Diesel - Loktej
पेट्रोल, डीजल की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ी, सीएनजी दो रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी
नई दिल्ली, 15 मई (वेब वार्ता)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों का घाटा बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है।
इसके साथ ही, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल अब 87.67 रुपये के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
दरें राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) के अंतर के कारण अलग-अलग होती हैं। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में 84 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, घरों में खाना पकाने के लिए पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बाद और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस युद्ध से होर्मुज जलडमरूमध्य अवरूद्ध हो गया जिससे दुनिया के तेल एवं गैस का पांचवां हिस्सा गुजरता है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद खुदरा ईंधन दरों को स्थिर रखा गया जिसे सरकार ने मूल्य- संवेदनशील उपभोक्ताओं को बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत से बचाने का प्रयास बताया। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक कारणों से प्रेरित कदम माना क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे थे।
ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सहित पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल कर अपना प्रभाव बढ़ाया।
इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब मई 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल दोनों में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी। आखिरी बार दरों में बढ़ोतरी अप्रैल 2022 में हुई थी।
मुंबई में पेट्रोल अब 106.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
शुक्रवार का यह कदम मार्च में घोषित उत्पाद शुल्क कटौती के बाद उठाया गया है और ऐसे समय में आया है जब सरकार ईंधन खपत को कम करने और देश की तेल आयात लागत को नियंत्रित करने के लिए उपाय लागू कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह ईंधन बचत, घर से काम करने और यात्रा कम करने की अपील की थी क्योंकि ऊर्जा की ऊंची कीमतें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं और लगातार तीसरे वर्ष चालू खाते के घाटे को बढ़ाने का खतरा उत्पन्न कर रही हैं।
कुछ राज्य सरकारों ने पहले ही विभागों के कर्मचारियों को यात्रा सीमित करने, भौतिक बैठकों से बचने और कम कर्मचारियों के साथ कार्यालय संचालन के निर्देश दिए हैं।
विश्लेषकों ने कहा कि ईंधन कीमतों में वृद्धि और बचत उपायों के संयुक्त प्रभाव से मांग वृद्धि पर असर पड़ सकता है।
रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेड में कॉरपोरेट रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि यह ‘‘मामूली’’ बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों को सीमित राहत देती है।
उन्होंने कहा, ‘‘इक्रा का अनुमान है कि 105-110 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत से तेल विपणन कंपनियों को वाहन ईंधन और घरेलू एलपीजी की बिक्री पर प्रतिदिन लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान होता है…. ऐसे में यदि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहती हैं तो कंपनियों को खुदरा कीमतों की फिर से समीक्षा करनी होगी।’’
निजी ईंधन खुदरा कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी थीं। नायरा एनर्जी ने मार्च में पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था, जबकि शेल ने एक अप्रैल से पेट्रोल 7.41 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। बेंगलुरु में शेल पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर पर बेचता है।
घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमतें मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं लेकिन वे अब भी वास्तविक लागत से काफी कम हैं। तेल कंपनियों को 14.2 किलोग्राम के एक एलपीजी सिलेंडर पर 674 रुपये का नुकसान हो रहा है।
उद्योग सूत्रों ने बताया कि यह बढ़ोतरी संतुलित है। यह तेल कंपनियों पर मुनाफा दबाव आंशिक रूप से कम करने के लिए पर्याप्त लेकिन बड़े मुद्रास्फीति झटके से बचाने के लिए सीमित है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, इसका मुद्रास्फीति पर कुछ असर होगा। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल 2026 में बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई जो मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। वहीं थोक मुद्रास्फीति 42 महीने के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में पेट्रोल व डीजल की अलग से कोई स्वतंत्र श्रेणी नहीं है, बल्कि इन्हें व्यापक ‘‘परिवहन एवं संचार’’ घटक और ‘‘ईंधन एवं ऊर्जा’’ श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया जाता है।
पेट्रोल और डीजल का प्रत्यक्ष भार अपेक्षाकृत कम होता है लेकिन परिवहन से जुड़े मदों के माध्यम से इनका प्रभाव महत्वपूर्ण रहता है।
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, ईंधन कीमतों में वृद्धि का व्यापक अप्रत्यक्ष प्रभाव होता है क्योंकि इससे विभिन्न क्षेत्रों में माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की लागत बढ़ जाती है।
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती
नई दिल्ली, 27 मार्च (वेब वार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।
यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सरकार के इस निर्णय से तेल विपणन कंपनियों पर दबाव कम होगा और उन्हें फिलहाल पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाने होंगे।
वित्त मंत्रालय ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर घरेलू इस्तेमाल वाले पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
इससे ग्राहकों को मूल्य वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।” उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी संसद को भी दे दी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण तेल विपणन कंपनियों पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का दबाव था। उत्पाद शुल्क में कटौती से उन्हें राहत मिलेगी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मार्च का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 0.5 प्रतिशत गिरकर करीब 107.5 डॉलर प्रति बैरल पर है। पश्चिम एशिया संकट के बाद से इसकी कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ चुकी है।
यह कटौती सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश को किये जाने वाले निर्यात पर भी लागू होगी। इसके अलावा, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये और विमान ईंधन के निर्यात पर 29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इससे देश में डीजल और विमान ईंधन की ज्यादा उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। पेट्रोल डीजल के निर्यात पर विशेष उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्यातित पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क शून्य है जबकि डीजल पर 18.5 रुपये प्रति लीटर है।
इस कटौती के बाद पेट्रोल पर मूल उत्पाद शुल्क 1.40 रुपये, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तीन रुपये, कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर 2.50 रुपये और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (सड़क एवं अवसंरचना उपकर) पांच रुपये प्रति लीटर हो गया है।
डीजल पर मूल उत्पाद शुल्क 1.80 रुपये, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क शून्य, कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर चार रुपये और विशेष उत्पाद शुल्क (सड़क एवं अवसंरचना) दो रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इन केंद्रीय करों के अलावा पेट्रोल-डीजल पर हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अलग-अलग मूल्य वर्द्धित कर (वैट) भी लगाया जाता है। इस बीच, गैर-ब्रांडेड पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को भी अपरिवर्तित रहे।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। गैर-ब्रांडेड पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता, कुछ जगह बढ़े दाम
नई दिल्‍ली, 16 जनवरी (वेब वार्ता)। वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दो दिनों के दौरान 4 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर देखने को मिला।
देश के कई शहरों में तेल के दाम घटे हैं, जबकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 24 घंटों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 2.76 डॉलर लुढ़ककर 63.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 1 डॉलर की गिरावट के साथ 59.29 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की इस कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले यानी नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमत में भी 20 पैसे की गिरावट आई है और यह 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी आज उपभोक्ताओं को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
पता चला?; 5 दिनों में ₹3.5 से भी ज्यादा बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम!
लगभग 137 दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब इस हफ्ते में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ महज पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोडा-थोड़ा करते हुए साढ़े तीन रूपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 53 पैसे और 58 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 113.88 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले कल यानी 26 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। 22 मार्च को इन कीमतों में 80 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। फिर 23 मार्च को भी 80 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा 25 और 26 मार्च को भी ईंधन में 80 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई।
झारखंड सरकार का जनता को तोहफा, इन लोगों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल
बीते दिनों में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा  देखने को मिला। इस बीच दीवाली के समय केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने जनता को राहत देने के लिए अपने अपने स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों को कम कर दिया। अब
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पेट्रोल की ऊंची कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए बड़ा ऐलान करते हुए राज्य सरकार गरीब बाइक और स्कूटर वालों को पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देने की बात कही। इस घोषणा के अनुसार राशन कार्डधारी ग्राहक प्रति महीने अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल पर यह लाभ ले सकते हैं। हालांकि ये लाभ उन्हें सीधे नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें पेट्रोल पंप पर उन्हें पूरी कीमत देनी होगी और राज्य सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सब्सिडी की राशि खाते में भेजेगी। आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में राशन कार्डधारियों की कुल संख्या करीब 59 लाख है।
आपको बता दें कि इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यलाय की ओर से ट्वीट कर बताया गया, ''पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।'' सरकार की ओर से बताया गया कि यदि कोई राशन कार्डधारी अगर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराता है तो झारखंड सरकार प्रति महीने 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर यानी 250 रुपए उनके अकाउंट में कैश ट्रांसफर करेगी। कुल मिलाकर गरीबों को स्कूटर/बाइक में पेट्रोल भराने पर प्रति महीने अधिकतम 250 रुपए का लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि आशंका जताई जा रही है कि झारखंड सरकार के इस फैसले के बाद देश के कुछ और राज्यों में इस तरह की मांग उठ सकती है। झारखंड सरकार ने अपने इस फैसले से उन कमजोर वर्गों को साधने का प्रयास किया जो लोग दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल अधिक करते हैं। बता दें कि 25 रुपये प्रति लीटर की बड़ी राहत देने का दांव हेमंत सोरेन सरकार के लिए चुनाव में भी ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी को दिवाली का तोहफा, पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए के उत्पाद शुल्क की कटौती
दिवाली की पूर्व संध्या पर, केंद्र ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम हो जाएगा। केंद्र ने कहा है कि नई कीमतें गुरुवार से प्रभावी होंगी। यह ऐसे समय में आया है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश भर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 98.42 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये और डीजल 106.62 रुपये पर बिक रहा है। घोषणा करते हुए, वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी पेट्रोल की तुलना में दोगुनी होगी। भारतीय किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत के माध्यम से, लॉकडाउन चरण के दौरान भी आर्थिक विकास की गति को बनाए रखा है और डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी कमी आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में आएगी।”
इसमें कहा गया है, “भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं कि देश में ऊर्जा की कमी न हो और पेट्रोल और डीजल जैसी वस्तुएं हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त रूप से उपलब्ध हों। भारत की आकांक्षी आबादी की उद्यमी क्षमता से प्रेरित, भारतीय अर्थव्यवस्था ने COVID-19 प्रेरित मंदी के बाद एक उल्लेखनीय बदलाव देखा है। अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र - चाहे वह विनिर्माण, सेवा या कृषि हो - महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियों का अनुभव कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिए, भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को काफी कम करने का फैसला किया है।
केंद्र ने आगे कहा कि इस कदम से खपत को बढ़ावा मिलेगा और मुद्रास्फीति कम रहेगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी। इसने राज्यों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का भी आग्रह किया। देश में ऑटो ईंधन की कीमतें स्थानीय कराधान (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ऑटो ईंधन पर उत्पाद शुल्क लेती है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि वैश्विक बाजार में, तेल की कीमतें बुधवार को गिर गईं, क्योंकि उद्योग के आंकड़ों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कच्चे तेल और डिस्टिलेट स्टॉक में बड़े निर्माण की ओर इशारा किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है, और ओपेक पर आपूर्ति बढ़ाने के लिए दबाव बढ़ा है।
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक के करीब पर इन देशों में बहुत ही सस्ता, जानिए कौन-कौन से है देश
भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल पहले ही 100 के पार पहुंच चुका है. बढ़ती कीमतों के बीच अब डीजल भी शतक लगाने जा रहा है। जबकि भारत के पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान को यहां से बहुत सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वेबसाइट Globalpetrolprices.com के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल 55.61 भारतीय रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 68.62 रुपये है। भूटान जैसे गरीब देश में भी पेट्रोल की कीमत 77 रुपये प्रति लीटर है। नेपाल में पेट्रोल 81.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस वजह से नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग अपने वाहनों में ईंधन भरने के लिए नेपाल जा रहे हैं।
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी के दो प्रमुख कारण हैं। पहला कच्चा तेल और दूसरा टैक्स। भारत में, केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर भारी कर लगाती हैं। वैट और उत्पाद शुल्क पर लगभग 60 प्रतिशत कर लगता है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत ज्यादातर दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल पर 45 से 60 फीसदी टैक्स लगता है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
आपको बता दें कि ओमान, दुबई और ब्रेंट के औसत का प्रतिनिधित्व करने वाले कच्चे तेल की भारतीय टोकरी की कीमत कोरोना वायरस के कारण पिछले साल अप्रैल में पहली लहर में गिरकर 19.90 डॉलर पर आ गई। इस पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर तेजी से टैक्स बढ़ा दिया गया था। ऐसे में जब तक कट्स में कमिं नहीं आयेगी तब तक तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती रहेगी।
आपको बता दें कि भारत में भले ही पेट्रोल-डीजल सौ के करीब हो पर इन 10 देशों में पेट्रोल के दाम सबसे कम है। वेनेज़ुएला में पेट्रोल की कीमत पेट्रोल की कीमत 1.49 रुपये है। वहीं ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 4.46 रुपये है। अंगोला में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 17.20 रुपये है। चौथे नंबर पर अल्जीरिया आता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.04 रुपये लीटर है। कुवैत सबसे सस्ते पेट्रोल विक्रेताओं में पांचवें स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.97 रुपये है।
वहीं नाइजीरिया दुनिया का छठा सबसे सस्ता पेट्रोल विक्रेता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 29.93 रुपये है। तुर्कमेनिस्तान सातवें स्थान पर है। यहां एक लीटर की कीमत 32.01 रुपये है। जो भारत के लिहाज से बेहद कम है। सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में कजाकिस्तान आठवें स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 34.20 रुपये है। इथियोपिया शीर्ष 10 की सूची में नौवें स्थान पर है। यहां पेट्रोल की कीमत 34.70 रुपये प्रति लीटर है। सबसे सस्ता तेल बेचने वाले देशों की सूची में मलेशिया सबसे नीचे है। यहां पेट्रोल की कीमत 36.62 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहन चालकों के सामने आई एक और समस्या, सीएनजी किट के दाम हुए महंगे
आजकल महंगाई का आलम ऐसा है कि कोई भी चीज महंगाई के असर से नहीं बची है। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में वाहन चालकों ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण सीएनजी की ओर रुख किया है। अब सीएनजी की कीमत भी बढ़ गई है।
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें वर्तमान में वाहन चालकों को परिवहन के साथ-साथ नियमित जरूरतों के लिए भी परेशानी में डाल रही हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने अब उनके वाहनों में सीएनजी किट लगाने की ओर रुख किया है। अगर मौजूदा समय में सीएनजी किट की बात करें तो किट की कीमत पहले करीब 35000 हजार थी। इसकी कीमत अब 45000 से 55000 तक पहुंच गई है। इस कीमत पर भी किट लगवाने के लिए 2 से 3 दिन का वेटिंग पीरियड है। इससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण वाहनों में सीएनजी किट लगाने वाले लोगों की भारी बढ़ोत्तरी हुई है। आपको बता दें कि अचानक सीएनजी किट की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक बढ़ जाने के पीछे कई कारण हैं। इस समय लौह अयस्क की कीमतों में वृद्धि और सीएनजी किट में इस्तेमाल होने वाले टैंकों की कमी है।  कार किट बनाने वाली कंपनी कोरोना की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर बनाने में लगी हुई थी, जिससे सीएनजी गैस टैंकों की कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ टैंकों की कमी देखी जा रही है।
इसके अलावा वर्तमान में सरकारी मानदंडों के अनुसार बीएस6 किट को प्रदूषण मुक्त किट माना जा रहा है। इसके अलावा इसे वाहनों में किट फिट करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, साथ ही आईसीएटी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) और एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया), दो सरकारी मान्यता प्राप्त पर्यावरण संगठनों से भी अनुमति मांगी गई है। इस काम में देरी के कारण दुकानदारों और ड्राइवरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा, कुछ सीएनजी किट स्पेयर पार्ट्स दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं। जिसके दाम भी दिन-ब-दिन बदलते जा रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में न मिलने से कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
बीपीसीएल द्वारा शुरू की गई डीजल की डोर-टू-डोर होम डिलिवरी
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)| भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 'हाई स्पीड डीजल' की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू की है। 'राष्ट्रवाद की भावना' का जश्न मनाते हुए, कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न कोनों में 15 मोबाइल ब्राउजर और 9 जेरी कैन सुविधाएं भी समर्पित की है।
मोबाइल डिस्पेंसर के माध्यम से डोर-टू-डोर डिलीवरी की पहल के परिणामस्वरूप पूरे उद्योग में लगभग दो वर्षों के भीतर 1588 फ्यूलकार्ट और 129 फ्यूलएंट्स चालू हो गए हैं। बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक खुदरा प्रभारी पीएस रवि ने कहा,समय पर डिलीवरी, गुणवत्ता और मात्रा के पूर्ण आश्वासन, सुरक्षित और सुरक्षित उत्पाद हैंडलिंग और कई अन्य लाभों के साथ, फ्यूलकार्ट हमारे ग्राहकों के लिए परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद करता है जो व्यापार करने में आसानी के कारण को आगे बढ़ाने के समग्र दर्शन के अनुरूप है।
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, 15 फ्यूलकार्ट और 9 बीपीसीएल फ्यूल स्टेशन जेरी फ्यूल डिलीवरी के साथ पूर्वी क्षेत्र के राज्यों में हमारे ग्राहकों को समर्पित किए जा रहे हैं। बीपीसीएल ने पहले ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में 63 मोबाइल डिस्पेंसर लॉन्च कर दिए हैं।
पेट्रोल- डीजल के बढ़ते भाव के बीच वाहन चालकों ने CNG की ओर किया रुख
कोरोना के साथ साथ लोग महँगाई की मार से भी परेशान है। वर्तमान में महँगाई अपने चरम पर है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने वाहन चालकों को परेशानी में डाल रखा है। पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान वाहन चालक गाड़ियों में सीएनजी किट लगवाने की ओर अग्रसर हो रहे है।
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों को परिवहन के साथ-साथ नियमित जरूरतों के लिए भी परेशानी में डाल रखा हैं। ऐसे में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब चालक अपने-अपने वाहनों में सीएनजी किट लगा रहे है।
वहीं ​​सीएनजी किट की बात है तो इस किट की कीमत जो पहले करीब 35,000 रुपये हुआ करती थी अब 45,000 रुपये से 55,000 रुपये हो गई है। इतनी कीमत पर भी किट लगने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है।
आपको बता दें कि अचानक सीएनजी किट की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक बढ़ जाने के पीछे कई कारण हैं। इस समय लौह अयस्क की कीमतों में वृद्धि और सीएनजी किट में इस्तेमाल होने वाले टैंकों की कमी है।  कार किट बनाने वाली कंपनी कोरोना की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर बनाने में लगी हुई थी, जिससे सीएनजी गैस टैंकों की कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ टैंकों की कमी देखी जा रही है।
इसके अलावा वर्तमान में सरकारी मानदंडों के अनुसार बीएस6 किट को प्रदूषण मुक्त किट माना जा रहा है। इसके अलावा इसे वाहनों में किट फिट करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, साथ ही आईसीएटी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) और एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया), दो सरकारी मान्यता प्राप्त पर्यावरण संगठनों से भी अनुमति मांगी गई है। इस काम में देरी के कारण दुकानदारों और ड्राइवरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा, कुछ सीएनजी किट स्पेयर पार्ट्स दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं। जिसके दाम भी दिन-ब-दिन बदलते जा रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में न मिलने से कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
घर बैठे बैठे करोड़पति बनने का मौका, बस करना है इतना सा काम
देश की सबसे बड़ी आयल कंपनी इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं को करोड़पति बनने का मौका दे रही है। इस ऑफर के तहत आप कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर डीजल भरकर 2 करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। इंडियन ऑयल के इस खास ऑफर का नाम ‘फिल डीजल एंड विन प्राइज यानी डीजल भराओ, इनाम पाओ’ है। यह ऑफर 18 साल से अधिक उम्र के किसी भी भारतीय नागरिक के लिए है। तो जानिए क्या है ऑफर में।
डीजल भराओ, इनाम पाओ ऑफर का हिस्सा बनने के लिए आपको इंडियन ऑयल के किसी भी आउटलेट से कम से कम 25 लीटर या अधिक डीजल खरीदना होगा। शर्त यह है कि इसे एक ही बिल में खरीदा जाए। यानी इसके लिए अलग-अलग बिल मान्य नहीं होंगे।
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इंडियन ऑयल का ऑफर 31 जुलाई की रात 12 बजे तक वैध है। इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई ग्राहक बिल नंबर मैसेज नहीं कर पाता है तो कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी। कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है। यदि किसी का बिल गुम हो जाता है या ई-रसीद हटा दी जाती है, तो उनका दावा मान्य नहीं होगा। मूल मुद्रित बिल होना चाहिए।
कैसे करें एसएमएस
किसे फायदा होगा?
इंडियन ऑयल की पेशकश से उन ग्राहकों को फायदा होगा जो राज्य या राष्ट्रीय मार्गों पर निर्दिष्ट इंडियन ऑयल के खुदरा दुकानों से एक ही मुद्रित बिल/ई रसीद में 25 लीटर डीजल या उससे अधिक डीजल खरीद रहे हैं।
लकी ड्रा से मिलेगा इनाम
प्रतिभागियों का चयन इंडियन ऑयल के विशेष ऑफर के आधार पर लकी ड्रा के जरिए किया जाएगा।