Maruti Suzuki - Loktej

एनसीएलटी ने मारुति सुजुकी इंडिया के साथ सुजुकी मोटर गुजरात के विलय को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के साथ सुजुकी मोटर गुजरात के विलय को मंजूरी दे दी है।

एनसीएलटी की दिल्ली स्थित दो सदस्यीय पीठ ने सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (हस्तांतरणकर्ता कंपनी) और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (हस्तांतरिती कंपनी) की संयुक्त याचिका को मंजूरी दे दी है। पीठ ने विलय योजना के लिए नियत तारीख एक अप्रैल, 2025 प्रस्तावित की है।

न्यायाधिकरण ने कहा कि यह योजना दोनों याचिकाकर्ता कंपनियों, उनके शेयरधारकों, लेनदारों, कर्मचारियों और सभी संबंधित पक्षों के हित में है, और मौजूदा योजना को मंजूरी देने में कोई बाधा नहीं है।

पीठ ने पाया कि आयकर विभाग और आधिकारिक परिसमापक, अहमदाबाद, ने इस विचाराधीन योजना के संबंध में अपनी कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। इसके अलावा, अन्य वैधानिक प्राधिकरण जैसे आरबीआई, सेबी, बीएसई और एनएसई ने भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है।

पीठ ने कहा, ‘‘उपर्युक्त तथ्यों, विशेष रूप से संबंधित प्राधिकारियों के रुख, और सभी याचिकाकर्ता कंपनियों के सदस्यों और लेनदारों की स्वीकृति पर विचार करने के बाद इस योजना को मंजूरी देने में कोई बाधा प्रतीत नहीं होती है।’’

एनसीएलटी पीठ के अध्यक्ष रामलिंगम सुधाकर और सदस्य रवींद्र चतुर्वेदी ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ऐसे में कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 230 से 232 के तहत याचिकाकर्ता कंपनियों द्वारा प्रस्तावित विलय की योजना को मंजूरी दी जाती है।''

जीएसटी कटौती से छोटी कारों की बिक्री में आई तेजीः मारुति सुजुकी चेयरमैन
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से छोटी कारों की मांग में आई तेजी दर्शाती है कि भारतीय उपभोक्ताओं के अब छोटी कारों की जगह बड़े आकार वाले वाहनों को प्राथमिकता देने की धारणा गलत है।

भार्गव ने कहा कि बदले हुए हालात में कुछ कार विनिर्माता कंपनियां अपने उत्पादों की पेशकश में संशोधन कर सकती हैं।

भार्गव ने कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मारुति सुजुकी अपनी पांचवें विनिर्माण संयंत्र की स्थापना का फैसला करने के करीब है और अगले कुछ महीनों में इसकी घोषणा की जा सकती है।

जीएसटी दरों में कमी के समग्र वाहन बिक्री पर पड़े प्रभावों पर उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी 2030-31 के लिए अपने उत्पादन और बिक्री अनुमान में संशोधन करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, "त्योहारों के दौरान हमारी खुदरा बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर रही, जिसमें छोटी कारों की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा। बड़ी कारें भी बिक रही हैं, लेकिन उतनी ज्यादा नहीं।"

जीएसटी दरों में संशोधन के बाद 1,200 सीसी से कम इंजन क्षमता और 4,000 मिमी तक लंबाई वाले पेट्रोल, एलपीजी एवं सीएनजी वाहनों पर जीएसटी कर की दर 28 प्रतिशत एवं उपकर से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।

भार्गव ने अक्टूबर महीने के बिक्री प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा, "इस दौरान '18 प्रतिशत जीएसटी' वाली श्रेणी में हमारी खुदरा बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बड़ी कारों की बिक्री में भी लगभग चार-पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर हमने खुदरा बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।"

उन्होंने कहा कि इससे यह धारणा गलत साबित हुई है कि कारों को लेकर सभी भारतीयों की आकांक्षाएं बदल गई हैं और कोई भी छोटी कार नहीं खरीदना चाहता है।

भार्गव ने कहा कि अब भी बहुत से लोग छोटी कारें खरीदना चाहते हैं ताकि वे बेहतर निजी आवागमन का आनंद ले सकें।

उन्होंने कहा, "मारुति में लगभग 70 प्रतिशत उत्पादन ‘18 प्रतिशत जीएसटी’ श्रेणी में होता है। अब हमें उत्पादों के मिश्रण में बदलाव देखने को मिलेगा।"

भार्गव ने कहा कि इस श्रेणी के वाहनों की खुदरा बिक्री 40 प्रतिशत जीएसटी वाले वाहनों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ेगी।

वैगनआर ने सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी हैचबैक का खिताब जीता
नई दिल्ली, 09 जुलाई (वेब वार्ता)। वित्त वर्ष 2025 में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी हैचबैक का खिताब हासिल किया है।

अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में कंपनी ने वैगनआर सीएनजी की कुल 1,02,128 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और बेहतर माइलेज की चाहत के चलते ग्राहक पारंपरिक पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में सीएनजी वाहनों को तेजी से अपना रहे हैं।

मारुति की ही इर्टिगा सीएनजी इस दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही, लेकिन वैगनआर ने हैचबैक सेगमेंट में सबसे अधिक ग्राहक बटोरे। वैगनआर को इसकी किफायती कीमत, शानदार माइलेज और बेहतर फीचर्स के लिए जाना जाता है।

इसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। कार का दावा है कि सीएनजी पर यह 34 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।

इसके अलावा वैगनआर में 7-इंच टचस्क्रीन, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.62 लाख रुपये तक जाती है।

जानिये मारुति आठ अप्रैल से कारों के दाम में कितनी बढ़ौतरी कर रही
नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) आठ अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।

वाहन कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत, परिचालन व्यय, नियामकीय बदलाव और नई विशेषताएं जोड़े जाने के कारण कार की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई गई है।

कंपनी ने कहा कि हालांकि वह लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उसे बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी।

कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडल वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये और ईको वैन की कीमत 22,500 रुपये बढ़ाने की भी योजना है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इसके अलावा, एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत आठ अप्रैल से 62,000 रुपये बढ़ जाएगी। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर के ऑल्टो के-10 से लेकर बहुउद्देश्यीय वाहन इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है।

जनवरी में कंपनी ने एक फरवरी से विभिन्न मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

ई-विटारा को उतारने से पहले मारुति चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का लक्ष्य ई-विटारा को बाजार में उतारने से पहले देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी अपने इस मॉडल को देश के परिवारों का प्रमुख वाहन बनाना चाहती है।

वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने बिक्री के बाद सहायता बढ़ाने, लीजिंग मॉडल लाने तथा ग्राहकों को मॉडल खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने को ‘वित्तपोषण’ के अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, "ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग के मामले में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की कमी है। इसलिए हम शीर्ष 100 शहरों में 10 किलोमीटर की दूरी पर फास्ट चार्जर लगाने की योजना बना रहे हैं।"

उन्होंने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि देश में जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन बिक रहे हैं, उनका अधिकांश हिस्सा यानी 97 प्रतिशत हिस्सा इन 100 शहरों से आ रहा है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि जो ग्राहक कार खरीदेगा वह शहर से बाहर भी जाएगा, इसलिए हम अपनी ई-विटारा को प्राथमिक कार बनाना चाहते हैं, न कि द्वितीयक कार और इसे प्राथमिक कार बनाने के लिए, बिक्री के बाद अच्छी सर्विस प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है।"

एमएसआई ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया था। ई-विटारा को पहले कुछ प्रमुख विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा और उसके बाद इसे भारत बेचा जाएगा।

जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री छह प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 2,12,251 इकाई हो गयी।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने जनवरी, 2024 में कुल 1,99,364 इकाइयां बेची थीं।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,73,599 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,66,802 इकाई थी। यह 4.07 प्रतिशत की वृद्धि है।

ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री पिछले महीने घटकर 14,247 इकाई रह गई जो पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15,849 इकाई थी।

बलेनो और स्विफ्ट जैसे मॉडल सहित कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 82,241 इकाई हो गई, जो जनवरी, 2024 में 76,533 इकाई थी।

बजट में खपत बढ़ाने के उपायों से वाहन उद्योग को मदद मिलेगी: मारुति सुजुकी
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि आगामी बजट में समग्र उपभोग की गति में सुधार के लिए कोई भी उपाय सुस्त वृद्धि से जूझ रहे वाहन उद्योग की मदद करेगा।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पिछली तीन तिमाहियों में इसी तरह की वृद्धि देखने के बाद चौथी तिमाही में उसकी खुदरा बिक्री में लगभग 3.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती से बजट की उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वाहन उद्योग से जुड़ी ज़्यादातर गतिविधियां अब जीएसटी के दायरे में हैं। लेकिन अगर देश में खपत को गति देने के लिए कोई भी कदम उठाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा।”

उन्होंने कहा, “जो भारत के लिए अच्छा है, वह मारुति के लिए भी अच्छा है। मेरा दृढ़ विश्वास है और इसके विपरीत भी, जो मारुति के लिए अच्छा है, वह भारत के लिए भी अच्छा है। इसलिए, अगर अर्थव्यवस्था अच्छी चलती है, अगर खपत बढ़ती है, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।”

मांग परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान खुदरा बिक्री में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भारती ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह चौथी तिमाही तक जारी रहेगा...।’’

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 5.73 लाख गाड़ियों की खुदरा बिक्री की।

उन्होंने बताया कि तीसरी तिमाही में ग्रामीण बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शहरी बिक्री में करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

हाल ही में पेश की गई ईविटारा के निर्यात के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि कंपनी इस मॉडल को यूरोप और जापान सहित लगभग 100 देशों में भेजने की योजना बना रही है।

मारुति ने अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 99,220 इकाइयों का निर्यात किया, जो किसी भी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात है।

मारुति सुजुकी इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा 3,207 करोड़ रुपये रहा था।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताय, समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 38,764 करोड़ रुपये हो गई जो गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 33,513 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सुजुकी मोटर गुजरात को मोटर वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी में विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

वहीं मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची को एक अप्रैल 2025 से तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को अलग से दी सूचना में बताया, निदेशक मंडल ने 29 जनवरी 2025 को बैठक में 31 मार्च 2028 तक तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए ताकेउची की एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी।

मारुति सुजुकी इंडिया एक फरवरी से वाहनों के दाम 32,500 रुपये तक बढ़ाएगी
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) एक फरवरी से अपने विभिन्न मॉडल के दाम 32,500 रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी एक फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।”

कंपनी ने कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भी हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर हैं।”

संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो की शोरूम कीमत 32,500 रुपये तक बढ़ जाएगी, जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30,000 रुपये तक की वृद्धि होगी।

कंपनी के लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 रुपये जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की कीमतों में क्रमशः 20,000 रुपये और 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

कंपनी ने बताया कि शुरुआती स्तर की छोटी कारों... ऑल्टो के10 की कीमत 19,500 रुपये तक और एस-प्रेसो की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

प्रीमियम कॉम्पैक्ट मॉडल बलेनो की कीमत 9,000 रुपये तक, कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स की कीमत 5,500 रुपये तक और कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 (शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये) से लेकर 28.92 लाख रुपये की इनविक्टो तक विभिन्न प्रकार के वाहन बेचती है।

मारुति सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा पेश की, 100 देशों में की जाएगी निर्यात
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा शुक्रवार को पेश की। कंपनी की इसे 100 से अधिक देशों में निर्यात करने की योजना है।

यहां आयोजित वाहन प्रदर्शनी में इसे पेश करने के बाद सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि निदेशक एवं अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूरोप और जापान सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात किया जाएगा।

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की मारुति सुजुकी इंडिया में करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी इस मॉडल के लिए भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने की योजना भी बना रही है।

सुजुकी ने कहा, ‘‘ हम आने वाले कुछ महीनों में मारुति सुजुकी के गुजरात संयंत्र में ई-विटारा का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यहां से हम यूरोप और जापान सहित 100 से अधिक देशों को निर्यात करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारत में मोटर वाहन विनिर्माता अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर एक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) परिवेश का निर्माण करेगी ताकि ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि का अनुभव कराया जा सके।

सुजुकी ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि बीईवी का चुनाव करते समय ग्राहक बहुत सहज और आश्वस्त महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि ई-विटारा सुजुकी का पहला वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसका भारत और दुनिया के कई हिस्सों में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

सुजुकी ने कहा कि कंपनी, दुनिया भर में खासकर प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों भारत, जापान और यूरोप में बीईवी के लिए ग्राहकों की आवश्यकताओं पर व्यापक स्तर पर अध्ययन कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अध्ययन के आधार पर वाहन विनिर्माता का लक्ष्य तीन-चरण वाली रणनीति के माध्यम से ग्राहकों के लिए बीईवी को आकर्षक बनाना है, जिसमें अनुकूलतम प्रदर्शन के लिए बीईवी-समर्पित मंच का विकास भी शामिल है।

सुजुकी ने कहा कि दूसरा ग्राहकों की आवश्यकताओं के आधार पर लक्षित बाजारों के लिए सही उत्पाद विकसित करना। तीसरा मकसद कंपनी की वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं का लाभ उठाना और दुनिया के लिए एक ही स्थान पर विनिर्माण को केंद्रित करना होगा।

इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘हमने भारत में ई-विटारा के विनिर्माण के लिए 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिसमें एक अलग ईवी उत्पादन ‘लाइन’ भी शामिल है।’’

ई-विटारा में दो बैटरी विकल्प 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच हैं। यह एक बार चार्ज करने पर यह करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है।

मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री दिसंबर में 30 प्रतिशत बढ़कर 1,78,248 इकाई
नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की दिसंबर, 2024 में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 1,78,248 इकाई हो गई। दिसंबर, 2023 में उसकी थोक बिक्री 1,37,551 इकाई रही थी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, हल्के वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 24.44 प्रतिशत बढ़कर 1,32,523 इकाई रही, जबकि दिसंबर, 2023 में यह 1,06,492 इकाई थी।

वाहन विनिर्माता ने कहा, दिसंबर, 2024 में घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की कुल बिक्री 24.18 प्रतिशत बढ़कर 1,30,117 इकाई रही, जो दिसंबर, 2023 में 1,04,778 इकाई थी।

ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 7,418 इकाई हो गई, जबकि दिसंबर, 2023 में यह 2,557 इकाई थी।

इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर, 2023 के 45,741 इकाई की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 54,906 इकाई हो गई।

कंपनी के अनुसार, ब्रेजा, एर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी और एक्सएल6 सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री दिसंबर, 2024 में 55,651 इकाई रही, जो दिसंबर, 2023 में 45,957 इकाई थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री दिसंबर, 2023 के 489 इकाई की तुलना में घटकर 464 इकाई रह गई।

एमएसआई ने कहा, दिसंबर में उसका निर्यात बढ़कर 37,419 इकाई हो गया, जो पिछले इसी महीने में 26,884 इकाई था।

मारुति सुजुकी 'ईविटारा' के साथ व्यापक चार्जिंग अवसंरचना पेश करेगी
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में अपनी पहली पेशकश 'ईविटारा' के साथ ही चार्जिंग स्टेशन और होम चार्जिंग समाधानों के साथ एक व्यापक ईवी अवसंरचना लेकर आएगी।

कंपनी की योजना अगले महीने होने वाले 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में विनिर्माण के लिए तैयार ईविटारा को प्रदर्शित करने की है।

ईविटारा दुनिया के लिए भारत में निर्मित एक वैश्विक मॉडल है जिसका हाल ही में इटली के मिलान में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने अनावरण किया था।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) पार्थो बनर्जी ने एक बयान में कहा, ''दशकों की वाहन विनिर्माण विशेषज्ञता के साथ हमने उन्नत इलेक्ट्रिक तकनीक को ग्राहकों के हित के साथ जोड़ा है, ताकि वास्तव में कुछ परिवर्तनकारी पेशकश की जा सके।''

उन्होंने कहा कि कंपनी का हमेशा से मानना ​​रहा है कि ईवी को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र परिवेश बनाने की जरूरत है।

बनर्जी ने कहा, ''ईवी को अपनाने में एक महत्वपूर्ण बाधा सुविधाजनक चार्जिंग की कमी है। इस मुद्दे से निपटने के लिए, हम ईविटारा के साथ ही एक विश्वसनीय और व्यापक ईवी तंत्र पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

उन्होंने कहा कि इसमें होम चार्जिंग समाधान के साथ ही मारुति सुजुकी डीलरशिप और सर्विस सेंटर पर उपलब्ध तेज चार्जिंग की सुविधा का एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ईवी को ग्राहकों के लिए सुलभ, सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है।