरता और पर्यावरणीय संतुलन भी बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ पर्यावरण-अनुकूल खेती पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सतत विकास की अवधारणा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर समावेशी विकास का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन जैसे कार्य केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प भी व्यक्त किया गया।

सूरत : वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज़, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एग्ज़िबिशन का किया उद्घाटन
सूरत। सूरत में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऑरो यूनिवर्सिटी परिसर में लगी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्ज़िबिशन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राज्य के औद्योगिक विकास, कृषि प्रगति, ग्रीन एनर्जी और सर्विस सेक्टर की उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न पवेलियन और स्टॉल्स का दौरा कर उद्योगपतियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा नवीन तकनीकों और मॉडलों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के ग्लोबल विजन को क्षेत्रीय स्तर तक विस्तार देना समय की मांग है। इस पहल के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में सूरत सहित दक्षिण गुजरात के छह जिलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, MSME और सर्विस सेक्टर के उद्यमी शामिल हैं। सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

एग्ज़िबिशन को तीन प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है—इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, ग्रीन एनर्जी एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट, तथा एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग और सर्विस सेक्टर। इसमें नई तकनीक, मशीनरी, स्टार्टअप इनोवेशन और सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है।

ग्रीन एनर्जी सेक्टर में सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, ‘मैंगो फेस्टिवल’ के माध्यम से दक्षिण गुजरात की विभिन्न आम किस्मों को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शनी से उत्पन्न व्यापारिक संभावनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और देश-विदेश के अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को राज्य के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूरत : इंडस्ट्री के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के सामने चैंबर का प्रेजेंटेशन, राहत योजनाओं और गैस सप्लाई पर जोर
सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से मुलाकात कर इंडस्ट्री से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।

चैंबर के प्रेसिडेंट निखिल मद्रासी के नेतृत्व में गए डेलीगेशन में वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला, पूर्व प्रेसिडेंट विजय मेवावाला, ऑनरेरी मिनिस्टर बिजल जरीवाला और ट्रेज़रर CA मितिश मोदी शामिल थे।

बैठक में चैंबर ने कोविड काल में लागू की गई इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) जैसी राहत योजना को मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए दोबारा लागू करने की मांग की। साथ ही इंडस्ट्रियलिस्ट को छह महीने के मोरेटोरियम के साथ कोलैटरल-फ्री लोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण गैस सप्लाई में आ रही अनिश्चितता पर चिंता जताते हुए चैंबर ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को तेज़ और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गैस की कमी के चलते मजदूर सूरत छोड़कर अपने गृह राज्यों की ओर लौट रहे हैं, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है।

मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रेलवे मंत्रालय के साथ समन्वय कर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया गया, ताकि बाहर गए मजदूरों को वापस सूरत लाया जा सके।

इसके अलावा, सूरत के पास प्रस्तावित पीएम मित्र पार्क प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई। चैंबर ने राज्य सरकार से इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देते हुए जल्द डेवलपर नियुक्त करने और विकास कार्य में तेजी लाने की मांग की, ताकि सूरत टेक्सटाइल सेक्टर में अपनी अग्रणी स्थिति और मजबूत कर सके।

मुख्यमंत्री ने चैंबर के सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने ‘वाइब्रेंट गुजरात’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक उद्योगपतियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चैंबर से सहयोग भी मांगा, जिस पर चैंबर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

सूरत : सीएम भूपेंद्र पटेल का मेगा रोड शो, पाटीदार क्षेत्रों में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
सूरत। राज्य में लोकल बॉडी चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने सूरत में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने शहर के पाटीदार बहुल क्षेत्रों में भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।

सीमाडा नाका से हीराबाग सर्कल तक निकले इस हाई-प्रोफाइल रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री जिस विशेष वाहन में सवार थे, उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लगी थीं, जो पार्टी के नेतृत्व और विकास एजेंडा का संदेश दे रही थीं।

यह "जन सभा यात्रा" नाना वराछा की ढलान से शुरू होकर वार्ड नंबर 3 चुनाव कार्यालय, चिकुवाड़ी सीएनजी पंप, मारुति सुजुकी शोरूम चिकुवाड़ी, बाप्स मंदिर कापोद्रा, पीपी मनिया हॉस्पिटल, कपोद्रा पुलिस स्टेशन, वार्ड नंबर 4 चुनाव कार्यालय, कापोद्रा चार रास्ता, रुद्राक्ष कॉम्प्लेक्स, हीराबाग सर्कल पर खत्म हुई।

पूरे मार्ग पर डीजे और साउंड सिस्टम के जरिए “अएगी तो भाजपा ही ” जैसे गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा गया।

रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी गाड़ियां और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और फोटो-वीडियो बनाने में जुटे रहे।

हीरा और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े हजारों कारीगर भी काम छोड़कर रोड शो में शामिल हुए। हीरा फैक्ट्रियों के बाहर कारीगर अस्थायी सीढ़ियों और ऊंचे प्लेटफॉर्म पर चढ़कर मुख्यमंत्री को देखने का प्रयास करते नजर आए।

इस दौरान ब्रह्मो समाज और संतों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। संतों ने उन्हें तलवार, श्रीमद् भगवद गीता और रुद्राक्ष की माला भेंट कर आशीर्वाद दिया।

रोड शो जब अस्पताल क्षेत्र से गुजरा, तब मेडिकल स्टाफ भी अपने काम के बीच बालकनी और खिड़कियों से इस दृश्य को देखने और मोबाइल में कैद करने में जुटा रहा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हुए इस रोड शो के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। राजनीतिक माहौल के बीच यह शक्ति प्रदर्शन सूरत नगर निगम चुनाव में अहम माना जा रहा है।

सीएम भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में 25 मार्च को होगा मार्च का राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम
गांधीनगर, 23 मार्च (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में हर महीने आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वागत ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मार्च-2026 का राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रिवेंसेस बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम 25 मार्च को आयोजित होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2003 से शुरू हुआ स्वागत ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत हर महीने के चौथे गुरुवार को राज्य स्तरीय स्वागत का आयोजन किया जाता है।

मार्च महीने के चौथे गुरुवार, 26 मार्च को राम नवमी के सार्वजनिक अवकाश को ध्यान में रखते हुए मार्च-2026 का राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम इस बार बुधवार को आयोजित करने का निर्णय किया गया है।

इस ‘स्वागत’ कार्यक्रम के लिए नागरिक अपने अभ्यावेदन 25 मार्च की सुबह 8:00 से 11:00 बजे के दौरान मुख्यमंत्री की जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2, गांधीनगर में व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं। मुख्यमंत्री दोपहर बाद इस राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ में स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि डीकिन यूनिवर्सिटी के गिफ्ट सिटी कैंपस के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई।

यह मील का पत्थर भारत में यूनिवर्सिटी के पहले अंतरराष्ट्रीय ब्रांच कैंपस की सफल यात्रा का प्रतीक है – जो यह दर्शाता है कि गुजरात अब विश्व-स्तरीय शिक्षा के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जिनका शिक्षा क्षेत्र के प्रति क्रांतिकारी दृष्टिकोण – नई शिक्षा नीति से लेकर ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल तक – ने भारत को एक वैश्विक ज्ञान केंद्र में बदल दिया है। गिफ्ट सिटी तेजी से एक ऐसे जीवंत इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है, जहां वित्त, प्रौद्योगिकी और बेहतरीन शिक्षा का संगम होता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सहयोग केवल डिग्रियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार और वैश्विक साझेदारियों के लिए नए द्वार खोलने के बारे में है, जिनसे आने वाले वर्षों में हमारे छात्रों को लाभ मिलेगा। जिन सभी लोगों को अपनी डिग्रियां मिली हैं, उन्हें मेरी हार्दिक बधाई। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के देशों के लिए एक भरोसेमंद दोस्त बनकर उभरा है: भूपेंद्र पटेल
गांधीनगर, 22 फरवरी (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में इंग्लैंड की वेस्ट मिडलैंड्स कंबाइंड अथॉरिटी के मेयर रिचर्ड पार्कर और एक हाई-लेवल डेलीगेशन से कर्टसी विजिट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूके-इंडिया ट्रेड डील के बाद यह डेलीगेशन पहली बार गुजरात आया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ इस मीटिंग के दौरान, डेलीगेशन के सदस्यों ने खासकर हायर एजुकेशन- ग्रीन इकोनॉमी और ईवी, स्किल डेवलपमेंट, एआई, और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे अलग-अलग एरिया में सहयोग करने के लिए तैयारियां जताईं।

2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में यूके की एक्सपर्टाइज के योगदान के बारे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई।

इतना ही नहीं, इन गेम्स के आयोजन के सिलसिले में मुख्यमंत्री और गुजरात के एक हाई-लेवल डेलीगेशन को वेस्ट मिडलैंड्स आने का न्योता दिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस मीटिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत दुनिया के देशों के लिए एक भरोसेमंद दोस्त बनकर उभरा है।

उनकी लीडरशिप में गुजरात को मिले फायदों की भूमिका बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2003 के वाइब्रेंट समिट के बाद से गुजरात इन्वेस्टमेंट के लिए एक ग्लोबल डेस्टिनेशन बन गया है और उनके गाइडेंस में गुजरात ने एक पॉलिसी-ड्रिवन राज्य के तौर पर अलग-अलग पॉलिसी-मेकिंग के जरिए सेक्टर-स्पेसिफिक ग्रोथ का विजन अपनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री के डेवलप्ड इंडिया 2047 के लक्ष्य में ग्रीन ग्रोथ समेत उभरते सेक्टर्स में भी लीड लेने के लिए तैयार है। गुजरात सरकार ऐसे सहयोग के एरिया में पूरा सहयोग देने के लिए उत्सुक है, जिनमें यूके की दिलचस्पी है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऐसे क्षेत्रों का पता लगाने और आपसी विकास की संभावनाओं को तेज करने के लिए गुजरात सरकार और वेस्ट मिडलैंड्स के अधिकारियों का एक संयुक्त कार्य समूह बनाने और इसके लिए इंडेक्स-बी को नोडल एजेंसी नियुक्त करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के अगले संस्करण और 2027 वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में वेस्ट मिडलैंड ग्रोथ कंपनी के सीईओ नील रामी, ई.ओएन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विजय टैंक, यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट के ग्रेग क्लार्क, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के कुलपति डेविड, जीईडीयू के प्रबंध निदेशक केविन मैककॉले, एस्टन यूनिवर्सिटी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रो-वाइस चांसलर मार्क ली, यूकेआईएफएफ इंडिया ग्लोबल फोरम के विलियम केन और मनोज लाडवा शामिल थे।

ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव कुमार, इंडस्ट्रीज कमिश्नर पी. स्वरूप, मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. विक्रांत पांडे, और इंडेक्सबी के एमडी केयूर संपत भी मौजूद थे।

सूरत : आचार्य विजय यशोवर्मा सूरीश्वरजी के गच्छाधिपति पदप्रधान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
सूरत। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वेसु स्थित बलार फार्म में आयोजित आचार्य भगवंत विजय यशोवर्मा सूरीश्वरजी महाराज के गच्छाधिपति पदप्रधान समारोह में भाग लेकर नव-नियुक्त गच्छाधिपति का यशतिलक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य यशोवर्मा सूरीश्वरजी की 63 वर्षों की दीक्षा यात्रा को संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता है, किंतु कुछ अवसर आत्मिक आनंद प्रदान करते हैं और यह समारोह उन्हीं में से एक है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 1965 में अल्पायु में दीक्षा ग्रहण करने के बाद आचार्य द्वारा देशभर में किए गए आध्यात्मिक प्रवास, समाज सेवा और समाज सुधार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आयोजित विभिन्न शिविरों को सामाजिक जागरूकता और संस्कार निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों की दौड़ में वास्तविक आनंद खो जाता है, जबकि संयमित और संतत्वपूर्ण जीवन ही सच्चे और स्थायी सुख का मार्ग है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से धर्म से जुड़े रहने और जीवन में शांति व दुर्लभ आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत की पावन भूमि पर जैनाचार्य अभयदेवसूरी एवं विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी के मार्गदर्शन से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि आचार्यों ने केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नव-गच्छाधिपति के भाल पर विजय तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री अभयदेवसूरिजी महाराज की आज्ञा से पारंपरिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर नए गच्छाधिपति को पदवी प्रदान की गई।

समारोह में आचार्य यशोवर्मा सूरीश्वरजी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘श्रद्धेय गुरुदेवश्री’ का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक मनुभाई पटेल, संदीपभाई देसाई, संगीताबेन पाटिल, मेयर दक्षेश मावानी, जिला कलेक्टर सौरभ पारधी, म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन, पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन राजन पटेल, शहर संगठन अध्यक्ष परेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जैन साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।