Irctc - Loktej

रेलवे टिकटिंग, स्पीड पोस्ट और पेंशन से जुड़े नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, आज से हुए लागू
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (वेब वार्ता)। नए महीने की शुरुआत के साथ बुधवार को कई बड़े वित्तीय और नियामक बदलाव लागू हुए हैं। इन बदलावों का असर स्मॉल बैंकिंग, पोस्टल सर्विस, पेंशन और रेलवे टिकटिंग पर देखने को मिलेगा।

भारतीय रेलवे बुकिंग प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी ने जनरल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार-बेस्ड गाइडलाइन्स लॉन्च की हैं। इसका उद्देश्य फ्रॉड एजेंट्स द्वारा रिजर्वेशन सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना है।

भारतीय डाक भी नए महीने की शुरुआत के साथ अपने स्पीड पोस्ट चार्जेज को रिवाइज कर रही है और साथ ही पैकेज की सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए ओटीपी-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम को पेश किया है।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर से नेशनल पेंशन सिस्टम और संबंधित योजनाओं को देखरेख करने वाली सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों के लिए शुल्क में बदलाव किया है।

नए बदलावों के साथ गैर-सरकारी सदस्य अक्टूबर की शुरुआत से इक्विटी में 100 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने इम्पेरिया प्रीमियम क्लाइंट्स के लिए नए पात्रता नियम पेश किए हैं। 30 जून से पहले एनरोल होने वाले ग्राहकों को उनकी

प्रीमियम बैंकिंग सर्विसेज जारी रखने के लिए रिवाइज्ड टोटल रिलेशनशिप वैल्यू (टीआरवी) मानदंड पूरा करना होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक ने भी नए महीने की शुरुआत से ग्राहकों के लिए लॉकर फीस और सर्विस रिक्वेस्ट चार्जेस को बढ़ा दिया है।

केंद्रीय बैंक आरबीआई ने बैंकों के लिए लेंडिंग फैसिलिटी को बढ़ाते हुए स्मॉल बिजनेस लोन के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। नए नियमों के तहत, बैंक अब तीन साल की अवधि के पुराने नियम की जगह उधारकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए पहले ही दूसरे स्प्रेड कंपोनेट्स को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, उधारकर्ताओं के पास रिसेट के समय फिक्स्ट-रेट लोन पर स्विच करने का ऑप्शन भी मौजूद होगा।

आरबीआई ने शेड्यूल कमर्शियल बैंकों को ज्वैलर्स को वर्किंग कैपिटल लोन देने की अनुमति भी दी है। बैंक ने टियर 3 और टियर 4 शहरी सहकारी बैंकों को भी उन उधारकर्ताओं को वर्किंग कैपिटल लोन देने की अनुमति दी, जो अपनी विनिर्माण या औद्योगिक प्रसंस्करण गतिविधियों में कच्चे माल या इनपुट के रूप में सोना इस्तेमाल करते हैं।

टिकट बुकिंग को लेकर IRCTC ने दी अहम जानकारी: तत्काल बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2025: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। IRCTC ने स्पष्ट किया कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग के समय में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में अलग-अलग समय की जानकारी दी जा रही थी, जिसे IRCTC ने गलत करार दिया है।

IRCTC के आधिकारिक बयान के अनुसार, चुनिंदा ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले शुरू होती है। एसी क्लास (2A, 3A, CC, EC, 3E) के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे से और नॉन-एसी क्लास (SL, FC, 2S) के लिए सुबह 11:00 बजे से शुरू होती है। एक PNR के तहत अधिकतम चार यात्रियों के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं।

https://twitter.com/IRCTCofficial/status/1910660638730248524?t=BCBY_juyjDEW2NLy4Ww_OQ&s=19

IRCTC ने यह भी बताया कि तत्काल बुकिंग में फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, इस योजना में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाती है और सामान्य किराए के अलावा प्रत्येक यात्री से अतिरिक्त तत्काल शुल्क लिया जाता है। प्रत्येक ट्रेन में तत्काल कोटा निर्धारित होता है, लेकिन इसके लिए अलग से वेटलिस्ट की सुविधा नहीं है।

सोशल मीडिया पर तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव की खबरों को खारिज करते हुए IRCTC ने कहा कि न तो एसी और न ही नॉन-एसी क्लास के लिए बुकिंग समय में कोई बदलाव प्रस्तावित है। साथ ही, एजेंट्स के लिए अनुमत बुकिंग समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से जानकारी लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह बयान 11 अप्रैल 2025 को IRCTC के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया, ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके और बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। IRCTC ने अपनी वेबसाइट और हेल्पलाइन के जरिए यात्रियों को सहायता का आश्वासन भी दिया है।

यात्रियों के लिए यह सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और बुकिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

IRCTC और IRFC को मिला नवरत्न का दर्जा, रेल मंत्री ने दी बधाई
भारत सरकार ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को नवरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया है। इसके साथ ही IRCTC भारत की 25वीं और IRFC 26वीं नवरत्न कंपनी बन गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि पर IRCTC और IRFC की टीम को बधाई दी और इसे रेलवे क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

रेलवे के सभी सूचीबद्ध PSU को नवरत्न का दर्जा

रेल मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद रेलवे के सभी सात सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को नवरत्न का दर्जा मिला है। इनमें CONCOR (जुलाई 2014), RVNL (मई 2023), IRCON और RITES (अक्टूबर 2023), RailTel (अगस्त 2024) और अब IRCTC व IRFC शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

IRCTC की उपलब्धियां

IRCTC, रेल मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है, जिसकी वित्त वर्ष 2023-24 में वार्षिक आय ₹4,270.18 करोड़, शुद्ध लाभ ₹1,111.26 करोड़ और नेट वर्थ ₹3,229.97 करोड़ रही। 2025 में IRCTC अपने खानपान, पर्यटन और ऑनलाइन टिकटिंग सेवाओं में 25 वर्षों का सफर पूरा कर रहा है, जो इसकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।

IRFC की उपलब्धियां

IRFC, भारतीय रेलवे के वित्तपोषण और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में इसका वार्षिक कारोबार ₹26,644 करोड़, शुद्ध लाभ ₹6,412 करोड़ और नेट वर्थ ₹49,178 करोड़ रही। 1986 में स्थापित यह संस्था अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी सरकारी NBFC बन चुकी है।

नवरत्न दर्जा मिलने के लाभ

नवरत्न का दर्जा मिलने से इन कंपनियों को कई फायदे मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं:

वित्तीय स्वायत्तता – वे सरकारी मंजूरी के बिना संयुक्त उद्यम और सहायक कंपनियां बना सकते हैं।

परिचालन स्वतंत्रता – स्वतंत्र रूप से व्यवसाय और निवेश निर्णय ले सकते हैं।

वैश्विक विस्तार – अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश और रणनीतिक गठबंधन कर सकते हैं।

बेहतर बाजार स्थिति – अधिक निवेशकों को आकर्षित कर वित्तीय मजबूती हासिल कर सकते हैं।

IRCTC और IRFC का नवरत्न दर्जा हासिल करना भारतीय रेलवे के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में सैर अभी कीजिए, 24 महीने में चुकाइए यात्रा खर्च
जयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे रेल पर्यटकों के लिए ईएमआई की सुविधा भी लेकर आ गया है। अब कोई भी व्यक्ति यात्रा करने के बाद 24 महीने में यात्रा खर्च का भुगतान कर सकेगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने यह सुविधा हाल ही में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के लिए दी है।

आईआरसीटीसी चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि बठिंडा से 20 मई से एक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शिरडी, गोवा की यात्रा पर रवाना होगी। सभी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर,जयपुर, सवाई माधोपुर और सांगरिया से अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे। यह ट्रेन शिरडी, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और गोवा की यात्रा कराएगी। आईआरसीटीसी की ओर से 9 दिन व 10 रात्रि की यात्रा के खर्च की शुरुआत 35 हजार 150 रुपये से होती है व सुविधाओं के हिसाब से किराये का निर्धारण किया गया है। पूर्णतया वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में ऐसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा। मनोरंजन के लिए इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज में भोजन, पर्यटन, होटल, गाइड, इंश्योरेंस सहित सभी सुविधा दी जाएगी। सरकारी कर्मचारी सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। टूर की बुकिंग के लिए आप किसी भी पेमेंट गेटवे से भुगतान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी चंडीगढ़ के पर्यटन प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया कि इस भ्रमण राशि का भुगतान आसान किस्तों में भी किया जा सकता है। भुगतान के लिए कुल राशि को 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों की किस्तों मे पूरा कर सकते हैं। किस्तों में भुगतान की यह सुविधा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

रेल में पानी की बोतल के ₹5 अधिक लेना भारी पड़ा, 1 लाख का जुर्माना ठोका गया
भारतीय रेलवे के अंबाला डिवीजन के एक कैटरिंग ठेकेदार को पानी की बोतल के नियत भाव की जगह पर अधिक दाम वसूल करना भारी पड़ गया है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार के कर्मचारी ने एक यात्री से पानी की बोतल के नियत ₹15 के स्थान पर ₹20 वसूले। इस कारण ठेकेदार को ₹100000 का जुर्माना चुकाने की नौबत आई है।

बता दें कि रेलवे प्रशासन पिछले काफी समय से रेल यात्रा के दौरान कैटरिंग ठेकेदारों व अन्य द्वारा रेलवे के बनाए नियमों के उल्लंघन के प्रति काफी सख्त हो गया है। रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अपने सभी वेंडर्स एवं ठेकेदार को उनके द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों की दान की सूची दे रखी है और स्पष्ट किया गया है कि कोई भी ठेकेदार या वेंडर यात्रियों से नियत दाम से अधिक वसूल नहीं करेगा। यदि कोई भी वैंडर या ठेकेदार ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसका ठेका भी रद्द हो सकता है। आर्थिक दुर्गा जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

हालिया मामले में एक यात्री जो चंडीगढ़ से शहजहांपुर की यात्रा कर रहा था, को वैंडर ने पानी की बोतल 15 रुपये के स्थान पर 20 रूपये में दी। यात्री ने इस मामले का वीडियो बना लिया। उसने नियमों के उल्लंघन की सूचना आईआरसीटीसी से साझा की और विभागीय पड़ताल के बाद मामले में ठेकेदार के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

भारतीय रेलवे : बंद होने जा रही हैं 14 महीने शुरू हुए ये विशेष सुविधा
भारतीय रेलवे में अपनी व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करते हुए एसी 3 इकोनॉमी क्लास को खत्म करने का फैसला किया है। एसी 3ई कोच को एसी 3 में मिला दिया जाएगा और इसे आधिकारिक तौर पर एसी 3 नाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसका किराया एसी 3 जैसा ही रहेगा। भारतीय रेलवे ने सितंबर 2021 में एसी 3 इकोनॉमी क्लास की शुरुआत की थी लेकिन 14 महीने बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

कोच बदलने की प्रक्रिया अगले चार महीनों में हो जाएगी पूरी

आपको बता दें कि अब तक यात्री एसी -3 इकोनॉमी टिकट एक अलग श्रेणी '3 ई' के तहत बुक कर सकते थे। सूत्रों के मुताबिक ऐसी कई ट्रेनों में अगले कुछ महीनों तक टिकट नहीं मिल रहा है। सभी ट्रेनों में 3ई को एसी-3 में बदलने की प्रक्रिया अगले चार महीने में पूरी कर ली जाएगी। एसी-3 इकोनॉमी कोच में सामान्य एसी-3 कोच की तुलना में कम लेगरूम होता है। अधिकारियों ने आगे कहा कि वर्तमान में 11,277 सामान्य एसी -3 कोचों के मुकाबले 463 एसी -3 इकोनॉमी कोच हैं और इसलिए प्रभाव नगण्य होगा। उन्होंने कहा कि एसी-3 इकोनॉमी कोच में यात्रियों के लिए सामान्य एसी-3 कोचों की तुलना में बेहतर सुविधाएं हैं और ऐसे कोचों में लिनन की व्यवस्था की गई है, जो अब तक उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि लिनन उपलब्ध कराने की अतिरिक्त लागत लगभग 60-70 है।

अब से यात्री कर सकेंगे अपन भोजन मेनू का चयन

गौरतलब है कि एक सामान्य एसी -3 कोच में 72 बर्थ होती है जबकि प्रत्येक एसी -3 इकोनॉमी कोच में 83 बर्थ होती है। रेलवे ने दावा किया कि अधिक सीटों वाले नए कोच दुनिया में अपनी श्रेणी में सबसे सस्ती वातानुकूलित ट्रेन यात्रा की पेशकश करते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे लोगों को खाने के मेन्यू को लेकर एक नई सुविधा देने जा रहा है। मधुमेह रोगियों, बच्चों और स्थानीय खाद्य पदार्थों को उनकी पसंद के अनुसार भोजन दिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को ट्रेनों के खाने के मेन्यू में बदलाव करने की छूट दे दी है। इस नए फूड मेन्यू के तहत यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार क्षेत्रीय और मौसमी भोजन परोसा जाएगा। यह भोजन शुल्क आपके टिकट में शामिल नहीं होगा, लेकिन यदि भोजन पहले से टिकट में शामिल है, तो मेनू का निर्णय आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा, न कि यात्रियों द्वारा।

नए साल पर कही घुमने जाना चाहते हो तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए एक खास पैकेज
आईआरसीटीसी सदा अपने यात्रियों के लिए कुछ नया लाने का प्रयास करते रहता है। ये अपनी यात्रियों के लिए अलग-अलग पैकेज लेकर आता है। अगर आप नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ किसी बेहतरीन जगहों पर जाने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए भी आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक बेहतरीन पैकेज है। तो आप भी नए साल के लिए आये इस खास पैकेज को जल्दी से बुक कर लीजिए और हम बताने जा रहे हैं आपको इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन स्पेशल पैकेज के बारे में :-

इस नाम से है ये पैकेज

आपको बता दें कि 'देखो अपना देश' अभियान के तहत शुरू आईआरसीटीसी के इस न्यू ईयर खास टूर पैकेज का नाम ‘New Year Bonanza' है। इस टूर पैकेज में 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' में भी घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज को बुक करने वाले लोग 9 दिन और 10 रातों के सफर का मजा ले सकते हैं।

कहां-कहां घुमाया जाएगा

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में सफर की शुरुआत दिल्ली से 23 दिसंबर को की जाएगी। इसके बाद उज्जैन, नासिक, गोवा जैसे शहरों में घूमने का मौका मिलेगा। इसमें इस टूर पैकेज में उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर मन्दिर के दर्शन, नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साईं बाबा मंदिर के दर्शन, नार्थ गोवा के कलंगुट बीच, बागा बीच और अगौडा फोर्ट, साऊथ गोवा में पुराना गोवा चर्च, मंगेशी मंदिर, मीरामार बीच, और कोलवा बीच और गुजरात में खूबसूरत स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी विशेष जगहों पर आपको घुमाया जाएगा।

टूर पैकेज की कीमत और सुविधाएं

गौर करने वाली बात ये है कि इस टूर पैकेज लेने के लिए अकेले व्यक्ति को 66,415 रुपए और दो या तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो हर व्यक्ति 57,750 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं सुपीरियर क्लास में सफर करने के लिए एक व्यक्ति को 79,695 रुपए और तीन लोग हैं तो फिर उन्हें 69,300 रुपए देने होंगे। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लांच से लेकर डिनर भी दिया जाएगा। इसके अलावा, शानदार होटलों में रुकने के साथ-साथ शहर में बताई गई जगहों पर घुमाने के लिए बस की भी सुविधा दी जाएगी। वहीं इस पैकेज में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य स्थानों पर स्मारक प्रवेश शुल्क, बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज, रूम सर्विस, टूरिस्ट प्लेस की यात्रा, एंट्री और स्थानीय गाइड आदि की कीमत यात्रा में शामिल नहीं है।

नवरात्रि के खास मौके पर रेलवे ने लॉन्च की खास 'व्रत थाली', इस तरह होगी बुकिंग
आज से हिन्दुओं के पावन त्यौहार नवरात्रि की शुरुआत हुई है। इस बार कोरोना के कारण पिछले दो साल लगे प्रतिबंध हट जाने से भक्तों में नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इन नौ दिनों में बहुत से श्रद्धालु व्रत-उपवास रखते हैं। इसी बीच भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौसम में व्रत या उपवास रखने वाले यात्रियों के लिए विशेष भोजन का ऐलान किया है। इस अवधि के दौरान, त्योहारी सीजन का जश्न मनाने के लिए भारत भर में यात्रा करने वाले लोग भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा 'व्रत थाली' नामक एक विशेष मेनू का आनंद ले सकेंगे।

कैसे मिल सकता है यात्रियों को ये विशेष भोजन?

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने अपने ट्विटर पर व्रत थाली की जानकारी साझा की है। इस भोजन को प्राप्त करने के लिए यात्रियों को 1323 पर कॉल करके ऑर्डर देना होगा। आईआरसीटीसी 400 स्टेशनों पर यह सुविधा मुहैया कराएगी। रेलवे में सफर के दौरान यात्रियों को बिना प्याज और लहसुन का खाना परोसा जाएगा।

व्रत थाली कीमत

आईआरसीटीसी फूड मेन्यू की शुरुआती कीमत 99 रुपये से शुरू होती है। यह विशेष नवरात्रि भोजन केवल आईआरसीटीसी ट्रेनों में उपलब्ध होगा जो ई-खानपान की सुविधा प्रदान करते हैं।

व्रत थाली मेनू

इस व्रत थाली के मेनू की बात करें तो इसमें स्टार्टर मेन्यू में आलू चाप और साबूदाना टिक्की, मुख्य भोजन में साबूदाना खिचड़ी और परांठे के साथ पनीर मखमली और अन्य खाद्य विकल्प जैसे कोफ्ता करी, और साबूदाना खिचड़ी उपलब्ध हैं।

आईआरसीटीसी नवरात्रि व्रत थाली कैसे बुक करें?

यात्री इस खास नवरात्रि 2022 व्रत थाली को तीन आसान चरणों से बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यात्रियों को पीएनआर नंबर दर्ज कर यात्रा के अनुरूप आस-पास के रेस्तरां की खोज करनी होगी। इसके बाद ‘पूर्ण आदेश' पर क्लिक करें। यहाँ आप अपना भोजन चुन सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान करते समय या कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प चुनते समय ऑर्डर शेड्यूल कर सकते हैं। बस इसके बाद आपका ऑर्डर किया हुआ खाना आपकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा।

आखरी समय पर रद्द होने वाली कन्फर्म सीटों के आवंटन के लिए भारतीय रेलवे ले रही हैं इस सिस्टम का सहारा
ट्रेन में हम में हर कोई सफ़र करता है। इस दौरान ट्रेन में कन्फर्म टिकेट मिल पाना बहुत मुश्किल होता है। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी होती है। हालांकि कुछ यात्री अंतिम समय में टिकट कैंसिल करा देते हैं। ऐसे में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी ऐसी सीट आवंटित करने में परेशानी होती है। ऐसे में रेलवे ने एक ऐसे उपकरण की मदद ली है जो उन सीटों की लाइव जानकारी देगा जो बुक की गई हैं लेकिन आखिरी समय में खाली रहती हैं। जिससे वेटिंग लिस्ट में आने वाले यात्रियों को ऐसी सीटें दी जा सके।

आपको बता दें कि इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे द्वारा हैंड-हेल्ड टर्मिनल का उपयोग किया जा रहा है। पिछले चार महीने से इस सिस्टम की मदद से प्रतिदिन 7000 अपुष्ट यात्रियों को सीट आवंटित की जा रही है। यह एचएचटीएस एक आईपैड के आकार के बारे में एक छोटे से उपकरण के रूप में आता है। जिसमें यात्रियों का रिजर्वेशन चार्ट दिया गया है। अभी तक कागजी चार्ट का उपयोग होता था लेकिन अब वास्तविक समय आरक्षण की जानकारी के डिजिटल चार्ट का उपयोग किया जा रहा है।

गौरतलब है कि टिकट कर्मचारी टिकट बुकिंग और कन्फर्म टिकट की रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त कर सकेंगे। चूंकि यह यात्री आरक्षण प्रणाली सेंट्रल सर्वस से जुड़ा है। तो अब अगर कोई यात्री आखिरी मिनटों में बुकिंग रद्द कर देता है या बुकिंग की पुष्टि नहीं करता है तो खाली सीट की जानकारी एचएचटी डिवाइस पर लाइव देखी जा सकती है। ऐसा करने से जो यात्री वोटिंग लिस्ट में हैं उन्हें यह खाली सीट आवंटित कर दी जाती है। पिछले चार महीनों में इस उपकरण का उपयोग करने वाले यात्रियों को सात हजार से अधिक ऐसी सीटें आवंटित की गई हैं।

राजकोट : भारतीय रेलवे की टिकटों की गैरकानूनी रूप से बिक्री का राष्ट्रव्यापी गिरोह का पर्दाफाश
रेलवे में टिकटों का अवैध धंधा एक लंबे समय से चली आ रही समस्या है जिस पर लाख कोशिश के बाद भी अभी तक पूर्णता अंकुश नहीं लग पाया है. अब पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने एक देशव्यापी घोटाले का भंडाफोड़ किया है। राजकोट से कुल छह फर्जी एजेंट को राजकोट टीम ने वलसाड, मुंबई और यहां तक कि उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। जांच में पता चला कि गिरोह ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर लिया और टिकट बुकिंग की गति बढ़ाने वाले सॉफ्टवेयर का उपयोग करके अवैध रूप से टिकट बेचे।

डिजिटल इनपुट और मुखबिरों द्वारा मिली जानकारी की मदद से गिरोह को पकड़ा

आपको बता दें कि राजकोट डिवीजन के आरपीएफ कर्मचारी डिजिटल इनपुट और मुखबिरों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, पिछले मई में राजकोट से एक तथाकथित यात्रा के आधार पर, रेलवे टिकटों की अनधिकृत चोरी में शामिल व्यक्तियों को पकड़ने के लिए मिशन मोड में कोड नाम 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत गहन अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन में एजेंट मन्नान वाघेला को पकड़ा गया। यह शख्स बड़ी मात्रा में रेलवे टिकट बुक करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर यानी कोविड-19 का इस्तेमाल कर रहा था। इसके अलावा, वाघेला द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर अवैध सॉफ्टवेयर COVID-X, ANMSBACK, ब्लैक टाइगर आदि के सुपर विक्रेता एक अन्य व्यक्ति कन्हैया गिरि को जुलाई में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान गिरि ने अन्य सहयोगियों और वापी एडमिन-डेवलपर अभिषेक शर्मा के नामों का खुलासा किया, जिनके लिए अभिषेक को जुलाई में गिरफ्तार भी किया गया था। अभिषेक शर्मा ने इन सभी अवैध सॉफ्टवेयर के संचालक होने की बात कबूल की है।

एक-एक कर खुले राज

गिरफ्तार आरोपितों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर 3 और आरोपितों- अमन कुमार शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता और अभिषेक तिवारी को क्रमश: मुंबई, वलसाड और सुल्तानपुर (यूपी) से गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ अभी भी मामले में शामिल दो मुखबिरों की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मारगंबाजा आईआरसीटीसी की वेबसाइट को इस तरह से हैक कर लेता था कि आम आदमी की तरह ऑनलाइन टिकट बुक करते समय धीमी गति की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ता था, बल्कि कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से गति कई गुना बढ़ जाती थी। इस तरह का सॉफ्टवेयर फर्जी एजेंटों को 35,000 रुपये से 2 लाख रुपये में बेचा जाता था और फर्जी एजेंट इसके आधार पर ग्राहकों को टिकट बुक करते थे। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 43,42,750 रुपये के 1688 टिकट भी जब्त कर रद्द कर दिया गया, जिस पर यात्रा शुरू नहीं हो सकी। इस प्रकार, जिन यात्रियों ने अनजाने में इन गिरोह के सदस्यों के माध्यम से टिकट बुक किया है, वे उन टिकटों पर यात्रा नहीं कर पाएंगे, भले ही उन्होंने पैसा खर्च किया हो।

राजकोट मंडल मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार जैन, वरिष्ठ डीसीएम अभिनव जेफ और मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह घोटाला संबंधित आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई और सूचना के साथ-साथ प्रदान की गई जानकारी में कमियों को पाटने के कारण पकड़ा गया था। रेलवे टीम द्वारा कदाचार को रोकने के लिए कदम उठाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

आरोपी गिरोह ने ली मोटी कमीशन

रेल टिकटों के अवैध धंधे में लिप्त दलालों के गिरोह का पर्दाफाश कर राजकोट संभाग की आरपीएफ टीम ने विभिन्न राज्यों से 6 लोगों को गिरफ्तार कर 43 लाख का रेल टिकट जब्त किया है, लेकिन इसके अलावा ऐसे घोटालेबाजों से मोटी कमाई भी की है. अब तक 27.71 करोड़ रुपये के कमिशन ले चुके हैं। टिकट बुक करने वाले व्यक्ति की यूजर आईडी और यात्रा करने वाले व्यक्ति का नाम अलग होने पर इसका पता रेलवे के प्रबल सॉफ्टवेयर से चला, जिससे दिल्ली से संदिग्ध मामलों की सूचना उस इलाके के आरपीएफ को भेजी गई और इस तरह के डिजिटल इनपुट ने भी काम किया और अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सका।

इस मामले में आरोपी सोशल मीडिया यानी टेलीग्राम, व्हाट्सएप आदि का इस्तेमाल कर आईआरसीटीसी के फर्जी वर्चुअल नंबर और फर्जी यूजर आईडी मुहैया कराकर इस अवैध सॉफ्टवेयर के विकास और बिक्री में शामिल थे। आरोपियों के पास नकली आईपी एड्रेस जनरेशन सॉफ्टवेयर था, जिसका इस्तेमाल ग्राहकों पर प्रति आईपी एड्रेस सीमित संख्या में टिकट प्राप्त करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को रोकने के लिए किया जाता था। उन्होंने डिस्पोजेबल मोबाइल नंबर और डिस्पोजेबल ईमेल भी बेचे हैं, जिनका उपयोग आईआरसीटीसी की फर्जी यूजर आईडी बनाने के लिए और ओटीपी सत्यापन के लिए किया जाता है। पूर्व में, इन आरोपियों ने 28.14 करोड़ रुपये के टिकट खरीदे और बेचे, जिससे उन्हें मोटी कमीशन मिली थी।

अब से आपका व्हाट्सएप दिलाएगा आपको ट्रेन में खाना, आईआरसीटीसी ने शुरू की विशेष सुविधा
भारतीय रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और काम की खबर हैं। अब से आप ट्रेन में बैठे-बैठे व्हाट्सएप की मदद से ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी ने एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर सुविधा को लॉन्च किया है, जिसमें यात्री पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप से ही ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इस चैटबॉट सर्विस के लिए आइआरसीटीसी की फूड डिलिवरी सर्विस जूप ने जियो हैपटिक के साथ पार्टनरशिप की है।

व्हाट्सएप से ही हो जायेगा ऑर्डर

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की इस सुविधा के लिए यात्रियों को कोई एप भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल अपने पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करना होगा। यात्री किसी भी स्टेशन से सुविधा अनुसार व्हाट्सएप चैट पर जूप की मदद से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही यात्रियों को व्हाट्सएप चैट से ही रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग, फीडबैक और हेल्पलाइन का सपोर्ट भी मिलेगा। इस सुविधा को 100 से अधिक रेलवे स्टेशन के लिए शुरू कर दिया गया है। साथ ही आप वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार का खाना ऑर्डर करने की सुविधा है।

कैसे करें खाना ऑर्डर

आपको ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगाने के लिए आपको +917042062070 नंबर पर मैसेज करना है। इसके बाद आपको दस अंकीय पीएनआर नंबर टाइप करना है। आपको इसके बाद रेस्टोरेंट सिलेक्ट करना है और जो भी खाना आप ऑर्डर करना चाहते हैं की जानकारी देनी है। इसके बाद पैमेंट करके आप ऑर्डर को कंफर्म कर सकते हैं। इसके बाद आप व्हाट्सएप चैट से ही रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग और फीडबैक सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब से नहीं करना पड़ेगा टिकट कैंसिल करने पर रिफंड का इंतजार, झटपट मिल जाएंगे पैसे
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की यात्रा को आसान और सरल बनाने के लिए रोज नई योजना प्रस्तुत करती है। अब आईआरसीटीसी ने ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर दी है। अब तक ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद अगर उसे रद्द किया जाता है तो उसका रिफंड आने में काफी दिन लग जाते है। पर अब से ट्रेन का टिकट कैंसिल कराने के बाद आपका पैसा नहीं फंसेगा बल्कि आपको जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। इसके अलावा टिकट बुकिंग में लगने वाले समय को भी कम कर दिया गया है। टिकट कैंसिल होने पर रिफंड मिलने में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब पैसा तुरंत खाते में जाएगा। आईआरसीटीसी के तहत ग्राहक को अपने यूपीआई बैंक खाते या डेबिट के लिए केवल एक ही मैंडेट देना होता है। इसलिए भुगतान करना सुविधाजनक होगा और इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने अब अपना खुद का पेमेंट ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए भुगतान किया जाता है तो जल्द ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी। आइये आपको बताते है कि आपको क्या करना होगा। iPay आईपे के माध्यम से बुकिंग के लिए सबसे पहले www.irctc.co.in पर लॉग इन करना होगा। फिर यात्रा विवरण जैसे यात्रा तिथि, स्थान, कोच जो भी आप चाहते हैं उसे भरें। इसके बाद जिस ट्रेन से आप यात्रा करना चाहते हैं उसका चयन करें। बस ध्यान रखें कि  टिकट बुक करते समय आपको पेमेंट मेथड में 'IRCTC iPay' का पहला विकल्प चुनना होगा। इस विकल्प को चुनें और Pay & Book पर क्लिक करें। फिर भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई विवरण भरें। बस इसके बाद आपका टिकट तुरंत बुक हो जाएगा, जिसकी पुष्टि आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले आईआरसीटीसी के पास अपना भुगतान विकल्प नहीं था। आईआरसीटीसी नेट बैंकिंग या अन्य भुगतान सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। इन सबके कारण बुकिंग में काफी समय लगता है। साथ ही अगर पैसा कट गया तो खाते में वापस आने में काफी समय लग जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आईआरसीटीसी भुगतान विकल्प बेहद सुरक्षित है। आपका टिकट कैंसिल होने के तुरंत बाद रिफंड भी मिलेगा।