Leopard - Loktej

इंसानों पर तेंदुओं के हमले रोकने के लिए जंगलों में बकरियां छोड़ी जा सकती हैं: महाराष्ट्र के मंत्री
नागपुर, नौ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को जंगलों में बड़ी संख्या में बकरियां छोड़ने का सुझाव दिया है, ताकि तेंदुओं को शिकार की तलाश में मानव बस्तियों में आने से रोका जा सके।

नाइक महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड की ओर से राज्य में तेंदुओं के हमलों में खतरनाक वृद्धि के संबंध में उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, “अगर तेंदुए के हमले में चार लोग मारे जाते हैं, तो राज्य को (मुआवजे के रूप में) एक करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए मैंने अधिकारियों से कहा है कि मौतों को लेकर मुआवजा वितरित करने के बजाय एक करोड़ रुपये मूल्य की बकरियां जंगल में छोड़ दी जाएं, ताकि तेंदुए मानव बस्तियों में प्रवेश न करें।”

नाइक ने कहा कि तेंदुओं का व्यवहार और रहन-सहन के तरीके बदल गए हैं। उन्होंने कहा, “पहले तेंदुओं को जंगली जानवर माना जाता था, लेकिन अब उनका निवास स्थान गन्ने के खेत हो गए हैं।”

मंत्री ने बताया कि अहिल्यानगर, पुणे और नासिक में तेंदुओं से जुड़ी घटनाएं सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू को बोत्सवाना में प्रतीकात्मक रूप से सौंपे गए आठ चीते
गबोरोन (बोत्सवाना), 13 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बृहस्पतिवार को उनकी राजकीय यात्रा के अंतिम दिन यहां पास में स्थित एक प्राकृतिक अभयारण्य में बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको ने प्रतीकात्मक रूप से आठ चीते सौंपे।

दोनों राष्ट्राध्यक्ष सुबह के समय राजधानी गबोरोन से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ‘मोकोलोडी नेचर रिजर्व’ पहुंचे और दो चीतों को एक पृथकवास बाड़े में छोड़े जाने की घटना को देखने के लिए सफारी वाहन में सवार हुए।

भारत और बोत्सवाना के वन्यजीव अधिकारियों ने मुर्मू और बोको को प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ चीते अभयारण्य में हैं और केवल दो को राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में पृथकवास के लिए छोड़ा गया, जो कि बोत्सवाना द्वारा उन्हें भारत को सौंपे जाने का एक प्रतीक है।

दो नर सहित चीतों के इस समूह को कालाहारी रेगिस्तान में घांजी शहर के नजदीक स्थापित नेचर रिजर्व से ‘मोकोलोडी नेचर रिजर्व’ में लाया गया है। कालाहारी रेगिस्तान में इस अफ्रीकी देश का 70 प्रतिशत भूभाग आता है।

मोकोलोडी अभयारण्य 3,700 हेक्टेयर में फैला हुआ है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यहां गैंडे, जिराफ और विभिन्न प्रकार के स्थानीय अफ्रीकी पक्षी तथा सरीसृप प्रजातियां निवास करती हैं, जिनमें से कुछ दुर्लभ हैं और जो विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रही हैं।

यहां पृथकवास प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आठ चीतों के अगले कुछ सप्ताह में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

मुर्मू बोत्सवाना की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं, जो बृहस्पतिवार को संपन्न होगी।

प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत में चीतों के स्थानांतरण की घोषणा दोनों राष्ट्रपतियों ने बुधवार को बोको के कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक प्रेस वार्ता के दौरान की।

मुर्मू ने वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के लिए अफ्रीकी राष्ट्र को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि भारत चीतों की ‘‘अच्छी देखभाल’’ करेगा।

बोको ने कहा कि उनके देश द्वारा चीतों को दान किए जाने के कदम से भारत में चीतों की आबादी के पुनर्जनन में मदद मिलेगी।

भारत में चीतों को फिर से बसाने की प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 को तब शुरू हुई थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के एक विशेष बाड़े में छोड़ा, जो एक बड़ी जंगली मांसाहारी प्रजाति के विश्व के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण को चिह्नित करता है।

बाद में, भारत ने फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते और मंगाए थे।

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तीन साल पूरे होने पर, देश में अब 27 चीते हैं, जिनमें से 16 भारतीय धरती पर जन्मे हैं। इनमें से 24 कूनो में और तीन गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (जीएसडब्ल्यूएस) में हैं, जो मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच जिलों की सीमा पर स्थित है।

परियोजना शुरू होने के बाद से अब तक उन्नीस चीते- नौ बाहर से लाए गए वयस्क और भारत में जन्मे 10 शावक- विभिन्न कारणों से मर चुके हैं, जबकि कूनो में अब तक 26 शावक पैदा हो चुके हैं। अफ्रीका से 20 चीते लाने के बाद, भारत में वर्तमान में शुरुआती संख्या की तुलना में सात चीतों की वृद्धि हुई है।

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच चीते जंगल में छोड़े गए
श्योपुर (मप्र), 21 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में शुक्रवार को पांच चीतों को जंगल में छोड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावकों को उनके बाड़ों से जंगल में छोड़ दिया गया। ज्वाला को नामीबिया से केएनपी लाया गया था।

इसमें कहा गया है कि इससे जंगल में चीतों की कुल संख्या 12 हो गई है, जबकि 14 अभी भी बाड़ों में हैं।

बयान में कहा गया कि इससे पहले सात चीतों को जंगल में छोड़ा गया था, जिनमें दो नर चीते और बराबर संख्या में मादा तथा चार शावक शामिल थे।

इसके अनुसार पांच चीते पांच फरवरी को छोड़े गये थे जबकि दो अन्य दिसंबर में छोड़े गये थे।

केएनपी में अब 26 चीते हैं जिनमें से आठ दक्षिण अफ्रीका से, चार नामीबिया से तथा 14 भारतीय धरती पर जन्मे शावक शामिल हैं।

लखनऊ में विवाह समारोह में घुसा तेंदुआ, दूल्हा दुल्हन जान बचाने के लिये भागे
लखनऊ, 13 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया और दूल्हा-दुल्हन घंटों अपनी अपनी कार में फंसे रहे, आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण हुआ है, जिसके कारण जंगलों में मानव अतिक्रमण बढ़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार रात को बुद्धेश्वर रिंग रोड इलाके में एक ‘विवाह भवन’ में हुई, जहां तेंदुआ घुस आया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे। यहां तक कि विवाह भवन में मौजूद दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ा।

बाद में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं।

वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।

एक मेहमान ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दोनों पक्षों के परिवार अपने वाहनों में बैठे रहे।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।’’

उन्होंने पूछा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर ‘बड़ा बिल्ला’ कहकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए।

हिमाचल: हमीरपुर के गांवों में तेंदुए देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत
हमीरपुर, सात फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुछ गांवों में तेंदुओं की संदिग्ध मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

जिले में शुक्रवार को एक तेंदुआ भरेरी इलाके के एक घर के आंगन से एक बकरी को उठा ले गया। बकरी आंगन में थी,तभी शाम करीब चार बजे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

भुक्कर ग्राम पंचायत के प्रधान किशोर चंद ने बताया, ‘‘तेंदुए के आतंक के कारण सुबह और शाम के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।’’ उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आग्रह किया।

वन रक्षक योगराज ने बताया कि उन्हें तेंदुआ द्वारा बकरी ले जाए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो पिंजरा लगाया जाएगा।

दूसरी घटना में, करोट ग्राम पंचायत के सरगून लछो गांव में एक तेंदुए ने कथित तौर पर एक घोड़ी को मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी तेंदुए ने पहले भी दर्जनों मवेशियों को मार डाला था या घायल कर दिया था।

सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि उप पंचायत प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलने और अपने पालतू जानवरों को घर के अंदर ही रखने की अपील की।

मध्यप्रदेश : बाड़े से पांच और चीते छोड़े गए, अब केएनपी के जंगल में सात चीते घूम रहे
श्योपुर, पांच फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बुधवार को पांच और चीतों को बाड़े से जंगल में छोड़ा गया। इसके साथ ही केएनपी में कुल 26 चीतों में से सात अब जंगल में हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोपहर में मादा चीता धीरा और आशा तथा आशा के तीन शावकों को जंगल में छोड़ा। उन्होंने अधिकारियों के साथ चीता परियोजना की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि एशिया से विलुप्त हो चुके चीते मध्यप्रदेश में अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं।"

यादव ने मंगलवार को जानकारी साझा की थी कि चीता वीरा के दो शावकों ने जन्म लिया है। केएनपी में अब 14 शावकों सहित 26 चीते हैं।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, चीता वायु और अग्नि को उनके बड़े बाड़ों से जंगल में छोड़ा गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को आठ नामीबियाई चीतों - पांच मादा और तीन नर - को केएनपी के बाड़ों में छोड़ा था। यह शिकार और आवास के नुकसान के कारण भारत में चीतों के विलुप्त होने के सात दशक बाद दुनिया का पहला अंतरमहाद्वीपीय चीतों का स्थानांतरण था।

गुजरात : झघडिया के वेलुगाम में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला
झघड़िया तालुका के गांव में एक बार फिर तेंदुआ एक महिला पर जानलेवा हमला करता हुआ नजर आ रहा है। 8 दिन में दूसरी बार खेत में काम कर रही महिता पर तेंदुए ने हमला किया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि वेलुगाम खेत में मजदूरी करने वाली महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया है।  इसके बाद ही ग्राम पंचायत ने तेंदुए को पिंजरा उपलब्ध कराने के लिए लिखित में दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और महिला को खींचकर ले जाने का प्रयास किया

जानकारी के अनुसार झघड़िया के वेलुगाम में कंचन माछी नामक किसान के खेत में कितने लोग मजदूरी कर रहे थे, तभी अचानक खेत में काम कर रही एक महिला पर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और महिला को खींचकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने महिला को तेंदुए के शिकार होने से बचा लिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पनेठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए 108 के माध्यम से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी 25-12-22 को  झघड़िया तालुका के पनेठा गांव में एक खेत में कपास तोड़ रही महिला पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हालांकि आसपास काम कर रहे लोगों ने महिला को तेंदुए के चंगुल से बचा लिया।

पनेठा गांव में कपास तोड़ रही महिला पर तेंदुए ने किया था हमला

झघड़िया के पनेठा गांव में कपास तोड़ गई एक महिला पर तेंदुआ ने हिंसक हमला कर दिया था। हमले के बाद महिला को अन्य खेत मजदूरों ने बचाया। भारतीबेन तड़वी, एक खेतिहर मज़दूर, अपने परिवार के साथ  झघड़िया तालुका के पनेठा गाँव में रहती हैं।

रविवार को भारतीबेन जयमीनभाई प्रजापति के खेत में कपास चुनने के लिए गई थी। दोपहर के समय में कपास की चुंगाई कर रही थी तभी  तेंदुए ने अचानक भारतीबेन पर पीछे से हमला कर दिया।

घटना से खेत मजदूरों में भय का माहौल पैदा हो गया

इस हमले के बाद भारतीबेन के साथ आए अन्य खेत मजदूर बचाने के लिए आ गये। बहरहाल, इस पूरी घटना से खेत मजदूरों में भय का माहौल पैदा हो गया। तेंदुए के हमले में गर्दन पर पंजे में चोट लगने के बाद भारतीबेन को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमल्ला लाया गया। पूरी घटना के मद्देनजर पनेठा ग्राम पंचायत ने वन विभाग को लिखित में इसकी सूचना दी और तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की पुरजोर मांग की।

नासिक : इगतपुरी के तालेगांव में भटक रहा तेंदुआ पकड़ा गया है
महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी के तालेगांव में वन विभाग को तेंदुए के घूमने की सूचना मिली थी। वन विभाग के आरएफओ अधिकारी केतन बिरारी ने मीडिया को बताया कि सूचना के बाद विभाग का बचाव दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया तेंदुआ बीमार लग रहा था। विभाग ने कर्मियों ने मश्क्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। विभाग ने मेडिकल टीम बुलाई है।

24 तारीख को लड़के की मौत की जांच भी की जा रही

बता दें कि विगत 24 दिसंबर को एक 6 साल के लड़के की मौत हो गई थी। वन विभाग के अधिकारी ने यह भी बताया कि उस घटना के संदर्भ में भी जांच कर रहे हैं और तेंदुए का स्वाब लिया गया है। मृतक के परिवार को इस सप्ताह में 20 लाख का मुआवजा दिया जायेगा।

अमरेली : खूंखार तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को बनाया अपना शिकार, बेरहमी से फाड़कर मारा
अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका के जबल गांव में एक तेंदुए ने एक बूढ़ी औरत पर हमला कर उसको फाड़कर मार दिया। दो दिन पहले झोपड़ी में पड़ी एक बुजुर्ग महिला पर एक क्रूर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसको मार दिया। हालांकि वन विभाग ने तत्काल आधार पर  तेंदुए को पकड़ने की कवायद की ताकि कोई और तेंदुए के हमले का शिकार न बने। वन विभाग द्वारा आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। आदमखोर  तेंदुए को बीती रात वन विभाग ने पकड़ लिया था। फिलहाल  तेंदुए को जसधार एनिमल केयर ले जाया गया है। तेंदुआ के पकडे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार सावरकुंडला वन विभाग की टीम ने अलग-अलग दिशाओं में तेंदुए की लोकेशन ढूंढी और तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखते हुए इलाकों में पिंजड़े लगाए। वनकर्मी  तेंदुए पर ध्यान देकर दूसरे इलाके में रात बिता रहे थे।  तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के ज्यादातर कर्मचारी काम पर गए थे। इसी बीच शिकार के लालच में वन विभाग द्वारा बनाए गए पिंजरे में  तेंदुए फंस गया। वन विभाग 24 घंटे से अभियान चला रहा था। सफल ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

तेंदुए को वन विभाग द्वारा पुरी जसधार पशु देखभाल केंद्र के पिंजरे में भेजा गया था। तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। डॉक्टरों ने तब पुष्टि की कि तेंदुआ आदमखोर था।

वायरल वीडियो : दबे पांव घर में घुस आया तेंदुआ, पलक झपकते ही कर डाला कुत्ते का शिकार
जंगल का नियम है कि जानवर अक्सर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसा न करें तो बड़े और ताकतवर जानवर छोटे जानवरों का शिकार कर लें। हालांकि अब हम इंसानों ने जानवरों के जंगल को अपना घर बना लिया है। हमने बड़े पैमाने पर जंगल को काटकर उस जगह पर अपना घर बना लिया है। ऐसे में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में देखे जाने की बहुत सी खबरें सामने आ चुकी हैं। ये जानवर खाने के तलाश में रिहायशी इलाकों में आते है और पालतू जानवरों का शिकार करते है। ऐसा ही चौंकाने वाला वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक तेंदुआ दबे पांव घर में प्रवेश करता है और घर के पालतू कुत्ते को शिकार बनाकर और उसे लेकर भाग जाता है। उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं।

बता दें कि वह सोशल मीडिया पर जानवरों के इतने वायरल वीडियो देखे जा सकते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब देखिए इस वायरल वीडियो में कि कैसे एक क्रूर तेंदुआ घर की दीवार से कूदकर घर में घुस जाता है और कुछ ही पल में घर के पालतू कुत्ता फिर मुंह में पकड़कर भाग जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि बाघ ने कुत्ते को इस तरह से काटा है कि उसे आवाज भी नहीं आती है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

See that leopard. Others don’t stand a chance. Via WA. pic.twitter.com/Ha3X9eBwWl
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) December 24, 2021

इस चौंकाने वाला वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कस्वां ने ट्विटर पर साझा किया। अब तक इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 2900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को 400 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है। इतना ही नहीं वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर पालतू जानवरों का शिकार करते हैं। तो कुछ लोग कहते हैं कि पालतू जानवरों का ख्याल रखना चाहिए। हालांकि अभी तक इस वीडियो के ठिकाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

सौराष्ट्र: फिर बढ़ा जंगली जानवरों का आतंक, हाल ही में हुए तीन हमले में एक की मौत, तीन घायल
सौराष्ट्र में एक बार फिर वन्यजीवों का आतंक शुरू हो गया है। खासकर तेंदुएं के आतंक से सौराष्ट्र के वन के किनारे के गांवों के लोग विशेष रूप से परेशान हैं। दरअसल अमरेली और भावनगर जिले में बाघों के हमले की तीन घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं।

इनमे से पहली घटना शनिवार को घटी जब अमरेली जिले के धारी गिर पूर्व सरसिया रेंज चलाला बीट क्षेत्र में गरमाली के पास रात में संगीताबेन रवींद्रभाई ठाकर (30) और नयनाबेन राकेशभाई मल (35) एक खेत में एक शेड के पास सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कदम उठाया है। हालांकि अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

वहीं दूसरी घटना भावनगर जिले के पालिताना रेंज भंडारिया गांव के पास वाडी इलाके में रविवार को हुई. यहां तेंदुआ एक बच्चे को उठाकर ले गया और मारकर खा गया। वहीं तीसरी घटना अमरेली जिले के धारी गिर के पूर्व में डालखानिया रेंज में सेमरडी के पास रात में हुई। सेमरडी के पास रहने वाले 50 वर्षीय कानाभाई सादुलभाई वाघेला के पास बड़ी संख्या में भेड़ें हैं। रात में शेर उनका शिकार करने आया। हालांकि इस दौरान उनकी आंख खुल गयी और उन्होंने विरोध किया लेकिन इसमें शेर ने उन्हें घायल कर दिया। अमरेली सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बकरे की लालच में आया तेंदुआ कुँए में गिरा
धरमपुर के वालोड मोहल्ले में वाव में शुक्रवार की देर शाम बकरे का शिकार करने के लिए आया तेंदुआ कुएं में गिर पड़ा। इस बात की जानकारी मिलने पर वन अधिकारियों और जीवदया प्रेमियों ने कुएं में गिरे तेंदुआ को बचाने के लिए प्रयास शुरू किया और कुछ देर के बाद उसे बचाकर जंगल में छोड़ दिया।

लोगों ने वनविभाग को दी जानकारी : वनविभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धरमपुर के वालोड महोल्ले के वाव में एक मुस्लिम परिवार के यहां बकरा है। इस बकरे का शिकार करने के लिए शुक्रवार की देर रात को एक तेंदुआ आया था। तेंदुए को देखकर लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे कि तेंदुआ डर के मारे वहां से भागना शुरु किया और जोरदार छलांग लगाई। तेजी से कूदने के कारण नटू भाई कीका भाई आहिर के घर के आंगन में कुएं में गिर पड़ा।

इस दौरान उसके पीछे पीछे दौड़ रहे लोगों ने यह देखा और धरमपुर वन विभाग में वन अधिकारी हिरेन पटेल को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एनिमल सेविंग सोसाइटी उनाई-धरमपुर विभाग के मुकेश वायड तथा वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी नवसारी के धरमपुर विभाग के विपुल पटेल सहित अन्य जीव दया प्रेमियों की मदद से तेंदुए को पिंजरे में डालकर सही सलामत निकाला था। इसके बाद उप वन संरक्षक की सूचना और निर्देश के अनुसार तेंदुए की स्वास्थ्य की जांच करवाई गई और बाद में वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया।