Petrol Pump - Loktej

महंगा होगा सकता है पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां!
मुंबई, 09 मई (वेब वार्ता)। क्रूड ऑयल की कीमते ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद सरकार और तेल कंपनियां पेट्रोल पर 24 रुपये और डीजल पर करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक का अतिरिक्त बोझ खुद उठा रही थीं।

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इसी बीच ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। जो कि 15 मई से पहले होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान-इजरायल और अमेरिका में जारी तनाव को लेकर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर भारी आर्थिक दवाब बन गया है।

मामले से जानकार सूत्रों का कहना है कि, तेल कंपनियों को हर महीने लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से उछलकर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। हालांकि, इस तेजी के बाद भी भारत में अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
बताया जा रहा है कि सरकार और तेल कंपनियां मिलकर पेट्रोल पर करीब 24 रुपये प्रति लीटर तक का एक्स्ट्रा बोझ उठा रही हैं, ताकि ईंधन की कीमतों को स्थिर रखा जाए और आम आदमी पर महंगाई का ज्याद असर न दिखें।

हालांकि, तेजी से बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों के बीच अब पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो 15 मई से पहले कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

40 से 50% तक ईंधन हुआ महंगा
गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में पैदा हुए संकट ने ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट को भारी नुकसान पहुंचाया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 126 डॉलर प्रति बैरल तक की उछाल के बावजूद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

हालांकि, यह राहत अब ज्यादा लंबी नहीं चल सकती है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल के लिए आम लोगों को अधिक खर्च करना पड़ सकता है। भारत को छोड़कर एशिया के सभी देश में ईंधन 40-50% तक महंगा हो चुके हैं।

हर महीने 30 हजार करोड़ का नुकसान
इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, क्रूड ऑयल की कीमते ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद सरकार और तेल कंपनियां मिलकर पेट्रोल पर करीब 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक का अतिरिक्त बोझ खुद उठा रही थीं।

एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद भी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भारत ने बढ़ाया कच्चे तेल का आयात
भारत ने रूस, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों से क्रूड ऑयल का इंपोर्ट बढ़ाकर सप्लाई को स्थिर बनाए रखा। बताया जा रहा है कि देश की रिफाइनरियां 100 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं, ताकि ईंधन की उपलब्धता बाधित न हो।

अधिकारियों ने बताया है कि पिछले एक दशक में ऊर्जा ढांचे के विस्तार ने भी भारत को इस संकट से बेहतर तरीके से निपटने में मदद की है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे
नई दिल्ली, 23 मार्च (वेब वार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को स्थिर बने रहे।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के अलावा रुपये में लगातार जारी गिरावट से भी तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार : पुरी
गुवाहाटी, 26 फरवरी (भाषा) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है।

‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ में पुरी ने कहा कि 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 20 प्रतिशत से अधिक जैव ईंधन मिश्रण पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।’’

पुरी ने कहा, ‘‘ हमने 2026 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था, लेकिन हम पहले ही 19.6 प्रतिशत हासिल कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि हम अगले महीने 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि देश में 1,700 करोड़ लीटर मिश्रण की क्षमता है और पहले से ही 1,500 करोड़ लीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि भारत विभिन्न प्रकार के ईंधन आयात पर 150 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर रहा है और एक क्षेत्र जहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है.. वह है हरित हाइड्रोजन।

पुरी ने हाइड्रोकार्बन पर सत्र में उपस्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निजी ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘ हरित हाइड्रोजन की कीमत वर्तमान में 4.5 अमेरिकी डॉलर है। यदि आप इसे 2.5 अमेरिकी डॉलर के करीब ला सकें, तो क्रांति आ जाएगी। हम पारंपरिक ईंधन से हरित हाइड्रोजन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव देखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हर देश स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटना होगा और मांगों को पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत जैसी अर्थव्यवस्था जो छह से सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, उसे ईंधन की जरूरत है। स्वच्छ भविष्य के लिए हमें वर्तमान में टिके रहने की जरूरत है।’’

पुरी ने कहा कि भले ही भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां है लेकिन सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियां 2045 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल कर लेंगी।

हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) पर पुरी ने कहा कि 2030 तक उत्पादन 50 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।

नायरा एनर्जी रोज एक पेट्रोल पंप जोड़कर अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार करेगी
नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी विभिन्न राज्यों में अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार करने के लिए इस साल 400 पेट्रोल पंप जोड़ने की योजना बना रही है।

कंपनी के देशभर में 6,500 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। कंपनी अपने नेटवर्क में लगातार नए पेट्रोल पंप जोड़ रही है और गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों में तेजी से विस्तार कर रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि हम इस साल 400 नए खुदरा आउटलेट जोड़ने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भारत में आक्रामक रूप से विस्तार की अपनी योजना के तहत नायरा एनर्जी ने नए डीलर शामिल करने और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपने डीलर कार्यक्रम को भी नया रूप दिया है। यह अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए देशभर में नई डीलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है।

नायरा गुजरात के वडिनार में दो करोड़ टन सालाना की रिफाइनरी का परिचालन करती है। 6,500 से अधिक पेट्रोल पंप के साथ यह देशभर में विश्वसनीय और सुरक्षित परिवहन की आवश्यकता को पूरा करती है।

कंपनी हाल ही में 4,50,000 टन सालाना के पॉलीप्रॉपिलीन संयंत्र के साथ पेट्रोरसायन क्षेत्र में उतरी है। देश का सबसे युवा पेट्रोलियम ब्रांड होने के नाते नायरा एनर्जी उपभोक्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए ईंधन खुदरा बिक्री श्रेणी में बदलाव ला रही है।

बयान में कहा गया, ‘‘नायरा एनर्जी के खुदरा पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को हमेशा ईंधन की सही गुणवत्ता और मात्रा का भरोसा मिलेगा।’’

कंपनी ने कहा कि नायरा एनर्जी के ईंधन स्टेशन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाएं प्रदान करते हैं।

दिसंबर में छुट्टियों के कारण यात्राएं बढ़ने से पेट्रोल, डीजल की बिक्री में उछाल
नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) क्रिसमस और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के सफर पर निकलने से दिसंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में खासी तेजी दर्ज की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के बुधवार को जारी प्रारंभिक बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर, 2024 में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 29.9 लाख टन हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 27.2 लाख टन पेट्रोल बेचा गया था।

वहीं तीनों पेट्रोलियम कंपनियों की डीजल बिक्री पिछले महीने 4.9 प्रतिशत बढ़कर 70.7 लाख टन हो गई। इसके पहले नवंबर में भी डीजल बिक्री कई महीनों की सुस्ती के बाद बढ़ी थी।

यह लगातार दूसरा महीना है जब पेट्रोल और डीजल दोनों की बिक्री बढ़ी है। नवंबर के महीने में पेट्रोल की मांग में 8.3 प्रतिशत और डीजल की मांग में 5.9 प्रतिशत की तेजी आई थी।

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां होने से सड़क यात्राओं के साथ हवाई और रेल यात्राएं बढ़ने से ईंधन बिक्री को बढ़ावा दिया। इसके अलावा खरीफ फसल की बुवाई के कारण कृषि क्षेत्र में ईंधन की मांग भी बढ़ी।

हालांकि, दिसंबर, 2024 में मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री नवंबर के 31 लाख टन की तुलना में 3.6 प्रतिशत कम रही। इसी तरह, डीजल की मांग नवंबर के 72 लाख टन से 1.7 प्रतिशत कम रही।

डीजल भारत का सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है। कुल ईंधन खपत में डीजल की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। देश में डीजल की कुल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है।

दिसंबर में विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत बढ़कर 6,96,400 टन हो गई। नवंबर में 6,61,700 टन एटीएफ की बिक्री हुई थी।

पिछले महीने रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 28.7 लाख टन हो गई। नवंबर में एलपीजी की खपत 27.6 लाख टन रही थी।

बनासकांठा : थाराड-सांचोर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई भारी लूट, राजस्थान से आये लुटेरों ने लुटे 5.70 लाख
बीती रात जिले के थाराड-सांचोर हाईवे पर मियाल गांव के पास पेट्रोल पंप पर चार लोग एक गाड़ी से आये और  5.70 लाख रुपये की लूट करके भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही थरड़ पुलिस और एलसीबी की टीम समेत काफिला मौके पर पहुंचा। लूट के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बनासकांठा के सांचौर हाईवे पर मियाल गांव की सीमा पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कल तड़के लूट की घटना हुई। इस पेट्रोल पंप पर आधी रात को एक कार में चार लोग आए। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी मुकेशभाई को एक टेबल कंपार्टमेंट व अन्य जगहों से रिवॉल्वर दिखाकर कुल 5.70 लाख रुपये की नगदी लूट ली। सभी लोग बिना नंबर प्लेट वाली काली कार में पोबारा गए। लूट की सूचना मिलते ही थरड़ पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पेट्रोल पंप प्रबंधक सेंधभाई प्रेमभाई पटेल ने थरड़ थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पेट्रोल पंप प्रबंधक की शिकायत के आधार पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त कर लिया और दोषियों को खोजने के लिए एक अभियान शुरू किया।

बता दें कि मुंह पर रूमाल लिए चार अज्ञात व्यक्तियों ने बिना ब्लैक नंबर प्लेट वाली एक स्विफ्ट कार में एक लुटेरे ने मुकेशभाई को रिवॉल्वर दिखाया। जिसके बाद मेज की जेब से 5 लाख और अन्य जगहों से 70 हजार नकद मिले कुल 5.70 लाख नकद लूट कर फरार हो गए। मीडिया के मुताबिक पेट्रोल पंप के मालिक ने लड़कों को रिवॉल्वर दिखाकर 5.70 लाख रुपये लूट लिए। प्रबंधक द्वारा थरड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पेट्रोल पंप पर लूट की खबर मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एलसीबी समेत टीम गठित की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान से आये थे और राजस्थान ही गए। साथ ही ये लुटेरे मारवाड़ी भाषा बोल रहे थे।

प्रेरणादायक कहानी : 20 साल से पिता करते हैं पेट्रोल पंप पर काम, बेटी ने क्रैक किया आईआईटी
हिंदी के एक बड़े कवि दुष्यंत कुमार ने बहुत पहले लिखा है “कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों!” आज इस वाक्य को सही सिद्ध किया है पेट्रोल पंप पर काम करने वाले श्री राजगोपालन और उनकी बेटी ने। पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं और लड़की ने आईआईटी कानपुर में परचम लहरा दिया है। आर्या राजगोपाल नाम की इस लड़की को आईआईटी कानपुर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला मिल गया है। आर्या को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए उसके पिता श्री राजगोपाल पिछले 20 साल से पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी आर्या की उपलब्धि को न्यू इंडिया और उनके पिता के लिए रोल मॉडल बताया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आर्या और उनके पिता श्री राजगोपालन की तस्वीर के साथ ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "यह दिल को छू लेने वाली खबर है। आर्या राजगोपाल ने अपने पिता श्री राजगोपालन के साथ-साथ देश के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस सफलता पर गौरवान्वित किया है। यह पिता-पुत्री की जोड़ी सभी के लिए एक आदर्श है। हमें और हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।"

Heartwarming indeed.
Arya Rajagopal has done her father Sh Rajagopal Ji & indeed all of us associated with the country’s energy sector immensely proud.
This exemplary father-daughter duo are an inspiration & role models for Aspirational New India.
My best wishes.@IndianOilcl https://t.co/eiU3U5q5Mj pic.twitter.com/eDTGFhFTcS
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 6, 2021

वहीं आईओसीएल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने भी आर्या और उनके पिता श्री राजगोपालन की एक तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट की है और शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "आज मैं आपके साथ आर्या की सफलता की कहानी साझा करूंगा। उनके पिता श्री राजगोपालन इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। आर्या ने आईआईटी कानपुर में प्रवेश लेकर हमें गौरवान्वित किया है। आर्या को हमारी शुभकामनाएं।"

इसके अलावा तमाम लोगों ने आर्या राजगोपाल की इस सफलता को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। 'द बेटर इंडिया' ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि आर्या राजगोपाल की कहानी सिर्फ अकादमिक सफलता ही नहीं बल्कि धैर्य और दृढ़ संकल्प की भी कहानी है। उनके पिता पिछले 20 वर्षों से पेट्रोल पंप पर लगातार काम कर रहे हैं ताकि उनकी बेटी का भविष्य उज्जवल हो सके। जैसे ही आर्या राजगोपाल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तमाम लोग इसे शेयर करने लगे और आर्या के बारे में खोजने लगे। हालांकि अभी तक इतनी ही जानकारी आर्या राजगोपाल के बारे में सामने आई है।

वायरल वीडियो : देखते देखते धंस गई जमीन, एक एक करके चार लोग फंसे
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो जहां एंटरटेनिंग होते हैं तो कुछ इमोशनल। कई वीडियो को देखकर जहां हंसी नहीं रुकती तो कई वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसेंगे।

इस वीडियो में लोग अचानक से जमीन के अंदर घुसने लगे। आमतौर पर भूकंप या भूस्खलन के दौरान सड़कें टूट जाती हैं और उनमें गड्ढे पड़ जाते हैं। कई बार सड़कें ठीक नहीं होने पर भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सब कुछ सामान्य होने के बावजूद ऐसा हुआ। इसे देखकर लोग हैरान रह गए।

आपको बता दें कि इस वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बैठे नजर आ रहे हैं। उसके बगल में एक कार खड़ी है, तभी एक आदमी फोन पर बात करते हुए कार की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन जैसे ही वह दो कदम आगे बढ़ता है और अचानक वह जमीन के नीचे धसने लग जाता है।

Watch out for the man hole. pic.twitter.com/Lc7dZ1rCcc
— W (@WWarped) August 18, 2021

जब वहाँ उपस्थित लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तो वह भी जमीन में घुस गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, जमीन अचानक धंस गई। वीडियो देखने के बाद आप खूब हंसेंगे। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। वहीं, इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गुजरात : जीएसटी विभाग के छापे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत, बिना रजिस्ट्रेशन कराये ही बिक रहा है पेट्रोल पंप पर से ईंधन
राज्य के माल एवं सेवा कर विभाग ने अहमदाबाद, राजकोट, जामनगर, गांधीधाम, सूरत, वापी समेत विभिन्न शहरों में 104 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर करीब 400 करोड़ का लेनदेन जब्त किए है। बिना रजिस्ट्रेशन के पेट्रोल-डीजल बेचकर पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तकरीबन 64 करोड़ की कर चोरी सामने आई थी।

स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में राजकोट में सबसे ज्यादा 14 पेट्रोल पंप संचालकों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा अहमदाबाद में 6, वडोदरा में 9, जामनगर में 9, सूरत में 8 और खेड़ा में 7 सहित 104 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाए बिना ही पेट्रोल पंप का संचालन कर रहे होने के कई मामले भी सामने आये है।

कुछ पंपों के दस्तावेज, डिजिटल डेटा आदि की अभी भी जांच चल रही है। जांच के अंत में पंजीकरण के बिना पेट्रोल, डीजल की बिक्री, लेनदेन और कर चोरी की संख्या बढ़ने की संभावना है।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)