Chikhli - Loktej

गुजरात : गांवों में बढ़ता जा रहा तेंदुए का आतंक, पोल्टी फार्म पर हमला कर 380 मुर्गियों का किया शिकार
गुजरात के चिखली स्थित नौगामा गांव में रात के समय एक तेंदुए ने पोल्ट्री फॉर्म में अपना आतंक मचाए होने की खबर सामने आई है। पोल्ट्री फॉर्म में घुसकर तेंदुए ने तकरीबन 380 मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल फैल चुका है। तेंदुए के आतंक के चलते चिखली जंगल विभाग द्वारा तुरंत ही पिंजरा रखने की कार्यवाही की गई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, चीखली तालुका से सटे हुए गांव नौगामा में रहने वाले निखिल भाई दीपक भाई पटेल के पोल्ट्री फॉर्म में साढे चार हजार से भी अधिक मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म के आसपास तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी उन्हें पिछले कुछ दिनों से ही मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पोल्ट्री फॉर्म की सुरक्षा और भी बढ़ा दी थी। हालांकि इसके बावजूद पिछली रात के समय तेंदुआ पोल्टी फार्म की सुरक्षा जाली तोड़कर अंदर घुस गया था और मुर्गियों का शिकार करने लगा था।

तेंदुए के इस आतंक में पोल्ट्री फार्म के तकरीबन 380 मुर्गियां मर गई थे। जबकि 25 से अधिक मुर्गियां चोटिल हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही मालिक को हुई उन्होंने वन विभाग में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की दिशा में कार्यवाही शुरू की गई है।

गुजरात : पुलिस स्टेशन के अंदर ही दो कैदियों ने लगाई फांसी
गुजरात के नवसारी जिले के चिखली पुलिस स्टेशन से जो घटना सामने आई है, उसके बाद से पूरे पुलिस डिपार्टमेन्ट में हलचल मच गई है। दरअसल चोरी के केस में पकड़े गए दोनों आरोपी में जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चोरों द्वारा किए इस कृत्य के कारण ही पुलिस विभाग में काफी सनसनी मच गई थी।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, डांग जिले के वघई तहसील से पुलिस दो शंकास्पद आरोपियों को चोरी के केस में पिछले दिन पुलिस स्टेशन ले आई थी। जहां दोनों आरोपियों ने अपने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस स्टेशन के सभी रूम में सीसीटीवी कैमरा है और पूरे समय यहाँ पुलिस का पहरा भी लगा रहता है, इसके बावजूद भी किस तरह आरोपियों ने फंदा लगा लिया यह एक बड़ा सवाल है।

घटना के चलते पुलिस के काम पर भी लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। घटना के बाद फिलहाल पुलिस स्टेशन में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिल्ला पुलिस अध्यक्ष, डेप्युटी जिला पुलिस अधीक्षक सहित डेप्युटी कलेक्टर भी पुलिस स्टेशन पहुंचे है। लोगों ने सवाल उठाया है की कही पुलिस की मार से तो दोनों आरोपी ने यह आखिरी निर्णय लेने का तो नहीं लिया था।