Patan - Loktej

महिला ने अपनी मौत की फर्जी कहानी गढ़ने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की, गिरफ्तार
पाटन (गुजरात), 28 मई (भाषा) गुजरात के पाटन जिले में एक विवाहित महिला ने अपनी मौत की फर्जी कहानी गढ़ने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी और शव को अपने कपड़े पहनाकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पाटन में संतालपुर तालुका के जाखोत्रा ​​गांव के व्यक्ति का अधजला शव मंगलवार रात बरामद किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने गीता अहीर (22) और उसके प्रेमी भरत अहीर (21) को बुधवार तड़के पालनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

अधिकारी के अनुसार महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि ‘दृश्यम’ फिल्म से प्रेरित होकर उसने अपनी झूठी मौत की साजिश रची थी।

पाटन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी के नायी ने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘गीता अपने पति के साथ जाखोत्रा ​​में रहती है। उसके दिमाग में यह योजना सूझी और उसने अपने प्रेमी को एक शव की व्यवस्था करने के लिए राजी किया ताकि वे उसकी मौत का नाटक कर सकें और गुजरात से भागने के बाद साथ रह सकें।’’

नायी के अनुसार मंगलवार रात गीता अपने घर से तब निकल गयी जब सभी सो रहे थे। बाद में जब उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश करने लगे, तो उन्हें गांव के बाहरी इलाके में एक तालाब के पास एक अधजला शव मिला।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘चूंकि गीता के पहने कपड़े और उसकी पायल शव पर पाई गई थी, इसलिए उसके परिजनों ने शुरू में सोचा कि यह गीता का शव है। हालांकि, शव को घर लाने के बाद उन्हें पता चला कि यह शव किसी पुरुष का है। इसकी सूचना मिलने के बाद हमने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।’’

नायी के मुताबिक मृत व्यक्ति की पहचान बाद में 56 वर्षीय हरजीभाई सोलंकी के रूप में हुई, जो संतालपुर तालुका के पड़ोसी वउवा गांव में खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जब पुलिस को पता चला कि गीता का भरत के साथ प्रेमसंबंध है और दोनों ट्रेन से राजस्थान भाग सकते हैं तब एक पुलिस दल ने दोनों को पालनपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया जहां वे राजस्थान जाने वाली ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

एसपी ने कहा कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गीता ने हमें बताया कि चूंकि उसने ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम2’ फिल्में देखी थीं, इसलिए उसे अपनी मौत की झूठी कहानी की योजना सूझी, ताकि वह अपना बाकी जीवन भरत के साथ बिता सके। भरत उसकी योजना के अनुसार काम करने के लिए सहमत हो गया और उसने हत्या के लिए किसी पुरुष या महिला की तलाश शुरू कर दी। उसने (भरत ने) 26 मई को सोलंकी को देखा और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भरत ने एक सूनसान जगह पर गाड़ी रोकी तथा गला घोंटकर सोलंकी को मार डाला और फिर शव को जाखोत्रा के एक तालाब के पास ले गया।

नायी ने कहा कि योजना के मुताबिक मंगलवार रात जब सभी लोग सो रहे थे तब गीता अपने घर से भाग गयी और पेट्रोल की बोतल लेकर तालाब पर पहुंच गयी।

नायी ने कहा, ‘‘दोनों ने पहले गीता के कपड़े और पायल को सोलंकी के शव पर पहनाया और फिर उसके द्वारा लाए गए पेट्रोल से आग लगा दी। वे मौके से भागकर पालनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे क्योंकि उनकी योजना ट्रेन से जोधपुर जाने की थी। हालांकि, हमारी टीम ने उन्हें मौके से (रेलवे स्टेशन पर) ही पकड़ लिया।’’

गुजरात : पाटण के रैगिंग मामले में 15 सीनियर मेडिकल छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज
पाटण, 18 नवंबर (हि.स.)। गुजरात के पाटण स्थित धारपुर मेडिकल कॉलेज के एक विद्यार्थी की मौत मामले में 15 सीनियर विद्यार्थियों को सस्पेंड करने के बाद सोमवार इन सभी के खिलाफ बालिसना थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कॉलेज की रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह केस दर्ज करने की

कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर धारपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विद्यार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक आंदोलित छात्रों और पुलिस के बीच रस्साकशी का माहौल रहा। विद्यार्थी रैगिंग का विरोध कर रहे थे।

धारपुर पुलिस के अनुसार पाटण-उंझा रोड पर स्थित धारपुर मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात अनिल मेथाणिया नामक विद्यार्थी अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में पता चला कि कॉलेज के सीनियर छात्र मृतक अनिल मेथाणिया के साथ रैगिंग कर रहे थे, इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। बताया गया कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

घटना के बाद कॉलेज के डीन हादिक शाह ने कमेटी से जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जानकारी दी थी। रविवार देर शाम जांच कमेटी की रिपोर्ट में 15 सीनियर विद्यार्थियों को दोषी बताया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन की ओर से 15 विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस उपाधीक्षक के के पंडया ने बताया कि धारपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग होने की जानकारी मिली है। दूसरे वर्ष के विद्यार्थी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज के कॉमन रूम में बुलाकर जबर्दस्ती गीत गाने और डांस करने के लिए दबाव डाल रहे थे। जूनियर विद्यार्थियों को लगातार साढ़े तीन घंटे तक खड़ा रखा गया। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में रैगिंग करने के पहले का चैट भी सामने आया है। इसके अनुसार विद्यार्थियों को उनके गांव-शहर के अनुसार बुलाया गया था।

एक पीड़ित विद्यार्थी के अनुसार शनिवार रात साढ़े 8 बजे उन्हें रूम में बुलाया गया था। इसका संदेश वाट्सएप में उन्हें भेजा गया था। रूम में सीनियर विद्यार्थी उन्हें अश्लील डांस करने और 10 गाली बोलने को बोल रहे थे। हालांकि मृतक छात्र अनिल मेथाणिया ने ऐसा करने से मना किया था। इस पर सीनियर विद्यार्थी ने उसे धमकी देते हुए बोला कि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसे चम्मच से बाल्टी में पानी भरना होगा।

अहमदाबाद : मातृगया तीर्थ, गुजरात के सिद्धपुर में किया जाता है माता का श्राद्ध
अहमदाबाद, 24 सितंबर (हि.स.)। सिद्धपुर गुजरात के पाटन जिले में प्राचीन सरस्वती नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। सिद्धपुर शहर संपूर्ण भारत में मातृ श्राद्ध के लिए प्रसिद्ध है। भारत के किसी भी क्षेत्र में रहने वाली माता की अंतिम इच्छा मृत्यु के बाद सिद्धपुर स्थित मातृगया में अपने पुत्र से पिंड ग्रहण करने की होती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक भीष्म पंचक पर्व के समय इस स्थान पर लाखों तीर्थ यात्री पहुंचते हैं और अपने पितरों (पूर्वजों) की आत्मा की शांति के लिए स्नान-दान तथा पिंडदान करते हैं।

सिद्धपुर शहर अति प्राचीन, धार्मिक, पवित्र और ऐतिहासिक नगरी है। उत्तर गुजरात में स्थित सिद्धपुर ‘श्रीस्थल’ के नाम से भी जाना जाता था, बाद में यह शहर सोलंकी वंश के प्रतापी राजा सिद्धराज जयसिंह के समय में उनके नाम से सिद्धपुर के रूप में जाना जाने लगा।

गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के अनुसार गत वर्ष सिद्धपुर के बिंदु सरोवर में कार्तिक, भाद्रपद और चैत्र माह सहित पूरे वर्ष के दौरान लगभग 47,100 परिवारों द्वारा पूरे विधि-विधान से मातृ श्राद्ध की पूजा की गई थी।

गुजरात सरकार सिद्धपुर में धार्मिक क्रिया के लिए आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार कार्यरत है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल में यात्रियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं, पंडित-पुरोहित के संपर्क की जानकारी, पूजा-विधि का स्थान और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा, ताकि सिद्धपुर आने वाले तीर्थ यात्रियों को इस पोर्टल के जरिए सभी सुविधाओं की जानकारी मिल सके। यात्रियों को तमाम स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस विशाल में परिसर में एक साइड मैप भी लगाया गया है। यहां ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें एक साथ 200 परिवार पूजा-विधि का लाभ उठा सकते हैं।

ऐतिहासिक नगरी सिद्धपुर में स्थित बिंदु सरोवर में तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2012 में नवीन कुंड का निर्माण, मातृश्राद्ध को महत्व को समझाने वाली प्रदर्शनी, म्यूजियम, कुंड, पार्किंग, शौचालय, श्राद्ध विधि के लिए अलग-अलग छतरियों के साथ बैठक व्यवस्था, रुद्धमहालय की प्रतिकृति, उद्यान, स्नानागार, एमिनिटी सेंटर, वीआईपी रूम, कार्यालय भवन, प्रवेश द्वार, परिसर की चाहरदीवारी और सोलर सिस्टम आदि विकसित किए गए थे।

इसके अलावा, सिद्धपुर के बिंदु सरोवर में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पर्याप्त स्वच्छता, सुरक्षा, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय, पूजा-विधि हॉल, चेंजिंग रूम, उद्यान और विद्युतीकरण का काम भी किया गया है। यात्राधाम विकास ने बिंदु सरोवर में दिन-रात स्वच्छता, संपूर्ण परिसर की सफाई, बिंदु सरोवर कुंड के पानी को फिल्टर कर शुद्ध करने, अल्पा सरोवर में भी सफाई कार्य, दोनों सरोवरों में समय-समय पर पानी को स्वच्छ करने के लिए फिल्ट्रेशन पम्प और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-रिक्शा जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इतना ही नहीं, विधिवत पूजा के इच्छुक नागरिकों की सरलता और समग्र प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में यहां सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। यहां पिंडदान की विधिवत पूजा-अर्चना के लिए आगामी समय में ‘ऑनलाइन क्यू मैनेजमेंट सिस्टम’ नामक पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन स्लॉट या स्पॉट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।

पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बिंदु सरोवर

सिद्धपुर के बोहरा वाड़ की ऐतिहासिक इमारतें स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इन इमारतों में यूरोपीय वास्तुकला की स्पष्ट झलक नजर आती हैं। इनका समावेश संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी किया गया है। भारत के चार पवित्र सरोवरों में से एक ‘बिंदु सरोवर’ सिद्धपुर में स्थित है।

आदि शक्ति के स्वरूप के रूप में माता का विशेष महत्व है। माता की भक्ति और स्नेह का मूल्य कोई भी नहीं आंक सकता। बिंदु सरोवर एक पवित्र स्थल है, जहां विधि-विधान से मातृश्राद्ध किया जाता है। प्रतिवर्ष कार्तिक माह यानी अक्टूबर-नवंबर महीने के दौरान देश के कोने-कोने से हजारों परिवार दिवंगत माता के श्राद्ध के लिए यहां आते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिंदु सरोवर यानी बूंद से बना हुआ सरोवर। मान्यता है कि भगवान विष्णु के आंसू यहां तालाब में गिर थे। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने बिंदु सरोवर के किनारे अपनी माता रेणुका का पिंड दान किया था। इस पवित्र स्थान पर परशुराम का मंदिर भी स्थित है, जहां अनेक ऋषि-मुनियों ने तपस्या की है।

गुजरात में राहुल गांधी को पाटण क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
पाटण, 29 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पाटण लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी ठाकोर के प्रचार के समर्थन में सोमवार को स्थानीय प्रगति मैदान में एक जनसभा संबोधित किया। राजा-महाराजाओं के संबंध में राहुल गांधी की एक टिप्पणी के विरोध में पाटण क्षत्रिय समाज ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने विरोध कर रहे 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

पाटण की धरती पर जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण जय अंबाजी, जय बहुचराजी बोल कर किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में 22 लोग ऐसे हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिन्दुस्तानियों के बराबर धन है। इन लोगों के नाम सभी जानते हैं, गुजरात में ही यह शुरू हुआ था, उनमें अदाणी व अंबानी हैं। राहुल ने पूरे भाषण में भाजपा को निशाना बनाया।

राहुल गांधी ने कहाकि केन्द्र सरकार ने 22-25 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। नरेन्द्र मोदी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन इन 22-25 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिए। आम लोगों को पता नहीं है कि 16 लाख करोड़ कितना होता है। इसे ऐसे समझें कि यूपीए की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था। यदि 25 बार हिन्दुस्तान के किसानों का कर्ज माफ करो तब यह 16 लाख करोड़ रुपये होते हैं। यानी 25 साल तक हर साल किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो यह 25 लाख करोड़ रुपये होता है। इसी तरह 24 साल के मनरेगा के पैसा के बराबर है यह 25 लाख करोड़ रुपये। हिन्दुस्तान के एक फीसदी लोग 40 फीसदी धन कंट्रोल करते हैं, यह देश की सच्चाई है। राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी और किसानों की स्थिति हैं लेकिन यह मुद्दे गायब हो गए। इसकी वजह है कि कॉरपोरेट समेत अन्य सभी निजी क्षेत्रों में गरीब, आदिवासी, पिछड़ा गायब हैं।

राहुल ने नोटबंदी व जीएसटी आदि पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं है, 45 साल से सबसे अधिक बेरोजगारी हिन्दुस्तान में आज है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग की 90 फीसदी आबादी है। देश में 15 फीसदी दलित हैं, 50 फीसदी पिछड़ा वर्ग है, 8 फीसदी आदिवासी है, 5 फीसदी सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग के लोग है। उन्होंने बड़ी कंपनियों, निजी क्षेत्र में पिछड़े, दलित, आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

राहुल ने आरोप लगाया कि केन्द्र की सरकार 90 लोग चलाते हैं, जो आईएएस ऑफीसर हैं। देश के किस क्षेत्र में कितना पैसा जाएगा यही लोग निर्णय करते हैं। राहुल ने कहा कि जीएसटी में भेदभाव है। गरीब और अमीर सभी से बराबर जीएसटी लिया जा रहा है। राहुल ने अपने भाषण में कांग्रेस के न्याय पत्र की चर्चा की। महालक्ष्मी योजना, अग्निपथ योजना, राम मंदिर और जातिगत जनगणना पर भी अपनी बात कही।

राजा-महाराजाओं के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी के विरोध में पाटण क्षत्रिय समाज में आक्रोश दिखा। पाटण क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं ने टीबी तीन रास्ता पर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

देश में वुमन डेवलपमेंट नहीं, वुमन लेड डेवलपमेंट की गारंटी हो रही है साकार : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में विकसित भारत-विकसित गुजरात अंतर्गत बुधवार को पाटण में आयोजित राज्य स्तरीय ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम में 13 हजार से अधिक स्वयं-सहायता समूहों की 1.30 लाख से अधिक महिलाओं को 250 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता का भुगतान किया गया। इसके अलावा, अन्य योजनागत सहायता लाभ भी दिए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के बारासात में ‘नारी शक्ति वंदना’ उत्सव में किए गए संबोधन का पाटण सहित समग्र गुजरात राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण किया गया।

पाटण में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दशक में महिला कल्याण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। मातृ शक्ति को सक्षम व प्रभावशाली बनाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। महिलाएँ अधिक सफल व प्रगतिशील बनी हैं। महिलाओं को सशक्तिकरण की प्रहरियों के रूप में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज महिला विकास नहीं, बल्कि महिला द्वारा संचालित विकास की गारंटी है। समग्र देश में 30 करोड़ माताएँ-बहनें मुद्रा लोन से लाभान्वित हुई हैं। 3.12 करोड़ बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुले है। महिला उद्यमियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश के कुल स्टार्टअप में आधों का नेतृत्व महिला शक्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसद में ‘नारी शक्ति वंदना’ अधिनियम पारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहनों के सामर्थ्य व कौशल को निखार देने की गारंटी दी है, जिसे साकार करने वाला यह उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के बजट में ग्यान (GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता तथा नारी) सशक्तिकरण पर जोर देकर इसके लिए ठोस कदम उठाए हैं। उनकी दीर्घदृष्टि में पंचायत से पार्लियामेंट तथा प्ले ग्राउंड से स्पेस साइंस तक हर क्षेत्र में नारी शक्ति का कौशल झलका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी आने वाले समय के लिए सज्ज होकर समय से पहले ही एडवांस प्लानिंग कर देते हैं। नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सशक्त समाज के लिए सशक्त महिला का कार्य मंत्र अपनाया है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य की जनता तथा महिलाओं के लिए एडवांसमेंट, एम्पावरमेंट तथा डेवलपमेंट की त्रिपक्षीय रणनीति के साथ सेवारत है।

श्री पटेल ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदना’ का यह कार्यक्रम राज्य की लाखों बहनों को सखी मंडलों के माध्यम से लखपति दीदी बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का विकासोत्सव है। श्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए गुजरात लाइवलीहुड प्रमोशन कंपनी शुरू करवा कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में व्यवस्था शुरू कराई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की सहायक बनने के लिए सखी मंडलों के माध्यम से बहनों के हाथ में करोड़ों रुपए का कारोबार सौंपा है। सखी मंडलों द्वारा रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड दिया जाता है तथा कैश क्रेडिट दी जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से गुजरात का डेयरी सेक्टर दुनिया की सबसे बड़ी सहाकारिता बन गई है। गुजरात की ग्रामीण महिलाएँ दूध उत्पादन से करोड़ों रुपए कमा रही हैं। आज ‘नारी शक्ति वंदना’ उत्सव मना कर हम इन सभी माताओं-बहनों का गौरव कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। गुजरात सरकार ने इस वर्ष इतिहास का सबसे बड़ा 3 लाख 32 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। इस वर्ष के बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए गत वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6885 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार ने प्रत्येक नागरिक के लिए लिविंग वेल-अर्निंग वेल के नारे के साथ विकसित गुजरात@2047 का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत कर विकसित गुजरात का रोड मैप प्रस्तुत किया है तथा राज्य की विकास यात्रा में माताओं-बहनों का समावेश कर समग्र देश में महिला सशक्तिकरण का रोल मॉडल स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की गारंटी दी है, तब विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात; इस सरकार का संकल्प है।

पाटण: कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
पाटण, 13 दिसंबर (हि.स.)। पाटण जिले की सांतलपुर तहसील के फागली गांव में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो किसी शादी समारोह में जा रहे थे। मृतकों में पति-पत्नी और 2 पुत्रियां शामिल हैं। सड़क पर अचानक जंगली पशु आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार समीप की नहर में जा गिरी। मृतकों में महेन्द्र भाई जोशी (पति), भाविना जोशी (पत्नी), दिशा जोशी (पुत्री), उर्वशी जोशी (भतीजी) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सांतलपुर तहसील के फांगली निवासी और मुंबई में स्थायी तौर पर रह रहा जोशी परिवार 5 दिन पहले मुंबई से भांजे की शादी के लिए अपने गांव आया था। 14 दिसंबर को कच्छ में भांजे की शादी थी। इसके लिए जोशी परिवार बुधवार सुबह कार में सवार होकर फांगली से कच्छ की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान फांगली गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क पर अचानक कोई वन्य प्राणी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर समीप की नहर में जा गिरी।

कार के नहर में डूबने से कार में सवार पति-पत्नी और दो पुत्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चारों के शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सांतलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सांतलपुर थाने के पीएसआई हार्दिक परमार ने बताया कि जोशी परिवार भांजे की शादी के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में वन्य प्राणी के आने से कार दुर्घटनाग्रस्त होकर समीप के नहर में जा गिरी। इसमें डूबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

अमित शाह ने की प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
प्रभास पाटण (वेरावल), 2 दिसंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह धर्मपत्नी के साथ प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव का दर्शन करने पहुंचे। महादेव का दर्शन कर शाह ने सोमेश्वर महापूजा, ध्वजा पूजा और पाद्य पूजा की। देवाधिदेव के श्रीचरणों में उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

सोमनाथ मंदिर में पुरोहितों और ऋषिकुमारों के श्लोकों के उच्चारण के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने महादेव की पूजा अर्चना की। गृह मंत्री ने महादेव के समक्ष गंगाजल का अभिषेक किया। सोमनाथ मंदिर में उन्होंने ध्वजारोहण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने हर महीने की मासिक शिवरात्रि को होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ का संकल्प भी किया।

सोमनाथ दर्शन के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ सोमनाथ ट्रस्ट के सचिव योगेन्द्र देसाई, महाप्रबंधक विजयसिंह चावडा, कलक्टर एच के वढवाणिया, जिला विकास अधिकारी रविन्द्र खताले, जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जाडेजा, प्रांत अधिकारी के वी बाटी, जिला भाजपा प्रमुख महेन्द्र पीठिया, महामंत्री दिलीप बारड, विशाल वोरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गुजरात : पाटन में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत, 9 घायल
पाटन के समी-राधनपुर हाईवे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 9 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे में महिला पुलिसकर्मी रेखाबेन और उनके पति की मौत हो गई। इस हादसे में 1 बच्चे की भी दुखद मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एक अन्य घटना में, तापी पुलिस में सेवारत एक पुलिसकर्मी दुर्घटना का शिकार हो गए। व्यारा-मांडवी रोड पर रामपुरा के पास एक बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिसकर्मी सतीशभाई चौधरी दुर्घटनाग्रस्त हो गये। गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है।

गुजरात : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
प्रेम प्रसंग में एक शादीशुदा युवक की हत्या करने की घटना सामने आई है। इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। इस पूरी घटना में पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच जारी है और कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के शव को हारिज रेफरल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन जिले के हारिज तालुका के दूधा रामपुरा गांव में रहने वाले मोहनभाई परमार की पत्नी भगीबेन का उसी गांव के अरविंद ठाकोर नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी मोहनभाई को हो गई थी। जिससे भगीबेन और अरविंद को मोहनभाई आंखों में गड़ रहा रहा था। मोहनभाई और भगीबेन के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। चूंकि उनका परिवार बड़ा था, इसलिए यह झगड़ा शांत हो जाता था। भगीबेन ने प्रेमी अरविंद के साथ मिलकर मोहनभाई को अपने रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था।

शव को देखकर उसने अपनी पहचान अपने पिता के रूप में की

मृतक मोहनभाई के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी मां और पिता कल बाहर जा रहे थे। फिर उसने पूछा कि कहां जा रहे हो? तब मां ने कहा कि हम मजदूरी का पैसा लेने जा रहे हैं। शाम को जब मां अकेली घर वापस आई तो बेटे ने पूछा कि मेरे पापा कहां हैं? तो माँ ने कहा कि तेरे पापा दूसरे काम से रोड़ा गाँव गये हैं। देर तक पिता के घर नहीं आने पर उसने पिता के नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बेटे ने अपने दोस्तों को घर बुलाया और पिता को ढूंढने निकला। इसी बीच उन्हें पता चला कि वांसा गांव में नर्मदा नहर के बगल वाली नहर में एक शव पड़ा हुआ है,क जिससे वह अपने दोस्तों के साथ उस जगह पर पहुंच गया। उसने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।

बेटे की शिकायत के आधार पर दोनों हत्यारोपी जेल में हैं

इस घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां और उसका प्रेमी संदिग्ध हैं। जब पुलिस ने भगीबेन और उसके प्रेमी से पूछताछ की तो उन्होंने जवाब देने से आनाकानी करने लगे। जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो वे दोनों संदिग्ध मोहनभाई की हत्या करने की बात कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर दोनों हत्यारों को जेल भेज दिया।

गुजरात : समी-शंखेश्वर हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत
गुजरात में हाईवे पर हादसों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर गुजरात में बुधवार को समी-शंखेश्वर हाईवे पर एक दुर्घटना होने से रक्षाबंधन का त्योहार पीड़ित परिवार में मातम में तब्दील हो गया। सुबह-सुबह हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद बहनों की रक्षाबंधन पर्व मातम में बदल गई। ट्रक के पीछे कार टकराने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए समी सरकारी अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई की।

तीनों मृतक राधनपुर के पास के रहने वाले हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से पाटन जिले के राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुधवार को तड़के शंखेश्वर हाईवे पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह, जब आइसर ट्रक सड़क से गुजर रहा था, एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक राधनपुर के पास के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

गुजरात : अमेरिका में हिट एंड रन में एक गुजराती युवक की मौत, पिता से बात करते वक्त एक कार ने मारी टक्कर
अमेरिका में एक और गुजराती युवक की मौत हो गई है. पाटन का एक युवक टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका गया था। जो अगले महीने भारत लौटने वाला था। पता चला कि पिता से फोन पर बात करते समय कार ने टक्कर मार दी। यह दुखद खबर मिलने के बाद युवक का परिवार शोक में डूब गया।  युवक का शव अमेरिका से पाटन लाने के लिए सरकार को सूचना दे दी गयी है। फिलहाल युवक के शव को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटन का दर्शील ठक्कर नाम का युवक टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका गया था। अमेरिका के ह्यूस्टन में सिग्नल बंद होने पर दर्शील सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान अचानक सिग्नल खुलने से एक कार ने दर्शील को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना कर कार चालक भाग गया। दर्शील की मौत की खबर मिलते ही गृहनगर में रह रहे परिजन शोक में डूब गये। परिजनों की मांग है कि शव को जल्द से जल्द घर लाया जाए। दर्शील टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका गए थे और सितंबर में भारत लौटने वाले थे।

वह मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बात करते थे

पाटन के शिवकृपा सोसायटी निवासी दर्शील ने 9 अप्रैल 2023 को टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका की यात्रा पर गया था। जिसे 26 सितंबर को वापस आना था। दर्शील ठक्कर 31 जुलाई की शाम अमेरिका के ह्यूस्टन टेक्सास में घूमने निकला था। उस वक्त वह अपने माता-पिता से वीडियो कॉल कर बात रहा था। इसी बीच सिग्नल बंद होने के कारण दर्शील सड़क पार करने लगे, लेकिन जैसे ही वह सड़क पार करने वाले थे तभी अचानक सिग्नल खुल गया और तेज रफ्तार से आ रही कार दर्शील को टक्कर मारते हुए निकल गईं। इस तरह वाहनों के टायर दर्शील पर चढ़ने से दर्शील की मौत हो गई।

गुजरात : आगामी दिनों में श्रमिकों को आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी : उद्योग मंत्री
श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत रविवार से पाटन जिले के कडियानाका में दो भोजन केन्द्रों का उद्घाटन किया गया है। इस योजना के तहत निर्माण श्रमिकों को 5 रुपये टोकन रेट पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस भोजन में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, मिर्च और गुड़ प्रदान किया जाएगा, जबकि सुखड़ी जैसे मिठाइयों को भी सप्ताह में एक बार शामिल किया जाएगा। ये फूड सेंटर जिले के गणपति मंदिर से सटे सुभाष चौक और गोल शेरी प्रखंड में शुरू किए गए हैं।  इन केन्द्रों का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत अब
तक 1.24 करोड़ से अधिक भोजन वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में इस योजना के तहत कुल 105 स्थानों पर सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उद्योग एवं लघु उद्योग मंत्री बलवंत सिंह ने बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की और कहा कि निकट भविष्य में आवास की व्यवस्था की जाएगी।

श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी : बलवंत सिंह

मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने कहा कि निकट भविष्य में पाटन जिले के चाणस्मा, सिद्धपुर, राधनपुर, हारीज में फूड सेंटर शुरू किए जाएंगे। भोजन केंद्र पर धन्वंतरि रथ के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिन श्रमिकों के पास ई-कार्ड नहीं है उन्हें 15 दिन तक टोकन के माध्यम से भोजन कराया जायेगा। निकट भविष्य में जिले के बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए आवास की सुविधा भी सृजित की जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजुलबेन देसाई ने सुभाष चौक के अलावा पाटन के गोल शेरी नाका स्थित सधीमाता मंदिर के सामने एक फूड सेंटर का भी उद्घाटन किया।

श्रमिक अन्नपूर्णा योजना का लाभ लेने के लिए क्या करें?

निर्माण श्रमिक को अपना ई-निर्माण कार्ड लेकर श्रमिक अन्नपूर्णा योजना भोजन वितरण केंद्र जाना होगा। कार्ड में दर्शाए गये ई-निर्माण नंबर पर अथवा क्यूआर स्कैन करने के बाद खाद्य वितरण केंद्र की ओर से कार्यकर्ता को पांच रुपये का टोकन दिया जाएगा।

श्रमिकों को उसके टिफिन में खाना दिया जाएगा

ई-निर्माण कार्ड के माध्यम से एक श्रमिक को उसके पूरे परिवार के लिए एक समय का भोजन मिलेगा। जिन हितग्राहियों के पास ई-निर्माण कार्ड नहीं है, उनका निर्माण स्थल पर ही पंजीयन किया जाएगा। ई-निर्माण कार्ड नहीं होने पर श्रमिक को 15 दिन तक भोजन मिल सकता है। तब तक कर्मचारी को ई-निर्माण कार्ड बनवाना होगा। योजना के नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। उस पोर्टल से ही निर्माण श्रमिकों को टोकन जारी किया जाएगा। यह पोर्टल सीएम डैशबोर्ड और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ है।