Airport - Loktej

ईंधन की बढ़ती कीमतों, आपूर्ति में कमी के कारण लुफ्थांसा एयरलाइन ने 20,000 उड़ानें रद्द कीं
लास वेगास, 23 अप्रैल (वेब वार्ता)। लुफ्थांसा एयरलाइंस और अन्य यूरोपीय एयरलाइन का मालिकाना हक रखने वाली जर्मन कंपनी ने मंगलवार को कहा कि ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि और कुछ देशों में विमान ईंधन की कमी की चिंताएं गहराने के मद्देनजर वह अक्टूबर तक छोटी दूरी की 20,000 उड़ानों में कटौती करेगी।

लुफ्थांसा समूह ने कहा कि कम मुनाफे वाले मार्गों में संचालित होने वाली उड़ानों को रद्द करने से लगभग 40,000 मीट्रिक टन विमान ईंधन के बराबर बचत होगी।

कंपनी ने पिछले सप्ताह लागत कम करने के लिए अपनी एक क्षेत्रीय सहायक कंपनी ‘सिटीलाइन’ को बंद कर दिया।

कंपनी ने कहा कि उसने योजनाबद्ध तरीके से कई केंद्रों का एकीकरण किया है जिसमें लुफ्थांसा एयरलाइन, ऑस्ट्रियन एयरलाइन, ब्रसेल्स एयरलाइन, स्विस और आईटीए एयरवेज के साथ-साथ ब्रसेल्स, रोम, वियना और ज्यूरिख में स्थित केंद्र भी शामिल होंगे।

फरवरी के अंत में जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए तब से कुछ बाजारों में विमान ईंधन की कीमत दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

यात्रियों पर इसका असर पहले से दिख रहा है जो कुछ मार्गों पर उड़ान विकल्पों में कमी और गर्मियों के मौसम में बढ़ते शुल्क तथा किराए में वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है, वहीं कई एयरलाइन बैग जांच के शुल्क में वृद्धि कर रही हैं या ईंधन अधिभार जोड़ रही हैं।

ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जारी लड़ाई ने दुनिया भर में ईंधन की कीमतों और आपूर्ति को बाधित कर दिया है।

लुफ्थांसा ने कहा कि उसने ‘‘आने वाले हफ्तों के लिए’’ पर्याप्त जेट ईंधन सुरक्षित कर लिया है और गर्मियों के दौरान अपनी ईंधन आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए ‘‘विभिन्न उपायों पर काम कर रही है’’ जिसमें ‘‘जेट ईंधन की भौतिक खरीद’’ भी शामिल है।

लुफ्थांसा एयरलाइन परिचालन में कटौती करने वाली अकेली एयरलाइन नहीं है।

सूरत : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की सतर्कता, ₹1.5 लाख से भरा यात्री का बैग सुरक्षित लौटाया
सूरत। सूरत एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह सीआईएसएफ की सतर्कता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां सुरक्षा कर्मियों ने एक यात्री का खोया हुआ हैंड बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सही मालिक को लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे घरेलू उड्डयन सुरक्षा जांच क्षेत्र (एसएचए) में एक यात्री द्वारा गलती से छोड़ा गया हैंड बैग सेन्ट्रल इन्डस्ट्रीयल सिक्युरीटी फोर्स  (सीआईएसएफ) के कर्मियों को मिला।

तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर बैग के मालिक की पहचान श्री प्रितेश कंसारा के रूप में हुई।

बताया गया कि बैग में करीब ₹1.5 लाख की नकदी रखी हुई थी। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीआईएसएफ ने बैग को सुरक्षित रूप से यात्री को सौंप दिया।

उक्त यात्री फ्लाइट संख्या 6E-6399 से सूरत से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सीआईएसएफ कर्मियों की तत्परता, सतर्कता और पेशेवर कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सूरत हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।

सूरत एयरपोर्ट के साथ अन्याय? बैंकॉक फ्लाइट बंद, इंटरनेशनल कनेक्टिविटी पर सवाल
सूरत। सूरत एयरपोर्ट को लेकर एक बार फिर निराशाजनक खबर सामने आई है। 1 जुलाई, 2026 से सूरत-बैंकॉक के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा पूरी तरह बंद होने जा रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट पर बुकिंग बंद कर दी है और इसके पीछे लगातार हो रहे घाटे को कारण बताया गया है। इस फैसले से यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले तक सूरत एयरपोर्ट से पांच इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं, जिनमें बैंकॉक, दुबई और शारजाह जैसे प्रमुख रूट शामिल थे।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इनमें से तीन फ्लाइट्स बंद हो चुकी हैं। अब जुलाई 2026 से सूरत एयरपोर्ट से केवल दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स ही बचेंगी, जो मुख्यतः दुबई रूट पर आधारित होंगी।

सूरत-बैंकॉक फ्लाइट सप्ताह में चार दिन संचालित होती थी और यह रूट पर्यटन व व्यापार दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता था। इसके बंद होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक शहरों से यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का मानना है कि सूरत जैसे तेजी से विकसित हो रहे महानगर के साथ हवाई सेवाओं के मामले में न्याय नहीं हो रहा है। बीते कुछ वर्षों में हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, गोवा और शारजाह जैसे कई महत्वपूर्ण रूट्स बंद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य रूट्स की फ्रीक्वेंसी भी घटाई गई है।

गौरतलब है कि सूरत की आबादी लगभग 90 लाख के आसपास है और यह देश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्रों में शामिल है। इसके बावजूद एयर कनेक्टिविटी में लगातार गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, सूरत एयरपोर्ट पर औसतन 85 प्रतिशत तक यात्री भार (ऑक्यूपेंसी) रहता है, जबकि कई फ्लाइट्स में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।

ऐसे में स्पष्ट है कि शहर में यात्रियों की कमी नहीं है, बल्कि पर्याप्त उड़ान सेवाओं का अभाव है। यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सूरत की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और कमजोर हो सकती है, जिसका सीधा असर शहर के व्यापार और विकास पर पड़ सकता है।

सूरत : दिल्ली-शिरडी फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सूरत। सोमवार रात दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण सूरत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट के समय पर लिए गए फैसले और सूझबूझ से एक संभावित खतरा टल गया, जिससे 150 से अधिक यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने दिल्ली से तय समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन शिरडी पहुंचने से पहले ही मौसम अचानक खराब हो गया। एयरपोर्ट के आसपास तेज हवाएं और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण पायलट को लैंडिंग में कठिनाई हुई। हालात सुधरने की उम्मीद में विमान ने करीब एक घंटे तक शिरडी के आसमान में चक्कर लगाए।

मौसम में सुधार न होने पर पायलट ने जोखिम लेने के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सूरत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और अनुमति मिलने पर विमान को सूरत की ओर डायवर्ट किया गया।

अचानक रूट बदलने से यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में चिंता देखी गई। हालांकि, फ्लाइट क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और यात्रियों को लगातार जानकारी दी।

सूरत एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले सुरक्षा और मेडिकल टीमों को अलर्ट रखा गया था। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और पायलट के निर्णय की सराहना की।

मौसम सामान्य होने के बाद देर रात फ्लाइट को दोबारा शिरडी के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते यात्रियों को लगभग तीन घंटे की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने संतोष जताया।

ग्लोबल मार्केट में आसमान पर पहुंचा जेट फ्यूल, हवाई सफर पर असर पड़ने की आशंका
नई दिल्ली, 26 मार्च (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से हवाई सफर बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका बन गई है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पिछले एक महीने की अवधि में जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में वैश्विक स्तर पर 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई है। ऐसी स्थिति में विमानन कंपनियों के सामने हवाई यात्रा को महंगा करने की मजबूरी बन गई है।

जेट फ्यूल की बढ़ी कीमत के कारण दबाव का सामना कर रही विमानन कंपनियों ने इस संबंध में केंद्र सरकार से एयरपोर्ट चार्ज में कटौती करने की मांग की है। इन कंपनियों का कहना है कि अगर एयरपोर्ट चार्ज में कटौती नहीं की गई, तो हवाई किराए में उन्हें लगभग दोगुनी बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

फरवरी से लेकर अभी तक की अवधि में जेट फ्यूल की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल 95.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बिक रहा था, जो अब बढ़ कर 197 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है। इस तरह जेट फ्यूल की कीमत में एक महीने की अवधि में दोगुनी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल की कीमत में आई तेजी का असर भारतीय बाजार में भी साफ-साफ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से सामंजस्य बैठाने और बड़े नुकसान से बचने के लिए भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) अप्रैल के महीने में एटीएफ की कीमत में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती हैं।

ऐसा होने पर पहले ही बढ़े हुए ऑपरेटिंग कॉस्ट का सामना कर रही विमानन कंपनियों के ऑपरेटिंग कॉस्ट और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
ऑपरेटिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी होने का असर हवाई टिकट के मूल्य पर भी नजर आ सकता है।

ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की आशंका से चिंतित विमानन कंपनियों ने केंद्र सरकार से हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज को कम करने की मांग की है। इसके साथ ही इन कंपनियों ने टैक्स के मोर्चे पर भी केंद्र सरकार से राहत देने का अनुरोध किया है, ताकि जेट फ्यूल की कीमत में बढ़ोतरी होने की वजह से बढ़ी हुई लागत की कुछ हद तक भरपाई की जा सके।

हालांकि मौजूदा व्यवस्था के तहत हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में कटौती होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि देश के ज्यादातर प्रमुख हवाई अड्डों को निजी कंपनियां संचालित कर रही हैं। ऐसी स्थिति में वे किसी भी तरह की छूट देने का विरोध कर सकती हैं।

जानकारों का कहना है कि किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट में जेट फ्यूल पर होने वाला खर्च लगभग 40 प्रतिशत होता है। जेट फ्यूल की कीमत बढ़ने पर स्वाभाविक रूप से कंपनियों के मुनाफे में भी कमी आ जाती है।

कहा जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित करने वाली विमानन कंपनियां को कई रूट पर लंबी उड़ान भी भरनी पड़ रही है।

खाड़ी क्षेत्र में कई देशों के एयर स्पेस बंद होने की वजह से विमानों को लंबा रूट अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिससे जेट फ्यूल की खपत भी बढ़ गई है और उड़ानों के संचालन पर होने वाला खर्च भी बढ़ गया है।

ऐसी स्थिति में अगर विमानन कंपनियों को एयरपोर्ट चार्ज और टैक्स में रहता नहीं मिला, तो उनके सामने हवाई किराए में बढ़ोतरी करने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा।

हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया और इंडिगो ने ₹16,000 तक बढ़ाया किराया
नई दिल्ली, 19 मार्च (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध और वैश्विक तेल बाजार में मची उथल-पुथल का सीधा असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है।

देश की प्रमुख एयरलाइनों—एयर इंडिया, इंडिगो और आकासा एयर—ने विमान ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत को देखते हुए ‘फ्यूल सरचार्ज’ को फिर से लागू कर दिया है।

विमानन विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हवाई किरायों में 20% तक की भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यात्रा करना अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खर्चीला हो जाएगा, जिससे विदेशी पर्यटन और विदेशों में पढ़ रहे छात्रों के बजट पर बुरा असर पड़ना तय है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने न केवल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित की है, बल्कि सुरक्षा कारणों से एयरलाइनों को पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से भी बचना पड़ रहा है।

रूट बदलने के कारण उड़ानों की दूरी और समय बढ़ गया है, जिससे ईंधन की खपत, चालक दल के खर्च और तकनीकी ठहराव की लागत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रूटों पर $10 से लेकर उत्तरी अमेरिका के लिए $200 (लगभग ₹16,600) तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

वहीं इंडिगो ने दूरी के आधार पर ₹425 से लेकर ₹2,300 तक का सरचार्ज लागू किया है, जिससे आम आदमी के लिए हवाई यात्रा ‘पहुँच’ से बाहर होती जा रही है।

विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर के अनुसार, रूट लंबे होने और बीमा प्रीमियम में वृद्धि के कारण वास्तविक किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर, यूरोप जैसे रूटों पर चार सदस्यों के परिवार के लिए अब लगभग ₹50,000 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

दूसरी ओर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने यात्रियों को राहत देने के लिए 60% सीटों को मुफ्त आवंटित करने जैसे नए नियम जारी किए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि एयरलाइनें इन नियमों से होने वाले नुकसान की भरपाई भी अंततः यात्रियों से ही करेंगी। फिलहाल वैश्विक स्थिति को देखते हुए निकट भविष्य में किराए कम होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर साथ-साथ मिलेगी सीट
नई दिल्ली, 18 मार्च (वेब वार्ता)। एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य कर दिया गया है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 60 प्रतिशत सीटों का आवंटन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करना अनिवार्य होगा।

साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट के लिए यात्रियों को एक साथ सीट देनी होगी, जहां तक संभव हो उन्हें अगल-बगल की सीट प्रदान करने के लिए कहा गया है।

आमतौर पर ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें एक ही परिवार के लोगों को एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर काफी दूर-दूर बैठने के लिए सीट आवंटित की जाती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी। एयरलाइंस एक साथ पसंदीदा सीट के चयन पर मोटा शुल्क वसूलती थीं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसने डीजीसीए के माध्यम से यह निर्देश जारी किया है ताकि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके। यह यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उसके सतत प्रयासों का एक हिस्सा है।

निर्देश में कहा गया है कि सुरक्षा और परिचालन संबंधी नियमों का ध्यान रखते हुए खेल उपकरणों और वाद्य यंत्रों को फ्लाइट में ले जाने के लिए पारदर्शी और यात्री-अनुकूल व्यवस्था की जानी चाहिये।

एयरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि वे पालतू जानवरों को फ्लाइट में ले जाने के बारे में भी स्पष्ट और पारदर्शी नीति तैयार करें। डीजीसीए ने विमान सेवा कंपनियों से यात्रियों के अधिकार संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है, विशेषकर उन मामलों में जहां फ्लाइट में देरी हुई हो या फ्लाइट रद्द हुई हो या फिर यात्री को कंफर्म टिकट होने के बावजूद बोर्डिंग से मना किया गया हो।

विमान सेवा कंपनियों को अपनी वेबसाइट, मोबाइल एप, अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डों पर मौजूद उनके काउंटरों पर यात्रियों के अधिकारों को स्पष्ट रूप से दिखाना होगा। निर्देश दिया गया है कि क्षेत्रीय भाषाओं में भी यात्रियों के अधिकारों की उन्हें जानकारी दी जाये।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग
दुबई, 16 मार्च (वेब वार्ता)। दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध ड्रोन सीधे ईंधन भंडारण टैंक (Fuel Tank) से जा टकराया। टक्कर के बाद हुए जोरदार धमाके से एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुरक्षा कारणों और आपातकालीन स्थिति को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी उड़ानों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों, जैसे अल गरहूद ब्रिज और एयरपोर्ट टनल को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है ताकि राहत कार्य बाधित न हो।

इस अचानक आए संकट के कारण हजारों यात्री टर्मिनल पर फंस गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न आएं और घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन के जरिए फ्लाइट का ताजा स्टेटस और रिफंड पॉलिसी की जानकारी जरूर लें।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है और पिछले कुछ हफ्तों में दुबई के पास इस तरह की यह तीसरी घटना है। यूएई का रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं कि यह हमला किस दिशा से हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात और वैश्विक तेल आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ सकता है। सुरक्षा बलों ने पूरे शहर में निगरानी बढ़ा दी है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया गया है।

वायु सेना के सुखोई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटो की मौत
नई दिल्ली, 06 मार्च (वेब वार्ता)। वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार दोनों पायलटो की मौत हो गई है।

वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार सुबह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटो स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर की मौत हो गयी है।

प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना दुख और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद से वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं पर आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा था कि एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है। इस विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी और इससे गुरुवार शाम सात बजकर 42 मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

मस्कट से लौटे भारतीयों ने ली राहत की सांस, दुबई और अबू धाबी से उड़ानें फिर से शुरू
नई दिल्ली, 03 मार्च (वेब वार्ता)। मध्य पूर्व में उपजे तनाव के बीच मस्कट (ओमान) से भारतीय नागरिक अपने वतन लौट आए। भारत लौटे नागरिकों ने मंगलवार को सुरक्षित घर पहुंचने पर राहत की सांस ली और क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को संभालने में अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने उन देशों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए, जहां पर अमेरिका ने अपने बेस बना रखे हैं। इसी क्रम में ईरान ने दुबई, बहरीन, कुवैत समेत कई देशों पर हमला कर दिया, जिसके बाद आम नागरिकों की जान सांसत में फंस गई।

मस्कट से दिल्ली पहुंचे कई यात्रियों ने बताया, “मिसाइलों को रोका जा रहा था और डर के मारे हमने वापस लौटने का फैसला किया। सरकार ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला।

चूंकि हमारे बच्चे हमारे साथ थे, इसलिए हम काफी चिंतित थे। मौजूदा हालात देखकर हम घबरा गए थे। मिसाइलों को रोकने से होने वाली आवाजें बहुत तेज आ रही थीं, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही थी।”

मस्कट से आए एक अन्य यात्री ने कहा, “हम वापस आ गए, क्योंकि हमें वहां पूरी तरह से सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था। मिसाइल रोधी प्रणाली बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही थी। मुझे व्यक्तिगत रूप से ज्यादा डर नहीं था, लेकिन हमारे साथ बच्चे थे, इसलिए हमने सोचा कि भारत लौटना बेहतर होगा। अब सब ठीक है।”

यात्री आदिल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “हमें वहां काफी अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। कई उड़ानें रद्द होने के कारण हमें अपनी फ्लाइट छूटने का डर सता रहा था। हमने सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया।

भारत लौटने के बाद मैं बहुत राहत और खुशी महसूस कर रहा हूं। शुरुआत में उड़ानें निलंबित थीं, लेकिन अब सेवाएं बहाल हो गई हैं। मेरी वापसी की यात्रा सुगम रही और मुझे यात्रा के दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं हुई।”

यात्रियों की वापसी ईरान के ड्रोन और मिसाइलों द्वारा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसके कारण हवाई अड्डों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हजारों भारतीयों को उड़ानों के रद्द होने और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।

दुबई और अबू धाबी से कई उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया। कई दिनों के निलंबन के बाद सोमवार रात को विमान दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उतरे।

दुबई हवाई अड्डों ने आंशिक रूप से परिचालन फिर से शुरू होने की पुष्टि की है और यात्रियों को सलाह दी है कि वे तब तक हवाई अड्डे पर न जाएं जब तक कि उनकी एयरलाइन द्वारा उन्हें प्रस्थान की पुष्टि की सूचना न दी गई हो।

उड़ान सेवाओं की बहाली से फंसे हुए यात्रियों और उनके परिवारों को काफी राहत मिली है जो उनकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते भारतीय हवाई अड्डों पर भारी संकट
नई दिल्ली, 02 मार्च (वेब वार्ता)। मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में गहराते युद्ध के संकट का सीधा असर अब भारतीय हवाई अड्डों पर दिखने लगा है।

दिल्ली सहित देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं। युद्ध क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने के जोखिम के कारण एयरलाइन्स ने अपने रूट बदल दिए हैं या सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। विशेष रूप से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले लोग भारी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि जहां कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स समय पर उड़ान भर रही हैं, वहीं भारतीय और अन्य विदेशी विमानन कंपनियों की उड़ानों में भारी देरी और रद्दीकरण देखने को मिल रहा है।

युद्ध के इस कठिन दौर में भी मक्का-मदीना जाने वाले उमराह तीर्थयात्रियों का जज्बा कम नहीं हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे कई परिवारों ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले आवेदन किया था और अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।

यात्रियों के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस ने तीर्थयात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है और उनकी उड़ानें अपेक्षाकृत सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। यात्रा को लेकर मन में भय के सवाल पर एक महिला यात्री ने भावुक होकर कहा, “थोड़ा डर तो है, लेकिन हमें अल्लाह पर पूरा यकीन है कि वह हमारी रक्षा करेंगे और हमें अकेला नहीं छोड़ेंगे।”

हवाई अड्डों पर यात्रियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है। कई यात्रियों ने इसे इस्लाम के एक महान मार्गदर्शक का जाना बताया और उनके निर्भय नेतृत्व को याद किया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रभावित होने से पर्यटन और व्यापारिक यात्राओं को भारी आर्थिक नुकसान पहुँच रहा है। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो हवाई किराया दोगुना हो सकता है और वैश्विक विमानन क्षेत्र को कोविड काल के बाद सबसे बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

सूरत : ईरान-इजरायल युद्ध का साया, 24 घंटे के लिए सूरत-दुबई फ्लाइट्स रद्द
सूरत। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष और बढ़ती वैश्विक अस्थिरता का सीधा असर अब सूरत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और हवाई यातायात पर दिखने लगा है।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अगले 24 घंटों के लिए सूरत से दुबई जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। इस अचानक आए फैसले से न केवल यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं, बल्कि सूरत की जीवनरेखा कही जाने वाली डायमंड इंडस्ट्री में भी खलबली मच गई है।

ईरानी हमलों के बाद खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र (Airspace) में जोखिम बढ़ गया है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए फिलहाल रिस्क न लेते हुए फ्लाइट्स सस्पेंड की गई हैं। केवल सूरत ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य प्रमुख शहरों से भी दुबई और मिडिल ईस्ट जाने वाली उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं या उन्हें निरस्त किया जा रहा है।

सूरत के डायमंड लीडर दिनेश नवादिया ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार, दुबई डायमंड ट्रेडिंग का एक बड़ा केंद्र है और वहां की टेंडर प्रक्रिया बेहद सख्त है।

अपॉइंटमेंट सिस्टम: दुबई में हीरों की खरीद-बिक्री के लिए 'टेंडर सिस्टम' चलता है, जिसके लिए व्यापारियों को महीनों पहले स्लॉट या अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।

समय सीमा का संकट: जिन व्यापारियों के टेंडर की तारीख आज या कल थी, वे फ्लाइट रद्द होने के कारण समय पर नहीं पहुँच पाएंगे।

वित्तीय नुकसान: एक बार टेंडर की तारीख चूकने के बाद अगली तारीख कब मिलेगी, यह अनिश्चित है। इससे करोड़ों रुपये के सौदे रुकने और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मीटिंग्स रद्द होने का खतरा पैदा हो गया है।

फ्लाइट्स कैंसिल होने की खबर मिलते ही सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। इनमें से कई व्यापारी थे जिन्हें जरूरी काम से दुबई जाना था, वहीं कई सैलानी भी शामिल थे। एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को रिफंड या रिशेड्यूलिंग के विकल्प दे रही हैं, लेकिन युद्ध के अनिश्चित हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में भी संकट बने रहने की आशंका है।