Cow - Loktej

सूरत : चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘काउ टेक 2026’ एक्सपो दौरा, 2027 में सूरत में मेगा पशुपालन एक्सपो की तैयारी
सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे में आयोजित ‘काउ टेक 2026’ एक्सपो का दौरा कर गौ-आधारित उद्योगों और इससे जुड़े व्यापारिक अवसरों का अध्ययन किया।

इस दौरे के दौरान चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला और एग्रीकल्चर एवं एनिमल हसबेंडरी कमिटी के चेयरमैन के.बी. पिपलिया ने विभिन्न उत्पादों और तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

20 से 23 मार्च 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इस ग्लोबल समिट और एक्सपो में डेयरी, मशीनरी, लैब और गौ-आधारित उत्पादों से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया। चैंबर के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्टॉल का दौरा कर नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का अवलोकन किया और इस क्षेत्र में बढ़ती मांग व संभावनाओं पर विशेष रुचि दिखाई।

चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला ने बताया कि एक्सपो के दौरान भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. वल्लभ कथीरिया के साथ बैठक हुई। इसमें फरवरी 2027 में सूरत में ‘काउ टेक एंड एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी’ एक्सपो आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रस्तावित एक्सपो के साथ एक भव्य पशु मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गाय, घोड़े और हाथी जैसे पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई है। इस आयोजन को लेकर चैंबर और भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के बीच जल्द ही एक MoU साइन किए जाने की संभावना है।

चैंबर ने उम्मीद जताई है कि इस तरह के बड़े आयोजन से सूरत में डेयरी, पशुपालन और गौ-आधारित उद्योगों को नई गति मिलेगी। साथ ही, उद्योगपतियों और किसानों के लिए व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अमेरिका: टेक्सास के डेयरी फार्म में धमाके से लगी भीषण आग, 18 हजार गायों की मौत
ऑस्टिन, 14 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित एक डेयरी फार्म में धमाके से भीषण आग लग गयी। इस कारण वहां 18 हजार गायों की मौत हो गयी।

टेक्सास प्रांत के डिमिट शहर में साउथ फोर्क डेयरी में किसी मशीनरी में दिक्कत आने की वजह तेज धमाका हुआ। धमाके से वहां भीषण आग लग गयी। धमाके व आग की चपेट में आकर 18 हजार गायों की मौत हो गई। इस दौरान वहां एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फार्म में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद फार्म में मौजूद कुछ गायों काे भी रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस अधिकारी सल रिवेरा ने आशंका जताई कि हादसा एक मशीन के ओवरहीट होने की वजह से हुआ। ज्यादा इस्तेमाल की वजह से मशीन गर्म हो गई होगी। इसके बाद मीथेन गैस निकलने लगी। इसकी वजह से विस्फोट हुआ और गायों के लिए मौजूद चारे में आग लग गई होगी। काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि जब धमाका हुआ तो दूध निकालने के इंतजार में गायें एक बाड़े में बंधी हुई थीं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर डेयरी फार्म की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। डिमिट के मेयर रोजर मालोन ने कहा कि ये हादसा दिल दहला देने वाला है। उन्होंने मामले की जांच करवाने की बात कही है।

तकनीक : चीन का दावा, वैज्ञानिकों ने बनाया गाय का क्लोन, जिसने दिया तीन बछड़ों को जन्म
इस समय तकनीक में नए नए प्रयोग हो रहे हैं। अब चीन ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने एक सुपर गाय का सफलतापूर्वक क्लोन बनाकर 3 बछड़ों को जन्म दिया है। सुपर गाय सामान्य गाय की तुलना में बहुत अधिक दूध देती है। सुपर काउ की वजह से चीन दुग्ध उत्पादन में विश्व का अग्रणी देश बन सकता है। वहां के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि सुपर गाय की सफल क्लोनिंग के बाद चीन के डेयरी उद्योग को अब उच्च नस्ल की गायों को विदेशों से आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीनी वैज्ञानिकों ने 3 सुपर गायों का सफलतापूर्वक क्लोन किया है, जो सामान्य रूप से अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन कर सकती हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को देश के डेयरी उद्योग के लिए क्रांतिकारी बताया है।

हॉलैंड की एक गाय की हुई है क्लोनिंग

आपको बता दें कि नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चंद्र नव वर्ष के पहले सप्ताह 23 जनवरी को सुपर गाय के 3 बछड़ों का सफलतापूर्वक क्लोन बनाने का दावा किया है। ये तीन बछड़ों को हॉलैंड में पाई जाने वाली नस्ल होल्स्टीन फ्रेज़ियन नस्ल की गायों से क्लोन किया गया है। बताते चले कि होल्सटीन फ्राइजियन नस्ल की गायें अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल की एक गाय प्रति वर्ष 18 टन दूध और अपने जीवनकाल में 100 टन दूध देती है।

30 दिसंबर को हुआ है पहला बछड़ा

अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, यह आंकड़ा 2021 में अमेरिका में प्रति गाय उत्पादित दूध की औसत मात्रा का लगभग 1.7 गुना है। निंग्ज़िया के वुलिन शहर के एक अधिकारी ने राज्य द्वारा संचालित टेक्नोलॉजी डेली को बताया कि पहला क्लोन बछड़ा 30 दिसंबर को सिजेरियन सेक्शन से पैदा हुआ था, जिसका वजन 56.7 किलोग्राम था। वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक डेयरी गाय के कान की कोशिकाओं से 120 क्लोन भ्रूण बनाए और उन्हें सरोगेट गाय के भ्रूण में रखा।

जीवनकाल में दे सकती है 100 टन दूध

इस बारे में जिन यापिंग ने कहा है कि चीन की 10,000 गायों में से केवल 5 ही अपने जीवनकाल में 100 टन दूध दे सकती हैं। यह इसे प्रजनन के लिए एक मूल्यवान संसाधन बनाता है। लेकिन कुछ परिष्कृत डेयरी गायों को उनके जीवन के अंत तक पहचाना नहीं जा सकता है। इससे उन्हें रखना मुश्किल हो जाता है। चीन की दुधारू गायों में से 70 प्रतिशत विदेशों से आयात किया जाता है।

राजकोट : एक और नागरिक बना आवारा मवेशियों के शिकार, सड़क पर घूम रही एक गाय ने एक बुजुर्ग पर किया हमला
गुजरात हाई कोर्ट राज्यभर में सड़क पर घूमते आवारा पशुओं को लेकर बहुत गंभीर है और सरकार से जल्द से जल्द ही इसके निवारण की बात कही है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण आम जनता को इन पशुओं के कारण होने वाली समस्या है। इतना ही नहीं इन आवारा पशुओं के कारण बहुत सारी दुर्घटनाएं भी हुई हैं। साथ ही बहुत से लोगों की जान भी इन पशुओं के कारण गई हैं। आए दिन ऐसी खबर सामने आती है कि गली मोहल्ले सड़क पर घूमता हुआ कोई पशु किसी बुजुर्ग या बच्चे या किसी आम नागरिक को अपना शिकार बना कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देता है। कभी कभार घायल हुए व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। अब ऐसा ही एक मामला राजकोट से सामने आया है जहां एक आवारा मवेशी ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में उस बुजुर्ग की मौत हो गई।

कब की है घटना?

घटना में मिली जानकारी के अनुसार गत 8 नवंबर की सुबह करीब 7.45 बजे राजकोट के गोपाल चौक के पास स्काई किड्स स्कूल के सामने रसिकलाल ठकरार नाम के एक वृद्ध व्यक्ति टहल रहे थे।  इसी दौरान अचानक एक काले रंग की गाय ने रसिकलाल को अपना शिकार बना लिया।  रसिकलाल के जमीन पर गिरते ही गाय लगातार तीन मिनट तक अपने सींगों और टांगों से रसिकलाल को मारती रही, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मृतक के पुत्र में आक्रोश, कार्यवाही की मांग

इस घटना को लेकर रसिकलाल के पुत्र वैभव ने गाय के मालिक के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने में तहरीर दी है। राजकोट में आवारा पशुओं के शिकार का पहला अपराध सामने आया है।  रसिकलाल के पुत्र राकेश ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से अन्न त्यागकर कमिश्नर ऑफिस में अनशन पर बैठेंगे।

રાજકોટના સાધુવાસવાણી રોડ નજીક ગાયે અડફેટે લેતા આધેડનો જીવ ગયો, સીસીટીવીમાં સમગ્ર ઘટના કેદ થઈ#jamawat #rajkot #cow #death #ViralVideo #ViralVideos #CCTV #cctvfootage pic.twitter.com/O9g6RbAtpN
— Jamawat (@Jamawat3) November 16, 2022

आवारा मवेशियों समस्या सुलझाने में विफल रही मनपा?

आपको बता दें कि शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण पूर्व में कई घातक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की मौत के भी मामले सामने आए हैं। अब इस घटना से साफ हो गया है कि मनपा शहर में घूम रहे इन आवारा पशुओं की समस्या को सुलझाने में नाकाम रही हैं।

दूध लेने घर से निकले थे मृतक

इस घटना के बाद परिजनों ने बताया कि शहर के साधु वासवानी रोड पर गोपाल चौक के पास रहने वाले और मार्केटिंग यार्ड में कमीशन एजेंट की तरह काम करने वाले रसिकलाल मोरारजीभाई ठकरार (78) मंगलवार की सुबह अपने घर से पैदल दूध लेने के लिए निकले थे और जब वह गोपाल चौक के पास पहुंचे तो ये घटना हुई। गाय के द्वारा प्रहार करने के बाद रसिकलाल सड़क पर गिर पड़े।  घटना के बाद आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर गाय को हटाया और गंभीर रूप से घायल रसिकलाल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

न्यूजीलैंड : गाय के डकार और पाद पर टैक्स लगाने वाले कानून का किसान कर रहे हैं जमकर विरोध
न्यूजीलैंड दुनिया का पहला और एकमात्र देश बनने जा रहा है जो अपने देश की 3.6 करोड़ गायों के गैस छोड़ने यानि डकार पर टैक्स लगाने वाला है। साथ ही भेड़ की मूत्र भी इस दायरे में प्रस्तावित है। अब इसी के साथ न्यूजीलैंड में गायों की डकार और उनके ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर टैक्स लगाने की सरकार की योजना का विरोध शुरू हो गया है।  इसका विरोध हो रहा है लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ये कदम पीछे नहीं खींचा जाएगा। गुरुवार को देश के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। ग्राउंड्सवेल न्यूजीलैंड संगठन के आह्वान पर न्यूजीलैंड में 50 से अधिक शहरों व कस्बों में विरोध प्रदर्शन किए गए।

गायों की डकार, पाद व गोबर से मीथेन गैस निकलती है, जिससे प्रदूषण फैलता है

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड फार्मिंग लॉबी और ये सेक्टर देश का सबसे ताकतवर सेक्टर है। न्यूजीलैंड सरकार ने पिछले सप्ताह जलवायु परिवर्तन से निपटने की योजना के तहत नया कृषि कर लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें गाय की डकार व गोबर व अन्य तरीकों से होने वाले ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर कर लगाने की योजना शामिल है। गायों की डकार, पाद व गोबर से मीथेन गैस निकलती है, जिससे प्रदूषण फैलता है। वहीं किसानों का कहना है कि अगर ये टैक्स लगा तो वो देश में खाद्यान्न का उत्पादन कम कर देंगे। इस लॉबी का ये कहना है कि इससे न्यूजीलैंड के छोटे कस्बे खत्म हो जाएंगे और फॉर्म में पेड़ लगा दिये जाएंगे। ऐसे में किसानों का कहाँ है कि सरकार को पशुओं से गैस के उत्सर्जन पर कर लगाने की योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।

देश के हित में ये कानून : प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 2050 तक देश को कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इस योजना में 2030 तक पशुपालन से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को 10 फीसदी और 2050 तक 47 फीसदी  तक कम करना शामिल है। ऐसे में अपने इस नियम के बारे में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा एर्देन का कहना है कि जो नई लेवी नीति लागू की जा रही है वो न्यूजीलैंड के एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए फायदेमंद ही रहेगी। इससे जो पैसा आएगा, उसको एग्रीकल्चर सेक्टर में नई तकनीक और रिसर्च में लगाया जाएगा साथ ही किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। वैसे न्यूजीलैंड की इकोनामी काफी हद तक अपने एग्रीकल्चर सेक्टर पर भी आधारित है। उसका देश की इकोनामी में बड़ा योगदान तो है लेकिन देश की आधी से ज्यादा ग्रीनहाउस गैसों का ये सेक्टर उत्सर्जन भी करता है।

50 लाख की आबादी पर 1 करोड़ गाय व भैंसें

न्यूजीलैंड में खेती बाड़ी से सबसे ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। देश की आबादी करीब 50 लाख है लेकिन, एक करोड़ से अधिक गाय और भैंसें और 2.6 करोड़ भेड़ें हैं। देश के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधा हिस्सा कृषि व पशुपालन का होता है। इनमें मवेशियों के डकारने से निकलने वाली मीथेन विशेष रूप से बड़ा योगदान देती है।

अजीबोगरीब : इस गाँव में आते है एलियंस, कभी उठा ले जाते है गाय तो कभी इंसानों का करते है अपहरण
दुनिया में बहुत से ऐसे सवाल है जिसका जवाब शायद ही किसी के पास हो. जैसे दुनिया में ‘पहले अंडा आया या मुर्गी’, वैसा ही एक और सवाल है कि क्या एलियन सच में होते है? इस सवाल को लेकर बहुत से लोगों की अलग अलग राय है. कुछ लोग इस बात से सहमती दिखाते है तो कुछ लोग इसे कोरी कल्पना कहते है.बहुत से लोग धरती पर एलियंस  और UFO को देखने का दावा करते हैं, लेकिन अब तक किसी के पास इसके सबूत नहीं हैं। इस बीच एलियंस से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बार किसी एक या दो लोगों ने नहीं बल्कि पुरे के पुरे गाँव ने एलियंस के अस्तित्व पर स्वीकृति दी है. ये गाँव मेक्सिको में है और इस गांव के लोगों ने एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि मैक्सिकन जनजाति वाला यह गांव अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के पास स्थित है। इस गाँव के लोगों ने न सिर्फ एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार है बल्कि उनका कहना है कि एलियंस इस सैन्य अड्डे पर आते-जाते रहते हैं। अमेरिका के गुप्त आर्मी बेस के पास स्थित गांव में करीब 60 साल से रह रही यह जनजाति के लोग एलियन के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। दरअसल इन लोगों का कहना है कि एलियंस जब आते है तो उनकी गायों को उठा ले जाते हैं और उनके अंगों को काट देते हैं। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि एलियंस ने कुछ लोगों का भी अपहरण किया था और उन लोगों को एक अंडरग्राउंड स्थान पर लेकर गए थे। न्यू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के अधिकतर जानवर कथित तौर पर घायल हैं।वो लोग एलियंस के हरकतों से परेशान हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि उनको अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्चुलेटा मेसा पर्वत से रोशनी निकलते हुए देखने का भी दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अंडे के आकार के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट को देखा है। इस मामले में पुलिस डिटेक्टिव का कहना है कि मैक्सिको के डल्से शहर में हर किसी को इस बारे में जानकारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1970 के दशक के मध्य से एलियन को लेकर अफवाहें शुरू हो गई थीं। उस समय अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा था।

इस मामले में एक महिला ने हैरान कर देने वाली जानकारी देते हुए बताया था कि उसने एक एलियनशिप या यूएफओ से निकल रही प्रकाश की किरणों से गाय को उठाते देखा था। उसने बताया कि उस समय वह अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। महिला इस घटना को देखने के बाद हैरान रह गई थी और अपनी कार में कई घंटों तक बैठी रही है। साथ ही महिला ने खुद की एलियंस द्वारा अपहरण की घटना के बारे में भी बताया है। महिला ने बताया कि अपहरण के बाद स्पेसक्राफ्ट मेंउसके बेटे और उसकी कपड़े उतारकर जांच की गई। उसने दावा कि वहां पर उसने एक एक कंटेनर देखा था जिसमें कटे इंसानों को रखा गया था।

दूध नहीं दे रही थी गाय, शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा किसान!
पुलिस थाने का नाम सुनने के बाद में आपके मन में यही आयेगा कि थामें में लोग चोरी, लूट, धमकी, मारपीट, हत्या और रेप जैसे अपराधों की शिकायत लेकर आते होंगे लेकिन कई बार कुछ लोग कुछ ऐसे मामले लेकर पुलिस के पास आ जाते हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस वाले भी परेशान हो जाते हैं। पिछले दिनों कर्नाटक पुलिस के पास ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक शख्स पुलिस के पास अपनी गाय के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पहुंचता है। इस शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ है कि उसकी गाय 4 दिन से दूध नहीं दे रही है और वो चाहता था कि पुलिस वाले उस पर केस दर्ज करे।

जानकारी के अनुसार ये मामला कर्नाटक के शिमोगा जिले में पड़ने वाले गांव सिदलीपुरा का है जहाँ गांव में रहने वाले एक किसान रमैया पिछले दिनों होलेहोन्नूर पुलिस स्टेश में एक शिकायत लेकर पहुंचा। किसान ने पुलिस से कहा कि उसकी गाय पिछले 4 दिन से दूध नहीं दे रही है। वह उसे रोज अच्छे से चारा भी खिला रहा है। उसने पुलिस से कहा कि वह रोजाना गाय को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 6 बजे तक चारा देता है। चारा खाने के बाद भी गाय दूध नहीं देती है, जो गलत है। ऐसे में आप गाय को थाने बुलाएं और उसे समझाकर दूध देने के लिए राजी करें।

ऐसा अजीबोगरीब मामला जानकार एक बार तो पुलिस हैरान हो गये पर फिर शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने उस किसान शांति से समझाया कि ये सारे काम पुलिस का नहीं है और पुलिस ऐसे केस दर्ज नहीं करती है। उसने किसान को खुद ही इस समस्या का निपटारा करने को लेकर समझाते हुए वापस भेज दिया।

वडोदरा : आवारा पशु किसी को भी पहुंचा सकते हैं नुकसान, लोकल भाजपा महिला नेता को आए टांके
आपने भी सड़कों पर आवारा घुमने वाले मवेशियों को देखा होगा। हो सकता है आपको भी इनसे तकलीफ हुई होगी। आप इन जानवरों और सरकार को कोसते हुए आगे बढ़ जाते है। भले ही आप सरकार को समझते हो, जानते हो पर ये मवेशी सबको एक समान समझते है। ये जानवर आम आदमी और किसी पदाधिकारी के साथ एक जैसा व्यवहार करते है। ऐसा ही कुछ हुआ वड़ोदरा में जहाँ भाजपा के वार्ड-11 की महिला उपाध्यक्ष को कल शाम एक गाय ने टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार भाजपा के वार्ड-11 की महिला उपाध्यक्ष सड़क पर चल रही थी और इसी बीच करंद देसाई रोड पर एक आवारा गाय ने उन्हें सींग से टक्कर मार दी और उन्हें घायल कर दिया। उनके सर पर चोट आई है। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दरअसल गोत्री नाटुभाई सर्कल के पास विनायक सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय जागृतिबेन पाठक वार्ड-11 में उपाध्यक्ष हैं। वे कल शाम घर से निकलकर वार्ड कार्यालय की ओर जा रही थी। इसी बीच पीछे से परिसर से वार्ड-11 कार्यालय की ओर दौड़कर आ रही एक गाय ने अपने सींग से उन्हें टक्कर मार दी और वो हवा में उछल गई। इस टक्कर से जागृतिबेन सड़क पर गिर गई और उन्हें  सिर में गंभीर चोटें आईं और वह होश खो बैठी। राहगीरों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनके सिर में चार टांके लगे हैं।

गौरतलब है कि शहर में आवारा पशुओं का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। विभाग के कर्मचारी आवारा मवेशियों को पकड़ते हैं हालांकि आवारा मवेशियों को सार्वजनिक सड़कों पर देखा जा सकता है। आवारा मवेशियों द्वारा नागरिकों को घायल करने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो निर्दोष नागरिक अपनी जान भी गंवा देते हैं। निगम भी इस मामले पर कोई प्रभावी काम नहीं कर रहा है।

वायरल वीडियो : अब ये डॉक्टर लोगों को दे रहे हैं ‘गोबर’ खाने की सलाह, जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे देखने को मिल जाये ये कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब और हैरतअंगेज देखने को मिल हो जाता है। ऐसे ही इन दिनों हरियाणा के करनाल जिले में एक डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो 4-5 दिन पुराना है पर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर कहते हैं कि एक चम्मच गाय का गोबर खाने से तन और मन की शुद्धि होती है। डॉक्टर कह रहे हैं कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु होनी चाहिए।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो में गाय का गोबर खाने वाले डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। डॉ मनोज मित्तल एक बच्चों के चिकित्सक हैं हालाँकि, उन्हें आयुर्वेद में बहुत रुचि है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कह रहे हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु गौ माता होना चाहिए। भारत का राष्ट्रीय पशु हिंसक पशु नहीं होना चाहिए। गायों में पाए जाने वाले पंचद्रव का एक हिस्सा मानव जाति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Dr. Manoj Mittal MBBS MD's prescription. Via @ColdCigar pic.twitter.com/SW2oz5ao0v https://t.co/Gzww80KiSs
— Rofl Gandhi 2.0 ???????? (@RoflGandhi_) November 16, 2021

इस वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर साहब कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी मां अग्यारस के व्रत में हमेशा गाय का गोबर खाती हैं। एक चम्मच गाय का गोबर खाने से हमारा तन और मन पवित्र हो जाता है, हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है। अगर यह हमारे गर्भ में चला जाए तो यह पूरे शरीर को शुद्ध कर देगा। डॉ। मित्तल का कहना है कि अगर कोई महिला गाय का गोबर खाएगी तो उसकी नॉर्मल डिलीवरी होगी और उसे सिजेरियन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कहना है कि हम 9 भाई-बहन हैं और मेरी मां की सभी डिलीवरी सामान्य हुई है। गाय का गोबर खाने से कभी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल इस वायरल वीडियो में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है गाय, उनका संवर्धन आवश्यक
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक फैसले में कहा कि वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि गाय एकमात्र ऐसी जानवर है जो स्वसन के समय ऑक्सीजन अंदर लेती है और साथ ही बाहर भी ऑक्सीजन ही छोड़ती है। इसके अलावा गाय दूध देती है जिससे दही घी बनता है। जो बहुत ही सेहतमंद और लाभकारी होता है। साथ ही उसके मूत्र और गोबर से बना पंचगव्य कई असाध्य रोगों में लाभकारी होता है। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने याचिकाकर्ता जावेद की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। जावेद पर अपने साथियों के साथ वादी खिलेंद्र सिंह की गाय को चुराने और मारने का आरोप है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, 'हिंदू धर्म के अनुसार गाय 33 करोड़ देवी-देवताओं का घर है। ऋग्वेद में गाय को अघन्या, यजुर्वेद में गौर को अतुलनीय और अथर्ववेद में धन का घर कहा गया है। भगवान श्रीकृष्ण को समस्त ज्ञान गौचरणों से प्राप्त हुआ था। ईसा मसीह ने कहा था कि गाय या बैल को मारना इंसान को मारने जैसा है। बालक गंगाधर तिलक ने कहा, "अगर तुम मुझे मार भी दो तो गाय को मत छुओ।"  पंडित मदन मोहन मालवी ने गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की वकालत की।  भगवान बुद्ध गायों को मनुष्य का मित्र मानते हैं। जबकि जैनियों में गाय को स्वर्ग माना जाता है।'

अदालत ने कहा, "भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करते समय, संविधान सभा के कई सदस्यों ने गौरक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में शामिल करने की बात कही थी।  हिंदू सदियों से गाय की पूजा करते आ रहे हैं।  यह बात गैर-हिन्दू भी समझते हैं और यही कारण है कि गैर-हिंदू नेताओं ने हिंदू भावनाओं की कद्र करते हुए मुगल काल में गौवधन का पुरजोर विरोध किया।

आपको बता दें कि अदालत ने अपने फैसले में आगे कहा, "इसका मतलब यह है कि देश का बहुसंख्यक मुस्लिम नेतृत्व हमेशा देशव्यापी गोहत्या पर प्रतिबंध के पक्ष में रहा है।" ख्वाजा हसन निजामी ने एक आंदोलन का नेतृत्व किया और 'तार्क ए गाओ कुशी' नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने गायों को न मारने के बारे में लिखा। बादशाह अकबर, हुमायूँ और बाबर ने अपनी सल्तनत में गायों का वध न करने का अनुरोध किया। कोर्ट के मुताबिक जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद के मौलाना महमूद मदनी ने भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक केंद्रीय कानून की मांग की है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की जरूरत है और गौरक्षा को हिंदुओं के मौलिक अधिकारों में शामिल करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि देश का कल्याण तभी होगा जब गायों का कल्याण सुनिश्चित होगा और अक्सर यह देखना मुश्किल हो जाता है कि गायों के संरक्षण और प्रजनन की बात करने वाले ही गाय खाते हैं।

गुजरात: डॉक्टर्स ने दिया दर्द से परेशान गाय को जीवनदान, पेट से निकली चौकाने वाली चीजें
जितना सम्मान हम गायों को सोशल मीडिया पर देते है क्या उसका आधा भी वास्तविक जीवन में दे पाते है? कहने को तो हम गाय को माता कहते हैं, लेकिन क्या हम उनकी देखभाल कर पाते हैं? जो लोग गाय पालते है वो भी उन गायों को खुल्ला छोड़ देते है। ऐसे में ये गाय आवारा घुमती है और उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है। अंत में ये गाय प्लास्टिक, कचरा खाकर अपना पेट भरती हैं। इस प्लास्टिक और कचरे के अंदर कांच के टुकड़े, रबर, कील और कई अन्य पदार्थ होते हैं जो गाय के शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

एक ऐसा ही मामला सोडाल पांजरापोल से सामने आया है, जहाँ एक गाय के पेट से प्लास्टिक, लोहे की कील, कांच के टुकड़े और अन्य सामान निकालकर गाय की जान बचाई गई। दो दिन के इलाज और दवा के बाद मंगलवार को डॉक्टर राकेश पूनिया और उनकी 7 सदस्यों की टीम ने गाय का ऑपरेशन किया। इस गाय का ऑपरेशन लगातार 2 घंटे तक चला और उस दौरान डॉक्टरों और उनकी टीम ने गाय के पेट से 50 से अधिक प्लास्टिक बैग, कांच के टुकड़े, कील और बोतलें निकालीं.

इस बारे में पशु चिकित्सक राकेश पुनिया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गाय के पेट से सारा प्लास्टिक कचरा निकाल दिया गया। ये अपने आप में एक चौंकाने वाला मामला था। गाय के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को बहुत परेशान होना पड़ा लेकिन काफी मशक्कत के बाद गाय के शरीर से कचरा निकाला गया। डॉक्टरों के मुताबिक गाय का ऑपरेशन सफल रहा।