Youtube - Loktej

सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया, पहलगाम रिपोर्टिंग पर ‘बीबीसी’ को भेजा पत्र
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री के साथ-साथ झूठे एवं भ्रामक बयान प्रसारित करने के आरोप में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह निर्णय जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद लिया गया। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

सरकार ने पहलगाम त्रासदी को लेकर अपनी रिपोर्टिंग में आतंकवादियों को ‘‘चरमपंथी’’ कहने पर ‘बीबीसी’ को एक औपचारिक पत्र भी भेजा है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम की दुखद आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान तथा गलत सूचना प्रसारित करने के आरोप में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया है।’’

जिन यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया गया है उनमें, ‘डॉन न्यूज’, ‘इरशाद भट्टी’, ‘समा टीवी’, ‘एआरवाई न्यूज’, ‘बोल न्यूज’, ‘रफ्तार’, ‘द पाकिस्तान रेफरेंस’, ‘जियो न्यूज’, ‘समा स्पोर्ट्स’, ‘जीएनएन’, ‘उजैर क्रिकेट’, ‘उमर चीमा एक्सक्लूसिव’, ‘अस्मा शिराजी’, ‘मुनीब फारूक’, ‘सुनो न्यूज’ और ‘राजी नामा’ शामिल हैं।

अहमदाबाद में यूट्यूब चैनल से कराई जाएगी छात्रों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी
अहमदाबाद, 11 मार्च (वेब वार्ता)। अहमदाबाद में छात्रों की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी के लिए अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। 22 मार्च को होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी में कक्षा पांच के छात्रों के लिए यूट्यूब चैनल की मदद तैयारी कराने की योजना तैयार की गई है।

जिला पंचायत शिक्षा समिति ने शिक्षा दर्शन परियोजना के तहत यूट्यूब चैनल पर वीडियो व्याख्यान प्रसारित किए जाएंगे। हर दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार एक घंटे के वीडियो प्रसारित किया जायेगा।

जिला पंचायत शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिगपाल सिंह चूड़ासमा के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक स्कूल में प्रतिदिन बच्चों को इस वीडियो के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी ।

बच्चों को सामान्य प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञ विषय शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा | इस पहल से जिले के 686 स्कूलों के 40,000 छात्रों को सामान्य प्रवेश परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के छात्र प्रतिस्पर्धी हैं। शिक्षा दर्शन परियोजना को मिशन परमिता के अंतर्गत कार्यान्वित किया गया है, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिल सके। साथ ही उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता में भी वृद्धि हो सके।

इलाहबादिया विवाद पर रहमान की अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया, कहा: पिछले सप्ताह ज्यादा बोलने का नतीजा देखा
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) संगीतकार ए आर रहमान ने सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े विवाद पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह यह पता चला कि बिना सोचे समझे बोलने पर क्या होता है।

रहमान ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म “छावा” के ऑडियो रिलीज के मौके पर यह बात कही।

“छावा” के लिए संगीत तैयार करने वाले रहमान ने बुधवार रात मुंबई में कौशल के साथ मंच साझा किया।

इस दौरान कौशल ने संगीतकार से “केवल तीन इमोजी” में उनके संगीत को बयां करने के लिए कहा।

कुछ देर सोचने के बाद रहमान ने चुप्पी वाली इमोजी का संदर्भ देते हुए कहा, "आप चाहते हैं कि मैं अपना मुंह बंद रखूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह हमने देखा कि मुंह खोलने पर क्या होता है।"

इस पर कौशल और दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगाए।

रहमान से पहले कई हस्तियां इलाहाबादिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी हैं।

‘कॉमेडियन’ समय रैना के यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" के दौरान की गईं इलाबादिया की टिप्पणियों को अनेक लोगों ने "अश्लील" व "गैर-जिम्मेदाराना" कहा है।

रैना ने बुधवार रात कहा कि उन्होंने विवाद के मद्देनजर अपने यूट्यूब चैनल से "इंडियाज गॉट लैटेंट" के सभी ‘एपिसोड’ हटा दिए हैं।

रैना ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

इलाहाबादिया ने सोमवार को माफी मांगते हुए ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां अनुचित थीं।

माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। मुंबई और गुवाहाटी में इस सिलसिले में पुलिस में कई शिकायत दर्ज कराई गई हैं।

फिल्मी हस्तियों ने इलाहाबादिया की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी से पैदा हुए विवाद के बीच नेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने उनके बयान को आपत्तिजनक बताया है। कुछ लोगों ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि अन्य ने अभिव्यक्ति की आजादी की वकालत की है।

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने पूरे घटनाक्रम को दुखद बताया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “रणवीर इलाहाबादिया ने जो प्रयोग किया है, उसमें उन्होंने कानून तोड़ा है। मुझे नहीं पता लेकिन अगर संसदीय समिति ने कोई फैसला लिया है, तो उन्हें बुलाया जाएगा।”

‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के साथ एक साक्षात्कार में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

अली ने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों को वही करना चाहिए, जिसमें उन्हें आनंद आता है। अश्लीलता एक ऐसा विषय है, जो बुरा लगता है और कोई भी इससे सहमत होगा। लेकिन लोग अपरिपक्व हैं, इसलिए उनकी गलतियों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।”

बाजपेयी ने कहा कि जो लोग कम उम्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें माहौल को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं कहता हूं कि कृपया अखबार पढ़ें।"

अभिनेता रजा मुराद ने कहा, "कुछ लोग ऐसी अश्लील बातें कहते हैं, कुछ लोग गाली देते हैं और उन पर अभी तक कोई रोक नहीं है। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। मैं कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र का मतलब अश्लीलता फैलाना नहीं है, हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।"

मुकेश खन्ना ने कहा कि इलाहाबादिया की टिप्पणी "अश्लील और गैरजिम्मेदाराना" थी।

उन्होंने कहा, “समस्या यह है कि आज के युवाओं को 'अभिव्यक्ति की आजादी' के नाम पर बहुत अधिक स्वतंत्रता दे दी गई है। हर चीज की एक सीमा होनी चाहिए, यहां तक ​​कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी...उन्होंने एक शर्मनाक बयान दिया।”

इलाहाबादिया और रैना की आलोचना करने वालों के बीच कुछ लोग उनके समर्थन में भी सामने आए।

अभिनेत्री राखी सावंत ने इलाहाबादिया का बचाव करते हुए जनता से उन्हें माफ करने की अपील की।

सरकार के आदेश के बाद ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के विवादास्पद एपिसोड को ‘ब्लॉक’ किया गया
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है।’’

हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सोमवार को उनकी यह टिप्पणी खूब प्रसारित हुई।

‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने बाद में अपने अपनी इस चूक के लिए माफी मांगी और यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद खंड को हटाने के लिए कहा है।

यूट्यूब पर इस साल अनंत-राधिका की शादी, आईपीएल, 'मोये मोये' का रहा जलवा
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) राधिका-अनंत अंबानी की भव्य शादी, आईपीएल, गेमर अज्जू भाई की मनोरंजक कमेंट्री और 'मोये मोये' की दिलचस्प धुन को वर्ष 2024 में वीडियो शेयरिंग मंच यूट्यूब पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वाले विषयों में जगह मिली है।

यूट्यूब ने बृहस्पतिवार को अपने 'इंडिया' ब्लॉग में इन ट्रेंडिंग विषयों की सूची देते हुए कहा कि गुजरते साल में भारतीय ‘कंटेंट क्रिएटरों’ और प्रशंसकों ने इंटरनेट को अपनी अनूठी आवाज और रचनात्मकता से नया रूप देने का काम किया है।

इस ब्लॉग के मुताबिक, 2024 में यूट्यूब पर ‘अंबानी’ और ‘शादी’ शीर्षक वाले वीडियो को भारत में 6.5 अरब से अधिक बार देखा गया। प्रशंसकों ने इस भव्य शादी से जुड़े हर पहलू को काफी दिलचस्पी से देखा।

इसके अलावा टोटल गेमिंग के नाम से मशहूर अज्जू भाई ने भी इस सूची में जगह बनाई है। अपने मनोरंजक स्वर और आकर्षक धुन की वजह से लोकप्रिय हुए 'मोये मोये' गीत को भी 4.5 अरब से अधिक बार देखा गया है।

भारत में क्रिकेट से जुड़े वीडियो भी खूब देखे गए। इनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संबंधित सामग्री को सात अरब से अधिक बार देखा गया।

इस सूची में एक और मशहूर नाम गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ का है। दिलजीत के संगीत कार्यक्रमों से जुड़ी क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

इनके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव, अक्टूबर में दिवंगत हुए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898' भी इस सूची में शामिल हैं।

यूट्यूबर पर इस साल ट्रेंड करने वाले विषयों में 'गुलाबी साडी', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'आज की रात' और विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' डांस भी शामिल रहे।

पहली बार यूट्यूब पर मंगल ग्रह से हुआ सीधा प्रसारण, दिखी लाल ग्रह की अनदेखी झलक
डार्मस्टेड (जर्मनी), 03 जून (हि.स.)। यूरोप की अंतरिक्ष संस्था यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने पहली बार यूट्यूब पर मंगल ग्रह से सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करने में सफलता पाई है। इस लाइव स्ट्रीमिंग से लाल ग्रह की अनदेखी झलक दिखी।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर के लॉन्च की 20वीं सालगिरह के मौके पर मंगल ग्रह से लाइव स्ट्रीमिंग की पहल की। इस कवायद का उद्देश्य मंगल ग्रह की सतह की तीन आयामों वाली तस्वीरों को और ज्यादा विस्तृत रूप में हासिल करना था। इस स्ट्रीमिंग की ऐतिहासिक लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस वजह से लोगों को इस लाल ग्रह को करीब से देख सकने का मौका मिला है। स्पेस एजेंसी ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है।

जर्मनी के डार्मस्टेड में यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मिशन कंट्रोल सेंटर पर तैनात जेम्स गॉडफ्रे ने कहा कि आम तौर पर मंगल ग्रह से आने वाली फोटो को देखा जाता है, जो कुछ समय पहले ली गई होती हैं। सीधे प्रसारण से हम वास्तविक स्थितियों (रीयल टाइम) में इस ग्रह को देख सकने में सफल हुए हैं। इससे लोग इस ग्रह के और करीब पहुंच सकेंगे। उनका कहना था कि लाइव स्ट्रीमिंग में किसी ने भी मंगल ग्रह की ऐसी तस्वीरें नहीं देखी थीं। उन्होंने दावा किया कि अक्सर लाल ग्रह के डेटा और इसका ऑब्जर्वेशन तब होता है जब कोई अंतरिक्ष यान पृथ्वी के सीधे संपर्क में नहीं होता। इसलिए फोटोग्राफ्स को तब तक इकट्ठा किया जाता है जब तक कि उन्हें वापस नहीं भेजा जाता।

अश्लील सवाल पूछने पर इस अभिनेत्री ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब का स्तर बढ़ता नजर आ रहा है। इनकी व्यूअरशिप के कारण इन दिनों अभिनेता-अभिनेत्रियों द्वारा विभिन्न यूट्यूबर के साथ पोडकास्ट और इंटरव्यू करना आम हो गया है। इसी बीच एक कन्नड़ अभिनेत्री ने एक यूट्यूबर के खिलाफ मल्लेश्वरम थाने में शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर की पहचान सुशान के रूप में हुई है। यूट्यूबर के एक सवाल से अभिनेत्री भड़क गई और फिर एक्शन लेने का फैसला किया है।

यूट्यूबर ने पार की हद

आपको बता दें कि अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली अभिनेत्री ने यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार सुशान ने इंटरव्यू के दौरान अश्लील फिल्मों में काम करने के बारे में पूछा था। जब एक्ट्रेस से ये सवाल पूछा गया था तो वो गुस्से से लाल हो गई थी। एक्ट्रेस ने यूट्यूबर से कहा था कि वह ब्लू फिल्म स्टार नहीं है और वह ऐसा सवाल क्यों पूछ रहे है?' कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अश्लील फिल्में कौन बना रहा है?

सोशल मीडिया पर सिरल हो रही हैं क्लिप

आपको बता दें कि इस इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अभिनेत्री यूट्यूबर को ऐसा सवाल पूछने और सामान्य ज्ञान की कमी के लिए डांट रही है। अभिनेत्री टीवी धारावाहिकों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पेंटागन' के एक गाने में अपने बोल्ड दृश्यों के लिए ध्यान आकर्षित किया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, जिसमें YouTuber द्वारा अभिनेत्री को कथित रूप से अश्लील फोन कॉल शामिल हैं।

मनोरंजन : कपिल ने रखा सिंगिंग के क्षेत्र में भी कदम, गुरु रंधावा के साथ उनका गाना ‘अलोन’ हुआ यूट्यूब पर रिलीज
कॉमेडी की दुनिया मे किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा ने लोगों को अपनी हास्य कलाकारी से अपना दीवाना बनाकर रखा है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। अब कपिल शर्मा अभिनय के बाद गायकी में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। उनका पहला अल्बम रिलीज होने जा रहा है। कपिल शर्मा टी सीरीज के साथ म्यूजिक अल्बम 'अलोन' के साथ सिंगिंग में डेब्यू करने है रहे हैं। इस गाने में उनके साथ गुरु रंधावा है। इन दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर धूम मचा रह है। अकेले गाने में कपिल शर्मा नायक के रूप में नजर आए थे।

यूट्यूब पर धूम मचा रहा है गाना

आपको बता दें कि गुरुवार को यूट्यूब पर लॉन्च हुए इस गाने को एक ही दिन में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गीत वर्तमान में YouTube पर शीर्ष पांच गीतों में स्थान पर है। लोगों ने कपिल शर्मा की नए अवतार में जमकर तारीफ की। खास बात यह है कि इस गाने का निर्देशन बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को ‘उर्वशी-उवर्शी’, ‘देशी कलाकार’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘पार्टी विद भूतनाथ’, ‘डैडी मॉमी’, ‘डीजेवाले बाबू मेरा गाना बजा दे’ जैसे बेहतरीन गाने देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर गिफ्टी ने किया है।

म्यूजिक डायरेक्टर ने की तारीफ

कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए म्यूजिक डायरेक्टर गिफ्टी ने कहा कि कपिल के साथ मनाली में बिताया गया समय काफी सुखद रहा। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। इसके अलावा उनकी एक अनोखी आवाज है जो उन्हें खास बनाती है। कपिल और गुरु रंधावा वाले इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिलेगा।

रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर, क्या आपने देखा?
रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों के भीतर शाहरुख खान की पठान के ट्रेलर ने YouTube पर एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म के हिंदी ट्रेलर ने केवल 19 मिनट में 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे और एक घंटे के भीतर इसे 3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा लिया गया। हाल के दिनों में किसी भी हिंदी फिल्म ने ट्रेलर पर इतने नंबर दर्ज नहीं किए हैं और यहां तक कि दक्षिण की अधिकांश फिल्में - केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर को छोड़कर - इस प्रकार की संख्या करने में विफल रही हैं।

पठान का ट्रेलर मंगलवार- 10 जनवरी को सुबह 11:02 बजे रिलीज हुआ था। सुबह 11:21 बजे तक इसे एक मिलियन व्यूज मिल चुके थे। इसकी तुलना में, पिछले हफ्ते थलपति विजय की वारिसु के ट्रेलर को इस मुकाम तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। इसी तरह पिछले साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र को भी इस नंबर तक पहुंचने में इतना ही समय लगा। पठान ने एक घंटे में 2.8 मिलियन व्यूज को मैनेज किया, जो कि बहुत ज्यादा है लेकिन फिर भी KGF चैप्टर 2 के एक घंटे में 5 मिलियन से अधिक व्यूज से पीछे है। इस लेख को लिखे जाने तक, पठान के ट्रेलर को रिलीज़ हुए तीन घंटे से थोड़ा अधिक समय बीत चुका था। YouTube पर इसे 36 लाख व्यूज और 869k लाइक्स मिले थे।

आपको बता दें कि पठान एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें शाहरुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण उनके साथ एक मिशन पर एक साथी सैनिक की भूमिका निभा रही हैं। दोनों खलनायक जॉन अब्राहम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने भारत में एक घातक आतंकवादी हमले की योजना बनाई है।

पठान यशराज फिल्म्स की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और यह आदित्य चोपड़ा के जासूसी फिल्मों की फहरिश्त का भी हिस्सा है जिसमें दो घातक एजेंट हैं, टाइगर (टाइगर श्रृंखला से सलमान खान) और कबीर (युद्ध से रितिक रोशन)। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

जानिए कौन हैं ‘यूट्यूबर फ्लाइंगबीस्ट’ गौरव तनेजा, जिन्हें पुलिस ने नॉएडा मेट्रो स्टेशन से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपूर के रहने वाले और यूट्यूब पर ‘फ्लाइंग बीस्ट’ के नाम से मशहूर फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को अपने ‘बर्थडे सेलिब्रेट’ को अलग तरीके से मनाना महंगा पड़ गया। नॉएडा मेट्रो स्टेशन पर अपने फैन्स के साथ जन्मदिन मानाने आये गौरव तनेजा को पुलिस ने जन्मदिन के दिन इकट्ठा हुई भीड़ की वजह से धारा-144 का नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरव तनेजा  को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया।  गौरव तनेजा नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। हालांकि गौरव तनेजा को आज जमानत मिल गई।

दरअसल गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरव तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया था जिसमें फॉलोवर्स को मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए कहा था। इसके बाद सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे भगदड़ मच गई।  उनकी पत्नी रितु राठी ने एक इंस्टा पोस्ट में कहा था कि उन्होंने एक पूरी मेट्रो बुक की थी जिसमें वे तनेजा का जन्मदिन मनाएंगे और केक काटेंगे। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "हम एनएमआरसी द्वारा दी गई मेट्रो की क्षमता के भीतर ही रहेंगे लेकिन हम सबसे मिलेंगे जरूर।"

गौरव तनेजा देश के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर में से एक हैं, जिनके तीन यूट्यूब चैनल- 'फ्लाइंग बीस्ट', 'फिट मसल टीवी' और 'रसभरी के पापा' के लाखों सब्सक्राइबर हैं, जहां वे फिटनेस से संबंधित वीडियो भी बनाते हैं। उनके डेली लाइफ के Vlog लाखों लोग देखते हैं। कानपुर में पैदा हुए गौरव एक कामर्शियल पायलट भी हैं और अभी में दिल्ली में रहते हैं। यूपी के कानपुर में पैदा हुए गौरव अभी दिल्ली में रहते हैं। उनके यूट्यूब चैनल के मुताबिक, वो एक कामर्शियल पायलट, सर्टिफाइड न्युट्रिशियन एक्सपर्ट और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर हैं। उनके पास आईआईटी खड़गपुर से स्नातक की डिग्री भी है। तनेजा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।

निजी जिंदगी की बात करें तो गौरव की शादी रितु राठी से हुई है,और रितु  एयरलाइंस में कप्तान के रूप में काम कर रही है। दोनों ने 2016 में शादी के बंधन में बंध गए और उनकी दो बेटियां कियारा और पीहू हैं। गौरव की तरह, रितु भी इंस्टाग्राम पर समान रूप से लोकप्रिय है। रितु और गौरव रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में भी हिस्सा ले चुके हैं। लोकप्रियता की बात करें तो गौरव के इंस्टा पेज पर 33 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं, रितु के इंस्टाग्राम पर 16 लाख सब्सक्राइबर हैं।

सोशल मीडिया : भारत के गलियों में चाय, लस्सी का लुफ्त उठाते कोरियाई ब्लॉगर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने बताया दिलचस्प
भारत अपनी विविध और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन हर देसी खाने वाले के दिल में एक नरम स्थान रखता है। उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक – देश में अनगिनत और स्वादिष्ट व्यंजन हैं। न केवल भोजन, बल्कि भारतीय पेय पदार्थों में भी चुनने के लिए ढेर सारे विकल्प हैं। भारतीय व्यंजन देश –विदेश के यात्रियों को देश की विविध संस्कृति की ओर आकर्षित करता है। भारतीय पेय हमें हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं और हमें भीतर से ठंडा भी करते हैं। हाल ही में, एक कोरियाई ब्लॉगर ने कई भारतीय पेय आज़माए और उसी के बारे में अपनी समीक्षाएँ दीं। अब इस कोरियाई ब्लॉगर का विभिन्न भारतीय पेय पदार्थों का स्वाद चखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ब्लॉगर को कई तरह के भारतीय पेय पीते हुए दिखाया गया है, जिसमें पारंपरिक भारतीय चाय, मीठी लस्सी, नींबू पानी और जल-जीरा पेय शामिल हैं।

सबसे पहले, ब्लॉगर ने क्लासिक भारतीय चाय का स्वाद चखना शुरू किया। उन्होंने वीडियो में कहा, “पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि भारतीय चाय के इतने दीवाने क्यों हैं। लेकिन एक घूंट पीने के बाद मैंने अपना विचार बदल दिया। फिर उसने दही से बनी मीठी लस्सी ट्राई की। उन्होंने कहा कि पेय ने उन्हें ‘अवाक’ कर दिया क्योंकि उन्हें दही बहुत पसंद था और इस तरह उन्होंने लस्सी का भी आनंद लिया। सूची में तीसरा भारतीय नींबू पानी था और आखिरी वाला जलजीरा था जो भारतीय मसालों से बनाया गया था।

आपको बता दें कि इस वीडियो को कोरिया ब्लॉगर ने अपने यूट्यूब चैनल 'इनवूक' पर पोस्ट किया था। अब तक इसे 12 लाख से ज्यादा लाइक्स के साथ 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 50 सेकंड लंबे वायरल वीडियो पर 6,000 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'भारत में आने और हमारे खाने को आजमाने और रिएक्शन देने के लिए शुक्रिया। एक अन्य नेटिजन ने टिप्पणी की, "किसी दूसरे देश के किसी व्यक्ति को मेरे देश के पेय पीते हुए देखना दिलचस्प है"।