Petrol - Loktej

ई20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, एआरएआई रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
मुंबई, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। ई20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई है। कई वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि ब्लेंडेड पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है जबकि सरकार लगातार इसे सुरक्षित बता रही है।

भारत देश में ई20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई है। कई वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि ब्लेंडेड पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है जबकि सरकार लगातार इसे सुरक्षित बता रही है।

इसी बीच ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) की एक रिपोर्ट ने इस चर्चा को और हवा दे दी है। लेकिन अभी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं की गई गया है।

लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार और वाहन निर्माता कंपनियों ने इसी अध्ययन के आधार पर देशभर में ई20 पेट्रोल लागू करने का फैसला लिया।

पुरानी गाड़ियों में किन पार्ट्स पर पड़ सकता है असर?

रिपोर्ट में बताया गया है कि ई10 पेट्रोल के लिए बनी पुरानी कारों में इस्तेमाल होने वाले रबर के कुछ हिस्सों जैसे होज, गैस्केट, सील और ओ-रिंग पर लंबे समय में असर पड़ सकता है। समय के साथ ये पार्ट्स घिस सकते हैं और इन्हें बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि राहत की बात यह है कि रिपोर्ट में धातु से बने इंजन या अन्य प्रमुख पार्ट्स पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पाया गया। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने वाहनों के मालिकों को समय-समय पर सर्विसिंग और रबर पार्ट्स की जांच कराते रहना चाहिए ताकि किसी संभावित समस्या से बचा जा सके।

टेस्टिंग में क्या सामने आया, माइलेज पर कितना असर?

एआरएआई ने अलग-अलग चारपहिया और दोपहिया वाहनों पर लंबे समय तक टेस्ट किए। एक बीएस-IV इंजन ने ई20 पेट्रोल पर सामान्य प्रदर्शन किया जबकि एक बीएस-VI टर्बो इंजन में 265 घंटे की टेस्टिंग के बाद कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। वहीं एक अन्य कंपनी के इंजन में 809 घंटे की संयुक्त टेस्टिंग के दौरान एग्जॉस्ट वाल्व में थर्मो-मैकेनिकल फेल्योर देखा गया।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी एक टेस्ट के आधार पर अंतिम निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा क्योंकि इंजन की विश्वसनीयता जांचने के लिए आमतौर पर करीब 2,000 घंटे तक परीक्षण किए जाते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ई20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर ईंधन की खपत करीब 2% से 6% तक बढ़ सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि कुछ वाहनों का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है।

सरकार और कंपनियों का क्या कहना है?

अप्रैल 2025 से पूरे देश में ई20 पेट्रोल लागू किया जा चुका है और सरकार भविष्य में ई22, ई25, ई27 तथा ई30 जैसे ज्यादा एथेनॉल मिश्रित ईंधन लाने की तैयारी कर रही है।

वहीं मारुति सुज़ुकी, टोयोटा, हुंडई, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों का कहना है कि उनके ई20-समर्थित वाहनों की वर्षों तक टेस्टिंग की गई है और सामान्य रखरखाव वाली गाड़ियों में यह ईंधन सुरक्षित है।

इसको लेकर सरकार का दावा है कि ई20 से कच्चे तेल के आयात में कमी, प्रदूषण नियंत्रण और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि पुराने वाहन मालिकों की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं, जिससे इस मुद्दे पर बहस फिलहाल थमती नहीं दिख रही।

पेट्रोल पर केंद्र का बड़ा निर्णय: 30% तक इथेनॉल मिश्रण पर एक्साइज ड्यूटी शून्य
नई दिल्ली, 11 जून (वेब वार्ता)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 22 से 30 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (E22 से E30) पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क पूरी तरह से हटाकर शून्य कर दिया गया है।

यह छूट भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए ईंधन पर प्रभावी होगी, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को स्वच्छ और किफायती ईंधन मिल सकेगा।

विदेशी मुद्रा और किसानों को लाभ
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बना रहता है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना और घरेलू स्तर पर उत्पादित बायोफ्यूल को प्राथमिकता देना है।

इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और मक्के जैसे कृषि उत्पादों से तैयार होता है, इसलिए इस निर्णय से न केवल तेल आयात का खर्च घटेगा, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बायोफ्यूल में भारत की बड़ी प्रगति
भारत ने बायोफ्यूल क्रांति की दिशा में तीव्र गति से सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2014 में जहाँ इथेनॉल मिश्रण मात्र 1.5 प्रतिशत था, वहीं सरकार ने 20 प्रतिशत मिश्रण (E20) का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले ही 2024 में हासिल कर लिया है।

अब फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों और E85 जैसे उन्नत ईंधन की दिशा में बढ़ते कदम भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

दिल्ली में आज से पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा
नई दिल्ली, 25 मई (वेब वार्ता)। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिये।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल आज से 2.61 रुपये महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत भी 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई।

गत 15 मई से अब तक 11 दिन में दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। चार बार में दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये महंगा हो चुका है।

दूसरे शहरों में भी कीमतों में इसी अनुपात में बदलाव किया गया है, हालांकि वैट तथा लॉजिस्टिक्स लागत अलग-अलग होने से प्रभावी बदलाव में थोड़ा अंतर होता है।

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
नई दिल्ली, 23 मई (वेब वार्ता)। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

दूसरे शहरों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गई है। चार-चार दिन के अंतराल पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं।

दिल्ली में आज से एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपये का और डीजल 98.64 रुपये का हो गया है। पहले इनकी कीमत क्रमशः 98.64 रुपये और 91.58 रुपये प्रति लीटर थी।

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल- डीजील के दाम दिल्ली में तीन-तीन रुपये बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

कोलकाता में आज से पेट्रोल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 110.64 रुपये और डीजल की 95 पैसे बढ़कर 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 87 पैसे महंगा हुआ है। आज से वहां एक लीटर पेट्रोल 105.31 रुपये का और एक लीटर डीजल 96.98 रुपये का हो गया है।

पश्चिम एशिया में जारी संकट और आपूर्ति में बाधा के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट से तेल विपणन कंपनियों की लागत बढ़ रही है। यही कारण है कि वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं।

इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 87 पैसे बढ़ाकर 106.63 रुपये और प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत 91 पैसे बढ़ाकर 97.81 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें
नई दिल्ली, 19 मई (वेब वार्ता)। भारत में आज 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह अपनी नई दरें जारी कर दी हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का एक नया बोझ आ गया है।

अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण हर शहर में कीमतों का बदलाव काफी अलग-अलग है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में आज से फ्यूल के नए रेट पूरी तरह से लागू हो चुके हैं।

इसके अलावा जयपुर, पटना, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी कीमतें बदल गई हैं। अगर आप गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के नए रेट जरूर चेक कर लें।

भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 0.87 रुपये महंगा होकर 98.64 रुपये और डीजल 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 0.91 रुपये की बढ़त के साथ 107.59 रुपये और डीजल 0.94 रुपये महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 1 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये और डीजल 0.94 रुपये चढ़कर 96.07 रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 0.79 रुपये महंगा होकर 104.46 रुपये और डीजल 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 0.95 रुपये महंगा होकर 107.12 रुपये और डीजल 0.94 रुपये बढ़कर 95.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। नोएडा में पेट्रोल 1.15 रुपये चढ़कर 98.91 रुपये और डीजल 1.22 रुपये बढ़कर 92.21 रुपये प्रति लीटर पर खुलेआम बिक रहा है।

गुरुग्राम में पेट्रोल 0.82 रुपये बढ़कर 99.29 रुपये और डीजल 0.86 रुपये महंगा होकर 91.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 0.83 रुपये बढ़कर 98.10 रुपये और डीजल 0.84 रुपये चढ़कर 86.09 रुपये के नए रेट पर आ गया है।

जयपुर में पेट्रोल की कीमत 1.71 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 109.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यहां डीजल भी 1.60 रुपये महंगा होकर 94.50 रुपये प्रति लीटर पर धड़ल्ले से बिक रहा है।

पटना में पेट्रोल 1.10 रुपये महंगा होकर 110.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.08 रुपये बढ़कर 96.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इन दोनों शहरों में तेल की कीमतों में अच्छी खासी और परेशान करने वाली बढ़ोतरी देखी गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती हैं। डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट का भी इन तेल कीमतों पर बहुत गहरा और सीधा असर पड़ता है।

हर राज्य का अपना वैट अलग होता है, इसलिए देश के हर शहर में ईंधन के दाम अलग-अलग देखने को मिलते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की थी। करीब 4 साल बाद ईंधन की कीमतों में ऐसा बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है।

इससे पहले अप्रैल 2022 में दाम बढ़े थे और चुनाव से पहले मार्च 2024 में 2 रुपये प्रति लीटर की मामूली कटौती हुई थी।

पेट्रोल, डीजल की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ी, सीएनजी दो रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी
नई दिल्ली, 15 मई (वेब वार्ता)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों का घाटा बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है।

इसके साथ ही, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल अब 87.67 रुपये के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दरें राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) के अंतर के कारण अलग-अलग होती हैं। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में 84 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, घरों में खाना पकाने के लिए पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बाद और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस युद्ध से होर्मुज जलडमरूमध्य अवरूद्ध हो गया जिससे दुनिया के तेल एवं गैस का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद खुदरा ईंधन दरों को स्थिर रखा गया जिसे सरकार ने मूल्य- संवेदनशील उपभोक्ताओं को बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत से बचाने का प्रयास बताया। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक कारणों से प्रेरित कदम माना क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे थे।

ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सहित पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल कर अपना प्रभाव बढ़ाया।

इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब मई 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल दोनों में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी। आखिरी बार दरों में बढ़ोतरी अप्रैल 2022 में हुई थी।

मुंबई में पेट्रोल अब 106.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

शुक्रवार का यह कदम मार्च में घोषित उत्पाद शुल्क कटौती के बाद उठाया गया है और ऐसे समय में आया है जब सरकार ईंधन खपत को कम करने और देश की तेल आयात लागत को नियंत्रित करने के लिए उपाय लागू कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह ईंधन बचत, घर से काम करने और यात्रा कम करने की अपील की थी क्योंकि ऊर्जा की ऊंची कीमतें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं और लगातार तीसरे वर्ष चालू खाते के घाटे को बढ़ाने का खतरा उत्पन्न कर रही हैं।

कुछ राज्य सरकारों ने पहले ही विभागों के कर्मचारियों को यात्रा सीमित करने, भौतिक बैठकों से बचने और कम कर्मचारियों के साथ कार्यालय संचालन के निर्देश दिए हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि ईंधन कीमतों में वृद्धि और बचत उपायों के संयुक्त प्रभाव से मांग वृद्धि पर असर पड़ सकता है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेड में कॉरपोरेट रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि यह ‘‘मामूली’’ बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों को सीमित राहत देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इक्रा का अनुमान है कि 105-110 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत से तेल विपणन कंपनियों को वाहन ईंधन और घरेलू एलपीजी की बिक्री पर प्रतिदिन लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान होता है…. ऐसे में यदि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहती हैं तो कंपनियों को खुदरा कीमतों की फिर से समीक्षा करनी होगी।’’

निजी ईंधन खुदरा कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी थीं। नायरा एनर्जी ने मार्च में पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था, जबकि शेल ने एक अप्रैल से पेट्रोल 7.41 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। बेंगलुरु में शेल पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर पर बेचता है।

घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमतें मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं लेकिन वे अब भी वास्तविक लागत से काफी कम हैं। तेल कंपनियों को 14.2 किलोग्राम के एक एलपीजी सिलेंडर पर 674 रुपये का नुकसान हो रहा है।

उद्योग सूत्रों ने बताया कि यह बढ़ोतरी संतुलित है। यह तेल कंपनियों पर मुनाफा दबाव आंशिक रूप से कम करने के लिए पर्याप्त लेकिन बड़े मुद्रास्फीति झटके से बचाने के लिए सीमित है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, इसका मुद्रास्फीति पर कुछ असर होगा। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल 2026 में बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई जो मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। वहीं थोक मुद्रास्फीति 42 महीने के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में पेट्रोल व डीजल की अलग से कोई स्वतंत्र श्रेणी नहीं है, बल्कि इन्हें व्यापक ‘‘परिवहन एवं संचार’’ घटक और ‘‘ईंधन एवं ऊर्जा’’ श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया जाता है।

पेट्रोल और डीजल का प्रत्यक्ष भार अपेक्षाकृत कम होता है लेकिन परिवहन से जुड़े मदों के माध्यम से इनका प्रभाव महत्वपूर्ण रहता है।

अर्थशास्त्रियों के अनुसार, ईंधन कीमतों में वृद्धि का व्यापक अप्रत्यक्ष प्रभाव होता है क्योंकि इससे विभिन्न क्षेत्रों में माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की लागत बढ़ जाती है।

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती
नई दिल्ली, 27 मार्च (वेब वार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।

यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सरकार के इस निर्णय से तेल विपणन कंपनियों पर दबाव कम होगा और उन्हें फिलहाल पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाने होंगे।

वित्त मंत्रालय ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर घरेलू इस्तेमाल वाले पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

इससे ग्राहकों को मूल्य वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।” उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी संसद को भी दे दी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण तेल विपणन कंपनियों पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का दबाव था। उत्पाद शुल्क में कटौती से उन्हें राहत मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मार्च का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 0.5 प्रतिशत गिरकर करीब 107.5 डॉलर प्रति बैरल पर है। पश्चिम एशिया संकट के बाद से इसकी कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ चुकी है।

यह कटौती सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश को किये जाने वाले निर्यात पर भी लागू होगी। इसके अलावा, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये और विमान ईंधन के निर्यात पर 29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इससे देश में डीजल और विमान ईंधन की ज्यादा उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। पेट्रोल डीजल के निर्यात पर विशेष उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्यातित पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क शून्य है जबकि डीजल पर 18.5 रुपये प्रति लीटर है।

इस कटौती के बाद पेट्रोल पर मूल उत्पाद शुल्क 1.40 रुपये, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तीन रुपये, कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर 2.50 रुपये और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (सड़क एवं अवसंरचना उपकर) पांच रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल पर मूल उत्पाद शुल्क 1.80 रुपये, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क शून्य, कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर चार रुपये और विशेष उत्पाद शुल्क (सड़क एवं अवसंरचना) दो रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इन केंद्रीय करों के अलावा पेट्रोल-डीजल पर हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अलग-अलग मूल्य वर्द्धित कर (वैट) भी लगाया जाता है। इस बीच, गैर-ब्रांडेड पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को भी अपरिवर्तित रहे।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। गैर-ब्रांडेड पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो 20 मार्च से ही लागू हो गई है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में लगभग 2.09 रुपए से 2.35 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इस बदलाव के साथ, पावर पेट्रोल और एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमत लगभग 111.68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।
इस फैसले का असर खासतौर पर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हाई-ऑक्टेन या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।

प्रीमियम पेट्रोल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस, स्मूद ड्राइविंग और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से कार और बाइक मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

खासकर मेट्रो शहरों और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

हालांकि, सरकार या तेल कंपनियों की ओर से इस बढ़ोतरी के पीछे कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक कच्चे तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी लगभग 99.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले और इसके जवाब में ईरान द्वारा कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद आया है। यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भारत जैसे देश, जो अपनी करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करते हैं, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होते हैं। फिलहाल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में बिकेगा ‘गंदा फ्यूल’, बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्य
कैनबरा, 12 मार्च (वेब वार्ता)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति दबाव को कम करने के लिए एक अहम फैसला लेते हुए देश में ईंधन गुणवत्ता मानकों में अस्थायी ढील देने की घोषणा की है, यानी लोगों को गंदे ईंधन से काम चलाना होगा।

सरकार का कहना है कि इस कदम से बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर नीचे की ओर दबाव बनाने में मदद मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने संसद में बताया कि सरकार 60 दिनों के लिए ईंधन में सल्फर की अधिक मात्रा की अनुमति देगी। आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में ईंधन की गुणवत्ता को लेकर सख्त मानक लागू हैं, जिनमें सल्फर की मात्रा सीमित रखी जाती है ताकि पर्यावरण और वाहनों पर नकारात्मक असर कम हो।

सरकार के अनुसार, मानकों में यह बदलाव ईंधन आपूर्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इस फैसले के तहत रिफाइनरियों और सप्लाई नेटवर्क को थोड़ी अधिक सल्फर मात्रा वाले ईंधन का उपयोग और वितरण करने की अनुमति होगी, जिससे उत्पादन और आपूर्ति में तेजी लाई जा सकेगी।

सरकार का अनुमान है कि इस निर्णय से हर महीने करीब 100 मिलियन लीटर यानी लगभग 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त ईंधन बाजार में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इससे परिवहन, उद्योग और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है।

ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि यह कदम पूरी तरह अस्थायी है और 60 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद ईंधन गुणवत्ता के सामान्य मानक फिर से लागू कर दिए जाएंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर भी नजर रखी जाएगी।

ईरान के साथ यूएस-इजरायल सैन्य संघर्ष का ईंधन की कीमतों पर भी असर दिखने लगा है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया अस्थायी कदम है।

कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता, कुछ जगह बढ़े दाम
नई दिल्‍ली, 16 जनवरी (वेब वार्ता)। वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दो दिनों के दौरान 4 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर देखने को मिला।

देश के कई शहरों में तेल के दाम घटे हैं, जबकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 24 घंटों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 2.76 डॉलर लुढ़ककर 63.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 1 डॉलर की गिरावट के साथ 59.29 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की इस कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले यानी नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमत में भी 20 पैसे की गिरावट आई है और यह 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी आज उपभोक्ताओं को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

देश में आने वाले महीनों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति : हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली, 14 जून (वेब वार्ता)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया कि देश में आने वाले महीनों के लिए पेट्रोल, डीजल, जेट ईंधन और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव और भारत के तेल पीएसयू के साथ समय-समय पर समीक्षा की गई है। हमारे पास आने वाले महीनों के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति है।”

उनका यह बयान राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के सीएमडी के साथ समीक्षा बैठक के बाद आया। बैठक में पेट्रोलियम सचिव भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत की ऊर्जा रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में ऊर्जा उपलब्धता, अफोर्डेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी को सफलतापूर्वक नेविगेट कर आकार लेती है।”

केंद्रीय मंत्री पुरी का यह बयान वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता की पृष्ठभूमि में आया है। शुक्रवार को ईरान के परमाणु संयंत्रों और मिसाइल उत्पादन स्थलों पर इजरायल के हमले ने मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया और तेल की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 6 डॉलर से अधिक बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल के पांच महीने के उच्चतम स्तर को पार कर गई।

एमके ग्लोबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान प्रतिदिन लगभग 3.3 मिलियन बैरल (एमबीपीडी) कच्चे तेल का उत्पादन करता है और लगभग 1.5 एमबीपीडी का निर्यात करता है, जिसमें चीन 80 प्रतिशत भागीदारी के साथ मुख्य आयातक है।

ऑयल एंड गैस सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री पुरी ने पहले कहा था कि देश में अब पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन करने के लिए 23 मॉडर्न ऑपरेशनल रिफाइनरियां हैं, जिनकी कुल क्षमता 257 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।

केंद्रीय मंत्री ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए भंडारण सुविधाएं स्थापित करने में मंत्रालय की पहल पर भी प्रकाश डाला, जिसका देश आपातकाल के समय में उपयोग कर सकता है और जो भू-राजनीतिक अनिश्चितता के समय में महत्वपूर्ण हो जाता है।

इन भंडारों का उपयोग ऐसे समय में भी किया जा सकता है जब वैश्विक कीमतें आसमान छूती हैं ताकि राष्ट्रीय तेल कंपनियों को सहारा मिल सके।

देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल महंगा
नई दिल्‍ली, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव हो रहा है।

सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में फिर बदलाव किया और आज यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बदल गई हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.98 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 30 पैसे चढ़ा और 88.13 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरकर 94.39 रुपये और डीजल 30 पैसे टूटकर 87.45 रुपये लीटर हो गया है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 22 पैसे बढ़त के साथ 105.58 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 20 पैसे महंगा होकर 92.94 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है।

ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली बढ़त के साथ 67.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 63.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

वहीं दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।